-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
ईवीएम हटाओ के लगे नारे, दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

ईवीएम हटाओ के लगे नारे, दिया राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन

गाजीपुर। गुरूवार को EVM हटाओं संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जनपद के अधिवक्ताओं ने EVM हटाओं VVPAT हटाओ -बैलेट पेपर लाओं-
भारत बचाओं -संविधान बचाओं- लोकतंत्र बचाओं नारे के साथ सिविल एवं कलेक्ट्रेट परिसर मे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को सौंपा। इस जुलूस का नेतृत्व कर रहे सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता आत्मा यादव ने भाजपा की नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा जनता के मतों का कपटपूर्ण अपहरण कर रही है। उसे जनता के फैसले पर विश्वास नही हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहती है कि EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव हो। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि EVM पर जब तक रोक नहीं लगती तब तक पूरे देश के अधिवक्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेश कुशवाहा एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ताहिर सिद्दीकी, राम अवधेश राम, रमेश यादव, शिव प्रसाद सिंह यादव, धर्म चंद्र यादव, अब्दुल गफ्फार, राजेन्द्र विक्रम सिंह, एके शर्मा, संदीप वर्मा, पवन कुमार यादव, बालचंद यादव आदि शामिल थे।
-
हार जीत में एक व्यक्ति के वोट की भी भागीदारी हो सकती है:डीएम

हार जीत में एक व्यक्ति के वोट की भी भागीदारी हो सकती है: डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ पीजी कालेज ग्राउंड में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं आगन्तुको को मतदान के प्रति शपथ दिलायी एंव स्वीप मस्कट का अनावरण किया। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिये गये संदेश को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओ द्वारा आकर्षक रंगोली, मेहदी व पेन्टिग, स्लोगन बनाया गया था। जिलाधिकारी ने उसका अवलोकन किया।छात्राओं की निबन्ध प्रतियोगिता भी कराई गयी।

जिलाधिकारी एवं अधिकारियो ने बनाये गये शेल्फी प्वाइन्ट पर फोटो खिचवाकर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विषय-वस्तु (थीम) वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगें हम, की आवाज से मतदाताओ को जागरूक किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नये मतदाताओ को पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आईडी कार्ड दिया गया।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त सिटी इण्टर कालेज से विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए पीजी कालेज मैदान पर पहुची।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि 25 जनवरी को देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है क्योंकि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके युवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर या बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए लोकतंत्र का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होने कहा कि लोकतंत्र में भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा आपका वोट है, अपने वोट का उपयोग अवश्य करें, वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे, । उन्होंने कहा हार जीत में एक व्यक्ति के वोट की भी भागीदारी हो सकती है ,आपके वोट पर ही किसी की हार जीत निश्चित हो इसलिए वोट अवश्य डालें और वोट डालने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।

अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि हमारा देश एक लोक तांत्रिक गणराज्य है और लोकतंत्र में जनता की ताकत उसकी मतो से आकी जाती है। मतो से देश का भविष्य सुनिश्चत होता है। मतदाता लोकतंत्र की मुख्य रीढ़ होता है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतात्रिक देश है । हमें अगर वोट डालकर अपने मनचाहे नेता को चुनने का मौका मिलता है, जिससे हम विकास करा सकते हैं तथा अपने देश को विकसित कर सकते हैं एवं अपने देश को सशक्त बना सकते हैं तो अपनी इच्छा और विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपका वोट आपकी ताकत है । क्षणिक लालच में आकर अपने मताधिकार का दुरुपयोग ना करें आपके वोट से एक अच्छी सरकार चुनी जाती है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगज जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा 100 एंव 200 मीटर की बालक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस मे चंदन प्रथम स्थान, रामचन्दर द्वितीय एंव अजय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर बालक दौड़ में प्रेम कुमार प्रथम स्थान, साजिद अली द्वितीय, सत्यानन्द कुमार तृतीय एवं 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में भोला यादव प्रथम, अफजल द्वितीय एवं शिवम पटेल तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अरून्धती सिंह व टीम सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल द्वितीय स्थान प्रिया वर्मा व टीम शाहफैज पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान राधा व टीम राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग। निबंन्ध प्रतियोगिता में प्रथम सौम्या सेठ सेन्ट मैरी कान्वेट, द्वितीय अर्पणा सिंह चौहान पी जी कालेज तृतीय अदिती व उत्कर्ष यादव सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल, मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम अभिसारिता द्वितीय अंजली यावद व प्रीति तृतीय स्थान आसिया खातून व शीतल कुशवाहा, स्लोगन प्रतियोगिता मे आकृति यावद, द्वितीय प्रतीक्षा सिंह व विभा पाठक तृतीय अनुष्का यादव। पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम वैष्णवी मौया द्वितीय आकांक्षा शर्मा तृतीय अदिती कुशवाहा पर रही।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आर ओ 375-गाजीपुर प्रखर उत्तम उपजिलाधिकारी सदर एवं 376-जंगीपुर चन्द्रशेखर यादव अपर उपजिलाधिकारी एंव बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने रिया गुप्ता, दिशा यादव, प्रीति यादव, अर्शी खातून, पुरूषोत्तम चौहान, अंजनी कुमारी, प्रगती , नेहा बानो, अभिषेक कुमार गौड़, व प्रतीक राय को 18 वर्ष पूर्ण कर प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आई डी कार्ड दिया गया तथा जनपद के 80 वर्ष के उपर के मतदाताओ को अंगवत्रम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने जनपद में प्रचार के लिए ईवीएम प्रदर्शन प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, अपर उपजिलाधिकारी चन्द्र शेखर यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक कौष्तुभ सिंह, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, मतदाता जागरूकता हेतु अन्तर्राट्रीय खिलाड़ी अरविन्द सिंह आईकान के रूप में उपस्थित समाज सेवी सविता सिंह एवं तहसीलदार सदर, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर विनय सिंह, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
नमो नव मतदाता सम्मेलन को पीएम ने किया वर्चुअल संबोधित

नमो नव मतदाता सम्मेलन को पीएम ने किया वर्चुअल संबोधित

गाजीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मतदाता दिवस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में जिले की सभी विधान सभाओं के 14 स्थानों पर नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्चुवल सम्बोधित किया। सम्बोधन के दौरान उन्होंने युवाओं से कहा कि आजादी के लडाई में युवाओं की भूमिका 1947 मे महत्वपूर्ण थी। देश के नौजवानों को 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं और नव मतदाताओं पर देश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सम्बोधन से उत्साहित नव मतदाताओं ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री के सम्बोधन का स्वागत किया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के व्याख्यान हाल में गुरूवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव मतदाताओं से कहा कि देश की समृद्धि और विकास को आगे बढ़ाने के लिए नव मतदाता युवाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

यह मतदाता राजनीति से परे देश के समृद्धी और सम्मान को ध्यान में रखकर मतदान करता है। विशिष्ट अतिथि पुर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि पहली बार मताधिकार के लिए तैयार युवाओं को देश के विकास की गति के निरंतरता हेतु आगामी चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका का निर्वाह करना है।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा आनन्द मिश्र ने कहा कि देश में सकारात्मक परिवर्तन विगत दस वर्षों में हुआ है और इसका पुरा श्रेय युवाओं को है। कार्यक्रम को भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रासबिहारी राय, विश्वप्रकाश अकेला ने भी सम्बोधित किया। संचालन अंकुर श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा दुष्यंत अग्रहरि ने किया । मनोज सिंह, हर्षित सिंह,शुभम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह, शशांक राय, अजय कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। -
गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी:अशोक वाजपेई

गरीबों को उनका हक दिला रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी: अशोक वाजपेई
मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है

गाजीपुर। जखनियां ब्लॉक के ग्राम ऐमाबंशी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राज्य सभा सांसद अशोक वाजपेयी ने कहा कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी वाली गाड़ी घुम रही है। और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत के निर्माण और गरीबों को उनका हक दिलाने की गारंटी बन चुकी है। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्पों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में पुर्व मंत्री विजय मिश्र, लोकसभा प्रभारी लालगंज मुराहु राजभर, अशोक पांडेय, ग्राम प्रधान निधि सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
-
निर्विरोध चुने गए अधिकारियों को दिलाई गई शपथ

निर्विरोध चुने गए अधिकारियों को दिलाई गई शपथ

गाज़ीपुर। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट का वार्षिक अधिवेशन चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष समेत सभी पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार के दिन नलकूप खंड कार्यालय सिंचाई विभाग में निर्वाचन कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार यादव, मंत्री संतोष कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवेज अहमद, उपाध्यक्ष सदानंद शर्मा, संगठन मंत्री महेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद निर्विरोध रुप से निर्वाचित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृतार्थ सिंह व संचालन संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रमेंद्र कुमार सहित सदस्य मौजूद रहे। -
डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, कहा…..

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, कहा…..

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में सभी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ ग्रहण में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, डिप्टी कलेक्टर, जिला सूचना अधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी कलेक्ट्रेट कर्मचारी एवं कोषागार के कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास भवन सभाकक्ष में अधिकारियो/कार्यालय के कर्मचारियों व अन्य शासकीय कार्यालयों पर मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई। समस्त कार्यालयो/तहसील/विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।
-
डीएम ने महिलाओं को किया जागरूक,दिया कीट

डीएम ने महिलाओं को किया जागरूक, दिया कीट

गाजीपुर। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं उनके बच्चों के साथ केक काटकर जन्म उत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी ने महिलाओ से कन्याओं को पढ़ने लिखने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होने कहा कि आप अपने क्षेत्रो में पहुचकर लोगो को बेटियों के बारे में जागरूक करें ताकि समाज में उनका भविष्य उज्जवल हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग गर्भवती महिलाओ का अल्ट्रासाउंड करा कर पता कर लेते हैं कि वह लड़की है या लड़का है, लड़की होने पर उसे गर्भ में ही मार देते हैं जो बहुत ही गलत है। उन्होने कहा कि ऐसी स्थित में कोई भी अस्पताल में इस तरह के करने वाले व्यक्तियों के बारे में सूचना देता है तो उन्हे सरकार की तरफ से सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया एवं उन्हें अपने-आप व बच्चो को ध्यान रखने के लिए कहा। आप सुरक्षित रहें तभी आपके बच्चे भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होने उपस्थित महिलाओं को बताया कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाये और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाये व लिंग भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरूद्ध हो रही हिंसा को समाप्त करने के लिये जागरूक करते हुये, आपातकालीन टोल फ्री नं0 जैसे 181, 1090, 112, 1098, 1076 आदि के बारें मे भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी के द्वारा, 31 महिलाओं को किट भी दिया गया। इस किट में बेबी हिमालय किट तोलिया 500 ग्राम लड्डू वितरण किए गए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला नेहा राय, प्रियंका प्रजापति, वन स्टाफ सेन्टर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।


-
प्रदेश दिवस का जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने किया शुभारंभ

प्रदेश दिवस का जिला पंचायत अध्यक्ष और डीएम ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। 24-26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश प्रदेश दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एंव जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संयुक्त रूप से रायफल क्लब परिसर में बुधवार को फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी तक आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राईफल क्लब सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किये गये सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया एवं सुना गया।

पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति भी दी गयी। मुख्य अतिथि ने कहा कि जो अपने अतीत की श्रेष्ठता को स्मरण एवं सम्मानित नही करता उसका इतिहास भविष्य में मिट जाता है। हम अपने विरासत की श्रेष्ठता का स्मरण नही करेगे तो कभी हम भविष्य का इतिहास नही बना सकते। उन्होने कहा कि यह देश कृषि प्रधान देश है लेकिन जनपद गाजीपुर पूरी तरह कृषि प्रधान जनपद है। उद्योगो को कृषि उत्पादन से जोड़ने का काम किया जाये जिससे बड़ी संख्या में रोजगार उलब्ध हो। इससे किसानो का उत्पाद बढेगा, किसान को उत्पाद की लाभकारी कीमत भी मिलेगी। उन्होने कहा कि भारत में किसानो को जितना शक्तिशाली बनायेगे भारत उतना ही समृद्ध बनेगा। समाज धर्म और राजधर्म जब एक साथ मिलकर कार्य करते है तो राष्ट्रधर्म का निर्माण होता है।

उन्होने जिला प्रशासन को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस जब बनाया जायेगा तो केवल बदलता हुआ भारत, बदलता हुआ उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि बदलता हुआ गाजीपुर भी जरूर दिखेगा। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 मे वर्तमान स्वरूप में गठित हुआ था। इसी अवसर को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। 24 जनवरी 1950 को हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आगरा और अवध के प्रान्तो को जोड़कर गठित किया गया था। पहला उत्तर प्रदेश दिवस 2018 मे मनाया गया था। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जा रहा है। उन्होने जनपद गाजीपुर के इतिहास के प्रति हर्ष भावना जागृत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस जनपद का गौरवमयी इतिहास रहा है।

उन्होने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो एवं स्कूली बच्चो से अपील किया कि 1 जनवरी 2024 को होने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में 18 वर्ष एवं उससे उपर के युवा अपनी सहभागिता अवश्य करे तथा अपने घर, पास पड़ोस एवं क्षेत्र के लोगो को भी मतदान हेतु प्रेरित करे। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाये जाने का निर्देश दिया गया जिसमें प्रत्येक जनमानस का कर्तव्य है कि इस महापर्व में सहभागिता करते हुए लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करे। मतदान से ही हमारा लोक तंत्र मजबूत होता है। शत-प्रतिशत मतदान, मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को मतदान हेतु शपथ भी दिलायी। पुसिस अधीक्षक ओमवीर सिंह कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बल के लिए पुलिस विभाग भी अन्य विभागो के साथ सामन्जस्य स्थापित कर लगातार महिला सशक्तिकरण ,उनके सुरक्षा एवं उनके सम्मान को संरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है। उन्होने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी लोगो मे दी।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिलाओ की गोदभराई किया। प्रदर्शनी में प्रेरणा कैंटीन, जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग, युवा कल्याण अधिकारी, कृषि विपणन उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति विभाग, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, मुख्य चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, दिब्याग विभाग, पर्यटन विभाग, जिला सूचना विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण,रा0 आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, ग्रामोद्योग विभाग, खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया। कार्यक्रम मे जनपद के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को स्मृति चिन्ह एंव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, पर्यटन अधिकारी, सूचना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उद्यमी में वशिष्ट सिंह यादव, ए0के दुबे, लल्लन सिंह, रविशंकर राय, विजय राय, लार्ड डिस्टेलरी लि0 नन्दगंज, विजय शंकर वर्मा एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
शाह फैज स्कूल के निदेशक ने दिलाई शपथ,किया अपील

शाह फैज स्कूल के निदेशक ने दिलाई शपथ, किया अपील

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल में स्कूल के निदेशक डॉ नदीम अदहमी के नेतृत्व में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में निदेशक ने मतदान के महत्व को समझाया। इसके बाद शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को इसकी शपथ दिलाई। उन्होंने आम नागरिकों को मतदाता पंजीकरण करने तथा शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय को ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया।
-
रोगियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

रोगियों को दी गई योजनाओं की जानकारी
एचआईवी एड्स के रोगियों को दी गई सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी
समय से दवा का सेवन करने, पौष्टिक आहार लेने व स्वच्छता बनाए रखने को लेकर दिया गया परामर्श
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय में हुआ दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


गाज़ीपुर। ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) – एक्वायर्ड इम्यून डेफिशियेंसी सिंड्रोम (एड्स) के रोगियों को उपचार व पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोरा बाजार स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय सभागार में मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देश दीपक पाल, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में एचआईवी रोगियों को सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला एचआईवी एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रोगियों को समय से दवा का सेवन करने और पौष्टिक आहार लेने के बारे में विस्तृत परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि अपने आस पास का वातावरण स्वच्छ रखें, साफ सफाई बनाए रखें, बार-बार हाथ धोएं और बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें। एचआईवी का निदान होने के बाद डॉक्टर के पास नियमित रूप से चेकअप कराने जाएं। कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें , क्योंकि अपने आप किसी दवा के सेवन से साइड इफेक्ट का खतरा हो सकता है। प्रधानाचार्य प्रो डॉ आनंद मिश्रा ने कहा कि हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अपनी सुरक्षा के साथ अपने परिवार, समाज व देश में रह रहे सभी लोगों की सुरक्षा करें और नैतिक जिम्मेदारी के कारण एड्स को समाज में फैलने से रोकें। सुरक्षित तरीकों के प्रयोग से हम इसके प्रसार को बहुत आसानी से रोक सकते हैं। एचआईवी एड्स के रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए, उन्हें भी समानता का अधिकार मिलना चाहिए। जिला पुरुष चिकित्सालय स्थित एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एoआरoटीo) सेन्टर की काउंसलर अंजू सिंह ने एचआईवी एड्स अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी ग्रसित रोगियों की सुरक्षा के लिए गोपनीयता बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर इसका कोई उल्लंघन करता है तो उसे तीन महीने से लेकर दो वर्ष की सजा हो सकती है या अधिकतम एक लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने डायल 1097 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी रोगी को ए०आर०टी० सेन्टर पर किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरन्त 1097 पर कॉल करके अवगत कराएं ताकि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके। इस मौके पर स्वयं सेवी संस्थाओं – अहाना, ज्योति ग्रामीण संस्था, केयर एंड सपोर्टर एवं सुभिक्षा के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसीएमओ डॉ. रामकुमार, एनटीईपी के डीपीसी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, पीपीएम समन्वयक अनुराग कुमार पाण्डेय, एआरटी सेन्टर की काउंसलर संगीता सिंह एवं एआरटी के सर्वेश कुमार, राहुल पांडेय, सौरभ कुमार, राहुल मौर्या, वैभव विशाल, एसटीआई काउंसलर, आईसीटीसी, पीपीसीटीसी काउंसलर, अहाना, सीएससी तथा सुभिक्षा के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।





