-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
घर-घर दे रही है दस्तक

दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी घर-घर दे रही है दस्तक
गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चल रहा है। जिसमे 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहा है। इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर दस्तक अभियान का सफल संचालन कर रही है। इस दौरान इन लोगों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलने वाले विभिन्न योजनाओं को पहुंचाने एवं जागरूक करने का कार्य कर रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक आशीष कुमार राय ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायत एवं ग्रामों में स्थानीय आशा एवं आंगनबाड़ी द्वारा घर-घर भ्रमण कर दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक घरों में जागरूकता एवं आवश्यक जानकारी के साथ-साथ अपने एवं अपने आसपास को साफ सुथरा रखने की जानकारी दी जा रही। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का बैठक कर नियमित टीकाकरण दिवसों पर छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के साथ-साथ आशा प्रत्येक दिवस पर माइक्रो प्लान के अनुसार अपने क्षेत्र में कार्यों का संपादन कर रही है। कुपोषित बच्चों के उपचार एवं उन्हें संदर्भ पर विशेष बल देते हुए कार्य करना। दिमागी बुखार के प्रभाव को कम करने के क्रम में घरों में जागरूकता करना एवं प्रत्येक घरों में कम से कम पांच सवालों को करना पहले क्या परिवार में कोई सदस्य को बुखार है, यदि है तो उनको जांच हेतु सूचीबद्ध करना, दूसरा सवाल परिवार में किसी सदस्य को दो सप्ताह से कम की खांसी सांस लेने में परेशानी तो नहीं है, यदि है तो उनकी आवश्यक जांच कराने हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाना। परिवार में कोई ऐसा सदस्य तो नहीं है जिसको 1 सप्ताह से अधिक खांसी आ रही हो या वजन कम हो रहा हो या बलगम में खून आ रही हो तो यह संभावित क्षय रोग के लक्षण हैं। यदि ऐसा दिखता है तो इन परिवारों को निकटतम हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाना। फ्रंटलाइन वर्कर आशा कार्यकर्ता के द्वारा मच्छर जनित रोग मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जापानी इनफ्लाइट्स, कालाजार इत्यादि से बचाव के विषय में परिवार के सदस्यों को अवगत कराना मुख्य काम है। घरों में मच्छरों से प्रजनन की अनुकूल स्थितियों के विषय में संवाद करते हुए परिवार के सदस्यों से आग्रह करें कि वह घर में देखें की कोई ऐसा पात्र या जगह तो नहीं है जहां मच्छरों का प्रजनन की संभावनाएं अधिक है जैसे कलर टूटी हुई मटकी फटे हुए टायर इत्यादि यदि ऐसे हैं तो इन्हें तुरंत इन्हे निसप्रयोजित करना आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। -
डीएम ने पखारें कन्याओं के पाव, दिया उपहार



गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा मिशन शक्ति फेस-4 के तहत रायफल क्लब सभागार में रविवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में 51 आंगनबाड़ी की बालिकाओं का कन्या पूजन करते हुए उन्हें बैग लेखन सामग्री व पोषण सामग्री तथा फल की टोकरी देते हुए कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण, अधिकारी जिला प्रोबोशन अधिकारी तथा सुभाष नेहरू युवा केंद्र उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बालिकाओं का पूजन करते हुए उन्हें उपहार भेंट दिया।

-
संजय अध्यक्ष व मांधाता सिंह मंत्री निर्वाचित

ग़ाज़ीपुर।यूपी एग्रीकल्चर डिपार्मेंट मिनिस्ट्रियल संघ एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को कृषि भवन के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंत्री कोषाध्यक्ष, के पद पर निर्वाचन होना था।जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।अध्यक्ष और मंत्री के पद पर वोटिंग किया गया।जिसमें 34 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार यादव को 25 मत प्राप्त हुए,उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय चौधरी को 9 वोट प्राप्त हुए, मंत्री पद पर मांधाता सिंह को 24 वोट प्राप्त हुए,व उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र सिंह यादव को 10 वोट प्राप्त हुए।इस प्रकार संजय कुमार यादव अध्यक्ष व मंत्री मांधाता सिंह नव निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार यादव व मंत्री मांधाता सिंह को प्रमाण पत्र देकर उनको गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रताप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष यू0पी0 एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपस्थित सभी जनपद के पदाधिकारी और प्रांतीय पदाधिकारी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में आलोक राय, सुभाष सिंह,गिरश चंद सिंह, अखिलेश राय,भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार सिंह, धर्मराज प्रजापति,विनोद कुमार भारती, देवेंद्र प्रताप यादव, अरविंद कुमार यादव,पांचू राम, नवीन सिंह, दीपक कुमार, रामनिवास साहनी, अर्चना श्रीवास्तव, शालिनी सिंह, दिव्या लता, विजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार यादव, राज बहादुर सिंहयादव, धीरेंद्र कुमार सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, रमाशंकर सिंह यादव, बृजेश कुमार राय, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे । -
छात्र नेताओं ने दी चेतावनी


गाज़ीपुर।पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्रों ने ग्यारहवें दिन रविवार को अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा छात्रहित में उठाए गए मुद्दों कि उपेक्षा करने पर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है,सभी छात्रों ने मिलकर चेतावनी दी है कि यथा शीघ्र मांग पूरी न होने पर विजयादशमी के दिन जैसे रावण का अहंकार व तानाशाही का दहन हुआ था ठीक वैसे ही महाविद्यालय प्रबंधक व प्राचार्य का पुतला फूंक कर यहां छात्रों पर हो रहे अत्याचार व तानाशाही का दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
छात्र नेता निलेश बिन्द ने कहा कि छात्रों से लाइब्रेरी शुल्क लिया जाता है, लेकिन तीन साल हो गए नई शिक्षा नीति कि एक भी किताब महाविद्यालय द्वारा नहीं खरीदी गई है जिससे छात्रों को पठन-पाठन करने में समस्या हो रही है। जिसे छात्र बर्दाश्त नहीं करेंगे।
छात्रों कि प्रमुख मांग मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, प्राचार्य के महाविद्यालय में समय से आने कि मांग, टीसी चरित्र शुल्क कम करने कि मांग,बीपीई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर प्रवेश लेने,अवैध वसूली बंद करनें, बीपीई का रिजल्ट जारी करने कि मांग,फीस वृद्धि वापस लेंने, पुस्तकालय में नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत पुस्तकें उपलब्ध कराने, कालेज कि वेबसाइट पर सभी सूचना और नई फीस विवरण उपलब्ध कराने, कालेज के कैमरों को ठीक करने के साथ ही महाविद्यालय के गलियारों में सीसीटीवी कैमरे लगाने,साइकिल स्टैंड फीस कम करने, कालेज कि वेबसाइट को सरल करने, कालेज की वेबसाइट पर शिकायत पोर्टल उपलब्ध कराने के साथ ही महाविद्यालय में आफलाइन शिकायत काउन्टर बनाने, स्नातक द्वितीय,तृतीय स्नातकोत्तर द्वितीय में प्रवेश फार्म शुल्क निशुल्क करने, आरो वाटर मशीन लगाने कि मांग,महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनायें तथा सभी शिक्षक व कर्मचारी समय से आने व विभाग खोलने सहित आदि मांग है।
धरना में शामिल छात्र नेता आकाश कुमार चौधरी, निलेश बिन्द, आलोक राय, अमृतांश बिन्द,प्रिंस प्रजापति, सुजीत यादव, अनूप यादव,अविनिश यादव, सुधांशु, मयंक
आदि छात्र मौजूद थे। -
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अमित शाह का जन्मदिन

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता,केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 59 वां जन्मदिन रविवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अमित शाह एक कुशल संगठनकर्ता एवं राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र रक्षा के अग्रणी प्रहरी है।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अमित शाह देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित होकर राष्ट्र सेवा करते हुए,भारतीय जनता पार्टी को शीर्ष पर स्थापित करने में बहुत बड़ा योगदान है।
पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने अमित शाह के योग्यता प्रतिभा का वर्णन करते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीर सहित पूरे देश में पूर्व की सरकारों के निष्क्रियता से फैले असंतोष एवं संकट को सफलता से निष्पादित करने में अमित शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गृहमंत्री अमित शाह के चित्र में माथे पर दही,रोली,अक्षत का तिलक लगाकर तथा अमित शाह जिन्दाबाद के नारे के साथ हर्ष उल्लास से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल,राजन प्रजापति,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मयंक शर्मा,मनोज बिंद, गुलाम कादिर राईनी, अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय,अभिनव सिंह छोटू ,प्रमोद राय, नंदू कुशवाहा,अविनाश सिंह, गुरजीत सिंह,हिमांशु सिंह, शिवम राय, विशाल चौरसिया, गौरव श्रीवास्तव हर्षित सिंह, सुनील गुप्ता, श्रीप्रकाश केशरी,मुरली कुशवाहा, रामजी बलवंत, विनोद गुप्ता,हर्ष कुशवाहा,सुधीर केशरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
-
शेवरी का फल खाना, हनुमान राम मिलन और सुग्रीव मित्रता

शेवरी का फल खाना, हनुमान राम मिलन और सुग्रीव मित्रता

गाजीपुर।अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में वन्दे वाणी विनायकौ आदर्श श्रीराम लीला मण्डली के द्वारा स्थानीय लंका के मैदान में लीला के 12वें दिन शनिवार सायं 7ः00 बजेे शेवरी का फल खाना, श्री हनुमान राम मिलन और सुग्रीव मित्रता के लीला का मंचन किया गया। लीला होने से पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, भगवान श्रीराम की आरती करने के बाद लीला का शुभारम्भ किया गया।
लीला में दर्शाया गया हैं कि श्रीराम, लक्ष्मण शिकार खेलकर जब कुटी पर आते है तो वे दोनों भाई सीता को न पाकर निराश होे जाते है और दोनों भाई कन्दरा पर्वतों तथा जंगलों को पार करते हुए सीता की खोज करते है। इस दौरान वे दोनों श्रीराम व लक्ष्मण जीव जन्तुओं से पूछते हैं कि हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी तुम देखी सीता मृगनयन, इस प्रकार रोते हुए सभी जीव जन्तुओं से पूछते हुए चले जाते हैं कुछ दूर जानेे पर उन्होंने मूर्छित पड़े गिद्ध राज जटायु को देखा जहाँ जटायु बेहोश हो कर जमींन पर गिरकर पड़ा था, उसके छटपटाहट को देखकर श्रीराम लक्ष्मण उसके पास जाते है, गिद्ध राज जटायु से पूछते है कि आपकी दशा किसने किया उनके बात को सुनकर जटायु ने कहा कि हे प्रभु इसी जंगल से होता हुआ लंका पति रावण आकाश मार्ग से सीता को हरण करके जा रहा था मैंने उस पर लपका और युद्ध भी किया लेकिन युद्ध के दौरान उसने अपने चन्द्रहास तलवार से मेरे दोनों पंखो को काट कर मूर्छित कर दिया और मैं बेहोश हो कर गिर पड़ा। तब से मैं आपके आने की राह देख रहा था, प्रभु आपके दर्शन से मेरे जीवन धन्य हुए, अब मैं चलना चाहता हूँ इतना कहने के बाद प्रभु के गोद में गिद्ध राज जटायु अपने नश्वर शरीर को छोड़ देता है। इसके बाद श्रीराम आगे चलते हुए माता शेवरी के आश्रम के निकट पहुँचते है, जहां शेवरी दोनों वीरों देखकर उनका परिचय पूछती है तब श्रीराम ने बताया कि मैं अयोध्या नरेश राजा दशरथ का पुत्र राम और ये मेरा छोटा भाई लक्ष्मण है हे भामिनी मैं सीता की खोेज करते-करते आपके आश्रम पर आया हूँ। इतना सुनते ही शेवरी भाव विभोर होकर उन्हें षाष्टांग दण्डवत करते हुए अपने नेत्रों के जल से भगवान श्रीराम के चरण को पखारती है और अपने आप को धन्य महसूस करती हैं। इसके बाद वह अपने आश्रम के अंदर ले जा कर एक सुन्दर आसन पर उन्हें बैठा करकेे जंगलों से लाये हुए कन्द मूल फल को थाली में सजा करके प्रभु श्रीराम के पास रख देती है और अपने हाथों से उक्त कन्द फलों को चीख-चीख कर प्रभु को अर्पण करती थी। प्रभु श्रीराम बडे चाव से उसके दिए हुए फल को खाते है और आनन्दित होते है। इसके बाद उसके भक्ति को देखकर प्रभु श्रीराम ने नव प्रकार की भक्ति की शिक्षा दी और माता शेवरी से सीता केे बारे में पूछा माता शेवरी ने कहा कि हे प्रभु आप दक्षिण की ओेर जाये ऋष्य मुक पर्वत पर जहाँ सुग्रीव अपने बड़े भाई बाली डर से पर्वत पर निवास करता था। उसने देखा कि दो वीर हमारे पर्वत की ओर चले आ रहे है, वे डर के मारे श्री हनुमान को बुला करके कहा कि हे हनुमान आप ब्राहृम्ण का वेश बनाकर दो वीरों के पास जाये और उनका परिचय पूछे हनुमान अपने मंत्री सुग्रीव से आज्ञा लेकर श्रीराम केे पास पम्पा सर सरोवर के पास जा करकेे दोनों वीरों का परिचय पूछते है, दोनों वीरों ने ब्राम्हण को देख करके कहा हे ब्राहम्ण देवता मैं अयोध्या नरेश राजा दशरथ का पुत्र राम और ये मेरा छोटा भाई लक्ष्मण है, इतना सुनते ही हनुमान जी खुश हो करके उनके चरणो में गिर जाते है और क्षमा याचना करते है और अपने निज रूप में आकर दोनेां भाईयों को अपने कन्धे पर बिठा कर आकाश मार्ग से ऋ़ष मुक पर्वत पे दोनेां भाईयों को ले जा करके अपने मंत्री सुग्रीव के पास जा कर सूचना देते है सुग्रीव श्रीराम का नाम सुन करकेे अपने आसन से उठकर श्रीराम लक्ष्मण का अभिवादन करता है। लीला के अन्त में मण्डली के द्वारा श्रीराम सुग्रीव मिलन के दृश्य को दिखा कर सारे दर्शकों का मन मोह लिया था।
इस अवसर पर कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, प्रबन्धक विरेश राम वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार तिवारी, रामसिंह यादव, विशम्भर नाथ गुप्ता आदि रहे। -
डीएम-एसपी ने छात्राओं को किया जागरूक


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने स्कूल की छात्राओं को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया। उन्होने छात्राओं को महिला संबंधित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि इन नंबरों पर आपकी शिकायत सुनने के लिए महिला कर्मी को ही नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं से उनकें विचारों को भी सुना गया। उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी गई । उन्होने बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि हर महिला को जागरूक होना पड़ेगा तथा डट कर सामना करना पडेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष कोतवाली मय फोर्स, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य,स्कूल की छात्राएं तथा अन्य लोग मौजूद थें।

-
कई पीड़ित परिवारों का सहारा बने एमएलसी

ग़ाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग़ाज़ीपुर के 16 पीड़ित परिवारों को 23 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये हैं।इनमें 3 छोटे-छोटे बच्चे भी है, इसमें आर्यन गुप्ता (उम्र 4 माह) ,नोरमा कुशवाहा (उम्र 12साल) ,आयुष गुप्ता (उम्र 6 साल) , एमएलसी विशाल सिंह चंचल के सहयोग से सराय मुहम्मद के प्रदुम्न यादव को दूसरी बार 250000 लाख की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने 4 माह के बच्चे आर्यन गुप्ता ,प्रदुमन यादव के लिए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया था, क्योंकि इनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी ,एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने इन सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।

ग़ाज़ीपुर की सातों विधानसभाओं से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने मुख्यमंत्री और एमएलसी साहब के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।जमानिया के छोटे से बच्चे आर्यन गुप्ता (उम्र 4 माह) को इलाज के लिए 105000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ,तो वहीं सरैया रामपुर की छोटी सी बच्ची काजल दुबे को इलाज के लिए 150000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है,बहादुरगंज के आयुष गुप्ता को इलाज के लिए 100000 रुपये की आर्थिक सहायता,छोटी बच्ची नोरमा कुशवाहा,छोटी बच्ची प्रियंका को भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, आर्यन,प्रियंका, नोरमा, काजल,आयुष के माता पिता बहुत ही खुश हैं।इसी प्रकार गौरा के संजय राय को 190000 रुपये की,करमइता की उषा को 100000 रुपये की,बकसुपुर की प्रियंका को 198000 रुपये की,अफजलपुर की नोरमा को 75000 रुपये की, सहाबुद्दीनपुर के उमाशंकर सिंह को 250000 रुपये की, कमालपुर के अरविंद यादव को 250000 रुपये की,शेरमठ के कृष्णा यादव को 271000 रुपये की, देवचन्द्रपुर के पारस नाथ को 50000 रुपये की,सरैया रामपुर की काजल दुबे को 150000 रुपये की ,हरदासपुर काशी के कृष्णा को 100000 रुपये की, बहादुरगंज के आयुष गुप्ता को 100000 रुपये की,जमानिया के आर्यन गुप्ता को 105000 रुपये की,सराय मुहम्मद के प्रदुम्न यादव को 250000 रुपये की,ताजपुर की महिमा को 135000 रुपये की,भैरवपुर की चिंता सिंह को 75000 रुपये की,अभिसहन की कुसुम देवी को 125000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं।एमएलसी ने सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है।
-
संपूर्ण समाधान दिवस:391 शिकायत पत्र में 35 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 147 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 391 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 35 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए,जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 59 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। -
चौकी इंचार्ज को एसपी ने किया निलंबित

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की गोराबाजार चौकी अपने कारनामों के चलते लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।गोराबाजार चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सचिन को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह पर पचास हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले में एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही सचिन सिंह को गोराबाजार चौकी इंचार्ज बनाया गया था। उनकी कार्यप्रणाली पर प्रभार लेने के बाद से ही सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए थे। बताया जा रहा है करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव के रहने वाले राजू राम किसी काम से गाजीपुर शहर आ रहा था कि इसी दौरान गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह ने उसे पकड़ लिया,और सदर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया। राजू राम को छोड़ने के एवज में चौकी इंचार्ज ने 50 हजार रुपये मांगे।आरोप है कि ब्राह्मणपुरा गांव के ही रहने वाले अनिल गुप्ता ने 50 हजार रुपये रिश्वत देकर राजू राम को छुड़ाया। इस मामले का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत पीड़ित राजू राम ने विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह के कार्यालय पर पहुंच कर की। मामला एमएलसी विशाल सिंह चंचल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को तत्काल मामले में कार्यवाही करने का निर्देश दिया।फिलहाल एसपी ने चौकी इंचार्ज को कार्य मे लापरवाही और दायित्व निर्वहन में असफाक होने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।





