Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • डीएम एसपी ने बच्चों को दिया पुस्तक और ड्रेस

    डीएम एसपी ने बच्चों को दिया पुस्तक और ड्रेस

    डीएम एसपी ने बच्चों को दिया पुस्तक और ड्रेस

    छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु घर-घर पहुंचकर सम्पर्क अभियान चलाने का दिया निर्देश


    गाजीपुर। विकास खण्ड जखनियां के कम्पोजिट विद्यालय मंझनपुर कला में स्कूल चलो अभियान 2024 फेज-2 के तहत नवीन नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    नवीन नामांकन स्थल कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपस्थिति होकर मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर  कार्यक्रम का सोमवार को शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को स्वच्छता जागरूकता पर संदेश दिया गया एवं  नामांकन प्रोत्साहन स्वरूप बच्चों में पाठ्य पुस्तक एवं ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्नान करके साफ-सुथरी ड्रेस पहनकर विद्यालय आने के लिए बच्चों अभिभावकों को जागरूक किया गया। विद्यालय अध्यापकों को अभिभवकों से सम्पर्क स्थापित करते हुए अधिक से अधिक नामांकन कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु घर-घर पहुंचकर सम्पर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय मंझनपुर से छात्र नामांकन व विद्यालय के बारे में जानकारी ली गयी। विद्यालय के रसोइधर में टाइलीकरण हेतु ग्राम पंचायत से सम्पर्क कर रसोईघर का टायलीकरण पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

    विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर संतृप्तीकरण ठीक पाया गया। 19 पैरामीटर के अतिरिक्त विद्यालय के मैदान परिसर में क्षेत्र पंचायत से इण्टरलाकिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में जलजमाव की समस्या निराकरण हेतु क्षेत्र पंचायत से परिसर में गिराये गये मिट्टी को यथाशीघ्र मैदान में फैलाने हेतु ग्राम प्रधान महोदय को निर्देशित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं के ड्रेस एवं जूता-मोजा, स्टेशनरी हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से खाते में प्रेषित धनराशि का सदुपयोग करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान 15$ आयु वर्ग के निरक्षरों को चिह्नित करने का कार्य भी पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया। जिन बच्चों के आधार नामांकन नहीं हुए हैं उनका आधार बनाने हेतु अभिभावकों से सम्पर्क करके प्रयास करके डी०बी०टी० प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विभाग से प्राप्त शिक्षण सामग्री का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने हेतु प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी गयी। छात्र-छात्राओं की पाठ्य पुस्तकों का वितरण प्रत्येक छात्र-छात्रा तक यथाशीघ्र किये जाने और उसका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर डी०सी०एफ० भरकर पूर्ण करने की समीक्षा की गयी। कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया। इस दौरान बच्चों में मिष्ठान एवं पकवान का वितरण कराया गया। बच्चों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय आने का उत्साह देखने योग्य था।

  • समर्थकों ने मनाया मनोज सिन्हा का जन्मदिन

    समर्थकों ने मनाया मनोज सिन्हा का जन्मदिन

    गाजीपुर। सोमवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा के उपस्तिथि में जम्मू कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्मदिन भाजपा नेता निमेष पांडेय के नेतृत्व में समर्थकों ने फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया और केक काटकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान राज्यपाल मनोज सिन्हा ने निमेष पांडेय को वीडियो कॉल कर उपस्थित सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर गोलू गोड, शिवम चौबे,उमेश पाण्डेय,मोनू तिवारी,देवेंद्र पाण्डेय अनु,अभिषेक तिवारी,चमचम चौबे,राहुल दुबे,ओमनारायण राय,इंद्रेश राय,मिथिलेश,मनोज,राकेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

    सपा नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

    समाजवादी नेताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

    एक सप्ताह तक चलाएंगे पीडीए वृक्षारोपण पखवाड़ा

    गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का 52वां जन्म दिन केक काटकर मनाया गया गया।
    इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीर्घायु होंने की कामना किया।
    इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी आंदोलन को और आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने,हर समाज एवं वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ साथ देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द, सामाजिक न्याय की रक्षा करने एवं साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने के साथ साथ डा.लोहिया एवं नेता जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुए 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलाये जा रहे पीडीए वृक्षारोपण पखवाड़े के तहत गांव गांव में पीडीए पेड़ नीम,बरगद और पीपल लगाने का भी संकल्प लिया। इसी क्रम में आज लुटावन महाविद्यालय सकरा मे  जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक  डॉ विरेन्द्र यादव  ने पीडीए पेड़  (नीम,बरगद,पीपल) लगाकर  और केक काटकर  इस पखवाड़े की शुरूआत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को  मिष्ठान  और भोजन भी कराया ।


    इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भी अपने एमजे आर पी स्कूल में नीम का पेड़  लगाकर अखिलेश जी के दीर्घायू होने की कामना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश को अखिलेश जैसे नेता की जरूरत है जो अपनी विकासवादी नीतियों से देश को विकास के रास्ते पर ले जा सके । उन्होंने कहा कि अखिलेश जी जैसे चट्टानी इरादें और दृढ़ संकल्प का धनी देश में कोई नेता नहीं है। उन्होंने अखिलेश जी को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से अखिलेश का मुख्यमंत्रित्व काल स्वर्णिम युग था । अखिलेश ने अपने कार्यकाल में आगरा -लखनऊ एक्सप्रेस वे ,यूपी 100पुलिस सेवा और 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा फ्री  शुरू की । उनके कार्यकाल में लखनऊ मेट्रो रेल, लखनऊ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ, एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क , जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर लखनऊ, यमुना  एक्सप्रेस वे बनाने का काम किया । इन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश के युवाओं को बड़ी मात्रा में लैपटॉप वितरण किया।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के संरक्षण में किसानों और नौजवानों को लगातार कमजोर करने की साज़िश की जा रही है हमें उससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी आंदोलन को खत्म कर पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से  पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा डाॅ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,सुरज राम बागी  ,खेदन यादव,मार्कण्डेय यादव, सदानन्द यादव, अरुणकुमारश्रीवास्तव बलिरामपटेल, फेंकू यादव, ,सत्येन्द्र यादव सत्या,दिनेश यादव, अमित ठाकुर,  डॉ समीर सिंह,  मदन यादव,,सत्येन्द्र गोंड़, गोवर्धन यादव ,तहसीन अहमद, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,राजेन्द्र यादव,सदानंद कन्नौजिया,जमुना यादव,देवनाथ कुशवाहा,अनिल यादव,अभिषेक कुशवाहा,राजेश यादव उर्फ अक्षय यादव, तौकीर खां ,विभा पालसत्येन्द्र गोंड,रीता विश्वकर्मा,अनीता यादव, कंचन रावत, ,रीना यादव,  रामाशीष यादव, हरवंश यादव ,परशुराम बिंद,,रमेश सोनकर,राजनाथ कुशवाहा,बलिराम यादव, शेर अली राईनी,आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • भाजपाइयों ने सुना पीएम के मन की बात

    भाजपाइयों ने सुना पीएम के मन की बात

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 111वें तथा तीसरे कार्यकाल के प्रथम मन की बात कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना।
    जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जखनियां विधानसभा के बूथ संख्या 62 रायपुर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ प्रत्येक माह इस संवाद माध्यम से जुड़ कर विभिन्न व्यवस्थाओं, सामाजिक विधाओं, शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े विषयों पर दिए गए उनके विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार आज देश के विकास और सामाजिक समृद्धि में सहायक है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, विजय गुप्ता, दिनेश सिंह, शिवपूजन चौहान और अंकित गुप्ता सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
    पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के बरहट बुथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जो देश के हर क्षेत्र के समान सर्वांगीण विकास के साथ जन जन के समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व मंडल ओमकार सिंह, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के रौजा बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश प्रकृति संरक्षण के प्रति भावनाओं से जोड़ कर लक्ष्य प्राप्ति का बड़ा प्रयास है।
    क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नगर मंडल में, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह वंशी बाजार, ओमप्रकाश राय रेवतीपुर,जिला मंत्री सुरेश बिन्द ने मिरनपुर सक्का ,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सकरताली बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को बूथ समिति संग सुना।

  • मोहल्लेवासियों में इतना गुस्सा…

    मोहल्लेवासियों में इतना गुस्सा…

    अरे ददरीघाट मोहल्लेवासियों में इतना गुस्सा…



    गाजीपुर। ददरीघाट कॉलोनी में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर रविवार को संकट मोचन मंदिर में मोहल्ले के लोगों की बैठक हुई। मोहल्ले के लोग सभी से अपील किए कि वे अपने-अपने घरों में कैमरा लगवा लें ताकि किसी घटना से बचा जा सके। साथ ही पुलिस अधीक्षक से मांग कि गई की संकट मोचन मंदिर के पास पुलिस पिकेट लगाने के साथ ही क्षेत्र में घुम रहे चोरों एवं नशेड़ियों  पर अंकुश लगाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते ददरीघाट मोहल्ले समेत अन्य स्थानाें पर रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही है। चोरी की घटना हुई कई दिन बीत गए लेकिन आज तक चोर पकड़े नहीं गए। आशुतोष सिंह, संजय राय मंटू , सिद्धार्थ राय , अमोद सिंह, शैलेश राय, आत्म प्रकाश राय , अनिल श्रीवास्तव, अमित राय रिंकू , कमलेश सिंह, बृज बहादुर सिंह, सुशांत श्रीवास्तव ,  हरीश पांडे , गोपाल सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, सभासद शनि चौरसिया, रोहित शर्मा ने कहा कि अगर पुलिस सोमवार तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं करती है तो मोहल्ले के लोग एसपी ओमवीर सिंह से मिलकर कोतवाली पुलिस की शिकायत करेंगे। अभिषेक राय बबुआ ने कहा कि पुलिस निष्क्रियता के चलते ददरीघाट में चोरी की घटना हुई है। चोर कहीं और के नहीं बल्कि लोकल ही है।

  • निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन

    निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन

    ग़ाज़ीपुर।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत 24 से 30 जून तक जनपद के गाजीपुर के अनेक प्रखंडो में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण तथा ब्लड जांच भी कराई गई। हजारों की संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा का लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी एवं उनके विभाग का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक बजरंग दल रविराज हिंदू,नगर संयोजक उत्तम चौधरी, प्रांत सह सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र पांडे, जिला मंत्री विपिन श्रीवास्तव, धर्माचार्य प्रदीप तिवारी, अर्चक पूजन बलराम विभाग संयोजक अमित राय मौजूद रहे।

  • लंबित पत्रवालियों को अतिशीघ्र निस्तारित करें बैंकर्स:सीडीओ

    लंबित पत्रवालियों को अतिशीघ्र निस्तारित करें बैंकर्स:सीडीओ

    गाजीपुर। मार्च 2024 तिमाही की डीसीसी/डीएलआरसी तथा ऋण जमानुपात की बैठक मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में अग्रणी जिला प्रबन्धक पीयूष सिंह परमार, डीडीएम नाबार्ड सुशील कुमार, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी श्रवण कुमार राम तथा सभी बैंक समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । बैठक मे मार्च 2024 तक की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें वित्तीय समावेशन,ऋण जमानुपात एवं जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं की लंबित पत्रवालियों को अतिशीघ्र निस्तारित करें तथा शासकीय योजना संबन्धित आवेदनों को अकारण अस्वीकृत ना करने का निर्देश दिया। उन्होने जनपद के ऋण जमानुपात को बढ़ाने हेतु बैंकों को ऋण प्रवाह बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सभी जनधन खाताधारकों को सामाजिक सुरक्षा योजना से आच्छादित किया जाये। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने सदन को आश्वस्त किया कि सभी बैंकर्स मिलकर विभिन्न योजनाओं हेतु निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक ऋण योजना की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया ।

  • मेघावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मेघावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

    गाजीपुर। प्रदेश मे यूपी बोर्ड, सी बी एस सी बोर्ड, आई सी एस सी बोर्ड, मदरसा बोर्ड व संस्कृत बोर्ड के कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र/छात्राओ का सम्मान समारोह कार्यक्रम एवं  विभिन्न परियोजनाओ का लोकापर्ण लोक भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य मंत्री ने लोक भवन से लाइव प्रसारण के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण व जिला बेसिक शिक्षा  परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयो के शैक्षिक सत्र 2024-25 मे अध्ययनरत प्रदेश मे कुल 88 लाख छात्र/छात्राओ को निःशुल्क प्रदान की जाने वाली सुविधाओ (ड्रेस, स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्वेटर एवं स्टेशनरी) हेतु छात्र/छात्राओ के माता/पिता/अभिभावको के खाते मे धनराशि रूपये 1200 का हस्तान्तरण प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डी बी टी) के माध्यम से बटन दबाकर किया। जिसका लाईव प्रसारण जनपद स्तर पर कलेक्ट्रंेट सभागार मे देखा व सुना गया।  

    लाईव प्रसारण के दौरान जनपद के 04 विकास खण्डो मे अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सादात, जखनियॉ, मरदह मे छात्रावास व कासिमाबाद मे एकेडमिक एवं छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया तथा बेसिक शिक्षा  विभाग गाजीपुर के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों मे आधार सत्यापित लाभान्वित छात्रसंख्या 1,48,936 छात्र/छात्राओ को प्रथम चरण में डी बी टी के माध्यम से उनके माता/पिता/अभिभावको के खाते मे धनराशि रूपये 1200 का हस्तान्तरण बटन दबाकर किया गया। इसी क्रम  मे जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित मेधावी छात्र/छात्राओ के सम्मान कार्यक्रम मे कुल 21 मेधावी छात्र/छात्राओ को सम्मानित किया गया।  सम्मान किये जाने वाले छात्र/छाआत्रो में कक्षा 10 के 10 विद्यार्थी व कक्षा 12 के 10 विद्यार्थी  सम्मिलित है जिसमे 06 छात्र/छात्राओ को राज्य स्तर व शेष को जनपदस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    जनपद से छात्र रूद्र प्रताप सिंह यादव पुत्र उमा शंकर सिंह यादव, स्वामी शिवानन्द परमहंस स0उ0मा0वि0 महाराजगंज जो संस्कृत बोर्ड से 88.43 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश मे सातवें स्थान पर रहा उसे मंख्यमंत्री ने लोक भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मानित किया। जनपद स्तर पर आयोजित मेधावी छात्र/छात्राओ के सम्मान समारोह कार्यक्रम मे अध्यक्षता कर रही जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत, विशिष्ट अतिथि सरिता अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर ने राज्य स्तरीय मंेधावी विद्यार्थियों में हाई स्कूल की तन्नू पुत्री अजय कुमार 97.33 प्रतिशत एवं इण्टरमीडिएट की सुप्रिया कुमार पुत्री शिव शंकर प्रसाद 96.80 प्रतिशत, संध्या यादव पुत्री बाढू यादव 96.60 प्रतिशत, आशा यादव पुत्री शिवमूरत सिंह यादव 96.00 प्रतिशत, खुशी यादव पुत्री दिनेश यादव 96 प्रतिशत एवं संदीप चन्द्रा पुत्र रमेश चन्द्रा 96 प्रतिशत को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए रूपये एक लाख का चेक, एक टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

    इसके साथ ही हाई स्कूल मे जनपद स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओ में प्रियंका कुशवाहा पुत्री शिव प्रसाद कुशवाहा 96.67 प्रतिशत, खुशी कुशवाहा पुत्री जितेन्द्र कुशवाहा 96.50 प्र्रतिशत, निधि पुत्री कैलाश राजभर 96 प्रतिशत, आकांक्षा पुत्री मिथिलेश उपाध्याय 95.67 प्रतिशत, सुप्रिया यादव पुत्री विनोद कुमार 95.67 प्रतिशत, प्रज्ञा प्रजापति पुत्री प्रेमचन्द्र प्रजापति 95.67 प्रतिशत, सानवी गुप्ता पुत्री शशिमान गुप्ता 95.50 प्रतिशत, सपना यादव पुत्री दीनानाथ सिंह 95.50 प्रतिशत , अंशु गुप्ता पुत्री गोविन्द जी गुप्ता 95.50 प्रतिशत तथा इण्टरमीडिएट जनपद स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओ में फिजा फातमा पुत्री मो0 रईस खॉन 95.80 प्रतिशत, पीयूष यादव पुत्र केशव यादव 95.80 प्रतिशत, आदर्श राजभर पुत्र अक्षय लाल राजभर 95.80 प्रतिशत, अंकित यादव पुत्र जीतेन्द्र यादव 95.60 प्रतिशत एवं सत्यम यादव  पुत्र राजेन्द्र यादव 95.60 प्रतिशत पाकर जनपद स्तर पर नाम रौशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार का चेक, एक टैबलेट, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

    सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिलाधिकारी ,मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने मेधावी छात्र/छात्राओ को आशिर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उत्साह वर्घन करते हुए कहा कि इसी तरह आप लोग जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करते रहे एवं कड़ी परिश्रम के साथ आगे बढते रहे। सम्मान समारोह से पूर्व  जनपद परिषदीय विद्यालयो के कक्षा 01 व कक्षा 02 के विद्यार्थियों मे किताबो का वितरण किया गया किताबे पाकर बच्चो का के चेहरे खुशी से खिल गये।  कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथियो का आभार जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार व कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य मालविका सिंह ने किया। कार्यक्रम मे पीयूष कुमार, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, छात्र/छात्राएॅ व अभिभावकगण उपस्थित थे।

  • सीएम योगी ने दी खेल प्रेमियों को सौगात: अनिकेत सिंह

    सीएम योगी ने दी खेल प्रेमियों को सौगात: अनिकेत सिंह

    गाजीपुर। मेघबरन सिंह स्टेडियम से दो खिलाड़ियों, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल, का चयन पेरिस ओलंपिक हॉकी टीम 2024 के लिए हुआ है। जिसको लेकर स्टेडियम के निदेशक अनिकेत सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर गाजीपुर जनपद से ओलंपियन होने पर अपनी खुशी जाहिर किया और मीडिया को राजकुमार पाल के संबंध में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि राजकुमार पाल इसके पहले एशिया कप और वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं।अनिकेत सिंह ने बताया कि 1983 में इस स्टेडियम की स्थापना स्व तेजबहादुर सिंह ने की थी, उनका उद्देश्य था कि गांव के गरीब युवाओं को रोजगार मिले और उनका जीवन बेहतर हो सके। आज, उनके सपनों का परिणाम हमारे सामने है। इस स्टेडियम ने 14 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भारतीय हॉकी टीम को दिए हैं। और सैकड़ों खिलाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां मिली हैं। उन्होंने अपना सारा जीवन खिलाड़ियों के उत्थान और गरीबी मिटाने के लिए समर्पित कर दिया।

    उनका योगदान हमारे लिए एक प्रेरणा है।हमारे स्टेडियम में एक बड़ा परिवर्तन तब आया जब पूर्व सांसद और स्टेडियम के निदेशक राधे मोहन सिंह जी के अथक प्रयासों और गाजीपुर के लोगों की आशीर्वाद से हमें एस्ट्रोटर्फ मिला। इससे हमारे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिलीं। ललित उपाध्याय, जो देश में एक जाना माना नाम हैं और माननीय मुख्यमंत्री जी ने उनका उल्लेख सदन की कार्यवाही में भी किया है और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा थे। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच ने पॉलिसी लेवल पर बदलाव करके उन्हें UP police me DySP पद दिया और सारे खेल प्रेमियों को सौगात दी और राजकुमार पाल, जो पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे, हमारे गर्व का प्रतीक हैं। राजकुमार पाल का सफर बहुत ही प्रेरणादायक है। उनके पिता के निधन के बाद उनकी माँ, मनराजी देवी, ने तीनों भाइयों का पालन-पोषण किया। उनके बड़े भाई, जोखन, सेना में हैं, और दूसरे भाई, राजू, रेलवे में काम करते हैं। सभी भाई हमारे स्टेडियम से जुड़े हुए हैं। हमारे स्टेडियम में जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, जूते, किट और शिक्षा की सुविधा दी जाती है। राजकुमार पाल जब मात्र 8 साल के थे, तब उन्होंने हमारे स्टेडियम में खेलना शुरू
    किया।

  • डीआईजी ने उद्घाटन कर किया लोगों को जागरूक

    डीआईजी ने उद्घाटन कर किया लोगों को जागरूक

    गाजीपुर। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ओम प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में पुलिस चौकी मौधा थाना खानपुर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात डीआईजी द्वारा इस दौरान उपस्थित जनता से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना गया व आम जनमानस में शांति व सुरक्षा की भावना का संचार करते हुए लोगों से अपील किया। कहा कि यह कि किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल थाने/चौकी को सूचना दें जिससे अपराध कारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा सके। इसके अतिरिक्त डीआईजी द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून के सम्बन्ध में लोगों को बताते हुए जागरूक किया गया व उससे सम्बंधित पम्पलेट भी वितरित किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा थाने के समस्त पुलिस बल के साथ बैठक किया गया जिसमें उप निरीक्षकग से उनके हल्का/क्षेत्र के विषय में व मुख्य आरक्षी व अरक्षी से उनके बिट के क्षेत्र के विषय मे जानकारी ली गयी व उनकी बीट बुक का निरीक्षण किया गया व उनकी कार्यप्रणाली को और भी बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, थानाध्यक्ष खानपुर प्रवीण यादव सहित मय पुलिस बल उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News