Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    छेडखानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिक लडकी के साथ छेडखानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि ग्राम नौकापुरा लंका थाना कोतवाली क्षेत्र से वादी की नाबालिक लडकी के साथ छेडखानी की घटना के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मुकदमा दर्ज किया गया था। छेड़खानी में घायल पीड़िता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके बाद उक्त मुकदमे मे धारा 305 की बढोत्तरी किया गया। मुकदमा में वाँछित अभियुक्त आकाश कुमार कश्यप पुत्र दिनेश 19 वर्ष निवासी किराये का मकान (मनीष चश्मा घर के उपर) स्टेशन रोड़ थाना कोतवाली को बुधवार को लंका बस स्टैण्ड थाना कोतवाली से कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पाण्डेय ने अपने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

  • एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। बुधवार को एसपी ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में संयुक्त निदेशक अभियोजन द्वारा नवीन भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 व अन्य अधिनियमों पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यशाला में अभियोजन द्वारा विवेचकों को नवीन संशोधित अधिनियमों के विषय मे विस्तार से बताया व समझाया गया। संयुक्त निदेशक अभियोजन, DGC, ADGC (क्रिमिनल), एसपी सिटी ज्ञानेंद्र, एसपी देहात बलवंत, सीओ सिटी सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी तथा जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

  • धूमधाम से मना एमएलसी चंचल का जन्मदिन

    धूमधाम से मना एमएलसी चंचल का जन्मदिन

    गाजीपुर। बुधवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जन्मदिन पर प्रत्येक ब्लॉकों मे उनके चाहने वालो ने उनका जन्मदिन धूम धाम से मनाया। अचार संहिता लग जाने के कारण एमएलसी ने अपने प्रशंसकों को जन्मदिन मनाने से मना किया था लेकिन उनको चाहने वालो ने उनकी एक न सुनी और अचार संहिता का पालन करते हुवे प्रत्येक ब्लॉकों मे उनके प्रशंसकों ने खूब धूम धाम से जन्मदिन मनाया। एक दिन पूर्व रात में आतिसबाजी से जन्मदिन मनाया और सुबह होते हि मन्दिरों मे हवन पूजन, प्रसाद वितरित कर, दूध से अभिषेक कर उनके दीर्घायु होने की प्रशंसकों ने कामना की। एमएलसी चंचल का जन्मदिन प्रशंसकों ने जनपद के कई हिस्सों में मनाया। जिसमें जहुराबाद, ग्राम सभा वासुदेवपुर, कासिमाबाद, उसरी ग्राम सभा, परसूपुर ग्रामसभा, अलावलपुर, न्यायीपुर, सेमऊर, बरेजी, बाराचवर, चौथीबांध, शहाबुद्दीनपुर, नसीरुद्दीनपुर, सीधउत सहित कई क्षेत्रों में एमएलसी का जन्मदिन समर्थकों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया।

    इस मौक़े पर भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह, विपिन विश्वकर्मा, हरिकेश सिंह, रोशन, अशोक जायसवाल, विकास सिंह, प्रभु बिंद, रुस्तम परवेज़, मिंटू पाण्डेय, रोशन, निखिल, राहुल, सन्नी, अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण पटवा, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविन्द सिंह झब्बू, प्रधान शशि, रमेश, अंकित जायसवाल, राहुल सिंह खजुहा, संतोष गुप्ता, मदन सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि डा प्रदिप पाठक, अमित नागवंशी, संतोष सिंह प्रबंधक, प्रधान बरहपुर, सविता सिंह, फतेउल्लाहपुर प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, शैलेन्द्र सिंह, मटेहु प्रधान, सिधउत प्रधान, विशाल, विवेक, राहुल, देवकली प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्र लाल यादव, राजेश सिंह गुड्डू प्रधान सिकंदरपुर ब्लॉक करण्डा, युवा समाज सेवी पंकज राय, अधिवक्ता शशि ज्योति पाण्डेय, अभिमन्यु उपाध्याय, समाज सेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह, उमेश सिंह डाहि, मनोज सिंह, cms राजेश सिंह, ग्राम प्रधान मजिंदर, क्षेत्र पंचायत BDC रामाशीष विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी, सूरज, मूरत बेचू, अनिल सिंह, अनिल सिंह, ग्राम प्रधान बकराबाद, मोहाव, औरंगाबाद, सेमरा चक फैज, ग्राम मुहम्मदपुर ब्लॉक बाराचवर प्रधान, विरंनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हिरा यादव, शिव प्रताप सिंह, शशि प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह मिंटू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख शशिपाल उर्फ़ घुरा सिंह, मिंटू राय, शतुन सिंह, रूपक तिवारी ,विजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, जयवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख मसाला सिंह के प्रतिनिधि, चुन्ना सिंह, कमलेश सिंह होकाडू सहित सैंकड़ों समर्थकों ने अपने नेता का जन्मदिन अपने अपने क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया।

  • रंग उत्सव में उड़े अबीर गुलाल, चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुआ भव्य आयोजन

    रंग उत्सव में उड़े अबीर गुलाल, चित्रगुप्त मंदिर परिसर में हुआ भव्य आयोजन

    रंग उत्सव में उड़े अबीर गुलाल, गाजीपुर चित्रगुप्त मंदिर परिसर में पहली बार हुआ भव्य आयोजन

    गाज़ीपुर। लहुरी काशी में पहली बार श्री चित्रगुप्त नवयुवक सभा (सम्बद्ध – श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, स्थापित 1938) के तत्वाधान में “रंग उत्सव” (बरसाने की होली के तर्ज पर) रंग भरी एकादशी की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, ददरीघाट  में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत के द्वारा भगवान श्री कृष्ण को गुलाल लगाने के साथ प्रारंभ हुआ। इसमें शामिल नगर वासियों ने फूल और अबीर- गुलाल की होली खेल, ठंडई और ढोल का ख़ूब आनंद लिया, इस अवसर पर महिलाओं की भागीदारी खूब रही। मेगा बंपर ड्रॉ में विजेता श्रेया गुप्ता को ब्लिस ब्यूटी की तरफ़ से स्किन केयर किट प्रदान किया गया, तथा टाटा टिस्कॉन की तरफ से 20 लकी विजेताओं को उपहार दिए गए।


    शासन द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री अजय श्रीवास्तव ने आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया और सबको शुभकामनाएं दी।साथ में आनंद शंकर श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सुरजीत कुमार, पंकज कुमार, रक्तवीर, गौरव श्रीवास्तव,शीर्षदीप शर्मा, जयांश सिन्हा, जयति जैन,पूजा श्रीवास्तव, डॉ उरूज फात्मा,अक्षत श्रीवास्तव, डॉ. डी. पी. सिंह, प्रमोद सिन्हा, कुमारी कुमकुम, पूर्व सभासद कमलेश श्रीवास्तव के साथ श्री चित्रगुप्त नवयुवक सभा की पूरी टीम मौजूद रही।

  • विश्व पटल पर स्थापित हो रही है हिन्दी भाषा

    विश्व पटल पर स्थापित हो रही है हिन्दी भाषा

    विश्व पटल पर स्थापित हो रही है हिन्दी भाषा

    गाज़ीपुर। भारत की अनेकता में एकता का सूत्रधार हिन्दी हमारे संस्कृति और संस्कार को प्रदर्शित करती है। विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सीधी, सरल भाषा होने के साथ-साथ हिन्दी पूरे हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। वैश्विक स्तर पर हिन्दी विश्व के अनेकों देशों में वार्तालाप में प्रयोग हो रही है।
    उक्त वक्तव्य वैश्विक हिन्दी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानंद ने पी.जी.कालेज मलिकपूरा में आयोजित ‘हिन्दी का वैश्विक स्वरूप’ विषयक गोष्ठी में व्यक्त किया।
    प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विजयानंद ने राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय फलक पर हिंदी की स्थिति पर व्यापक चर्चा की। हिंदी भाषा का प्रसार अब विश्वव्यापी हो चुका है और इसके प्रसारित करने में हिंदी साहित्यकारों की लेखनी और हिंदी फिल्मों की खास भूमिका रही है। आज हिंदी साहित्य व फिल्मों को विश्व के कई भाषाओं में डव किया गया है। हिंदी साहित्य व फिल्मों के जरिए कई देश के लोग हिंदू संस्कृत से जुड़े हैं।
    हिन्दी की लोकप्रियता का अंदाजा तो इसी बात से होता है कि आज पूरे विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी तीसरे स्थान पर प्रतिष्ठित है।
    हिन्दी की उपयोगिता को देखते हुए 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में मान्यता और हिंदी को राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में चुनने का निर्णय लिया। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को राष्ट्र की भाषा के तौर पर मान्य किया। यह निर्णय 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के लागू होने के साथ ही प्रभावी हो गया।
    वरिष्ठ पत्रकार डॉ.ए.के. राय ने हिन्दी के प्रचार प्रसार में हिन्दी पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी समाचार पत्रों ने बढ चढ़ कर भागीदारी निभाई और जनमानस को हिन्दी के प्रति जागरूक किया।
    प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिन्दी की उपादेयता पर चर्चा करते हुए कहा कि आज विभिन्न देशों के लोग हिन्दी के प्रति आकर्षित होकर हिन्दी सीख रहे हैं। आज हिन्दी की वैश्विक पहचान बन चुकी है। इनमें हिन्दी फिल्मों का भी योगदान रहा है।उन्होंने हिन्दी भाषा व साहित्य की सेवा में लगे साहित्यकारों और हिन्दी के प्रति जागरूक व समर्पित लोगों से सीख लेने की सीख दी। इससे पूर्व महाविद्यालय परिवार की तरफ से वरिष्ठ प्रोफेसर (डॉ.) चंद्रभान सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ दिनेश सिंह,डॉ. प्रिंस कसौधन, डॉ अभिषेक कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, दीपक कुमार यादव, चंदन यादव, श्रीमती अंजली यादव, डॉ कुंजलता, चंदन कुमार, शमशुल कमर, निसार अहमद, शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अजय चौहान, श्रीमती सुमन सिंह सहित छात्र -छात्राएं मौजूद रहीं। विषय परिचय प्रवक्ता वासुदेवन मणि त्रिपाठी, संचालन डॉ. सर्वेश पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया।

  • महिला पीजी कॉलेज में च्यवनप्राश निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    महिला पीजी कॉलेज में च्यवनप्राश निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    महिला पीजी कॉलेज में च्यवनप्राश निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

    गाजीपुर। मंगलवार को राज़कीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला हेल्थ क्लब के तत्वावधान में छात्राओं के लिए च्यवनप्राश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रिसोर्स पर्सन के रूप में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बाँकी खुर्द गाज़ीपुर के चिकित्सक डॉक्टर अमजद अली अंसारी तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर के फ़ार्मेसिस्ट विनय कुमार तिवारी मौजूद रहे है । डॉक्टर अमजद अली अंसारी ने भारतीय आयुर्वेदिक परंपरा के आचार्य चरक की चर्चा करते हुए यह बताया कि किस तरह से प्राचीन भारत में चिकित्सा व्यवस्था की क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति हुई थी उसी प्रगति के चलते आज भी आयुर्वेदिक चिकित्सा एक महत्वपूर्ण इकाई के रूप में न सिर्फ़ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मुख्यधारा में प्रचलन में है ।आयुर्वेद की एक विशिष्ट देन च्यवनप्राश है जिसके सेवन से न केवल व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है वरन् विभिन्न बीमारियों को शरीर से दूर रखने में मदद मिलती है ।इस कारण से भारत जैसे देश में ख़ासकर महिलाओं में जहाँ पर कुपोषण की स्थिति पुरुषों के मुक़ाबले काफ़ी ख़राब है यह अत्यंत उपयोगी बन सकता है और इसे आसानी से अपने घर में बनाया जा सकता है। विनय कुमार तिवारी ने बनाने के विभिन्न तरीक़ों और विभिन्न अवयवों पर चर्चा करते हुए बनाने की की विधि बतायी । इस व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का शमन किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अनीता कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय निरंतर छात्राओं की बहुमुखी प्रगति के लिए प्रयत्नशील हैं तथा ऐसे कार्यक्रमो से छात्राओं को न सिर्फ़ कुछ नया सीखने को मिलता है बल्कि ये इसे सीख कर भविष्य में स्टार्टअप के रूप में भी शुरू कर सकती है जो कि भारत सरकार की शीर्ष प्राथमिकता का कार्यक्रम है । कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर विकास सिंह ,डॉक्टर आनंद कुमार चौधरी,डॉक्टर नेहा कुमारी,डॉक्टर शिखा सिंह तथा डॉ. ओम शिवानी के द्वारा किया गया ।

  • राजर्षि टंडन द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं प्रमाण पत्र प्रवेश की अंतिम तिथि 31मार्च

    राजर्षि टंडन द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं प्रमाण पत्र प्रवेश की अंतिम तिथि 31मार्च

    राजर्षि टंडन द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री एवं प्रमाण पत्र प्रवेश की अंतिम तिथि 31मार्च

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ शिवकुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज द्वारा संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31मार्च तक बढ़ा दी गई है। शैक्षिक सत्र जनवरी 2023- 24 में प्रवेश का यह अंतिम अवसर है। मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाज कार्य,उर्दू सहित दर्जनों विषयों तथा एकल विषय संस्कृत, सामाजिक विज्ञान तथा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक डिप्लोमा-प्रमाण पत्र विषयों में ऑनलाइन प्रवेश जारी है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम कामकाजी, सेवारत एवं शिक्षा से वंचित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इच्छुक शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र (088) राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के कार्यालय में अपराहन 9:00 से 3:00 के मध्य जमा कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ शिव कुमार से संपर्क कर सकते हैं।

  • विद्युत मजदूर संगठन ने मीटर रीडरो का दिलवाया बकाया वेतमान

    विद्युत मजदूर संगठन ने मीटर रीडरो का दिलवाया बकाया वेतमान

    विद्युत मजदूर संगठन ने मीटर रीडरो का दिलवाया बकाया वेतमान

    गाजीपुर। विद्युत मजदूर संगठन के जिला संरक्षक हरिश्चंद कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों संग पिछले दिनों अधीक्षण अभियंता से मिलकर जिले में संविदा पर कार्य कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर,मीटर रीडरो की बकाया वेतन को लेकर अवगत कराया गया था जिसमे मीटर रीडरो को मेसर्स स्टर्लिंग कंपनी द्वारा सभी का भुगतान एक माह का होली की त्योहार को देखते हुवे कर दिया गया है वही कंप्यूटर ऑपरेटरों का मेसर्स ऑल संस एवम एरो इनफार्मेशन कंपनी द्वारा अभी तक विभाग में बिल बाउचर नही भेजा गया है जिसमे प्रयास लगातार संगठन द्वारा जारी हैं जिसमे मंडल की कमेटी एमडी ऑफिस वाराणसी में प्रबंधक निदेशक से लगातार इस पर वार्ता कर रही है प्रयास रहेगा की होली से पहले ऑपरेटरों का भी वेतन समय से मिल सके।

  • विकास भवन में दिया गया प्रशिक्षण

    विकास भवन में दिया गया प्रशिक्षण

    गाजीपुर।लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निष्पक्ष निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उदेश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे विकास भवन के सभागार कक्ष में लखनऊ से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरो द्वारा जनपद के नामित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जो जनपद के निर्वाचन में लगे कार्मिको को प्रशिक्षित करेगे।
    लखनऊ से प्रशिक्षण प्राप्त कर 04 मास्टर ट्रेनर जिसमें 02 ई0बी0एम एवं 02 सामान्य ट्रेनर के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में 18 मार्च से 19 मार्च तक कुल दो पालियों में 87 मास्टर ट्रेनर/सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेटो प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन  की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने मास्टर ट्रेनरों को ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण लेने को कहा,यदि इसमें कोई भी समस्या आती है तो उसे पूछकर उस समस्या का निदान कर ले, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती नही जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त आप द्वारा ही पीठासीन अधिकारी एवं बूथ कार्मिको को प्रशिक्षित किया जाना है।  

  • समाजवादी शिक्षक सभा का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

    समाजवादी शिक्षक सभा का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा पत्रक,की यह मांग

    ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी शिक्षक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कमलेश यादव भानू के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में पुलिस आरक्षी द्वारा मारे गए शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार के आश्रित परिजनों को 5 करोड़ का आर्थिक सहायता ,और हत्यारे चंद्रप्रकाश को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी गाजीपुर के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव को सौंपा।
    ज्ञापन देने के पश्चात पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव उर्फ भानू यादव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उत्तर प्रदेश की पुलिस और अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। इसके बावजूद योगी सरकार जीरो टॉलरेंस अपराध का दावा कर रही है। आए दिन सरेआम प्रदेश में हत्या,लूट,डकैती और बलात्कार की घटनाए हो रही है। चारों तरफ जंगलराज फैला हुआ है। योगी जी का बुलडोजर केवल सरकार के विरोधियों पर चलते हैं। उन्होंने बी एच यू की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जनता इंतजार कर रही है कि इस घटना के दोषी भाजपा आईटीसेल के पदाधिकारियों पर योगी सरकार का बुलडोजर कब चलेगा। योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफा देने की मांग किया ।
    इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डाॅ नन्हकू यादव, संजय यादव, चन्द्रिका यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,अक्षय यादव, रमाशंकर यादव, मुन्ना सिंह यादव, राहुल सिंह, संतोष यादव, रामविजय यादव,राजेश कुमार यादव, कृष्ण गौतम,लाल बहादुर यादव,अशोक यादव, प्रभाकर यादव आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News