-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने लगाई विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार, रोका वेतन

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा कराये जाने रहे कार्यो-यथा जर्जर तारो को बदलने (री-वैम्प), की प्रगति, 1912 पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण की स्थिति, जले हुए ट्रांस्फार्मरो को समय से बदलने एवं विद्युत आपूर्ति (नगरीय एवं ग्रामीण) की स्थिति सहित अन्य समस्त विभागीय योजनाओ/कार्यक्रमो की विस्तृत रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर समीक्षा की। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के 06 एस डी ओ के अनुपस्थित होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित का वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया साथ ही अधिशासी अभियन्ता तृतीय बृजेश कुमार एवं अधिशासी अभियन्ता द्वितीय संदीप कुमार निर्भर के अनुपस्थित होने पर उच्चाधिकारी को पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। बैठक मे जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान ग्रीष्म ऋतु से लेकर अबतक प्रतिदिन सुचारू रूप से आपूर्ति न होने, जले हुए ट्रांस्फार्मरों को समय से न बदले जाने, विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन रिसीव न करने, मोबाईल बन्द रखने आदि शिकायतो को संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियो को फटकार लगाई एवं निर्धारित समयावधि मे आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के 06 एस डी ओ जिसमे एस डी ओ रेवतीपुर प्रवीण मौर्या, दिलदारनगर कमलेश कुमार प्रजापति, एस डी ओ पारा प्रमोद कुमार, एस डी ओ सैदपुर अजय कुमार सिंह, एस डी ओ भीमापार प्रदीप कुमार सिंह के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। बैठक मे जिलाधिकारी ने मेसर्स मान्टी कार्लो इण्डिया लिमिटेड के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे पोल एवं ग्राउंिटंग के दोयम दर्जे की कार्याे की शिकायत पर कराये गये कार्याे की जॉच का निर्देश दिया। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 219 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयो मे विद्युत कनेक्शन हेतु भुगतान माह मार्च तक किया जा चुका है लेकिन अभी तक कनेक्शन नही हुआ तथा 194 विद्यालयो के उपर से एच टी तार हटवाने के सम्बन्ध मे भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द कनेक्शन कराने तथा विद्यालयो के उपर से एच टी तार हटवाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डीएसटीओ खगेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

-
सचिव ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, दिया निर्देश


गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जिला कारागार एवं किशोर न्याय बोर्ड/आश्रय गृह का निरीक्षण विजय कुमार-चतुर्थ ए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया।

सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। तदोपरोन्त राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका 27 जुलाई के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

-
विद्युत सहित अन्य समस्याओं को लेकर डीएम से मिले सपाई, की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधान सभा के विधायक जै किशन साहू के नेतृत्व मे पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शहर की सड़क, नाली, जलजमाव और विधुत दुर्व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मिला और जल्द से जल्द इन समस्याओं से शहरवासियों को छुटकारा दिलाने की मांग किया।
उन्होंने झंडातर और रायगंज मे हुए जलजमाव से उत्पन्न गंदगी, कीचड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में जलजमाव के चलते तमाम संक्रामक बीमारियों के पैदा होने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने शहर की जर्जर सड़कों का हवाला देते हुए कहा कि जहां जहां सीवर लाइन का काम हो रहा है वहां वहां की सड़के तो खराब है ही लेकिन जहां सीवर लाइन का काम नही भी हो रहा है वहां की सड़को की भी स्थिति अत्यन्त दयनीय है।
इसके पश्चात उन्होंने एसडीओ विधुत विभाग से टेलीफोनिक वार्ता कर शहर की विधुत दुर्व्यवस्था पर भी नाराजगी जतायी। उन्होंने अपना एक प्रतिनिधिमंडल विधुत दुर्व्यव्स्था की जानकारी देने के लिए एसडीओ के पास भेजा। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को जानकारी दी, उसके पश्चात एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल के साथ लंगाह, मच्छरहट्टी, बरबरहना, प्रकाश टाकीज, टाउन हाल मुहल्ले का भ्रमण कर विधुत दुर्व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने एक हफ्ते के अंदर इन मुहल्ले की विधुत दुर्व्यव्स्था का निदान करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी और एसडीओ से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, आमिर अली, दिनेश यादव, डाॅ समीर सिंह, बाबी चौधरी आदि शामिल थे।

-
सैनिकों के लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंती हूं और रहूंगी:सपना सिंह


गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को भुत पुर्व सैनिक एसोसिएशन के तरफ से कारगिल विजय रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे जनपद के तमाम भुतपुर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस दौरान बलिदानी के स्वजन को जिलापंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा सम्मानित किया गया । इस मौके पर सपना सिंह ने कहा कि जवान व किसान के बिना देश अधुरा है ।मेरे द्वारा भुतपुर्व सैनिकों के प्रति सम्मान है। सैनिकों के लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंती हूं और रहूंगी।

इस दौरान पुर्व सैनिक राम सुरेश राय ने जनपद में शहीद स्मारक स्थापित करने मांग किए । उपाध्यक्ष भारतीय पुर्व सैनिक संघ शशिकांत पांडेय ने कहा कि सैनिकों के समस्याओं को सेना मुख्यालय तथा रक्षामंत्री के माध्यम से समाधान कराने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम कि अध्यक्षता कैप्टन सुरेन्द्र बहादुर राय व संचालन सचिदानंद दुबे ने किया ।आभार कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष भारतीय पुर्व सैनिक संघ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश शशिकांत पांडेय ने जताया ।इस दौरान कैप्टन वाई एन सिंह,कैप्टन हीरा सिंह , राम सुरेश राय ,अंगद शर्मा,हीरा राम ,राम अवध सिंह ,डीएन पांडेय।विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ,संकटा मिश्रा , शशिकांत शर्मा, काशीनाथ तिवारी आदि रहे।

-
काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मचारी अपने विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई है। जो 26 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलना है। जिसको लेकर गाजीपुर जनपद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम से जुड़े हुए संविदा कर्मी शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक रूप से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।
संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के द्वारा पत्र के माध्यम से 15 जुलाई को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश से वार्ता किए जाने का अनुरोध किया था। लेकिन एक सप्ताह में उक्त का कोई संज्ञान नहीं लिया गया । जिससे प्रदेश भर के करीब डेढ़ लाख एनएचएम संविदा कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। और उसके बाद से संघ के आदेश पर आज से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया की प्रमुख मांगों में म्यूचुअल एवं रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण हेतु नीति लागू किया जाए, संविदा कर्मियों को EPF, ग्रेड पे व डीए दिए का निर्धारण हो, नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में संविदा कर्मचारियों को वरीयता दिया जाए, एनएचएम में सात व 10 वर्ष से अधिक की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को लायल्टी बोनस दिया जाए, सीएचओ का पीवीआई उनके मानदेय में जोड़ा जाए, कंप्यूटर ऑपरेटर का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन जिला व ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में कारक स्टाफ के वेतन विसंगति का निस्तारण के साथ ही कई तरह की मांगे शामिल है। और इन्हीं सब मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि आज से काली पट्टी बात कर शुरू किए गए विरोध के बाद 29 और 30 जुलाई को ड्यूटी समय से एक घंटे अधिक कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त को जनपद स्तर से मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्रों का ज्ञापन जिला अधिकारी या फिर क्षेत्रीय सांसद और विधायक के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा । इसके अलावा तीन चार पांच और 6 अगस्त को प्रदेश के संविदा कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार व राज्य सरकार के पोर्टल पर किए जाने वाले ऑनलाइन कार्य को बंद कर डिजिटल स्ट्राइक भी करेंगे । 7 अगस्त को भारी संख्या बल के साथ लखनऊ पहुंचकर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रम का गिरावट भी करेंगे।
इस अवसर पर प्रभुनाथ ,अनिल कुमार वर्मा, अशोक कुमार पांडे, मोहम्मद अजहर, शिवकुमार यादव, भारत भूषण श्रीवास्तव ,संजीव कुमार ,सोनू शर्मा ,दीपक कुमार, साकेत कुमार सिंह ,शशिकांत सिंह, विनोद राजभर ,अनिल कुमार शर्मा, प्रतिभा विश्वकर्मा ,दुर्गा प्रसाद कनौजिया, राधेश्याम यादव, मिथिलेश कुमार ,अशोक कुमार, अजय कुमार ,डॉक्टर शाहबाज, अमित कुमार, समारू कुमार सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे। -
सपाइयों ने मनाया आरक्षण अधिकार दिवस, विधायक बोले

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तम्भ की स्थापना करके आज आरक्षण अधिकार दिवस मना रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आरक्षण अधिकार दिवस मनाया गया। आरक्षण की संकल्पना महात्मा ज्योतिराव फूल्ले ने की थी लेकिन आज ही की तारीख को सन् 1902 में छत्रपति साहू जी महाराज ने अपने संस्थानों में आरक्षण का सर्वप्रथम अमल किया था। इसी क्रम में 26 जनवरी 1950 को बाबा साहेब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा दिया था। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सामाजिक न्याय के इन पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। वह इन महापुरूषों की भावनाओ का ख्याल न कर इस देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नही दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इन नापाक मंसूबो को कतई पूरा नही होने देगी।

विधायक जै किशन साहू ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा की संविधान महफूज रहेगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। संविधान खत्म,सब कुछ खत्म। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाना ही समाजवादी पार्टी का संकल्प है। विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि पीडीए की ताकत ने ही तानाशाह मोदी सरकार को वैशाखी पर ला खड़ा किया है। यदि भाजपा सरकार ने पिछड़ो और दलितों के हक-हकूक और उनके अधिकार से खेलने का काम किया तो उसे 2027 में प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा।
पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने पीडीए की जमात को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता का ही परिणाम था कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी ताकत बनी है। इस.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव ,शौर्या सिंह,रीता विश्वकर्मा,परशुराम बिन्द,आत्मा यादव, प्रभुनाथ राम,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू अभिषेक कुशवाहा,रामाशीष यादव, वंश बहादुर कुशवाहा,रमेश यादव,रीना यादव, अनिता यादव, अम्बरीष यादव, पवन यादव, हरवंश यादव,राधेश्याम यादव, श्री राम यादव, केसरी यादव,छन्नू यादव,बसन्त यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। -
बाढ़ से पहले मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

गाजीपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के समन्वय से उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जनपदों मे बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ किया गया। इसी क्रम में गुरूवार को जनपद के पांच बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सदर, सैदपुर, जमानिया, मुहम्दाबाद, सेवराई के समस्त बाढ़ प्रभावित तहसीलों में बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से आरंभ कर किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत महबलपुर, विकास खण्ड करण्डा, तहसील सदर में आज सुबह समय 8ः40 बजे शासन द्वारा अगले 3 घंटे में बाढ़ आने की जानकारी दिया गया। सुबह 8.44 मिनट पर ई०ओ०सी० द्वारा इन्सीडेन्ट कमाण्डर/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 को घटना की जानकारी दी गयी। इन्सीडेन्ट कमाण्डर रिस्पाशबुल आफिसर जिलाधिकारी को सुबह 8ः44 मिनट को अवगत कराते हुए आदेश प्राप्त कर इन्सीडेन्ट कमाण्डर द्वारा आई०आर०एस० की टीमों की त्वरितगति से कियाशील किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर वर्तमान तैनात टीम को सुबह 9 बजे एलर्ट करते हुए जलस्तर बढ़ने की सूचना दिया गया। सुबह 9 बजे समस्त टीमें प्रभावित एरिया में एकत्रित होने के उपरान्त घटना स्थल के नजदीक महबलपुर उॅचा स्थान में पहुँचकर बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। सुबह 9.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक पी०एस०सी० स्थानीय पुलिस, गोताखोर, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, स्थानीय अनुभवी व्यक्तियों की सहायता से तत्काल ध्वनि विस्तारक यन्त्र से उस इलाके में रहने वाले लोगो को बाढ़ का पानी आने की जानकारी दी गयी। सुबह 10.30 से सुबह 11.30 ंबजे तक स्वास्थ्य विभाग के तैनात चिकित्साधिकारी फार्मासिस्ट, एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा गर्भवती महिलाओं, बच्चों को मेडिकल चेकअप के बाद राहत शिविरों में जाने हेतु एम्बुलेन्स एवं अन्य वाहन के माध्यम से भेजा। सुबह 11.30 से दोहपर बजे 12.00 तक बाढ प्रभावित क्षेत्र मे रह रहे जनमानस एवं पशुओ को उनके घरो से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाते हुए बाढ शरणालय में पहुचाया गया।

बाढ शरणालय मे जहॉ खाना बन रहा था वहां अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग जाने के कारण अग्नि शमन विभाग के कर्मचारियो द्वारा आग बुझाने का पूर्वाभ्यास कर जनमानस को दिखाया गया साथ ही उपस्थित आमजनमानस को आग बुझाने के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया। गंगा नदी मे बाढ से सुरक्षित निकाले गये व्यक्तियों ने बताया गया कि कुछ लोग सामने वाले बालू के टीले पर जो सब्जि की खेती बडे पैमाने पर करते है, जो भी फंसे हो सकते है। तत्काल इन्सीडेन्ट कमाण्डर के निर्देश पर नाव के माध्यम से समस्त फसे हुए व्यक्तियों को को सुरक्षित लाने एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। सर्वे के दौरान गंगा नदी के बहाव एवं प्रभाव से बचने के लिए उचे स्थान पर चढकर अपनी जान बचाने का प्रयास करते हुए व्यक्ति को देखा गया और तत्काल नाव के माध्यम से बचाव टीम द्वारा पीड़ितों को बचाया गया। सुरक्षित निकाले गये व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग के तैनात चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा सी०पी०आर० एवं मानसिक सहयोग प्रदान किया गया।

अपरान्ह 12.30 से अपरान्ह 1.00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा सी०पी०आर० एवं प्राथमिक उपचार के उपरान्त कुछ मरीजो की हालात गम्भीर होने के कारण तत्काल उन्हें एम्बुलेन्स के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुचाया गया। दोपहर 1.00 से 1.30 बजे तक बाढ प्रभावित व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त उनको राहत शिविरों में पहुचान एवं उनके मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करना, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चो, बुजुगों के लिए विशेष अभियान चलाकर खाने-पीने एवं अन्य दवाओं को उपलब्ध कराया गया तथा सुरक्षात्मक दृष्टि से खोज एवं बचाव का कार्य अपर जिलाधिकारी वि०/रा० उपजिलाधिकारी सदर ,आपदा विशेषज्ञ, आईआरएस के सदस्य, पी ए सी 34 वाहिनी टीम, जन समुदाय एवं सदस्य मीडियाकर्मी तथा स्थानीय जनमानस द्वारा किया गया। महबलपुर, विकास खण्ड करण्डा, तहसील सदर के मॉक ड्रिल कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम ने किया।

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने प्राथमिक विद्यालय दीनापुर करण्डा मे बनाये गये बाढ शरणालय मे उपस्थित आमजनमानस को बाढ के दौरान पानी मे फसे होने, सर्प दंश, आकाशीन विद्युत से बचने एंव अन्य विकट परिस्थितियों मे क्या करे, क्या ना करे के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी प्रकार बूढे नाथ महादेवा मन्दिर तहसील सैदपुर, देवा बैरनपुर जमानियां, शेरपुर तहसील मुहम्मदाबाद ,एवं साधोपुर उर्फ रामपुर तहसील सेवराई, में मेगा मॉक अभ्यास का आयोजन कर किया गया। प्रतीकात्मक रूप में जलभराव से विस्थापित व्यक्तियों को उनके सामान सहित उक्त बाढ़ राहत केंद्र ले जाया गया। उक्त राहत केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, देवकली पम्प, पुलिस पोस्ट, राजस्व विभाग, अग्नि शमन, लाजिस्टिक सेवाएॅ आदि विभागो के कैम्प लगाए गए थे। जिनमें रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए गए। इसी प्रकार पशुओं की जांच पशु पालन विभाग द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर राजीव यादव, एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी, आपदा मित्र, एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
-
मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन, दी चेतावनी

शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांगे पूरी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन, 23 सूत्री मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीआईओएस को सौंपी
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली और वित्तीय विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय और जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्रीय मांग पत्र डीआईओएस भास्कर मिश्र को सौंपा। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। मांग पत्र में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालय में कार्यालय शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि दिलाए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि 23 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक पिछले लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शिक्षक आज मजबूरी में डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनके मुताबिक अगर सरकार ने उनकी मांगों पर अब भी गौर नहीं किया तो वह कोई बड़ा फैसला लेने को मजबूर होंगे। धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर अपनी ताकत का एहसास कराया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले में दखल देते हुए मांगों को पूरी किए जाने की गुहार लगाई गई। इस प्रदर्शन में एक हज़ार से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए। इनमे महिला टीचर्स भी शामिल थीं। धरने में नारायण उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, रत्नेश राय, विवेकानंद गिरी, सूर्यप्रकाश राय, कुंवर अविनाश गौतम, चंद्रभाल मिश्रा, अहद खान, रियाज अहमद, ईसार, पंकज, पुष्कल, रितेश राय, जितेंद्र यादव, आनंद यादव, राजीव ओझा,भगवती, इसरार अहमद सिद्दीकी, प्रत्युष त्रिपाठी, रामजी प्रसाद, जयशंकर राय, प्रदीप वैश्य, ओंकार राय, शशिकांत सिंह, पूजा गुप्ता, पूनम, प्रीति सिंह, लतिका सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह और संचालन मंत्री अमित कुमार राय ने किया।

-
युवाओं के विरोध में है बजट:सुधांशु तिवारी

गाजीपुर। केंद्र सरकार के बजट को लेकर छात्र संघ महामंत्री सुधांशु तिवारी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए युवाओं के रोजगार के लिए इस बजट में कोई भी ऐसा ऐलान नही किया गया है जिससे युवाओं के चेहरे पर खुशी हो जिससे युवाओं का भविष्य अंधेरे से उजाले में जा सके। कहा कि यह बजट पूरी तरह से युवाओं के विरोध में बजट है। इस बजट में ना ही अग्नि वीर पर बात की गई है और ना ही किसानों के किसी मुद्दे पर बात की गई है। जब देश का जवान और देश का किसान ही अंधेरे में है तो इस देश का भविष्य क्या होगा जब देश के बजट में युवाओं और किसनो की बात ही नहीं होगी तो इस बजट का कोई मायने ही नहीं है।
-
भरेंगे हुंकार, कराएंगे ताकत का एहसास

माध्यमिक शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर भरेंगे हुंकार, कराएंगे ताकत का एहसास
शिक्षक समस्याओं के निराकरण को अब आंदोलन
विद्यालय भ्रमण कर आंदोलन की बनाई रणनीति
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दर्जनों विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याओं को सुना। प्रांतीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 25 जुलाई गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रांतीय महामंत्री ने प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की और कहाकि संगठन पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं सम्मानजनक मानदेय, अद्यतन तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण आदि मुददों की लड़ाई अंतिम चरण में है। बताया पिछले प्रांतीय बैठक में 14 प्रस्ताव प्रारित हुए। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, एक अप्रैल, 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नौकरी पाये शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ आदि मांगें हैं। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक व संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का एक माह के भीतर निराकरण नहीं होने पर चरण वार संघर्ष किया जाएगा। भ्रमण करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राणा प्रताप सिंह तथा संयुक्त मंत्री सूर्य प्रकाश राय ने इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज बारा, इंटर कॉलेज गहमर, एसकेबीएम इंटर कॉलेज दिलदारनगर, राधा कृष्ण गुप्ता आदर्श इंटर कॉलेज दिलदारनगर, इंटर कॉलेज अतरौली में सम्पर्क कर धरने में शामिल होने की अपील की।





