-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग

अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग
गाजीपुर। अयोध्या में श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्ण होने के पश्चात भाजपा सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्र के माध्यम से अयोध्या को राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग की है। गाजीपुर जिलें के मरदह ब्लाक के घरिहा निवासी कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अयोध्या भारत ही नहीं विश्व के आस्था का केंद्र बन चुका है। प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात उसकी एक अलग पहचान स्थापित हो चुकी है। जिसें स्वयं भगवान विष्णु के निर्देशन में बसाया गया है। अयोध्या की गिनती देश के सबसे सात प्राचीन व पवित्र नगरी (सप्तपूरियो) में होती है। स्कंद पुराण में इसें ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेवों की पवित्र स्थली कहा जाता है। अथर्वेद में अयोध्या को स्वर्ग बताया गया है। इसलिए अयोध्या की महानता को देखते हुए इसे राष्ट्रीय राजधानी घोषित करने की मांग देश के प्रधानमंत्री से पत्र के माध्यम से की है।
उन्होंने बताया कि इस आशय का पत्र जो 22 जनवरी को मेल तथा डाक द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया की प्रधानमंत्री इस आग्रह पर जरूर सकारात्मक विचार करेंगे। -
पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई


पात्र व्यक्तियों को मिल रहा सरकार के योजनाओं का लाभ: अशोक वाजपेई
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को विधानसभा जमानियां के भदौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर पहुंची। जहां कार्यक्रम को मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद अशोक बाजपेई ने संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारी बदलाव के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास तेज गति से हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित पात्रों को प्राप्त हो इसका प्रयास इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है।
युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा समाज के कमजोर और गरीब, लोगों के लिए योजनाओं के माध्यम से समृद्ध करने का जो काम किया जा रहा है वह विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अगर पुर्व की सरकारों द्वारा नेक नियति से समाज के जरूरत मंदों के लिए काम किया गया होता तो अब तक हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सोच और सपना साकार हो गया होता।
इस अवसर पर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा वंचित पत्रों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई तथा अन्नप्राशन संस्कार भी संपादित किए गए। तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत के प्रति संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय मिश्र, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री ओम प्रकाश राय, विष्णु प्रताप सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव प्रधान ने किया।
-
आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी


आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करती है भाजपा: स्वामी प्रसाद मौर्य
गाजीपुर। 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी वर्ष जयन्ती समारोह लंका मैदान में आयोजित हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कर्पूरी ठाकुर को एक महान नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके बतायें रास्ते पर चलकर ही इस मुल्क को भाजपा की तानाशाही हुकूमत से छुटकारा दिला सकते हैं। उन्होंने अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा का पाखंड बताया।उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर गहरा संकट है। भाजपा सरकार जनता के मौलिक अधिकारों पर कुठारघात कर रही है। वह विरोधियों की आवाज दबाने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार को पूंजीपतियों की हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को केवल बड़े पूंजीपतियों की चिंता है उन्हें छोटे कारोबारियों और गरीबों की कोई चिंता नही है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू, उमाशंकर कुशवाहा, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव आदि शामिल थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन एकलव्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया। -
डीएम ने की बैठक,दिया सख्त निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन,वन विभाग,स्टाम्प,नगर पालिका, आडिट आपत्ति,चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, आईजीआरएस, के संबंध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। जिलाधिकारी तालाब,खेल मैदान, चारागाह, एवं ग्राम सभा की भूमि को प्राथमिकता के तौर पर चिंहित करते हुए उस पर भू-माफियाओं केे द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। उन्होने आई जी आर एस की समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण निश्चित समयान्तराल मे किया जाए अन्यथा निस्तारण न होने के कारण डिफाल्टर होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के संबंधित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी,तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित रहे। -
नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

ग़ाज़ीपुर।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नवनामित जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और उपेन्द्र यादव तथा जिला सचिव जयराम यादव का स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुआ। इस समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

अपने स्वागत से अभिभूत पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नवनामित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुल्क आज भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों और साम्प्रदायिक सोच के चलते खतरे में है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते देशवासी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती लेकिन भाजपा को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के सवाल हल न कर केवल विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनता के मुंह के निवाले और हाथ से काम छिन रही हैं ।भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी, महिला सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त करने और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को जीवित रखने की आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आज संघर्ष का दौर है। गले में पड़ रही माला हमें सम्मानित तो करती ही है लेकिन इसके साथ साथ जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास दिलाती है। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का दौर है। इस देश की जनता जब लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते त्राहि-त्राहि कर रही है ऐसे दौर में हमें जनता के हक और हकूक और उसके सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष के मैदान में कूदना पड़ेगा । उन्होंने भाजपा सरकार की नापाक साजिशों और फितरतों से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि आज रोजगार न मिलने और लगातार मंहगी होती शिक्षा से छात्र और नौजवान अथाह पीड़ा में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों को नौकरी देना ही नहीं चाहती । छात्र और नौजवान अपनी बढ़ती उम्र और रोजगार न मिलने की दशा में बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान और नौजवान दुखी और निराश होगा वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने सभी किसानों और नौजवानो से भाजपा सरकार के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया और कहा कि देश हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, आत्मा यादव, डॉ समीर सिंह, राजेन्द्र यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश यादव, अशोक कुमार बिंद,निजामुद्दीन खां,रामाशीष यादव, अमित ठाकुर, अनिल कुमार यादव, मेवा यादव, द्वारिका यादव, कमला यादव, अरविंद यादव आदि उपस्थित थे। -
चुनाव के तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, कहा…..

चुनाव के तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, कहा…..
गाजीपुर। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन की तिथि निर्धारित के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 373-जखनियां, 374- सैदपुर, 375–गाजीपुर, 376- जंगीपुर, 377- जहूराबाद, 378 – मोहम्मदाबाद एवं 379 – जमानियां की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 23 जनवरी, 2024 को समस्त मतदेय स्थलों पर कर दिया गया है। अन्तिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली 23 जनवरी, 2024 से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, सम्बन्धित तहसील कार्यालयों एवं मतदेय, स्थलों पर जन सामान्य के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। विधानसभावार निर्वाचक नामावलियों में जखनियॉ में कुल 453211 मतदाता, सैदपुर में कुल 414232, गाजीपुर-376449, जंगीपुर में कुल-385381, 377- जहूराबाद में कुल-421518, मोहम्मदाबाद में कुल-438940 एवं जमानियां विधानसभा में कुल 438940 मतदाता है।
अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में अवस्थित समस्त विधानसभाओं में कुल 29,23,032 मतदाता पंजीकृत है, जिसमें 15,41,992 पुरुष मतदाता, 13,80,955 महिला मतदाता एवं 85 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 27 अक्तूबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक चले इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल 2,32,035 दावे/आपत्तियां प्राप्त किये गये, जिसमें से फार्म-6 146090, फार्म-7 66991 एवं फार्म-8 18954 प्राप्त हुये दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त फार्म-6 (परिवर्धन) 1,45,423 (पुरूष – 64,003, महिला – 81,413 थर्ड जेण्डर – 7), फार्म- 7 (अपमार्जन) 60,102, फार्म 8 (संशोधन) 18, 111 स्वीकार किये गये। पुनरीक्षण अवधि में समस्त मतदेय स्थलों पर 4 नवंबर 2023, 5 नवंबर 2023, 25 नवंबर 2023, 26 नवंबर 2023, 2 दिसंबर 2023 एवं 3 दिसंबर 2023 को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। प्रत्येक मतदेय स्थलों/ग्राम सभाओं में बैठक आयोजित कर मतदाता सूची पढ़ी गयी। पुनरीक्षण कार्यक्रम में स्वीप योजना के अन्तर्गत बृहद् प्रचार-प्रसार कराते हुये जनपद के सभी कालेजों, औद्योगिक संस्थानों आदि में नये मतदाताओं/युवा वर्ग विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं पर विशेष ध्यान केन्द्रित करते हुये 18-19 आयु वर्ग के कुल 44,345 युवा मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। वर्तमान में कुल युवा मतदाता – 57945 मतदाता सूची में पंजीकृत है जो कि कुल मतदाता का 1.98 प्रतिशत है। इस प्रकार युवा मतदाता की संख्या में 1.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आलेख्य प्रकाशन के समय 20-29 आयु वर्ग के मतदाता की संख्या 5,40,074 थी। वर्तमान में 20-29 आयु वर्ग के मतदाता की संख्या 6,07,097 है। इस आयु वर्ग में 67023 मतदाता की वृद्धि हुई है। आलेख्य प्रकाशन के समय महिला मतदाताओं की संख्या 13,27,514 थी। 23 जनवरी 2024 को अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में महिला मतदाताओं की संख्या 13,80,955 है महिला मतदाताओं में 53441 की वृद्धि हुई जेण्डर रेशियो आलेख्य प्रकाशित नामावली में 879 से बढ़कर वर्तमान में 896 हुआ है जिसमें 17 अंकों की वृद्धि हुई है। वर्तमान पुनरीक्षण अवधि में पुरुष 64,003 महिला-81413 एवं थर्ड जेण्डर-7 कुल 1,45,423 नये मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं तथा 32,119 पुरूष मतदाता, 27,972 महिला थर्ड जेण्डर- 11 मतदाता इस प्रकार कुल 60,102 मतदाताओं के नाम अपमार्जित किये गये हैं, जिसमें मृतक 25491 शिफ्टेड-18932 एवं रिपोटेड-14610 मतदाता शामिल है। इस प्रकार अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 85,321 मतदाताओं की वृद्धि हुई। पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त होने वाले दावे/आपत्तियों के विवरण की सूची फार्म -9, 10, 11, 11ए व 11बी रागी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया तथा राजनैतिक दलों को भी साप्ताहिक रूप से उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायतो, नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद से पंजीकृत मृतक व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गयी। तहसील से मृतक खातेदार जिनकी वरासत की गयी है की सूची प्राप्त की गयी। मृत व्यक्तियों की सूची का सत्यापन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो द्वारा बी०एल०ओ० से कराया गया व मतदाता सूची में दर्ज मृत मतदाताओ का नाम मतदाता सूची से अपमार्जित किया गया। मतदाता सूची में दर्ज 70 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता का बी०एल०ओ द्वारा घर-घर जा कर सत्यापन किया गया व मृत पाये जाने पर मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किया गया । उक्त के अतिरिक्त मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाये जाने की दृष्टि से ई०आर०ओ० नेट के माध्यम से प्राप्त Demographic Similar Entries(DSE) एवं Photo Similar Entries ( PSE) एवं बी०एल०ओ०, सुपरवाइजर एवं अन्य माध्यमों से सत्यापन के दौरान पाये गये मृतक, डुप्लीकेट एवं शिफ्टेड श्रेणी के कुल 60,102 मतदाताओं का फार्म-7 के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही कराते हुये मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किया गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत मतदाता सूची, मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं अन्य से सम्बन्धित कुल 131 शिकायतें एन०जी०एस०पी० पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई जिसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कर दिया गया है। जनसामान्य से अनुरोध किया जाता है कि अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। यदि अभी किसी अर्ह मतदाता का नाम पंजीकरण होने से छूटा है, तो वह अपना नाम निरन्तर पुनरीक्षण के दौरान शामिल करा सकते हैं। मतदाताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए आयोग द्वारा निम्न व्यवस्थायें की गयी है। मतदाता अपने मोबाइल पर Voter Help Line app डाउनलोड कर मतदाता सूची तथा निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roil बटन पर क्लिक करके अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में देखा जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त मतदाताhttps://electoralsearch.in एवं https://voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार एवं निर्वाचन के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के साथ इलेक्ट्रानिक एवं प्रिन्ट मीडिया के बन्धु उपस्थित रहें।
-
भाजपा नेताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया सुभाष चन्द्र बोस की जयंती


भाजपा नेताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
गाजीपुर। सुभाष चन्द्र बोस के 127 वीं जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टैक्सी स्टैंड स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आमदकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा उनके सम्मान में नारे लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अतुलनीय सेनानी थे जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर आजाद हिन्द फौज की स्थापना कर अंग्रेजों के नाक में दम कर, देश के आजादी के लिए एक नये तरह के संघर्ष को अपना कर अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नेता जी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा व्यास मुनि राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, राकेश जायसवाल, नंदू कुशवाहा, राम जी कुशवाहा, हिमांशु यादव, सुशील वर्मा, नितीश दुबे, दीपक जायसवाल, निखिल राय, मयंक जायसवाल, संतोष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। -
चार हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार

चार हत्यारे गिरफ्तार, एक फरार
गाजीपुर। स्वाट/सर्विलांस तथा नंन्दगंज थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2024 को रामविलास कन्नौजिया के हत्या में वांछित चल रहे चार अभियुक्तो को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक संजय कुमार यादव अपने पुलिस टीम ने 18 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजे रेवसा हाईवे के पास मृतक रामविलास कन्नौजिया नामक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या करने वाले अभियुक्तों को चीनी मील मन्दिर के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन एक व्यक्ति कोहरा व झाड का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक रक्त रंजित चारपाई की बाँस की पाटी, एक बास की लाठी, 6 मोबाईल फोन, 2 मोटर साईकिल पैशन प्रो नम्बर UP61AD 0839, हिरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP61K6987, एक देशी तमंचा .315 बोर और 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सतीश उर्फ कल्लू कन्नौजिया पुत्र सुन्दर कन्नौजिया नि0 ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज उम्र करीब 20 वर्ष, अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र चंद्रिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम कान्धरपुर थाना नोनहरा हाल पता ग्राम रेवसा थाना नन्दगंज उम्र करीब 19 वर्ष, गोलू यादव उर्फ रमन यादव पुत्र स्व0 दयानन्द यादव नि0ग्राम अतरसुआ थाना नन्दगंज उम्र करीब 22 वर्ष और दीपक यादव पुत्र बीरजू यादव निवासी ग्राम अन्धऊ थाना कोतवाली उम्र करीब 20 वर्ष शामिल है। फरार अभियुक्त मे यशवन्त उर्फ प्रदुम्मन यादव पुत्र संजय यादव निवासी मठिया चाँडीपुर थाना करण्डा उम्र करीब 24 वर्ष है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के साथ पूरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामआश्रय राय, चंदन मणि त्रिपाठी/सर्विलांस टीम शामिल रहे। -
जयंती पर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को किया याद

जयंती पर कांग्रेस ने सुभाष चंद्र बोस को किया याद

गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के वीर सिपाही बाबू सुभाष चंद्र बोस की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और मिष्ठान वितरण कर मनाया। इसके बाद जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनप्रिय नेता और सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर असम में हमले और मंदिर जाने से रोकने की भर्त्सना करते हुए आज 23 मार्च को जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। इस अवसर पर सुनील राम ने कहा कि आज बाबू सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को हम पराक्रम दिवस के रूप में याद करते हैं, वे एक वीर और स्वतंत्रता आंदोलन के बड़े सिपाही थे।उन्होंने कहा कि आज हम लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया की विपक्षियों को दमन करने वाली गलत नीतियों का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि जिस तरह से असम में सुंनियोजित ढंग से वहां की बीजेपी सरकार समर्थित कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से चल रही न्याय यात्रा पर हमला किया गया है वो कहीं न कहीं यात्रा की लोकप्रियता को देखते हुए डरे हुए कमज़ोर लोगों की एक साजिश के तहत की गई कार्यवाही है।जिसकी देश भर में आलोचना हो रही है, इस तुरंत कार्यवाही की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है।जिसका पत्रक हम लोगों मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल यूपी को भेजा है, जिससे दोषियों पर शीघ्रातिशीघ्र कार्यवाही हो सके। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने शांतिपूर्ण यात्रा को नापाक तरीके से बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं,राहुल गांधी की यात्रा पर हमले और साजिश की निंदा की। उन्होंने कहा उसी के विरोध में आज हम सभी कांग्रेस जन सरजू पांडे पार्क कचहरी गाज़ीपुर में 23 जनवरी को उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को पत्रक प्रेषित कर न्याय की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जनक कुशवाहा ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया। कहा कि आज हम सभी कांग्रेस जन मिलकर असम में कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सुनियोजित ढंग से किए गए हमले की निंदा करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए, न्याय यात्रा पर हमले की निंदा की और कहा की न्याय यात्रा का उद्देश्य भारत को एक सूत्र और गांधी की विचार धारा से जोडना है, लेकिन गांधी की हत्यारी मानसिकता वाले कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं जिसका जनता आगामी चुनावों में न्याय करेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रिका सिंह,हामिद अली, उषा चतुर्वेदी, महबूब निशा, राम नगीना पांडे, दिव्यांशु पांडे, धर्मेंद्र कुमार, कुसुम तिवारी, रूद्रेश निगम, राजेश गुप्ता, माधव कृष्ण, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर ,आलोक यादव ,ओम प्रकाश पांडे, सीताराम राय, सुधांशु तिवारी, राकेश राय, अजय दुबे,अच्छे लाल भारती, शंभू सिंह कुशवाहा, रईस अहमद ,सुशील कुमार सिंह ,जफरूल्लाह अंसारी ,ओजस्व साहू, लखन श्रीवास्तव, मोइनुद्दीन ,राजेश उपाध्याय, विद्याधर पांडे, संजय साहू, कमलेश्वर शर्मा, अवधेश साहू ,विजय शंकर पांडे प्रमिला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
-
डीएम और सीडीओ ने अधिकारियों संग मनाया दीपोत्सव



डीएम और सीडीओ ने अधिकारियों संग मनाया दीपोत्सव
गाजीपुर। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार को जनपद के विभिन्न मंदिरों , घाटों पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किये गये । जिसमे जनपद के प्रमुख घाटों मे कलेक्टर घाट, ददरी घाट, चीतनाथ घाट, पोस्ता घाट, रामेश्वर घाट, खिड़की घाट, महादेवा घाट, गोलाघाट, नवापुरा घाट, रामघाट, आदि घाटो पर सायंकाल दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके अतिरिक्त जनपद के विभन्न शासकीय कार्यालयो में भी छालर एवं प्रकाश की व्यवस्था की गयी है जो 26 जनवरी तक चलेगा।

कलेक्टर घाट पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एवं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने अन्य अधिकारियों संग दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। विकास भवन परिसर मे पचास हजार दीये जलाये गये थे तथा पूरे कार्यालय को प्रकाशमान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर घाट पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विकास भवन परिसर में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पशु चिकित्साधिकारी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







