Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • लगा फाइलेरिया हाइड्रोसील उपचार शिविर

    लगा फाइलेरिया हाइड्रोसील उपचार शिविर

    सीएचसी मोहम्मदाबाद पर लगा फाइलेरिया हाइड्रोसील उपचार शिविर

    पूर्व से चिन्हित हाइड्रोसील के आठ रोगियों का हुआ सफलतापूर्वक इलाज



    गाज़ीपुर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदाबाद पर सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हाइड्रोसील उपचार के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल की उपस्थिती में हाइड्रोसील ग्रसित आठ रोगियों की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में चिन्हित किए गए फाइलेरिया हाइड्रोसील रोगियों का निरंतर इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सीएचसी मोहम्मदाबाद में सर्जन डॉ आशुतोष गुप्ता के द्वारा हाइड्रोसील के आठ रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हाइड्रोसील पुरुषों को प्रभावित करने वाली एक मच्छर जनित बीमारी है। यह फाइलेरिया का ही एक रूप है और ऑपरेशन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसमें अंडकोष में पानी भर जाता है। दूसरे शब्दों में समझें तो हाइड्रोसील अंडकोष में सूजन का एक प्रकार है। यह अंडकोष के आसपास द्रव की एक पतली लाइनिंग जमा होने के कारण होता है। यह समस्या आमतौर पर नवजात शिशुओं में देखने को मिलती है। हालांकि 40 साल की उम्र के बाद यह वयस्क पुरुषों को भी प्रभावित कर सकती है। हाइड्रोसील आमतौर पर दर्दनाक या हानिकारक नहीं होता है। लेकिन अगर अंडकोष में दर्द रहित सूजन, चलने फिरने में परेशानी साथ ही उल्टी या दस्त आना, बुखार आना, कब्ज होना, अंडकोष में भारीपन महसूस होना, आकार बढ़ना आदि है तो डाक्टर से जरुर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में 456 हाइड्रोसील के रोगी हैं, जिसमें से 212 रोगियों का उपचार हो चुका है। शेष रोगियों के उपचार की प्रक्रिया चल रही है।

    इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव, बायोलोजिस्ट अशोक मौर्य, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार, फार्मासिस्ट इमरान, पाथ के जिला समन्वयक अरुण कुमार एवं सीफार संस्था के जिला प्रतिनिधि संजय सिंह एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

  • मेन्यू में बच्चों को फल नही मिला, डीएम ने दिया निर्देश

    मेन्यू में बच्चों को फल नही मिला, डीएम ने दिया निर्देश

    गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को मोहम्मदाबाद तहसील से सांसद बाजार, युसुफपुर बाजार, इलाहाबाद बैंक रोड, प्रिन्स सिनेमा रोड, फल मण्डी, युसुफगंज सहित अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च किया और बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक  द्वारा लोगो से जनसंवाद करते हुए वोट डालने की अपील किया गया। उन्होने तहसील मोहम्मदाबाद अन्तर्गत युसुफपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति लि0 मुहम्मदाबाद बुथ संख्या- 129, 130 एवं एफ0एच0ए नर्सरी एजुकेशन सेन्टर बुथ संख्या- 121, 122, 123 का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, पेय जल, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

    इसी क्रम मे तहसील कासिमाबाद के अन्तर्गत ग्राम मुबारकपुर गंगौली में उपस्थित पुरूष एवं महिलाओं से जनसंवाद कर लोगो से अपने मत का शत प्रतिशत उपयोग करने की अपील किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बहादुरगंज के कायस टोला, दर्जी मोहल्ला, दक्षिण टोला, पुरानी मछली बाजार, सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रो में रूट मार्च किया गया। माडल प्राइमरी स्कूल बहादुरगंज, मदरसतु मसाकिन बहादुरगंज एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज में बनाये गये बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को व्यवस्था दुरूस्थ कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालय के बच्चो से वार्ता कर उनसे जाना कि भोजन समय से मेन्यू के अनुसार मिल रहा है कि नही। बच्चो द्वारा बताया गया कि मेन्यू के अनुसार आज फल वितरण नही हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बच्चो को फल वितरण कराने एवं आगे से मेन्यू के अनुसार बच्चो को भोजन वितरण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चो को पढ़ाकर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।

  • डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की छापेमारी

    डीएम के आदेश पर खाद्य विभाग की छापेमारी

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर होली में जनपद में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो इसको लेकर आर0सी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी  आर0पी सिंह नेतृत्व में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 6 नमूनें जॉच हेतु संग्रहित किये। खाद्य पदार्थ रंगीन चुस्की 70 किलोग्राम नष्ट कराया गया।

    लिए गए नमूनें जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0, प्रेषित किये जा रहें है। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। छापेमारी के दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मची रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाद्य सचल दल का नेतृत्व आर0पी सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। छापेमारी टीम में गुलाबचन्द गुप्ता, अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहें।

  • चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को मिली स्वीकृति

    चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को मिली स्वीकृति

    लोकसभा चुनाव से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के नए संगठन को प्रदेश नेतृत्व से मिली स्वीकृति।

    गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति के बाद प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने जारी किया है। इस सूची के जारी होने बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नई कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों को जनता के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करने का कार्य करेगी। नए पदाधिकारियों की सूची में कोषाध्यक्ष विद्याधर पांडेय, उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, चंद्रिका सिंह जनार्दन राय, राजीव सिंह, मंसूर जैदी, लाल मोहम्मद, राजेश गुप्ता, हामिद अली, प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव, महासचिव राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, हरिओम यादव, जफरुल्लाह अंसारी, मोहम्मद राशिद, करुणा निधि राय, विनोद कुमार सिंह, कमलेश्वर शर्मा, बृजेश कुमार गौतम, सीताराम राय, सचिव गुलबास यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, हामिद अंसारी, मोहन चौहान, पप्पू निषाद, ओम प्रकाश पासवान, महेश राम, नसीम अख्तर, अशोक राय, अक्षय वीर बिंद, श्री राम राजभर, ओम प्रकाश पांडे, राजेंद्र यादव, संजय साहू, शिवाकांत कुशवाहा, मोहम्मद जलालुद्दीन, दिव्यांशु पांडे, श्याम सुंदर राजभर, पुष्पा यादव एवं रंभा राजभर शामिल हैं।

  • जिला जेल में बंदियों ने किया योगाभ्यास

    जिला जेल में बंदियों ने किया योगाभ्यास

    जिला जेल में बंदियों ने किया योगाभ्यास

    गाजीपुर। रविवार को जिला कारागार में राजकीय होमियोपैथ चिकित्सालय योग वेलनेस सेन्टर महाहर द्वारा योग शिविर का आयोजन अधीक्षक कारागार सत्यप्रकाश के निर्देश पर आयोजित किया गया। योग शिविर
    का शुभारम्भ भगवान की प्रार्थना और गायत्री मंत्र उच्चारण से हुयी। योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर द्वारा उपस्थित कारागार के अधिकारी और 95 बन्दियों को
    मार्निंग योगाभ्यास में हाथ, पैर, गर्दन की सूक्ष्म कियाएं आदि आसनों भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलाम, भ्रामरी, भुजंग आसन आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बंदियों को निरोग व स्वस्थ रहने के लिये 4 मुख्य वचन स्वच्छता,
    स्वास्थ्य, संस्कार, शिक्षा व नियमित योगाभ्यास स्वयं करते हुए उपस्थित बन्दियों को योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपकारापाल रविन्द्र सिंह यादव भी स्वयं योग
    प्रशिक्षक के साथ सभी प्रकार के योगासन करके बन्दियों को योग के प्रति जागरूक किया। समय-समय पर कारागार में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित करने के लिये अधीक्षक द्वारा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपकारापाल रविन्द्र सिंह यादव, उपकारापाल रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य, बंदी रक्षक, बंदी आदि
    उपस्थित रहे।

  • SP ने चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

    SP ने चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

    SP ने चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

    गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में रविवार को सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। विभिन्न अपराधों में की गई कार्यवाहियों, जनपद के टॉप टेन अपराधी, गुंडा तथा माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाहियों के बारे में समीक्षा की गई। तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। गैर जनपद से लगने वाले बार्डर के थानों को किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण, सीओ सिटी सुधाकर पांडेय, कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडे सहित सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थें।

  • डीएम एसपी ने दी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को सलाह

    डीएम एसपी ने दी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को सलाह

    गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को रायफल क्लब के कलेक्टेट सभागार में समस्त राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आदर्श आचार संहिता के संदर्भ के साथ आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह का कोई प्रचार-प्रसार बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के व्यक्तिगत जीवन, धर्म आदि पर किसी प्रकार की कोई टिप्पणी न करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से दिशा निर्देशों के संबंधी पुस्तिका सभी को उपलब्ध करा दी गई है। इसका भली भांति अध्ययन करते हुए कार्य करें। नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक किए जाने वाले कार्यों का लेखा-जोखा अवश्य रखा जाए। साथ ही समय-समय पर उसका सक्षम अधिकारी द्वारा मिलान भी कराया जाए। यदि कहीं किसी भी प्रकार की किसी के द्वारा कोई प्रलोभन देने या डराने धमकाने के माध्यम से मत को एक तरफ डालने के लिए दबाव बनाया जाता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दे। जिससे नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार में जो भी सामग्री प्रयोग की जाए उसका पूरा लेखा-जोखा विधिवत निर्धारित पंजिका में अंकित कराएं। नेसी-विजिल-निर्वाचन से संबंधित शिकायत करने तथा नियत समय के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सी-विजिल एप का प्रयोग किया जा सकता है। सुविधा पोर्टल -https://suvidha.eci.gov.in/  प्रत्याशियों द्वारा आनलाइन नामनिर्देशन, राजनैतिक दलों के प्रचार प्रसार, रैली, जुलूस इत्यादि सम्बन्धी अनुमति प्राप्त करने हेतु सुविधा पोर्टल https://suvidha.eci.gov.in/ पर किया जा सकता है। इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, राजन प्रजापति भाजपा, राजेश कुमार यादव सपा, सुबाष राम बसपा, सुधान्नद राय डी0एस0पी, जावेद अहमद आम पार्टी, नगेन्द्रर सिंह आप एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • अगर नियम का पालन नहीं किया तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएम-एसपी

    अगर नियम का पालन नहीं किया तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएम-एसपी

    गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को रायफल क्लब के कलेक्टेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता करते हुये आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्याे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद गाजीपुर में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को पारदर्शीपूर्ण, निष्पक्ष व स्वस्थ तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना 16 मार्च, 2024 को लगने के उपरान्त लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 75 गाजीपुर में समाविष्ट 5 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 373 जखनियॉ 453288 मतदाता, 374 सैदपुर 415141 मतदाता, 375 गाजीपुर-377091 मतदाता, 376 जंगीपुर-385554 मतदाता एवं 379 जमानियॉ-439851 मतदाता, तथा लोक सभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र 72 बलिया (अंशिक) में समाविष्ट इस जनपद के 2 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 377 जहूराबाद-422587 मतदाता एवं 378 मोहम्मदाबाद-434166 मतदाता का निम्नकिंत निर्वाचन कार्यक्रम हेतु जिसमें निर्वाचन की अधिसूचना 7 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार, नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 15 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार, नाम निर्देशन की जांच/संवीक्षा का दिनांक 15 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार, नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार, मतदान 1 मई, 2024 दिन शनिवार, मतगणना 4 मई, 2024 दिन मंगलवार एवं 6 मई, 2024 दिन बृहस्पतिवार तक व  जिसके पूर्व निर्वाचन पूरी कर लिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 1 नवंबर 2023 से 5 दिसंबर 2023 तक 35 दिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया। 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें वर्तमान में कुल 2927678 मतदाता हैं जिसमें 1544879 पुरूष एवं 1382714 महिला मतदाता, थर्ड जेण्डर-85, 18-19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 60658 युवा मतदाताओं का नाम पंजीकृत किया गया जिसमें पुरूष-32651 एवं महिला-28005 तथा थर्ड जेण्डर-02 मतदाता नये बने है। कुल 22165 दिव्यांग मतदाता है जिसमें पुरूष की संख्या-13590 एवं महिला -8574 तथा थर्ड जेण्डर-1 है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 52336 मतदाता है जिसमें पुरूष 23165 व महिला 291712 भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या 19528 है, जिमसें पुरूष 18933 व महिला 595 शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वार्ता के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 का कार्यक्रम घोषित होने के उपरान्त बताया कि 16 मार्च 2024 से सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। कोई दल या अभ्यर्थी ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जिससे भिन्न जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच विद्यमान मतभेद अधिक गंभीर हो सकते हैं या परस्पर नफरत हो सकती है या तनाव पैदा हो सकता है, कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी अपने अनुयायियों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूनि, भवन परिसर की दीवारों इत्यादि पर झंडा लगाने बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने, नारा लिखने इत्यादि की अनुमति नहीं देगा, किसी दल द्वारा उन स्थानों के आसपास जुलूस न निकाला जाए जहाँ अन्य दल की सभाएं आयोजित हो रही हैं। किसी दल के कार्यकर्ता अन्य दल के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर नहीं हटाएंगे। दल या अभ्यर्थी स्थानीय पुलिस प्राधिकारियों को किसी भी प्रस्तावित सभा के स्थल और समय के बारे में काफी पहले से सूचित करेंगे ताकि पुलिस यातायात को नियंत्रित करने और शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर सके। दल या अभ्यर्थी अग्रिम रूप से सुनिश्चित करेगा कि क्या सभा के लिए प्रस्तावित स्थल पर कोई रोक या निषेधाज्ञा लागू तो नहीं है और यदि ऐसे आदेश मौजूद हैं तो उनका कड़ाई से पालन किया जाएगा। यदि ऐसे आदेशों से किसी रियायत की आवश्यकता हो, तो अग्रिम रूप से इसके लिए आवेदन किया जाएगा और प्राप्त किया जाएगा। यदि किसी प्रस्तावित सभा के संबंध में लाउडस्पीकरों या किसी अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति या अनुज्ञा प्राप्त करने की आवश्यकता है, तो दल या अभ्यर्थी अग्रिम रूप से संबंधित प्राधिकरण के समक्ष आवेदन करेगा और यह अनुमति या अनुज्ञा प्राप्त करेगा। उन्होने पम्पलेट, पोस्टर आदि मुद्रण के सम्बन्ध में बताया कि एतद्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के अधीन सर्वसाधारण एवं समस्त प्रिन्टिंग प्रेस एवं मुद्रण माध्यमों को सूचित किया जाता है कि कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नहीं करेगा अथवा मुद्रित या प्रकाशित नहीं करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ट पर इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो,  कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण नहीं करेगा या मुद्रित नहीं करवायेगा जब तक किः- प्रकाशक के पहचान की घोषणा, उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा 2 व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हो, द्वारा सत्यापित न हो तथा जिसे उनके द्वारा डुप्लीकेट में मुद्रक को न दिया जाये, जबतक कि दस्तावेज के मुद्रण के पश्चात उचित समय पर मुद्रक द्वारा दस्तावेज की एक प्रति के साथ घोषणा की एक प्रति न भेजी जाये। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 क के अधीन उपरोक्त व्यवस्था के अन्तर्गत यह स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी इलेक्शन पम्पलेट, पोस्टर, न्यूज रिपोर्ट अथवा अन्य मुद्रण सामग्री जो भुगतान के आधार पर प्रकाशित हो, पर मुद्रक/प्रकाशक का नाम और पता प्रिन्ट लाइन में साफ-साफ उद्धृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राविधानों के उल्लंघन होने पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुये सम्बन्धित उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा प्रिन्टिग प्रेस का लाइसेन्स तत्काल निरस्त किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग के विद्यमान निर्देशों के अनुसार वीडियो निगरानी टीम, लेखा टीम, उड़नदस्ता टीम एवं Media Certification and Monitoring Commiittee (MCMC)  निर्वाचन की घोषणा की तिथि से क्रियाशील कर दिया गया है। टीम 24 घण्टे क्रियाशील रहेगी ट्यूटर, फेसबुक, वाट्सप एवं इस्ट्राग्राम तथा अन्य सम्बन्धित बेव मीडिया से गलत अफवाओं का आदान प्रदान करने एवं किसी भी पार्टी का प्रचार प्रसार करने पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दशा में गलत करने वाले बच नही पायेगे।



    इनसेट
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल, मतदान केन्द्र जोन/सेक्टर बनाये गये है उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 75-गाजीपुर  के 373- जखनियॉ (अ0जा0) में मतदेय स्थल 462, मतदान केन्द्र 261 जोनल मजिस्टेªट 04 एवं सेक्टर मजिस्टेªट-37, 374- सैदपुर (अ0जा0) में मतदेय स्थल 412, मतदान केन्द्र 252 जोन-04 सेक्टर-33, 375-गाजीपुर विधान सभा में मतदये स्थल-354 मतदान केन्द्र-252 जोन-03 सेक्टर-31, 376-जंगीपुर विधान सभा में मतदये स्थल-379 मतदान केन्द्र-216 जोन-03 सेक्टर-33, 379- जमानियॉ विधान सभा क्षेत्र में मतदये स्थल-428 मतदान केन्द्र-195 जोन-03 सेक्टर-34, तथा 72- बलिया (आंशिक) में 377-जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदये स्थल-439 मतदान केन्द्र-258 जोन-04 सेक्टर-43 एवं 378- मोहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र में मतदये स्थल-462 मतदान केन्द्र-256 जोन-04 सेक्टर-39, सातो विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल टोटल- मतदये स्थल-2936 मतदान केन्द्र-1622 जोन-25 सेक्टर-253 बनाये गये है।

    जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने अवगत कराया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-2क एवं प्रारूप-26 में शपथपत्र देना होगा। प्रारूप-26 में अंकित सभी कालम भरना अनिवार्य है जो लागू न हो उसमें ’’शून्य’’ या ’’लागू नहीं’’ अंकित किया जाय। सामान्य अभ्यर्थी हेतु नामांकन के साथ रू0 25000 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रू0 12500 जमानत धनराशि जमा करना होगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यय हेतु एक पृथक बैंक खाता खोलना अनिवार्य है।

    इनसेट
      वीवीपैट- आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर ईवीएम एवं  वीवीपैट का प्रयोग किया जायेगा। ईवीएम एवं वीवीपैट से मतदान के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु जनपद स्तर एवं एआरओ स्तर पर 10 जनवरी 2024 से डिमान्स्ट्शन स्थापित कर समस्त को जानकारी प्रदान की गई है। उक्त के अतिरिक्त 25 जनवरी 2024 से 25 फरवरी 2024 तक एलईडी युक्त वाहनों से जनपद के समस्त मतदान क्षेत्रों के एरियाओं में प्रचार-प्रसार कराकर जागरूक किया गया।
     

    नोटा- निर्वाचन में नोटा के प्रयोग हेतु बैलट पेपर में अन्तिम क्रमांक पर नोटा प्रदर्शित किया जायेगा। व्यय अनुवीक्षण टीम- आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में जनपद में अवस्थित विधान निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभावार फ्लाइंग स्क्वाड, स्थायी निगरानी हेतु 03 शिफ्ट में लेखा टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है जो क्रियाशील हो गई है तथा जब्ती के निस्तारण हेतु सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

    इनसेट
    निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिये व्यय की अधिकतम सीमा रू0 95 लाख नियत है। पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर के सम्बन्ध में सामान्य निर्देश-जनपद में अवस्थित प्रेस स्वामियों द्वारा यदि कोई बैनर,पोस्टर,पैम्फलेट,होर्डिग इत्यादि का प्रिन्ट किया जाता है तो वह अपने फर्म का नाम एवं मोबाइल नम्बर अंकित अवश्य किया जायेगा एवं प्रारूप-क एवं ख में सूचना देगा।

    इनसेट
      मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानीटरिंग कमेटी (MCMC)  जनपद स्तर पर एमसीएमसी का गठन कर दिया गया है जिसमें जिलाधिकारी-अध्यक्ष तथा सहायक रिटर्निग आफिसर 375- गाजीपुर में प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी सदर, सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी, केन्द्रीय सूचना विभाग जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट विनय सिंह, ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एनआईसी, एवं  सदस्य सुयोग्य पत्रकार विनय कुमार सिंह, (आजतक न्यूज) नामित किये गये है।

    इनसेट
    मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व की अवधि के दौरान जनपद के दायरे में प्रचार सार्वजनिक बैठक करने और यातायात साधनों द्वारा मतदान केन्द्र के लिये मतदाताओं को लाना और ले जाना वर्जित है। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे की अवधि में कोई अभियान ¼Campaign) नहीं किया जा सकता है। डिस्ट्रिक्ट काल सेन्टर- जनपद में काल सेन्टर स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नम्बर 1800-180-1950 है। उक्त के अतिरिक्त कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसमें जनपद गाजीपुर में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो कन्ट्रोल रूम/काल सेन्टर नम्बर बनाये गये है जो दूरभाष नम्बर-1950 (टोल फ्री), 0548-2220211,0548-2970770, 0548-2970771, एंव 0548-2970772  सभी कार्य दिवसों में 24 घण्टे निर्धारित रहेगे।
    VSP ( Voter ServicePortal)  – मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लियेhttps://electoralsearch.eci.gov.in/     पर उपलब्ध आप्सन पर क्लिक करें और पाएं मतदाता सूची में अपना नाम और अपने बूथ की सम्पूर्ण जानकारी।
              PLAY STORE  में जाकर voterhelpline  App download   करें। इस एप से मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम, अपने मतदेय स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा नाम सम्मिलित,विलोपित एवं संशोधित करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है।


    !!मैं हूॅं ना!!
      वेबसाइटhttps://voters.eci.gov.in     याhttps://ceouttarpradesh.nic.in  मतदाता अपना नाम दर्ज कर सकते है और अपना नाम चेक कर सकते है। मतदान हेतु विकल्प-मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदाता पहचान पत्र का उपयोग किया जायेगा। यदि किसी के पास पहचान पत्र उपलब्ध नहीं है तो आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पर्ची के साथ अतिरिक्त 11 अन्य विकल्प में से कोई एक पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/ राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/ विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता कार्ड हो तो मतदान का प्रयोग कर सकते है।  इस अवसर पर उप जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, निर्वाचन के अधिकारी एवं जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

  • पोस्टर बैनर और काली फिल्म को उतरवाते रहे डीएम-एसपी

    पोस्टर बैनर और काली फिल्म को उतरवाते रहे डीएम-एसपी

    आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन मोड में आया जिला प्रशासन

    डीएम और एसपी ने भारी फोर्स के साथ किया नगर भ्रमण

    पोस्टर बैनर के साथ उतरा वाहनों पर लगा फिल्म



    गाजीपुर। लोक सभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शनिवार को डीएम आर्यका अखौरी व एसपी ओमवीर सिंह द्वारा  कोतवाली नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर/पोस्टर व चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गस्त/रूट मार्च/एरिया डोमिनेशन भी किया। इस दौरान नगर के आम जनमानस से संवाद भी किया गया। संवाद के दौरान डीएम और एसपी ने सभी को लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

    साथ ही साथ इस चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया। बता दें कि यह रूट मार्च महुआबाग से होते हुए सदर अस्पताल, मिश्र बाजार, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद होते हुए लंका आकर समाप्त हुआ। रूट मार्च के दौरान वाहनों पर लगे राजनीतिक दलों के झंडो व काली फ़िल्म भी उतरवाए गये। इस दौरान अपर जिला अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र, उप जिलाधिकारी नगर प्रखर उत्तम, क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीनदयाल पाण्डेय, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी के साथ पुलिस बल व केंद्रीय बल सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    गाजीपुर।आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत शनिवार को एफ एस टी(उड़न दस्ता टीम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल एंव डी एफ ओ ने एफ एस टी टी को व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्यवाही के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के मामले पर भी कैसे नियंत्रण रखना है इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होने एफ एस टी(उड़न दस्ता टीम) को ई.एस.एम.एस एवं सी विजिल एप्प के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भारी मात्रा मे नगद जब्ती एवं लेन देन पर पैनी नजर कैसे रखा जा सकता है इस विषय पर प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने एफ एस टी(उड़न दस्ता टीम) को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार ही कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि इस एप्प के माध्यम से ही चेकिंग की कार्यवाही की जानी है, चेकिंग के दौरान जिस विभाग से कार्यवाही होनी है उस विभागीय अधिकारी को अवगत कराए तथा विभागीय अधिकारी के आने के उपरान्त ही कार्यवाही पूर्ण करे। उन्होने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही टीमो द्वारा शस्त्र, शराब, रूपये, वितरण किए जाने वस्तुओ के पकड़े जाने तथा  प्रलोभन मे लेना व जनता को धमकाने वाली शिकायतो पर टीमे तत्काल पहुचकर प्रभावी कार्यवाही करेंगी। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी अवश्य कराया जाए। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर सालिक राम, आयकर अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव एवं जनपद मे तैनात समस्त एफ एस टी टीम टीम उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News