-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सिद्धार्थ और रमेश ने किया चैंपियन ख़िताब पर कब्जा

आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में सिद्धार्थ मौर्य और रमेश साहनी ने किया चैंपियन ख़िताब पर कब्जा
गाजीपुर। रविवार की शाम शहर के लार्ड बुद्धा पैलेस छावनी लाइन में प्रथम जिला स्तर की आर्म रैसलिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सिद्धार्थ मौर्य सीनियर वर्ग में और रमेश साहनी जूनियर वर्ग अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर चैंपियन के ख़िताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ चंद्रभान चौबे एवं सचिव रामप्रवेश कुशवाहा ने हनुमान जी की आरती और वंदन करके किया। इस कार्यक्रम में डॉ अवनीश मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह यादव, अभय राज ,मास्टर रमेश यादव ने प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रतियोगिता का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के अंत में समापन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव अमित राय एवं डॉ राजकुमार चौबे ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रतियोगिता का संचालन हरेंद्र विक्रम ने किया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारी शमशेर खान, एडवोकेट पवन पांडे, दिलीप कुशवाहा, नेहा राय श्याम प्रवेश कुशवाहा, अब्दुल मलिक का योगदान रहा। प्रतियोगिता की जानकारी आयोजन सचिव संजय सिंह एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद सरवर डेजी ने दिया।
-
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

संयुक्त कर्मचारी समन्वयक समिति चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण का चुनाव हुआ संपन्न
गाजीपुर। रविवार को संयुक्त कर्मचारी समन्वयक समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जनपद शाखा का द्विवार्षिक/अधिवेशन लंका मैरिज हॉल के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि आशा/आशा संगीनियों की कोई भी समस्या होगी तो संगठन विरोध करते हुए समस्या का समाधान कराएगा। प्रांतीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी द्वारा सभी सदस्यों से अपील किया और एक जूट होने का अपील किया। कहा कि जब संगठन बनता है, तो एक समूह से बनता है। इसके बाद समस्या का समाधान कराया जाता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आशाओं /आशासंगीनियों या एनम की जो भी समस्याएं हो उसे संगठन के माध्यम से परिषद को उपलब्ध कराया जाय।
परिषद हर एक समस्या का समाधान कराता आया और आगे भी कराता रहेगा। हर समस्या के निदान के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ मासिक बैठक होता है। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं का निष्पादित कराया जाता है। परिषद किसी भी वर्ग के कर्मचारी का उत्पीडन नही होने देगा। समन्वयक समिति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। जिसमें सर्व सम्मत से बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मानवेंदु पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, जिला मंत्री लल्लन राम ,कोषाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण उपाध्यक्ष, अजय कुमार, एम एन राय,व उदय राज मातृ शिशु महिला कल्याण संघ से जिला अध्यक्ष स्नेहलता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल परी सिंह, जिलामंत्री मीना पटेल, कोषाध्यक्ष प्रिया राय,व आशा/ आशा संगिनी से जिला अध्यक्ष रेनू राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लैलून खातून, जिलामंत्री गौतम तिवारी, कोषाध्यक्ष वंदना तिवारी, नवनिर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को गोपनीयता की शपथ अरविंद कुमार सिंह द्वारा दिलाया गया। सभा की अध्यक्षता दीनानाथ कुशवाहा व संचालन एस0पी0 गिरी ने किया।

-
मीटर रीडरों ने किया घेराव, लगाया अधिकारियों पर गंभीर आरोप

अधीक्षण अभियंता का मीटर रीडरो ने किया घेराव
लगाया अधिकारियों पर गंभीर आरोप
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे है जिले के समस्त मीटर रीडरो ने अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार का घेराव किया। इस दौरान जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह ने कहा की मेसर्स स्टर्लिंग टेक्नोलोजी एंड सर्विसेज पिछले साल नवंबर 2021 से बिलिंग का कार्य गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में करवाने का कार्य कर रही थी, जिसमे पिछले 4 माह का वेतन और 32 महीने का ईपीएफ लेकर कंपनी भाग गई है। स्टर्लिंग कंपनी विद्युत विभाग में जीएसटी तक नही जमा किया, जिसको लेकर जिले के समस्त मीटर रीडरो में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब तक इन लोगो का बकाया वेतन और बकाया ईपीएफ नही मिल जाता तब तक रीडिंग का कार्य कोई नही करेगा। मीटर रीडर सुनील यादव ने बताया कि स्टर्लिंग कंपनी से पहले एनसॉफ्ट कंपनी आई थी। एनसॉफ्ट कंपनी ने भी लगभग 400 मीटर रीडरो का 15,15 हजार की डीडी लेकर भाग गई। दो माह वेतन भी विभागीय डिस्कॉम के अधिकारियों की मिलीभगत से मोटा कमीशन चीफ इंजीनियर, कमर्शियल डायरेक्टर, एमडी को देकर भाग गई और हुवा कुछ नही।
मीटर रीडर सत्यपाल सिंह ने डिस्कॉम ऑफिस वाराणसी के मुख्य अभियंता मुकेश गर्ग और एक्शियन कमर्शियल अजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इन दोनो की मिलीभगत से मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी से मिलकर 15 करोड़ का घोटाला किया गया है। कहा कि स्टर्लिंग कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करके चुप मारकर बैठ गए है ये लोग। वही मुख्य अभियंता मुकेश गर्ग द्वारा मीटर रीडरो से कंपनी के उपर एफआईआर करने का दबाव बनाया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। मलाई खाए उच्चाधिकारी और भीख मांगकर एफआईआर करें मीटर रीडर। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवम ऊर्जा मंत्री एक के शर्मा से इन लोगो की संपत्ति के साथ ही साथ स्वैप आईडी एवम विभागीय उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए कहा। कहा कि इस मामले की जांच करना अति आवश्यक है ताकि सरकार की जीरो टारलेंस की नीति पर कोई सवाल ना खड़ा हो। ये बहुत गंभीर मामला है, अगर उच्चस्तरीय जांच होती है तो वाराणसी डिस्कॉम के बहुत सारे रसूखदार अधिकारियों एवं बाबुओं पर गाज गिर सकती है। नई कंपनी एक्सप्लोटेल बिलिंग कराने गाजीपुर सर्किल ऑफिस आई हुई थी जिसमे पुरानी कंपनी से भी कम रेट पर बिलिंग करवाना चाहती थी जिसमे जिले के मीटर रीडर तैयार नहीं हुवे। कहा कि पहले डूबा हुवा 4 माह का वेतन और 32 महीने का बकाया ईपीएफ विभाग दे तब बिलिंग किया जाएगा। घेराव में जिले के समस्त मीटर रीडर एवम विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
-
सैकड़ो पीड़ित परिवारों का सहारा बने एमएलसी चंचल

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने फिर रचा इतिहास
सैकड़ो पीड़ित परिवारों का सहारा बने एमएलसी चंचल
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेते एमएलसी ने फिर एक बार जिले के पीड़ितों को इलाज के लिए सबसे ज्यादा धनराशि दिलाया। चंचल ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में 110 पीड़ितों को और अपने दूसरे कार्यकाल में 220 से ज्यादा पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाकर फिर से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान गाज़ीपुर को दिलाये है। एमएलसी के द्वारा जो लोग आर्थिक सहायता प्राप्त किये है उन सब ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रति आभार प्रकट किया। जिन पीड़ितों ने अस्पताल से अवकाश प्राप्त किया है वह सभी एमएलसी को हृदय स धन्यवाद दिया साथ ही दीर्घायु होने की कामना की। पीड़ितों ने कहा की एमएलसी पर भगवान ऐसे ही कृपा बनाये रखें ताकि वो जरूरतमंदों की हमेशा सेवा करते रहें। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि मेरा यह प्रयास रहता है की गाज़ीपुर का कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज कराने से वंचित न रह पाए। एमएलसी विशाल सिंह चंचल एकलौते ऐसे जनप्रतिनिधि है जो उच्च सदन में गाज़ीपुर की समस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते है। उसी की देन है कि आज पूर्वांचल में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आते हैं तो एमएलसी विशाल सिंह चंचल जरूर उनके साथ नजर आते हैं।
-
उपचुनाव में 13 सीटों पर 10 में जीता इंडिया गठबंधन

उप चुनावों में इंडिया गठबंधन को मिली जबरदस्त जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई।
सात राज्यों की 13 सीटों पर 10 में जीता गठबंधन: जिलाध्यक्ष
अयोध्या के बाद बद्रीनाथ में भी हारी भाजपा, कांग्रेस के लखपत सिंह बुडौला जीते उपचुनाव
गाजीपुर। सात राज्यों की तेरह विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद स्थानीय शहर कांग्रेस के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर रविवार को कांग्रेस जनों ने इकट्ठा होकर लंका बस स्टैंड तक गांधीवादी तरीके से खुशी का इजहार करते हुए लंका बस स्टैंड के पास आम जनों के बीच में मिष्ठान वितरण कर उपचुनाव जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि इंडिया ब्लॉक ने सात राज्यों में हुए तेरह सीटों के उपचुनाव में दस सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी सिर्फ दो सीट पर सिमट कर रह गई। इनके अलावा एक सीट पर निदर्लीय उम्मीदवार जीता है। इससे ये तय है कि जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि उपचुनावों में मिली जीत इंडिया ब्लॉक की जीत है। उन्होंने बताया कि इन उपचुनावों में धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वाली भाजपा अयोध्या के बाद बद्रीनाथ का भी चुनाव हार गई है। वहां से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला भाजपा प्रत्याशी से चुनाव जीत गए हैं।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से बताया कि उपचुनावों में मिली जीत जनता के बढ़ते समर्थन का सूचक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में अकेले लड़ रही बहुजन समाज पार्टी को भी झटका लगा है। यहां दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। जो कि एक संदेश है कि आगामी जो भी चुनाव होंगे वो कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के पक्ष में ही आएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी ने जिला अध्यक्ष सुनील राम सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर उपचुनाव जीत की बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, चंद्रिका सिंह विद्याधर पांडे, हामिद अली, राजेश गुप्ता, राजीव सिंह, महबूब निशा, राशिद भाई, आशुतोष सिन्हा, शबीहूल हसन, धर्मेंद्र कुमार, ओम रूद्रेश निगम प्रकाश यादव, नईम अहमद, विश्वनाथ जायसवाल, अखिलेश यादव, रतन तिवारी, संजय सिंह, पप्पू निषाद, देवेंद्र सिंह, कमलेश्वर शर्मा, कुंदन खरवार, राहुल कुशवाहा, मिथिलेश सिंह, मंगल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
-
जिले में हुए जदयू पार्टी की बैठक में संगठन का हुआ विस्तार


गाजीपुर। शनिवार को जदयू पार्टी की बैठक सकलेनाबाद में जदयू के प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे बनारस मंडल के प्रभारी अवधेस सिंह पटेल और मिर्जापुर प्रभारी संजय सिंह पटेल की मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण करके किया गया। इस बैठक मे सगठन को विस्तार देने पर चर्चा की गई। बनारस मंडल के प्रभारी अवधेश सिंह पटेल ने जिले के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष शाकिब रहमान उर्फ़ खुर्रम और युवा जिलाध्यक्ष रोहिणी कुशवाहा को नियुक्त किया।

जखनिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल को व अवधेश पटेल को जखनीया विधानसभा सभा का प्रभारी, हिरा देवी को मोहमदाबाद का ब्लॉक अध्यक्ष धर्म प्रकाश राय को मोहमबदाबाद विधानसभा प्रभारी और अशोक कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष मोहमदाबाद नियुक्त किया गया। बैठक में अवधेश सिंह पटेल ने कहा की हम संगठन को इतना विस्तार देंगे की जदयू के साथ साथ एनडीए भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जदयू को लोकसभा चुनाव में दो सीटें मिल गई होती अगर नीतीश जी की यूपी मे सभा करा दिया गया होता। प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने कहा की नीतीश जी व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसपर मै खरा उतरूँगा और पार्टी की विचारधारा व संगठन का विस्तार करूँगा।

हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एक तेज तर्रार नेता है उनके अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओ मे काफी जोश है। उत्तर प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव मे हम एन डी ए के साथ मिलकर अपना प्रत्याशी उतारकर एन डी ए को मजबूत करने का कार्य करेंगे। पार्टी उपचुनाव लड़ने को तैयार है अब निर्भर हमारे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर करता है की उनका क्या आदेश है। उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार मे गिरते पुल पर आलोचना कर रहे उनसे इतना ही कहूंगा की बिहार नदियों का एक जाल है, जहाँ अधिकतम प्रदेश का पानी व नेपाल का पानी आने से स्थिति में विभत्स हो जाती है। ऐसे कई पुल है जो आरजेडी के कार्यकाल मे बने है। उनकी ड्राइंग, एक्सटिमेट व बिल ऑफ़ क्वांटिटी कैसे बनाई गई ये जांच का विषय है। जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश ने कमेटी बना जांच बैठा दी है। इसमें जो इंजीनियर दोषी पाए जाते है उनपर NSA के तहत कार्यवाही की जाए।

बैठक मे अनिल कुशवाहा मनीष पटवा, लक्ष्मण राम, पंकज मोहन मालवीय, संतोष कुमार बिन्द, रोहित पटवा, सुनील सिंह, जब्बार राइनी आदि लोग उपस्थित थे। -
ईराज राजा होंगे गाजीपुर के नए एसपी

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने दस आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिसमें गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर भेजा गया। ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के पद पर भेजा गया है।

डॉ. ईराज राजा, मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने MBBS की शिक्षा को पूरा की और फिर 4 सालों तक बिजनौर जिले में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात रहे। इसके बाद 2017 में UPSC की परीक्षा को पास किया। दरअसल, उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात IPS डॉ. ईराज राजा 2017 बैच के आईपीएस है। सरकार ने उन्हें जब भी मौका दिया तब वह उम्मीदों पर खरे उतरे और अपराधियों की कमर तोड़कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। डॉक्टर का पेशा छोड़ UPSC का एग्जाम क्लियर किया और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली पोस्टिंग लखनऊ में मिली। इसके बाद भी 4 महीने मेरठ में ASP रहें। फिर गाजियाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 24 महीने एसपी का कार्यभार संभाला और इन 2 सालों के दौरान करीब 150 हाफ एनकाउंटर किए। इसके बाद जनवरी 2023 में बुंदेलखंड के जालौन जिले का चार्ज मिला। यहां पर भी अपने स्वभाव के मुताबिक अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। इसका नतीजा यह हुआ कि यहां पर भी हाफ एनकाउंटर की हाफ सेंचुरी बन गई।
-
गाजीपुर से वाराणसी रवाना हुआ पर्यटक जलयान

ग़ाज़ीपुर। सरकार और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण पर्यटन एवं नदियों में जलयान को बढावा देने में जुटा है। इसी कड़ी में कोच्चिन शिपयार्ड से समुद्री मार्ग से चलकर कोलकाता से गंगा नदी के जरिए नवनिर्मित हाइड्रोजन फ्यूल चालित वातानुकूलित डबल डेकर कटा मेरान पर्यटक जलयान गाजीपुर पहुंचा।
मगर गंगा में जलस्तर कम होने के कारण उसने गाजीपुर के हमीद सेतु नीचे गंगा नदी में लंगर डाल दिया, जिसे देखने के लिए अगल बगल एवं राहगीरों की भीड इकठ्ठा हो गई। इस नवनिर्मित हाइड्रोजन फ्यूल चालित पर्यटक जलयान को ले जाने के लिए वाराणसी से एक सर्वेयर जलयान शुक्रवार की शाम को गाजीपुर पहुंचा था।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को नदी के जलस्तर में बढोत्तरी होने के बाद इसे सर्वेयर जलयान वाराणसी के लिए स्कोर्ट करते हुए लेकर रवाना हुआ।
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस जलयान को करीब एक माह पहले कोचीन शिपयार्ड से पेरियार- 3 और फेसकी दो जलपोत करीब दो हजार किमी समुद्री यात्रा के जरिए तेरह जून को कोलकाता पहुचे। वहाँ से सीधे वह गंगा नदी से होकर वाराणसी के लिए निकला।
अधिकारियों के मुताबिक पच्चास सीटर यह पर्यटक जलयान करीब 28 मीटर लंम्बा और करीब 5.8 मीटर चौडा है। जिसका कुल वजन करीब बीस टन है। यह नदी में करीब बीस से पच्चीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। यह पूरी तरह से हाइड्रोजन से चलेगा। इसका निर्माण करीब दस करोड़ की लगात से हुआ है।
इसके लिए वाराणसी में एक हाइड्रोजन प्लांट भी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। वाराणसी पहुंचने के बाद इस हाइड्रोजन फ्यूल चालित कटा मेरान जलयान को वाराणसी टूरिज्म विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाएगा,जो इसे संचालित करेगा।
पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से इस वातानुकूलित हाइड्रोजन फ्यूल चालित पर्यटक जलयान का उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होने की उम्मीद है।
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी के प्रभारी अधिकारी आर सी पांडेय ने बताया कि पर्यटन को बढावा देने के लिए कोचीन शिपयार्ड से नवनिर्मित प्रदूषणरहित हाइड्रोजन फ्यूल चालित कटा मेरान पर्यटक जलयान लाया जा रहा है। जो वाराणसी से चुनार के बीच संचालित किया जाएगा। -
शादी में चली गोली, कई घायल

गाजीपुर। शहर कोतवाली के एक निजी पैलेस में शादी में डीजे बजाने के समय हंगामा हो गया। घरातियों और बारातियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इसी विवाद को लेकर गोली चली जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के चलते एक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ असलहे से फायर कर दिया जिसमें कुल 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही लड़के पक्ष से मिली तहरीर के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा के भतीजे अनिल कुशवाहा की बारात सदर कोतवाली क्षेत्र के आलम पट्टी स्थित एक मैरेज हाल में आई हुई थी। लड़की पक्ष नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुर के रहने वाले है। लड़की के पिता सोनभद्र में सिपाही है। उनके साथी सिपाही रविंद्र नाथ सिंह यादव भी शादी में आया था। जो नशे में होने के कारण डीजे बजाने को लेकर हंगामा करने लगा। बराती और घराती पक्ष द्वारा समझा बूझाकर उन्हें एक कमरे में बैठा दिया गया। तहरीर के आरोप है कि कमरे से निकलने के 2 घंटे बाद रविंद्र नाथ सिंह यादव शादी के कार्यक्रम में अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा, जो असलहे से फायर कर दिए। जिससे 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वही फायर करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। उनमें से एक व्यक्ति की पहचान लोगों ने अरविंद सिंह यादव के रूप में की, जो वाराणसी जनपद में डायल 112 में ड्राइवर के पद पर नियुक्त है। घायल धर्मेन्द्र कुशवाहा, अनिल सिंह कुशवाहा, पंकज, निखिल तिवारी, बिकेन्द्र कुशवाहा,अंकित कुशवाहा को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी भेजा गया है। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में कर्रवाई हेतु तहरीर दी। इस संबंध को कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
-
सर्पदंश से वृद्ध की मौत

सर्पदंश से निधन
गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर, छावनी लाइन, निवासी रामचन्दर कुशवाहा, उम्र 85 वर्ष का शनिवार को सर्प दंश से मृत्यु हो गई। मृतक के भतीजे भाजपा नेता मुरली कुशवाहा ने बताया कि रामचंदर कुशवाहा घर पर ही सुबह 5-30 बजे भैंस को चारा डालकर पास मे ही रखी पत्थर के पटिया पर बैठ गए जहां सर्प ने उनके बाएं पैर पर काट लिया और उसी पटिया के अंदर घुस गया जिसे बाद मे लोगों ने देखा।रक्तस्राव होने के बाद लोगों को बताया तब परिजनों ने आनन फानन में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां दवा इलाज के बाद भी हालत बिगड़ती गई कुछ देर बाद डाक्टरो ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए अन्यत्र चिकित्सा हेतु स्थानांतरित कर दिया। जहां अस्पताल गेट पर पहुंचते पहुंचते उनका निधन हो गया। जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय,टुन टुन राय , नितिश दूबे, अविनाश सिंह, निखिल राय,परवेज खान आदि जिला चिकित्सालय पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर जल्दी पोस्ट मार्टम हेतु बात किया।





