-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
इनामियां गैंगस्टर गिरफ्तार


गाजीपुर। थाना भाँवरकोल थाना पुलिस ने इनामियाँ गैंगेस्टर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। 30 जून 2023 को भाँवरकोल थाना में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे के बाद विनय कुमार पुत्र अंगद राम निवासी ग्राम इमलीसपुर थाना नोनहरा के उपर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करने के साथ ही दस हजार का इनाम घोषित किया गया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने फरार आरोपी को ग्राम इमलिसपुर थाना नोनहरा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर पहले से ही जिले के कई थानों में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
-
डब्ल्यूएचओ की टीम ने जिले में किया भ्रमण, ली जानकारी


गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 10 अगस्त से सर्वजन दवा वितरण (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसको लेकर शासन व जनपद स्तर पर हर संभव तैयारियाँ की जा रहा हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने कासिमाबाद ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। तत्पश्चात जनपद मुख्यालय आकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का भ्रमण करते हुये सीएमओ डॉ देश दीपक पाल से भी मुलाक़ात की। टीम में डॉ कमलाकर एवं डॉ निशांत शामिल थे। कासिमाबाद में तैयारियों की समीक्षा के बाद टीम ने जनपद मुख्यालय पर आकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फीडबैक शेयर किया। फीडबैक के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गतिविधियों को ससमय पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने एमडीए अभियान की समस्त तैयारियों के बारे में टीम को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य कि अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक की जा चुकी है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग सहित समस्त विभागों से सहयोग लिए जाने को लेकर चर्चा की गई। पार्टनर संस्थाओं से भी सहयोग लेने के बारे में चर्चा हुई। इसके अलावा जनपद स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण (टीओटी) की कार्यशाला भी पूरी हो चुकी है।

ब्लॉक स्तर पर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी दवा वितरण कर्मी (ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर) को भी लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह अभियान सभी 16 ब्लॉकों में चलाया जाएगा। सभी ब्लॉक सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही अभियान में खोजे जाने वाली फाइलेरिया रोगियों को चिन्हित करते हुए उसे ई कवच पोर्टल पर फीडिंग करने का निर्देश दिया गया है। जिससे उनका फॉलो अप किया जा सके और फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल के लिए रुग्णता प्रबंधन व दिव्यांगता रोकथाम (एमएमडीपीे) किट भी प्रदान की जा सके। इसके अलावा बताया गया कि पाथ, पीसीआई और सीफार के सहयोग से समुदाय स्तर पर जन जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। कासिमाबाद ब्लॉक सीएचसी पहुंचकर टीम ने वहां के अधीक्षक डॉ नवीन सिंह से एमडीए अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों और सामुदायिक स्तर पर की जा रहीं गतिविधियों की रिपोर्टिंग आदि के बारे जानकारी ली। टीम के साथ जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
-
जल संरक्षण समिति की बैठक में विधायक ने अधिकारियों को दिया सुझाव


गाजीपुर। जिला भूमि व जल संरक्षण समिति की एक आवश्यक बैठक मनरेगा सेल के सभागार में गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जंगीपुर विधानसभा के विधायक डा0 विरेन्द्र यादव एवं विधायक प्रतिनिधि विधानसभा सदर, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी की उपस्थित रहे। बैठक में मनरेगा के अर्न्तगत 250 हे0 की परियोजनाये राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (खेत-तालाब) के अंतर्गत 9 तालाब एवं प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (अल्पसंख्यक) के अंर्तगत 800 हे0 की परियोजनाये तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनार्गत 608 हे0 की परियोजनाये अनुमोदित की गयी। समिति के सचिव भूमि संरक्षण अधिकारी जीतलाल गुप्ता द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा चालित समस्त योजानाओं में प्रमुख पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अर्न्तगत मनरेगा कन्वर्जेन्स से जलभराव वाले क्षेत्र सैदपुर, मनिहारी, जमानियां ब्लाक में 250 हेक्टेयर की परियोजनाओ द्वारा ड्रेन बनाकर जल निकासी कराना सुनिश्चित किया जायेगा। विधायक जंगीपुर तथा विधायक प्रतिनिधि सदर द्वारा क्रमशः ग्राम बोगना एवं ग्राम धरम्मरपुर में ड्रेन बनाने का सुझाव दिया गया।

इसी प्रकार सरकार की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा चालित खेत तालाब के अर्न्तगत चयनित कृषको को 22×20×3 मी (52500.00) रूपए का अनुदान किया जायेगा। जिसका उद्देश्य वर्षा के जल संचयन एवं भूतल के जल स्तर को बढाना एवं खेत का पानी खेत में, गॉव का पानी गॉव में, अभियान चलाकर कृषक भाइयो को जागरूक करना है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अर्न्तगत 800 हे0 की 8 परियोजनाओ में चयनित अल्पसंख्यक ब्लाक-भदौरा में बीजड-बंजर सुधार, असमतल क्षेत्रो में कण्टूर बांध, पेरिफेरल बांध, मार्जिनल बांध एव चेक-डैम का कार्य कराया जायेगा, जिससे भूमि को उपजाऊ बनाया जाय। इसी प्रकार पं0 दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनार्गत 08 गॉवो में बीहड-बंजर सुधार, अन उपजाऊ/कम उपजाऊ, असमतल क्षेत्र मेंकण्टूर बांध एव चेक डैम निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिससे उक्त क्षेत्र में कृषि उत्पादन तथा उत्पादकता बढेगी। बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि 31 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत सभी किसान बीमा करा लें। बैठक में उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी शैलेन्द्र दूबे एवं प्राविधिक सहायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

-
डीएम ने दिया प्रमाण पत्र, किया वृक्षारोपण


गाजीपुर। यूनियन बैंक द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को 13 दिवसीय जूट उद्यमी (ओ डी ओ पी ) प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह में पहाड़पुर कला ब्लॉक देवकली की 70 प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रशिक्षणार्थियों में कार्य करने का हौसला कड़ी मेहनत दूरदर्शिता पक्का इरादा लगन शीलता व जीतने का जुनून जिद लगन व आत्मविश्वास से सफलता अर्जित करने के गुण मंत्र प्रदान की एवं गुणों को आत्म सात करने पर जोर दिया व जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्ग प्रशस्त करने का गुण मंत्र प्रदान की। इसी क्रम में क्षेत्र प्रमुख के डी गुप्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से समस्त महिला प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। महिला सामूहिक रूप से जूट उद्यमी में कढ़ाई का कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकती हैं। संस्था के निदेशक अजीत प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार से जुड़ने का अनुरोध किया। वहां पर उपस्थित महिला प्रशिक्षणार्थियों द्वारा जूट से बने वॉल हैंगिंग कैसर व अंग वस्त्र जहां अहमद के द्वारा जिलाधिकारी को भेंट किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक पीयूष सिंह परमार के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के जूट के बने सामान की प्रशंसा की गई और बैंक से होने वाली किसी भी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार के द्वारा सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत वृक्षारोपण आरसेटी परिसर में जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन संकाय मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर संकाय लक्ष्मीकांत तिवारी, कार्यालय सहायक अभिषेक सिंह एवं पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

-
वीर अब्दुल को डीएम ने किया नमन



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर जनपद के जखनियॉ तहसील अन्तर्गत धामूपुर गॉव वीर अब्दुल हमीद स्मारक स्थल पर बुधवार को पहुचकर शहीद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन कर श्रद्धाजलि दी एवं कारगिल युद्व के दौरान शहीद हुए वीर शहीदो को नमन किया। करने के उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओ के सुरक्षा में लगे वीर शहीदो ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणो की आहूति देकर देश की आन बान शान को बचाया तथा भारत माता के मस्तक को झुकने नही दियां। पाकिस्तानी सैनिको को खदेड़ते हुए कारगिल की चोटी पर अपना राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने शहीद स्थल पर पौधरोपण किया तथा अन्य लोगो को वृक्षारोपण हेतु अपील की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, प्रबुद्धजन, शहीद वीर अब्दुल हमीद के परिवारजन मौजूद रहे।

-
तीन मातृशक्ति जिले में निभा रही अपनी भूमिका: मंत्री असीम अरुण



गाजीपुर। अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन जलसा गार्डेन बबेडी में बुधवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्व0प्रभार) समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन असीम अरूण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अमृत काल मे सहभागिता कार्यक्रम के अवसर पर लखनऊ मुख्यालय से आये समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओ से उपस्थित नवयुवको, छात्र-छात्राओं, प्रबुद्ध नागरिको, उद्यमियो, आगन्तुको को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जे0राम महाप्रबन्धक उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0लखनऊ ने ‘‘आइये बिजनेस करें‘‘। विपिन कुमार पाण्डेय जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुगम ने ‘‘हाथ मे हुनर‘‘ और पवन कुमार यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी मुख्यालय ने ‘‘सफलता की कुंजी‘‘ पर प्रस्तुतिकरण करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं उद्यमियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आज सारा सम्बोधन युवाओ के लिए है, जितना हम उर्जा से काम करते है, जितनी हमारी कल्पना बड़ी होती है, उतने ही हम अपने आप को युवा महसूस करते है। उन्होने जनपद के तीन महिला प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को शुभकामना देते हुए उनके कार्याे की सराहना की। उन्होने कहा कि जनपद को तीन मातृशक्ति की लीडरशिप प्राप्त है और इन्होने अपने कर्तव्यो का पालन करते हुए जनपद के विकास एवं समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुचाने मे अपनी पूरी भूमिका निभाई है। यह जनपद के लिए शौभाग्य की बात है कि तीन महत्तवपूर्ण पदो पर नारी शक्ति विद्यमान है जो अपनी जिम्मेदारी सम्भाल रखी है। उन्होने यह भी कहा कि पुरूष इस बात पर कत्तई नाराज न हो, यह संतुलन बहुत जरूरी है, यही संतुलन ही सहभागिता की परिभाषा है।


उन्होने पुलिस अधीक्षक ओमवीर के कार्याे की सराहना करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से अपराधियों के हौसलो को तोड़ा गया है। जहां अपराधी हाथो में हथियार लहराते हुए देखे जाते थे वह आज जेल के सलाखो के पीछे थर-थर काप रहे है। आज इसी की देन है कि प्रदेश में हुए इन्वेस्टर समिट मे निवेश का बहुत ही बड़ा संकल्प मिला है। जहां पूरे निवेश का एक तिहाई हिस्सा केवल पूर्वाचल को मिला जो हमारे लिए बहुत ही शौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि जैसे-जैसे उद्योग हमारे पास आयेगे, हमारे पास अवसर भी होगे। लेकिन अवसर का लाभ लेने के लिए हमे तैयारी करनी होगी और उसी तैयारी के लिए ही आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होने कहा कि अभी हमने आजादी के 75 वर्ष होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है लेकिन इस महोत्सव के साथ अगले 25 वर्ष इसके उपर विचार/मंथम की जरूरत है। उन्होने कहा कि ये अमृत काल तब होगा जब हम अमृत मंथन करेगे। उन्होने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन को बधाई दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओ की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अपने सम्बोधन मे कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण की योजनाओं को विभिन्न व्यक्ति तथा समाज में अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचाया जाना है। जिससे इन योजनाओ का प्रचार प्रसार हो सके। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सोच है कि हमारी पारम्परिक शिक्षा के साथ-साथ जिसके पास हुनर और कौशल होगा, वो रोजगार मागेगा नही बल्कि रोजगार सृजित करेगा। उन्होने कहा कि जिसके पास कौशल होगा, वही कुशल होगा, जिसके पास हौसला होगा वही सफल होगा। उन्होने कहा कि जो भी नवयुवक/नवयुवतियां उद्यम से जुड़ना चाहते है उनको किस प्रकार सहायता दी जाये इस हेतु विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल के माध्यम से उन्हे जानकारी दी जा रही है। उन्होने सभी को आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए इस अवसर का लाभ उठाने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मंत्री के जनपद में प्रथम आगमन पर बधाई देते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामुहिक विवाह योजना की सराहाना करते हुए कहा इस योजना के माध्यम से ऐसे गरीब एंव असहाय व्यक्तियों के पुत्रियो की शादियां होती है जो अपनी पुत्रियो की शादी करने मे सक्षम नही है। इस योजना के माध्यम से जनपद में हजारो-हजारो की संख्या में बेटियो के हाथ पीले होते है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नव प्रोन्नत 14 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने समाज कल्याण, जिला उद्योग केन्द्र, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, डिक्की, अग्रणी बैंक, उ0प्र0 अनु0जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, एवं विभिन्न विभागो द्वारा स्टाल के माध्यम से लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी ली। धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक समाज कल्याण वाराणसी मण्डल वाराणसी डा0 मंजूश्री श्रीवास्तव किया ।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, डी आई सी सी आई के अध्यक्ष शशांक, अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा ई0 विद्या भूषण गोंड, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय उपस्थित थे।
-
अभिषेक यादव को बनाया गया समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष



गाजीपुर। सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा और देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा का नेतृत्व कर चुके अभिषेक यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनया गया। अभिषेक यादव को मिले इस नए जिम्मेदारी पर जिले के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस मनोनयन के लिए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर बुधवार को इस मनोनयन पर खुशी व्यक्त किया और कहा कि अपने जनपद के खालिस पुर बवाड़ा के माटी के लाल अभिषेक यादव को यह सम्मान उनके लम्बे संघर्ष का परिणाम है। बता दें कि छात्र जीवन से ही वह काफी जुझारू रहे हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ की बहाली के सवाल पर तत्कालीन केंद्रीय सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए राहुल गांधी को काला झंडा दिखाकर वह पहली बार चर्चा में आये थे। गाजीपुर से नई दिल्ली तक निकली सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा की अगुवाई करने के साथ साथ वह पिछले वर्ष अगस्त क्रांति दिवस पर 9 अगस्त 2022 में संविधान बचाओ -लोकतंत्र बचाओ के संकल्प के साथ गाजीपुर से बलिया, आजमगढ़, जौनपुर,भदोही, बनारस, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर होते हुए इलाहाबाद तक पदयात्रा का नेतृत्व भी उन्होंने किया था।

बता दें कि एक बार फिर अभिषेक यादव के नेतृत्व में 9 अगस्त 2023 से देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा इलाहाबाद से चित्रकूट, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया होते हुए लखनऊ तक प्रस्तावित है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर कहा कि यह सही मायने में पार्टी के लिए पूरे मनोयोग से संघर्ष करने वाले कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है। कार्यकर्ताओं ने भरोसा जताया कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका मनोनयन किया है, उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने के साथ साथ और व्यापक रूप से पार्टी को मजबूत करते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनके मनोनयन से गाजीपुर का सम्मान और कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ा है। इस अवसर पर खुशी का इजहार करने वालों में मुख्य रूप से जिला सचिव आमिर अली, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संदीप यादव, राजेश कुमार यादव, सतीश यादव, पंकज कुशवाहा, अमित ठाकुर, मटरू पहलवान, सुजीत कुमार, अनिल प्रधान, आशुतोष यादव, अयोध्या राजभर, आमिर अली, दिनेश यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, नरेन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
-
तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, कई गोवंश बरामद


गाजीपुर। भावरकोल थाना पुलिस ने तीन अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के पास से एक ट्रक (ट्रेलर) जिसमें 14 गोवंश, 1500 रूपये नगद तथा दो मोबाईल फोन बरामद हुआ। बुधवार को सत्येन्द्र राय प्रभारी निरीक्षक थाना भांवरकोल ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर को क्षेत्र के बढ़नपुरा पलिया के पास से सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक ट्रक (ट्रेलर) जिसमें 14 गौवंश, 1500 रुपये नगद और दो मोबाईल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त योगेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 मैनेजर निवासी मुसाफिरगंज बक्सर थाना टाउन बिहार, सुनील यादव पुत्र शिवजी सिंह निवासी कोन्ही थाना मुराई बक्सर बिहार और दीपक यादव पुत्र भोला यादव निवासी मियाजीपुर थाना सिमरी बक्सर बिहार हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमकार तिवारी थाना भांवरकोल, उ0नि0 मनोज मिश्रा थाना भांवरकोल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
-
पति को दस साल और सास-ससुर को सात साल की सजा

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार की अदालत ने मंगलवार को दहेज लोभी पति को 10 साल की सजा सुनाते हुए सास व ससुर को 7-7 साल की सजा सुनाया और प्रत्येक को 12-12 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन के अनुसार थाना शादियाबाद गांव मदनहीँ के गणेश चौहान अपनी लड़की सुमन की शादी 28 मई 2014 को शादियाबाद थाना गांव मुबारकपुर के श्रीराम चौहान के साथ किया था। अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन उसकी लड़की के ससुराल वाले 3 लाख रुपये बिजनेस के लिए और सुपर स्पलेंडर गाड़ी की माग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर सुमन के पति श्रीराम चौहान, सास मुराही देवी, ससुर शंकर चौहान व ननद सुनीता देवी प्रताडित किया करते थे। 10 जनवरी 2016 को वादी अपनी लड़की के घर खिचड़ी लेकर गया तो उसकी लड़की ने उपरोक्त बाते बताई। 12 जनवरी 2016 को सूचना गांव के लोगो से सूचना मिली कि आप की लड़की की मौत हो गई हैं। सूचना पर लड़की का पिता लड़की के ससुराल गया। वहा उसकी लड़की मृत पड़ी थी। इसकी सूचना वादी ने थाना शादियाबाद में दिया। जिस आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने कुल 7 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। मंगलवार को दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए सुनीता देवी को दोषमुक्त करते हुए पति, सास व ससुर को उपरोक्त सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया।
-
फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो गिरफ्तार


गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक रितू कई मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त अनिल राम पुत्र सारथ राम निवासी कलनुआ कल्यानपुर थाना दुर्गावती जिला कैमुर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष और सुरज कुमार पुत्र श्यामसुन्दर राम निवासी मन्सुरपुर थाना दुर्गावती जिला कैमुर बिहार उम्र करीब -22 वर्ष को रामकरन सेतू पुल के किनारे कस्बा सैदपुर से स्कार्पियो वाहन के फर्जी नंबर प्लेट UP44N2969 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक के साथ कांस्टेबल गिरिश चन्द्र, का. करुणेश कुमार, का. अनिकेत कुमार, का. मंजय बिन्द और का. दुर्गेश तिवारी शामिल रहे।





