-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
ऋण वितरण पर जोर दें समन्वयक: डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डी.सी.सी) / जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डी.एल.आर.सी) की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे जिले के सभी बैंक समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड एवं जिले में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में जून 2023 तक की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमे वित्तीय समावेशन, जिले का ऋण जमानुपात एवं जिले मे संचालित उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के योजनाओ जैसे पी एम एफ एम ई, ए आई एफ, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधान मंत्री जन धन योजना एवं अन्य योजनाओ पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के जिला समन्वयक को निर्देशित किया की सभी शासकीय योजनाओं की लंबित पत्रावलियों को निस्तारित करें एवं ऋण वितरण पर जोर दें, ताकि जिले का ऋण जमानुपात में बढ़ोतरी हो सके। जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड द्वारा सदन को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड तथा विभिन्न योजनाओं के बारें में विस्तृत जानकारी दी गयी। अग्रणी जिला प्रबंधक ने वित्तीय समावेशन एवम् सरकार प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत शत-प्रतिशत प्रगति करते हुए, लक्ष्य प्राप्त करने हेतु आग्रह किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, डी डी एम नाबार्ड, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं बैंकर्स एवं अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थि थे।

-
निवेशकों के समस्याओं का व्यक्तिगत ध्यान दें अधिकारी:सीडीओ


गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु की बैठक राइफल क्लब सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हई। जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं निर्णय लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेशको को निवेश मे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्याओ का निराकरण प्राथमिकता के तौर पर कराते हुए समस्याओ का निदान किया जाये। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि पोर्टल पर विभिन्न विभागो द्वारा जारी 271 एम ओ यू धनराशि 2854.28 की समीक्षा किया गया, जिसमें 186 ईकाइयां धनराशि 1578.73 संचालन हेतु गम्भीर है। उन्होने बताया कि 186 मे से 42 ईकाईयो द्वारा कंट्रक्शन कार्य पूर्ण करा लिया है तथा 27 ईकाईयों का कार्य प्रगति पर है। 25 ईकाईयो द्वारा अपने स्तर से भूमि की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्यो को सम्यान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया। जिससे माह सितम्बर मे प्रस्तावित जी बी सी मे इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जा सके। इसके अतिरिक्त आवास विभाग मे 7 एमओयू, धनराशि 40.50 करोड़, यू पी एस आई डी ए विभाग में 1 एम ओ यू धनराशि रू 150 करोड़, ट्रांसपोर्ट विभाग में 01 एमएमयू धनराशि 3 करोड़, आबकारी मे 1 धनराशि 179 करोड़, उद्यान विभाग मे 5 इकाईया धनराशि 35 करोड़, पर्यटन में 5 इकाइयां धनराशि रू 13 करोड़, आई टी एण्ड इलेक्ट्रानिकक्स विभाग मे 1 एम ओ यू धनराशि 1 करोड, अतिरिक्त उर्जा विभाग में 5 एम ओ यू धनराशि 1083 करोड़ मे 3 इकाइया धनराशि 648 करोड़, को आपरेटिव में 11 एम ओ यू धनराशि 26.70 करोड मे 8 इकाईया धनराशि 18.70 करोड़़, मत्स्य विभा में 1 एम ओ यूू धनराशि 1 करोड़, वन विभाग में 35 एम ओ यू धनराशि 39 करोड मे से 26 ईकाइया धनराशि 30 करोड़़, सेकेण्डरी एजुकेशन विभाग में 3 एम ओ यू धनराशि 20.50 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग में 3 एमओयू धनराशि 5.50 करोड़ मे से 2 ईकाईया धनराशि 4 करोड़, चिकित्सा में 7 एमओयू धनराशि 31 करोड मे से 5 ईकाइया धनराशि 23 करोड़, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 2 एमओयू धनराशि 7 करोड मे से 1 ईकाईया धनराशि 5 करोड़़, चिकित्सा स्वास्थ्य में 7 एम ओ यू धनराशि 112 करोड मे से 4 ईकाइया धनराशि 9.50 करोड़़, दुग्ध विकास में 11 एमओयू धनराशि 273 करोड मे से 3 ईकाइया धनराशि 30 करोड़़, पशु पालन विभाग में 51 एम ओ यू धनराशि 139.50 करोड़ मे से 30 ईकाइया धनराशि 30.25 करोड़, हैण्डलूम टैक्सटाईल्स मे 1 एमओयू धनराशि 1 करोड़ संचालन हेतु गंभीर है।


मुख्य विकास अधिकारी ने संचालन ईकाईयों की दिन-प्रतिदिन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओ को सम्यान्तर्गत निस्तारित कराने का निर्देश दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबन्धक को निवेशको की ऋण की समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए निवेशको को जो भी ऋण पत्रावली प्राप्त हो उस पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए अपने स्तर से शाखा प्रबन्धको को निर्देशित किया जाये। ताकि समयान्तर्गत निवेशको को ऋण मुहैया कराया जाये एवं छोटी-छोटि कमियो के कारण निवेशको का ऋण पत्रावली अनावश्यक विलम्ब न हो। निवेशको के अनापत्तियो से सम्बन्धित समस्यो पर मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयान्तर्गत अनापत्ति निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणो , प्राप्त शिकायतो, अनुमतिया, अनापत्तियो, पंजीयन लाइसेंस आदि समयान्तर्गत निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकरी ने निवेशको के भूमि से सम्बन्धित समस्याओ पर चर्चा, व्यापारियो की समस्याओ पर चर्चा, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकरी ने कहा कि सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्यांेगो के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।
-
लाखों लोगों ने किया एमडीए दवा का सेवन, छूटे हुए लोग जरूर खा लें दवा

शुरू हुआ एमडीए मॉप अप राउंड, छूटे हुए लोग जरूर खा लें दवा
दो सितंबर तक खिलाई जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा
अब तक करीब 35 लाख लोगों ने किया एमडीए दवा का सेवन

गाज़ीपुर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाये गये ‘सामूहिक दवा सेवन’ (एमडीए) अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया गया। यह अभियान 10 अगस्त से 28 अगस्त तक संचालित किया गया, लेकिन जो परिवार व लाभार्थी किन्हीं कारणों से दवा खाने से छूट गए हैं या जिन्होंने इन्कार किया है, उनके लिए मॉप अप राउंड मंगलवार से शुरू किया गया। यह दो सितंबर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने कहा कि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। इसको रोकने के लिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। इसलिए वर्ष में एक बार चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन (एमडीए) अभियान के तहत फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन जरूर करें। पाँच साल तक लगातार व साल में एक बार यह दवा खाने से फाइलेरिया संक्रमण से बचा सकता है। फाइलेरिया किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। यह न तो अमीर देखता है और न गरीब। इसलिए भ्रम न पालें और दवा का सेवन जरूर करें। वेक्टर बॉर्न डिजीज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ जेएन सिंह ने कहा कि यह दवा दो वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को खानी है। गर्भवती, दो वर्ष से छोटे बच्चे और गंभीर रूप से बीमार लोगों को इस दवा का सेवन नहीं करना है। यह दवा फाइलेरिया से आपको सुरक्षा प्रदान करेगी। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि एमडीए अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में करीब 35 लाख से अधिक लक्षित आबादी को फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जा चुका है। करीब 80 प्रतिशत आबादी को कवर किया जा चुका है। मॉप अप राउंड में इसको 85 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिन ब्लाकों का कवरेज 85 प्रतिशत से कम है उसको जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा किन्हीं कारणों से छूटे हुये लाभार्थियों को मंगलवार से शुरू होकर दो सितंबर तक चलने वाले मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रचार-प्रसार पर बेहद ज़ोर दिया गया है, लेकिन अब भी लोगों के मन में दवा न खाने को लेकर भ्रांतियाँ बनी हुई हैं। इसको दूर करना बेहद जरूरी है। फाइलेरिया के लक्षण – फाइलेरिया वाहक क्यूलेक्स मच्छर के काटने के बाद व्यक्ति को बहुत सामान्य लक्षण दिखते हैं। अचानक बुखार आना (आमतौर पर बुखार दो से तीन दिन में ठीक हो जाता है), हाथ-पैरों में खुजली होना, एलर्जी और त्वचा की समस्या, स्नोफीलिया, हाथों में सूजन, पैरों में सूजन के कारण पैर का बहुत मोटा हो जाना, पुरुषों के जननांग और उसके आस-पास दर्द व सूजन होना, पुरुषों के अंडकोष व महिलाओं के स्तन में सूजन आना फाइलेरिया के लक्षण हैं। प्रतिकूल प्रभाव से न घबराएँ – एमडीए अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराते हैं। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा खाने के बाद किसी-किसी को जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी आना, सिर दर्द, खुजली की शिकायत हो सकती है, ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से हो सकता है, जो दवा खाने के बाद मरते हैं। ऐसी प्रतिक्रिया कुछ देर में स्वतः ठीक हो जाती है। यदि यह समस्या बनी रहती है तो रैपिड रिस्पांस टीम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। बचाव – सहायक मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने बताया कि घर के आस-पास पानी, कूड़ा और गंदगी जमा न होने दें। घर में भी कूलर, गमलों अथवा अन्य चीजों में पानी न जमा होने दें। सोते समय पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। यदि किसी को फाइलेरिया के लक्षण नजर आते हैं तो वह घबराएं नहीं। विभागीय स्तर पर मरीज का पूरा उपचार होता है। इसलिए लक्षण नजर आते ही सीधे सरकारी अस्पताल जाएं।


-
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कीर्ति सिंह का हुआ चयन


राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कीर्ति सिंह का हुआ चयन
ग़ाज़ीपुर। जज्बा हो तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। इसे साबित कर दिखाया है जिले की होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी कीर्ति सिंह ने। उनके बेहतर खेल की बदौलत राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के नेतृत्व का जमा दिया गया है। कानपुर में आयोजित सीआईएससीई उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल तड़बनवा गाज़ीपुर की कक्षा 9 की छात्रा कीर्ति सिंह का चयन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल की सिस्टर जमीला ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन के लिए कीर्ति सिंह को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफल होने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षक विपिन सिंह यादव की देखरेख में स्कूल परिसर में ही छात्र-छात्राएं ताईक्वांडो का प्रशिक्षण लेते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में अक्टूबर माह में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए सीआईएससीई द्वारा कानपुर में 25 से 27 अगस्त को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कीर्ति सिंह ने जूनियर अंडर 68 किलो भार वर्ग में प्रदेश के छह जनपदों के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। अब उनको उत्तर प्रदेश का नेतृत्व सौंपा गया है। सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल की सिस्टर जमीला ने बताया कि कीर्ति की उपलब्धि से सभी गौरवान्वित हैं। वह खिलाड़ियों के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरी है। इस उपलब्धि पर स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर रंजीत कुमार व वंदना यादव सहित शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी। इस उपलब्धि पर कीर्ति सिंह ने कहा कि इसका श्रेय स्कूल की सिस्टर जमीला जो कि मेरे ऊपर भरोसा जताते हुए पूरा सहयोग किया और मेरे ताइक्वांडो कोच विपिन सिंह यादव जो की लगातार मुझे विभिन्न तकनीक का ज्ञान देते रहे। और जब भी मैं हिम्मत हारती उस वक्त मेरे माता-पिता मेरे साथ खड़े होकर मेरी हिम्मत को बढ़ावा देते रहें। अब मेरा अगला लक्ष्य नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर एसजीएफआई के लिए सेलेक्शन लेना है। -
माउंट लिट्रा जी स्कूल ने ऐसे मनाया मेजर ध्यानचंद की जयंती

माउंट लिट्रा जी स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन

गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में हॉकी के जादूगर एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित मेजर ध्यानचंद की जयंती विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी पुष्प स्थापित कर मेजर को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल खेले गए। खेल में उत्कृष प्रदर्शन करने के आधार पर छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने अभिभावकों की उपस्थिति एवं भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वंशिका के द्वारा किया गया।
-
माउंट लिट्रा जी स्कूल ने ऐसे मनाया मेजर ध्यानचंद की जयंती

माउंट लिट्रा जी स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन

गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में हॉकी के जादूगर एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित मेजर ध्यानचंद की जयंती विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रचलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसी क्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी पुष्प स्थापित कर मेजर को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल खेले गए। खेल में उत्कृष प्रदर्शन करने के आधार पर छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कारकून ने अभिभावकों की उपस्थिति एवं भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा वंशिका के द्वारा किया गया।
-
समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने दिया अल्टीमेटम


गाजीपुर। पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने छात्रों को हो रही समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रबंधक के नाम संबोधित पत्रक चीफ प्राक्टर डॉ परिहार सिंह को सौंपा। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण में छात्र और छात्राओं के लिए कैंटिन कि सुविधा उपलब्ध है परन्तु कैंटिन बंद रहने से छात्र- छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। यथा शीघ्र एक सप्ताह के अंदर संसाधन से युक्त कैंटिन को छात्र-छात्राओं के लिए नहीं खोला गया तो हम सभी छात्र-छात्रायें धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होंगी। पत्रक सौंपने में रिमा सिंह, अनुष्का सिंह, कृति राय,चन्द्रकला कुमारी, अर्चना, छात्र नेता अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, प्रिंस प्रजापति, ईश्वर यादव, विकाश यादव , राहुल,अंकित यादव , कृष्णा यादव, सुजल मौर्य, अंकित यादव, सुनील प्रजापति इत्यादि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

-
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, बांधा रक्षा सूत्र

धर्म की रक्षा के लिए मनाये रक्षाबन्धन उत्सव- डा. बालमुकुन्द


गाजीपुर। धर्माे रक्षति रक्षितः, धर्म की रक्षा करने वाले का ही धर्म रक्षा करता है, महाभारत में श्रीकृष्ण ने मनु स्मृति की वर्णित श्लोको का अर्थ समझाते हुए अर्जुन को बताया था। हमारा भगवा ध्वज हिन्दू धर्म का वाहक रहा है और इसी धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षाबन्धन उत्सव राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 98 वर्षो से मनाता आ रहा है। यह उदबोधन डा.बालमुकुन्द ने रविवार को लंका मैदान में स्थित सभागार में रक्षाबन्धन उत्सव पर कही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यअतिथि डा0 बालमुकुन्द संगठन मंत्री व सच्चिदानन्द जौनपुर विभाग संचालक, जयप्रकाश जिला संचालक, राजेन्द्र नगर संचालक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर गुरू केशवबलिराम हेडगेवार, भारत माता व सदाशिवराव गोलवरकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। सह विभाग प्रचारक दीपक ने अतिथियो को मंचासीन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कुल छः पर्व होते है, पहला वर्ष प्रतिपदा जो चैत्र मास के प्रारंभ मे नववर्ष के रूप मे मनाया जाता है। दूसरा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव जो छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के रूप मे मनाया जाता है। तीसरा पर्व गुरू पूर्णिमा जो आषाढ मास मे गुरू व्यास के जन्मदिन पर मनाया जाता है, चौथा पर्व रक्षाबन्धन जो धर्म की रक्षा के साथ समाज मे समरसता का संदेश देता है, पांचवा पर्व विजय दशमी जो अश्विन मास मे शक्ति का प्रतीक अस्त्र-शस्त्र व माॅ दुर्गा की आराधना के साथ की जाती है और मकरसंक्रांति समाज मे समरसता का भाव बनाये रखने के लिए सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इन उत्सवो मे से एक रक्षाबन्धन उत्सव धर्म की रक्षा के लिए रक्षाबन्धन मनाये जाने पर बल दिया।


भगवान बावन अवतार में राजा बली, महाभारत में श्रीकृष्ण ने द्रौपदी, का प्रसंग की याद दिलायी, इसके साथ साथ ये रक्षा सूत्र हम अपने गुरू भगवा ध्वज को बाधकर धर्म की रक्षा का संकल्प लेते है। आज के परिवेश में हम समरसता के भाव के साथ समाज में वैमनस्ता समाप्त करने लिए सभी वर्गाे मे जाकर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते है। तभी हम ’येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचलः की परिकल्पना को अपने हृदय में उतार पायेगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंचासीन समाजसेवी कुवंर विरेन्द्र सिंह व संचालन नगर कार्यवाह अंजनी, प्रार्थना नीतिन ने किया। कार्यक्रम के समापन के समय आये भगनियों ने कार्यक्रम मेें उपस्थित भाईयो व नागरिक जनो को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबन्धन उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक आर्दश, विभाग से नीरज, अभय, जिला कार्यवाह अमित, जिला शारीरिक प्रमुख हर्ष, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, हृदयेश, तुलसीदास, शिवकुमार, देवसरन, शिवम, दुर्गेश, विशाल चौरसिया, दीनदयाल, संजय, अनुज, सुधीर केसरी, मंत्री बच्चा तिवारी, डा.धमेन्द्र, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, आरती सिंह, सुधा राय, साधना सिंह, धर्मवीर सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अखिलेश सिंह, बृजकिशन, रिशु, ज्ञानचंद, सुनील ओझा, कृपाशंकर राय, विशाल चौरसिया, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, विनोद उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, सुधीर प्रधान, अशोक सिंह, व्यासमुनि राय, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, आशुतोष, गिरधर चौरसिया, राजेश यादव, संजय यादव, सुग्रीव बिन्द, ओमप्रकाश बिन्द, तेजनारायन सिंह, मनीष जायसवाल, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।


-
तीन गिरफ्तार, दो फरार


गाजीपुर। शहर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गोकशी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गौमांस, गौवंशीय चर्बी, गोवंशीय व पड़वा की खाल, अर्ध कटा मृत गोवंश, जीवित गोवंश, जीवित पड़वा, कुल्हाड़ी, चापड़, लोहे की चाकू, लकड़ी का ठीहा, बाट, तराजू, मोटर साइकिल, नगद रुपए एवं गोमांश बरामद हुआ। सोमवार को थाना कोतवाली कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह व स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली के सराय जेर किला क्षेत्र से तीन अभियुक्त शकील कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र अब्दुल जलील निवासी सराय गली जेर किला थाना कोतवाली, मुख्तार कुरैशी पुत्र अब्दुल जलील निवासी सराय गली जेर किला थाना कोतवाली एवं शाद शेख उर्फ लक्की पुत्र शमीम शेख निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 3 कुन्तल गौमांस, 1 कुन्तल गौवंशीय चर्बी, 170 गोवंशीय व पड़वा की खाल, 1 अर्ध कटा मृत गोवंश, 3 जीवित गोवंश, 9 जीवित पड़वा, 2 कुल्हाड़ी, 2 चापड़, 4 लोहे की चाकू, 5 लकड़ी का ठीहा, 8 बाट, 2 तराजू, 1 मोटर साइकिल एवं गोमांश बिक्री के 1200 रूपये नगद बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान शेष अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। फरार अभियुक्त में चेलाल कुरैशी पुत्र मुख्तार कुरैशी निवासी सरायगली जेर किला थाना कोतवाली तथा इब्राहिम पुत्र अन्तू निवासी खुदाईपुरा थाना कोतवाली शामिल रहे।
-
मिलावटी खाद्य पदार्थ की पकड़ी गई गाड़ी, डीएम ने दिया निर्देश

गाजीपुर। सहायक आयुक्त (खाद्य) – II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आर0सी पाण्डेय ने बताया है कि रविवार को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के कैम्प कार्यालय द्वारा सूचना दी गई कि एक वाहन में मिलावटी खाद्य पदार्थ वितरण व विक्रय हेतु संग्रहित है, जिसे नंदगंज कोतवाली पुलिस द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आर. पी. सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं गुलाब चन्द गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम द्वारा कोतवाली जाकर निरीक्षण किया गया। मौके पर वाहन संख्या UP65 JT0719 चालक हनुमान यादव नि0 कटघरा खादीमन था। नंदगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि वाहन में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां हैं जिनके निमार्ता -माँ वैष्णों नंदिनी फूड प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 एग्रोपार्क यू पी एस आई डी सी करखियाव वाराणसी हैं। मौके पर वाहन में पायी गई मिठाइयों में मिलावट का संदेह होंने पर गुलाब चन्द गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वीट आफ सेमोलिना (डोडा ), छेना स्वीट्स, मिक्स बर्फी के कुल तीन संग्रह कर जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उ0 प्र0 लखनऊ प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।





