-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बे-रंग न हो महिला बंदियों व उनके बच्चों की होली

बे-रंग न हो महिला बंदियों व उनके बच्चों की होली

गाजीपुर। अपराध से घृणा करें, अपराधी से नहीं की मूल भावना को साकार करने के उद्देश्य से
उ. प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ सदैव से तत्पर रही है। समिति के चेयरमैन डा. उमेश शर्मा के निर्देशानुसार, प्रांतीय विशेष सचिव मयंक कुमार सिंह एवं जोन सचिव व केंद्रीय कार्यकरिणी सदस्य डॉ. ए.के. राय के मार्गदर्शन में समिति ने हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों की होली को उपहार प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, बाल मन में इस त्यौहार को लेकर बड़ा उमंग और जोश जुनून रहता है, लेकिन किसी कारणवश समाज के अंग के ये लोग, जेल में निरुद्ध हैं। समिति सदैव हर सुख दुख में प्रदेश के कारागारों में, सहयोग व सहभागिता की भावना से कार्य करती है। जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश ने उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति कैदियों के सुख–दुख में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती है। करोना काल में भी इनका सहयोग कैदियों एवम् बंदी रक्षकों के प्रति अत्यन्त सराहनीय रहा है। कारागार में बंद महिला कैदियों और उनके बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके त्यौहार को खुशनुमा बनाने के लिए उनका आज का प्रयास सराहनीय है।
होली से पूर्व इस अवसर पर उन्होंने सभी कैदियों सहित उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जेलर आर.के. वर्मा, डिप्टी जेलर रविंद्र यादव के अतिरिक्त समिति के चन्दन प्रजापति, शिवांश त्रिपाठी, मयंक यादव आदि उपस्थित रहे। -
जुल्म, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष ही लोहिया जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि:गोपाल

जुल्म, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष ही लोहिया जी के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि:गोपाल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी के आरंभ में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने इन महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश में हुकूमत कर रही मोदी की तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने के साथ साथ देश में समता मूलक समाज बनाने एवं आज की राजनीति में बढ़ रहे कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ने के साथ साथ लोकतंत्र और देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धाजंलिअर्पित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जुल्म और दमन के रास्ते पर है। लोहिया के रास्ते पर चलकर इस तानाशाही हुकूमत को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश के वर्तमान राजनैतिक दौर में जब जातिवाद और सम्प्रदायवाद चरम सीमा पर है , जब जातिवाद और साम्प्रदायिकता का नंगा नाच हो रहा हो ऐसे दौर में डा. लोहिया जी पुनः प्रासंगिक हो उठे हैं । डॉ लोहिया ने जाति तोड़ो समाज जोड़ो का नारा दिया था लेकिन आज जाति तोड़ने के बजाय जाति जोड़ने की ही मुहिम चलाने में ज्यादा लोग मशगूल हैं। सामाजिक न्याय की वकालत करते हुए लोहिया जी ने” संसोपा ने बांधी गांठ -सौ में पिछड़े पांवें साठ” का नारा दिया था । इस देश के समाजवादी आंदोलन का मुख्य सार ही सामाजिक न्याय रहा है । समाजवादी आंदोलन के सभी नेताओं ने चाहे वह बड़ी जाति के रहे हो या पिछड़ी जाति के सभी ने इस देश के सभी गरीबों और पिछड़ों को विशेष सुविधा प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ाने की वकालत की थी । लोहिया जी का सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाय जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। डॉ लोहिया देश में अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन के प्रणेता थे, वह इस मुद्दे पर बेबाक राय रखते थे, स्वभाषा (हिंदी) उनके लिए कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं था, वह इसके सहारे देश के लाखों करोड़ों लोगों को हीन ग्रंथि से उबारकर उनके अन्दर स्वाभिमान भरने का सपना था। पुर्व विधायक त्रिवेणी राम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हम उनके दिखाये गये रास्ते और और उनके द्वारा दिये गये नारों को अमल में लाने पर देश की तमाम समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छिनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को जेलों मे डाला जा रहा है। मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों से देश भयभीत हैं। लोकतंत्र खतरे में है। इस तानाशाही सरकार से मुक्ति के लिए डॉ लोहिया के रास्ते पर चल कर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे । डॉ लोहिया ही थे जो राजनीति में शुचिता और शुद्ध आचरण की बात करते थे। आज राजनीति में जाति,धर्म, पूंजी,बाहुबल,के बढ़ते दखल से भी राजनीति का रास्ता काफी टेढ़ा मेढ़ा हो गया है । आज हम सभी को डॉ लोहिया जी को याद करते हुए राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है । यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, शशिकांत भारती, उपेन्द्र यादव,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव,राजेश यादव, अक्षय यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू यादव,प्रमोद यादव, सदानंद यादव, पंकज यादव, रामाशीष यादव,विजय शंकर यादव, कमला यादव, जगत मोहन बिंद, अरविंद यादव,अम्बरीष यादव, कृष्णानन्द सिंह,सैय्यद आमीर उर्फ गोलू आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।
-
प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं


गाज़ीपुर।सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन स्नातकोत्तर महाविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद कुमार सिंह एवं प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया । सभी अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन करते हुए प्रभागीय निदेशक विवेक यादव ने कहा कि प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं है,ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़ -पौधों,जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ आदि सबके महत्व को समझें । प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पेड़ आवश्य गोद लेना चाहिए एवं उसके संरक्षण का कार्य करना चाहिए। आज के इस आधुनिक युग में पर्यावरण को क्षति पहुंचने से रोकना होगा एवं प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य करना होगा ।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है शहरों में प्रदूषित हवा के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं हमें यह समझना चाहिए की संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है ,इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है । पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉक्टर डी.के. सिंह एवं डॉक्टर जी. सिंह सहायक प्रोफेसर पी.जी कॉलेज ने भी बढ़ती जनसंख्या को पर्यावरण प्रदूषण का कारण मानते हुए अपना-अपना विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी नम्रता सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से युवाओं को वन्य जीवों से परिचित कराया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया । कार्यक्रम में मां आदि शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुजीत सिंह को तथा समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डॉ ओंकार सिंह, डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर एस के सिंह आदि लोगों उपस्थित रहे । -
जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण

डीएम-एसपी संग जिला जेल पहुंचे जिला जज, किया निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार, जिलाधिकारी अर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से शुक्रवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।
-
सोसल मीडिया पर 24 घंटे रहेगी नजर

सोसल मीडिया पर 24 घंटे रहेगी नजर

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोक सभा चुनाव 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उदेश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता एवं डिप्टी कलेक्ट्रर सालिक राम, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं एम.सी.एम.सी कमेटी में नामित पत्रकार विनय कुमार सिंह की उपस्थित में शुक्रवार को मीडिया कार्यशाला कलेक्टेट सभागार में सम्पन्न हुआ। मीडिया कार्यशाला के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोसल मीडिया के प्रतिनिधियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार ही प्रचार-प्रसार कार्य करेगे। उन्होने कहा कि किसी भी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो का प्रचार-प्रसार एम.सी.एम.सी कमेटी के सत्यापन सुनिश्चित करने के पश्चात् ही प्रकाशित किया जाय। आदर्श आचार संहिता के बाद पेड न्यूज/विज्ञापनों का एम.सी.एम.सी कमेटी द्वारा लागातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त फेसबुक, वाट्सप, इस्ट्राग्राम, ट्यूटर, आदि सोसल मीडिया पर मीडिया सेल के माध्यम से 24 घण्टे नजर रखी जा रही है।
-
एसपी ने विभिन्न थाना के पिकेट ड्यूटी को किया चेक


गाजीपुर। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बार्डर एरिया में सुरक्षा तथा सतर्कता को लेकर एसपी ओमवीर सिंह और एसपी देहात बलवंत ने गुरूवार की रात बिहार से लगे बॉर्डर पर स्थित जनपद की विभिन्न थाना क्षेत्र की पिकेट ड्यूटी को चेक किया। इस दौरान एसपी ने उत्तर प्रदेश-बिहार बॉर्डर स्थित देवढ़ी पिकेट/बैरियर, कर्महरी पिकेट/बैरियर ड्यूटी थाना जमानियां और पिकेट ताजपुर कुर्राह थाना दिलदारनगर को चेक किया। वहां ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बैरियर से आने जाने वाले लोगों पर सतर्क दृष्टि रखने और किसी भी अवैध/संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सतर्कता पूर्वक चेकिंग करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया।

-
अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार


गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब ब्लू लाईम कुल 54 लीटर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को रेवतीपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिरऊपुर मोड़ के पास बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस इन्जन नम्बर HA11EYMHD62558 के चालक नीरज चौहान पुत्र स्व अभय नरायण चौहान व उसके पीछे बैठे शैलेश चौहान पुत्र सुरुज चौहान निवासीगण ग्राम सरेंजा थाना राजपुर जिला बक्सर बिहार के पास से समय करीब सुबह 4.30 बजे 6 पेटी, 270 पाऊच, प्रत्येक 200ml अवैध देशी शराब ब्लू लाईम कुल 54 लीटर के साथ गिरफ्तार किया। जिसके सम्बन्ध में थाना पर आबकारी अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे थाना रेवतीपुर, हेड कांस्टेबल महेश प्रसाद, कांस्टेबल विनोद कुशवाहा और का. अभिषेक यादव शामिल रहे।
-
सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव से विकसित हुआ कृषि का नवीन स्वरूप:राजीव यादव

सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव से विकसित हुआ कृषि का नवीन स्वरूप:राजीव यादव

गाजीपुर। पी०जी० काॅलेज में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ तथा विभागीय शोध समिति के तत्वाधान में महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त संगोष्ठी मे कला संकाय के भूगोल विषय के शोधार्थी राजीव यादव ने अपने शोध प्रबंध शीर्षक “मऊ जनपद (उ०प्र०) में कृषि विकास: एक भौगोलिक अध्ययन’’ नामक विषय पर शोध प्रबन्ध व उसकी विषय वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि मऊ जनपद एक ग्रामीण जनसंख्या बाहुल्य जनपद है। यहाँ की 77.37 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण है जो अपनी आजीविका हेतु मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। जनपद मऊ में कृषि में अपार संभावनाएं है, देश की स्वतंत्रता के समय यहाँ कृषि की दशा अत्यन्त दयनीय थी। कृषि जीवन निर्वाह मूलक थी। परन्तु स्वतंत्रता के पश्चात् केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों के प्रयासों से तथा इनके द्वारा संचालित विविध योजनाओं से इस जनपद में कृषि विकास हेतु आवश्यक सुविधाओं जैसे- सिंचाई के साधनों, कृषि यन्त्रों, उन्नतशील बीजों, उर्वरकों, कीटनाशकों, शीतभण्डार गृहों एवं ग्रामीण गोदामों की उपलब्धता तथा वित्तीय एवं विपणन सुविधाओं की प्रचुर उपलब्धता और परिवहन, संचार एवं ऊर्जा के साधनों के विकास ने जनपद में कृषि विकास के स्वरूप को आज पूर्णतया नवीन रूप में बदल दिया है। आज कृषि केवल जीवन निर्वाह के लिए नहीं की जा रही है, अपितु इसका स्वरूप व्यापारिक हो गया है और आज की कृषि व्यापार हेतु भी की जा रही है। यहाँ कृषि न केवल जनसंख्या का भरण-पोषण कर रही है बल्कि जनपद में अनेक औद्योगिक एवं अन्य आर्थिक कार्यों को आधार प्रदान कर की जा रही है। इन सब के बावजूद जनपद में कृषि विकास के स्तर में क्षेत्रीय विषमता बहुत अधिक है, कुछ क्षेत्र कृषि विकास में बहुत आगे निकल गए हैं, परन्तु कुछ अभी भी पिछड़े हुए हैं। प्रस्तुत शोध प्रबंध में इन पिछड़े हुए क्षेत्रों की पहचान की गई है और उनके विकास हेतु सम्यक सुझाव भी दिए गए है। प्रस्तुतिकरण के बाद विभागीय शोध समिति, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्यों, प्राध्यापकों तथा शोध छात्र-छात्राओं द्वारा शोध पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए जिनका शोधार्थी ने संतुष्टिपूर्ण एवं उचित उत्तर दिया। तत्पश्चात अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के चेयरमैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय में जमा करने की संस्तुति प्रदान की। इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह, मुख्य नियंता प्रोफेसर (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, शोध निर्देशक एव भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सुनील कुमार शाही, अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सदस्य प्रोफे० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० राम दुलारे, डॉ० के० के० पटेल, डॉ० लव जी सिंह, डॉ० एस० एन० मिश्रा, डॉ० नितिश कुमार भारद्वाज, डॉ० गौतमी जैसवारा, डॉ० अंजनी कुमार गौतम, डॉ० धर्मेन्द्र एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा शोध छात्र छात्रएं आदि उपस्थित रहे। अंत मे शोध निर्देशक डॉ० सुनील कुमार शाही ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनुसंधान एवं विकास प्रोकोष्ठ के संयोजक प्रोफे० (डॉ०) जी० सिंह ने किया।
-
निकाली गई जागरूकता रैली,दिलाई शपथ


गाजीपुर।स्वीप काडिनेटर अमित यादव ने बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन में चल रहे स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आयोजन किया गया। जिसमे महिला, पुरुष युवाओं ने रैली के माध्यम से लोगो एवं व्यक्तियों को 01 जून को मतदान करने के लिए जागरूक किया।लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।

स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना(एन.एस.एस) के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय महुआबाग,बापू महाविद्यालय सादात, हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियॉ, राजकीय हाईस्कूल कनुवान भॉवरकोल में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक की उपस्थिति में छात्राओ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली शहर/गॉव के विभिन्न मार्गो, चौराहो से होते हुए अपने निर्धारित स्थल पर समाप्त हुई। जागरूकता रैली समाप्त के उपरान्त छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलाई गयी। रैली के दौरान छात्राओ द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित गगन भेदी नारे लगाए जा रहे थे। छात्राओ द्वारा नारे व स्लोग्न के माध्यम से मतदान जैसा कुछ नही मतदान जरूर करेगे हम, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान, के नारे लगाती रही ।

-
डीएम-एसपी ने किया पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण


गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मय द्वारा पार्टी रवानगी स्थल राजकीय पालटेक्निक कालेज, राजकीय आईटीआई एवं लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्टी की बैठने की व्यवस्था एवं साफ-सफाई, पेयजल,टेन्ट हाउस अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करा लिया जाए। पार्टी द्वारा ई0बी0एम मशीन की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कर चिन्हित किया जाए की किसकी ड्यूटी किस स्थान पर लगाई गई है। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उपजिलाधिकारी सदर,अपर पुलिस अधीक्षक नगरी, तहसीलदार एवं भारी मात्रा मे पुलिस बल के अधिकारी उपस्थित रहे।





