-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
समाज के पुरखों के इतिहास को जिंदा रखने की जरूरत है:अरुण


गाज़ीपुर।सोमवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आधुनिक मीराबाई के नाम से दुनिया में विख्यात मशहूर कवियत्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सुहवल इंटर कालेज परिसर स्थित रामायन राय स्मृति सभागार में काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई ।
गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने नवोदित लेखिका एवं कवियत्री अनुश्री को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया ।तदुपरान्त गोष्ठी मे शामिल सभी कवियों और वक्ताओं को रेवतीपुर ब्लाक के अध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव और महासभा के कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया ।
विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने महादेवी वर्मा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें हिंदी साहित्य की महान कवयित्री बताया और कहा कि समाज के पुरखों के इतिहास को जिंदा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पुरखों को याद नहीं करता उसकी पहचान स्वत: समाप्त हो जाती है। किसी भी समाज की पहचान उसके पुरखों और महापुरुषों के इतिहास से होती है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर समाज के सभी लोगो को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और इस अवसर को महापर्व के रूप में मनाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि समाज के सभी महापुरुषों की तस्वीर अपने अपने घरों में लगायें और उनका इतिहास आने वाली पीढ़ियों को अवश्य बतावें ।
इस गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रवक्ता प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने महादेवी जो को नमन करते हुए कहा कि महादेवी ने स्वतन्त्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की। अपने काव्य में उपस्थित विरह वेदना और भावनात्मक गहनता के चलते ही उन्हें आधुनिक युग की मीरा कहा गया।
उन्होंने कहा कि उन्हें हिन्दी साहित्य के सभी महत्त्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव प्राप्त है। भारत के साहित्य आकाश में महादेवी वर्मा का नाम ध्रुव तारे की भाँति प्रकाशमान है। गत शताब्दी की सर्वाधिक लोकप्रिय महिला साहित्यकार के रूप में वे जीवन भर पूजनीय बनी रहीं और पूज्यनीय बनी रहेंगी।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विचार गोष्ठी के उपरांत काव्य गोष्ठी में अपनी रचनाओं के माध्यम से कवियों ने देश में लगातार बढ़ रही धार्मिक कट्टरता, बदलती इंसानी फितरत,और समाज की कुरीतियों और कुप्रथाओं तथा राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों के लगातार गिरती नैतिकता पर तंज और व्यंग्य कहते हुए कवियों ने महादेवी वर्मा जी को नमन किया।
हास्यकवि विनय राय “बबुरंग” की कविता ” कमात केहूं सनकत केहूं बा
आ गइल जमाना अइसन
घर केहूं क पइठत केहूं बा” को श्रोताओं ने खूब पसन्द किया।
कवि विजय कुमार मधुरेश ने “सियासत के दौर में दुल्हन को कहीं लूट न लें,
डोली को सियासी कहारों से बचायें रखना”
के माध्यम से वर्तमान सियासी दौर पर तंज कसा।कवि दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा प्रस्तुत गीत”एक गीत लिख रहा हूं,एक दर्द लिख रहा हूं ” ने भी श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
कवि हरिशंकर पांडे ने “ऐ गाजीपुर के लोगों तुमको, जितना धिक्कारा जाये कम है “गीत के माध्यम से गाजीपुर के लोगों के सियासी समझ पर सवाल उठाया।
कवि हेमन्त निर्भीक ने आज वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए “तिरंगे में लिपट कर देख तेरा लाल आया है,नालायक कहती थी जिसको ,वतन के काम आया है” भी खूब सराही गयी। हिंदी की महिमा का बखान करते हुए नवोदित कवयित्री अनुश्री “श्री” द्वारा प्रस्तुत
” हिंदी तुम बिन है नहीं मेरा कुछ अस्तित्व,
तेरी महिमा ने गढ़ा,
रोम- रोम व्यक्तित्व!” भी श्रोताओं द्वारा काफी पसंद की गयी।
नवगीतकार आशुतोष श्रीवास्तव ने ” क्या फ़र्क तिलक है कि श्राद्ध,
मंडप है कि श्मशानघाट,
एक अच्छी सी फोटो खिंचवा
खूब वायरल करवाता हूं ” ने भी वर्तमान दौर के समाजसेवियों पर व्यंग्य कसाइस विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव,परमानन्द श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर,स्वामी अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,मोहन लाल श्रीवास्तव,गौरव कुमार श्रीवास्तव, केशव श्रीवास्तव,गीतांजलि श्रीवास्तव,दीपक कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव,अमित कुमार श्रीवास्तव,किरन कुमार श्रीवास्तव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,प्रिंश कुमार श्रीवास्तव,सोनी श्रीवास्तव,सजल श्रीवास्तव ,आदि उपस्थित थे । इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया । कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।
-
टीकाकरण अभियान में सीएमओ और डॉ एसके मिश्रा ने बच्चों को पिलाई खुराक

सीएमओ ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ
पाँच वर्ष तक के 12029 बच्चों व 3399 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य

गाज़ीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देश दीपक ने विशेष टीकाकरण अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को किया। सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। यह चरण 16 सितंबर तक चलाया जाएगा। तीसरा चरण नौ से 14 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान जिले के समस्त ब्लॉक में चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के नियमित टीकाकरण छूटे हुये बच्चों एवं गर्भवती को शत- प्रतिशत प्रतिरक्षित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों जैसे- पोलियो, खसरा-रूबेला, डायरिया, डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरकार नवजात शिशुओं और बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि सभी बच्चों एवं गर्भवती का टीकाकरण सुनिश्चित हो। यह अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण सात से 12 अगस्त तक चला। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष शून्य से पाँच साल तक के 97 प्रतिशत बच्चों एवं 99 प्रतिशत गर्भवती को प्रतिरक्षित किया गया।
सीएमओ ने जनमानस से अपील की है कि गर्भवती एवं नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। इस अभियान के तहत निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीका लगवा कर जानलेवा बीमारियों से बचाव करें। यदि बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हैं तो बच्चे जीवन भर स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे। अभियान में ईट-भट्ठों, घुमंतू और निर्माण साइट पर रहने वाले परिवारों के बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा, क्योंकि इन स्थानों पर रहने वाले परिवार एक से दूसरे जगह स्थानांतरित होते रहते हैं। इसलिए सामान्य अभियान के दौरान इनके छूट जाने की आशंका बनी रहती है। टीकाकरण न होने वाले या फिर आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों को अभियान के तहत 11 तरह की बीमारियों से बचाने वाले टीके लगाए जा रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि शून्य से पांच साल का कोई बच्चा बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी, पेंटा, मीजल्स- रूबेला, पीसीवी, रोटा वायरस, पोलियो आदि टीको से वंचित न रहे। यह टीके बच्चे के जन्म के समय, डेढ़ माह, ढाई माह, साढ़े तीन माह, नौ माह, 16 माह व पांच साल पर लगाए जाते हैं। टीकों से जो बच्चे किसी कारणवश वंचित रह गए हैं उनका टीकाकरण करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिरक्षित किए गए बच्चों और गर्भवती के कवरेज की एंट्री ई-कवच पोर्टल पर की जा रही है। दूसरे चरण में शून्य से पाँच साल तक के 12029 बच्चों तथा 3399 गर्भवती को टीकाकरण के लिए लक्षित किया गया है। इसके लिए जिले में 2160 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर एसीएमओ डॉ जेएन सिंह, यूनिसेफ के डीएमसी बलवंत सिंह, नगरीय समन्वयक अशोक कुमार, एएनएम माया, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। गोरा बाजार निवासी मीरा ने कहा कि सोमवार को अपने तीन माह के बच्चे अंश को पेंटा प्रथम टीके से प्रतिरक्षित कराया। सभी लोगों को अपने बच्चों को प्रतिरक्षित जरूर करा लेना चाहिए। सभी टीके सुरक्षित हैं एवं गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हैं। एक अन्य लाभार्थी बंदना ने कहा कि सोमवार को केंद्र पर अपनी तीन माह की बच्ची नैना को पेंटा प्रथम का टीका लगवाया। सभी टीके पूरी तरह से सुरक्षित है। हम अपने बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण कराएंगे जिससे वह 11 जानलेवा गंभीर बीमारियों से ग्रसित न हो। -
गंदगी देख डीएम नाराज,दिया निर्देश



गाजीपुर।सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहद गोवंश आश्रय स्थल परजीपाह कासिमाबाद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल के परिसर में गोबर एवं कीचड़ की गंदगी, पानी की नाद काफी गंदगी पाई गई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संचालक को साफ-सफाई करने का निर्देश दिया गया तथा. मेन गेट को तत्काल ठीक करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया गया। जिससे संरक्षित गोवंश बाहर न निकल पाए। सोलर पम्प व बिजली की समस्या के समाधान हेतु खण्ड विकास अधिकारी कासिमाबाद को निर्देश दिया गया।उन्होने भूसा, पशुआहार का सत्यापन एवं गोशाला का नियमित विडियों कॉल के माध्यम से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कासिमाबाद एवं पशु चिकित्साधिकारी कासिमाबाद द्वारा सत्यापन किया जाय। कम्पोस्ट पीट का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कर उसको संचालित कर गोबर को कम्पोस्ट पीट में ही डाला गया।
उन्होने. संचालक को निर्देश दिया कि संरक्षित गोवंशो हरा चारा उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए जिससे गोवंशो का स्वास्थ्य ठीक रहे। उन्होने चारा मशीन कक्ष में लगे कीचड़ की सफाई कराने का निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गो-आश्रय स्थल का नियमित सत्यापन नहीं करने पर वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया है कि जब तक साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था संचालक द्वारा पूर्ण नही की जाती है तो भरण-पोषण की धनराशि हस्तान्तरित न की जाए। -
गोवंश के साथ गौ तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। दिलदारनगर थाना पुलिस द्वारा एक तमन्चा व 2 कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गया। उससे पास से 11 गोवंश व एक पिकअप बरामद किया गया। सोमवार को थाना दिलदारनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर ताजपुरकुरी मोड वहद ग्राम निरहु का पुरा के पास से अभियुक्त सोनू यादव पुत्र रामअवध यादव नि0 पचरासी धाना नन्दगंज जनपद को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर व कुल 11 गोवंश व एक अदद पिकअप बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना दिलदारनगर, कांस्टेबल रत्नेश कुमार सिंह, का० दीपक कसौधन और का0 मनीष कुमार थाना दिलदारनगर शामिल रहे।
-
एमएलसी चंचल का पीड़ित परिवारों ने किया धन्यवाद


ग़ाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल एक बार फिर जरूरतमंदों के लिए आगे आए। सीएम योगी के चहेते एमएलसी चंचल ने ग़ाज़ीपुर के 17 पीड़ित परिवारों को इलाज के लिए 27 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाई। जिले के सातों विधानसभाओं से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आरी पहाड़पुर सितापट्टी के रामेश्वर सिंह को इलाज के लिए 1 लाख 90 हजार मिला। रामेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री और एमएलसी का आभार प्रकट किया। रामेश्वर सिंह ने बताया कि उनके इलाज कराने में उन्होंने बहुत से खेत, घर गाड़ी बेच दिए। पेशे से वकील रहे रामेश्वर सिंह का एक पुत्र और एक पुत्री है। इसी प्रकार पीथापुर की सरिता देवी को 1 लाख की, परमेश्वरपुर की बसंती देवी को 1 लाख 90 हजार की, बेवन्दा की रीना देवी को 1 लाख 50 हजार की, जसदेवपुर के अमित श्रीवास्तव को 1 लाख 20 हजार 750 रुपए की, सदर क्षेत्र के रजदेपुर के श्याम सुंदर गुप्ता को 50 हजार की, मनिहारी के पवन कुमार सिंह को 2 लाख 50 हजार की, इशोपुर की माया देवी को 1 लाख 50 हजार की, बीकापुर के नरसिंह को 1 लाख 90 हजार की, सदर क्षेत्र के उर्दू बाजार के सुरेंद्र कुमार गुप्ता को 1 लाख 37 हजार 500 सौ की, पटकनिया की पुष्पा देवी को 1 लाख 50 हजार की, शिशुआपार सादात के रमेश कुमार प्रजापति को 2 लाख 50 हजार की, कुर्था की ज्ञानति देवी को 2 लाख 50 हजार की, रायपुर के सुमित कुमार सिंह को 1 लाख 20 हजार की, पुरैना के प्रदुम्न को 1 लाख 80 हजार की, छोटे बच्चे आदित्य पाल को 70 हजार की और गुरैनी के हर्ष सिंह को 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के इस कार्य की जिलेभर में चर्चा हो रही है।
-
यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान में कई लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता


गाजीपुर। रविवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे के निर्देश पर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस के जमानियां विधान सभा अध्यक्ष कुंदन खरवार के नेतृत्व में और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवारी की अध्यक्षता में जमानिया विधानसभा के उमरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ की बैठक जनता के बीच संपन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतिओ को कोसते हुए कहा कि भाजपा सदैव गरीबो को अपमानित करने का काम करती हैं। बैठक में विजय कुशवाहा, जब्बार शाह, साबिर खान, नसरुद्दीन शाह, कमलेश मौर्य, नईम शाह, श्यामलाल विन्द, विष्णु खरवार, अशरफ खान, मुमताज, रानी, सरताज, ओमकार, अरबाज शेख, दीपक सिंह सहित अन्य ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि जमानिया विधानसभा सदैव राज नेताओं के उपेक्षा का शिकार रहा है। राजनेता केवल अपना विकास करके जनता को धोखा देने का काम किया है। केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन विरोधी नीति को संचालित करने का काम करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि युवाओं का तेजी के साथ कांग्रेस की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है और युवाओं को कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व मिलने की गारंटी है। कांग्रेस में नेतृत्व करते हुए युवा अपने भविष्य के साथ-साथ शुद्ध एवं स्पष्ट राजनीति का संदेश देने का काम करेगे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पाण्डेय अंशु, शशिकांत श्रीवास्तव, शशि भूषण राय, करुणा निधि राय, विनोद सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, इकराम खान, रईस खान, बाबू, जफर अहमद, रजनीकांत शर्मा, संगीता राजभर, गायत्री गुप्ता, प्रमोद कुशवाहा, सदर विधान सभा अध्यक्ष अंकित यादव, विधान सभा उपाध्यक्ष सोनू सिंह यादव, मोनू, मुमताज, सरताज, नाजिर हुसैन, प्रदीप सहित अन्य यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
वीर अब्दुल हमीद का मनाया गया शहादत दिवस, दी गई श्रद्धांजलि



वीर अब्दुल हमीद का 58 वां शहादत दिवस पैतृक गांव धामपुर के शहीद पार्क में मनाया गया
गाजीपुर। जखनिया (दुल्लहपुर) वर्ष 1965 के भारत और पाकिस्तान के बीच हुए भीषण युद्ध में पाकिस्तान को अमेरिका से मिले सात पैटर्न को नष्ट करने वाले दुल्लहपुर क्षेत्र धामुपुर निवासी वीर अब्दुल हमीद का 58 वां शहादत दिवस 10 सितंबर को उनके पैतृक गांव धामपुर में उनके नाम से बने शहीद पार्क में मनाया गया। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि देने मुख्य अतिथि मोसीम रजा, ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह, त्रिवेणी राम, जखनिया विधायक वेदी राम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजक वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जैनुल हसन और उनके पोते परवेज आलम के द्वारा किया गया।

39 जीआरसी की तरफ से ब्रिगेडियर राजीव नारायण विशिष्ट सेवा मेडल एवं कर्नल कुमार मनोज सिंह सहित अन्य सेना के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर सलामी देते हुए माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। हर साल आर्मी की तरफ से यहां पर बैंड की धुन और सलामी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने जखनिया विधायक वेदी राम ने कहा कि शहीद के सम्मान में गांव में वीर अब्दुल हमीद के नाम से प्रवेश द्वार एवं शहीद के पार्क को पर्यटक स्थल की मांग शासन से कर रहा हूं। इसकी आवाज मैं विधान सभा में उठा चुका हूं ,जल्द ही शासन से अनुमति मिल जाएगी।
-
देश के साथ गाजीपुर भी बदल रहा है: मनोज सिन्हा



गाजीपुर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को अपने दो द्विवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन नगर स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के लेक्चरर हाल में छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। कहा कि मेरा मानना है कि शिक्षण और चिकित्सीय कार्य में लगे लोगों को सामान्य लोग भगवान की तरह मानते हैं। वह मानवीय संवेदना वाला भाव बराबर बना रहे और अगर यह काम हम कर पाए तो यह देश और समाज की सबसे बड़ी सेवा होगी। गाजीपुर स्वाभाविक रूप से सुविधाओं से अभावग्रस्त रहा है, लेकिन अब बहुत सी व्यवस्थाएं बदली है, देश भी बदल रहा है, देश के हिसाब से गाजीपुर भी बदला है, भारतीय होने का गौरव हम सब महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुर्व काल मे नालंदा तक्षशिला जैसे शिक्षण संस्थान देश में मौजूद थे। हमारे यहां के बने सामान पूरे विश्व में सराहनीय थे लेकिन गुलामी के लंबे कालखंड के कारण हमारे शिक्षण संस्थानों को षड्यंत्र के तहत नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति भारत को खोया हुआ गौरव वापस दिलाएगा। मैं समझता हूं गाजीपुर में बहुत महान लोग रहे हैं। किन्ही कारणों से हम पीछे रह गए। कभी यहां तीन तीन हवाई पट्टियां थी। देश की सबसे पुरानी अफिम फैक्ट्री गाजीपुर मे है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल साहब, सभी फैकल्टी सदस्यों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को मैं बधाई देना चाहता हूं कि विगत 3 वर्षों में आपने जैसा यह मेडिकल कॉलेज बनाया है, इस आधार पर मुझे यह भरोसा है कि आने वाले दिनों में यह कालेज पूर्वांचल का सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज होगा। जैसी नींव हम डालेंगे वैसे ही इमारत तैयार होगी, उन्होंने अनुरोध किया कि कृपया करके राजनीति का अड्डा ना बनाइएगा और भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो इंस्ट्रूमेंट या सामग्री आपको मिलने में कठिनाई होगी आप हमें बताइएगा उसे एक माह में हम पूरा करेंगे। प्रधानाचार्य डा आनन्द मिश्रा ने कालेज के विशेषताओं तथा उपलब्धियों का वर्णन करते हुए अहर्निश सेवा भाव एवं संचालित सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। आभार धन्यवाद डा नीरज पांडेय ने व्यक्त किया। मनोज सिन्हा को स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश सिंह, प्रो शोभनाथ यादव, डा एके पांडेय, डा मृत्युंजय, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, विवेकानंद पांडेय, अजीत सिंह, निमेष पांडेय सहित कालेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

-
शाह फैज स्कूल में शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग सेशन का हुआ आयोजन


गाजीपुर। शाह फ़ैज़ विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को अध्यापक अध्यापिकाओं के लिए एक ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल क्वॉलिटी असेसमेंट एश्योरेंस पर विभिन्न तरह के सूत्र दिए गए। यह ट्रेनिंग सत्र सी.बी.एस.सी की पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर मोनिका कपूर के द्वारा किया गया। सबसे पहले विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने मोनिका कपूर को बुके देकर उनका स्वागत किया। उसके पश्चात विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र पुष्कर उपाध्याय व कक्षा 12 के छात्र आरव और शुभ्रा ने प्रार्थना गाया व कक्षा 7 के छात्र चित्रार्थ चेतन ने केसियो पर संगीत दिया। ट्रेनिंग सत्र में छात्र छात्राओं के विकास के लिए अध्यापकों को कई सारे सूत्र दिए गए। मोनिका कपूर ने नई शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूप रेखा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने रुचि बनाए रखने के लिए शिक्षकों को ब्रेन स्टार्मिंग अभ्यास भी करवाया गया।

इस ट्रेनिंग सत्र में कुल 64 अध्यापक अध्यापिकाओं ने भाग लिया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, को-ऑर्डिनेटर नेहा कुरेशी, प्राइमरी इंचार्ज चंदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज सुनंदा, वरिष्ठ अध्यापक राजेश, रत्नेश शुक्ला, महबूब आलम, देवेंद्र प्रजापति, संतोष तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने धन्यवाद ज्ञापन से किया।
-
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न


गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय समता भवन पर घोसी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह के जित पर जश्न मनाते हुए हर्ष व्यक्त किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में घोसी की जनता ने भाजपा के घमंड को तोड़ने का काम किया है। इस चुनाव में जिस तरह से भाजपा के नेता और उनके सहयोगी नेता ओमप्रकाश राजभर ने दंभपूर्ण व्यक्तव्य दिया और बदजुबानी की उसे घोसी की जनता ने नापसंद करते हुए इस चुनाव में करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता ने भाजपा की साम्प्रदायिक और नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। भाजपा की तोड़फोड़,समाज में घृणा और नफ़रत तथा बांटने वाली राजनीति को घोसी की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरूपयोग किया और कार्यकर्ताओं को नाहक परेशान और उनका उत्पीड़न किया लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता डरे नहीं बल्कि डटकर उनके जुल्म का सामना किया जिसके कारण उन्हें मुंह की खानी पड़ी है।
समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव परिणाम 2024लोकसभा के चुनाव परिणाम का संकेत है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ,फरेब,और जुमलों से ऊब चुकी है। आगामी लोकसभा के चुनाव में भाजपा की बिदाई तय है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कुमार यादव, डॉ समीर सिंह, रामाशीष यादव, पप्पू यादव, नन्दलाल यादव, राधेश्याम यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव सहित आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।





