Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • उत्साह के साथ लोग सुनते हैं पीएम मोदी के मन की बात: एमएलसी चंचल

    उत्साह के साथ लोग सुनते हैं पीएम मोदी के मन की बात: एमएलसी चंचल

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के लगातार 104 वें संस्करण को भारतीय जनता पार्टी ने बुथ स्तर पर सुना। इस दौरान रविवार को बुथ बैठक कर मतदाता चेतना अभियान में प्रत्येक व्यस्क के नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मंडल मनिहारी प्रथम, शक्ति केंद्र बरहट के बूथ 351 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में असंतोष व्याप्त है। आज विपक्ष के पास कोई नैतिक विषय ही नही बचा है जिसको लेकर वह जनता के बीच जा सके।

    सदर विधानसभा के बुथ संख्या 138 महाराजगंज के हीरा पैलेस में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के कोने कोने से समाज में छोटी से छोटी घटनाओं, आयोजनों एवं प्रतिभाओं आदि को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा कर उसको देश की मुख्य धारा से जोडना तथा प्रोत्साहित करना मन की बात का मुख्य उद्देश्य है‌। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को लोग उत्साह से इस कार्यक्रम को सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। कहा कि मतदाता सूची में सबका नाम हो यह प्रयास जरूरी है। इस अवसर पर बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, अनिल जायसवाल, कमलेश बिंद, रामजी बलवंत, मोहन जायसवाल, रंजीत कुमार, डा प्रदीप पाठक, महेश पासी सहित अन्य कार्यकर्ताओं मन की बात सुना।

  • मद्धेशिया वैश्य नगर समिती का वार्षिक सावनी पूजा सम्पन्न

    मद्धेशिया वैश्य नगर समिती का वार्षिक सावनी पूजा सम्पन्न

    ग़ाज़ीपुर। रविवार को मद्धेशिया वैश्य नगर समिती का वार्षिक सावनी पूजा एवं सन्त गणीनाथ का पूजा रजागंज स्थित गंगा पैलेस में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार गुप्ता एवं अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया थे। कार्यक्रम में प्रातः हवन हुआ और संत गणीनाथ का पूजन हुआ। उसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा संत गणिनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें जिले के प्रसिद्ध गायक लल्ली गुप्ता ने अपने टीम के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज मद्धेशिया ने कहा कि हमारा समाज आर्थिक रूप से संपन्न तो है लेकिन राजनीति में हमारी भागीदारी थोड़ा कम होता है।

    इसलिए मैं आप सभी लोगों से यह निवेदन करने आया हु की राजनीति में भी आप सब बढ़-चढ़कर हिस्सा ले जिससे हमारे समाज को भी राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। वही नगर पालिका अध्यक्ष बलिया ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब ने बहुत अच्छा आयोजन कराया है। इसी तरह आप समाज के लोग एकजुट होकर समाज के लोगों को जोड़े जिससे हमारे समाज का विकास हो सके। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, Ado पंचायत दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, डॉक्टर डीपी गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पहटिया, नारद गुप्ता, रवि गुप्ता, मिश्रीलाल गुप्ता एवं मद्धेशिया समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुज गुप्ता उर्फ छोटू और संचालन अजय गुप्ता सोनू किया।

  • भूकंप आपदा पर मॉक अभ्यास किया गया आयोजित

    भूकंप आपदा पर मॉक अभ्यास किया गया आयोजित

    गाजीपुर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में 11 एनडीआरएफ वाराणसी की टीम विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी मे शनिवार को इस जनपद में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह के दिशा निर्देश में उप कमांडेंट राम भवन सिंह के नेतृत्व मे एवं निरीक्षक आर. बी. गौतम एवम आपदा विशेषज्ञ, 35 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम ने ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला गाजीपुर एवं अन्य सभी हितधारकों के साथ भूकंप आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। संयुक्त मॉक अभ्यास के दौरान भूकंप आपदा पर एक परिदृश्य को तैयार किया गया था, जिसमे सेन्ट मैरी कान्वेंट स्कूल तड़बनवा के भवन का एक हिस्सा भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गया था एवं 10 विद्यार्थियों के स्कूल भवन के अंदर फसे होने का प्रदर्शन किया गया। तदनुसार, स्कूल प्रधानाचार्य – सिस्टर जमिला द्वारा ई.ओ.सी. (इमर्जेंसी आपरेशन सेन्टर) को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसमे एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष और सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुँच कर ऑपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए तथा स्थानीय प्रशासन से घटना की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तथा अपने विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू इक्यूपमेन्टस का इस्तेमाल करते हुए राहत एवं बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया।

    बचाव दल द्वारा होरिजेन्टल अप्रोच बनाकर आर.सी.सी. की दीवाल, लोहे के दरवाजे, लकड़ी के दरवाजे तथा लोहे की खिड़की को काटकर संकीर्ण और तंग रास्ते से होकर, विभिन्न प्रकार के उपकरणों की मदद से बचावकर्मियों द्वारा जीवन रक्षक कौशल का प्रदर्शन करते हुये स्कूल भवन के अन्दर फंसे सभी पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला गाया। एनडीआरएफ टीम द्वारा सभी पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेन्स से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था। मॉक अभ्यास का उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच में समन्वय बनाना, उपचारात्मक उपाय करना, संसाधनों की दक्षता का जांच करना एवं भूकंप आपदा के प्रतिकूल परिस्थितियों में राहत बचाव कार्यवाही को परखना है, जिससे कि भूकंप आपदा के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए मानव जीवन को बचाया जा सके। इस मॉक अभ्यास को उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी,  तहसीलदार,  सीएमओ व अन्य विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजुदगी में आयोजित किया गया। अभ्यास में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजीपुर, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवा, एनवाईके, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड,  मीडियाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।

  • मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे स्टांप विक्रेता

    मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे स्टांप विक्रेता

    गाजीपुर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन शुक्रवार को हड़ताल पर रहा। इसी क्रम में 25000 स्टांप वेंडर्स के हितों की अनदेखी और स्टॉक होल्डिंग की नीति को लेकर एसडीएम कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्टांप विक्रेताओं ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार के स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल को अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन और हड़ताल के संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। पांच सूत्रीय मांगों में स्टांप पेपर की फोटो कॉपी स्कैनिंग करते हुए हो रही चोरी को रोकने हेतु सेफ्टी फीचर्स लगाने की मांग की गई क्योंकि स्टाक होल्डिंग चोरी होते हुए राजस्व को रोकने में विफल साबित हो रही है।

    अन्य मांग में समस्त स्टांप वेंडर्स को पहचान पत्र मुहैया करवाने, एक लाख के सापेक्ष ढाई सौ रुपए का कमीशन भुगतान स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन से दिलवाने, पूर्व की भांति फिजिकल स्टांप एवं ई स्टांप समानांतर रखा जाए। कोषागार के माध्यम से सॉफ्टवेयर निर्माण कराते हुए ई स्टांप की बिक्री सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन करियों ने कहा कि स्टॉक होल्डिंग के अधीन कार्य का किया जाना मुश्किल है और असुरक्षा की भावना भी पनपती जा रही है। बता दें कि ऑल यूपी स्टांप वेंडर्स एसोसिएशन लगातार वेंडर्स के हित में कार्यरत रहा है। इस दौरान धरना प्रदर्शन करने वाले स्टांप विक्रेताओं में राजा, संजय गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, दया वर्मा, मो आजम, सतीश गुप्ता, महेंद्र राय, आशीष गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, रामबिलास यादव, अनिल तिवारी, इंद्रजीत यादव, किशन गुप्ता, मथुरा और मो जमशेद सहित अन्य शामिल रहे।

  • इंडिया से घबड़ाई हुई है भाजपा: जिलाध्यक्ष

    इंडिया से घबड़ाई हुई है भाजपा: जिलाध्यक्ष

    गाजीपुर। शुक्रवार को शहर मुख्यालय स्थित जिला पंचायत हाल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के नवमनोनीत प्रदेश सचिव चन्द्रिका यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से दल को मजबूती मिलेगी और संगठन धारदार होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच के चलते देश में आपसी भाईचारा, सौहार्द और देश की गंगा जमुनी तहजीब और सांझी विरासत की संस्कृति को नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समाजवाद की रक्षा तथा नफरत की सियासत को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार का खात्मा जरूरी है । उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता योगी और मोदी सरकार के खिलाफ गुस्से में है। उन्होंने कहा कि इंडिया के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा घबड़ाई हुई हैं और भाजपा के खिलाफ देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। आज जरूरत है जनता के बीच जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अलख जगाने और उसके खिलाफ संघर्ष को तेज करने की। नवमनोनीत प्रदेश सचिव चन्द्रिका यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस देश का संविधान और लोकतंत्र ही नहीं खतरे में है बल्कि उसकी साम्प्रदायिक नीतियों के चलते इस देश की सभ्यता और संस्कृति भी खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार द्वारा जो देशवासियों को यह झूठा पाठ पढ़ाया जा रहा है कि 2014 से पहले इस देश में कोई विकास कार्य हुआ ही नहीं था। हमारे कार्यकर्ताओं को अपने तर्क से भाजपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे उस तिलिस्म को तोड़ने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह झूठे और फरेबी लोग हैं झूठ गढ़ने और कुतर्क करने में इन्हें महारत हासिल है।‌इनके साजिशों और झूठे प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, हरिनाथ यादव, डॉ नन्हकू यादव, मन्नू सिंह, जिला उपाध्यक्ष आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार बिंद,गोपाल यादव, रीता विश्वकर्मा,विभा पाल, डॉ समीर सिंह,सदानंद यादव,दिनेश यादव,अमित ठाकुर, असलम खां, जवाहिर यादव,विजय शंकर यादव,कमलेश यादव भानु,आजाद राय, युवा नेता अभिनव सिंह, अवधेश यादव उर्फ राजू, राजेंद्र यादव,रमेश यादव, ओमप्रकाश यादव, राहुल यादव,सुरज राम बागी,राजेश यादव,रामज्ञान यादव,परवेज अहमद,लल्लन यादव, सुनील यादव, राकेश यादव,सदानंद यादव, राजनाथ कुशवाहा,बसन्त यादव,अक्षय यादव,पांचू यादव,वंशबहादुर कुशवाहा ,भगवान यादव, शिवकुमार यादव, पांचू यादव, दयाशंकर यादव, सुर्यमणि यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे। इस समारोह का संचालन रामनगीना यादव ने किया।

  • 52 एटीएम के साथ दो चोर गिरफ्तार

    52 एटीएम के साथ दो चोर गिरफ्तार

    गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने एटीएम0/क्रेडिट कार्ड चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 52 एटीएम0/क्रेडिट कार्ड व अन्य कार्ड, 5000 रुपये नगद तथा 1 मोटर साइकिल बरामद किया गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शहर कोतवाली प्रभारी तेज बहादूर सिंह ने अपने पुलिस टीम के साथ खोवामण्डी चौराहे पर स्थित HiTachi ATM के पास से एटीएम0/क्रेडिट कार्ड चोरों के गिरोह के 2 सदस्य प्रभात गुप्ता पुत्र पुनीत गुप्ता निवासी संजय नगर कालोनी पहडिया थाना कैण्ट जनपद वाराणसी और ज्ञानेन्द्र सिंह राठौर पुत्र रंजीत सिंह राठौर निवासी सीरगोबर्धन काशीपुरम कालोनी थाना लंका जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से 52 एटीएम0/क्रेडिट कार्ड व अन्य कार्ड, 5000 रुपए नगद तथा 1 मोटर साइकिल बरामद किया।
    गिरफ्तार चोरों से पुलिस ने पूछताछ किया तो चोरों ने बताया गया कि साहब हम दोनो लोग तथा हमारा एक साथी जिसका नाम दिलीप गुप्ता पुत्र लल्लू गुप्ता निवासी संजय नगर कालोनी पहडिया थाना कैण्ट जनपद वाराणसी आपस में मिलकर ATM के बाहर खडे रहते है, जो लोग ATM कार्ड से पैसा नही निकाल पाते है, या उन्हे ATM कम चलाना आता है, हम लोग उनकी मदद करने के बहाने उनका ATM पिन जानकर, धोखे से ATM बदल कर अपने पास रखे ATM उन्हे देकर हट बढ जाते है, तथा उनके असली ATM कार्ड से पैसा निकाल लेते है, लोगों का जब पैसा कट जाता है तो वह तुरन्त अपना ATM ब्लाक करा देते है। चोरों ने बताया कि हम तीनो लोग 18 अगस्त 2023 को HiTachi ATM मशीन से एक व्यक्ति का ATM पिन जानकर उसका कार्ड बदलकर दूसरे ATM मे जाकर उसके 78000/ रूपये निकाल लिये थे तथा गाजीपुर मे ही मार्च 2023 मे रौजा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM से एक महिला के कार्ड का पिन जानकर उसका ATM कार्ड बदलकर उसका पैसा हम तीनो लोगो द्वारा निकालकर दोनो कार्ड फेक दिया था। गिरफ्तार चोरों के ऊपर विभिन्न धाराओं में जिले सहित अन्य गैर जनपदों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक रजदेपुर चौकी प्रभारी देवेन्द्र बहादुर सिंह, रजागंज चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार निषाद, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव और कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार शामिल थे।

  • बीमारियों से बचाव के लिए करें यह काम

    बीमारियों से बचाव के लिए करें यह काम

    गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि बारिश के दौरान एवं उसके उपरांत हमारे आसपास जलजमाव के कारण मच्छर जनित बीमारियों के संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही साथ बारिश के बाद अचानक से तेज धूप निकलने के कारण वायरल बुखार का संक्रमण भी होता है। बीमारियों से बचाव हेतु अपने घरों के आसपास, घरों की छतों पर तथा घरों के अंदर कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए। घरों के आसपास के जलजमाव का निस्तारण पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभागों के सहयोग से करवाया जाना आवश्यक है। घरों के अंदर तथा छतों पर अनावश्यक वस्तुओं, जैसे पुराने टायर, प्लास्टिक अथवा मिट्टी के पुराने बर्तन, बोतल, ग्लास, नारियल के खोल आदि को तत्काल हटा देना चाहिए। कूलर के पानी को निकाल कर अच्छे से साफ करके सुखा कर रख दें तथा उसका प्रयोग अब बंद कर दें। शरीर को पूरी तरीके से ढक कर रखें तथा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छर जनित बीमारियों के जांच एवं उपचार की सुविधा सभी सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। बुखार होने पर तत्काल अपने निकटवर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा अथवा सरकारी चिकित्सालय से संपर्क करें। कभी भी अनधिकृत चिकित्सक से अथवा स्वयं उपचार नहीं करवाए। अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु हमेशा ताजे भोजन का सेवन करें। पीने के लिए शुद्ध पेयजल का प्रयोग करें। सड़े गले एवं पहले से कटे फल सब्जी अथवा बासी मछली का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें। अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें तथा अपने नाक और मुंह को ढक कर रखें। शौचालय का प्रयोग करे। शौच के उपरांत, खाना पकाने और खाने से पहले अपने हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धोयें। जनपद में अबतक डेंगू के 3 पुष्ट रोगी मिले हैं जो क्रमशः पुणे, कोटा तथा नागालैंड से ग्रसित होकर वही से उपचार कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने गृह जनपद गाजीपुर आये है। पुनः यहाँ जाँच कराने के कारण सभी डेंगू धनात्मक मरीजों के यहाँ निरोधात्मक कार्यवाही करा दी गयी है। वर्तमान में सभी मरीज स्वस्थ है। जिला अस्पताल, सभी धनात्मक पाये गये है। प्रा० स्वा० केन्द्रों पर जाँच तथा उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध है।

  • मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से होगा ऑपरेशन, डीएम ने किया…….

    मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से होगा ऑपरेशन, डीएम ने किया…….

    गाजीपुर। शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में Laproscopic सर्जरी (दूरबीन विधि से आपरेशन) डा० दीपिका पाटिल सह आचार्य सर्जरी विभाग एवं समस्त टीम के द्वारा किया गया। इसका उद्धघाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं प्रधानाचार्य सहित अन्य संकाय सदस्य ओ०टी में मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ओटी में पहुंच कर ऑपरेशन किए गए मरीज का हालचाल पूछा। जिलाधिकारी को प्रधानाचार्य ने बताया कि Laproscopic मशीन (दूरबीन विधि द्वारा) से Gall Bladder, Appendix, Uterus, Hernia इत्यादि का आपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा वार्ड, ब्लड बैंक तथा ब्लड कम्पोनेन्ट सप्रेंशन यूनिट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सन्तोषजनक नजर आई।

  • ग्राम चौपाल में नाराज हुई डीएम, मांगा स्पष्टीकरण

    ग्राम चौपाल में नाराज हुई डीएम, मांगा स्पष्टीकरण

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन  विकास खण्ड  सैदपुर के ग्राम पंचायत मिर्जापुर मे किया गया। चौपाल में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय, आवास, हैंड पम्प के संचालन, वृद्धापेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, विधवा पेंशन, राशन वितरण के सम्बंध में जानकारी ली एवम प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाये जाने का निर्देश दिया। उन्होने बच्चों के टिकाकारण एवम ई कवच पोर्टल पर फीडिंग एवम दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होने ग्राम में छूटे पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाये जाने एवं छुटे हुए नामों को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बी सी सखी से गाव में किये गए कार्याे की जानकारी ली तथा गांव के ऐसे बूढ़े बुजुर्ग जो बैंक तक नही जा सकते, उनकी बैंकिंग सेवा में सहयोग हेतु बी सी सखी को निर्देश देते हुए गॉव में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने को कहा। इस ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने का सत्यापन किया गया। ग्राम वासियों को चौपाल में सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए पेंशन योजना का लाभ दिलाये जाने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए पेंशन का लाभ दिलाया जायें। चौपाल मे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता/स्तर के संबंध में भी चौपाल के दौरान ग्राम वासियों से जानकारी ली गयी। चौपाल में ग्रामीणो द्वारा ग्राम विकास अधिकारी मीनू देवी  के गावॅ में न आने एवं शासकीय कार्य मे लापरवाही की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा। ए0डी0ओ0 पंचायत सैदपुर के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चौपाल में ग्रामवासियों की शिकायतो को सुनकर गुणवत्तापूर्ण तत्काल निस्तारण करने का सम्बन्धित अधिकारीयो  को निर्देशत किया। चौपाल के उपरान्त जिलाधिकारी ने प्राइमरी विद्यालय मिर्जापुर मे पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सैदपुर, समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • आजादी का सपना अभी अधूरा है जिसे संकल्प के साथ करना है पूरा:सांसद

    आजादी का सपना अभी अधूरा है जिसे संकल्प के साथ करना है पूरा:सांसद

    गाजीपुर। जिले के नेहरू नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं ज्ञान दीप महिला कल्याण समिति द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के सभा कक्ष में गुरूवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आजादी के 75 वे साल में लाल किला के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने पांच प्रण की बात की थी जिसमें पहला प्रण विकसित भारत ,दूसरा प्रण गुलामी की मानसिकता से मुक्ति ,तीसरा प्रण अपनी विरासत पर गर्व, चौथा प्रण एकता- एकजुटता एवं पांचवा प्रण नागरिक कर्तव्य है। पहला प्रण विकसित भारत की दिशा में 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक लैंडिंग कर मजबूत कदम बढ़ा दिया। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। इसी के साथ भारत ने अपने ममहर में भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा पुराने कानून बदले जाएंगे तथा स्वाभाविक कानून भारत के संविधान में दर्ज होंगे। हमारे देश में पंच परमेश्वर की परिकल्पना सदियों से चली आ रही है जिसे कानून के रूप में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा की गुलामी की मानसिकता से मुक्ति केवल कानून बदलने से नहीं होगी बल्कि इसे स्वावलंबी, समृद्ध एवं सुदृढ़ भारत की सोच को सभी नागरिकों को आत्मसात करना होगा। आजादी की लड़ाई एवं उसके बाद सीमाओं की सुरक्षा में गाजीपुर एवं बलिया का अभूतपूर्व योगदान रहा है। यहां के वीरों ने अपने अदम्य साहस और सर्वाेच्च बलिदान से विजयश्री दिलाई थी। सांसद ने भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ऋषि एवं कृषि की व्यवस्था सनातन परंपरा है। त्याग से बना समाज ही देश की विरासत को संभालेगा। हमारे देश में खान-पान की परंपरा आज पूरी दुनिया का पथ प्रदर्शित कर रही है। मोटे अनाज का पूरी दुनिया की खपत का 72ः उत्पादन हमारा देश ही करता है। आजादी का सपना अभी अधूरा है जिसे संकल्प के साथ पूरा करना है। अंत में  उन्होंने प्रधानमंत्री जी के पंच प्रण का सभी को शपथ दिलाया।

    सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहां की चंदा मामा के बारे में यही कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के पर 23 अगस्त के बाद प्रधानमंत्री के शब्दों में चंदा मामा अब टूर के। अब हमारे वैज्ञानिक सूर्य और शुक्र की ओर चलेंगे वह दिन अब दूर नहीं जब पूरे विश्व की अगुवाई भारत करेगा। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि सबसे बड़ी भक्ति राष्ट्रभक्ति और सबसे बड़ा धर्म राष्ट्रधर्म है। सच्चिदानंद राय ने कहा कि जो भी  बनना है उसका सपना खुले आंखों से देखें। सभी का स्वागत राजेश्वर सिंह प्रबंधक गौरी शंकर पब्लिक स्कूल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री की पंच प्रण की अवधारणा पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ कमलेश प्रकाश सिंह ने विकसित भारत, शीखा सिंह ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पर , हर्ष  सिंह ने विरासत पर गर्व पर, दीपशिखा सिंह ने एकता – एकजुटता पर , पारसनाथ सिंह यादव ने नागरिक  कर्तव्य पर  अपने विचार प्रस्तुत किए। युवाओं के तरफ से पंच प्रण पर अनेक प्रश्न किए गए , इसी के साथ ही दिव्यांशी श्रीवास्तव एवं आदित्य राय द्वारा भी पंच प्रण पर प्रकाश डाला।जिसका विषय विशेषज्ञों ने बखूबी उत्तर दिया। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक कपिल देव राम ने युवा संवाद कार्यक्रम पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर विनोद अग्रवाल पूर्व चेयरमैन, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी, विजेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख बाराचवर,आनंद कुमार प्रधानाचार्य ,लल्लन सिंह कोऑर्डिनेटर ,खुशबू वर्मा सहित नेहरू युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संचालन आराध्या ने किया ।सभी के प्रति आभार ज्ञान दीप महिला कल्याण समिति की सचिव लालसा भारद्वाज ने किया।

Uttar Pradesh Fast News