-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी

एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचाया बीएचयू वाराणसी
गाजीपुर। 108 एम्बुलेंस सिर्फ जनपद में ही नहीं बल्कि डॉक्टर के एडवाइस पर गैर जनपद के हायर सेंटर तक मरीज को पहुंचाकर उनकी जान बचाने का कार्य कर रही है। ऐसा ही देखने को मिला बुधवार को जब जिला अस्पताल में एक एडमिट मरिज जो दिमागी रूप से बीमार था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा उसे ईआरसीपी देते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ।
108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज प्रेमचंद बिंद पुत्र केदार बिंद निवासी चौरा कासिमाबाद के परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मांग की गई। इसके पश्चात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार और पायलट मुकेश एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से मरीज को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान डॉक्टर शैलेंद्र के देखरेख में मरीज को ईआरसीपी करते हुए पूरे रास्ते ऑक्सीजन देते हुए वाराणसी बीएचयू लेकर पहुंचे। जहां पर मरीज को एडमिट कराया गया इसके पश्चात उसका इलाज शुरू हो पाया। -
सेवानिवृत्त पर सहायक कोषाधिकारी को दी गई विदाई

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में कार्यरत सहायक कोषाधिकारी अरविन्द श्रीवास्तव (द्वितीय) माह जून 2024 मे सेवानिवृत्त हो गये है। श्री श्रीवास्तव के सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम कोषागार कार्यालय मे आयोजित किया गया। मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय एवं विभागीय कर्मचारियो द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त श्री श्रीवास्तव को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भाव-विहीन विदाई दी गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने उनके कार्याे तथा आचरण की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त होने के बाद उनके अच्छे स्वास्थ तथा दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी अरविन्द श्रीवास्तव (प्रथम), मुख्य रोकड़ियां अनिल श्रीवास्तव, संजीव कुमार, विनोद कुमार, विवेक गुप्ता, राहुल मणी, फहीम अहमद,जितेश सिंह दुर्गेश एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थें ।
-
स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज पुनः प्रासंगिक हो उठे: मुक्तेश्वर प्रसाद

गाजीपुर। गुरूवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर विवेकानंद कालोनी स्थित विवेकानंद पार्क में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । इस गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज स्वामी विवेकानंद जी के विचार पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं ।उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक है ।जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद जी के रास्ते पर चलकर ही देश में और सुख शांति स्थापित की जा सकती है । वह प्रखर राष्ट्रवादी थे । उन्होंने पूरे देश में हिन्दूत्व का झंडा बुलंद करने का काम किया था । वह भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वघोष करने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे । उन्होंने कहा था कि जागो, उठो और तब तक आगे बढ़ो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये । उनके बताए रास्ते पर चल कर देश के संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस गोष्ठी में मुख्य रूप से
श्रीकांत तिवारी एडवोकेट ,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव ,मनीष श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव , दीपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे ।गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया। -
डाक विभाग आज चलते-फिरते बैंक की भूमिका निभा रहे हैं: पोस्टमास्टर जनरल

गाजीपुर। वित्तीय समावेशन, डिजिटल इण्डिया और अंत्योदय की संकल्पना से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने हेतु डाक विभाग आज चलते-फिरते बैंक की भूमिका निभा रहे हैं। डाक विभाग अब पत्र व पार्सलों के साथ-साथ सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं और इनके लाभों को भी लोगों तक पहुँचा रहा है। यह बात वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने गुरुवार को शहर के अवध पैराडाइज लॉन में आयोजित ‘वित्तीय समावेशन मेला’ में बतौर मुख्य अतिथि कहा।

इस दौरान डाक अधीक्षक पी के पाठक ने पोस्टमास्टर जनरल और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए गाजीपुर में डाक सेवाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर ‘वित्तीय समावेशन मेला’ में सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र तथा डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक व पॉलिसी बॉन्ड प्रदान किए। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी की। बेटियों को ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ की पासबुक वितरित करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बेटियाँ आत्मनिर्भर बनेंगी तो ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना भी साकार होगी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि भारत सरकार की तमाम अग्रणी योजनाओं को डाकघरों के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया गया है। डाक विभाग पत्र-पार्सल के साथ-साथ बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र, आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर, डाक निर्यात केंद्र जैसे तमाम जनोन्मुखी कार्य कर रहा है। आईपीपीवी के माध्यम से डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक आज एक चलते फिरते बैंक के रूप में कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सीईएलसी के तहत घर बैठे बच्चों का आधार बनाने, मोबाइल अपडेट करने, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, डीबीटी, बिल पेमेंट, एईपीएस द्वारा बैंक खाते से भुगतान, वाहनों का बीमा, स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी तमाम सेवाएं आईपीपीबी द्वारा डाकिया के माध्यम से घर बैठे मुहैया कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर पी. के. पाठक, सहायक अधीक्षक संजय कुमार सिंह, उपमंडलीय निरीक्षक आशुतोष कुमार, विक्की कुमार, दिलीप पांडेय, अनिकेत राजन, पोस्टमास्टर गाजीपुर प्रधान डाकघर पी. के. राय, सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
रिटायर हुए कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

रिटायर हुए कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गाजीपुर। प्रत्येक माह के लास्ट में सभी सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारीयो में से कुछ कर्मचारी अपनी सेवा की अवधि पूरा करने के पश्चात रिटायर होने के मुहाने पर आ जाते हैं। जिसके बाद विभाग का दायित्व बन जाता है कि ऐसे कर्मचारियों को ससम्मान रिटायरमेंट किया जाए। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पर कार्यरत कर्मचारी उमाशंकर लाल श्रीवास्तव जो स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत थे एवं सुभद्रा राय जो एएनएम के पद पर कार्यरत थी। यह दोनों लोग 30 जून को सेवा निवृत हो चुकी है। जिसको लेकर 2 जुलाई मंगलवार को उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें रिटायरमेंट पर एवं उनके आगे के खुशहाल जीवन एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया। बीपीएम धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी के प्रांगण में रिटायर हुए उमाशंकर लाल श्रीवास्तव एवं सुभद्रा राय के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने किया एवं संचालन जनपद संगठन का जिला मंत्री लल्लन राम ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने दोनों कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।कार्यक्रम में जयप्रकाश यादव ,सर्वजीत यादव, मनोज कुमार ,विजय कुमार, रजत कुमार ,सीमा, कंचन, छेदी, हिना ,रीता भारती इत्यादि शामिल रहे । वही इस कार्यक्रम में आशा संगिनी योगिता, प्रतिमा, प्रमिला एवं एएनएम में पूजा सिंह ,अनामिका भारती, सुमन देवी, मधु गौतम , तथा बीसीपीएम आशुतोष बाबू अंकित चौरसिया व अन्य लोग मौजूद रहे।
-
समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार की शाम राइफल क्लब, सभागार में पोषण समिति की बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स विभाग के अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त आजीविका मिशन उपायुक्त मनरेगा, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें, जिसमें निम्न निर्देश दिया गया। पोषण समिति में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना को बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थियों को ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन के उपरान्त लाभान्वित किया जाये तथा इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारियों से सहयोग प्राप्त करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों जो स्वास्थ्य विभाग से स्थानान्तरित होकर बाल विकास के पोर्टल पर प्राप्त हुये है उनका निस्तारण सत्यापन करते हुये लाभान्वित किया जाये।

जिलाधिकारी द्वारा पोषण समिति में तहसील एवं ब्लाक स्तरीय बैठक न होने पर नराजगी व्यक्त करते हुये समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि पोषण समिति की बैठक तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा ब्लाक स्तरीय बैठक खण्ड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में कराया जाय तथा उसकी रिपोर्ट जनपद पोषण समिति में रखा जाय। सम्भव अभियान, दस्तक तथा संचारी इस माह संचालित किया जाना है। अतः बाल ’ विकास परियोजना अधिकारी पी०एच०एन०डी० सत्रों पर समस्त कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य प्रबन्धन करते हुये ई-कवच पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शत-प्रतिशत अंकन कराया जाय. इसके अलावा एनीमिया मुक्त भारत के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लक्षित 0-05 वर्ष के बच्चों तथा 10 से 18 वर्ष की बालिकाओं को जो स्कूल नहीं जाती है, उन्हें आयरन फोलिक गोली का वितरण मानक अनुसार कराते हुये उसकी रिपोटिंग समयबद्ध किया जायें, जिससे जनपद की स्थिति खराब न हों।

वजन, गृह भ्रमण तथा आधार एवं मोबाइल वेरीफिकेशन की स्थिति मानक के अनुसार न होने पर निर्देशित किया गया कि पोषण ट्रैकर पर ऑगनबाड़ियों के कार्याे का नियमित अनुश्रवण करते हुये एक सप्ताह में समस्त कार्याे को पूर्ण कराये तथा इसकी सूचना एक सप्ताह में प्रस्तुत किया जाय। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बेड एक्यूपेन्सी का प्रतिशत 60-65 प्रतिशत रहने पर बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उन बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि बच्चा मानक के अनुसार केन्द्र पर रुके तथा उसका उपचार के पश्चात् नियमित रुप से निगरानी किया जाय, जिससे वह पुनः कुपोषण का शिकार न हों। एक जुलाई 2024 से प्राथमिक विद्यालय संचालित किये जा रहे है तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र भी एक जुलाई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खोले गये है। अतः बाल विकास परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत केन्द्र खुले तथा हॉट कुक्ड योजना का संचालन नियमानुसार किया जाय।

वर्तन की समीक्षा में पाया गया कि अभी तक ग्राम पंचायतों में 3337 को – लोकेटेड केन्द्रों के सापेक्ष 2901 केन्द्रों पर ग्राम प्रधानों द्वारा बच्चों को खिलाने हेतु बर्तन खरीदा गया है। अंतः इसे तत्काल बाल विकास परियोजना अधिकारी अपने सहायक विकास अधिकारी, पंचायत से समन्वय बनाते हुये बर्तनों का क्रय शत-प्रतिशत पूर्ण करें। आँगनबाड़ी कायाकल्प के अन्तर्गत विकसित होने वाले लर्निंग लैब की समीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देशित किया गया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी, अपने-अपने खण्ड विकास अधिकारी से चिन्हित लर्निंग लैब का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत समस्त 18 इण्डीकेटरों में समन्वय बनाते हुये उक्त कार्य इस माह पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। विभागीय ऑगनबाड़ी केन्द्रों में वाह्य और आन्तरिक विद्युतीकरण का बाल विकास परियोजना अधिकारी समीक्षा करते हुये जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाये कि किन केन्द्रों में वाह्य विद्युतीकरण अवशेष है, उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाय साथ ही शौचालय निर्माण हेतु चिन्हित केन्द्रों पर खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय बनाते हुये शौचालय निर्माण का कार्य भी यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। उक्त निर्देशों के साथ बैठक की समाप्ति की गयी तथा निर्देशित किया गया कि उक्त कार्यपूर्ति निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण किया जाय ।
-
डीएम ने रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शाशी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन, दवा एव ड्राप बैक की सुविधा, ओ0पी0डी, एवं अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे। उन्होंने ओ0पी0डी संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ एवं ए0एन0एम की उपस्थिति का निर्देश दिया। समस्त सी0एच0सी, पी0 एच0सी पर सी0सी0टीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एव ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।

बैठक मे जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओ के प्रवस पूर्व पंजीकरण मे खराब प्रगति पर सी0एम0एस महिला चिकित्सालय एवं एम ओ वाई सी जखनियां, कासिमाबाद एवं गोड़उर से स्पष्टिकरण कर निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रसव उपरान्त किसी भी महिला का भुगतान बाकी न हो। जे0 एस0 एस0 के0 मे खराब प्रगति होने पर भदौरा एम0ओ0 वाई0सी0 का वेतन रोकन तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड का अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन मे मनिहारी की प्रगति खराब होने पर एम ओ वाई सी का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बैठक मे उन्होने निर्देश दिया कि शासन की जो भी लाभपरक योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन एच एम),, समस्त एम ओ वाई सी एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
बढ़ती चोरी की घटना को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक


ददरीघाट मुहल्ले में बढ़ती चोरी की घटना को लेकर एसपी को सौंपा पत्रक
– मामले की जानकारी के बाद शहर कोतवाल व सीओ सिटी किये गये तलब
– जल्द चोरों की गिरफ्तारी का एसपी ने दिलाया भरोसा
गाजीपुरं। शहर के ददरीघाट मुहल्ला में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर मंगलवार को मुहल्लेवासी पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, जहां पत्रक सौंपकर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही चोरों के गिरफ्तारी की मांग की। पत्रक सौंपने के साथ ही क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ददरीघाट मुहल्ले में एक ही दिन चार घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे मुहल्लेवासी सहमे हुए हैं। बताया कि पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई कई चोरी की घटनाओं का भी आज तक खुलासा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इन चोरी की घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाय। राजकुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनायें आगे ना हो इसके लिए ददरीघाट संकटमोचन मंदिर पर पुलिस पिकेट की स्थापना की जाय, पुलिसकर्मियों की तैनाती हो, मंदिर के आस-पास के मुहल्लों में पुलिस की गस्त बढ़ाई जाय, ददरीघाट और महुवाबाग के बीच नये खुले रास्ते के पास लल्लन पांडेय की गुमटी में नशे का अवैध कारोबार होता है, उसकी दुकान पर अक्सर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता रहता है, उसपर तत्काल रोक लगायी जाय।
एनसीसी आफिस के पास भी अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता है यही नहीं रात 12 से रात्रि 1 बजे तक यह सभी दुकान के आस खड़े रहते हैं, जहां यह राहगीरों से उचक्कागिरी करते हैं। बताया कि महुवाबाग और ददरीघाट के बीच अवैध टोटो स्टैंड को हटाया जाय। अगर इन सभी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो चोरों व अराजकतत्वों के हौसले और बढ़ते जायेंगे। पुलिस अधीक्षक से कहा कि मुहल्लेवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल इन मांगों पर कार्रवाई की जाय। इन सभी मांगों को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्कार शहर कोतवाल को फोन कर मामले से अवगत कराया, वहीं सीओ सिटी को तलब कर उनसे भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने मुहल्लेवासियों को पूरा भरोसा दिलाया कि मुहल्ले व घरों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसपी को पत्रक देने वालों में पत्रक देनों वालों में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष के अलावा सभासद शनि चौरसिया, संजय राय मंटू, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव, अमोद सिंह, सुशांत श्रीवास्तव, मनीष पांडेश् शैलेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, टुनटुन, आशुतोष सिंह, सिद्धार्थ राय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में नगर पालिका ईओ से भी मिलकर मुहल्लेवासियों ने मामले से अवगत कराया।

-
लोगों को जागरूक कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन


सपा नेता ने लोगो को जागरूक कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
पौध वितरीत कर किया वाहन स्वामियों से अपील
गाजीपुर। सोमवार को लंका स्थित पेट्रोल पम्प पर सपा नेताओं द्वारा जन साधारण को अनोखे तरीके से जागरूक कर अपने महबूब नेता व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मोत्सव मनाते देखा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं युवा सपा नेता अभिनव सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने अपना सर्वस्व देश की जनता के हित के लिए समर्पण करके जनसेवा में लगे हुए है ऐसे में हम सभी को उनका सहयोग करना चाहिए। श्री सिंह बिना हेलमेट पहने हुए मोटरसाइकिल चालक को रोक कर उन्हे गुलाब का फुल देकर उनसे हेलमेट पहनने का आग्रह किया। अभिनव सिंह ने लोगो को एक–एक पौधे देकर पौधारोपण करने हेतु संकल्पित किया व जीवन में पौधो की महत्वता को बताया। श्री सिंह व सपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता जन्मदिन पर लोगो में चॉकलेट भी बाटे। लोगो ने अखिलेश यादव को दीर्घायु के आशीर्वाद दिए। इस मौके पर मोहन रावत,अतुल यादव,विक्की यादव,गुड्डू राम,अंश प्रधान,राहुल राय, सरवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
-
एडीएम ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ को दिखाई हरी झण्डी

एडीएम ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ को दिखाई हरी झण्डी
31 जुलाई तक चलेगा अभियान,
टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक
स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों के आपसी समन्वय से सफल होगा अभियान
गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए सोमवार को अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 अमरेश कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य समेत सभी विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 ने कहा कि संचारी व मच्छर जनित रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इन्हीं बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसी बीच 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निमग, पंचायती राज विभाग समेत 11 विभागों की टीम तैनात की गईं हैं जो घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम और समुदाय को जागरूक करेंगी। ऐसे में जन समुदाय का भी दायित्व है कि अभियान में सहयोग करे, सतर्क और जागरूक रहें। जिलाधिकारी ने अपील की कि डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है तथा इससे बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
प्रशासन व विभिन्न विभागों के साथ ही जन प्रतिनिधि भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव, फोगिंग, स्वच्छता, साफ-सफाई आदि का कार्य किया जाएगा। जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवा भी प्रदान की जाएगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नोडल विभाग रहेगा। नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित 11 विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बेहद महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि रोगों को विशेष अभियान चलाकर काबू कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से नगर पालिका व नगर पंचायत की टीमें शहरी क्षेत्र तथा पंचायती राज विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण कार्य के साथ ही समुदाय को जागरूक करेंगी। सीएमओ ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसमें जन प्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों, विभिन्न संस्थाओं के साथ ही जनमानस का भी सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ, चिकित्सा अधीक्षक, जिला मलेरिया अधिकारी, नगर पालिका/नगर पंचायत, पंचायती राज, आईसीडीएस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग समेत सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी व सहकर्मी, सहायक मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।





