Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • कमलापति त्रिपाठी को कांग्रेस ने किया याद

    कमलापति त्रिपाठी को कांग्रेस ने किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मुख्यमंत्री यूपी स्व.पं. कमलापति त्रिपाठी की 118 वीं जयंती पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया…

    गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ राजनेता स्व० पंडित कमला पति त्रिपाठी के जन्मदिन “3 सितंबर” के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रजदेपुर स्थित जिला कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती आज उन्हें याद कर मनाया गया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर 1905 में काशी में जन्में पंडित जी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े एक ईमानदार और कांग्रेस की नीतियों पर चलने वाले गांधीवादी नेता थे, 1971 से 1973 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद भारत के रेल मंत्री रहे। उन्होने 1921 के असहयोग आंदोलन में भाग लिया। और वे कई बार जेल भी गए। कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उन्होने ‘आज’ तथा ‘संसार’ नामक समाचार पत्रों का सम्पादन किया। उन्हे गांधी दर्शन से संबंधित पुस्तक पर मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। वहीं इस अवसर पर प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि जाति से ब्राह्मण होने के साथ सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले पंडित जी संविधान सभा के सदस्य भी रहे। गांधी जी के साथ विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने रेल मंत्रालय के कार्यकाल में पूर्वांचल में रेलवे के क्षेत्र में बड़ा काम किया, वाराणसी का कैंट रेलवे स्टेशन और भारत भर में जाने वाली रेलें भी उन्हीं के अथक प्रयासों की देन है। 3 सितंबर को जन्में पंडित जी का देहावसान 8 अक्टूबर 1990 को वाराणसी में हुआ था। जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि पंडित जी ने सत्तर और अस्सी के दशक में देश प्रदेश के साथ जनपग गाजीपुर की देवकली पंप केनाल, जमानियां में सिंचाई के लिए नहरों की व्यवस्था के साथ गंगा पर निर्मित हमीद सेतू के निर्माण कराया था।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव,आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे ,एवं डॉ राजेश शर्मा ,देवेंद्र कुमार सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा ,सुधांशु त्रिवेदी ,डॉक्टर संगीता राजभर ,रंभा देवी, आलोक यादव ,हामिद अली ,अजय दुबे, उमाशंकर सिंह फौजी, शशि भूषण राय, मुकेश राम ,डॉक्टर अवधेश पांडे, कुंदन खरवार, अदालत सिंह यादव, रतन तिवारी, रईस अहमद, संजीव शर्मा, अहमद अली, राज कपूर, मिंटू खान ,विनोद कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मोदी और योगी देश-प्रदेश के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं: मनोज तिवारी

    मोदी और योगी देश-प्रदेश के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं: मनोज तिवारी

    गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद, भोजपुरी गायक, अभिनेता मनोज तिवारी का रविवार को घोसी उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वाराणसी से मऊ जाते समय महाराजगंज तिराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि भाजपा सरकार नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार देश और प्रदेश के विकास, सम्मान एवं जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है। मनोज तिवारी के साथ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में गाजीपुर के पदाधिकारियों का एक जत्था चुनाव प्रचार के लिए घोसी भी रवाना हुआ जो आज चुनाव प्रचार बन्द होने तक वहां घर घर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का अनुरोध करेगा।

    इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रोफेसर शोभनाथ यादव, जमानियां नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, प्रवीण त्रिपाठी, संजीत सेवार्थ, मुरली कुशवाहा, अनिल जायसवाल, रंजीत कुमार राम, संजय बिंद, नन्दू प्रधान, कमलेश गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद राय, अरविंद कश्यप, ओमकार सिंह, अरविन्द बिंद सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे।

  • आयुष मंत्री पहुंचे आयुर्वेदिक चिकत्सालय, दिया निर्देश

    आयुष मंत्री पहुंचे आयुर्वेदिक चिकत्सालय, दिया निर्देश

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम ओएस) दयाशंकर मिश्र दयालु ने शनिवार को आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहादुरगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टर्स की उपस्थिति और साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। दयालु ने कहा कि मरीजों की उचित देखभाल होनी चाहिए। मरीज आए तो डॉक्टर अनुपस्थिति न पाए जाएं। मरीज के साथ-साथ उनके साथ आने वाले तीमारदारों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीज को वैलनेस सेंटर से ही दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही मरीजों की पूरी देखभाल की जाए, जिससे कि बीमार पूरी तरीके से संतुष्ट होकर ही घर जाए।

  • 346 शिकायत पत्र में 27 का निस्तारण

    346 शिकायत पत्र में 27 का निस्तारण

    गाज़ीपुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 52 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 08 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 346 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 27 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
    इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 48 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 03 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 53 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।
    मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा……

    समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा……

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में नगर निकायो मे कराये जा रहे विकास कार्याे की समीक्षा बैठकं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक नगर पालिका/पंचायतवार विगत 3 वर्षो से 14 वे वित्त आयोग एवं 15वे वित्त आयोग से कराये जा रहे कार्याे, स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति-विशेषकर एन0जी0टी0 के आदेश के क्रम में समयबद्ध अनुपालन हेतु इंगित विन्दुओ पर निकाय की प्रगति, स्वच्छ सर्वेक्षण पर सिटीजन फीडबैक एवं स्वच्छ मंच निकाय की प्रगति, कान्हा गौशाला हेतु आवंटित धनराशि के उपयोबग की अद्यतन स्थिति, कर-करेत्त सग्रह , रैन बसेरा की स्थिति, गढ्ढामुक्त सड़के व प्लास्टिक पॉलिथीन , आडिट आपत्तियों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए जानकारी ली ।उन्होने समस्त सबन्धित अधिकारियेां को निर्देश दिया कि निकायो मे हुए निर्माण कार्याे को गठित समिति द्वारा जॉच के उपरान्त भुगतान की कार्यवाही की जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मे जिन लाभार्थियों द्वारा धनराशि प्राप्त होने के बावजूद निर्माण कार्य नही करा रहे उनका निरीक्षण कर निर्माण पूर्ण करवाये। उन्होने समस्त अधिकारियेां को पी एम स्वनिधि योजना मे सक्रियता लाने का निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तम, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत गाजीपुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • एमजेआरपी स्कूल में लगे आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया शुभारंभ

    एमजेआरपी स्कूल में लगे आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया शुभारंभ

    गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम के एक्टिविटी हॉल में शुक्रवार को दो दिवसीय आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० शान्ति स्वरूप सिन्हा (असि० प्रो० फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट बी0एच0यू0 ) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० मनीष अरोड़ा (असि० प्रो० फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट बी०एच०यू०) के द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। इस कला प्रदर्शनी में कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के छात्रों ने अपनी चित्रावलियों का प्रदर्शन किया। जिसमें कला व आर्ट एण्ड काफट से संबंधित कलाकृतियों में भारतमाता, पेड़ लगाओ देश बचाओ, गंगा स्वच्छता अभियान, बालश्रम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि प्रदर्शित की गयी। इस कला प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र चन्द्रयान- 3 एवं धोनी का व्यक्तिचित्र रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा व सह प्रबंधक संध्या कुशवाहा ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कला प्रर्दशनी में लगायी गयी कलाकृतियों में जीवन की अभिव्यक्ति स्पष्ट झलकती है। इन कलाकृतियों के माध्यम से समाज को अप्रत्यक्ष रूप से बदलने का प्रयास किया गया है।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ० मनीष अरोड़ा ने कहा कि चित्र की भाषा इतनी सरल एवं सहज होती है कि इसे शिक्षित एवं अशिक्षित दोनों ही बड़ी सहजता से समझ लेते है। यदि हम चाहे तो घर में पड़ी बेकार चीजों का प्रयोग कर हम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कला के क्षेत्र में करते हुए नयी चीजों का निर्माण कर सकते हैं। यदि हम प्रसन्नता के साथ कोई कार्य करते हैं तो निश्चित उस कार्य में विशिष्टता दिखाई देती है। जो हमें यहा कला प्रदर्शनी में देखने को मिला। अतिथि के द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, हरि कुशवाहा, महजबीन बानों, अनिल कुशवाहा व राजीव गुप्ता ( कला शिक्षक) धनलक्ष्मी वर्मा, दिनकर सिंह एवं अन्य शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।
    विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन के लिए छात्रों एवं कला शिक्षकों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय ने किया।

  • घोसी का चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा: प्रदेश अध्यक्ष

    घोसी का चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा: प्रदेश अध्यक्ष

    आजीवन अपने खून और पसीने से समाजवादी आंदोलन को सींचते रहे अर्जुन राय:- नरेश उत्तम पटेल

    गाजीपुर। शुक्रवार को सैदपुर तहसील अन्तर्गत पिपनार गांव में समाजवादी आंदोलन के मजबूत सिपाही रहे स्व. अर्जुन राय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने श्रृद्धांजलि सभा में स्व.अर्जुन राय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अर्जुन राय जी समाजवादी आंदोलन के मजबूत सिपाही थे। वह आजीवन अपने खून और पसीने से समाजवादी आंदोलन को सींचते रहे। वह संघर्षों की कोख से पैदा थे। वह पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ तथा संघर्षशील तथा समाजवादी आंदोलन के प्रणेता थे। वह समाजवादी विचारों एवं सिद्धान्तों से हमेशा लैस रहे। लाख परेशानियों के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने वसूलों और सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। वह आजीवन समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहे। समाजवादी पार्टी उनके योगदान को कभी‌ नही भूलेगी। इस श्रृद्धांजलि सभा में उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं साम्प्रदायिक सोच की चर्चा करते हुए सभी को भाजपा द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों से सचेत रहने की हिदायत देते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र सत्ता का दुरपयोग करने का है। लोगों में भ्रम पैदा करने में उसे महारत हासिल है। हमें एकजुटता के साथ भाजपाई साजिशों का मुकाबला करने के लिए सतर्क एवं तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने घोसी में हो रहे उपचुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा अपनी जीत के लिए सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरूपयोग कर रही है इसके बावजूद घोसी में इंडिया का परचम फहरेगा। उन्होंने कहा कि घोसी चुनाव का परिणाम देश की राजनीति की दिशा तय करेगा और 2024 में सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए चुनौती है। यह चुनाव देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बचाने का है। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई चरम पर है। देश की गरीब जनता भूखे पेट सोने को विवश हैं। सिलेंडर के दाम 200 रूपया कम करने पर उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सिलेंडर का दाम 1200रूपया करके माता बहनों को मंहगाई की आग में झोंकने वाले मोदी जी महिलाओं के हक और सम्मान के प्रति पूरी तरह से संवेदनहीन बने हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी और महिला पहलवानों के यौन शौषण के सवाल पर मोदी जी की जुवान पूरी तरह से बंद है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की इज्जत के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है और मोदीजी महिलाओं के सवालों पर मौन धारण किये हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में न्याय के प्रहरी और कानून के रखवाले अधिवक्ता पुलिस की लाठी से पीटे जा रहे हैं लेकिन देश और प्रदेश की गुंगी बहरी भाजपा सरकार मौन धारण किये हुए हैं। मोदीजी की जुवान केवल अपनी स्वयं की तारीफ के लिए तथा अडानी और अंबानी के हित की रक्षा के लिए खुलती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।वह दलितों , पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार दलितों पिछड़ों की‌लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,शोषितों और वंचितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए वह जातिगत जनगणना न कराने का हठ पाल रक्खीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। चुनाव उसके लिए एक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को अर्जुन राय जी के रास्ते पर चलकर अपने संघर्ष, समाजवादी सिद्धान्तों और वसूलों और विचारों से लैस होकर करारा जवाब देना है। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जिसने भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है जनता ने उसे सत्ता से बेदखल कर करारा सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। वह बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के चलते देश में अमीर और गरीब की खांई‌ लगातार चौड़ी होती जा रही है। अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव और किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व.दीनानाथ पांडे के छोटे भाई कैलाशपति पांडे ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लाल‌ टोपी पहनाकर और समाजवादी झंडा देकर सदस्यता ग्रहण करायी। इस श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक डॉ वीरेंद्र यादव,शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, अंकित भारती, राजेश कुशवाहा,सुदर्शन यादव,रामधारी यादव,एस के राय, आमिर अली, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिंद, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह, रविन्द्र प्रताप यादव,सिकंदर कन्नौजिया, रामाशीष यादव,शिवशंकर यादव,चन्द्रिका यादव,आत्मा यादव राहुल यादव,रईस अंसारी,हीरा यादव, रामवचन यादव, रमेश पांडेय,तहसीन अहमद, सदानंद यादव,गोवर्धन यादव, अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, खेदन यादव,कमलेश यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, मार्कंडेय यादव,सुशील जायसवाल,सुरेन्द्र जायसवाल, सुनील यादव, कमलेश यादव, भानु यादव,शशि सोनकर,कैलाश यादव, नरसिंह यादव, कैलाश यादव, जयराम यादव,आदि उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन रमेश यादव और गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।इस कार्यक्रम के संयोजक आजाद राय ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रद्धांजलि सभा से वापस घोसी जाते वक्त उन्होंने सादात में पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य विजय बहादुर यादव के माता के निधनोपरान्त उनके आवास पर जाकर उनकी माता के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

  • बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान

    बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान

    जनपद में राष्ट्रीय पोषण माह शुरू

    बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान

    प्रभावी स्तनपान व संपूरक आहार, मेरी माटी-मेरा देश


    पोषण भी पढ़ाई भी व एनीमिया के सुधार पर होगा ज़ोर



    गाज़ीपुर। जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार को पोषण माह अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए जन आन्दोलन और सामुदायिक भागीदारी बेहद आवश्यक है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) दिलीप कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से हर साल सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। इस बार अभियान में पोषण से सम्बन्धित समस्त कन्वर्जेन्स विभागों के समन्वय एवं समेकित प्रयासों से पोषण आधारित जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों जैसे गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन व किशोरावस्था में पोषण के सम्बन्ध में जनजागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अभियान की मुख्य थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” निर्धारित की गई है। पोषण अभियान के अन्तर्गत छह वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किये जाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य के निर्देशन में समस्त कन्वर्जेन्स विभागों व पार्टनर संस्थाओं के साथ पोषण व स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियां वृहद स्तर पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस माह प्रमुख रूप से ‘प्रभावी स्तनपान व सम्पूरक आहार’, ‘स्वस्थ बालक स्पर्धा’, ‘पोषण भी पढ़ाई भी’, ‘मिशन लाइफ के माध्यम से पोषण स्तर में सुधार’, ‘मेरी माटी-मेरा देश’, ‘जनजातीय केन्द्रित पोषण अभिमुखीकरण’ एवं ‘एनीमिया (खून की कमी) स्तर में सुधार के लिए परीक्षण, उपचार व संवाद’ पर ज़ोर दिया जाएगा।

    इन सभी थीम पर कार्य करने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग जैसे स्वास्थ्य, पंचायती राज विभाग, शिक्षा, खाद्य व रसद, कृषि व उद्यान विभाग, आयुष, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, ग्राम्य विकास विभाग की अहम भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वस्थ बालक स्पर्धा, गृह भ्रमण व केन्द्र आधारित गतिविधियां, बच्चों व गर्भवतियों की नियमित जांच, वजन, उपचार व परामर्श, पोषण रैली आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूल केन्द्रित जन जागरूक पोषण व स्वास्थ्य वर्धक संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान विभाग व पंचायती राज विभाग के समन्वय व सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र तथा सामुदायिक भूमि पर पोषण वाटिका को बढ़ावा दिया जाएगा। सोशन मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य माध्यमों के जरिये प्रचार-प्रसार पर ज़ोर दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों, डॉक्टरों, किसानों, व्यापारियों आदि का भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पोषण माह के दौरान किये जा रहे कार्यक्रमों व गतिविधियों के फोटोग्राफ तथा वीडियो एवं उसका संक्षिप्त विवरण सहित नियमित रूप से जन आन्दोलन डैशबोर्ड ‘पोषण अभियान’ पर अपलोड किया जाएगा। पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर भी नियमित डाटा फीडिंग पर ज़ोर दिया जाएगा। 

  • डीएम के आदेश पर खाद्य पदार्थों का लिया गया नमूना, जांच के बाद होगी कार्यवाही

    डीएम के आदेश पर खाद्य पदार्थों का लिया गया नमूना, जांच के बाद होगी कार्यवाही

    गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में रक्षाबन्धन अभियान चलाकर बुधवार को कुल 6 नमूना संग्रह किया गया, जिसमें टेढ़ीबाजार, ए0एस0अग्रवाल इण्टरप्राइजेज प्रा0लि0 परिसर से छेना की मिठाई एवं बर्फी का नमूना, कचहरी रोड अफीम फैक्ट्री के पास से दूध के दो नमूनें , शादियाबाद तहसील जखनिया से पनीर एवं बेसन लड्डू का नमूना लिया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपाल चन्द, अवधेश कुमार, समला प्रसाद यादव, गुलाब चन्द गुप्त, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

  • रक्षाबंधन पर बेटियों को मिला चेक, मिठाई और राखी

    रक्षाबंधन पर बेटियों को मिला चेक, मिठाई और राखी

    गाजीपुर। एन आई सी कक्ष में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुुमंगला योजना’’ के लाभार्थी बालिकाओं के साथ संवाद कार्यक्रम एवं योजना के लाभार्थियों को प्रतीक चेक का वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं जिला पंचातय अध्यक्षत सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल/अधिकारी/कर्मचारी एवं ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ के लाभार्थियों एवं अभिभावको ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबन्धन की हार्दिक शुभकामनाएं एव आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान एवं स्वास्थ्य को उन्नत एवं समृद्धि बनाने की दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है, जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के ग्रामीण इलाकों एवं सुदुर क्षेत्रों में भी रहने वाली बालिकाएं शिक्षित हो रही हैं, उनके यूनिफार्म, कापी-किताब सहित स्वास्थ्य सम्बंधित योजनओं के माध्यम से कई प्रकार की मुफ्त सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थी बेटियों से सीधा संवाद के दौरान उनके आत्मविश्वास की सराहना किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढाओं’’ की सोच को प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से साकार कर रही है, आज प्रदेश में बेटे और बेटियों में किसी भी प्रकार का कोई अन्तर नही रह गया है, बल्कि बेटियां खेल-कूद, शिक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता के क्षेत्रों में बालकों से दो कदम आगे है। रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेटियों ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बेटियों एवं बहनों को शिक्षा, सम्मान एवं सुरक्षा देने का वचन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उच्च स्तर तक की शिक्षा लेने तक प्रदेश सरकार द्वारा 15 हजार रुपए की विभिन्न किश्तों में दिया जाता था जिसे आगामी वित्तीय वर्ष से बढ़ा कर 25 हजार कर दिया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के अध्यक्षता में जनपद के एन आई सी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’’ के लाभार्थी बेटियों को रक्षा बन्धन के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप डेमो चेक, मिठाई एवं राखी भेट करते हुए उन्हें रक्षा बन्धन पर्व की हार्दिक बधाई, शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया।

Uttar Pradesh Fast News