Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • चिंतन शिविर में सांसद ने कहा….

    चिंतन शिविर में सांसद ने कहा….

    गाजीपुर। आकांक्षी विकास खंड बाराचवर के परिसर में block development strategy निर्माण हेतु चिंतन शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त, ब्लाक प्रमुख बाराचवर, जिला विकास अधिकारी सहित समस्त ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विकास खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद बलिया ने बताया कि भारत सरकार की लिंक टैक संस्था नीति आयोग द्वारा विकासखंड बाराचवार का चयन आकांक्षात्मक विकासखंड के अंतर्गत किया गया है। नीति आयोग के निर्देश पर विकास खंड की विकास रणनीति बनाने हेतु विकासखंड स्तर पर आज चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। चिंतन शिविर में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, सामाजिक विकास ,आधारभूत ढांचा के विकास हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। सांसद ने कृषि एवं पशुपालन के माध्यम से विकास रणनीति पर बल दिया।

  • चोरी से विद्युत उपभोग करने वालों को अंतिम चेतावनी

    चोरी से विद्युत उपभोग करने वालों को अंतिम चेतावनी

    विद्युत विभाग उपभोक्ता के द्वार पहुंचा टाउनहॉल, अधीक्षण अभियंता ने जाना कैंप का हाल, कर्मचारियों को दिया निर्देश


    गाजीपुर। विद्युत विभाग उपभोक्ता के द्वार के इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं के विद्युत आपूर्ति, मीटरिंग बिलिंग, राजस्व संग्रह में आ रही समस्याओं को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमे बेहतर उपभोक्ता सेवा प्रदान की जा सके। इसी कड़ी में रविवार को विद्युत विभाग का कैंप शहर क्षेत्र के टाउन हॉल पर लगाया गया, जिसमे इस अभियान के तहत 110 लोगो का घर के अंदर से मीटर बाहर लगाया गया। सभी लोग अंदर से बाईपास करके विद्युत उपभोग करते हुवे पकड़े गए। जिनको अंतिम चेतावनी देते हुवे भविष्य में दोबारा चोरी ना करने की सलाह दी गई। अधीक्षण अभियंता पुरनचंद्र ने बताया कि टाउन हॉल पर रौजा उपकेंद्र की टाउन नंबर 2 फीडर की लाइट जाती है, जिसमे सबसे ज्यादा लाइन लॉस इसी फीडर पर है जिनमे हमारे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पिछले पांच दिनों से विद्युत विभाग उपभोक्ता के द्वार के तहत कांबिंग किया जा रहा है।

    इस मुहल्ले में लगभग 92% विद्युत चोरी हो रही है, जिसमे ऐसे लोगो के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विजिलेंस टीम को भी निर्देशित कर दिया गया है कि दिन रात कभी भी इस फीडर पर रेड डालकर विद्युत चोरी करने वाले के खिलाफ सीधे विद्युत चोरी में एफआईआर दर्ज कराया जाय। विद्युत चोरी करते हुवे पकड़े गए उपभोक्ताओं का राजस्व निर्धारण तत्काल बनाकर भेजा जाय ताकि सही उपभोक्ताओं को हम सही से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से दे सके एवं लाइन लॉस में कमी हो सके। कहा कि यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। जब तक की लाइन लॉस 90% से घटकर 30% न हो जाय। इस कैंप में मुख्य रूप से मीटर एक्शियन प्रदीप त्यागी, शहर एसडीओ सुधीर कुमार, रौजा जेई, अश्वनी पटेल, सुपरवाइजर विनय तिवारी, शिवशंकर कश्यप, जीएमटी अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा, अरविंद राज सहित समस्त विद्युत कर्मी मौजूद रहे।

  • सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए शीर्ष दीप

    सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए शीर्ष दीप



    शीर्ष दीप शर्मा अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित



    गाजीपुर। अयोध्या में 21 सितंबर को रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या एवं मेजर ध्यान चंद्र खेल उत्थान समिति अयोध्या द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुम्भ व राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड सम्मान समारोह 2023 में देश के 22 राज्यों के दिग्गज रक्तदाता व रक्तविरांगनाओं के साथ जिले की तरफ से जीवन रक्षक फाउंडेशन के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा व उनकी टीम के सदस्य मो०परवेज व सुरजीत कुमार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के गौरव, हाँकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र ओलम्पिक पदक विजेता व भारतीय हाँकी टीम के पूर्व कप्तान अशोक ध्यानचंद व विशिष्ट अतिथि सिंगरामऊ, जौनपुर की महारानी डॉ0 अंजू सिंह एवं कार्यक्रम के आयोजक राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या के संस्थापक आकाश गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड 2023 से नवाजा गया। शीर्ष दीप शर्मा ने इस कार्यक्रम में अपना 34वां रक्तदान भी किया।

    इस अवसर पर शीर्ष दीप शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री राम की पावन नगरी में सम्मान प्राप्त होना मेरे लिये बड़े सौभाग्य की बात है। मेरे लिये सबसे गर्व का विषय यह है कि यह पूरी दुनिया मे भारत का सम्मान बढाने वाले देश के गौरव व हाँकी के जादूगर जिनको पूरी दुनियां जानती है। उनके सुपुत्र अशोक ध्यानचंद के हाथों यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गौरवमयी क्षण रहा। साथ ही इस आयोजन में देश भर के जुटे शतकवीर रक्तवीरों व रक्तविरांगनाओं का सानिध्य व प्यार अविस्मरणीय रहा। सभी रक्तवीर, रक्तविरांगनाओं व आयोजन समिति के हर सदस्य सहित आयोजक आकाश गुप्ता का आभार ज्ञापित किया।! आज यह सम्मान पूरी जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर टीम के योगदान का प्रतिफल है। इसलिये यह सम्मान संस्था के हर सदस्य सहित समस्त सहयोगियों, मार्गदर्शकों व जिले को समर्पित है। आपको बता दें कि शीर्ष दीप व उनकी संस्था जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित किया गया है। साथ ही देश के 4 राज्यों हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जा चूका है।

  • नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना मोदी के मन की बात, जिलाध्यक्ष ने कहा….

    नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना मोदी के मन की बात, जिलाध्यक्ष ने कहा….

    गाजीपुर ‌। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी बुथों पर रविवार को सुना व देखा गया। सुहवल मंडल के देवा बैरन गांव के बुथ संख्या 320 पर जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने मन की बात सुनकर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा में शामिल कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता लगातार सेवा समर्पित है। उन्होंने कहा कि आगामी दो अक्टूबर को प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता तथा खादी को प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री जी ने जो आह्वान किया है उसके लिए हमें तन्मयता से लगकर कार्य करना है। जंगीपुर विधानसभा के बुथ संख्या 284 राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर लोकसभा संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने मन की बात कार्यक्रम को देखते हुए कहा कि भारत कि प्रतिभा और विशेषताओं को प्रोत्साहित करने मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन कि बात कार्यक्रम का बहुत बड़ा महत्व और योगदान है।

    आज देश की खोई और विलुप्त हो रही लोक कला, सभ्यता और संस्कृति को पुनर्जीवित करने का अवसर मिला है। प्रतिभा और कुशाग्रता को स्थान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच मे शामिल हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 105 वें एपिसोड को शक्ति केंद्र व ग्रामसभा बरहट के बूथ संख्या 351 पर बूथ समिति के साथ सुने और कहा कि देश की लोक संस्कृति, लोक परम्परा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व काल में सुदृढ व मजबूत हुई है और यह प्रयास इसी तरह से चलता रहा तो आने वाले समय में भारत अपनी पुरातन संस्कृति को विश्व में स्थापित करने में सफल होगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बुथ संख्या 212 कपुरपुर पर उपस्थित रहकर मन की बात सुनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।सकरताली मे जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा तथा सरैया छावनी लाइन बुथ पर अजीत सिंह के घर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

  • सांसद ने वितरित किया आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड

    सांसद ने वितरित किया आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड

    बलिया सांसद ने वितरित किया आयुष्मान भारत योजना और आधार कार्ड



    गाजीपुर। आयुष्मान योजना के तहत ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने और लाभार्थियों में वितरित करने के कार्यक्रम के तहत रविवार को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मोहम्मदाबाद स्थित शंकर कोल्ड स्टोरेज में आयुष्मान कार्ड के साथ ही साथ पंडित दीनदयाल कैशलेस कार्ड के तहत आभा कार्ड लाभार्थियों में वितरण किया।



    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन के द्वारा शत प्रतिशत आबादी का आभा कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। जिसके तहत उनके ब्लॉक में आभा कार्ड बनाए जाने का कार्य जोरों शोर पर चल रहा है। इस कार्ड के जरिए लाभार्थियों का चिकित्सीय रिकॉर्ड दर्ज होता है। जिस किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मरीज का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखकर उनका इलाज कर सकता है। इसके अलावा भारत सरकार के द्वारा आयुष्मान कार्ड जिसके लाभार्थियों को ₹5 लाख तक का निशुल्क का इलाज कि सुविधा दी गई है। और शासन का निर्देश है कि शत प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड वितरण किया जाए। इसी के क्रम में बलिया के सांसद वीरेंद्र मस्त के द्वारा लाभार्थियों में आभा कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बताया की आयुष्मान भारत योजना में कार्ड बनने के दिन से ही पूर्व के बीमारियों के इलाज का लाभ लाभार्थी उठा सकता है।



    उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड पाने के बाद लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कारण की कई लाभार्थी के परिजन का इलाज चल रहा है । और इस कार्ड के जरिए उन्हें चिकित्सा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी चिकित्सालय में प्रति परिवार प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का निशुल्क चिकित्सा की सुविधा है। इसके अलावा यह सुविधा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आबद्ध निजी चिकित्सालय में भी सुविधा मिल सकती है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ के लिए भारत सरकार के द्वारा एक टोल फ्री नंबर 1800 1800 4444 14555 भी जारी किया गया है। जिस पर फोन करके इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी पाया जा सकता है।

  • कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने लगाई फटकार

    कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने लगाई फटकार

    गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स, 50 लाख से अधिक लागत एवं मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक शनिवार को रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।
    बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया, वाराणसी, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
    बैठक मे जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने, पूर्ण हुए कार्याे को हैण्डओवर का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने तथा अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके कार्य की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उन्होने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया । कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।
    बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी , अर्थ एवं संख्याधिकारी, ए0डी0एस0टी ओ0, एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • लापरवाही मिलने पर कार्यवाही तय:डीएम

    लापरवाही मिलने पर कार्यवाही तय:डीएम

    गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति समीक्षा बैठक शनिवार को राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा जनपद के छः आकांक्षात्मक विकास खण्ड रेवतीपुर, सादात, देवकली, बाराचवर, विरनो, मरदह जिसका चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है,कराए जा रहे विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विकास खण्डो में तैनात सी एम फैलो द्वारा निर्धारित इंडिकेटर्स पर सही आकड़ा न बता पाने एवं कार्याे पर लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त हिदायत देते हुए मुख्य विकास अधिकारी को माह अक्टूबर मे इनके कार्याे का वाईवा लेने का निर्देश दिया। इसके पश्चात भी इनके कार्यो मे सुधार नही हुए तो कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने डी सी एन आर एल एम को साथ ही समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सी एम फैलो के साथ साप्ताहिक बैठक कर आकड़ो मे सुधार लाने तथा डेटा फीडिंग के दौरान सभी उपस्थित होकर सब के संज्ञान मे ही डेटा फीड कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आकाक्षात्मक विकास खण्डो में स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप आकाक्षात्मक विकास खण्ड में विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया, कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। आकांक्षात्मक ब्लॉक को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्यवाई तय है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य , मुख्य चिकित्साधिकारी , अर्थ एवं संख्याधिकारी, ए0डी0एस0टी ओ0,समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • सरकार स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लगातार कर रही है कार्य:सुनील सिंह

    सरकार स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लगातार कर रही है कार्य:सुनील सिंह

    ग़ाज़ीपुर(देवकली‌)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जन्मदिन सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण अवसर पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर लोगों का सहयोग किया। देवकली ब्लाक के देवचंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित रहकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण में सहयोग किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे अतुलनीय प्रधानमंत्री है,जो समाज के कमजोर से कमजोर वर्ग के लिए मुफ्त दवा, मुफ्त राशन की व्यवस्था कर समाज में उनके जीवन को सरल और साकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लगातार कार्य कर रही है।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, नीतीश दूबे, दुर्गेश सिंह,विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

  • खाद्य पदार्थों में मिलावट

    खाद्य पदार्थों में मिलावट

    गाजीपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल द्वारा प्रदत्त एफ.एस.डब्ल्यू वैन के माध्यम से तहसील मुहम्मदाबाद में शनिवार को विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 42 नमूनें लेकर जॉच किये गये। कठवा मोड़ से 42 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से मिल्क के 4 नमूनें में (फैट की मात्रा कम पायी गयी) अधोमानक पाये गये, गुलाब जामुन के 1 एवं छेना की मिठाई के 1 नमूनें बाह्य पदार्थयुक्त पाये गये, काली मिर्च का 1 नमूना तथा सौंफ का 1 नमूना में सिन्थेटिक कलर पाया गया। इस दौरान मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर उपस्थित आमजन के व्यक्तियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन  मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं राजीव कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा टीम का सहयोग किया गया।

  • मोटरसाइकिल से चोरी छिपे बेचता था गांजा, हुआ गिरफ्तार

    मोटरसाइकिल से चोरी छिपे बेचता था गांजा, हुआ गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने गाँजा व मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना दिलदारनगर और उप निरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र ने वायरलेस चौहारा से शनिवार को एक व्यक्ति को मोटर साइकिल के साथ पकडा। जिसके कब्जे से एक किलो सात सौ पचास ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आजम कुरैशी पुत्र स्व0 शाहजहा कुरैशी निवासी मिर्चा थाना दिलदारनगर बताया। कहा कि साहब यह जो मोटरसाइकिल है चोरी की है। कुछ दिन पहले बिहार प्रान्त के भभुआ जिला थाना क्षेत्र मोहनिया से चुराया था। इसी मोटरसाइकिल से मै चोरी छिपे गांजा बेचता हूं और गांजा पीता हूँ। मोटरसाइकिल की चोरी होने के बाद सम्बन्धित थाना मोहनिया से सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुई कि चोरी के सम्बन्ध में थाना मोहनिया पर मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुरेश यादव और चन्द्रप्रकाश पटेल शामिल थे।

Uttar Pradesh Fast News