-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
15 अगस्त को भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन, डीएम ने दिया निर्देश


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी कीे अध्यक्षता मे सोमवार को रायफल क्लब सभागार मे 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कराने एवं भव्य आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को निकाली जाने वाली प्रभातफेरी एवं अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने बताया कि प्रातः 6ः30 बजे से 7 बजे तक क्रासकन्ट्री रेस का अयोजन नेहरू स्टेडियम से किया जायेगा। जिसका आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्रातः 7 बजे से 7.45 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी जो नगर के विभिन्न क्षेत्रो से होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी। इस प्रभात फेरी मे कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान होगा। तत्पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो/आश्रितो तथा शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया जायेगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के अमृत सरोवरो, ग्राम सचिवालयों पर ध्वजारोहण तथा प्रकाश की व्यवस्था की जाये। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक इमारतो/शहीद स्थलो एवं उनके मूर्तियो पर, शिक्षण संस्थानो, शासकीय कार्यालयों/भवनो पर तिरंगा, प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी अपने -अपने सम्बन्धित संचालित वृद्धाश्रम एवं अन्य केन्द्रो पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे। इसी प्रकार जनपद के स्वास्थ्य उपकेन्द्रो, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतो के मलिन बस्तीयों मे साफ सफाई एवं ध्वजारोण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

-
डीएम ने झण्डा फहराने का दिया निर्देश, कहा….


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश 9 से 30 अगस्त एवं हर घर तिरंगा 13 से 15 अगस्त 2023 अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर विगत वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त, 2022 तक उल्लास एवं गरिमा के साथ प्रदेश के 5.25 करोड़ आवासित घरों/सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए प्रदेश में जनपद ने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया था। सचिव, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त, 2023 तक उसी उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। 13 से 15 अगस्त 2023 के मध्य जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु कार्यवाही की जानी है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाये।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शापिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने का निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को पूर्व की भांति निर्धारित दायित्व दिया जाये तथा उक्त दायित्वों का निर्वहन किया जाये। पुलिस विभाग के पब्लिक एड्रेस सिस्टम क्रियाशील रहे। 13 से 15 अगस्त 2023 तक समस्त सरकारी भवनों में तिरंगा लाईटिंग करायी जाये। समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उक्त आयोजन के सम्बन्ध में शासन से निर्गत निर्देशों का प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी पूर्ण रूप से पालन किया जाये। ग्राम विकास विभाग/पंचायती राज विभाग/नगर विकास विभाग सुनिश्चित करें कि शत प्रतिशत अमृत सरोवरों पर झण्डा फहराया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ,परियोजना निदेशक ,सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
-
शीर्ष दीप रक्तदाता सम्मान से हुए सम्मानित

गोविन्द अग्रवाल व शीर्ष दीप जौनपुर में रक्तदाता सम्मान से हुए सम्मानित
गाजीपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 5 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, संगोष्ठी एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगराऊ जौनपुर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर हिमा बिंदु नायक (महासचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश) एवं विशिष्ट अतिथि अर्चना ओझा एस.डी.एम बदलापुर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 20 रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्तिपत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वाराणसी से प्रदीप इसरानी, सत्य प्रकाश आर्य, राजेश कुमार गुप्ता, नीरज पारिख, रोहित साहनी, मिर्जापुर से अभिषेक साहू, कृष्णानन्द हैहरवंशी, भदोही से सर्वेश शुक्ला, लखनऊ से राजीव गोयल, अयोध्या से आकाश गुप्ता , रेनुकूट दिलीप कुमार दुबे, वंदना दुबे, अम्बेडकर नगर से सूरज गुप्ता एवं गाजीपुर से जीवन रक्षक फाउंडेशन के सदस्य गोविन्द अग्रवाल को 5 बार रक्तदान एवं संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा को 33 बार रक्तदान करने व रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

बता दें कि इससे पहले शीर्ष दीप शर्मा को बीते 26 फरवरी को करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व 27 फरवरी को हरियाणा के एडीजीपी वी० कामाराजा ने सम्मानित किया था तथा 11 मार्च को राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया था। कार्यक्रम को एसीएमओ डॉ. डीके सिंह, महेंद्र शुक्ला जिला पोषण अधिकारी सुल्तानपुर, डॉ डीपी सिंह आजमगढ़, अमन कुमार सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय तिवारी एवं दिलीप कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के सहयोग से हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए समान की प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि ने सराहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हिमाबिंदु नायक एवं एसडीएम बदलापुर द्वारा पौधारोपण भी किया गया। शिविर में करीब 21 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिनको प्रस्स्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बिहार से आए मशहूर यू ट्युब कलाकार रौनक रतन, रत्नेश रतन एवं लक्ष्मी ने देशभक्ति (भारत का रहने वाला हूं) और (रक्तदान से बढ़कर इस दुनिया में कोई दान नहीं) जैसे बहुत ही जोशीले गीत गाकर पूरे कार्यक्रम में जोश भर दिया। बच्चों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा एक संक्षिप्त प्रश्नोत्तरी सत्र भी रखा गया जिसमे सही उत्तर देने वालों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल दिया गया।
-
सीएमओ ने किया मिशन इंद्रधनुष का शुभारंभ, 12 अगस्त तक चलेगा अभियान


गाजीपुर। जनपद के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) हाथीखाना पर सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई-5.0) के तहत पहले चरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने किया। इस अवसर पर पीएचसी पर आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र में सीएमओ और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ एसके मिश्रा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। साथ ही मीजिल्स-रूबेला की दूसरी डोज़ भी लगाई गई। इसके अतिरिक्त समस्त 16 ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी-पीएचसी) पर भी अभियान की शुरुआत हुई। सीएमओ डॉ पाल ने कहा कि नियमित टीकाकरण अभियान में किसी कारणवश छूटे पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को प्रतिरक्षित करने के लिए अभियान का पहला चरण सोमवार से शुरू हुआ। यह चरण 12 अगस्त तक चलेगा। सीएमओ ने परिजनों से अपील की किया कि वह अपने बच्चे का टीकाकरण कराएं और आसपास के लोगों को बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। कोई भी बच्चा छूटा हो तो उसका टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी टीके पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। टीका लगने के बाद सामान्य बुखार हो सकता है, इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा गंभीर स्थिति या प्रतिकूल प्रभाव से निपटने को रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) तैयार की गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सैदपुर पीएचसी के अंतर्गत आयोजित टीकाकरण सत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आईएमआई 5.0 के पहले चरण के लिए जिले के छूटे पांच वर्ष तक के 1500 बच्चों और 100 गर्भवती को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। सोमवार को लगभग 369 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। अभियान में बच्चों को प्रमुख रूप से मिजिल्स-रूबेला का टीका लगाया जाएगा। साथ ही गर्भवती को टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीका लगाया जाएगा। यह टीका गर्भवती को दिये जाने से उनका व उनके गर्भस्थ शिशु का टिटनेस व डिप्थीरिया (गलघोंटू) रोग से बचाव करता है।

इसके साथ ही बच्चों को 11 बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जाता है जिनमें डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटेनस, पोलियो, क्षय (टीबी), हेपेटाइटिस-बी, मैनिंजाइटिस, निमोनिया, हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी संक्रमण, डायरिया रोटा वायरस और खसरा-रूबेला (एमआर) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आईएमआई 5.0 का दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण नौ से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ डॉ मनोज कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक अशोक कुमार, यूनिसेफ से डीएमसी बलवंत सिंह, चाई से मणि शंकर, यूएनडीपी से प्रवीण उपाध्याय, चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
पाँच साल – सात बार, टीका न छूटे एक भी बार – टीकाकरण एक सतत प्रक्रिया है जो कि बच्चे के जन्म से लेकर पांच वर्ष की आयु तक संपादित की जाती है। जन्म के समय बच्चों को हेपेटाइटिस बी संक्रमण से बचाने के लिये एवं पोलियो वैक्सीन की जीरो डोज खुराक एवं बीसीजी की वैक्सीन दी जाती है। तत्पश्चात बच्चे की आयु डेढ़ माह, ढाई माह एवं साढ़े तीन माह होने पर डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, रोटा वायरस, डायरिया, हेपेटाइटिस बी, हेमेसिफिलस संक्रमण एवं न्यूमोकोकल वैक्सीन, न्यूमोकोकल इन्फेक्शन के संक्रमण से बचाने के लिये टीका लगाया जाता है। इसके साथ ही नौ महीने की उम्र पूरी होने पर 10वें महीने पर मीजिल्स-रूबेला की पहली डोज़ तथा 16-24 महीने पर मीजिल्स-रूबेला की दूसरी डोज दी जाती है। इसके बाद 16 से 24 माह पर डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टिटनेस के संक्रमण से बचाव के लिये डीपीटी वैक्सीन की बूस्टर डोज़। 5 वर्ष पूर्ण होने पर डीपीटी की दूसरी बूस्टर खुराक दी जाती है। किशोर एवं किशोरियों को 10 वर्ष एवं 16 वर्ष की उम्र पर डिप्थीरिया एवं टिटनेस से बचाव के टीके दिये जाते हैं। डॉ मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार एक ही टीकाकरण के विभिन्न वैक्सीन देने का समय निर्धारित किया गया है। बच्चे को सभी वैक्सीन मिल जाये इसके लिये उन्हें विभिन्न आयु पर 07 बार टीकाकरण केन्द्र लाना होता है।
-
गर्ल आइकॉन ने कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक



गाजीपुर। लड़कियों के जागरूकता, शिक्षा, विकास व स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मिलान संस्था द्वारा ग्राम सभा होरिलपुर बरेसर के पंचायत भवन पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुआ। जिसमें समाज द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कई सारे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। ग्रामसभा बड़ेसर के प्रधान हरेंद्र शर्मा ने कहा कि लड़कियों द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम को हर गांव में आयोजित किया जाना चाहिए तथा इसके लिए पहले से हैंड बिल द्वारा प्रचार-प्रसार भी करना चाहिए। कार्यक्रम में बोलते हुए महिला पुलिस रोली यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सारी योजनाएं जिसमें 112 नंबर, 1090 तथा अभ्युदय कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन मिलान संस्थान के होरिलपुर बरेसर की गर्ल आईकॉन अनु शर्मा एवं अर्चना कुशवाहा द्वारा किया गया। जिसमें इन्होंने 12 से लेकर 18 साल की लड़कियों को निशुल्क शिक्षा, उनका विकास और उनका आर्थिक सहयोग संस्था उद्देश्य है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी ने लड़कियों के शिक्षा पर बल देना, लड़कियों को जागरूक करने और लड़कियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। जनसंख्या नियंत्रण पर भी बल देते हुए इसके फायदे नुकसान को समझाया। प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा कि लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के साथ-साथ सरकार को भी आगे आना चाहिए। केवल कागजों में खानापूर्ति ना हो जमीन पर भी कार्यों की समीक्षा हो। समाजसेवियों से आग्रह किया कि समाजसेवी आगे आएं और महिलाओं को भी अगली कतार में आने के लिए आमंत्रित करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चियों द्वारा किए गए नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, आरक्षी अभय दूबे, गोपाल पाण्डेय, तारकेश्वर पाण्डेय, प्रधान सेराज अहमद मलिकपुरा, रैमल यादव, नागेश्वर गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविंद्र कुशवाहा, गोवर्धन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन शक्करपुर कला के पुर्व प्रधान चन्द्रप्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापित करके किया।
-
दिलदारनगर जंक्शन के आधुनिकीकरण से लोगों की यात्रा होगी सुगम


दिलदारनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 508 रेलवे स्टेशनों में चयनित गाजीपुर जनपद के दानापुर मंडल अंतर्गत दिलदारनगर जंक्शन के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण के शिलान्यास अवसर पर रविवार को दिलदारनगर रेलवे कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विडियो कांफ्रेंसिंग शिलान्यास तथा सम्बोधन के पश्चात शिलापट्ट का अनावरण किया गया। इस अवसर उपस्थित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की बुनियादी जरूरतों तथा लोगों की अपेक्षाओं को पुरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आज 508 रेलवे स्टेशनों में दिलदारनगर जंक्शन का चयन इस रेल खंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिससे लोगों की सुगम यात्रा का मार्ग सुविधायुक्त सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर सिटी स्टेशन से जुड़ने के बाद दिलदारनगर जंक्शन का महत्व बहुत बढ़ गया है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रिमोट दबाकर शिलान्यास करते ही पुरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, नगरपालिका गाजीपुर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता, नगर पंचायत दिलदारनगर अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा, सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, प्रो शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, विनोद अग्रवाल, विष्णु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश राम, लालसा भारद्वाज, अमरेश गुप्ता, सुनील सिंह, शैलेश राम, विश्व प्रकाश अकेला, गोपाल राय, पंकज राय, हंसराज भारद्वाज, संजय राम सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
-
आपदाओं से बचने के लिये डीएम ने दी जानकारी



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राहत चौपाल का आयोजन शनिवार को इण्टर कालेज सुहवल में किया गया। जिसमे दैवीय आपदा एवं बाढ से बचाव हेतु जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा एवं बाढ से बचाव हेतु क्या करे क्या न करे की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने वर्तमान मानसून समय मे दैवीय आपदा की घटनायें जैसे बाढ, अकाशीय, बिजली, सर्पदंश व डूबना इत्यादि आपदाये घटित हो रही है। इस सम्बन्ध में ग्राम वासियों को अपने मोबाइल में दामिनी व सचेत ऐप को डाउनलोड करने के लिए बताया गया जिससे आकाशी बिजली गिरने की सम्भावित स्थानो को जाना जा सकता है साथ ही उक्त आपदाओं से बचने के लिये क्या करें क्या न करें के बारे में बताया। उन्होने बताया कि आकाशीय विघुत/वज्रपात गिरने के दौरान पक्के मकान में शरण लें, यात्रा के दौरान अपने वाहन में ही रहें, खिडकियॉ, दरवाजे, बरामदे एवं छत से दूर रहें। खेत खलियानों में पैरों के नीचे लकडी, प्लास्टिक का बोरा या सूखे पत्ते रख लें। आसपास सुरक्षित स्थान न होने पर दोनों कानों को बन्द कर पैरो को आपस में सटा ले व घूटनों की टेक लेकर उकडू बन बैठ जाऐं। इसके साथ ही उन्होने आकाशीय विघुत/वज्रपात गिरने के दौरान क्या न करें के बारे मे बताते हुए कहा कि पेड़ के नीचे न खडें हो, दीवार के सहारे टेक न लगायें, घर में हो तो नल, फ्रिज, मोबाइल आदि को न छुये धातु से बनी वस्तुओं एवं धातु की डंडी वाले छातों का उपयोग न करें।

जिलाधिकारी ने सर्पदंश के सम्बन्ध में लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी भी प्रकार का सांप काट ले तो घबराएं नही, पीडित के शरीर पर कोई भी कसाव वाली वस्तु जैसे बेल्ट, जूते की लेस आदि न बंधे रहने दें। इससे रक्तचाप बढ़ता है। पीडित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले कर जायें। सर्पदंश वाले अंग को न मोड, ओझा या तांत्रिक के पास जाकर झाड फूंक नही करवायें। उन्होने जनपद वासियों को बताया कि दैवीय आपदा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 0548-2224041 पर अपनी समस्या बता सकते है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय बताया कि किसी आपदा होने पर टोल फ्री नम्बर 112, 101, 1077, 1070 तत्काल सूचित करने की बात कही। उन्होने बताया कि दैवीय आपदा से मृत व्यक्ति को शासन द्वारा रू0 04 लाख की अहैतुक सहायता दिये जाने का प्रावधान है। लेकिन इसके पूर्व मृतक का पोस्टमार्टन कराया जाना अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान बाढ से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों ने बाढ की तैयारियो के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अशोक राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमानियां हर्षिता तिवारी, तहसील जमानियां, जिला पूर्ती अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधि0अभि0लोक निर्माण विभाग, अधि0 अभि0 देवकली पम्प कैनाल एवं अन्य बाढ से सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-
फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा जरूर खाएं: सरिता अग्रवाल


गाजीपुर। शनिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के एमडीए अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील की किया कि 10 अगस्त से शुरू हो रहे एमडीए राउंड में घर-घर जाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के समक्ष फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खाएं। यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को नहीं खानी है। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद, कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी लोगों ने शपथ ली कि वह फाइलेरिया से बचाव की दवा खाएंगे और अन्य लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक करेंगे।


-
लगेगा जन चौपाल, होगा जन सवालों पर संघर्ष


गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 9 अगस्त से हर सेक्टर एवं जोन में जन चौपाल लगाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी, इसके साथ साथ जनसमस्याओं पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने शहर की खराब सड़कों, अनियमित विधुत आपूर्ति, जर्जर तार, जनपद की लचर कानून व्यवस्था, लगातार बढ़ती मंहगाई पर चिंता भी जताई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाते हुए जनसवालों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा देश में नकारात्मक राजनीति कर रही है। नफ़रत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मानो धर्म हो गया है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है । संवैधानिक संस्थाओं पर हमलें हो रहे हैं । भाजपा देश के लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है । आज देश साम्प्रदायिक , तानाशाह और फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है, देश को उनके चंगुल से निकालने की जिम्मेदारी नौजवानों पर हैं ।देश का नौजवान मोदी और योगी सरकार की नौजवान विरोधी नीतियों के चलते हताश और उदास है । भाजपा सरकार के पास देश और प्रदेश के नौजवानों की खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया है ।उनकी जिंदगी में अंधेरा फैलाने का काम किया है । युवाओं से नौकरी देने का झूठा वादा कर उन्हें ठगने का काम किया गया । भाजपा सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरियां छिनने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता और लैपटॉप देने का काम किया था लेकिन भाजपा सरकार नौजवानों को कुछ देने के बजाय उनके सामने केवल झूठ परोसने का काम कर रहीं हैं । आज नौजवान मारा मारा फिर रहा है , शिक्षा व्यवस्था पटरी से पूरी तरह उतर गयी हैं। नौजवानों के सपने को सच करने का काम केवल और केवल समाजवादी पार्टी करेगी और किसी भी राजनीतिक दल के पास नौजवानों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं है । आज पूरे प्रदेश का नौजवान अखिलेश की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। इस बैठक में पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,सूरज राम बागी, आत्मा यादव, जिला सचिव आमिर अली, रामजन्म चौहान,रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,रामवचन यादव ,मुन्नी लाल राजभर,आशीष यादव,राम जी राय,जै हिंद यादव, विवेक मौर्या,गोवर्धन यादव, राजेंद्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव,कमलेश यादव, अनिल यादव,अमित ठाकुर, विभा पाल,राजेश कुमार यादव, जमुना यादव,सुर्यनाथ यादव,परशुराम बिंद, सदानंद यादव,मारकन्डेय यादव,खेदन यादव,बृजदेव खरवार, पूजा गौतम,रजनी कान्त यादव,अमित सिंह, डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव, रीना यादव,रामदास पाल, अदनान खां,शहनवाज खां, केसरी यादव,रमेश यादव,जुम्मन खां, शिवशंकर राम,बलिराम यादव,राम जी सोनकर,मंगला यादव,जयराम यादव, जलालुद्दीन खां,लालबहादुर यादव,राम अवध यादव , रामविजय यादव, रामाशीष यादव,भरत यादव,राजनरायन यादव, अनिता यादव,छन्नू यादव,देवमुनि यादव,लालजी राम,राजेश गोड़ ,शेर अली राईनी, अशोक यादव, कृष्णा यादव पंकज यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
-
समाधान दिवस मे प्रार्थना पत्र मिले 585, निस्तारण हुआ 50



गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। जिसमे 118 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 585 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 50 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर भी प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण कराते हुए कहा कि शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, तहसीलदार जमानियॉ, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।







