Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 4 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान:डीएम

    4 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान:डीएम

    गाजीपुर। विकास खण्ड बिरनो मे जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, निति आयोग के प्रतिनिधि शैलेन्द्र यादव एवं ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह ने संपूर्णता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 04 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत जनपद के आकांक्षी व्लाक को छः संकेतकों पर संतृप्त किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत उपस्थित लाभार्थियों, ग्रामवासियों, अधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं को संपूर्णता अभियान के लिए शपथ भी दिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश को वर्ष-2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसी कड़ी में नीति आयोग की ओर से चयनित देश के कुल 112 आकांक्षी जनपदों के 500 आकांक्षी ब्लाकों में विकास के लक्ष्य को पूर्ण करना है। इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक विकास से जुड़े छः महत्वपूर्ण संकेतक (इन्डीकेटर) को जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्डो जिसमें रेवतीपुर, सादात ,देवकली व मरदह भी शामिल है को संतृप्त करने के लिए 04 जुलाई से 30 सितंबर, तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आकांक्षी ब्लाक बिरनो को छःसंकेतक के तहत प्रमुख रूप से संतृप्त किया जायेगा।

    जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का समय पर प्रसव, देखभाल मिले एवं गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषाहार प्राप्त हो। इसी के साथ ही शून्य से 06 वर्ष के बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया जाए। प्रत्येक व्यक्ति की मधुमेह, उच्च रक्तचाप की नियमित जांच हो। कृषको  को स्वायल हेल्थ कार्ड का वितरण किया जाए एवं स्वतं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड (बिना किसी वित्तीय वर्ष की सीमा का कोष) का वितरण किया जाए एवं स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। यह सभी कार्य तीन माह में पूरा किए जाएगा। जिलाधिकारी  ने ब्लाक परिसर बिरनो  में स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, स्वयं सहायता समूह, सहित विभिन्न विभागों में लगाई गई प्रदर्शनी का फीताकाटकर शुभारम्भ व अवलोकन भी किया। साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में अन्नप्राशन व गोदभराई की रश्म अदायगी भी की।
    उन्होने बताया कि आकांक्षी (अति पिछड़े) ब्लाकों में शामिल जनपद के बिरनो ब्लाक में 30 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के ब्लड प्रेशर, शुगर को निःशुल्क जांच और उपचार होगा। महिला और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण होगा। इसके लिए गांव-गांव में स्वास्थ विभाग शिविर भी लगाएगा। विशेष शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम लोगों की जांच करेंगी और जरूरत के अनुसार मरीजों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र या जिला अस्पताल के लिए भेजेंगी।

    शिविर मे ग्रामीणो को जागरूक किया जायेगा कि वे खान पान और जीवन शैली को संयमित रखे ताकि उन्हे किसी तरह की बीमारी न हो सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अलावा दूसरे विभाग भी कार्य कर रहे है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कुपोषितों को पोषित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के जरिए कुपोषितो को पोषाहार दिया जा रहा है तथा लोगो को स्वच्छता व अन्य विषयोें के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस दौरान डी0 सी एन आर एल एम गोपाल चौधरी, अर्थ एवं संख्याधिकारी खगेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बिरनो , सम्बन्धित विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, लाभार्थी व आमजनमानस उपस्थित थे। इसी क्रम मे आकांक्षात्मक विकास खण्ड बाराचॅवर में भी मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

  • त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने किया बैठक, दिया निर्देश

    त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने किया बैठक, दिया निर्देश

    गाजीपुर। शुक्रवार को पुलिस लाईन सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से आगामी त्यौहारों नाग पंचमी, मुहर्रम, रक्षाबंधन एवं श्रावण मास, कांवड़ यात्रा को स्वच्छ वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों, विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ संयुक्त पीस कमेटी की बैठक किया। बैठक में धर्मगुरुओं से आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपील की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे, अपने अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से सतत् संवाद बनाए रखें, धार्मिक स्थलो का निरीक्षण कर वहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लें साथ ही आने जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त करा लें। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा, जगरनाथ यात्रा एवं ताजिया वाले रूट पर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराते हुए जल भराव वाले स्थानो से पानी निकासी की व्यवस्था का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा त्यौहार में ना डाली जाए एवं कांवड़ यात्रा व ताजिया को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर लें तथा जिन रूटों से पूर्व में कांवड़ यात्रा व ताजिया निकलती रही है उन रूटों से ही कावड़ यात्रा व ताजिया निकले। अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा ना डालें इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग त्यौहारों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुचारू रखें एवं जर्जर तार, लटकते तार एवं खंभों पर करंट न उतरे यह भी देख लिया जाए।

    विद्युत सम्बंन्धित समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तर पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम नं0 9453047253 पर कॉल कर समस्या को दर्ज करा सकते है। नगर पालिका पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को लेकर भ्रमणशील रहें। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर लें एवं किसी भी दशा में त्यौहारों में नई परंपरा ना डालने दें। पुलिस प्रशासन अपने अलर्ट मोड़ पर रहे। आगामी त्यौहारों को लेकर अपनी निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्योहारों को स्वच्छ वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि जनपद में 1 से 7 जुलाई के मध्य वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी नागरिक एक पौध अवश्य लगाएं तथा इसका व्यापक प्रचार प्रचार भी करें, इसके साथ ही उन्होंने स्कूल चलो अभियान को लेकर कहा कि अपने आसपास के ऐसे बच्चे जो स्कूल ना जा रहे हो उनका नजदीकी स्कूल में पंजीकरण कराएं और यह प्रयास करें कि वह बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु गांव में सामूहिक रूप से साफ सफाई हेतु श्रमदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक शहरी ज्ञानेन्द प्रसाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत, समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त थानाध्यक्ष सहित विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु व प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए बलिदान दिया: खेल मंत्री गिरीश चंद्र

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए बलिदान दिया: खेल मंत्री गिरीश चंद्र

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं किया: खेल मंत्री

    डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए दिया बलिदान: राज्य सभा सांसद डॉ संगीता



    गाजीपुर।डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान दे दिया लेकिन उन्होंने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया।यह बात शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर उप्र सरकार के खेल व युवा मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान पखवाड़ा अंतर्गत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज के लोग पद और प्रतिष्ठा के लिए  जहां किसी भी स्तर पर जाने को तैयार हैं वहीं डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए पद को लात मारकर तत्कालीन सरकार के  नीतियों का विरोध करते हुए बिना परमिट कश्मीर पहुंच कर एक ही देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान व्यवस्था का मुखर विरोध किया। उन्होंने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बचपन से बहुत ही प्रवीण और कुशाग्र थे । सबसे कम  मात्र 24 वर्ष की उम्र में वे कोलकाता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बने।अध्ययन के लिए विदेश गए तथा वहां लंदन मैथमेटिकल सोसायटी ने उनको सम्मानित सदस्य बनाया वहां से लौटने के बाद डॉ मुखर्जी ने वकालत किया और विश्वविद्यालय की सेवा में कार्यरत हो गए। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान था।

    मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एस सी, एस टी, ओबीसी को अधिकारों को देने का काम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा पर भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी सत्ता को सुख के लिए नहीं बल्कि सत्ता को भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करने तथा देश को आगे बढ़ाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महामनीषी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के परिवार के लोग आज राजनीति में नहीं है लेकिन उनके विचार और सोच आज भी जिंदा है हमे उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है ।पद और प्रतिष्ठा तो आने जाने वाली चीज है, पार्टी के पंच निष्ठा को लेकर हमे काम करना है ।सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भारतीय जनता पार्टी ने बहुत आगे बढ़ाने का काम किया है। कुछ राजनीतिक दल के लोग दूसरे रूप में इसे परिभाषित कर रहे है, लेकिन इससे हम घबराने वाले नहीं है और पीछे भी हटने वाले नहीं है। हम इसके लिए लगातार काम करते रहेंगे। धार्मिक आस्थाओं पर संसद में आज हंसी उड़ाई जा रही है, हम लोग विचारधारा से जुड़े हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकसित होगा और हमारे नेताओं की सोच सरकार होगी।


    राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश के लिए बलिदान दिया।आज जम्मू कश्मीर मे  कानून व्यवस्था के माध्यम से वहां के लोगों का विकास और सम्मान पूरे देश में बढ़ रहा है। आज देश के लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल हुई है। वही आज इस देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो रहते भारत में है,यही का अन्न खाते हैं, पानी पीते हैं, वस्त्र पहनते हैं और जय विदेशों की बोलते हैं ऐसे लोगों को सबक और सीख सिखाने का काम भाजपा ही करेगी। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में 23 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है ।और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओ ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सर्वाधिक बलिदान देने का काम किया है। तेरा वैभव अमर रहे मां, के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता काम करते है। गोष्टी को पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजेंद्र राय, पारस नाथ राय, डॉ सानंद सिंह, डॉ संतोष यादव ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। गोष्ठी में आनंद राय मुन्ना, राजेश राजभर, रामराज बनवासी, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, विपिन सिंह, सुरेश बिन्द, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संतोष चौहान,पंचदेव गौड़, शैलेश राम, साधना राय, विश्व प्रकाश अकेला, विजय राय मुन्ना, गोपाल राय, संपूर्णानंद उपाध्याय , प्रमोद वर्मा, अरविंद राय, सतीश राय, नीतीश दूबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन:शम्मी

    समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन:शम्मी

    3 दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन:शम्मी

    मोहल्ले वासियों के समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे शम्मी

    नाली पर अवैध निर्माण बना जल निकासी के समस्या का प्रमुख कारण

    गाजीपुर। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह (शम्मी) के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर के बीचोबीच स्थित झंडातर मुहल्ले में पानी निकासी की समस्या को लेकर किया गया। इस समस्या को लेकर लोगों ने बताया की जलनिकासी की समस्या इस क्षेत्र में पिछले 10 सालों से बनी हुई है जिसका मुख्य कारण नगरपालिका के नाले पर अवैध निर्माण है। दर्जनों बार चेयरमैन नगरपालिका तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से नगर वासियों ने दिया। इसके बावजूद भी अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते यहां के निवासी नर्क में जीने को मजबूर है। दर्जनों मकानों का सेफ्टी टैंक भर गया है।

    मुहल्ले के लोग दैनिक दिनचर्या के लिए गंगा के किनारे जाने को मजबूर है। जहरीले सांप लोगों के घर में निकल रहे है जिसके चलते लोगों के जान का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मुहल्ले वासियों के समस्या को देखते हुए तत्काल पानी निकालने के लिए नगरपालिका को निर्देशित किया। एसडीएम ने संबंधित से कहा कि 2 दिन के भीतर अवैध निर्माण कराने वाले लोगों को नोटिस दिया जाए। विवेक कुमार सिंह शम्मी ने वहॉं मौजूद अधिकारियों तथा नगरपालिका प्रतिनिधि को कहा की अगर 3 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ  तो वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगरपालिका परिषद की होगी। मौके पर गुड्डू केसरी, मनीष पांडे, रतन, अनिल वर्मा, मनोज  वर्मा, सलोना केसरी आदि स्थानीय लोग मौजूद थे।

  • पूर्व सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया रक्तदान

    पूर्व सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया रक्तदान

    गाजीपुर। घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय के जन्मदिन को  उनके समर्थकों ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सिंह हॉस्पिटल में शुक्रवार को नवीन राय टोनी के नेतृत्व में रक्त देने के लिए दर्जनों युवाओं की कतारें लग गईं। पूर्व सांसद अतुल के जन्मदिन का सबसे बड़ा आयोजन सिंह हॉस्पिटल में  हुआ। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ. राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ होते ही एक-एक कर युवा आते गए और रक्त देते रहे। इस अवसर पर समर्थकों ने रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

    रक्तदान शिविर को लेकर नवीन राय टोनी ने कहा कि मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, बलिया जिलों समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार राज्यों में भी सांसद अतुल के समर्थकों ने सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया। सिंह हॉस्पिटल में अयोजित रक्तदान शिविर में अनस जमाल, विक्रांत सिंह लक्की, हैप्पी राय, रेहान अशरफ, मिनाज, प्रमोद यादव लकी, ओमकार रॉय गोलू, नित्यानंद त्रिपाठी, हर्ष रॉय, योगेश, शिवम, अभिषेक राय, अभिषेक सिंह, सुनील राय, अमितोष राय, अमित पांडेय, पवन राय, बंटी राय, आयुष राय और अभिषेक त्रिपाठी सहित दर्जनों युवाओं ने रक्तदान किया।

  • जर्जर खंभे दे रहे हैं हादसे को दावत, विद्युत विभाग मौन

    जर्जर खंभे दे रहे हैं हादसे को दावत, विद्युत विभाग मौन

    जर्जर खंभे दे रहे हैं हादसे को दावत, विद्युत विभाग मौन

    नगर क्षेत्र में हादसे को दावत दे रहे हैं जर्जर पोल

    नगर क्षेत्र सहित स्कूल के पास भी दिख रहे हैं जर्जर पोल




    गाजीपुर। घरों को रोशन करने के लिए लगाए गए बिजली के खंभे हादसे का सबब बने हैं। जगह-जगह जर्जर पोल तारों के बोझ से लटक गए हैं। जर्जर पोल पोल होने के कारण आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। नगर में कई ऐसे पोल भी हैं, जो बरसात में जंग खाकर टूटकर गिरने की कगार पर हैं। इसके बावजूद इन खंभों को न तो बदला गया, न ही झुके पोल को सीधा ही किया, जबकि इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायतों के बावजूद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

    अधिकारियों को शायद बड़े हादसे का इंतजार है। जिला मुख्यालय स्थित मिश्राबाजार और सुभाषनगर मार्ग पर बैंक , स्कूल और महिला हॉस्पिटल है। इस मार्ग पर प्रतिदिन दो से तीन हजार बच्चों के आवागमन के साथ साथ आम लोगों का भी आवागमन होता है। नगर के मिश्राबाजार और सुभाषनगर के मार्ग पर पहुंचते ही लोहे का खंभा लटका हुआ दिखाई देता है। जिससे आने-जाने वाली स्कूल बसों को काफी असुविधा होती रहती रही है। विद्यालय ने इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है। शाह फैज स्कूल के डायरेक्टर डॉ नदीम अदहमी ने जर्जर तारों और लटके खंभों को हटाने की मांग की है।


    शाह फैज स्कूल के निकट लगे पोल के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन गुजरी है। बरसात और जलभराव होने से खंभा जर्जर होकर गिरने की कगार पर है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। बिजली विभाग की यह लापरवाही हादसा होने पर कइयों की जान खतरे में डाल सकती है। एसडीओ टाउन सुधीर कुमार ने बताया कि शहर के सभी बिजली के जर्जर पोल को और तारों को बदलने की कार्यवाही चल रही है। बहुत जल्द ही यह सभी जर्जर पोल बदल दिए जाएंगे।

  • समाजसेवी का प्रयास लाया रंग, गांव की समस्या को किया दूर

    समाजसेवी का प्रयास लाया रंग, गांव की समस्या को किया दूर

    शिकारपुर का श्राप धूल गया पानी में

    गाजीपुर। महीने भर के संघर्ष के बाद समाजसेवी सिद्धार्थ राय का प्रयास पानी लेकर ही माना ।ख़ुद सिद्धार्थ राय ने बोरिंग के पम्प की पूजा अर्चना करने के बाद , बोरिंग पम्प का पहियाँ घुमा कर पानी को लगभग पाँच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के लिये छोड़ा , जिसके बाद सभी में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी , अब पाइप लाइन टेस्टिंग का कार्य साथ ही साथ किया जा रहा है ।  देवकली ब्लॉक में पड़ने वाले शिकारपुर गाँव में वर्षों से पानी की समस्या थी , समस्या ऐसी की कोई जल्दी अपनी बहन – बेटी की शादी शिकापुर गाँव  में इस डर से नहीं करना चाहता था कि शादी के बाद उसकी बहन – बेटी को पानी ढोना पड़ेगा । क्यों की इस गाँव में तो पीने वाला पानी था ही नहीं और पीने वाले पानी को लेने के लिये लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है । इस गाँव खा खारा पानी इस कदर खारा था की इस गाँव का कोई पशु भी यहाँ का पानी सूँघता तक नहीं था । पहले बहुत से लोग आये और गये , बहुत से लोगों ने पानी की समस्या से समाधान दिलवाने के लिये वादे भी किये , वादे के बदले वोट भी बटोरे लेकिन समस्या जस की तस रही ।

    गाँव के लोगों ने भी बहुत सी शिकायतें नेताओं और अधिकारियों से की लेकिन किसी पर कोई असर नहीं पड़ा । आख़िरकार समाजसेवी सिद्धार्थ राय का ध्यान इस गाँव पर पड़ा और फिर उन्होंने अपने गांधी वादी तरीक़े का इस्तेमाल करते हुए गाँव की सड़कों पर स्लोगन लिखे पोस्टर टांग दिये , वो स्लोगन ऐसे थे जिन्हें देख प्रशासन और नेताओं को शर्म आने लगे । सोशल मीडिया पर लोग इस गाँव की चर्चा शुरू कर डाले , सिद्धार्थ राय ने ऑनलाइन सत्याग्रह का अभियान सोशल मीडिया पर शुरू कर डाला , बाद में ज़िले के सभी नेताओ को पत्र भेज कर इस समस्या से अवगत करवाया , ख़ुद गाँव के लोगों की भारी भीड़ लेकर पानी का डब्बा बजाते हुए टोटो गाड़ियों का क़ाफ़िला लेकर ज़िलाधिकारी कार्यालय पहुँच गये , पहुँचने का तरीक़ा भी टोटो गाड़ी से नया था । पहुँच कर ज़िलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन भी दिया जिसके अगले ही दिन से गाँव में पानी पहुँचाने का कार्य जल निगम का तेज़ी से दौड़ पड़ा । बाद में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत से भी सिद्धार्थ राय ने भेंट कर के इस समस्या के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने भी ज़िलाधिकारी को पत्र लिखा । जिस काम के होने की उम्मीद अब गाँव के लोग छोड़ चुके थे , अब उनकी वही छोड़ी हुई उम्मीद सिद्धार्थ राय ने पूरी कर दिखायी है । सिद्धार्थ राय ने इस कार्य में भरपूर सहयोग देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ज़िलाधिकारी आर्यका अखोरी , राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत , अधीक्षण अभियंता मोहम्मद क़ासिम , प्रोजेक्ट मैनेजर जहाँगीर , ग्राम प्रधान रामजी बलवंत , मोहित यादव , सुनील कुमार , मनीष बिंद , शुभम पांडेय व गाँव के सभी लोगों को इस काम में भरपूर सहयोग देने के लिये धन्यवाद किया ।

  • विशेष रूप से सीएम योगी ने मुझे आपके बीच भेजा:प्रभारी मंत्री

    विशेष रूप से सीएम योगी ने मुझे आपके बीच भेजा:प्रभारी मंत्री

    विशेष रूप से सीएम योगी ने मुझे आपके बीच भेजा:प्रभारी मंत्री



    गाजीपुर।जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने आज एक दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर संगठनात्मक एवं कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श किया।  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोकसभा सीट की पराजय पर कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत लगी रहती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम और मेहनत किया है। उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आप लोग संगठनात्मक कार्यों में लगे रहते है और आप की सरकार रात दिन इमानदारी से काम कर रही है। इससे आप का मनोबल मजबूत है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री ने मुझे आपके बीच भेजा है ।बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कृष्णविहारी राय जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल,विजय शंकर राय,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,ओमप्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, अवधेश राय, संकठा प्रसाद मिश्रा, मयंक जायसवाल, नीतीश दुबे, अविनाश सिंह, विष्णु सिंह एवम मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

  • सम्मान समारोह में सिंचाई रत्न से किया गया विभूषित

    सम्मान समारोह में सिंचाई रत्न से किया गया विभूषित

    सिंचाई संघ द्वारा किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

    प्रमुख अभियंता इं चेतन कुमार महेश्वरी को सिंचाई रत्न से किया विभूषित

    सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियन्ता सहित सिंचाई विभाग के विभिन्न खंडों के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियंता भी शामिल हुए।

    सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री सहित समीपवर्ती जनपदों के शीर्ष प्रतिनिधि सहित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शीर्ष पदाधिकारी भी रहें उपस्थित।




    गाजीपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आग्रह पर जनपद शाखा गाजीपुर द्वारा तीस जून को अवकाश ग्रहण कर चुके प्रमुख अभियंता यांत्रिक इं चेतन कुमार माहेश्वरी का भव्य सम्मान समारोह जिला  पंचायत सभागार में गुरुवार को आयोजित किया, जिसमे उनके द्वारा विभाग में कृषक हित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें  सिंचाई रत्न से विभूषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मंचासिन अतिथियों को बैज अलंकरण अंग वस्त्र एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भव्य सम्मान समारोह से अभिभूत मुख्य अतिथि ने सिंचाई संघ की मुक्त कंठ से सराहना की। सिंचाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव, महामंत्री नमो नारायण राय  एवम संरक्षक बिनोद पाण्डेय    ने प्रमुख अभियंता चेतन कुमार माहेश्वरी को किसान एवम कर्मचारियों का सबसे बड़ा हितैषी बताया। सम्मान समारोह को मुख्य अभियंता अरुण निखौरी,अधीक्षण अभियन्ता हारीद्वारी लाल, इं अमित सिंह, इं राहुल अग्रहरी, इं संतोष सोनकर, आदि ने संबोधित किया। समस्त वक्ताओं ने सेवा निवृत प्रमुख अभियंता को आगामी जीवन के लिए शुभकामना दी। कार्यक्रम में सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष  मुक्तेश्वर श्रीवास्तव,परिषद के अध्यक्ष इं सुरेंद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव धीरु,जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी,प्रदेश उपाध्यक्ष सुबास सिंह आदि भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका अश्वनी सिंह,अभिषेक राय, आशुतोष राय, अंतू गुप्ता,गुप्तेश्वर तिवारी,राम अवध यादव,सहित सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी  उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता इं हरीद्वारी लाल आम संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे ने किया।

  • धरा को हरा बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए: सरिता अग्रवाल

    धरा को हरा बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए: सरिता अग्रवाल

    वन महोत्सव के अवसर पर सीएमओ कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

    धरा को हरा बनाने हेतु सरकारी मिशनरियों संग सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए: सरिता अग्रवाल

    गाजीपुर। जुलाई के पहले सप्ताह एक से सात जुलाई वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वन महोत्सव मनाया जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में गुरूवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल थी। जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने आम के पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दी। बताया की वन महोत्सव सप्ताह में वन संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने  तथा जीव जन्तुओं को ऑक्सीजन प्रदान करने में पेड़ और जंगल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वन महोत्सव सप्ताह एक अनुस्मारक है कि हमें वनों की रक्षा करनी चाहिए और वनों की कटाई को रोकना चाहिए। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पौधारोपड़ एवं पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने हेतु सामाजिक संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।

    यह कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सभी आम जनमानस तक करना पडेगा।केवल बन्द कमरे में गोष्ठी करने से कार्यक्रम सफल नही हो सकता है।उनके द्वारा अवगत कराया गया की वन महोत्सव सप्ताह में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि औद्योगीकरण और शहरीकरण के लिए उन्हें बड़े पैमाने पर काटा जा रहा है।परिस्थिकी संतुलन बनाये रखने के लिए बनो का महत्वपूर्ण योगदान है।जिला प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द चौहान ने बताया कि इस वर्ष जनपद में लगभग 40 लाख पौधारोपण लक्षित है।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10000 पौधे लगाया जाना है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा बहुओं की सहभागिता आवश्यक है।व प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये हुए अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को उनका निर्धारित लक्ष्य बताया। कार्यक्रम का संचालन  जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने किया।मौके पर डीआईओ डा.सुजीत मिश्रा, डीजीएम अरविन्द कुमार यादव,बीपीएम मनीष कुमार,प्रतिभा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News