-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सीएम के कार्यक्रम में डीएम और सपना सिंह ने किया प्रतिभाग


गाजीपुर। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा वृहद वृक्षारोपण हेतु जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। संवाद में सर्वप्रथम वन मंत्री डा0 अरूण कुमार सक्सेना द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया। तत्पश्चात् अपर मुख्य सचिव, वन द्वारा प्रदेश में होने वाले वृहद वृक्षारोपण की कार्याेजना प्रस्तुत की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा संवाद में गौवंश हेतु चारा उपलब्ध कराने वाले वृक्षों के रोपण किये जाने हेतु बल दिया गया, जिससे निराश्रित गौवंश को चारा उपलब्ध हो सके। वृक्षारोपण अभियान को गॉवों के प्रति व्यक्ति से जोड़ा जाये। इसे जन अभियान बनाया जाये। क्षेत्र पंचायत की बैठक वृक्षारोपण अभियान के पूर्ण समस्त क्षेत्र पंचायतों की बैठक करा ली जाये, जिससे वृहद वृक्षारोपण के गुणवत्तापरक क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी। नगर पंचायत/नगर निकाय क्षेत्रों में थीम वेस्ट वृक्षारोपण किया जाये। एक रोड एक रंग (एक रंग के फलदार वृक्ष) का रोपण किया जाये। जिससे छोटे शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।

नगर निकाय के समस्त सभासदो की बैठक कराकर शहरी क्षेत्रों में रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु कार्याेजना बनायी जाये। वृक्षों को लगाने से ज्यादा उन्हें बचाना आवश्य है। अतः वृक्षारोपण के पश्चात् उनको सुरक्षित रखने हेतु स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। जिसमें कम से कम कुछ ऐसे वन बनाये जाये जो पर्यावरणीय दृष्टि से जनपद के पर्यावरणीय स्थिति में वृद्धि होगी। समस्त विभागों को वृक्षारोपण में सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। अगर हम धरा को हरा कराकर इसकी रक्षा करेंगे तो यह हमारी रक्षा करेगी। 22 जुलाई, 2023 को बृहद वृक्षारोपण दिवस के रूप में महोत्सव की तरह मनाया जाय, जिसमें वृहद स्तर पर जनसहभागिता होनी चाहिए। बेविनार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य एवं नगर पालिका सभासदो ने प्रतिभाग किया।
-
मछुआरों को 15 जुलाई तक करना होगा आवेदन

गाजीपुर। निषाद राज बोट योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा मछुआरा समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना का शुभारम्भ वर्ष 2023-24 में किया गया है। जिसको लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना पुरी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में मछुआरा समुदाय हेतु 150 बोट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वृहद् प्रचार-प्रसार के बाद भी अपेक्षित आवेदन प्राप्त नही हुए है। मुख्य कार्यकारी अधिकरी मत्स्य ने सभी मछुआरा समुदाय से अनुरोध किया है कि उक्त योजना में अधिक से अधिक आवेदन करें एवं योजना का लाभ उठायें। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई, 2023 तथा पोर्टल -fisheries.up.gov.in है।
-
बैंकर्स के सहयोग से ही स्वयं सहायता समूहों को बढ़ाया जाएगा आगे



गाजीपुर। दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्य के प्राप्ति हेतु जनपद के समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। उपायुक्त स्वतः रोजगार गोपाल कृष्ण चौधरी के द्वारा स्वागत उद्धोधन के साथ कार्यशाला के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा बैंकर्स के सहयोग से ही स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाया जाना है। बैंठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि बैकर्स उन्मुखीकारण के कार्यशाला के माध्यम से उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सम्बन्ध में बैकर्स को विस्तृत जानकारी की जायेगी। जिससे स्वयं सहायता समूहों के बचत खाता एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज में बैंक प्रबन्धकों का सहयोग मिले एवं जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हो सके जिससे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अधिक से अधिक गतिविधियों को जोडा जा सकें। जिससे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा प्रयास किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बैक शाखा प्रबन्धक, बैंक सखी, ब्लाक मिशन प्रबन्धकएवं जिला मिशन प्रबन्धक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से आये नेशनल रिसोर्स पर्सन एन0आर0पी0 जितेन्द्र यादव द्वारा कार्यशाला में भारतीय रिजर्ब बैंक की स्वयं सहायता समूह के बैंक लिंकेज से सम्बन्धित नई गाइड लाईन के सम्बन्ध में बैंक प्रबन्धकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं जिले के आर्थिक एवं समाजिक विकास में स्वयं सहायता समूह व संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान हैदराबाद से आये नेशनल रिसोर्स पर्सन शुभंकर झा के द्वारा भी कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों को प्राप्त होने वाले रिवाल्विंग फण्ड एवं सामुदायिक निवेश निधि, सी0सी0एल0, सी0बी0आर0एम0 बैंक सखी के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यशाला के अन्त में स्वयं सहायता समूहोके सी0सी0एल0 में बैंक स्तर पर आने वाले समस्याओं का समाधान भी रिसोर्स पर्सन के द्वारा किया गया एवं स्वंय सहायता समूह के द्वारा पूर्ण प्रपत्र बैंक में प्राप्त करने व पंचसूत्र का पालन करने हेतु कहा गया जिससे बैंक प्रबन्धको द्वारा अधिक से अधिक सी0सी0एल0 किया जा सके। कार्यशाला में के.डी. गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, प्रभाकर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, बड़ौदा यू.पी. बैंक, पियूष सिंह परमार, अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय स्टेट बैक के मुख्य प्रबंधक कुमार परिमल, समस्त बैकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबन्धक, जिला मिशन प्रबन्धक एन0आर0एल0एम0समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंक सखी उपस्थित रही। कार्यशाला के अंत में जिला मिशन प्रबन्धक परितोष कुमार पाण्डेय द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
-
पत्रकारों और साहित्यकारों से अभिनव सिन्हा किया मुलाकात


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क महाभियान में “सम्पर्क से समर्थन” कार्यक्रम के तहत अभिनव सिन्हा बुधवार को साहित्यकार, पत्रकार, रक्तदाता एवं पैदल चलकर दिल्ली पहुचने वाले शीर्षदीप शर्मा, पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोताखोर जेपी चौधरी सहित समाज के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों मे कार्य करने वाले दर्जनो लोगों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत नौ वर्षों के कार्यकाल के मुख्य कार्यों से सम्बंधित पुस्तिका प्रदान करते हुए 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराया। कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं बल्कि समाज के एक एक व्यक्ति के विकास और उत्थान के प्रति समर्पित देश की सजग प्रहरी है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंत्योदय लक्ष्य को लेकर समाज के हर वर्ग के लोगों का कल्याण, विकास और राष्ट्र का पुनर्निर्माण समर्पित होकर कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अभिनव सिंह छोटू, अखिलेश राय, प्रमोद राय, अविनाश सिंह, गर्वजीत सिंह कक्कू आदि साथ साथ रहे।

-
महिला कॉलेज में शिक्षकों और अभिभावकों की हुई बैठक



गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को शैक्षिक सत्र 2023-24 की प्रथम अभिभावक अध्यापक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं छात्राओं के माता-पिता ने अपने पाल्यो की शिक्षा एवं महाविद्यालय से उनके संबंधों के बारे में खुलकर चर्चा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण करके किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अकबरे आजम ने कहा कि महाविद्यालयों में प्रायः ऐसे आयोजन नहीं होते लेकिन हम इसके माध्यम से महाविद्यालय को और खुला, सकारात्मक एवं व्यापक फलक प्रदान करना चाहते हैं। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संतन कुमार राम ने महाविद्यालय की संक्षिप्त प्रगति एवं रूपरेखा प्रस्तुत किया और उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया कि आप अपनी बच्चियों को यहां पढ़ने और रहने के लिए प्रेरित करें। मुख्य कुलानुशासक डॉ अमित यादव ने अभिभावकों से अपील किया की छात्राएं निर्धारित गणवेश में ही महाविद्यालय में आएं और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं। एमएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद आमिर खालिद ने कहा कि मेरी कोई बच्ची यहां नहीं पढ़ी है लेकिन मेरे कॉलेज से 500 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं और मैं उन सभी का अभिभावक हूं। इसी क्रम में अभिभावकों ने यहां पर नए विषयों में परास्नातक कक्षाएं चलाने, कॉमर्स संकाय, b.ed की शिक्षा प्रदान करने, नेट जेआरएफ की तैयारी कराने, वाणिज्य एवं व्यवसायिक कोर्स संचालित करने, आवागमन हेतु बस संचालित करने के संबंध में अपने सुझाव दिए।


अभिभावकों ने महिला महाविद्यालय को एक स्वर में प्रदेश के महिला विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई। इन्होंने यहां की शिक्षण पद्धति, कक्षा संचालन, अध्यापकों के व्यवहार एवं भौतिक संसाधनों के प्रति अपनी संतुष्टि और खुशी प्रकट किया। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यहां लड़कियों के लिए बहुत संभावनाए है और उन्हें इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। डेढगावां इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार राय ने कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय जनपद का सबसे सस्ता एवं उत्तम महाविद्यालय हैं और इस महाविद्यालय को आधी आबादी को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवसाय परक शिक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय तक का सफर करना है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने कहा कि मैं आश्वासन देती हूं कि जो भी कमियां आप लोगों ने सुझाया है। मैं उसे दूर करने का प्रयास करूंगी। यह परिसर आपकी बच्चियों के लिए सर्वाधिक सुरक्षित है क्योंकि यह बेटियां केवल आपकी नहीं बल्कि हमारी भी हैं। कार्यक्रम का कुशल समन्वय एवं संचालन डॉ शिवकुमार ने तथा आभार ज्ञापन प्रोफेसर अनिता कुमारी ने किया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों के रूप में प्रमुख रूप से नीता गुप्ता, अनीता विश्वकर्मा, उर्मिला यादव, अकबर अंसारी, सदानंद यादव, सरोज पांडे, राम नरेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ संगीता मौर्य, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ विकास सिंह, डॉ शिखा सिंह एवं प्रज्ञा रेंजर छात्राओं ने प्रमुख रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, अभिभावक एवं उनके पाल्य उपस्थित रहे
-
शुरू हुआ जनसंख्या स्थिरता नियंत्रण पखवाड़ा

11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
ग़ाज़ीपुर। जनसंख्या को स्थिर करने के लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग यह द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनसंख्या को स्थिर करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही लाभार्थियों तक संसाधन उपलब्ध कराने की स्वास्थ्य विभाग की योजना है। साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाना है। जिसको लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समस्त ब्लॉकों के बीसीपीएम ,बीपीएम, एचईओ के साथ अर्बन की आशा और एएनएम मौजूद रहे। वही इस गोष्टी के पश्चात अर्बन की आशा और एएनएम के द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाला गया। साथ ही सारथी वाहन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता हेतु रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में हमे यह संकल्प लेना है कि परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प । इसी थीम को लेकर इस बार जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाना है। जिसका मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर परिवार नियोजन खुशहाली और समृद्धि के रूप में अपनाएं तथा जनसाधारण को सीमित परिवार के बारे में जागरूक बनाने के साथ-साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति प्रदान किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान आमजन को जागरूक करते हुए उन्हें परिवार नियोजन के संसाधन प्रदान किया जाए। ताकि शासन और विभाग की मंशा पूरी हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा मनाया गया । जिसमें योग दंपत्ति से आशा एएनएम के द्वारा संपर्क कर परिवार नियोजन के लिए मोटिवेशन किया गया था। परिवार कल्याण विशेषज्ञ तबरेज अंसारी ने बताया कि इस अभियान में सहभागिता एवं सहयोग के लिए समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समस्त चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्स एवं आशा को शामिल किया जाएगा। साथ ही जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक दिवस के नसबंदी केस एवं अन्य अस्थाई गर्भनिरोधक संसाधनों की सूचना भारत सरकार को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाना है। इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ एस के मिश्रा ,डॉ मनोज सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह ,डीपीएम प्रभुनाथ, बीसीपीएम अनिल वर्मा ,अनिल चौबे ,राघवेंद्र सिंह के साथ अन्य सहयोगी संस्था के लोग शामिल रहे।
-
10 से 14 जुलाई तक चलेगा अभियान



गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए केंद्र कार्यालय पर नेशनल यूथ वॉलिंटियर एवं क्लब के सक्रिय पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में जिला युवा अधिकारी कपिलदेव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक गांव में बैठक कर सूचना पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। गांव में बैठक के दौरान 75 स्थानीय प्रजाति के पौधों से वाटिका तैयार किए जाने की योजना तैयार की जानी है। यह अभियान जुलाई 10 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है जो 14 जुलाई तक चलेगा ।जिला युुवा अधिकारी कपिल देव ने युवा मंडलों के पदाधिकारियों से भी अपील किया है कि सभी गांव में बैठ कर पोर्टल पर अपलोड करें। राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से सफलतापूर्वक आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन एवं एनएसएस का अवश्य सहयोग लिया जाए ।बैठक का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया । इस अवसर पर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। फतेहपुर सिकंदर में एक बैठक कर सभी एनवाईवी को प्रशिक्षित भी किया गया ।गांव स्तरीय बैठक में सरोज कुमार राय, प्रदीप सिंह ,राकेश कुमार मौर्या आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
-
जागरूकता रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



गाजीपुर। जनसंख्या स्थिरता के लिए छोटा और सुखी परिवार का होना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जन जागरूकता रैली व सारथी वाहन निकाले गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ देश दीपक पाल ने रैली और सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ सीएमओ कार्यालय सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जनसंख्या स्थिरता के महत्व व फायदे पर विस्तृत चर्चा हुई। सीएमओ ने कहा कि आज से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का दूसरा चरण सेवा प्रदायगी पखवाड़ा शुरू हो चुका है जो 24 जुलाई तक चलेगा। पखवाड़े के तहत नियत सेवा दिवस का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय सहित सभी 16 ब्लॉक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर किया जाएगा। इसके लिए कई सर्जन रोस्टर वार तैनात किए गए हैं जो पुरुष व महिला नसबंदी की सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी चिकित्सालयों, नगरीय व ग्रामीण सीएचसी-पीएचसी, आयुष्मान भारत दृ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर बास्केट ऑफ च्वाइस के माध्यम से अन्य साधन जैसे अंतरा इंजेक्शन, माला एन, छाया, कंडोम, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। परिवार नियोजन किट (कंडोम बॉक्स) में कंडोम, माला एन व आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली की उपलब्धता नियमित बनी रहे। सारथी वाहन ऑडियो क्लिप एवं पम्पलेट के माध्यम से समुदाय को जागरूक करेंगे। नगरीय क्षेत्र के लिए दो और ग्रामीण क्षेत्र के 64 सारथी वाहन 14 जुलाई तक संचालित किए जाएंगे।

संगोष्ठी में मौजूद एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुये कहा कि इस पखवाड़े में घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें और इच्छुक दंपत्ति व लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा सामुदाय के अंतिम व्यक्ति को सभी स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ दिलाएँ। सीएमओ ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता को बढ़ावा देने और प्रजनन दर को कम करने में स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। एसीएमओ व परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सेवाओं के लिए प्रशिक्षित किया गया है जिससे वह समुदाय, लक्षित लाभर्थियों व दंपत्ति को आवश्यक परामर्श दे सकें और सेवाओं के लिए प्रेरित कर सकें। इस अभियान के माध्यम से जनसाधारण को सीमित व खुशहाल परिवार के प्रति जागरूक करने के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रेरित करेंगे। परिवार कल्याण कार्यक्रम को रफ्तार देने के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी होगी। आशीर्वाद अभियान तहत स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नवविवाहित दंपत्तियों को परिवार नियोजन शगुन किट का वितरण भी किया गया। समारोह में एसीएमओ डॉ एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ जेएन सिंह, डीपीएम प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल कुमार वर्मा, यूपीटीएसयू से जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ तबरेज अंसारी, गुड्डू केसरी, अबू बकर खान एवं अन्य अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहा।
-
फिर बनेगी मोदी सरकार: चेयरमैन



2024 में फिर से मोदी सरकार बनेगी-सरिता अग्रवाल
गाजीपुर। मंगलवार को भाजपा नगर के कार्यकर्त्ताओं ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में स्टीमर घाट, चीतनाथ एवं नखास क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क करके भारतीय जनता पार्टी के ‘‘महा जनसम्पर्क अभियान’’ के अन्तर्गत ‘‘घर घर जनसम्पर्क’’ कर लोगों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर मोदी को समर्थन दिलाया गया। इस अवसर पर न0पा0प0 की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने लोगों से मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने महा सम्पर्क अभियान चलाकर आम जनता से मिलने का कार्यक्रम जो दिया है वह प्रशंसनीय है। आम जनता में मोदी सरकार के प्रति लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग खुशी मन से 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु तैयार है।


इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व न0पा0प0 के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, नन्दू कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक अभिनव सिंह (छोटू), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, सभासद बंगाली वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, संजय कुमार, पूर्व सभासद अनिल वर्मा, हरिलाल गुप्ता, हिमालय जायसवाल, सोनू गुप्ता, गुलाम कादिर राईनी, मनीष जायसवाल, जवाहर जायसवाल, गोली गुप्ता, जे0पी0 चौरसिया, भानु केशरी, सुधीर केशरी सहित आदि कार्यकर्त्ता शामिल थे।
-
11-12 जुलाई को महिला कालेज में होगी शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय शैक्षिक सत्र 2023 – 24 अपनी छात्राओं एवं अभिभावकों से सतत संबंध के माध्यम से अपनी गुणवत्ता उन्नयन के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस क्रम में अभिभावक अध्यापक बैठक एवं पुरा छात्रा सम्मेलन का आयोजन सत्र की शुरुआत जुलाई माह में ही किया जा रहा है। अभिभावक अध्यापक सम्मेलन की पहली बैठक 11 जुलाई को दोपहर 1 बजे महाविद्यालय में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। इसके अंतर्गत छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावक अपने पाल्य से संबंधित शिक्षकों से प्रत्यक्ष संवाद कर महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित हो सकेंगे तथा उन्हें उपयोगी सुझाव एवं सहयोग प्रदान कर सकेंगे। इसी क्रम में पुरा छात्रा सम्मेलन 2023 की पहली बैठक 12 जुलाई को पूर्वाहन 1 आयोजित होना सुनिश्चित है। महाविद्यालय अपनी सभी पुरा छात्राओं से अनुरोध करता है कि वह अपने ज्ञानस्थली महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने पुराने साथियों एवं प्राध्यापकों से मिले तथा महाविद्यालय की बेहतरी हेतु अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने हेतु सभी सम्मानित अभिभावकों एवं पुरा छात्राओं से विशेष अपील की है। इस कार्यक्रम की जानकारी राजकीय महिला महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने दिया।





