Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • पीoजीo कॉलेज का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

    पीoजीo कॉलेज का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

    पीoजीo कॉलेज गाजीपुर का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

    गाजीपुर। पीoजीo कॉलेज का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि 4 जुलाई 2024 को हुए BSc (Bio & Math), BSc(Ag.) एवम स्नातकोत्तर समाजशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान, आनिवंशकी एवं पादप प्रजनन, उद्यान विज्ञान एवम MCom की प्रवेश परीक्षा हुई थी जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश हेतु काउंसलिंग दिनांक 12, 13 और 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे से होगी।
    प्रवेश हेतु महाविद्यालय के वेबसाइट pgcghazipur.ac.in पर जाकर काउंसलिंग फॉर्म भर कर अपने अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें।

  • सभासद उपचुनाव में भाजपा की जीत

    सभासद उपचुनाव में भाजपा की जीत

    गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर,नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के सभासद के एक- एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व. अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।

    जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया।
    वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

    गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का होगा अधिवेशन :दुर्गेश श्रीवास्तव

    राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का होगा अधिवेशन :दुर्गेश श्रीवास्तव

    13 सितंबर 2024 को होगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन :दुर्गेश श्रीवास्तव


    गाजीपुर। विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चाएं भी हुई, जिसमें कुछ अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जिसके समाधान के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर उपरोक्त अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्रक देगा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि विगत कई महीनो से पूरे प्रदेश में सहित जनपद स्तर पर भ्रष्टाचार निवारण की टीम सक्रिय है,और ऐसे बहुत से कर्मचारी रिश्वत लेते हैं पकड़े भी जा रहे हैं, किंतु उसे संबंधित विभाग के विभाग अध्यक्ष को मुकदमा से वंचित कर दिया जाता है जो बहुत ही विचारणीय क्योंकि बिना अधिकारी के सह पर ही किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार किसी भी कर्मचारी द्वारा  किया जा सकता उन्होंने जनपद के समस्त कर्मचारियों से अपील किया,की कोई भी कर्मचारी या किसी संगठन का पदाधिकारी रिश्वतखोरी से दूर रहे,क्योंकि किसी भी पदाधिकारी या संगठन से जुड़ा हुआ सदस्य का नाम रिश्वतखोरी में आता है,तो संगठन की छवि धूमिल होती है,और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी संगठन के पदाधिकारी या अन्य कर्मचारियों के साथ एंटी करप्शन की टीम द्वारा सुनियोजित ढंग से जबरदस्ती तरीकों से अगर करवाई किया जाता है, तो संगठन उस पदाधिकारी या आम कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए क्योंकि पिछले महीना में एंटी करप्शन द्वारा कानपुर के एक कर्मचारी के साथ जबरदस्ती रिश्वत की धनराशि दे करके गिरफ्तारी किया गया था जिसका उच्च अधिकारियों द्वारा जांच होने पर पीड़ित कर्मचारी निर्दोष साबित हुआ और एंटी करप्शन टीम के ऊपर शासन द्वारा कार्रवाई की गई, 

    उन्होंने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन को लेकर के विस्तृत प्रकाश डाला और कहां अगस्त/सितंबर तक  परिषद का चुनाव/अधिवेशन करना अत्यंत ही आवश्यक है, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह द्वारा जनपद के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई कराने का बात रखी,और साथ है विकास भवन में मौलिक सुविधा को बहाल करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर से मिल कर दुरुस्त करने की बिंदु रखा गया,फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व परिषद के मंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज में हो रहे दुर्व्यवस्थाओं को लेकर के  अवगत काराया गया,और  मेडिकल कॉलेज में के पटरियों पर ठेला व अतिक्रमण के वजह से कर्मचारियों/डॉक्टर व मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,जिसे हटवाया जाना अत्यंत जरूरी है । बैठक के लास्ट में समस्त बिंदुओं पर निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी व  मेडिकल कॉलेज के  प्राचार्य से मिलकर के बिंदुवार समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा ।और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन  अगस्त/सितंबर 2024 मे तिथि सुनिश्चित किया जायेगा, जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबंध सभी संगठनों के  अध्यक्ष/ मंत्री प्रतिनिधि नामित करते हुए वोटर लिस्ट में नामांकन करवाने का कष्ट करें ।बैठक में अरविंद कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह,आलोक कुमार राय,राकेश कुमार पांडे,अरुण श्रीवास्तव,दिनेश रमेश चंद्र अखिलेश कुमार सिंह सूर्यकांत पांडे घनश्याम सिंह पराग श्रीवास्तव,चंद्रशेखर यादव,ओंकार लाल,देवेन्द्र मौर्या,विनोद यादव,अजीत विजेता,बबुआ यादव,मांधाता सिंह,अमित कुमार,अभय सिंह,अजमत,,गोविंद,सच्चिदानंद जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार,आलोक श्रीवास्तव,आदि लोग का बैठक मे उपस्थित रहे,अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन ओंकार नाथ पांडे वह आलोक राय ने किया ने किया

  • छात्राओं ने कराई प्रवेश काउंसलिंग

    छात्राओं ने कराई प्रवेश काउंसलिंग

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2024-25 में बीए/बीएससी में आज से प्रवेश काउंसलिंग दूसरे दिन भी जारी रही। 10 जुलाई को बी ए में कुल 100 से अधिक छात्राओं ने तथा बीएससी में 60 से अधिक छात्राओं ने अपनी प्रवेश काउंसलिंग कराई।  प्राचार्य डॉ अनीता कुमारी के निर्देश पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार ने प्रवेश काउंसलिंग के पश्चात विषय आवंटन प्रपत्र प्रदान किया। विदित हो कि महाविद्यालय में स्नातक बी ए प्रथम सेमेस्टर में भाषा संकाय, ललित कला एवं मानविकी संकायों में प्रवेश दिया जा रहा है । प्रत्येक विद्यार्थी को  तीन मेजर विषयों तथा एक माइनर विषय का अध्ययन करना है। यह विषय आवंटन कम से कम किन्हीं दो संकायों में से किया जाता है।

    शिक्षार्थी किसी एक संकाय के दो विषयों में ही आगे तृतीय-चतुर्थ वर्ष में पढ़ सकते हैं। विषय आवंटन के पश्चात छात्राएं ऑनलाइन महाविद्यालय वेबसाइट के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकेंगी तथा फीस रसीद दिखाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड, परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
    कल दिनांक 11 जुलाई को मेरिट क्रमांक 321 से 400 तक की छात्राओं की बी ए में प्रवेश काउंसलिंग संपन्न होगी जबकि बीएससी में सीट रिक्त रहने तक प्रवेश काउंसलिंग संपन्न जारी रहेंगी। बीएससी प्रवेश काउंसलिंग  में डॉ दिवाकर मिश्रा द्वारा संपन्न किया गया जबकि बी ए प्रवेश काउंसलिंग में डॉ शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ निरंजन यादव, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ शशिकला जायसवाल,  पीयूष सिंह आदि उपस्थित रहे ।डॉ अमित यादव, डॉ शंभू शरण प्रसाद ने  नव प्रवेशी छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर अनुशासन एवं प्रवेश समन्वय में सहयोग दिया।

  • विद्युत समस्याओं का निस्तारण करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी: शुभेंदु

    विद्युत समस्याओं का निस्तारण करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी: शुभेंदु

    शिकायतों का निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता:शुभेंदु शाह



    गाजीपुर। नवागत अधिशाषी अभियंता प्रथम लाल दरवाजा शुभेंदु शाह ने पिछले 6 जुलाई को कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति देना एवम लोकल फॉल्ट पर लगाम लगाना होगा। वही विभागीय राजस्व को बढ़ाना एवम विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत को सुनकर तत्काल निदान करना पहले प्राथमिकता रहेगी। वही इससे पहले आप गोरखपुर में अधिशाषी अभियंता के तौर पर रहे हैं जिसमे निगम हित को देखते हुए गाजीपुर विद्युत वितरण खण्ड प्रथम में अधिशाषी अभियंता के पद पर कार्यभार ग्रहण किए है।

  • बिजली रहेगी गुल

    बिजली रहेगी गुल

    उपकेंद्र दुल्लहपुर के साथ हंसराजपुर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड प्रथम लाल दरवाजा के अंतर्गत उपकेंद्र दुल्लहपुर एवम हंसराजपूर की 33 केवी के जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है,जो दुल्लहपुर उपकेंद्र की लाइन बडुआ गोदाम मऊ से आती है। वही उपकेंद्र हंसराजपुर की लाइन अंधऊ ट्रांसमिशन उपकेंद्र से जाती है,जो काफी जर्जर अवस्था में हो गया था जिसको देखते हुए  दोनो उपकेंद्रों की पुरानी लाइन को जोर शोर से बदला जा रहा है ताकि भविष्य में 33 केवीए की लाइनों के फॉल्ट से बचा जा सके। वही निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में कोई बाधा उत्पन्न ना हो। इसी को देखते हुवे ये दोनो उपकेंद्रों के जर्जर पोल एवं तार को मोंटी कार्लो फर्म द्वारा बदला जा रहा है जिसको देखते हुए लगभग 20 दिनो तक इन उपकेंद्रों से निर्गत 11 केवीए की पूरी विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी, जिसमे लगभग दोनो उपकेंद्रों को मिलाकर लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं लोग प्रभावित रहेंगे। अधिशासी अभियंता प्रथम लाल दरवाजा शुभेंदु शाह ने इस उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील करते हुए शांति बनाए रखने के लिए आग्रह भी किया एवम विभाग का भी पूर्ण सहयोग करने की भी अपील की ताकि जल्द से जल्द सबको निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से भविष्य में हो सके।

  • सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा का लहरा झंडा

    सभासद पद के उपचुनाव में भाजपा का लहरा झंडा

    नगर पालिका के उपचुनाव में भाजपा का लहरा झंडा




    गाजीपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका गाजीपुर, नगर पालिका जमानियां तथा नगर पालिका मुहम्मदाबाद के  सभासद के एक एक रिक्त पदों के हुए उप चुनाव के आज मतगणना मे घोषित परिणाम मे गाजीपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या -11 रायगंज से पिंकी सिंह पत्नी स्व अभय कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 234 मतो से परास्त कर जीत हासिल किया।यह सीट आज की विजेता पिंकी सिंह के पति अभय कुमार सिंह के निधन से रिक्त हुई थी।
    जमानियां नगर पालिका के वार्ड संख्या 20,पठखौलिया से भाजपा के अविनाश जायसवाल ने 64 मतो से चुनाव जीतकर वार्ड मे कमल लहराया है। 

    मुहम्मदाबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या -01 दक्षिण महाल से भारत प्रत्याशी रत्ना देवी पत्नी दीप शंकर बारी ने अपने विपक्षी उम्मीदवार को 250 मतो से परास्त किया।
    वार्ड सभासद के सभी तीन सीटों पर भाजपा की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना व्यक्त करते हुए बधाई दिया। गाजीपुर रायगंज की विजेता उम्मीदवार पिंकी सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, कुंवर बहादुर सिंह, रामानुज राय, अभिनव सिंह छोटू ,अजय कुशवाहा, सुनील गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी ,गर्वजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, विशाल चौरसिया, नितिन अग्रहरि, मीनू मौर्या, साधना राय, सोमेश मोहन राय, धर्मेश राय, अविनाश सिंह, निखिल राय, राजेश गुप्ता एवं तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जिले के 200 नव नियुक्त लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

    जिले के 200 नव नियुक्त लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

    नव नियुक्त लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में चयनित 7720 लेखपालों की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोग भवन लखनऊ में सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ लोक भवन में नव नियुक्त लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण किया, जिसका लाइव प्रसारण जिले के कलेक्ट सभागार में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा और सुना गया। इसी क्रम में जनपद में 200 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कर किया। जनपद के विभिन्न तहसीलों में जिसमें तहसील गाजीपुर में 39, सैदपुर में 31, मोहम्मदाबाद में 39, जखनियां में 29, जमानिया में 19, सेवराई में 18 व तहसील कासिमाबाद में 25 नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्त पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मे सांसद राज्य सभा संगीता बलवतंत ने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल निष्पक्ष तरीके से लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कराया है। 

    इसी क्रम में जनपद में भी 200 नव नियुक्त लेखपालो के चेहरे पर खुशी देखी गई जो सरकार की निष्पक्षता का प्रमाण है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार चाहे राज्य की हो या केंद्र की हो सुशासन के लिए दृढ़ संकल्पित है। कहा कि जहां कहीं भी अनियमितता पाई जा रही है  उस पर त्वरित गति से कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में कोई इस तरह का पुनरावृति न हो। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार एक अभिषाप है इस हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने एक अभियान चलाया है जिसमें निचले स्तर से लेकर ऊपरी स्तर तक भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। यहि कारण है कि पूर्व की सरकार की अपेक्षा वर्तमान सरकार में पारदर्शिता देखी जा रही है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत  सपना सिंह एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव नियुक्त लेखपालों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो पद़ आप लोग ग्रहण कर रहे हैं उस पद की गरिमा बनाए रखें। पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष होकर कार्य करें,  यही शुभकामना हैं। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य नव नियुक्त लेखपालों को उनके पदीय दायित्वों को विस्तृत रूप से बोध कराया। आभार अपर जिला अधिकारी वि0रा0  दिनेश कुमार ने व्यक्त किया। मुख्य राजस्व अधिकारी अमरेश कुमार ने लेखपाल नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत  जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, नवनियुक्त लेखपाल, कर्मचारी मौजूद रहे।

  • जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए सैनिकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

    जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए सैनिकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि



    कठुआ में देश की आन बान और शान के लिए शहीद सैनिकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि।

    गाजीपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में शहीद हुए सभी पांच शहीद सैनिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित पीपल के वृक्ष के पास उपस्थित होकर देश की आन, बान और शान के लिए शहीद होने वाले सभी शहीदों की याद में कैंडल जलाया तथा कैंडल मार्च करते हुए रेलवे स्टेशन रोड होते हुए रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 पर पहुंचकर राष्ट्रीय झंडा स्तंभ के सामने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

    इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की तरफ से बताया कि जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गए हैं, इस हमले में जान गंवाने वाले हमारे पांचों सैनिक उत्तराखंड के निवासी हैं, इस आतंकी हमले में राइफलमेन अनुज नेगी, कमल रावत, आदर्श नेगी, नायब सूबेदार आंनद सिंह और विनोद सिंह शहीद हुए हैं। उन्हें आज हम लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाला है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता एवं हामिद अली, सतीश उपाध्याय, शबीहूल हसन, ओम प्रकाश यादव, ओम प्रकाश पांडे, राकेश राय, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश्वर शर्मा, रतन तिवारी, आनंद कुशवाहा, गुड्डू गुप्ता, विश्वनाथ जायसवाल, राजेश उपाध्याय और आलोक यादव, अरविंद कुशवाहा,  जे पी चौरसिया, शाहिद सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलेगा एमडीए अभियान

    फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलेगा एमडीए अभियान

    फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जनपद में 10 अगस्त से चलेगा एमडीए अभियान

    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रथम अंतर्विभागीय बैठक

    अभियान की तैयारियों व सभी विभागों के समन्वय के बारे में ली जानकारी

    सीडीओ की अपील – फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन जरूरी

    गाज़ीपुर। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम 10 अगस्त से शुरू होकर दो सितंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय हो चुका है और तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में प्रथम जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई।
    राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त ब्लॉकों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम 10 अगस्त से संचालित किया जाएगा। इसमें आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अपने समक्ष कराएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने अपील की है कि फाइलेरिया से बचने के लिए हर साल चलने वाले एमडीए राउंड के दौरान दवा का सेवन अवश्य करें। इस दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि एमडीए अभियान में जनपद की शत प्रतिशत लक्षित आबादी को फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए उम्र के अनुसार एमडीए दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समक्ष कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। लगातार पांच वर्षों तक साल में एक बार दवा खाने से इस बीमारी के होने से रोकने या नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
    कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि एमडीए दवा का सेवन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित आईसीडीएस, पंचायती राज व ग्राम विकास, जिला विधालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपूर्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, आजीविका, आईएमए, सूचना अधिकारी आदि का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, पाथ, पीसीआई, सीफार, चाई व अन्य स्थानीय संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
    जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षक, ग्राम प्रधान, नगर पालिका व नगर पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमडीए की दवा फाइलेरिया के परजीवियों को नष्ट करने के साथ पेट के अन्य कीड़ों व समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती हैं। इसलिए सभी लोग इस दवा का सेवन करें जिससे वह इस बीमारी से बच सकें। एक साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को इन दवाओं का सेवन नहीं करना है। दवा को चबाकर खाना है। खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है।
    डीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होती है। यह बीमारी मुख्यतः व्यक्ति के शरीर के चार अंगों जैसे पैर, हाथ, अंडकोष और महिलाओं का स्तन को प्रभावित करती है। शुरुआत में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं देते हैं। इसके लक्षण दिखने में 10 से 15 साल लगते हैं। इसलिए सभी को फाइलेरिया की दवा खाना बेहद जरूरी है। जिससे उचित समय पर ही इसकी रोकथाम की जा सके। बताया कि फाइलेरिया की जाँच रात के समय होती है। जांच के लिए रक्त की स्लाइड रात में बनायी जाती है, क्योंकि इसके परजीवी दिन के समय रक्त में सुप्तावस्था में होते हैं और रात के समय सक्रिय हो जाते हैं।
    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष व महिला), समस्त एसीएमओ, अंधता निवारण, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, मलेरिया व सर्विलान्स अधिकारी, जिला आपूर्ति, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, सूचना, बेसिक शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी, आईएमए अध्यक्ष, डीपीएम, सहायक मलेरिया अधिकारी सहित यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, पाथ, पीसीआई, सीफार, चाई संस्था के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News