-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम-एसपी ने की बैठक,दिया निर्देश


गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन संबधी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सहायक रिटर्निग आफिसर-375 गाजीपुर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट के तहत सुयोग्य पत्रकार विनय सिंह की उपस्थिति में एम0सी0एम0सी0 के अन्तर्गत पेड न्यूज/मीडिया सेल/सोशल मीडिया के क्रियान्वयन/तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय में बैठक सम्पन्न की।
बैठक के दौरान बताया कि पेड न्यूज/विज्ञापन को गंभीरता से ली जाए। इस संबंध में किसी प्रकार अखबारो एवं चैनलो के माध्यम से बिना परमीशन किसी भी पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो तत्काल नोटिस देने हेतु संबंधित को निर्देश दिया। बिना परमीशन के प्रत्याशियों द्वारा एवं पार्टी के कार्यकताओं द्वारा इलेक्ट्रानिक मीडिया/केबल नेटवर्क/वेब पोर्टल/इन्टरनेट मोबाईल नेटवर्क/प्रिन्ट मीडिया द्वारा विज्ञापन छपायी होती है या किसी तरह का प्रचार-प्रसार किया जाता है तो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 (ज) का उल्लंघन मानते हुए उचित कार्यवाही की जायेगी। बैनर व पोस्टर तथा पम्पलेट बिना अनुमति के कोई भी मुद्रक द्वारा प्रिन्ट नही किया जायेगा। प्रत्याशियों द्वारा बैनर व पोस्टर तथा पम्पलेट अनुमति लेकर छपायी की जाती है तो इस दशा में मुद्रक का नाम मोबाईल नम्बर एवं संख्या अवश्य छापी जाय अन्यथा की स्थिति में कोई भी मुद्रक द्वारा चुनाव संबंधित छपायी पर नाम, मोबाईल नम्बर एवं सख्या की छपायी न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, यदि राजनैतिक दल/प्रत्याशी द्वारा विज्ञापन का प्रकाशन कराना चाहते है तो विज्ञापन की दो प्रतियो सहित एम0सी0एम0सी0 कमेटी के समक्ष निर्धारित आवेदन पत्र पर आवेदन करना होगा। किसी भी राजनैतिक दल/प्रत्याशी द्वारा बल्क मैसेज किया जाता है तो इसकी भी निगरानी एम0सी0एम0सी0 कमेटी द्वारा की जा रही है। -
ईएमटी दिवस पर हुए सम्मानित

ईएमटी दिवस पर सम्मानित हुए बेस्ट ईएमटी

गाजीपुर।102 और 108 एंबुलेंस सेवा मरीज के लिए 24 घंटा सेवा के लिए तत्पर रहती है। और सेवा का कार्य करती है। ऐसे में एंबुलेंस का संचालन करने वाले पायलट और ईएमटी का सम्मान करने को लेकर प्रत्येक वर्ष 2 अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में गाजीपुर के जिला अस्पताल स्थित 102 और 108 एंबुलेंस के कार्यालय पर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में ईएमटी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने सभी एंबुलेंस कर्मचारी को अपने सेवा के माध्यम से लोगों का दिल जीतने का संकल्प भी दिलाया। ताकि लोग इस 102 और 108 एंबुलेंस का लाभ लेकर अपना और अपने परिजनों की जिंदगी को बचा सके। इस दौरान बेस्ट ईएमटी का सम्मान प्रीति यादव और सुनील यादव को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मानित किया।
बताते चले की प्रधानमंत्री ने एम्बुलेंस कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स के नाम से संबोधित किया। प्रतिदिन प्रदेश में लगभग हजारों मरीजों की जान एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बचाई जाती है। इनके कार्यो को देखते हुए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष दो अप्रैल को ईएमटी दिवस मनाया गया।
आंकड़ों की अगर हम बात करें तो पूरे उत्तर प्रदेश में 108 एंबुलेंस से 2.90 करोड़ एवं 102 सेवा से 7.90 लोग इस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं।
-
रंगेहाथ घूस लेते पकड़े गए दरोगा जी

गाजीपुर। एंटी करप्शन ने सादात थाने के उप निरीक्षक आफताब अहमद को मंगलवार के दिन 25 हजार रुपये घूस लेते समय पकड़ लिया। इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से सादात थाना प्रभारी आलोक त्रिपाठी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे की कार्रवाई बहरियाबाद थाने में हुई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में अफरा तफरी मच गया है। बता दें कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी मारुति शिफ्ट कार 23 फरवरी को पुलिस ने पकड़ा था। जिसको रिलीज कराने के लिए एसडीएम के यहा रिपोर्ट भेजना था। जिसके एवज में दारोगा द्वारा 25 हजार रुपए की मांग की गई थी।शिकायतकर्ता ने परेशान होकर एंटी करप्शन वाराणसी टीम को सूचना दी।

शिकायतकर्ता के सूचना पर एंटी करप्शन टीम ने दारोगा को रंगे हाथो घूस लेते हुए सादात थाना परिसर में ही दबोच लिया। दरोगा को दबोचने वाली टीम में एसएचओ अजीत सिंह, नीरज सिंह, योगेन्द्र कुमार, मैनेजर सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, सुमित कुमार भारती, विनोद कुमार, कांस्टेबल आशीष शुक्ला, अजय कुमार यादव सहित अन्य शामिल रहे।
-
परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने में तत्पर दिखे शिक्षित परिवार

परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने में अधिक तत्पर दिखे शिक्षित परिवार: कुसुम यादव
गाजीपुर। पी०जी० कालेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी में कला संकाय के भूगोल विषय की शोधार्थिनी कुसुम यादव ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “जखनियाँ विकासखण्ड जनपद में जनसंख्या गत्यात्मकता एवं परिवार कल्याण: एक भौगोलिक विश्लेषण” नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि जखनियाँ विकासखण्ड जनपद का एक ग्रामीण जनसंख्या बहुल क्षेत्र है, जहाँ कृषि लोगों की आजीविका का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। इस क्षेत्र में बढ़ती हुई जनसंख्या से अनेक सामाजिक-आर्थिक एवं पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं जैसे बेरोजगारी, निर्धनता, अशिक्षा, पेय जल एवं आवास सुविधाओं का अभाव, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ, प्रति व्यक्ति कृषि भूमि की कमी, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि। इन समस्याओं का समाधान अध्ययनित क्षेत्र में परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करके एवं जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करके किया जा सकता है। इसमें शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। शोध अध्ययन से प्रकाश में आया है कि शिक्षित परिवार जहाँ स्वयं परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को अपनाने तथा जनसंख्या को नियन्त्रित करने में सबसे अधिक तत्पर पाए गए वहीं अशिक्षित परिवार इसके प्रति उदासीन और अनभिज्ञ पाए गए और इनमें बच्चा पैदा करना ईश्वर या अल्लाह की देन मानने की मानसिकता पायी गयी। इस मानसिकता को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ व प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात विकास एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे०(डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान किया। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०)एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक डॉ०बासुदेव राम, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार शाही, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य प्रोफे (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ०के०के० पटेल, डॉ० नितिश कुमार भारद्वाज, डॉ० गौतमी जैसवारा, डॉ०अतुल कुमार सिंह, डॉ० अंजनी कुमार गौतम एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत में डॉ० सुनील कुमार शाही ने सभी का आभार व्यक्त किया, संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे०(डॉ०) जी० सिंह ने किया। -
कांस्टेबल के पत्नी को दिया गया 75 लाख का चेक

गाजीपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा मंगलवार को एसपी कार्यालय में स्व कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी और बच्चों को 75 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया। एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजय चौधरी, चीफ मैनेजर गाजीपुर परिमल, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसपी देहात बलवंत ने स्वर्गीय कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी खुशबु सिंह को चेक सौंपा। इस दौरान उनके दो बच्चे मौजूद रहे। खुशबू सिंह ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी , आज एसबीआई द्वारा 75 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है। वाराणसी से आए भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई सैलरी अकाउंट होल्डर्स को अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए रिस्क कवर करती है। मृतक सिपाही संदीप सिंह का सैलरी अकाउंट हमारे यहां था और सोनभद्र में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। आज बैंक द्वारा 75 लाख रुपए का चेक एसपी के द्वारा पीड़ित की पत्नी को सौंपा गया है। रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई अपने अकाउंट होल्डर्स के लिए निःशुल्क रिस्क कवर की योजनाओं की सुविधा देती है, जिसके तहत आज चेक दिया गया है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संदीप सिंह का साल 2023 में सोनभद्र के रायपुर थाना अंतर्गत पिकेट ड्यूटी पर वाहन से धक्का लगने के बाद मौत हो गई थी। चूंकि इनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में था और एसबीआई द्वारा रिस्क कवर योजना के तहत आज मृतक कांस्टेबल की पत्नी और बच्चों को 75 लाख का चेक दिया गया है, जिससे बच्चों और परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो सकेगा।
-
मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी, दिया निर्देश

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने एवं निर्वाचन को सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सयुक्त रूप से कृषि मण्डी जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने सम्बन्धित को आवश्यक व्यवस्था को ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। जंगीपुर के मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल पर जो भी कार्य कराये जाने है उसको समयान्तर्गत पूर्ण करा लिया जाय तथा मण्डी में लगाये जा रहे दुकानो को जल्द से जल्द खाली करा कर मरम्मत कार्य समयान्तराल में कर लिया जाय।

उन्होने मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि मण्डी में अतिक्रमण किये गये स्थानो को तत्काल हटाया जाय। कमरो में रंगाई व पोताई, छत की मरम्मत एवं टूटे फर्स को ठीक करके यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय की इसमें कही से पानी तो नही आ रहा है, ऐसे स्थित में उसे ठीक कर लिया जाय। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक के रास्तो एवं नाली को ठीक किया जाय। कहा कि इसमें किसी प्रकार का अवरोधक उत्पन्न न हो तथा स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक जाने हेतु बैरीकैटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाय। उन्होनंे कहा कि मण्डी के चारो तरफ सी0सी0टी0वी कैमरे, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं पूरे मण्डी की निगरीन हेतु पर्याप्त मात्रा में सी0सी0टी0वी कैमरे लगायी जाये। विद्युत व्यवस्था एवं जर्जर तारो को भी सही कर लिया जाय। उन्होने कहा मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग की जो भी गाइड लाईन है उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, एसपी सी0टी ज्ञानेंद्र, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, डिप्टी कलेक्ट्रर, तहसीलदार सदर, नगर पंचायत जंगीपुर ई0ओ, मण्डी सचिव एवं निर्वाचन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-
लग्जरी वाहनों के साथ दो गिरफ्तार


गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस व थाना करण्डा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट लगी 5 स्कार्पियो के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सोमवार को थानाध्यक्ष करण्डा द्वारा अपने पुलिस टीम के साथ चाड़ीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर की तरफ से आ रही 2 स्कार्पियो वाहन जिस पर गलत नम्बर प्लेट लगाकर कहीं बेचने के फिराक मे जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दोनों स्कार्पियो के साथ अभियुक्त अमित यादव पुत्र विजयन्त यादव निवासी ग्राम परमेठ थाना करण्डा उम्र 29 वर्ष और जितेन्द्र बिन्द पुत्र सूब्बा बिन्द नि0 सिरगिथा थाना नंदगंज उम्र 30 वर्ष गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर भिन्न–भिन्न स्थानों से 3 अन्य स्कार्पियो वाहन को बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम लोग रजिस्ट्रेशन फेल हुई गाडियाँ महाराष्ट्र व गुजरात से सस्ते दामों में खरीदकर ले आते हैं तथा उसका चेचिस नम्बर व नम्बर प्लेट बदलकर लगन कमाने व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को प्रचार हेतु तथा बिहार में अच्छे दामों में बेचने हेतु इन वाहनों का उपयोग करते हैं।

-
पी.जी. कॉलेज में 1 अप्रैल से 15 जून तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म

पी.जी. कॉलेज में 1 अप्रैल से 15 जून तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फार्म

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म 01 अप्रैल 2024 से भरे जाएंगे। उक्त सूचना देते हुए प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2024-25 में प्रवेश लेने के लिए प्रतीक्षारत छात्र- छात्रायें अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की वेबसाइट : http://www.pgcghazipur.ac.in पर लाग इन कर 01 अप्रैल से भर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने हेतु बेवसाइट 01 अप्रैल 2024 से 15 जून 2024 तक खुली रहेगी। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या की दशा में समस्या समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि की सूचनाऐं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। -
27वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। रविवार को वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में 27वें वेलफेयर उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मिश्रवलिया स्थित एक स्कूल के सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ0 हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति छपरा विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि डा0 स्वतन्त्र देव सिंह, डा0 डी पी सिंह, राजेश्वर सिंह तथा समारोह अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा0 हरिकेश सिंह ने कहा कि कर्तव्य निष्ठा व इमानदारी से कराए गए समाज सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा वारफेयर से निकलकर समाज में वेलफेयर का काम इस संस्था ने किया है। समुद्र मंथन के समय जो दानवों ने विष के रूप में वारफेयर किया उसे अमृत के रूप में वेलफेयर का काम गाजीपुर की इस संस्था ने किया। क्लब की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव को दिव्यांग शक्ति बताते हुए कहा कि क्लब ने दिव्यांग को अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण पेश किया है। विशिष्ट अतिथि डा0 स्वतंत्र देव सिंह ने इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को साधूवाद दिया। अपने संबोधन में डा0 डी पी सिंह ने पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों को बधाई देकर कहा कि अपने लक्ष्य तक सफलता पूर्वक पहुंचने के लिए प्रतियोगिता ही मज़बूत आधार है।

क्लब द्वारा जनपद भर में आयोजित सामान्य ज्ञान, गणित, मेंहदी, निबंध, चित्रकला, वाद-विवाद, आवाज़ की आगाज गायन तथा शास्त्रीय व लोकनृत्य नृत्य प्रतियोगिता में चयनित कुल 527 पुरस्कारो का वितरण किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिले के 25स्कूल को सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरित करने वाले अतिथियो में विनीत सिंह, विशाल पांडे, अतीश श्रीवास्तव, अर्चना राय, डा0 पूजा श्रीवास्तव, आदित्य कुशवाहा, ज्योती श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के बीच बिच में गायन और नृत्य प्रतियोगिता में चयनित एडुरेंन ग्लोबल स्कूल, गणेशा डांस एकेडमी तथा डी ड्रीम्स क्लासेज़ के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभा कक्ष में उपस्थित जनों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया जबकि विशेष पुरस्कार के लिऐ चयनित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के हारर ग्रुप के बच्चो की प्रस्तुति ने कुछ पल के लिऐ दर्शको मे दहशत में डाल दिया।
समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान हेतु समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह तथा प्रियंका सिंह को समाजसेवा सम्मान तथा जमुना राजभर को स्व0 चंद्रिका प्रसाद स्मृति पर्यावरण संरक्षण सम्मान अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। अतिथियों का स्वागत जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, सचिव अभिषेक सिंह, पीआरओ सुर्य रेख मणि महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सुषमा यादव ने किया।अतिथियो को स्मृति चिन्ह क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा रिंकू यादव, क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी तथा क्लब आय व्यय निरिक्षक डा0 जितेन्द्र कुमार तथा संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा ने दिया। इस अवसर पर क्लब की प्रतियोगी परीक्षाओं के कुशल सम्पादन के लिए ओझस कोचिंग के छात्रों को सम्मानित किया गया। गायन और नृत्य प्रतियोगिता में चयनित एडुरेंन ग्लोबल स्कूल, गणेशा डांस एकेडमी तथा डी ड्रीम्स क्लासेज़ के बच्चो ने अपनी प्रस्तुति देकर सभा कक्ष में उपस्थित जनों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया जबकि विशेष पुरस्कार के लिऐ चयनित रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के हारर ग्रुप के बच्चो की प्रस्तुति ने कुछ पल के लिऐ दर्शको को दहशत में डाल दिया।
क्लब उपस्थित जनों के लिए लकी ड्रा की व्यवस्था की गई थी जिसके अंतर्गत हर आधे घंटे पर लकी ड्रा निकालकर भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार दिया गया जिसमे वॉटर बॉटल, लंच बॉक्स, इलेक्ट्रिक प्रेस, टेबल लैंप, सीलिंग फैन, मिक्सर, कीपैड टच स्क्रीन फोन, तथा मेगा ड्रा एंड्रॉयड फोन रहा। इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी, काजल शर्मा, विनोद मिश्र, साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी, अध्यक्ष डा0 रविनंदन वर्मा, सचिव हीराराम गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रभाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। अन्त में क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा ने सभी का अभार व्यक्त किया।
-
मुख्तार अंसारी के निधन पर सपा नेताओं में शोक


गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में मऊ के पुर्व विधायक मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोक सभा के पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख नेताओ ने मुहम्मदाबाद स्थित मुख्तार अंसारी के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी और भतीजे विधायक मन्नू अंसारी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके निधन पर शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनहीनता और साजिश के चलते मुख्तार अंसारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अदालत में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पेशी के दौरान जेल मे खाने में जहर देने की शिकायत की थी इसके बावजूद भी सरकार ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके वजह से मुख्तार अंसारी का दुखद अंत हुआ। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जुल्म की इंतहा कर रही है। इस सरकार के अंदर मानवीय संवेदना नाम की कोई चीज नही है यह सरकार न्यायिक प्रक्रियाका घोर उल्लघंन कर रही है। इस सरकार का न तो लोकतंत्र में विश्वास है न संविधान में। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और नैतिक कर्तव्य है।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि जो हुकूमत जिंदगी की हिफाजत न कर पाये उसे सत्ता मे बने रहने का कोई अधिकार नही है। यह सरकार विरोधी दलों के नेताओ के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। यह सरकार विपक्ष को पूरी तरह से कुचलना चाहती है। इस शोक सभा में और मुहम्मदाबाद पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेशकुशवाहा,पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद,सदानंद यादव आमिर अली,डॉ समीर सिंह,कमलेश यादव, दिनेश यादव,जमुना यादव राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या,विभा पाल, रीना यादव, कंचन यादव, अरविन्द कुशवाहा, यशपाल, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, सुग्गु यादव, संतोष यादव,सिंकदर कन्नौजिया,बसन्त यादव, कृष्णा, रजनीकांत यादव, अरुण यादव आदि उपस्थित थे। इस शोक सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।





