-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
डीएम ने ली परेड की सलामी, किया पुलिस कर्मियों को सम्मानित


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी पुलिस लाईन में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुई। जहां पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन मैदान में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित जिलाधिकारी ने झंडा फहराया तथा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली । परेड में शामिल विभिन्न टोलियों द्वारा मुख्य मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने परेड को कमान्ड कर रहे प्रथम, द्वितीय व सभी टोली के कमान्डर से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सराहनीय सेवा मेडल, जनपद मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को लगाया गया तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया।

इसके उपरांत विभिन्न कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी सराहना करते हुए मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने लोगो को शासन के योजनाओ से अवगत कराया है। कार्यक्रम के अन्त में आगन्तुको में मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, नागरिक पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं आम जन मौजूद रहे।

-
102/108 एंबुलेंस के पायलट हुए सम्मानित

102/108 एंबुलेंस के पायलट हुए सम्मानित
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया। इसी क्रम में गाजीपुर के स्वास्थ्य विभाग में चलने वाले 102 और 108 एम्बुलेंस जो मरीज को क्विक रिस्पांस करते हुए उनके मौजूदा स्थल से पास के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच कर उन्हें जीवन दान देने का काम करती है। उनके अधिकारी और कर्मचारियों ने भी इस पर्व को हर्षोल्लाष के साथ मनाया। इस मौके पर बेस्ट पायलट का अवार्ड भी दिया गया। जिला प्रभारी संदीप चौबे ने बताया कि 26 जनवरी के पावन पर्व को हम सभी लोगों ने काफी खुशी के साथ मनाया। इस दौरान मरीज को क्विक रिस्पांस कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचा कर उनकी जान बचाने के साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में प्रथम रहे पायलट राम प्रवेश को बेस्ट पायलट का पुरस्कार देखकर उनका हौसला अफजाई किया गया। ताकि अन्य पायलट भी मरीज को कम से कम समय में स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी दीपक कुमार राय, अखंड प्रताप ,अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मचारी ,एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मौजूद रहे। -
डीएम ने किया सम्मानित, कराया बच्चों का मुंह मीठा


गाजीपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलायी। इसके उपरान्त स्कूली बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को अंगवस्त्रम व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं देते बधाई दी तथा रायफल क्लब सभागार में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो /आश्रितो को अंगवत्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के महान विभूतियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रूप जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गयी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को उनकी मनमोहनक प्रस्तुति के लिए प्रशंसा करते हुये सभी को कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद दिया। गणतंत्र दिवस समारोह मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी , उपजिलाधिकारी सदर एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

-
रोटरी क्लब गाजीपुर और इनरव्हील क्लब ने राष्ट्रगान के साथ संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

रोटरी क्लब गाजीपुर और इनरव्हील क्लब ने राष्ट्रगान के साथ संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण
75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ny सुहासिनी थिएटर प्रांगण में लहराया तिरंगा
रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया और इनरव्हील अध्यक्ष विनीता सिंह ने तिरंगा फहरा कर बांटे लड्डू
रोटरी डायरेक्टर संजीव सिंह ने कहा आज हम आजादी का पचहत्तरवां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं

गाजीपुर। आज देश आजादी के अमृतकाल में 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में गाजीपुर रोटरी क्लब परिवार, इनरव्हील क्लब, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन और ny सुहासिनी द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष जिशान जिया और इनरव्हील अध्यक्षा विनीता सिंह के साथ दर्जनों सदस्यों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया और उपस्थित लोगों में लड्डू वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी डायरेक्टर संजीव सिंह ने सभी को 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज रोटरी क्लब परिवार ने संयुक्त रूप से ny सुहासिनी कैंपस में 26 जनवरी का पर्व झंडारोहण कर राष्ट्रगान के साथ मनाया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटेरियन सीपी चौबे, राजेश प्रसाद, विनय कुमार सिंह, संतोष कुमार, संजर नसीर, अजय सर्राफ, वरुण अग्रवाल, डॉ. जे एस राय, डॉ. यूसी राय, डॉ. राजेश, मंजू अग्रवाल, सुमन, रूबी, राज श्री, लव आदि के साथ दर्जनों सभ्रांत सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।
-
नपा अध्यक्ष ने झंडारोहण कर दिलाई सभासदों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ

नपा अध्यक्ष ने झंडारोहण कर दिलाई सभासदों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ

गाजीपुर। 75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व नगर पालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल द्वारा झंडारोहण किया गया और राष्ट्रगान के उपरांत समस्त अधिकारी, सभासद/प्रतिनिधि एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गयी। तदोपरान्त पालिका सभागार में अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी सम्पन्न हुआ। जिसमें पालिकाध्यक्ष ने सभी नगरवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हम सब डॉ० भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाई गई संविधान के तहत जी रहे है। हमे गाजीपुर नगर को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित करना है इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। पालिथीन के दुष्परिणाम की चर्चा करते हुए उन्होंने इसके इस्तेमाल न करने की अपील की।

नगर पालिका परिषद् के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगरवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय देती है तथा विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वंतत्रता प्रदान करती है, हम सब नागरिक का कर्तव्य है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए संविधान के दायरे में रह कर अपना जीवन यापन करें और नगरवासियों से अपील है कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत सफाई अभियान में अपना विशेष योगदान दे तथा गृहकर एवं जलकर शुल्क को समय पर जमा करें जिससे नगर के विकास में और तीव्रता लायी जा सके। सभासदों तथा अधिकारीयो ने अपने-अपने वक्तव्य दिये। उक्त गोष्ठी के समापन उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। उक्त गोष्ठी में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० एहसान आलम, अवर अभियन्ता सिविल विवेक कुमार बिन्द, सभासदगण एवं उनके प्रतिनिधि अजय कुशवाहा, अशोक मौर्या, निलिमा गांधी, सुशील वर्मा, हेमंत त्रिपाठी, विशाल श्रीवास्तव, नौरीन जाहिद, रितु रावत आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ध्वजारोहण कर मनाया गणतंत्र दिवस

गाजीपुर। व्यापार मंडल कैंप कार्यालय रौजा पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अबू फखर खान ने ध्वजारोहण किया। जिसमें V-बाजार के सभी कर्मचारी, पूर्वांचल लाइब्रेरी के सारे छात्र, DSI कंप्यूटर संस्था के समस्त छात्र, L1- कोचिंग के छात्र ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री श्री प्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल, जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केसरी, नगर अध्यक्ष सुप्रोतिम बागची, गौरव राय व गौरव सिंह (अधिवक्ता), मुरारी सिंह, प्रदीप कुमार विजय सिंह, नसरुद्दीन, इनामुल, अबू कदर खान इरफान, अजहर खान, शमीम, बाबू भाई, हम्जा खान आदि लोग ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री प्रकाश केसरी ने किया।

-
शाह फैज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं की हुई विदाई

शाह फैज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं की हुई विदाई

गाजीपुर। शुक्रवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में 75वाँ गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की व राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके पश्चात् राष्ट्रगान हुआ व झंडा गीत गाया गया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करके झंडे को सलामी दी। विद्यालय के छात्र पुष्कर उपाध्याय ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इसका संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया।

आज विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा 1 एवं कक्षा 9 के छात्र छात्राओं ने बहुत ही मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया। इस विदाई समारोह में विभिन्न वर्गों में रूद्र कुमार, अलोक कुमार एवं सौम्या यादव को 100 प्रतिशत उपस्थिति, अनुराग सिंह गौतम को ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ एवं आयुषी श्रीवास्तव को मिस फेयरवेल तथा अविनाश कुमार यादव को मिस्टर फेयरवेल का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज आप अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त कर रहे हैं व हर कोई किसी न किसी व्यवसाय को चुनेगा। मैं व्यक्तिगत रूप से अध्यापन कार्य को सर्व श्रेष्ठ मानता हूँ क्योंकि यह एक बहुत ही नेक व्यवसाय है। मैं आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और आप जिस भी क्षेत्र में जाएँ वहा विद्यालय, जिले व माता पिता का नाम रोशन करें। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के मैनेजमेंट ने सहायक कर्मियों को उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किया। हमारा विद्यालय हर क्रिया कलाप में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है।
इसी क्रम में 25 जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मतदाता रैली में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा 24 एवं 25 जनवरी को जिला स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जिसमे हमारे विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा प्रिया वर्मा, श्रेया राय, जागृति सिंह, मान्या एवं तान्या सैनी ने प्रतिभाग लिया व जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त समस्त कार्यक्रमों की साज सज्जा आमना ओबैद एवं उमेश ने किया तथा प्रबंधन विद्यालय की को_ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उपप्रधानाचार्य डॉ. प्रीती उपाध्याय, को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी, प्राइमरी इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा, वरिष्ठ अध्यापक राजेश सिंह एवं समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। -
डबल इंजन सरकार पाने के लिए कमल के निशान को चुनें:एमएलसी चंचल

डबल इंजन सरकार पाने के लिए कमल के निशान को चुनें: एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर। 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को पार्टी चिन्ह (कमल) और केंद्रीय कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए देश भर मे ( दीवार लेखन ) अभियान शुरू किया है। जिस क्रम मे एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने शुक्रवार को नगर पंचायत सैदपुर स्थित वार्ड न. 3 में अभियान के तहत दीवार पर कमल का निशान बनाया और नारे लिखे। उन्होंने कहा कि “दीवार लेखन अभियान के माध्यम से आमजन से अपील करने के क्रम मे राज्य और केंद्र में डबल इंजन सरकार पाने के लिए आगामी चुनावों में हमारे कमल के निशान को चुनें।” एमएलसी ने कहा कि यह अभियान केंद्र में भाजपा सरकार की सफलता और लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा। “यह अभियान पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। जो मतदाता हमारी पार्टी को चुनेंगे उन्हें एक मजबूत और स्थिर सरकार मिलेगी। उन्होंने एक दीवार पर कमल का फूल बनाया और लोगों से इस प्रतीक में विश्वास रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाण्डेय, आँशु दुबे, अखिलेश कुशवाहा, अनूप जायसवाल उर्फ़ अनुराग, आकाश पाण्डेय, अर्जुन चौधरी, महताब खान, राजेश गुप्ता, अरविन्द सोनकर, नमन वर्मा सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
-
कांग्रेस ने मनाया 75 वें गणतंत्र दिवस,राष्ट्रगान के बाद निकली न्याय यात्रा

कांग्रेस पार्टी ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के बाद निकली न्याय यात्रा

गाजीपुर। आजादी के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कैंप कार्यालय रजदेपुर पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फसाहत बाबू, प्रदेश सचिव और गाजीपुर प्रभारी ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के साथ संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। उसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सामाजिक न्याय यात्रा की तर्ज पर सभी कांग्रेस जनों ने मिलकर हाथ में तिरंगा लेकर रजदेपुर से विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद से लंका मैदान तक न्याय यात्रा निकाला। इस अवसर पर फसाहत हुसैन ने 26 जनवरी की बधाई देते हुए कहा कि आज देश में संविधान खतरे में है, आज राहुल गांधी देश में मजहबी राजनीति को रोकने और सामाजिक न्याय के लिए यात्रा निकाल रहे हैं, हमलोगों को एकजुट होकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करना होगा। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज देश गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे में देश में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और भाजपा सरकार जाति मजहब, मंदिर मस्जिद की नीति पर देश को बांटने का काम कर रही है, जो गलत है। भाजपा की सरकार देश की भ्रष्टतम सरकार है, हमें राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा का समर्थन कर गाजीपुर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर यात्रा निकालकर जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का काम करना है। संदीप विश्वकर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश का युवा बेरोजगार है, सरकारी नौकरियां गायब है और भाजपा अमृतकाल मना रही है। हमलोग राहुल जी की सामाजिक न्याय यात्रा की तर्ज पर गाजीपुर में भी यात्रा निकाल कर जनता को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख कांग्रेस नेता बटुक नारायण मिश्र पीसीसी सदस्य डॉक्टर मारकंडेय सिंह, डॉक्टर जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, आशुतोष गुप्ता, हामिद अली ,महबूब निशा, राम नगीना पांडे, डॉ संगीता राजभर, कुसुम तिवारी, सीमा विश्वकर्मा, सुमन चौबे, उषा चतुर्वेदी ,सदानंद गुप्ता, रतन तिवारी, अनुराग पांडे, आलोक यादव, लाल मोहम्मद ,शमीउल्लाह खां, शंभू कुशवाहा, शबीबूल हसन, आदिल अख्तर, सतीश उपाध्याय ,ज्ञान प्रकाश सिंह, राजेश गुप्ता, रईस अहमद ,सुशील सिंह, विनोद सिंह, विद्याधर, विजय शंकर पांडे ,इस्लाम मास्टर, रूद्रेश निगम, राजेश विश्वकर्मा, सूरज खरवार, संजय गौतम ,शाहनवाज, रिंकू भाई ,अब्दुल्ला भाई, रंभा राजभर ,संजय खरवार ,शेषनाथ दुबे, संजय सिंह ,आशीष यादव ,विक्की यादव, विकास यादव, सतीश गुप्ता, मोहिद्दीन भाई, प्रदीप शर्मा, आदि लोग कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया “गणतंत्र दिवस का पर्व”

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ” गणतंत्र दिवस का पर्व”

गाजीपुर। ब्रिटिश जंजीरों की जकड़ से भारत को मुक्त कराने में स्वयं को न्यौछावर करने वाले वीरों की याद दिलाता हुआ यह पर्व गणतंत्र दिवस हमें आज भी उमंग जोश एवं एकता की भावना से भर देता है। गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में गणतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झंडारोहण करके किया।

तत् पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में विद्यालय के कक्षा नौवीं की छात्रा शिवांगी व दसवीं की छात्रा दिव्यांका ने अपने वक्तव्य के माध्यम से शहीदों के चन्द कथनों, स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके प्रयासो एवं गणतंत्र दिवस से जुडे. मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्यों एवं गणतंत्र दिवस की महत्ता के प्रति अपने विचार उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। साथ ही साथ उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना भी की। तत्-पश्चात छात्रों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रशंसा के द्वारा किया गया।






