Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • छात्राओं को बताया गया त्वचा के देखभाल के तरीके

    छात्राओं को बताया गया त्वचा के देखभाल के तरीके

    गाजीपुर। मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और ओजश्वीनी फाउंडेशन के अंतर्गत क्वींस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय ब्यूटीशियन सर्टिफिकेट कोर्स के दूसरे दिन कार्यक्रम की प्रशिक्षक आयुश्री सिंह ने छात्राओं को स्किन (त्वचा) के प्रकार के बारे में बताया और समझाया की त्वचा तैलीय, सुखी और नॉर्मल 3 प्रकार की होती है और तीनो की ही देखभाल के तरीके भी अलग अलग होते हैं। आगे उन्होंने स्किन प्रॉब्लम्स बताए जिसमे उन्होंने एलर्जी, डार्क सर्कल्स, झुर्रियाँ, कील मुहांसे और एक्ने के बारे में विस्तृत जानकारी दी व घरेलू उत्पादों का प्रयोग करके कैसे इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है यह भी बताया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से फेस शीट मास्क भी बनवाया, जिससे न वो सिर्फ खुद को साफ और सुंदर बना सकती हैं बल्कि यह उनके लिए रोजगार के दरवाजों को भी खोलेगा। अंत में उन्होंने फेशियल की जानकारी दी व त्वचा प्रकार के आधार पर 3 छात्राओं का चुनाव कर उन पर फेशियल का डेमो दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सविता भारद्वाज ने कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम की प्रशिक्षण टीम व प्रतिभागियों की संलग्नता देखते हुए खूब प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिखा सिंह द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 280 से अधिक छात्राएं व महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

  • देश के ऊपर आए हर संकट में वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है:सरिता अग्रवाल

    देश के ऊपर आए हर संकट में वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है:सरिता अग्रवाल

    गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश, माटी का नमन वीरों का बंदन कार्यक्रम गांधी पार्क आमघाट में भव्यता के साथ मंगलवार को आयोजित हुआ ।सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।पार्क में शहीदों की स्मृति में स्थापित शिला फलकम को नमन के साथ दीप प्रज्वलंन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

    नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि यह धरती बलिदानियों की धरती है ।देश के ऊपर आए हर संकट में यहां के वीरों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। अपने सीने पर हंसते-हंसते गोलियां खा ली, किंतु तिरंगे को झुकने नहीं दिया ।सेना का सर्वाेच्च सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध में यही के वीर अब्दुल हमीद को एवं भारत पाक युद्ध 1971 में महावीर चक्र शहीद राम उग्रह पांडे को मिला। आज हम यहां के सभी शहीदों की शहादत को सलाम करते हैं। उन्होंने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई।


     

    भाजपा  जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे देश में समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। शहीदों की याद में उनके गांव में शिला फलकम का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी वीरता को वहां के लोग याद करेंगे एवं भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र बिंदु होगा। गाजीपुर से नेहरू युवा केंद्र एवं युवा कल्याण विभाग के 96 युवा कलश में पवित्र मिट्टी के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 को तथा देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 30 अक्टूबर को आयोजित समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने सभी से आवाह्न किया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में कोई भी घर न छूटे ।प्रत्येक घर से अमृत कलश में यहां की पवित्र मिट्टी को संग्रहित करें, तथा शहीदों का नमन करें ।यह सभी का नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है । इस अवसर पर 2010 में दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के शहीद जवान सत्राजीत राम के भाई माथुरराम को, सन 1965 में जम्मू कश्मीर में सेना के शहीद जवान राम लखन सिंह की पत्नी शांति देवी, 2019 में अनंतनाग में सीआरपीएफ के शहीद जवान महेश सिंह की पत्नी निर्मला देवी, 1999 के कारगिल युद्ध में द्रास सेक्टर में सेना के शहीद जवान शेषनाथ के भतीजा प्रवीण कुमार, 1962 के भारत -चीन युद्ध में शहीद जवान रामनारायण राय की पत्नी मालती राय, 2016 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद जवान मनोज कुशवाहा की माताजी शीला देवी, 2001 में असम में सीआरपीएफ के शहीद जवान कैलाश यादव की पत्नी वृंदा यादव को सम्मानित किया गया । समारोह के दौरान नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक जावेद अहमद खान एवं बैजनाथ इंटर कॉलेज गाजीपुर की बच्चियो द्वारा देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किया गया। नेहरू  केंद्र के स्वयंसेवकों के माध्यम से अमृत कलश में पवित्र मिट्टी का संग्रहण किया गया । सभी का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी सदर ने किया। संचालन नेहरू केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया ।

    इस अवसर पर  उपनिदेशक कपिल देव अवर अभियंता पूजा सिंह, विवेक सिंह रासबिहारी राय पूर्व महामंत्री, प्रवीण कुमार जिला महामंत्री, सभासद सनी चौरसिया, सोमेश मोहन राय , सुनील गुप्ता नगर अध्यक्ष, एहसान अली ,शाश्वत, खुशबू वर्मा सहित नेहरू केंद्र के स्वयंसेवक एवं भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे ।सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर ने किया।

  • डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण,रोका वेतन

    डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण,रोका वेतन

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता  में समस्त विकास खण्डो में मिशन कायाकल्य योजनान्तर्गत विद्यालयो में कराए जा रहे कार्याे की समीक्षा बैठक मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।


    समीक्षा के दौरान विकास खण्ड भांवरकोल, बाराचवर एवं जखनिया में कार्य प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टिकरण मांगा तथा खण्ड शिक्षाधिकारी बाराचवर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी 19 कार्य बिन्दुओं से विद्यालयों को संतृप्त किए जाने का निर्देश दिये। इसमें किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मिशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं। उन्होने कहा कि आपरेशन कायाकल्प मुख्यमंत्री महत्तपूर्ण येाजनाओ में एक है।
    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण, शुद्ध पेयजल, शौचालय, आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया। जिन-जिन विकास खण्डो में दिव्यांग शौचालय के निर्माण अधूरे है उन ग्राम पंचायतो में अधिक मजदूर लगाकर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिए।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, पी डी डी आर डी ए,  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी  एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से हुई वार्ता

    कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से हुई वार्ता

    विद्युत मजदूर पंचायत की अधीक्षण अभियंता से विभिन्न कर्मचारी समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता हुई संपन्न

    गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर में पांचों अधिशाषी अभियंता सहित बिलिंग एजेंसी स्टर्लिंग के जोनल हेड अखिलेश कुशवाहा संविदा कर्मियों के एजेंसी भारत इंटर प्राइजेज से विजय यादव के साथ विद्युत कर्मियों की तमाम समस्याओं को लेकर वार्ता हुई, जिसमें निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी। वही वार्ता संपन्न के बाद कर्मचारी नेता निर्भय सिंह ने बताया कि उपकेंद्रों के अनुरक्षण एवं परिचालन में लगे संविदा कर्मियों को माह जुलाई 2028 का वेतन दो दिन के अंदर, अगस्त माह का वेतन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में तथा सितंबर का वेतन उसके बाद दशहरा से पूर्व निर्गत कर दिया जाएगा। मीटर रीडिंग का कार्य कर रहे मीटर रीडरों का वेतन 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2023 के बीच में दो माह का भुगतान किया जाएगा। मीटर रीडरों के इपीएफ एवं ईएसआईसी की राशि 15 से 20 अक्टूबर 2023 के बीच में जून 2022 तक का इपीएफ, 15 नवंबर 2023 तक दिसंबर 2022 तक का इपीएफ एवं इस साल के अंत तक संपूर्ण इपीएफ की राशि सभी मीटर रीडरों के खाते में चली जाएगी। सभी संविदा कर्मियों एवं मीटर रीडरो को जॉइनिंग लेटर एवं ईएसआईसी हेल्थ कार्ड 15 दिन के अंदर वितरित कर दिया जाएगा। तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंडी वर्दी, गर्म वर्दी एवं रेनकोट 30 नवंबर 2023 तक वितरित करा दिया जाएगा। सभी नियमित कर्मचारियों को अपने अधिशासी अभियंता के यहां अपना फोटो देना होगा और एक सप्ताह के अंदर उन्हें फोटो युक्त पहचान पत्र प्राप्त हो सकेगा।

    जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि सभी संविदा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। रामलाल सिंह यादव संविदा कर्मी दुल्लहपुर उपकेंद्र, अंशु रघुवंशी संविदा कर्मी मिर्जापुर उपकेंद्र एवं पंकज गोंड उपकेंद्र करंडा को फिर से काम पर रखने की सहमति बनी। मार्च 2023 में हुए हड़ताल के दौरान निकाले गए 37 संविदा कर्मियों में 11 संविदा कर्मियों को जो काम पर थे उनको काम पर रखने हेतु अधीक्षण अभियंता ने अपनी संस्तुति सहित पत्र भेजा है। फिर से उन लोगों को काम पर रखने हेतु पत्र उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। सभी उपकेंद्रों पर कर्मचारियों के बैठने शौचालय एवं पीने की पानी की व्यवस्था कराने पर भी सहमति बनी। कमेटी नंबर 1, कमेटी नंबर 2 तत्काल मंडल स्तर पर बनाकर कर्मचारियों के पदोन्नति एवं समयबद्ध वेतनमान दूर किए जाने पर भी सहमति बनी। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर को मंडल कार्यालय से हुई निविदा के अनुसार ही मानदेय भुगतान कराने पर सहमति बनी तथा अन्य मांगों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई और सहमति बनी। जहां तक हड़ताल के दौरान निकल गए 37 संविदा कर्मियों की बात है हमने उसमें भी लगभग 11 कर्मचारियों को जो काम पर थे उनके रखवाने हेतु प्रयासरत हैं। बचे हुए हुए सभी संविदा कर्मियों के लिए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश लगातार प्रयासरत है। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द उन सभी संविदा कर्मियों की ससम्मान वापसी होगी। आप सभी विद्युत कर्मी संगठन पर विश्वास बनाए रखें। हम पहले भी लड़े थे और जीते थे और आगे भी लड़ेंगे और जीतेंगे। आप लोग संगठन का साथ देते रहिए। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी आप लोगों को न्याय दिलाता रहूंगा। जनपद के कोने-कोने से आए नियमित कर्मचारियो, संविदा कर्मियों, मीटर रीडरो एवं कंप्यूटर ऑपरेटरो को अपनी मांगों के समर्थन में वार्ता में पहुंचकर वार्ता सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। वार्ता में सैकड़ों की संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

  • भाजपा सरकार की नीतियों से देशवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं

    भाजपा सरकार की नीतियों से देशवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं

    गरीबों का अपमान और पूंजीपतियों का सम्मान कर रही है मोदी सरकार –सिंकदर कन्नौजिया


    गाजीपुर। देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समाजवादी मूल्यों की रक्षा के लिए और देश और प्रदेश से साम्प्रदायिक, तानाशाही, झूठी और जुमलेबाज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा सरकार को देश और प्रदेश की सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। यह बात समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव सिंकदर कन्नौजिया ने अपने स्वागत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर कही। उन्होंने भाजपा सरकार की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से देशवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। लगातार बढ़ती मंहगाई से गरीबो का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा सरकार को झूठ का पर्याय बताते हुए कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं से इस सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है । यह केवल जनता के सामने झूठ परोसने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि झूठ ही भाजपा का आधार है । 15-15 लाख रूपये हर देशवासी के खाते में भेजने और प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, सौ दिन के अंदर मंहगाई कम करने का और किसानों की आय दोगुनी करने का मोदी सरकार का वादा देश के गरीबों के साथ बहुत ही भद्दा मजाक था। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देश के गरीबों का माखौल उड़ा रही है। इस देश का गरीब अपने को अपमानित और ठगा सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद झूठा है। राष्ट्र की सम्पत्ति को बेचने वाला राष्ट्रवादी नहीं बल्कि राष्ट्रविरोधी होता है। कहा कि इस सरकार का गरीबों की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह सरकार केवल राष्ट्र की सम्पत्ति को बेचकर पूंजीपतियों और अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है।

    इस स्वागत समारोह की शुरुआत में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नवमनोनीत प्रदेश सचिव सिंकदर कन्नौजिया का भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सिंकदर कन्नौजिया के मनोनयन से संगठन मजबूत और धारदार होगा। उन्होंने कहा पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। वक्त आने पर पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है।इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है। इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है। न पुलिस का खौफ रह गया है और न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, मारकन्डेय यादव,राजेंद्र यादव, सत्येन्द्र यादव सत्या,अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, डॉ समीर सिंह,रामज्ञान यादव,विजय शंकर यादव, दिनेश यादव, रामप्रकाश यादव,असलम खां,रामयश यादव नरसिंह यादव,अमित ठाकुर,संजय कन्नौजिया , गुड्डू कन्नौजिया,रामाशीष यादव, वंशबहादुर कुशवाहा अशोक कुमार यादव, बृजकिशोर यादव,शिवमुनि यादव आदि उपस्थित थे। इस स्वागत समारोह का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया।

  • डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

    डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से सोमवार को जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां।
    जिलाधिकारी ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं पुलिस बल मौजूद रहें।

  • कुपोषण से बचाव के लिए पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन

    कुपोषण से बचाव के लिए पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन

    कुपोषण से बचाव को लेकर हुआ पोषण पाठशाला का आयोजन



    गाजीपुर। कुपोषण से बचाव को लेकर भारत सरकार के द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े में कुपोषित बच्चों और गर्भवती माता को कुपोषण से बचाव को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से कई तरह के बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पोषण पाठशाला का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 तक किया गया जिसकी थीम कुपोषण का प्रकार कारण एवं 6 माह से छोटे शिशु के लिए पोषण सेवाएं रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा एक पत्र आया था। जिसके क्रम में सोमवार को पोषण पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें एनआईसी के माध्यम से वह स्वयं और सीडीपीओ और अन्य लोग शामिल रहे तो वही आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी, मुख्य सेविका, और सुपरवाइजर भी लाभार्थियों के साथ इस पोषण पाठशाला में ऑनलाइन शामिल हुई।



    उन्होंने बताया कि इस पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विशेषज्ञों के द्वारा उक्त थीम पर हिंदी में विस्तार से 6 माह से कम बच्चों को कुपोषण से कैसे बचाया जाए । साथ ही साथ स्तनपान का छोटे बच्चों में क्या महत्व है। इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस पाठशाला में कुछ सीडीपीओ और आंगनबाड़ियों के द्वारा भी प्रश्न पूछे गए उस प्रश्न का जवाब विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया। पाठशाला में कुपोषण के कारण दुष्प्रभाव एवं प्रकार के साथ ही बीमारी एवं कुपोषण का दुष्चक्र, कुपोषण की अवस्थाएं एवं पहचान के साथ ही वजन लंबाई एवं ऊंचाई लेने के तरीके के साथ ही माप लेते वक्त अक्सर की जाने वाली गलतियों के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया।

  • चिंतन शिविर में ब्लाक के विकास की बनाई गई रणनीति, डीएम ने कहा….

    चिंतन शिविर में ब्लाक के विकास की बनाई गई रणनीति, डीएम ने कहा….

    गाजीपुर। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षी विकास .खण्ड विरनों के विकास के लिए ब्लाक डेवलेपमेंट स्टेटजी निर्माण हेतु चिंतन शिविर का आयोजन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की नीति आयोग द्वारा विकासखंड विरनो का चयन आकांक्षात्मक विकासखंड के अंतर्गत किया गया है। इस हेतु नीति आयोग के निर्देश पर विकास खंड विरनो की विकास रणनीति बनाने हेतु विकासखंड स्तर पर आज चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। चिंतन शिविर में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सामाजिक विकास, आधारभूत ढांचा के विकास हेतु रणनीति पर चर्चा की गई एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिये गये, जिससे यहां विभागीय योजनाओ के संचालन एवं क्रियान्वयन पर सही रणनीति बन सके। सम्बन्धित अधिकारियो ने अपने-अपने विभागीय पैरामीटर्स से लोगो को विस्तारपूर्वक अवगत कराया जिन पर कार्य किया जा रहा है।

    चिंतन शिविर मे ब्लाक प्रमुख से लेकर ग्राम प्रधानो ने अपने-अपने सुझाव को रखा। जिसमे प्रमुख तौर पर सी एच सी विरनो मे डेन्टल चिकित्सक, एक्स-रे एंव अल्ट्रासाण्ड मशीन की उपलब्धता, गरीब बच्चियों को कक्षा 8 के बाद निजी विद्यालयो में दाखिले हेतु 25 प्रतिशत पंजीकरण, ब्लाक स्तर पर बालिका इण्टर कालेंज की स्थापना एंव पात्र लोगो को पेशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अपने सुझाव दिये गये। चिंतन शिविर में आगनबाड़ी रमावति सिंह के द्वारा जिलाधिकारी के पूछे गये विभागीय प्रश्नो का उचित जवाब देने पर जिलाधिकारी ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं अन्य आंगनवाडी कार्यकत्री को भी इनसे सीख लेने की बात कही। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, एम एल सी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी सी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी विरनो, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरनो एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी, ग्राम प्रधान, आगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहु एवं अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

  • पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 108 वीं जयंती

    पं.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई 108 वीं जयंती

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के महामनिषी,जन संघ संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की आज 108 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद के प्रत्येक शक्ति केन्द्र स्तर पर पुरे श्रद्धा सम्मान से मनाई गई।

    जिला कार्यालय छावनी लाइन पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद पं दीनदयाल के वैचारिक दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए मनाई गई।

    विचार गोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सेवा समर्पित राजनीति पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में पं दीनदयाल जी का प्रादुर्भाव अगर नहीं हुआ होता तो शायद भारतीय राजनीति का आज का स्वर्णिम स्वरूप भी नही रहता, जिसमें सारी योजनाएं समाज के कमजोर और अंतिम कतार के व्यक्ति के लिए समर्पित है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को समाज के अंतिम और कमजोर के लिए लगातार काम करके साकार कर रहे है।उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और गरीबों का कल्याण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    विधानसभा प्रभारी रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि अंत्योदय सिद्धांत हमारे समाज को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था की भारत को औद्योगीकरण के रास्ते पर चलते हुए अनाज के मामले में भी आत्मनिर्भर बनना चाहिए।हमें आर्थिक कमजोरियों को दूर करते हुए अपनी मजबूती (कृषि) पर ध्यान देना चाहिए।

    पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि
    पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के जन कल्याणकारी तथा सर्वमान्य विचार धारा का आज परिणाम है कि गाजीपुर में एकात्म मानववाद का विचार मजबूती से साम्यवाद पर भारी है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी स्वदेशी के भी बहुत बड़े समर्थक थे तथा उनके विचार से भारत के लिए व्यक्ति केन्द्रित स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश ने कहा कि देश में जन कल्याण के प्रति समर्पित रूप से पं दीनदयाल उपाध्याय जी ने कार्य किया जिनका जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव प्रासंगिक हैं।

    गोष्ठी मे उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद आभार ओर समापन महामंत्री ओमप्रकाश राय ने तथा संचालन प्रवीण सिंह ने किया।

    गोष्ठी मे दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, शैलेश राम,मनोज बिंद, गुलाम कादिर राईनी,साधना राय, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अभिनव सिंह छोटू,, दीलिप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, दीपक सिंह, शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह,नीतीश दूबे, अजीत सिंह, सुनील गुप्ता, मुरली कुशवाहा, अमित चौरसिया,अजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

    इससे पहले जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी किया।

  • रोशन लाल तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

    रोशन लाल तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

    ग़ाज़ीपुर।सोमवार को स्टार पैलेस में उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गाजीपुर का द्विवार्षिक चुनाव, चुनाव अधिकारी अनूप कुमार गुप्ता, मुबारक हुसैन व पर्यवेक्षक मनोज सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 2566 सफाई कर्मचारी साथियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें जिलाध्यक्ष के पद पर रोशन लाल तीसरी बार 200 वोटों से जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए।

    वहीं जिला महामंत्री के पद पर 47 वोटों से अजय कुमार सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पद पर 126 वोट से विनोद चौधरी, जिला संगठन मंत्री पद पर 165 वोट से इम्तियाज अहमद अंसारी और जिला संप्रेक्षक पद पर 242 वोटों से मुकेश कुमार रावत निर्वाचित घोषित किए गए। इस दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने जनपद शाखा गाजीपुर के चुनाव को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष करानें के लिए चुनाव अधिकारी एवं जनपद गाजीपुर के समस्त महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी साथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

    सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के जीत पर उ.प्र.राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने सभी को जीत की बधाई दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी राय, कासिमाबाद के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, रियाज खां, पूनम गोस्वामी, सीमा, जानकी, अंजू, ललन, राजनाथ राम, शंकर वर्मा, दीपक, रामप्यारे चौरसिया, रामसिंहासन राम, जवाहिर बिंद, कन्हैया लाल, कृष्ण मुरारी, अजीत मौर्या, राकेश कुमार राय, पंचमी, दिलीप श्रीवास्तव, बृजराज, अरूण कुमार, चंद्रिका राम, छविनाथ राम, राजकुमार भारती, रामप्रवेश, विशाल कुमार, कमला राम, कामेश्वर रावत, राकेश मोहन, नरसिंह प्रसाद, रमेश गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार, नरसिंह प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद, महेश भारती हंसराज कुशवाहा, राजेश यादव, नगीना यादव आदि उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News