-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
पुण्यतिथि पर कर्मचारी नेता को किया नमन

डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोग।
पुण्यतिथि पर कर्मचारी नेता को किया नमन
डीएन सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का नहीं हुआ उत्पीड़न
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सिंचाई संघ के प्रदेश चेयरमैन डीएन सिंह की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। गुरुवार को श्रमिक उत्थान समिति के तत्वावधान में फुल्लनपुर स्थित आवास पर कर्मचारियों ने उन्हें नमन किया। आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से एक जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान वक्ताओं ने डीएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्वक याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के संरक्षक अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। डीएन सिंह कर्मचारी हितों को ही सर्वोपरि मानते थे। डीएन सिंह कर्मचारियों व असहायों के मसीहा थे। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं।माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने कहा कि डीएन सिंह के नेतृत्य में डेढ़ दशक तक कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं हुआ। उनके कार्यों व पदचिन्हों पर चलने से ही कर्मचारी तथा समाज का भला हो सकेगा। समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चंद्र राय ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि डीएन सिंह जैसा कर्मचारी नेता नहीं मिलेगा। वह अपने व्यक्तित्व के बल पर कर्मचारियों को बिना लड़ाई के अनगिनत उपलब्धियां दिलाई हैं। जब भी कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हुआ, डीएन सिंह ने घर परिवार को त्याग कर आंदोलन की राह पकड़ ली थी। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र त्रिपाठी ने उनके साथ गुजारे अनुभव को सभी के सामने रखा। कार्यक्रम में रविन्द्र तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश सिंह यादव, राम सिंह, संतोष कुमार सिंह, एसपी यादव, श्रीनिवास चौबे, दीपक त्रिपाठी, अभय सिंह, रमाकांत राम, विपिन कुमार सिंह, राजवीर सिंह, गायत्री सिंह, राजीव कुमार सिंह आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश चंद्र राय और संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया। -
कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

गाजीपुर। शहर के लाल दरवाजा मोहल्ले स्थित रेडीमेड कपड़ो की दुकान ओम बेबी लैंड शोरूम में बीती रात लगभग ढाई बजे अज्ञात परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से एक करोड़ का सामान जलकर राख होने का दुकान मालिक ने अनुमान जताया है। दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जो कि करीब तीन घंटे तक चलता रहा। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, दुकान का सारा सामान जलकर का को चुका था। दुकान के मालिक अंशुल अग्रवाल ने बताया कि रात लगभग 2:30 बजे दुकान में आग लगी। 10-15 मिनट के अंदर आग लगने की सूचना मुझे मिल गई। आनन फानन मैं मौके पर पहुंचा। आसपास के लोग जुट चुके थे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड आग लगने के आधे घंटे में पहुंच गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जो कई घण्टो चला। आग के कारण दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक ने आग लगने की वजह से लगभग 1 करोड रुपए का माल नष्ट होने का अनुमान जताया है। साथ ही उन्होंने आग लगने को लेकर साजिश की संभावना भी जताई है। कहा कि शटर का ताला टूटा हुआ मिला है। ऐसे में अनुमान है कि पहले चोरी के नियत से बगल के शटर का ताला तोड़ा गया और अंदर घुस गए।शोरूम में जब नगदी नहीं मिला तो चोरों ने आग लगा दी, ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
-
मुख्तार का बेटा अब्बास कासगंज जेल के लिए गाजीपुर से हुआ रवाना

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी को गुरुवार की सुबह 5:00 बजे पुलिस कस्टडी में गाजीपुर जिला जेल से कासगंज के लिए रवाना किया गया। मालूम हो कि कोर्ट के आदेश पर अब्बास अंसारी को तीन दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके क्रम में बीते 9 जून की सुबह अब्बास अंसारी कासगंज से गाजीपुर जिला जेल लाया गया था। पेरोल के तहत लगातार 10, 11 और 12 जून को जिला जेल से पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक ले जाया गया। अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से 10 से 12 जून तक पिता की मौत के बाद आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने और घर पर परिजनों से मुलाकात करने के लिए कस्टडी पैरोल मिली थी। अब्बास अंसारी को कोर्ट से 10 से 12 जून तक दिन मे अपने घर पर परिजनों के साथ रहने की पेरोल मिली थी। लेकिन हर दिन शाम को उसे वापस गाजीपुर जेल वापस लाने और रात मे अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल मे ही रखने का आदेश था। ये रूटीन 12 जून तक रहा। पैरोल खत्म होने के बाद अब्बास अंसारी को आज 13 जून को वापस कासगंज जेल के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया।
तीन दिनों की मिली पैरोल के पहले दिन बीते सोमवार को मुख्तार अंसारी का बेटा विधायक अब्बास अंसारी मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा था। कब्रिस्तान मे पहुंच कर अब्बास अपने पिता मुख्तार अंसारी के मिलाद कार्यक्रम मे शरीक हुआ था। इस दौरान अब्बास ने अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर चादरपोशी कर फतिहा पढा। इसके बाद अगले दो दिन तक अब्बास अंसारी को पुलिस कस्टडी में जिला जेल से पैतृक घर मोहम्मदाबाद पहुंचाया गया। -
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया एसडीएम को पत्रक

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने दिया एसडीएम को पत्रक
गाजीपुर। जमानियां नगर पालिका अध्यक्ष के मनमाने रवैये से क्षुब्ध होकर निर्वाचित सभासदों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर जांच की मांग की। नगर पालिका क्षेत्र के मौजूदा 24 सभासदों में से 20 सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा सभासदों को गुमराह करते हुए बिना बोर्ड की बैठक बुलाए ही नवीन कार्य हेतु प्रस्ताव पास किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि नगर के वार्डो में कई हैंडपंप‚ स्ट्रट लाईट‚ सड़क आदि खराब है। जिससे जनता परेशान है। जिस पर बोर्ड की बैठक बुलाकर चर्चा करने की जरूरत है, लेकिन बोर्ड की बैठक न बुला कर सभासदों को गुमराह करते हुए अपने नाम से एक प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करवा लिया गया है। हम सभी को अंदेशा है कि उस पर प्रस्ताव लिख कर शासन को प्रस्ताव भेजा जायेगा। जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। नगर अध्यक्ष के इस कृत्य को अधिशासी अधिकारी को भी अवगत कराया गया है। जिस पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर सभासद राधेश्याम राम‚ राहुल वर्मा‚ प्रमोद यादव‚ मनीष सिंह यादव‚ अहमद अली‚ सचिन वर्मा, राज चौधरी, मोहन गुप्ता, करीम, राकेश, रोहित शर्मा आदि सभासदगण मौजूद रहे। -
जेईई एडवांस परीक्षा में हामिद अंसारी ने हासिल की सफ़लता

जेईई एडवांस परीक्षा में सफ़लता हासिल कर हामिद अंसारी क्षेत्र वासियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत
गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के नवापुरा यूसुफपुर के रहने वाले हाफिज मुहम्मद अय्यूब अंसारी के लड़के मुहम्मद हामिद अंसारी ने पिछले 26 मई को आयोजित प्रतिष्ठित जी एडवांस प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 3119वां और ओबीसी में 548वां रैंक हासिल कर सफलता की मंज़िल को प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उनके घर पहुंचकर हामिद और उनके पिता को बधाईयां दे रहे हैं। गौर तलब है कि हामिद अंसारी बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कक्षा 3 तक की पढ़ाई क्षेत्र के ही जागृति स्कूल और कक्षा 4 व 5 की पढ़ाई एमजेआरपी एकेडमी से पूरी करने के बाद कक्षा 6 से 10 तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय गाजीपुर से की है। हामिद बचपन से ही अपनी कक्षा के होनहार छात्रों में रहे हैं। हामिद अंसारी को अपने माता-पिता विशेषकर बड़े भाई गुलाम गौस अंसारी के अलावा नवोदय विद्यालय के प्रिन्सिपल एकरामुद्दीन सिद्दीकी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। हामिद की मेहनत और लगन को देखकर एकरामुद्दीन सिद्दीकी ने विश्वास जताया था कि हामिद एक दिन आईआईटी की परीक्षा जरूर पास करेगा। पूर्व सभासद सरफराज़ अंसारी ने बताया कि हामिद की सफलता ने हमारे नगर समेत क्षेत्र के प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा के द्वार खोल दिए हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी। बधाई देने वालों में तालीमी बेदारी की ओर से डॉ॰ वसीम अख्तर, शहीद रामदुलार यादव के भाई रामदरस यादव, समाज सेवी एजाज अंसारी, पूर्व सभासद सरफराज अंसारी, पूर्व सभासद शमशाद खां, पत्रकार वसीम रज़ा, मुख्य टीटीसी परवेज अंसारी, इम्तियाज अहमद, जवाहिर अंसारी वगैरह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। -
रोजगार मेले में मिला बेरोजगारों को रोजगार

रोजगार मेले में मिला बेरोजगारों को रोजगार
गाजीपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि आज बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई ग्राउंड के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनी बीज नइण्डिया, रोहित हाई वीड्स सीड्स, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, क्वैस कार्पोरेशन प्रा0लि0 द्वारा टाटा मोटर्स के लिए सर्विस बॉय, सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, टेक्नीशियन, हेल्पर कम्प्यूटर आपरेटर आदि पदों पर चयन किया गया। इस मेले में लगभग 152 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 32 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्य बल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्स मैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 62अभ्यर्थियों का वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 20 अभ्यर्थी रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 03 अभ्यर्थी पासपोर्ट धारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु वाराणसी सेन्टर पर कॉल किया जायेगा। -
सवा करोड के हेरोइन के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार


सवा करोड़ के हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व जमानिया पुलिस की संयुक्त टीम ने (हेरोइन) की तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को 670 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपये है। इसकी जानकारी एसपी ऑफिस में एसपी ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि 11 जून यानी मंगलवार को स्वाट/सर्विलांस व जमानिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को 670 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये है) उसके साथ जमानियाँ गंगापुल के पास से समय करीब रात 8 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग चितरा झारखण्ड से कम कीमत पर नशीले पदार्थ को खरीदकर राजस्थान, कोटा, दिल्ली में ले जाकर ऊँची कीमतों पर बेचते हैं। उनसे मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण व शौक पूरे करते हैं।
गिऱफ्तारशुदा अभियुक्तों में शुभम उर्फ राजू सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी ग्राम कुर्रा पोस्ट अकोढी थाना मोहनियाँ जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) उम्र 28 वर्ष और विनोद कुमार प्रजापति पुत्र नथुना प्रजापति निवासी रामपुर पोस्ट रामपुर थाना राजपुर भभुआ बिहार उम्र करीब 31 वर्ष शामिल हैं। इस सभी के पास से एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया गया जिसकी संख्या UP67A 3456 है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जमानियां की पुलिस टीम और प्रभारी स्वाट/सर्विलांस की पुलिस टीम शामिल रही। -
मरीज को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया ट्रामा सेंटर

हेड इंजरी के मरीज को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया ट्रामा सेंटर
गाजीपुर। 102 और 108 एम्बुलेंस जो उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आम जन के सेवा के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई गई थी। इस उद्देश्य के साथ की गरीब और असहाय लोगों को इससे बेहतर सेवा उपलब्ध करा कर उनकी जान बचाई जा सके । ऐसा ही कुछ गाजीपुर में भी पिछले कई सालों से देखने को मिल रहा है। मंगलवार की बात करें तो जिला अस्पताल में हेड इंजरी के मरीज को डॉक्टर की सलाह पर ट्रामा सेंटर वाराणसी 108 एंबुलेंस के द्वारा भेजा गया जहां पर मरीज का इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि गाजीपुर के जिला अस्पताल में 70 वर्षीय प्रेम शंकर भारती जो मलिकपूरा करंडा के रहने वाले थे। इनके सर में गंभीर चोट लगा हुआ था जिनका इलाज चल रहा था। लेकिन डॉक्टरों ने इनके और बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया था। मरीज के परिजनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा सेंटर ले जाने की सलाह दिया था। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया और काल को रिसीव करने के पश्चात पायलट मुकेश कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विपिन ओझा तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे। मरिज प्रेम शंकर भारती और उनके परिजनों को लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन विपिन ओझा के द्वारा मरीज के स्वास्थ्य की देखरेख किया गया। और फिर उसे सकुशल ट्रामा सेंटर वाराणसी में एडमिट कराया गया जहां पर उसका इलाज कुशल डॉक्टरों की देखरेख में शुरू हुआ। -
पुलिस ने हत्यारों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस, दिया अल्टीमेटम

पुलिस ने हत्यारों के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस, दिया अल्टीमेटम
अनंत राय के हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं दोनों आरोपी
कुर्ती की नोटिस चस्पा होने के बाद भी हाजिर नहीं होते हैं तो अगली कार्रवाई कुर्की की होगी: सुहवल थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी
रेवतीपुर। सुहवल निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनंत राय उम्र करीब तीस वर्ष के चार साल पहले हत्या कर शव गायब करने के मामलें में फरार चल रहे रामनरेश राय के घर मिश्रबाजार व शिवजी राय हाटा मुहम्दाबाद के घर सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर आज बुधवार को सुहवल पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर डुगडुग्गी पिटवा कर धारा 82 के तहत कुर्की के वारंट की नोटिस चस्पा कर दिया।पुलिस की इस कार्यवाई के चलते आरोपियों के परिजनों, गाँव एवं उनके शरणदाताओं में हडकंम्प मच गया है।साथ ही पुलिस ने चेताया कि अगर आरोपी जल्द न्यायालय में हाजिर नहीं होते है, तो अगली कार्यवाई कुर्की की होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनंत राय की हत्या कर शव गायब करने के मामलें में कुल पांच आरोपी है, जिसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है, जबकि एक आरोपी को हाईकोर्ट से इस मामलें में उसकी गिरफ्तारी पर स्टे मिल चुका है, शेष दो वांछित आरोपितो की पुलिस को अभी तक तलाश है जो घटना के बाद से ही फरार चल रहे है। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार साल पहले सुहवल गाँव के अनंत राय पुत्र शम्भू नाथ राय तीस वर्ष जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था, वह इन लोगों के सम्पर्क में किसी तरह आ गया। बताया कि मामलें में आरोपितो ने अनंत राय की गाजीपुर स्थित जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि जब अनंत राय ने आरोपितो से जमीन खाली करने को कहा तो सभी ने मिलकर अनंत राय को जमीन देने की बात कह गाजीपुर बुलाकर उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया। जिसके बाद मृतक युवक की मां ने सुहवल थाने में पांच आरोपितो के खिलाफ पुत्र की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अब अगर आरोपी इसके बाद भी न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करते है तो अगली कार्यवाई कुर्की की होगी।
-
नीट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन,की मांग

नीट परीक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन, की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में नीट परीक्षा लिक के संबंध में मंगलवार को राष्ट्रपति भारत सरकार को उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी को प्रदेश व्यापी ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य राहुल सिंह राधे के नेतृत्व में छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पूरे देश में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा के रूप में ली जाने वाली नीट परीक्षा पूर्व में CPMT/PMT के रिजल्ट में सैकड़ो अभ्यर्थियों के 10% नंबर आए हैं इनमें भी एक ही परीक्षा केंद्र से कई लोगों के एक साथ 100% नंबर आना एक बड़ी धांधली की ओर संकेत करता है। भाजपा राज में परीक्षाए अवैधानिक तरीके से प्रशन पत्र लीक कराने छद्यम लोगो से पेपर दिलवाने सेंटर की सेटिंग करवाने और रिजल्ट को मैनेज करने जैसे धंधे का रूप लेती जा रही है। इस देश का छात्र युवा व्यवस्था में विश्वास खोने लगा है।
राहुल सिंह ने राष्ट्रपति से मांग किया की आप इस मामले को स्वत: संज्ञान ले और इसके लिए दोषी लोगों पर कार्यवाही कराते हुए। इस परीक्षा को पुनः कराने की कोशिश करे। इस मौके पर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, रमेश यादव, कमलेश, रोहन, दीपक, रिशु, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, रंजीत सिंह, राधे, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।





