-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
108 एंबुलेंस ने महिला को पहुंचाया ट्रामा सेंटर


पैर में फ्रेक्चर वाली महिला को 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया ट्रामा सेंटर वाराणसी
ग़ाज़ीपुर। बुधवार की बीती रात करीब 9:27 पर 108 नंबर पर कॉल आया और बताया गया कि पीड़ित के पैर में फ्रेक्चर है। उसे वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर को लेकर जाना है। जिसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन तत्काल बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। मरीज को बीएचयू वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हुए। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि बीती रात मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव की रहने वाली दुलारी देवी उम्र 55 जिनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें वाराणसी जाना था। जिसके लिए 108 नंबर पर फोन आया और बताए गए लोकेशन पर तत्काल क्विक रिस्पांस करते हुए पायलट संतोष और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिलीप शर्मा पहुंचे । मरीज को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रवाना हुए । देर रात तक उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी में एडमिट कराया जिसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। -
शाह फैज स्कूल में “पौध भंडारा कार्यक्रम” का हुआ आयोजन



गाजीपुर। बुधवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में प्रातः प्रार्थना सभा में जिले के वन विभाग रेंज के द्वारा चलाये गए वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत “पौध भंडारा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को सागौन, अमरुद, श्रीफल व गुलमोहर के पौधे वितरित किये गए। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने छात्र छात्राओं से अपील की किया कि ‘वृक्ष लगाना ही नहीं है बल्कि उसका बचाव भी करना है’। सीओ वन विभाग नम्रता सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया। बताया कि ये पौधे वृक्ष बनकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ साथ पर्यावरण संतुलन में भी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य ही यही है कि हम सभी लोग कम से कम एक एक वृक्ष लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा मिल सके। इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से सीओ नम्रता सिंह, फारेस्ट अफसर प्रभात सिंह, डिप्टी रेंजर आशीर्वाद कुमार, विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित था।


-
एमएलसी ने संघ प्रमुख का लिया आशीर्वाद, किया जनसंपर्क


गाज़ीपुर। जनपद दौरे पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बुधवार को आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सैदपुर क्षेत्र मे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण सेवा कार्य बीतने उपरांत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के निमित्त कुंदन सिंह समाजसेवी, जैनपुर, तथा विनोद कुमार प्रजापति (प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी ) नगर पंचायत सैदपुर के प्रतिष्ठान पर जाकर भेट कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन हेतु प्रेरित कर बुकलेट भेट किया। संपर्क के दौरान 9 वर्ष के कार्यकाल पर प्राकशित पुस्तक अन्य लोगो मे भी भेट किया। इस दौरान लोगो को संबोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत देश ने विश्व में विशेष स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति शानदार है, जिसके चलते देश तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है। एमएलसी ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के बारे में बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में गाज़ीपुर जिले में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री शैलू सिंह, पूर्व सभासद संतोष सोनकर, नन्हकू प्रजापति, हनी प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, मनोज यादव, कौशल सोनकर, रामदरश यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल , पवन सिंह, सुधीर पाटिल, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
-
दस हजार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार


गाजीपुर। थाना करण्डा पुलिस ने थाना दुल्ल्हपुर का 10 हजार के इनामिया को एक तमन्चा व कारतूस तथा एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया। बता दें कि मंगलवार की रात थानाध्यक्ष करण्डा ने मुखबीर की सूचना पर करंडा थाना क्षेत्र के चाडीपुर तिराहे से चोचकपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से थाना दुल्लहपुर के 10 हजार रुपए इनामिया को एक तमन्चा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक मोटर साइकिल टीवीएस अपाचे के साथ अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र रामसुख चौहान नि0ग्राम आनापुर सरयां थाना करण्डा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना करंडा पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के ऊपर जिले के कई थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में करंडा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी, उ0नि0 राणा प्रताप राय, कांस्टेबल विशाल, का0 सोनू सरोज और का0 अंकित कुमार शामिल रहे।
-
छात्र नेता ने डीआरएम के नाम सौंपा पत्रक, मिला आश्वासन


गाजीपुर। बुधवार को पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने गाजीपुर सिटी से जौनपुर जंक्शन तक डेमू ट्रेन के परिचालन हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में डीआरएम वाराणसी के नाम संबोधित पत्रक एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी को सौंपा। छात्र नेता ने उन्हें डेमू ट्रेन गाजीपुर सिटी से नहीं चलने से होने वाली असुविधाए और जनता कि दुश्वारियो से भी अवगत कराया। दीपक उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान समय में जो डेमू ट्रेन औड़िहार जंक्शन से जौनपुर जंक्शन तक चल रही है उस ट्रेन को गाजीपुर सिटी से परिचालन होने से गाजीपुर जनता को जौनपुर जंक्शन तक सफर करने में आसानी होगी। चूंकि कोरोना काल से पहले ये डेमू ट्रेन गाजीपुर सिटी से जौनपुर तक अप-डाउन होती थी परन्तु कोरोना काल खत्म होने के बाद इस डेमू ट्रेन का परिचालन गाजीपुर से न होकर औड़िहार से जौनपुर तक कर दिया गया जिससे गाजीपुर सिटी से जौनपुर आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि गाजीपुर के सभी महाविद्यालय पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर से संबद्ध हैं। इस वजह से तमाम छात्रों के साथ ही शिक्षकों को आने-जाने में असुविधा के साथ ही आर्थिक छति और मानसिक यातनाओं के साथ ही समय कि बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है, छात्रों ने गाजीपुर सिटी से जौनपुर जंक्शन तक डेमू ट्रेन के परिचालन कि मांग कि है। फलस्वरुप एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से पत्राचार कर डेमू ट्रेन गाजीपुर से चलाये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, विकास तिवारी, संतोष कुमार, शैलेश यादव, शुभम बिन्द इत्यादि छात्र मौजूद थे ।

-
चार को आजीवन कारावास की सजा

हत्या में चार को आजीवन कारावास
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट प्रथम के जज चन्द्र प्रकाश तिवारी की अदालत ने हत्या के मामले मे 18 जुलाई को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। रमेश कुमार सिंह ग्राम एमावंशी थाना भुड़कुड़ा की तहरीर पर 24 नवम्बर 2013 को अपने पिता की हत्या पर थाना भुड़कुडा मे मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर मे बताया कि मेरे पिता राजेन्द्र सिंह साय 4 बजे निमंत्रण में भुड़कुडा गये थे लौटते समय रात 11 बजे भुड़कुडा मठ के आगे पहले से मौजुद अवधू यादव, विनोद यादव उर्फ यशवन्त ने मेरे पिता राजेन्द्र पर अपने अपने हाथ में लिए असलहे से गोली चलायी जिसकी वजह से पिता की मौत मौके पर ही हो गयी। पिता के शव तथा मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही पड़ी है। घटना के समय अपने बोलेरो गाड़ी से जा रहे चन्द्रमा यादव ने घटना देखा और शोर मचाया तो वहा से मुल्जिम भाग गये। पुलिस के विवेचना मे संजय यादव, सुभग्गा यादव, बहादुर यादव, रामअवध यादव उर्फ अवधु, विनोद यादव उर्फ यशवंत के विरूद्ध धारा 302, 120बी आईपीसी 3/25 आर्म्स एक्ट मे आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने कुल 13 गवाहो को परीक्षित कराया। गवाहो के परीक्षणोपरान्त न्यायालय ने अभियुक्त रामअवध यादव उर्फ अवधु, विनोद यादव उर्फ यशवंत यादव, सुभग्गा यादव तथा संजय यादव को धारा 302/34 एवं 120बी आईपीसी में आजीवन कारावास एंव प्रत्येक को 25 हजार रूपया जुर्माना तथा संजय यादव को 3/25 आर्म्स एक्ट में एक वर्ष का साधारण कारावास की सजा सुनायी एवं बहादुर यादव को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। -
नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे ए.एन.एम कार्यकत्रियो के चेहरे



गाजीपुर। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित ए.एन.एम. को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से वितरित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में दिखाया गया। मंगलवार को जिला अध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भाजपा अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ए.एन.एम कार्य कत्रियो नियुक्ति पत्र दिया। प्रदेश में 1573 एवं जनपद गाजीपुर के 20 ए.एन.एम. कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 ए.एन.एम. कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। इसके साथ ही समस्त जनपदों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे।


इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने चयनित ए.एन.एम. को बधाई दी एंव उनके कर्तव्य पालन का बोध कराया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डी पी एम, अन्य संबधित अधिकारी एवं ए.एन.एम. आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डी पी एम प्रभुनाथ ने किया।
-
अफजाल अंसारी के शस्त्र को डीएम ने किया……

गाजीपुर। अफजाल अहमद अंसारी पुत्र स्व0 सुभानउल्लाह अंसारी निवासी ग्राम युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद का जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी के आदेश पर मंगलवार को 3 असलहा लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है। जिसमें लाईसेंस संख्या 1188/पी0 शस्त्र का प्रकार एन पी बी राईफल 375 बोर संख्या-402927 , 1241/पी0 एन पी बी पिस्टल 32 बोर संख्या 814711 एवं 1242/पी एन पी बी राईफल 22 बोर संख्या 1229591 को निरस्त किया गया है।
-
25 लाख का मोबाइल फोन बरामद



सर्विलांस सेल द्वारा की गया बड़ी कार्यवाही, 86 मोबाइल फोन बरामद
अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये
गाजीपुर। एसपी के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 86 गुमशुदा मोबाइल फोन मंगलवार को बरामद मोबाइल स्वामियों को दिया गया। उक्त बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। मोबाइल पाने वाले आवेदकों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये एसपी और सर्विलास सेल टीम का धन्यवाद किया।


गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद मे उ0नि0 रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम, प्रमारी सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, संजय कुमार पटेल सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रान्च, संजय सिंह राजावत सर्विलांस सेल का ब्रांच, संजय प्रसाद सर्विलांस सेल क्राईम ब्रांच, दिनेश कुमार सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, सूरज सिंह सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, विकास श्रीवास्तव सर्विलांस सेल क्राईम ब्रान्च, विनय यादव स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, शैलेन्द्र यादव क्राइम ब्रान्च, सुजीत सिंह स्वाट टीम क्राइम ब्रान्च, आशुतोष सिंह स्वाट टीम क्राइम ब्रांच, चन्द्रमणि त्रिपाठी स्वाट टीम क्राईम ब्रांच, अजय प्रसाद स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च, जय सिंह स्वाट टीम क्राईम ब्रांच, राजेश कुमार स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च और प्रमोद कुमार स्वाट टीम क्राईम ब्रान्च अहम भूमिका रही।



-
‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ को लेकर मनाया गया शाह फैज स्कूल का स्थापना दिवस


गाजीपुर। मंगलवार को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय का 38 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ओमवीर सिंह थे। विद्यालय के निदेशक द्वारा बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्काउट और गॉइड के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुयी। उसके पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि को अपना बहुमूल्य समय देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का स्थापना दिवस ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ पर आधारित है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा 2022-23 में जिले व विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमे कक्षा बारहवीं के विद्यालय टॉपर प्रतीक तिवारी को 2000/ रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, एक कलाई घड़ी, प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिफत शोएब को 1000/- रुपये की राशि ,कलाई घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी क्रम में कक्षा दसवीं में जिले में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली सुहानी सहाय को 2000/- रुपये की राशि , स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र व दो वर्षों के लिए निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की गयी तथा विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त मानसी पटेल को 1000/ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं दो वर्ष के लिए अर्ध शुल्क माफ़ करने की घोषणा की गयी। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 95% व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हमारा विद्यालय छात्र छात्राओं में हमेशा अच्छे संस्कार डालता है और उनको अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है। पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखना होगा, क्योंकि पूरे ब्रम्हांड में बस पृथ्वी पर ही जीवन है और इसके लिए यह बहुत ज़रूरी है कि अपनी पृथ्वी को हरा भरा रखा जाये। आज जिस तरह के प्राकृतिक असंतुलन व मौसम में बदलाव देख रहे हैं यह वाकई में चिंता का विषय है। इसीलिए विद्यालय ने इस वर्ष प्रत्येक छात्र छात्राओं में लगभग 2500 पौधों का वितरण किया और निदेशक ने उनसे अपील की किया कि ‘केवल पौधा लगाना ही नहीं है बल्कि उसकी देखभाल भी करनी है’। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि अच्छी शिक्षा का होना अत्यंत ही आवश्यक है और शाह फैज़ विद्यालय ने आज के इस बाज़ारीकरण के समय में शिक्षा के मूल्यों को जीवित रखे हुए है , यह अत्यंत ही सराहनीय है। उन्होंने सभी से यातायात के नियमों के पालन करने, हेलमेट पहनने व साइबर क्राइम से बचने के लिए अपील की। विद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि, निदेशक, मैनेजर एवं उप निदेशक द्वारा विद्यालय से प्रत्येक वर्ष निकलने वाली पत्रिका ’फ्रेग्रेन्स’ का विमोचन भी किया गया। विद्यालय के उप निदेशक समीर अधमी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य सेवा है और हमारा विद्यालय इसके लिए निरंतर प्रयत्नशील है , साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का सचालन विद्यालय की को -ऑर्डिनेटर नेहा कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संगीत के अध्यापक श्याम कुमार शर्मा एवं छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, उप निदेशक समीर अधमी, मैनेजमेन्ट कमेटी के अध्यक्ष मज़हर हुसैन, मैनेजर अतिया अधमी व सदस्यों में सरदार दर्शन सिंह , साद फ़ारूकी, काज़िम जलाली, विद्यालय के प्राचार्य इकरामुल हक, उप प्राचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय तथा सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र ज्ञान से किया गया।





