-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
26 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस और एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा 26 किलो 800 ग्राम गाँजे के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर विजय प्रताप सिंह अपने पुलिस टीम और प्रभारी एन्टी नारकोटिस्क टास्क फोर्स उप निरीक्षक सुरेश गिरी के टीम ने कसेरूआ मोड़ नगर पुलिया के पास से दो अभियुक्त मदन गुप्ता पुत्र स्व0 रामलाल गुप्ता और विश्वजीत गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता पुत्र मदन गुप्ता निवासी ग्राम बडौरा थाना रामगढ जनपद कैमूर (भभुआ ) बिहार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक बोरी मे 26 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा, एक बजाज पल्सर गाड़ी रजि0नं0 BR 45 N 4873 और दो मोबाईल, 765 रूपये नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर में NDPS Act पंजीकृत किया गया।
-
मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 अन्तर्गत चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अनतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु जन-जन तक एक-एक व्यक्ति को 1 जून, 2024 को घर से बाहर निकलकर अपने पूरी इमानदारी से अपने मतदान का प्रयोग करे। चाहे वो 80 वर्ष से उपर के व्यक्ति हो या दिब्यांग हो या 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो वह व्यक्ति मतदान का प्रयोग करे। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन मे चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों/महाविद्यालयो के तहत जिला स्वीप को आर्डिनेटर के नेतृत्व में चुनावी पाठशाला लगाकर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य कार्यक्रम, नाटक नुक्कड़ एवं कलश के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित लगातार किया जा रहा है।


जिसके क्रम में मॉ शारदा महिला महाविद्यालय जलालाबाद में मतदाता शपथ, समता महाविद्यालय सादात में मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदाता हस्ताक्षर कार्यक्रम, शहजादा मुस्लिम महाविद्यालय दिलदारनगर में मतादाता जागरूकता रैली, राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अध्यात्मपुर मे मतदाता जागरूकता संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता शपथ और शहीद संस्मरण इण्टर कालेज शेरपुर में रंगोली के माध्यम से जागरूक किया गया। देवचन्द दलसिंगार भारतीय विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निबन्धन प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली, राजकिशोर सिंह महाविद्यालय जमानियां में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली, मॉ गोमती बालिका महाविद्यालय सदरजहॉपुर में डी एल एड प्रशिक्षुओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। इण्टर कालेज सुहवल में मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदाता शपथ दिलायी गयी।


इण्टर कालेज करण्डा में छात्र/छात्राओं द्वारा संगोष्ठी एवं मतदाता जागरूकता पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। जिसमे लोगो को आगामी 1 जून, 2024 को पूरे जोर-सोर से मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
-
अलविदा की नमाज: डीएम-एसपी ने किया मस्जिदों का भ्रमण


गाजीपुर। जनपद में रमजान के अंतिम शुक्रवार को अदा की जाने वाली अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न मस्जिदों का डीएम एवं एसपी ने भृमण किया है। बता दें कि जनपद में सभी मस्जिदों पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रही। शुक्रवार को रमजानुल महीने के अलविदा जुमे की नमाज मस्जिदों में पढ़ी गई। इस दौरान नमाजियों की संख्या अधिक होने की संभावना को लेकर मस्जिदों में व्यवस्था की गई। नमाज के समय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए। शुक्रवार को नमाज को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शहर क्षेत्र के कई मस्जिदों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि आज अलविदा की नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया है। भ्रमण के समय एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय, कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

-
अगर कोई नियमों का करे उल्लंघन तो दें हेल्प लाइन नंबर पर जानकारी:डीएम



गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखैरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गुरूवार को ग्राम पंचायत देवढ़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय देवैथा मे मतदाता जागरूकता चौपाल के माध्यम से लोगो को निर्भिक होकर वोट डालने के लिए जागरूक किया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है। आप लोग निर्भिक होकर अधिक से अधिक संख्या में अपना वोट डालें । उन्होने उपस्थित ग्रामवासियों से कहां कि अपना मत किसी के बहकावे, डराने धमकाने या किसी भी प्रलोभन, मे आकर न दे। यदि कोई व्यक्ति पैसा, शाराब ,साड़ी व अन्य प्रलोभन देते समय पकड़ा जाता है तो देने एवं लेने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यदि कोई व्यक्ति जाति व धर्म के खिलाफ लोगो के मन मे भय एवं दंगे के उद्देश्य से निर्वाचन मे कोई विघ्न डालता है या पैसा, शाराब, साड़ी देता है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नं0 1950 या टेलिफोन नं0 0548 220211 पर काल करके दे सकतेे है।


उन्होने लोगो से सी-विजिल एप्प डाउनलोड करने की अपील कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बनाये गये सी-विजिल एप्प के माध्यम से चुनाव सम्बन्धी किसी प्रकार की शिकायत जैसे कोई गलत पैसा शाराब, साड़ी या जाति धर्म से लड़ाता है तो फोटो एवं विडियो के माध्यम से इस एप्प के द्वारा शिकायत कर सकते है। उन्होने कहा कि आप अपना मत, डर, भय, लालच में आकर न डालें। सुझ- बुझ कर ईमानदारी से अपने मत का चुनाव करें। जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति जिनके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र है, एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वोट उनके घर पर ही वैलेट पेपर के माध्यम से डाला जायेगा। जागरूकता चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदाता जागरूक की शपथ दिलायी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो, जो व्यक्ति निर्वाचन में विघ्न डालेगा, वोटरो को धमकायेगा, पैसा बाटेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पारदर्शी चुनाव में कोई दखल बरदास्त नही होगी। उन्होने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि आप अपना वोट न बेचें अपने मत का सही प्रयोग करें। बुथ के 200 मीटर के दायरे में कोई गलत गतिविधी नही होगी। अगर कोई व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन कर रहा है तो आप हेल्प लाइन नं0 पर काल करके बतायें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जन चौपाल के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देवैथा, देवढ़ी कर्मनाशा पुल, एव करमहरी बिहार बार्डर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं लगाये गये कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जमानियां, उप जिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां, एवं अन्य अधिकारीगण, उपस्थित थे।

-
गडही में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर। नगर के कचहरी स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर के पीछे गड़ही में एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव के बारे में जानकारी करना शुरु कर दिया। लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार गड़ही के पास ही सहजन के पेड़ से बगल के ही लोग सहजन तोड़ने के लिए गए थे और जब उनकी नजर पानी पर पड़ी तो देखा कि वहां पर एक शव पड़ा हुआ है , जिसकी जानकारी उन्होंने आसपास के लोगों के साथ साथ कोतवाली पुलिस को भी दिया। जानकारी के बाद सदर कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय अपने पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करने में जुट गई। इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी जांच करने के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने में जुट गई।
-
असलहा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस और खानपुर थाना पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोर करते हुए 12 तमंचा सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित तमंचा व कारतूस तथा तमंचा बनाने के उपकरण के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी गुरूवार को एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष खानपुर अपने पुलिस टीम और स्वाट/सर्विलांस की टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के भुजेहुआ जियापुर से अभियुक्त रामधारी राजभर पुत्र बनारसी राजभर निवासी बसही थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को 5 अवैध तमंचा, 3 जिन्दा कारतूस .315 बोर और 1 बिना नम्बर प्लेट अपाचे मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त रामधारी उपरोक्त से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर ग्राम मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद से 1 अन्य अभियुक्त सरवन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 कैलाश विश्वकर्मा निवासी मिश्रौली उर्फ चिलबिली थाना कासिमाबाद को उसके घर से 5 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 2 तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 6 अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचे का ढाँचा और भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामाग्री और उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो लोग मिलकर अवैध असलहा बनाकर आस-पास के जिलों में बेचने का काम करते है। इसमें सरवन विश्वकर्मा द्वारा अपने घर में अवैध रुप से तमंचा बनाने तथा रामधारी राजभर का काम बने हुए तमंचो को ले जाकर नये लड़को को अच्छी कीमत पर बेचना हैं। इस काम से मिले पैसों को अभियुक्त आपस में आधा-आधा बाँट लेते है। उन्ही पैंसो से हम लोग अपना व अपने परिवार का जीवन यापन तथा अपना शौक पूरा करते हैं। अभियुक्तों ने बताया गया कि हम लोग पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं और जेल जा चुके है। गिरफ्तार अहियुक्तो के ऊपर जिले सहित अन्य जिलों में भी का संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
-
निर्देशों का पालन करें नहीं तो होगी कार्रवाई:डीएम

बैनर, पोस्टर, पंफलेट पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम, पता सहित प्रतियों की संख्या अंकित होना अनिर्वाय: डीएम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के प्रमुख मुद्रक एवं प्रकाशक के स्वामियों के साथ गुरूवार को बैठक कर निर्वाचन आयोग में निहित दिशा निर्देशो के बारे में दी जानकारी दीं।
गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचन के दौरान पोस्टर, बैनर, पम्पप्लेट आदि के प्रकाशन के सम्बन्धित निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रचार से संबंधित पुस्तिकाओं, पोस्टरों आदि के मुद्रण एवं प्रकाशन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127ए के अंतर्गत प्रतिबंध है कि कोई भी व्यक्ति/मुद्रक किसी ऐसे निर्वाचन पम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नही करेगा अथवा मुद्रित या प्रकाशित नही करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो। कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पैम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण तब तक नही करेगा या मुद्रित नही करवायेगा जब तक कि प्रकाशक की पहचान की घोषणा उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा दो व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हों, उनके द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लिकेट में मुद्रक को न दिया जाये। जब तक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति (जनपद में मुद्रित होनें पर) जिला निर्वाचन अधिकारी को न भेजी जाय।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन पम्पप्लेटो, पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण पर उक्त प्रतिबन्ध इन दस्तावेजो के प्रकाशकों एवं मुद्रको की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से विधि द्वारा अधिरोपित किये गये है ताकि धर्म, वंश, जाति, समुदाय, भाषा या विरोधी चरित्र हनन इत्यादि के आधार पर अपील जैसे किसी ऐसे दस्तावेज जिसमें कोई ऐसे मामले व सामाग्री शामिल हो, जो अवैध अपराधिक या आपत्तिजनक हो। अगर होता है तो सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक दण्डात्मक व निरोधात्मक कार्यवाही की जायेगीे। यह प्रतिबन्ध राजनैतिक दलो, अभ्यर्थियों तथा उनके समर्थको द्वारा निर्वाचन पम्पप्लेटो पोस्टरों इत्यादि के मुद्रण एवं प्रकाशन पर हुये अनधिकृत निर्वाचन व्ययों पर रोक लगाने के उद्देश्य में भी सहायक होते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त निर्देशों का जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों द्वारा अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के समस्त सदस्यगण के अलावा मुद्रक/प्रकाशक प्रेस के स्वामी व केबिल चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-
स्कूल चलो अभियान की निकली गई रैली,किया गया जागरूक

स्कूल चलो अभियान की निकली गई रैली, किया गया जागरूक

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय रमवल रेवतीपुर पर बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली में नवीन शैक्षिक सत्र 2024..25 मे नामांकन हेतु ग्राम रमवल मे घूम कर शिक्षकों द्वारा जागरूकता किया गया। घर घर बच्चों को प्रा वि रमवल मे प्रवेश हेतु आग्रह किया गया। इसी क्रम मे विघालय पर विघालय प्रबंधन समिति प्रा वि रमवल की बैठक एवं प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के नामांकन स्वच्छता, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन कायाकल्प संचारी रोग आदि विभिन्न विभागीय कार्य पर समीक्षा एवं आवश्यक चर्चा किया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षण कर्ता को जनपहल पत्रिका, स्टेशनरी आदि दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में SNC अध्यक्ष सुनीता, उपाध्यक्ष पिकी, सदस्य बबलू, रेखा, अखिलेश, गुडिया देवी, प्रेमा, प्रमिला, सुमन, बिन्दु, संतरा, पार्वती, रीना आदि उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। विघालय प्रघानाध्यापक सत्य प्रकाश, शिक्षक कृष्णानंद, आशीष कुमार, खालिद अली, अशोक कुमार, शीला देवी आदि उपस्थित हुए। अन्त मे प्रघानाध्यापक द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया। -
तमंचा के साथ एक गिरफ्तार


गाजीपुर। सदर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा व 1 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ रघुनाथपुर तिराहा के पास से एक अभियुक्त राजा पुत्र जियाउद्दीन निवासी कांशीराम आवास कालोनी (आदर्श बाजार) थाना कोतवाली उम्र करीब 26 वर्ष को 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विकास तिवारी और का. धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली शामिल रहे।
-
डीएम ने किया निरीक्षण,दिया निर्देश


गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में बनाये गए कन्ट्रोल रूम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसे पूरी सर्तकता एवं गम्भीरतापूर्वक किया जाए। कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहे तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रकाशित व प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर नजर रखी जाए। कन्ट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों से सी0 वीजिल एप पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से सम्बन्धित हेल्प लाइन नम्बर 1950 पर आने वाली शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के भीतर शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।





