-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
विद्यार्थियों ने निकाला वनरोपण रैली, किया जागरूक

गाजीपुर। राजकीय महिला पी.जी. कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार को एक वनरोपण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्राचार्या प्रोफेसर अनीता कुमारी ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डॉ अकबर ए आजम, डॉ. अमित यादव, डॉ. ग़ज़नफ़र सईद, ओम शिवानी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई, जहां विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए नारे लगाए। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस दौरान प्राचार्या प्रोफेसर अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों को वनरोपण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अकबरे आजम ने वनरोपण के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। डॉ. ग़ज़नफ़र सईद ने भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। मिस ओम शिवानी ने विद्यार्थियों को इस पहल के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें निरंतर इस दिशा में काम करने की सलाह दी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने वनरोपण कार्यक्रम की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की स्थापना होगी। इस रैली के सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया।
-
कर्मचारियों के शोषण को लेकर सीडीओ से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल

कर्मचारियों के शोषण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से मिला परिषद का प्रतिनिधिमंडल : दुर्गेश श्रीवास्तव
गाजीपुर । शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य से मिला, जिसमें विकास भवन की समस्याओं को लेकर के वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल ने विगत वर्षों में विकास भवन में काटे गए पेड़ों की नीलामी को लेकर के नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि कटे हुए लकड़ी के पेड़ की नीलामी बिना शिकायतकर्ता को अवगत किए हुआ है,जो सरासर गलत है। कहा कि अगर नीलामी किया गया है,तो नीलामी के लिए नामित अधिकारी की सूची उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान सत्येंद्र कुमार गौतम वरिष्ठ सहायक खंड विकास अधिकारी रेवतीपुर द्वारा सामान्य भविष्य निधि ऋण हेतु आवेदन 16:5:2024 को जिला विकास अधिकारी के यहां लंबित आवेदन पत्र को लेकर विस्तृत चर्चा हुआ। और नियम विरुद्ध जी0पी0एफ0 पर आपत्ति को लेकर नाराजगी वयक्त किया गया, जिसके फलस्वरूप मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भुगतान के पत्रावली रोके जाने पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अविलंब श्री गौतम की पत्रावली पर करवाई किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल को अस्वस्थ किया गया कि संबंधित के भुगतान की कार्रवाई कर दिया जाएगा। विकास भवन में शौचालय को लेकर के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल विकास भवन के शौचालय का मरम्मत सुचारू रूप से किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ओंकार नाथ पांडेय, आलोक राय,मांधाता सिंह,अजमत, बबुवा यादव,राम अवतार यादव, आदि लोग उपस्थित रहे । -
13 जुलाई को कोर्ट जाना मत भूलिएगा, निपटाए जाएंगे पुराने मामले

गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्वकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई 2024 को प्रातः 10.30 बजे जनपद न्यायालय के दसकक्षीय सभागार में जनपद न्यायाधीश की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। उन्होने समस्त जनपवासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या जमीन, बैंक सम्बन्धी लेन देन, वाद विवाद एवं अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
-
बैंक के मनमाने रवैये से परेशान उपभोक्ता

बैंक के कर्मचारी ग्राहकों से करते है अभद्रता
नहीं हैं सुविधाएं, स्टाफ की कमी के कारण परेशान हो रहे उपभोक्ता
लाकर लिए ग्राहक नहीं कर पा रहे समय से अपडेट
गाजीपुर। यूनियन बैंक शाखा फतेहपुर सिकंदर के कर्मचारियों पर स्थानीय ग्राहकों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए विभाग को एक्स (ट्विटर) पर शिकायत दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि बैंक के कर्मचारी खातों में केवाईसी अपडेट, चेक बुक सम्बंधित काम, नयी पास बुक और एफडी बनाने सम्बंधित काम के लिए जिम्मेदार ग्राहकों को काफी दौड़ाते हैं। बैंक के कर्मचारियों पर स्थानीय ग्राहकों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए बैंक के विभाग को एक्स (ट्विटर) पर राजीव कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराया है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक के कर्मचारी खातों में केवाईसी अपडेट, चेक बुक सम्बंधित काम, नई पास बुक बनाने सम्बंधित काम के लिए दौड़ाते हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों द्वारा जमा किये गए केवाईसी फार्म को भी कूड़ेदान में फेंकने का काम करते हैं। इसके बाद दोबारा फार्म व आईडी जमा करने के लिए बैंक कर्मचारी ग्राहकों को प्रताड़ित कर रहे है।
शहर की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फतेहपुर सिकंदर शाखा में ग्राहकों के लिए सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। राष्ट्रीयकृत बैंक की इस शाखा में लाकर सुविधा उपलब्ध बताया जा रहा है। लेकिन लाकर सुविधा प्राप्त ग्राहक डेढ़ वर्ष से लाकर अपडेट नहीं कर पा रहे हैं। शाखा से आसपास के दर्जनों गांव के लोग जुड़े हुए हैं। बैंक में रोजाना सैकड़ों ग्राहक लेन देन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बैंक में सुविधाएं नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। यूबीआई की शाखा में ग्राहकों के खड़े होने के लिए 10 गुणा 15 की जगह है। इस छोटी सी जगह में रोजाना आसपास गांव के काफी लोग पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों को बैंक में भुगतान, जमा व बैंक की अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए परेशानी होती है। बैंक में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उमस भरी भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान होते है। बैंक के स्ट्रांग रूम के करीब पेयजल उपलब्ध होने के कारण ग्राहकों को उसका लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं बैंक के नियमों की जानकारी नहीं होने पर ग्राहक बैंक कर्मियों से पूछताछ करते हैं तो बैंक के कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वही बैंक में आए वृद्धों को बैंक में इज्जत से बिठाना तो दूर पेयजल भी उपलब्ध नहीं कराया जाता। सरकार द्वारा वृद्धों, विधवा महिलाएं और दिव्यांग लोगों को जीवन यापन के लिए मासिक पेंशन दी जाती है। -
एलएलबी के परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई छात्रा

सहजानन्द कालेज में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा में एक छात्रा नकल करती पकड़ी गयी
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विधि स्नातक की परीक्षा में शुक्रवार को स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में परीक्षा केंद्र पर संत लखन दास विधि महाविद्यालय मरदह की एक परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करती पकड़ी गई। महाविद्यालय केंद्र पर विश्वविद्यालय की विधि स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 353 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इस परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने एक परीक्षार्थी को चिट के साथ पकड़ लिया तथा अनुचित साधन प्रयोग के आरोप में रस्टीकेट कर दिया।
द्वितीय सत्र में एलएलबी 6ठें सेमेस्टर के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 236 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 02 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि जनपद के संत लखन दास विधि महाविद्यालय, मरदह तथा बलदेव श्रीधर विधि महाविद्यालय, भावरहां के परीक्षार्थियों के लिए नगर के स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी के राय ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं सुचितापूर्ण संचालन के लिए एक परीक्षा समिति का गठन किया गया है जिसमे प्रो. अवधेश नारायन राय, प्रभारी तथा श्री रामधारी राम, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. सतीश कुमार पांडेय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सुजीत कुमार व नित्यानंद राय शामिल हैं। परीक्षा प्रभारी प्रो. अवधेश नारायन राय ने बताया है कि महाविद्यालय पूर्णतः नकलविहीन तथा सूचितापूर्ण परीक्षा संचालन के लिए दृढसंकल्पित है। महावि के प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया कि परीक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्यों की एक टीम द्वारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ले कर ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाती है। -
मां ने पीटा तो बेटा घर छोड़कर चला गया

गाजीपुर। पढ़ने के लिए माँ ने पिटाई कर दी तो बेटा नाराज होकर घर छोड़कर चल दिया। परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे ही थे कि 40 किमी दूर गाजीपुर रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर लिया गया। गाजीपुर में मां की पिटाई से एक बच्चा इतना नाराज हुआ कि वह घर छोड़कर चला गया। हालांकि वह लड़का रेलवे पुलिस के हाथ गाजीपुर के रेलवे स्टेशन पर लगा। आरपीएफ से उसने बताया कि मां ने पढ़ाई के लिए पिटाई कर दी है जिससे वह नाराज होकर भाग आया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने चाइल्ड लाइन गाजीपुर के अधिकारियों को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपने एजेंट को बुलाकर बेटे को सौंपा। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर एक गुरुवार को एक बच्चा बेंच पर रोता हुआ दिखा। इस दौरान ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते को लेकर आरपीएफ की टीम स्टेशन पर एक्टिव थी। इसी दौरान टीम की नजर उस बच्चे पर पड़ी। जिसके बाद टीम ने बच्चे से रोने का कारण पूछा, तब बच्चे ने अपनी पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि उसकी मां बार-बार पढ़ाई के लिए जोर दे रही थी। लेकिन उसकी मन पढ़ने में नहीं लग रहा था। जिस पर मां ने उसे पहले डांटा और फिर उसकी पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर भाग गया और गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। आरपीएफ की पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम आकाश कुमार पुत्र राजकुमार ग्राम धर्मपुरवा थाना मरदह जनपद गाजीपुर बताया। इसके बाद आरपीएफ द्वारा इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन के अधिकारियों को दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची और बच्चे की सुपुर्दगी लेते हुए उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया। इसके बाद परिवार के लोग ग़ाज़ीपुर पहुंचे और अपने बच्चे को लेकर अपने घर चले गए। आरपीएफ गाजीपुर के इंचार्ज अमित राय ने बताया कि पिछले काफी दिनों से रेलवे द्वारा ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर गाजीपुर आरपीएफ की एक टीम बनाई गई है जो रेलवे स्टेशन पर आने वाले ट्रेन के बगियों में बच्चों को चेक करती है। इसी ऑपरेशन के दौरान प्लेटफार्म नंबर पर एक बच्चा मिला था। उम्र करीब 8 से 9 साल थी।
-
विनीत तिवारी बने जदयू पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता

गाजीपुर। भविष्य में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कई पार्टियों में संगठन स्तर पर कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में भी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। खास कर उनलोगों पर ध्यान दिया जा रहा जो मीडिया के सामने पार्टी और गठबंधन का पक्ष सही से रख सके। इसी कड़ी में जदयू पार्टी के गाजीपुर जिला अध्यक्ष रहे विनीत तिवारी का पदोन्नति करते हुए पार्टी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की तरफ से इसको लेकर पत्र भी जारी किया है। प्रवक्ता नहीं रहते हुए भी विनीत तिवारी की पार्टी के प्रति सक्रियता को देखते हुए शायद पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने कहा कि जब हमे मौका मिलेगा पार्टी के नीतियों और रीतियों हम पार्टी के पक्ष में रखने का काम लेंगे। कहा कि हम उस पार्टी के सिपाही हैं जो पार्टी हमेशा से बेदाग रही है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी एक ऊंचे मुकाम पर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हम पार्टी के पक्ष को बेबाक होकर मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखेंगे। विनीत तिवारी को प्रवक्ता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की बात कही। कहा कि हम पूरी तरह से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करेंगे। नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने दी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल हो, इसको लेकर भी वो प्रयास करेंगे। राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता के लिए समर्पित है। विनीत तिवारी का कहना है कि जो भी पार्टी की जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन किया जाएगा और पूर्ण रूप से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य किया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा
शासन के निर्देश पर ऑनलाइन उपस्थिति की गई है लेकिन शिक्षक अपने संगठनों के माध्यम से लगातार विरोध कर रहे हैं: बीएसए

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आज गुरुवार को अपनी मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जय प्रकाश पांडे ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत काम करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की लंबित समस्याओं का निराकरण किये जाने की मांग की गई है। साथ ही दोहरा मापदंड अपनाते हुए विद्यालय की पंजिकाओ का डिजिटलाइजेशन व डिजिटल उपस्थिति कराया जाने पर आपत्ति जताई है।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाओं को 15 सी०एल० की सुविधा तथा ऑफ सी०एल० की सुविधा प्रदान किया जाए। 30 ई०एल० की सुविधा भी प्रदान किया जाए। कहा कि परिषदीय शिक्षक, शिक्षिकाओं को कैशलेश चिकित्सा सुविधा (बिना प्रीमियम) दिया जाए। परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं का ससमय स्थानानतंरण, पदोन्निति किया जाए और वेतन विसंगति समस्या का निराकरण किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में लिपिक की नियुक्ति किया जाए।
संघ ने शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ समान व्यवहार किए जाने व विभाग व विभागीय उचाकारियों द्वारा दोहरा माप दण्ड अपनाते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन शिक्षक/शिक्षिकाओं से विद्यालय पंजीकाओं का डिजिटलीकरण किया जाना व डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल फेस छायांकन) कराए जाने सम्बधी निर्देश को समाप्त किए जाने एंव उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रेषित किए जा रहे पत्र में परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओ का निराकरण किए जाने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति का शासन के द्वारा यह निर्देश दिया गया है लेकिन शिक्षक अपने संगठनों के माध्यम से लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में लगभग 11000 शिक्षक कार्यरत है जिसमें से प्रतिदिन ढाई सौ से 400 शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। अन्य शिक्षक ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं इसके लिए विभिन्न संगठनों के माध्यम से लगातार बात किया जा रहा है ताकि ऑनलाइन उपस्थिति को सुनिश्चित किया जा सके।
-
महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं ने कराई काउंसलिंग

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में बीए/बीएससी में गुरूवार से प्रवेश काउंसलिंग तीसरे दिन भी जारी रही । आज 11 जुलाई को बी ए में कुल 116 से अधिक छात्राओं ने तथा बीएससी में 40 से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग कराई। प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र प्रदान किया। विदित हो कि महाविद्यालय में स्नातक बी ए प्रथम सेमेस्टर में भाषा संकाय, ललित कला एवं मानविकी संकायों में तथा बी एस सी प्रथम सेमेस्टर में विज्ञान संकाय में प्रवेश दिया जा रहा है । प्रत्येक विद्यार्थी को तीन मेजर विषयों तथा एक माइनर विषय का अध्ययन करना है। यह विषय आवंटन कम से कम किन्हीं दो संकायों में से किया जाता है। विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं ऑनलाइन महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी फीस तीन दिन के अंदर जमा कर तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे। 12 जुलाई को मेरिट क्रमांक 401 से 600 तक की छात्राओं की बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी जबकि बीएससी में सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न जारी रहेंगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग में डॉ दिवाकर मिश्रा, डॉ सर्वेश कुमार द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ निरंजन यादव, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ शशिकला जायसवाल, डॉ संगीता आदि उपस्थित रहे।
-
विधायक ने डीएम को सौंपा पत्रक, दिया अल्टीमेटम

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा के अस्तित्व से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है।शायद यही कारण है कि इस विधानसभा के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव जहां पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया था। वही आज गुरुवार को जंगीपुर लावा सुभाकरपुर के जर्जर सड़क मार्ग को लेकर जिला अधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा और उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है कि यदि इस पर शासन और प्रशासन के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया तो फिर समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

गाजीपुर मऊ NH 29 मार्ग जंगीपुर लावा से सुभाकरपुर (आरीपुर) होते हुए रायपुर मार्ग की दूरी लगभग 11 किलोमीटर है जो काफी दिनों से जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गई है। जर्जर सड़क होने की वजह से उस क्षेत्र के लोगों का आवागमन बाधित हो चुका है। उस मार्ग से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, वृद्ध जन, किसान और जंगीपुर बाजार में आने जाने वाले लोग अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं, जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में बहुत बड़ा आक्रोश दिखाई दे रहा है। विधायक वीरेंद्र ने कहा कि पूर्व में भी मैंने पत्रक दिया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित में सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य कराया जाना अति आवश्यक है।





