Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सपाइयों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया

    सपाइयों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया

    ग़ाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में नवमनोनीत समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा और उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत एवं मनोनयन पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज राम बागी और जिला अध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा जी और उनके नवमनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, और उन्हें बधाई दी।
    इस स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने
    कहा कि हमें उम्मीद है कि पार्टी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ नवमनोनीत पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे । उन्होंने भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार से तत्काल जातीय जनगणना कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि जातीय जनगणना होगी। तभी सभी को उनके संख्या के हिसाब से हक और अधिकार मिल सकेगा लेकिन भाजपा सरकार वंचितों और शोषितों को उनका हक नहीं देना चाहती है इसलिए भाजपा जातीय जनगणना कराने से भाग रही है।उन्होने होने वाले लोकसभा के चुनाव को पार्टी के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि हमारी लड़ाई साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी सोच के लोगों से है जो नफरत और घृणा की सियासत कर रहे हैं । विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने पिछड़े समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछड़ा समाज भाजपा द्वारा दिए जा रहे प्रलोभन और उसके बहकावे में न आवें। पिछड़े समाज को अपने हक और अधिकार के लिए सचेत होना होगा । उन्होंने भाजपा को झूठ का पर्याय बताते हुए कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है । उन्होंने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी को प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिला है हमने जनता के बुनियादी सवालों को हल करने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठ परोसने के अलावा प्रदेश में और कोई कार्य नहीं किया । उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की बयार चल रही है । सत्ता परिवर्तन तय है । उन्होंने कहा कि हमें अपने नेता के संदेश को लेकर जनता के बीच जाने की जरूरत है।
    विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन के कामों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि कोरी लफ्फाजी से नहीं बेदखल होगी भाजपा सरकार। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ को मजबूत करने की और वोट बढ़ाने की जरूरत है।इसके साथ साथ जनता के हक और अधिकार और उसको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और तानाशाही नीतियों से देश की जनता ऊब चुकी है। जनता बदलाव के मूड में है।
    इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,अशोक कुमार बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, अवधेश यादव, पूजा गौतम, राजेश यादव, मो.जुम्मन, कमलेश यादव,अवधेश कुशवाहा,इन्द्रजीत कुशवाहा, कामेश्वर चौहान,विभा पाल, सिंकदर कन्नौजिया,महेंद्र बिन्द,अनिल यादव, विजय शंकर यादव,सैफ अली,अजीत मौर्या,गुड्डू प्रजापति, आजाद राय,सर्वेश पाल,रामकृत राजभर, मुरारी बिंद,प्रशान्त चौधरी,एहसान अहमद,जैनुल बशर, बजरंगी चौहान,झारखन्डेय कुशवाहा,विजय यादव, गोकुल निषाद, आदि उपस्थित थे।इस स्वागत समारोह का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया ।

  • जागरूक महिलाओं को कानून के पास जाने की जरूरत नहीं होगी

    जागरूक महिलाओं को कानून के पास जाने की जरूरत नहीं होगी

    गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार जमानियां में किया गया। जिसमें स्वप्न आनंद, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविज जज (वरिष्ठ संवर्ग) द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपरोक्त शिविर के सफल आयोजन किये जाने हेतु रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित नवीन कुमार राय व खुर्शीदा बानों द्वारा शिविर में उपस्थित रहकर मौजूद छात्राओं/महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। प्रभारी सचिव स्वप्न आनंद के द्वारा उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को निम्नलिखित पंक्तियों के माध्यम से प्रोत्साहित किया। जिसमें लिखा गया कि “अब चांद उतना नही जितना हम दिखाते है,
    आसमां उतना नही जितना हम बताते है, चांद तारों को छूने की बारी अब आपकी है, क्योकि ये दुनिया आधी आपकी है”।

    साथ ही साथ विधिक रूप से साक्षर करते हुए बताया कि महिलाओं के अधिकरों का हनन ना हो इसलिए आवश्यकता है कि महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक हो। यदि  महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक होगी तो उन्हे कानून के पास आने की आवश्यकता ना के बराबर पडे़गी एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर रहेंगी। शिविर में महिला डाक्टर के द्वारा सर्वाइक कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए सावधानी एवं उपचार के बारे में बताया गया। शिविर में छात्राओं/महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं/महिलाओं के द्वारा कहां गया कि ऐसे शिविरों में छात्र/पुरूषों को भी सम्मलित किया जाए जिससे कि महिलाओं के अधिकारों का हनन/दुर्व्यवहार के सम्बन्ध में उनको भी जागरूक किया जा सकें। आयोजित शिविर में डा0 हर्षिता तिवारी एसडीएम जमानियां, धीरेन्द्र यादव तहसीलदार, अवनीश कुमार मौर्य नायब तहसीलदार, डा0 मनिषा सिंह महिला डाक्टर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

  • पूर्व मंत्री विजय मिश्र पहुंचे बाबा बर्फानी के दरबार

    पूर्व मंत्री विजय मिश्र पहुंचे बाबा बर्फानी के दरबार


    अमरनाथ गुफा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए, पुजारियों ने करवाई पूजा


    पूजा के बाद पुजारियों ने दिया आशीर्वाद

    गाजीपुर। लगातार कई वर्षों से पूर्व मंत्री विजय मिश्रा अनवरत पवित्र शिवलिंग अमरनाथ बाबा का दर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने बाबा बर्फानी का दर्शन करके देश-प्रदेश और जनपदवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। बता दें कि सोमवार को पूर्व मंत्री विजय मिश्रा अमरनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यहां गुफा में मौजूद पुजारियों ने पूर्व मंत्री के हाथों भगवान भोलेनाथ का पूजन करवाया। इस दौरान अमरनाथ गुफा मंत्रों से गूंज उठी। विधि विधान से पूजन करवाने के बाद पुजारियों ने उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने दर्शनार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही भारतीय सेना, बीएसफ, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया।

  • नव मनोनीत जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

    नव मनोनीत जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सचिव का हुआ स्वागत

    गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनी कान्त यादव, राष्ट्रीय सचिव रवि लाल यादव, प्रदेश सचिव शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव सहित पार्टी के सभी नेताओ, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इन सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि रजनीकांत, बीरविलाल, शिवकुमार यादव और ज्योति सरगम के मनोनयन से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि रजनीकांत और सभी नवमनोनीत पदाधिकारी पार्टी के मजबूत, कर्मठ एक समर्पित सिपाही है। वह पार्टी के कार्यक्रमों में अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी की रीतियों-नीतियों, अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नेता के संदेश को जनता के सामने बखूबी रखते हुए पार्टी के आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रजनीकांत और उनकी पलटन पार्टी के भरोसे और विश्वास को कायम रखते हुए और मजबूती से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, उसके झूठ, फरेब और जनता से की गयी वादा खिलाफी को जनता के सामने रखने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है साहित्यकारों, लोकगीत कलाकारों का सम्मान हुआ है। उन्हें यश भारती जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ केवल लोकगीत कलाकारों का मंच नहीं है बल्कि इस प्रकोष्ठ का दायरा बढ़ाते हुए इस प्रकोष्ठ में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सभी लोगों को जोड़ने की जरूरत है चाहे वह गायक हों,चाहे, नाटककार हों,चाहे कवि और शायर हो, चाहे लेखक,और साहित्यकार हो,चाहे नृत्य की दुनिया से जुड़े लोग हो सभी को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जोड़ने की जरूरत है। रजनीकांत ने कहा कि दल ने जो भरोसा और विश्वास हम पर व्यक्त किया है हम पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के भरोसे और विश्वास पर शत् प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने लोकगीत के माध्यम से पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने के साथ साथ भाजपा सरकार की नाकामियों, उनके झूठ , फरेब , बेरोजगारों, किसानों , व्यापारियों और छात्रों के साथ की गयी वादा खिलाफी तथा लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी कारनामों की‌ पोल खोलने का काम करेंगे। इस अवसर पर जनपद के लोकगीत कलाकारों का जमावड़ा भी लगा जिन्होंने अपने स्वागत गीत के माध्यम से नवमनोनीत पदाधिकारियों का भावपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत गीत गाने प्रस्तुत करने वाले लोकगीत कलाकार भगवान यादव, दया शंकर यादव, नेहा सोनाली, बलिया सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, शिवमुनि यादव, रामअवतार शर्मा ,रमेश यादव‌ करंट आदि थे। इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।इस समारोह का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

  • अभिनव सिन्हा ने शिक्षकों से किया नौ वर्ष के कार्यों पर चर्चा

    अभिनव सिन्हा ने शिक्षकों से किया नौ वर्ष के कार्यों पर चर्चा

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार नौ वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के समर्थन के लिए जनसंपर्क महा अभियान में शुक्रवार को सम्पर्क से समर्थन मे अभिनव सिन्हा ने पत्रकारों के अलावा स्वामी सहजानंद सरस्वती डीग्री कालेज मे विद्यालय परिवार से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री के कार्यों पर चर्चा कर उनसे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की यह पहली सरकार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। वहीं देश के विकास में समर्पित होकर कार्य करते हुए विश्व शिखर पर स्थापित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, अभिनव सिंह छोटू, राजकुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।

  • पत्रकारो ने की संरक्षक की आर्थिक मदद

    पत्रकारो ने की संरक्षक की आर्थिक मदद


    गाजीपुर। हृदय रोग से पीड़ित पत्रकार साथी केे आर्थिक मदद के लिए गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने एक आपातकालीन बैठक कचहरी स्थित पत्रकार भवन पर 13 जुलाई को अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय के आहवाहन पर आयोजित की गयी। जिसमें संस्था के संरक्षक व पत्रकार अशोक कुमार श्रीवास्तव की आकस्मिक बाईपास सर्जरी बीएचयू से कराने के लिए संस्था के सदस्यों ने पत्रकार कोष से एक लाख रूपये की आर्थिक मदद करने का प्रस्ताव पारित किया गया और बीमार संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव को एक लाख रूपये का चेक सकलेनाबाद स्थित उनके आवास पर जाकर प्रदान किया गया और उनका कुशलक्षेम भी जाना गया। इस आकस्मिक आर्थिक सहयोग के लिए सभी पत्रकारो ने मिलकर आर्थिक सहयोग करके पत्रकार फण्ड की भरपायी जनसहयोग से करेगा। इस बैठक में अजय राय बबलू, कमलेश यादव, अनिल उपाध्याय, मंजीत चौरसिया, चन्द्र कुमार तिवारी, शिव प्रताप तिवारी उर्फ भोलूविनय कुमार सिंह, संजय सिंह, दुर्गविजय सिंह, सूर्यवीर सिंह, आलोक त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, देवब्रत विश्वकर्मा, इंद्रासन यादव, मुमताज गुडडू  शशिकान्त शर्मा, प्रदीप शर्मा, शशिकान्त तिवारी आदि उपस्थित रहे। 

  • टीकाकरण के लिए चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0

    टीकाकरण के लिए चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0

    0 से 5 साल के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं के छूटे हुए टीकाकरण के लिए चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0

    सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अगस्त सितंबर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चलेगा



    ग़ाज़ीपुर। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण जिसमें 0 से 5 साल के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को लेकर कार्यक्रम 3 चरणों में चलाया जाना है। जिसको लेकर गुरुवार को एक वर्कशॉप का आयोजन बंशीबाजार स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें जनपद के सभी ब्लाक के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, एचईओ ,एआरओ शामिल रहे। इन सभी लोगों को डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विनय शंकर और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को विभाग के द्वारा निशुल्क टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया जाता है। लेकिन किन्ही कारणों से कई बच्चे व गर्भवती महिला टीकाकरण से छूट जाती हैं। इसी को लेकर सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में चलाया जाएगा। जिसमें आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा और टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की जानकारी ई कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी।

    उसके बाद एएनएम के द्वारा टीकाकरण सत्र लगाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करेंगी। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विनय शंकर ने बताया कि नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों पोलियो, खसरा, रूबेला, रोटा वायरस, डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी आदि से बचाने के लिए संपूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना है। यदि बच्चों का टीकाकरण समय से किया जाए तो बच्चे जीवन भर स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में दो तरह के बच्चों को शामिल किया गया था। पहला लेफ्टआउट जिन बच्चों को एक भी टीका नहीं लगा है व दूसरा ड्राप आउट, इसमें ऐसे बच्चे शामिल किए गए जिन्होंने एक या दो टीके लगवाने के बाद बीच में अन्य टीके नहीं लगवाए। उन्होंने बताया कि इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाले इस मिशन का उद्देश्य है कि सभी बच्चों का टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं।
    वर्कशॉप में एसीएमओ डॉ मनोज सिंह ,चाई के मणिशंकर ,यूनिसेफ से बलवंत ,यूएनडीपी के प्रवीण उपाध्याय के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

  • मामलों के निस्तारण के लिए 9 सितम्बर को होगा लोक अदालत का आयोजन

    मामलों के निस्तारण के लिए 9 सितम्बर को होगा लोक अदालत का आयोजन

    गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार 9 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय के मुख्य द्वार से हरी झण्डी दिखाकर गुरूवार को रवाना किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वप्न आनन्द, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि 9 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय गाजीपुर, न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

  • अधिकारी के लापरवाही पर डीएम का निर्देश, कहा…..

    अधिकारी के लापरवाही पर डीएम का निर्देश, कहा…..

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे गुरूवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। आकाक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति की समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले विकास खण्डो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी के विभागीय कार्य में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि पूर्वान्ह् 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय उपस्थित रहेगे तथा आई जी आर एस पोर्टल को चेक करने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। आवास, शौचालय, वृद्धा पेशन, राशन कार्ड, से सम्बन्धित पात्र को सही ढंग से चिन्हित किया जाय ताकि कोई छूटे न पाये। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की अपने लक्ष्य को हर माह पूर्ण करें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एंव सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा:दुर्गेश

    किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा:दुर्गेश

    किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा :दुर्गेश

    ग़ाज़ीपुर।गुरुवार को लैब टेक्नीशियन का बैठक मलेरिया विभाग कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव भी सम्मिलित हुए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुए।बैठक में कर्मचारियों के कार्यस्थल पर हो रहे समस्याओं को लेकर के परिषद को अवगत कराया गया, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने लैब टेक्नीशियन के पदाधिकारी वह सदस्यों से को विश्वास दिलाया की किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा, और किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, उनकी जो भी मांग है उसे सक्षम अधिकारी के साथ बैठक कर निस्तारित कराया जाएगा,बैठक के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल से मुलाकात किया।कर्मचारियों के साथ हो रही समस्या को अवगत कराया गया,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.देश दीपक पाल द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को अस्वस्थ किया गया, कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा,उनकी जो भी समस्या है समय रहते निस्तारित किया जाएगा।इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी मंत्री आलोक राय,अभय सिंह, अमित कुमार, चंदन कुमार,बुद्धि लाल, चंद्रशेखर यादव,अमरनाथ मौर्या, स्वामीनाथ, रामप्रवेश यादव, नरेंद्र यादव, राजेश राय, प्रभात मौर्य,पवन गौतम,भुवाल प्रजापति, बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News