Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • विद्युत विभाग के तीन अधिकारियों का हुआ तबादला

    विद्युत विभाग के तीन अधिकारियों का हुआ तबादला

    गाजीपुर। विद्युत विभाग में शासन ने चलाया तबादला एक्सप्रेस। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता पुरनचंद, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सुजीत सिंह तथा करीमुद्दीनपुर के सहायक अभियंता राज नारायण विश्वकर्मा को शासन द्वारा तबादला कर दिया गया है। इस तबादला एक्सप्रेस में अधीक्षण अभियंता पुरनचंद को फिर से उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन में भेजा गया। अधिशासी अभियंता सुजीत सिंह को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में भेजा गया। सहायक अभियंता राजनारायण को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में भेजा गया है। इस तबादले को लेकर अगर देखा जाए तो जिले के विद्युत विभाग में अभी भी 8 साल से लेकर के पिछले 30 सालों से एक ही पटल पर कुछ चहेते अधिकारी एवं बाबू मौजूद है। यह अपने रसूख के बल पर तैनात है। अब देखना यह होगा कि शासन स्तर से इन लोगो पर कब करवाई होती है और कितने लोग डिस्कॉम से बाहर जाते हैं। वही विद्युत प्रबंधन या फिर उत्तर प्रदेश सरकार की बात की जाय तो ये दोनो जीरो टारलेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं ताकि सभी विभागों में एक सुंदर साफ सुथरा माहौल आम उपभोक्ता में व्यापक रहे। वही जिले में अभी भी कुछ रसूख किस्म के अवर अभियंता, बड़े बाबू पिछले 8 साल से लेकर 30 साल तक जिले में अंगद की तरह पैर जमाए हुवे बैठे है। अब देखना यह होगा कि शासन स्तर से इन लोगो पर कब हंटर चलता है।

  • 24 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार

    24 घंटे में हत्यारे गिरफ्तार

    गाजीपुर। 27 जून को भुड़कुड़ा क्षेत्र के ग्राम घटारो में हुए हत्या का 24 घंटे में खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच और  भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक विमलेस चौहान हत्या उसके ही भतीजे ने किया था। एसपी ने बताया कि कल 27 जून को थाना भुडकुड़ा क्षेत्र के ग्राम घटारो मे मृतक विमलेस चौहान पुत्र शंकर चौहान की हत्या के प्रकरण में स्वाट/सर्विलांस व थाना भुड़कुड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मृतक विमलेश की हत्या से संबंधित चार अभियुक्तों को शुक्रवार को जखनियां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो के बीच जमीन का विवाद था इसलिए हम लोगो ने मिलकर विमलेश चौहान की हत्या कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त में बिट्टू चौहान पुत्र इन्द्रदेव चौहान उम्र 24 वर्ष, पिन्टू चौहान पुत्र इन्द्रदेव चौहान उम्र 19 वर्ष, बिन्दू देवी पत्नी इन्द्रदेव चौहान उम्र 41 वर्ष और पूजा चौहान पुत्री इन्द्रदेव चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम घटारो थाना भुडकुड़ा शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस. 315 बोर, दो सूखे बास का डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा मय टीम और प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मय टीम शामिल रहे।

  • भगवान के नाम पर पानी मांग रहे ग्रामीण

    भगवान के नाम पर पानी मांग रहे ग्रामीण

    भगवान के नाम पर पानी दे दो बाबा

    गाजीपुर। शिकारपुर गाँव के लोगों ने अब पानी के लिये अलग अलग मंदिर  पर बैठ कर भगवान के नाम पर पानी माँगना शुरू कर दिया है। लोगों के पास अब “ पानी की भीख “ माँगने के अलावा कोई दूसरा तरीक़ा नहीं रह गया है । गाँव के लोगों से 15 दिन का समय माँगा गया है। उस परेशानी को ठीक करने के लिये जो पिछले तीन साल से है । गाँव के लोगों ने 15 दिन का समय टंकी ठीक करवाने और पानी पाइप लाइन से भेजने के लिये दे भी दिया है , लेकिन इन पंद्रह दिनों के लिये गाँव के लोग चाहते हैं कि उनके गाँव में पानी का टैंक भेजा जाये ताकि गाँव के लोगों को पीने का पानी अपने और अपने पशु के लिये लेने को दूर किसी दूसरे गाँव में ना जाना पड़े ।


    समाजसेवी सिद्धार्थ राय ने बताया कि गाज़ीपुर ज़िला कोई रेगिस्तान वाला इलाक़ा नहीं जहाँ पानी भेजने के लिये सोचना पड़े , प्रशासन के पास टैंकर भी उपलब्ध हैं । केवल कुछ दिनों की बात है अगर हर रोज़ एक टैंक पानी शिकारपुर गाँव और छोटा जंगीपुर गाँव में भेज दिया जाये तब सभी को राहत हो जायेगी । गाँव के लोगों ने कई मेल ज़िलाधिकारी को कर डाले , ख़ुद गाँव में इतना दूर जाकर ज़िलाधिकारी कार्यालय पर प्रार्थना पत्र भी दे डाला लेकिन टैंकर की कोई सुनवाई नहीं हुई अब तक । अगर सुनवाई नहीं होती है तब गाँव के लोग मजबूरन सत्याग्रह करेंगे ।

  • अधिकारियों को दी गई लागू किए जाने वाले तीन नए कानून की जानकारी

    अधिकारियों को दी गई लागू किए जाने वाले तीन नए कानून की जानकारी

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 को लागू किये जाने वाले 3 नये आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जनपद में कार्यरत समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को 3 नये आपराधिक कानूनों के महत्त्वपूर्ण प्रावधान, उनके उद्देश्य व प्रभाव आदि के बारे में संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में कार्यरत संजीव कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी व देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

  • एसपी ने नए कानून की दी जानकारी, दिया सख्त निर्देश

    एसपी ने नए कानून की दी जानकारी, दिया सख्त निर्देश

    गाजीपुर। एसपी ने जिले के सभी थानेदारों का पेंच कसते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने और अपराधियों पर कार्यवाही करने का सख्त निर्देश दिया। एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन गाजीपुर में सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की। विभिन्न अपराधों में की गई कार्यवाहियों, जनपद के टॉप टेन अपराधी, गुंडा तथा माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाहियों के बारे में समीक्षा की। एसपी ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी पुलिस अफसरों को निर्देशित किया।
    एसपी ओमवीर सिंह ने गैर जनपद से लगाने वाले बार्डर के थानों को किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सख्त निर्देश दिया।

    साथ ही बॉर्डर एरिया में विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।
    क्राइम मीटिंग के बाद आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाले तीनों नये आपराधिक कानून (BNS, BNSS, BSA) के सम्बन्ध में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी व अन्य अभियोजन अधिकारियों द्वारा समस्त थानाध्यक्षों व उनके साथ आये हुए विवेचक व अन्य पुलिस कर्मियों को विस्तार पूर्वक बताया व समझाया गया। अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसपी देहात बलवंत, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, अभियोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

  • युवक को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

    युवक को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

    छत से गिरे युवक को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल


    गाजीपुर। 102 और 108 एम्बुलेंस आपातकाल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई एक निशुल्क योजना है। जो किसी भी तरह के मरीज को घटनास्थल से पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर हायर सेंटर तक पहुंचने का कार्य करता है।  गाजीपुर में तैनात 102 और 108 एंबुलेंस के द्वारा लगातार इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुद्धवार को एक युवा  जो छत से नीचे गिर गया था। जिसे गंभीर चोट आई थी। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो और उसके पश्चात राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

    108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह 108 नंबर पर एक कॉल आया।  बताया गया कि थाना बिरनो के बदधू पुर गांव के रहने वाले 24 वर्षीय शिवम जो रात में सोते समय किसी तरह छत से नीचे गिर गए थे। जिन्हें गंभीर चोट आई थी और उनके परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया और कॉल आने के पश्चात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राज विजय और पायलट अशोक बताए गए लोकेशन पर पहुंचे।

    और उसके पश्चात एंबुलेंस में रखे हुए स्ट्रेचर के मदद से उन्हें एंबुलेंस में शिफ्ट कराया । और रास्ते में ज्यादा दर्द होने पर आरसीपी पर कॉल करके इलाज के बारे में जानकारी लिया । और दिए गए जानकारी के अनुसार मरीज को दवा और इंजेक्शन देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया ।  जहां पर डॉक्टरों ने फर्स्ट ऐड करते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया ।और उसके पश्चात इस एंबुलेंस की मदद से मरीज को  अस्पताल के इमरजेंसी में दाखिल कराया गया।जहां पर डॉक्टर के द्वारा उसका इलाज किया गया।

  • बारिश होने से लोगों ने लिया राहत की सांस, लेकिन खुल गई पोल

    बारिश होने से लोगों ने लिया राहत की सांस, लेकिन खुल गई पोल

    पहली बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल

    सड़के और गलियां लबालब भरी दिखीं

    गाजीपुर। पहली बारिश ने नगर पालिका परिषद के सफाई अभियान की पोल खोलकर रख दी। नाले-नांलियों की सफाई न होने पर मेन बाजार सहित सड़कों में बरसाती पानी से सड़क व गली लबालब हो गईं। बरसाती पानी के साथ नालों व नालियों का गंदा पानी दुकानों और घरों में जा घुसा। पानी निकालने के लिए दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के पहले दिन ही जनजीवन अस्त व्यस्त रहा तो आगे क्या होगा, इससे नगरवासी चिंतित दिखे। नगर में गुरुवार को 11 बजे से शुरू हुई बारिश दिन में 12:30 बजे तक लगातार जारी रही। सुबह से ही नगर का बाजार, गली, चौराहा, सड़कें नाले, नालियां चौक लबालब भर गई। बारिश के कारण नगरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण वाहन निकलने में दिक्कतें हुईं। लोगों को गड्ढों व नालियों का अंदाजा जलभराव में नहीं हो पा रहा था। आसपास के लोग राहगीरों को चिल्लाकर सावधान कर रहे थे।


    हालाकि आज के बारिश से मौसम ने करवट ली है। शहर के लोग पिछले कई दिनों से कड़कड़ाती धूप और उमस वाली गर्मी से परेशान थे। गुरुवार की सुबह शुरू हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी है। लोगों के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। झमाझम बारिश से नगर में मौसम सुहाना हो गया।

  • आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचा  परिवार

    आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचा  परिवार

    आत्मदाह करने एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार

    दबंग परिवार के दबंगई से परेशान होकर उठाया यह कदम

    गाजीपुर। पुलिस ऑफिस पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों ने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का प्रयास पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर किया। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल से भरा बोतल उड़ेल दिया। इस दौरान वहां पर खड़े पुलिस कर्मी और एल आई यू के सिपाहियों ने तत्काल महिला के हाथ से पेट्रोल का बोतल छीना और उन सभी लोगों को पड़कर पुलिस ऑफिस में अंदर ले जाकर बातचीत करना शुरू किया। पूछताछ में पता चला कि यह लोग थाना करीमुद्दीनपुर के कामुपुर गांव के रहने वाले हैं और इन लोगों के गांव में ही एक दबंग परिवार के दबंगई से परेशान है, जिसको लेकर कई बार थाने पर भी गए लेकिन थाने पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे परेशान होकर इन लोगों ने इस तरह का आज कदम उठाया है। पीड़ित करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामुपुर मुबारकपुर निवासी अशोक यादव, पत्नी गीता यादव, पुत्र युवराज यादव, पुत्री रागिनी यादव और पुत्री वैष्णवी यादव ने बताया कि पड़ोसी एवं पट्टीदार दयाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव व सुरेश यादव से पानी बहाने को लेकर विवाद है। वही इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी पीड़ित दंपति और उनके बच्चों से लगतार वार्ता करने में जुटे हुए हैं ताकि सच्चाई का पता चल सके।

  • सपाई पहुंचे एसपी ऑफिस, की जांच की मांग

    सपाई पहुंचे एसपी ऑफिस, की जांच की मांग

    सपाइयों ने नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई हत्या की जांच करने की मांग की

    समाजवादी नेताओं के साथ दोनों विधायक पहुंचे एसपी ऑफिस, किया मांग

    गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती के नेतृत्व में जंगीपुर विधान सभा के नगर पंचायत के वार्ड नं0-2 मुहल्ला अम्बेडकर नगर थाना जंगीपुर के निवासी रमेश राम के पुत्र नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई मौत की जांच एवं जानकारी   प्राप्त करने के मद्देनजर तथा शोकाकुल परिवार से मिलने हेतु उनके आवास पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर उनकी पीड़ा और व्यथा को जाना और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल से परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए कहा कि इस घटना के पर्दाफाश करने मे पुलिस कोताही कर रही है, पुलिस का रूख सहयोगात्मक नही है। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग किया।
    बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस घटना को दुखद बताते हुए पीड़ित परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक मदद करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी  नौकरी और हत्या में संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया।

    उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नही हुई तो पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से परिजनों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी हर कीमत अदा करने को तैयार है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। अपराधी और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही है और भाजपा सरकार चैन की नींद सो रही है।  इस प्रतिनिधि मण्डल में  जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद,  जैकिशन साहू विधायक गाजीपुर,  चौधरी , गोपाल यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर, , सिवगतुल्लाह अंसारी पूर्व विधायक मोहम्मदाबाद, काशीनाथ यादव पूर्व एम0एल0सी0, सत्य प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, विजय यादव पूर्व एम0एल0 सी, त्रिवेणी राम पूर्व विधायक,  जितेन्द्र कुमार भारती राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं आलोक कुमार राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी शामिल थे।
    इनके अतिरिक्त पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष  सुदर्शन यादव, रामधारी यादव, मन्नू सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, पूजा गौतम,अमरजीत यादव,रामवचन यादव, रामाधार यादव, विभा पाल,दारा यादव, रामाशीष यादव, सुग्गू यादव, चन्द्रभान गुप्ता आदि उपस्थित थे।

  • एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार

    एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार

    एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    जमीन का मुआवजा दिलाने के नाम पर मांगा था पांच हजार का घुस

    गाजीपुर। बुधवार को मोहम्मदाबाद तहसील में रिकॉर्ड कीपर लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार किया। मालूम हो कि शिकायतकर्ता शिवकुमार सिन्हा पुत्र स्व रविंद्र नाथ सिन्हा ग्राम पोस्ट थाना करीमुद्दीनपुर के शिकायत के आधार पर तहसील परिसर के बरामदे से संपत्ति राजस्व लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव पुत्र स्व रामायण सिंह यादव को पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन के मुआवजा से संबंधित पत्रावली को आगे बढ़ाने के एवज में लेखपाल द्वारा पांच हजार रुपए की की गई थी। इस मामले की जानकारी हम लोगों ने एंटी करप्शन टीम को दी। जिसके बाद यह कार्रवाई आज बुधवार को एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई है। लेखपाल को गिरफ्तार करने वाले एंटी करप्शन टीम में टीम प्रभारी सदबीर सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद कुमार, मैनेजर सिंह, शैलेंद्र कुमार राय, विनोद कुमार अजय यादव, आशीष शुक्ला, मिथिलेश यादव, सूरज गुप्ता, अश्वनी पांडे और विनय कुमार शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News