-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम से युवा पीढ़ी में देशप्रेम के प्रति नई चेतना जागृत हुई है



गाजीपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ के द्वारा जनपद के कासिमाबाद में स्थित गोपीनाथ पीजी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय समेकित जनसंपर्क कार्यक्रम “मेरी माटी, मेरा देश” कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरूवार को करते हुए महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा त्रिपाठी ने कहा, कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम से युवा पीढ़ी में देशप्रेम के प्रति नई चेतना जागृत हुई है। वर्तमान में हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत युवा वर्ग है। इस अभियान ने युवा वर्ग में देश की माटी का महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समझने का एक अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि देश भर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार ने छात्रों से कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा वर्ग की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऐसा आचरण करें कि उनके विद्यालय और परिवार दोनों का नाम रोशन हो। केंद्रीय संचार ब्यूरो के द्वारा लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी को बहुत ही जानकारीप्रद बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के साथ ही ऐतिहासिक घटनाओ की जानकारी प्रदान कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पंच प्रण की प्रतिज्ञा भी दिलायी।


यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया कासिमाबाद के शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में लगी चित्र प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक व उपयोगी है। मेरी माटी मेरा देश अभियान उन महापुरुषों को समर्पित है जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी। प्रधानमंत्री ने इसे एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे देश में मनाने के लिए निर्देशित किया है। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में झंडारोहण, राष्ट्रगान के बाद अतिथियों द्वारा वसुधा वंदन के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान “मेरी माटी, मेरा देश” पर विभाग के द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संचालित की गयी तथा 20 विजयी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया एवं समन्वित बाल विकास सेवा द्वारा स्टाल लगाकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी बीडीओ अरुण कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत धनंजय यादव, ग्राम विकास अधिकारी धनंजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रितेश राय, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


-
चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर भारत माता के नारों से गूंज उठा शाह फैज स्कूल



गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार की शाम को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गयी। जिसमे कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारत के इस गौरवान्वित क्षण को सभी ने बहुत उत्साह के साथ देखा। जब देश प्रेम की बात आती है तो सभी एकजुट हो जाते हैं, इसका मिसाल कल देखने को मिला। जैसे ही चंद्रयान ने चन्द्रमा की सतह को छुआ सभी बहुत ही उत्साहित हो गए थे। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। कक्षा 11 के छात्र पुष्कर उपाध्याय ने देश भक्ति के गीत गाकर कर समस्त कार्यक्रम को देश भक्ति से भर दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद इकरामुल हक़ , उपप्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, अंकुर श्रीवास्तव, विजय सिंह, आदिल नवाज़ खान, वसीम अहमद ,अंकिता दुबे एवं मंजीत उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।

-
सफलतापूर्वक चला मिशन इंद्रधनुष 5.0 का पहला चरण


जनपद में सफलतापूर्वक चला मिशन इंद्रधनुष 5.0 का पहला चरण
लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत बच्चों व 99 प्रतिशत गर्भवती को किया प्रतिरक्षित
53 प्रतिशत उदासीन परिवार हुये जागरूक, बच्चों को लगवाया टीका
गाज़ीपुर। जनपद में सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 5.0 अभियान का पहला चरण 7 अगस्त से 14 अगस्त तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया। राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण से छूटे जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को पूर्ण प्रतिरक्षित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत बच्चों व 99 प्रतिशत गर्भवती को प्रतिरक्षित किया गया। अभियान का दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि आईएमआई 5.0 के पहले चरण में लक्षित लाभार्थियों के सापेक्ष लगभग सभी बच्चों व गर्भवती को प्रतिरक्षित कर लिया गया है। शेष बच्चों व गर्भवती को नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान कवर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनमानस की सुविधा के लिए नगरीय क्षेत्र के सभी सरकारी चिकित्सालयों व सीएचसी में सातों दिन व 24 नगरीय पीएचसी पर सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में टीकाकरण किया जा रहा है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार व शनिवार को टीकाकरण सत्रों पर यह सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने अपील की है कि सभी परिजन जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को समय से टीका लगवाएँ, जिससे वह गंभीर बीमारियों से बचे रहें। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ एस के मिश्रा ने बताया कि पहले चरण के लिए जनपद में छूटे हुये 20855 बच्चों व 5163 गर्भवती का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 20187 (97%) बच्चों व 5113 (99%) गर्भवती को टीका लगाया गया। इसी के अंतर्गत नौ से 12 माह के 4696 (110%) बच्चों को मीजिल्स-रूबेला की पहली डोज़ तथा 16 से 24 माह के 4443 (107%) बच्चों को मीजिल्स-रूबेला की दूसरी डोज़ लगाई गई। इसके अतिरिक्त अभियान के तहत टीकाकरण के प्रति उदासीन और झिझक वाले परिवारों को जागरूक कर उनके बच्चों को उस माह का छूटा हुआ टीका भी लगाया गया है। इसमें लक्ष्य 829 परिवारों के सापेक्ष लगभग 53 प्रतिशत परिवारों को व्यवहार परिवर्तन कर उनके बच्चों को टीका लगाया गया। इस कार्य में ब्लॉक रिस्पोंस टीम, पर्यवेक्षक, यूनिसेफ की मोबिलाइज़ेशन टीम, पार्षद, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति, कोटेदार, मदरसा शिक्षक आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। शेष परिवारों को नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से जागरूक कर टीकाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।
गर्भवती को टीडी का टीका – गर्भावस्था के दौरान टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) के दो टीके लगाये जाते हैं। यह टीका गर्भवती को दिये जाने से उनका व उनके गर्भस्थ शिशु का टिटनेस व डिप्थीरिया (गलघोंटू) रोग से बचाव करता है।
बच्चों को लगते हैं 11 तरह के टीके – मिशन इंद्रधनुष अभियान में बच्चों के लिए 11 वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिज़ीज़ के टीकाकरण शामिल हैं जिनमें डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटेनस, पोलियो, क्षय (टीबी), हेपेटाइटिस-बी, मैनिंजाइटिस, निमोनिया हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी संक्रमण, रोटावायरस वैक्सीन, न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीएसवी) और खसरा-रूबेला (एमआर) हैं। पाँच साल – सात बार, टीका न छूटे एक भी बार
• जन्म पर हेपेटाइटिस बी, पोलियो ज़ीरो डोज़, एवं बीसीजी।
• छह, 10 व 16 सप्ताह पर क्रमशः ओपीवी की पहली, दूसरी व तीसरी, आरपीवी की पहली, दूसरी व तीसरी डोज़, पेंटा की पहली, दूसरी व तीसरी डोज़।
• छह और 14वें सप्ताह पर आईपीवी फ्रैक्शनल की पहली व दूसरी डोज़ एवं नौ माह पूर्ण होने पर तीसरी डोज़।
• छह सप्ताह पर पीसीवी की पहली डोज़, 14वें सप्ताह पर दूसरी डोज़ और नौ माह पूर्ण होने पर तीसरी डोज़।
• नौ से 12 माह पर मीजिल्स-रूबेला (एमआर) की पहली डोज़ व विटामिन ए की पहली खुराक तथा 16 से 24 माह पर एमआर की दूसरी डोज़ और विटामिन ए की दूसरी खुराक 16 से 24 माह पर।
• 16 से 24 माह पर डीपीटी का पहला बूस्टर और 5 से 6 साल पर दूसरा बूस्टर।
• 16 से 24 माह पर ओपीवी बूस्टर डोज़।
• 10 साल पर टीडी का पहला टीका और 16 साल पर दूसरा टीका। -
जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


गाजीपुर। देश के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद में प्रचार-प्रसार कर आमजन को मेरी माटी- मेरा देश अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। वीर शहीद पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसके बारे में विद्यार्थियों और नई पीढ़ी को जानना अति आवश्यक है। जागरूकता चेतना रथ को जनपद के कासिमाबाद में स्थित गोपीनाथ पी0जी0 महाविद्यालय के संरक्षक राकेश त्रिपाठी, महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा त्रिपाठी और ग्राम देवली के ग्राम प्रधान हीरालाल चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बुधवार को रवाना किया। इस दौरान प्रधानाचार्या ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत देशभर में अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। देश के गांव-गांव से कोने-कोने से 7500 अमृत कलशों में मिट्टी लेकर ये यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। ये यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी। 7500 कलशों में आई माटी और पौधों से मिलाकर नेशनल वॉर मैमोरियल के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। ये अमृत वाटिका, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी बहुत ही भव्य प्रतीक बनेगी। कार्यक्रम के दौरान एक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमे लगभग एक हजार छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाएं। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज ने बताया कि मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान 9 अगस्त से पूरे देश में चलाया जा रहा है। जो कि आने वाली 30 अगस्त तक चलने वाला है। इसी अभियान के अंतर्गत जनपद में जन-जागरुकता रथ के साथ-साथ बैनर, पोस्टर, हैंडबिल्स, पम्पलेट, स्टिकर आदि के माध्यम से भी आजादी के अमृत महोत्सव में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के उद्देश्यों के बारे में लोगों को जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24 और 25 अगस्त, 2023 को जनपद के कासिमाबाद में स्थित गोपीनाथ पी0जी0 कॉलेज में मेरी माटी, मेरा देश अभियान मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय प्रचार सहायक राम खेलावन, जयप्रकाश, डॉ अंजना तिवारी, डॉ0 गिरीश चंद्र, डॉ0 चंद्रमणि पांडे, डॉ0 ऋषिकेश तिवारी, डॉ0 प्रतिमा पांडे, सईदुज्जफर, डॉ0 वेद प्रकाश तिवारी आदि लोगों के साथ साथ भारी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
-
सैदपुर से चलेगी इलेक्ट्रिक बस, आयुष मंत्री ने किया रवाना


आयुष मंत्री ने सैदपुर से वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बस के संचालन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गाजीपुर। देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश में तेजी के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध हुई है। यह बातें उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने सैदपुर से इलेक्ट्रिक बस के संचालन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इससे हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।
श्री दयालु ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्त परिवहन सेवा, समय की मांग है। आज इसी श्रृंखला में सिद्ध नाथ धाम सिधौना, गाजीपुर से धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के लिए वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का विकास होने के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में महत्व बढे़गा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी एवं सभी से इसका उपयोग करने व लाभ लेने की अपील भी की।

-
पौधारोपण कर छात्र नेता मनाया अपना जन्मदिन


गाजीपुर। बुधवार को समाजसेवी व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के जन्मदिन पर छात्र नेताओं ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में 101 पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अवसर पर दीपक उपाध्याय ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में मानव प्रकृति का दोहन कर रहा है। ऐसे में पर्यावरण परिवर्तन से मानव जीवन पर संकट आ सकता है। प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक विकल्प है, इसी उद्देश्य के साथ आज मैंने मीरा उद्धार चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सागवान, नीम, आम, अमरूद और पीपल का पौधारोपण किया है और साथ ही युवाओं से अपिल है कि वे भी अपने जन्मदिन, महापुरुषों के जयंती और पुण्यतिथि पर अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करे साथ ही उसका संरक्षण कर पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे। पौधारोपण करने वालों में मुख्य रूप से छात्र नेता शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय, सुधांशु तिवारी, शिवम उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, शिवम पाल, धन्नजय कुशवाहा, धीरज सिंह, विकास तिवारी, दया यादव इत्यादि छात्र मौजूद थे।

-
मानक के अनुरूप कराएं निर्माण कार्य:डीएम


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सड़क निर्माण से सम्बन्धित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद मे नई सड़को का निर्माण/चौडीकरण, ओ0डी0आर0/एम0डी0आर0/राज्य राजमार्गो का अनुरक्षण, सेतुओं के निर्माण की समीक्षा की। उन्होने लोक निर्माण विभाग/ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (लोक निर्माण विभाग), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग), सांसद क्षेत्रीय विकास निधि, विधायक निधि, पूर्वांचल विकास निधि, त्वरित आर्थिक विकास योजना, जिला पंचायत विभाग द्वारा पन्द्रहवा वित्त आयोग (टाईड), पन्द्रहवां वित्त आयोग (अनटाईड), पंचम राज्य वित्त आयोग, नियोजन विभाग द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश), पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने निर्माणकार्याे मे मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश देते हुए निर्माणाधीन/पूर्ण किये गये कार्याे का समिति बनाकर जॉच कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

-
वेलफेयर क्लब की हुई बैठक,की चर्चा

गाज़ीपुर।वेलफेयर क्लब महिला प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय पीरनगर पर हुई।जिसमे भाद्रपद मास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “कजरी महोत्सव” तथा मेंहदी प्रतियोगिता की तैयारियो पर विस्तृत चर्चा की गई।
क्लब महिला प्रकोष्ठ सचिव शहाना जहां ने बताया कि कजरी महोत्सव अंतर्गत जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन 04 सितम्बर दिन सोमवार को नगर के रामदूत इंटरनेशनल स्कूल मिश्रवालिया के सभाकक्ष में प्रातः 9 बजे से किया गया है। जबकि जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितम्बर को प्रस्तावित है। राधा कृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के एल केजी से कक्षा-4 तक के छात्र-छात्राएं राधा-कृष्ण का वेश धारण कर प्रतिभाग करेंगे। क्लब पीआरओ सूर्य रेख मणि ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में बच्चो के रूप-सज्जा तथा झूलनोत्सव का मूल्यांकन क्लब द्वारा गठित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त पुरस्कारों का वितरण आयोजन स्थल पर ही किया जायेगा। साथ ही प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जायेगा। इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 04 से स्नातकोत्तर तक की छात्राएं तीन वर्गों में हिस्सा लेंगी जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म स्कूलों के अतिरिक्त क्लब द्वारा निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 05सितम्बर है।
इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, सुषमा यादव, डा० जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिन्द, राहुल प्रताप मिश्र, रामनाथ कुशवाहा, रामकुमार विश्वकर्मा, उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता क्लब महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिंकू यादव ने किया। -
तीन मोटरसाइकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार


गाजीपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोटरसाईकिल चोरी गैंग के 2 अभियुक्त को बरेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल व 2 तमंचा व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। सोमवार को थाना बरेसर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना बरेसर क्षेत्र अन्तर्गत अजीजपुर चट्टी के पास से मोटरसाईकिल चोरी गैंग के 2 अभियुक्त आजाद अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी ग्राम हाजीपुर बरेसर थाना बरेसर और मोनू वर्मा पुत्र कृपाशंकर वर्मा निवासी ग्राम हाजीपुर बरेसर थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल व 2 तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। चोरों के पास से बरामद मोटरसाइकिल बरेसर, कासिमाबाद और सदर कोतवाली के विभिन्न स्थानो से चोरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तो के ऊपर जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजेश त्रिपाठी थाना बरेसर, उप निरीक्षक रामबाबू सिंह, उ0नि0 गुलाम हुसैन और उ0नि0 रोहित द्विवेदी थाना बरेसर शामिल रहे।
-
C-TET के परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई


गाजीपुर। जिले में हुए C-TET की परीक्षा दिलवा रहे साल्वर गैंग (मुन्ना भाई) गिरोह के सरगना सहित 3 सदस्यो को स्वाट/सर्विलांस टीम और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने देते हुए बताया कि रविवार को स्वाट/सर्विलांस टीम और सैदपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर C-TET की परीक्षा दिलवा रहे साल्वर गैंग के गिरोह के सरगना सहित 3 सदस्यों को नसीरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 मोटरसाईकिल, 1 प्रवेश पत्र, 3 मोबाईल फोन, 2330 रुपये नगद और अन्य कागजात व फोटो बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर कूटरचित दस्तावेज राहुल कुमार के आधार कार्ड पर अजय कुमार पुत्र धर्मराज सिंह निवासी पचवाहा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज की फेक मिक्सिंग फोटो लगाकर उसे असली के रुप में प्रयोग करते हुए आर्थिक लाभ के उद्देश्य से इनके द्वारा यह कृत्य किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सैदपुर पर मु0अ0सं0-0245/2023 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि व 3/6/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता राहुल कुमार पुत्र हवलदार दूबे निवासी गोराबाजार थाना कोतवाली 28 वर्ष, जमालुद्दीन खाँ पुत्र सलाहुद्दीन खाँ निवासी उसिया थाना दिलदारनगर 35 वर्ष और अनुज कुमार यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी घाट पहाड़पुर गोड्डा नगर गोड्डा झारखण्ड उम्र करीब 28 वर्ष है।





