Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • महिला कालेज में बीए-बीएससी के लिए प्रवेश प्रारंभ

    महिला कालेज में बीए-बीएससी के लिए प्रवेश प्रारंभ

    गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 में गुरूवार को बीए/ बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश का कार्य प्रारंभ हो गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सविता भारद्वाज ने विषय आवंटन प्रपत्र प्रदान करके प्रवेश काउंसलिंग का शुभारंभ कराया। प्रवेश काउंसलिंग के दौरान महाविद्यालय नव प्रवेशी छात्राओं की उल्लास एवं हर्ष की गहमागहमी से परिपूर्ण रहा। कला संकाय की प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर डॉ अनिता कुमारी के अनुसार प्रवेश के प्रथम दिन आज बीए प्रथम सेमेस्टर में कुल 120 छात्राओं ने प्रवेश लिया। 7 जुलाई को 201 से लेकर 400 तक की मेरिट की बी ए की छात्राओं का प्रवेश कार्य संपन्न होगा।

    विज्ञान संकाय के प्रवेश प्रभारी डॉ दिवाकर मिश्र के अनुसार आज बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कुल 40 छात्राओं ने नव प्रवेश लिया। बीएससी में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाली सभी छात्राएं सीट रिक्त रहने तक कल 7 जुलाई को प्रवेश ले सकेंगी। प्रवेश का कार्य 7 जुलाई को पूर्वाहन 11 से 4 बजे के मध्य जारी रहेगा। मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने बताया कि छात्राएं अपने प्रवेश काउंसलिंग के लिए मुख्य तीन विषयों और एक माइनर विषय को नियमानुसार चुनकर अपने समस्त वांछित पर प्रपत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ समय से उपस्थित होकर अपना प्रवेश काउंसलिंग एवं विषय आवंटित करा सकती हैं। प्रवेश काउंसलिंग में डॉ निरंजन कुमार, डॉ इकलाख खान, डॉ हरेंद्र यादव, डॉ शिखा सिंह, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ पीयूष सिंह आदि शिक्षकों ने प्रमुख रूप से सहयोग दिया।

  • लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने दी चेतावनी, कहा….

    लापरवाह अधिकारियों को डीएम ने दी चेतावनी, कहा….

    गाजीपुर। बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व ए0डी0ओ0 पंचायत, एस0आर0जी व समस्त जिला समन्वयकों (समग्र शिक्षा व एम0डी0एम0) ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकराण के प्रगति की ब्लॉकवार समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए अविलम्ब अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अद्यतन कार्य न प्रारम्भ करने वाले विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों तथा खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी के साथ कार्य पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। इसके उपरान्त परिषदीय विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा किये गये निरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसमें उनके द्वारा सदस्यों को सख्त निर्देश दिया गया कि कम से कम माह में 5 विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य किया जाये, जिससे विद्यालयों की भौतिक व शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो।

    जिलाधिकारी द्वारा एस0आर0जी0, ए0आर0पी0, डायट मेण्टरर्स द्वारा विद्यालयों को प्रदान किये जाने वाले सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के अन्तर्गत समस्त बिन्दुओं यथा-छात्र उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, शिक्षण योजना व संदर्शिका का प्रयोग एवं शिक्षण सामग्री का प्रयोग क्लास रूम ट्राँजिशन के अन्तर्गत विकास खण्डवार समीक्षा की गयी, जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष न्यून प्रदर्शन करने वाले विकास खण्ड के, खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। निपुण लक्ष्य के अन्तर्गत डायट प्रशिक्षुओं द्वारा परिषदीय बच्चों के आकलन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार डी0बी0टी0 पेंडिंग रिपोर्ट व मध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत 2022-23 के आवंटित बजट व खाद्यान्न के सापेक्ष अवशेष धनराशि व खाद्यान्न की समीक्षा की गयी। यू-डायस प्लस पोर्टल पर सत्र 2022-23 के स्कूल प्रोफाइल, टीचर मॉड्यूल व स्टूडेंट मॉड्यू के फीडिंग की विकास खण्डवार समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब पूर्ण कराया जाये, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से बचा जा सके। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के चयनित कुल 100 परिषदीय विद्यालयों, जो आदर्श विद्यालय/स्मार्ट स्कूल बनाने हेतु जिलास्तरीय अधिकारियों को आवंटित है, उनको निर्देशित किया गया कि माह जुलाई, 2023 में आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण कर, उनमें पायी गयी कमियों को पूर्ण कराकर, आदर्श विद्यालय/स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करना सुनिश्चित करें।

  • सीएमओ के निरीक्षण में कर्मचारी मिले अनुपस्थित

    सीएमओ के निरीक्षण में कर्मचारी मिले अनुपस्थित

    जिला क्षय रोग विभाग का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण 2 कर्मचारी मिले अनुपस्थित



    ग़ाज़ीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्वास्थ्य केंद्र और विभागों में आकस्मिक निरीक्षण का क्रम लगातार जारी है। इसी के क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल जिला अस्पताल स्थित क्षय रोग विभाग में दोपहर करीब 1:30 बजे औचक निरीक्षण किया। कुल 26 अधिकारी और कर्मचारियों के सापेक्ष 24 लोग उपस्थित मिले। वही दो कर्मचारी जिसमें से एक पिछले 2 दिनों से अनुपस्थित रहे और एक अपनी उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज करा कर अनुपस्थित पाए गए इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने का निर्देश जिला क्षय रोग अधिकारी को दिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। जहां पर 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसटीएस को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत समस्त क्षय रोगियों का डाटा बैंक खाता पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड करने के साथ डीबीटी के माध्यम से शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान महेश सिंह एलटी से ट्रूनेट मशीन से जांच के बारे में जानकारी लिया तो उसने बताया कि 66 लोगों की इस मशीन से जांच की गई है। साथ ही सुशील कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया कि जनपद में जिला क्षय रोग केंद्र में सीआरटीबी के कुल रोगियों की संख्या 131 है। जिसमें से 130 क्षय रोगियों का भुगतान किया जा चुका है।

  • चेयरमैन का बेटा बना चार्टर्ड अकाउंटेंट

    चेयरमैन का बेटा बना चार्टर्ड अकाउंटेंट



    गाजीपुर। नगर पालिका परिषद् गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व उनके पति पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल का छोटा पुत्र आदित्य टीबड़ेवाल फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटैंट की योग्यता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। श्री अग्रवाल दंपति ने बताया कि मेरा छोटा पुत्र आदित्य टीबड़ेवाल बी. काम करने के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटैंट की पढ़ाई कर रहा था और आज हम सब सौभाग्यशाली है कि मेरा बेटा आदित्य टीबड़ेवाल चार्टर्ड अकाउंटैंट बन गया। नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा रहा। अग्रवाल दंपति अपने पुत्र द्वारा समाज मे अच्छे कार्य करने की कामना कर रहे है।

  • बैठक में नेताओं ने सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया आरोप, कहा….

    बैठक में नेताओं ने सरकार और जिला प्रशासन पर लगाया आरोप, कहा….

    गाजीपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।
    इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, बूथ और ब्लाक कमेटी अतिशीघ्र गठन करने तथा जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से नगर में चल रहे सीवर लाईन के काम में अनावश्यक रूप से हो रहे विलम्ब और भारी बरसात के चलते सड़कों पर फैले कीचड़ और हो रही दुर्घटनाओं और जाम की समस्या पर कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की तमाम खराब हुई सड़कों के चलते शहर में निरन्तर जाम की स्थिति बनी हुई है । नगरवासियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जाम की वजह से स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन के कामों में घटिया सामग्री के प्रयोग पर भी चिंता जतायी गयी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सीवर लाइन बिछ रही है वह आने वाले दिनों में शहर की समस्याओं का निदान होने के बजाय बड़ी समस्या बन जायेगी। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में जिला प्रशासन की उदासीनता पर भी सवाल उठाया और कहा कि शहर की इस समस्या के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। सदर विधायक माननीय जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश-प्रदेश की जनता लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के चलते त्राहि त्राहि कर रही है लेकिन देश के प्रधानमंत्री देश की जनता को इन समस्याओं से निजात न दिलाकर देशाटन कर रहे हैं। देश की जनता का विश्वास मोदी जी पर से पूरी तरह उठ गया है लेकिन मोदी जी आत्ममुग्धता के शिकार हो गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी जी को सबक सिखाने का मूड बना चुकी है।
    सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की रीतियों और नीतियों को तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने का निर्देश देते हुए कहा कि बिना संगठन को मजबूत किये किसी भी प्रकार की सफलता की आशा करना बेमानी है। इस बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद,बलिराम यादव, आत्मा यादव, डॉ समीर सिंह, राजेश यादव,देवेन्द्र यादव टिंकू, सदानंद यादव संतोष यादव, महेन्द्र बिंद,शिशु यादव, हरिकेश यादव,दिनेश यादव, अंजनी यादव,बाबी चौधरी,रामदरश राम बनवासी,खुर्रम अली,प्रभुनाथ राम,शशि यादव,मनोज यादव, गोपाल यादव, कन्हैया यादव, सिंहासन यादव, बचनू यादव, राकेश यादव,रामज्ञान यादव, राधेश्याम यादव, पूजा गौतम, रीना यादव,राजनाथ यादव कवि, अखिलेश यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला सचिव रमेश यादव ने किया।

  • यूपी, बिहार और हरियाणा में ऐसे मना सांसद अतुल राय का जन्मदिन

    यूपी, बिहार और हरियाणा में ऐसे मना सांसद अतुल राय का जन्मदिन

    कई प्रदेशों में रक्तदान कर समर्थकों ने मनाया सांसद अतुल राय का जन्मदिन

    डेस्क। कई जनपदों में रक्तदान कर समर्थकों ने मनाया घोसी सांसद अतुल राय का जन्मदिन। 4 जुलाई से युवावों द्वारा रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ जो BHU से आज बुधवार को मऊ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर लगाकर जारी रहा। बता दें कि गाजीपुर के साथ साथ बनारस, मऊ, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा और बिहार के कई ज़िलों में सैकड़ों युवाओं ने रक्तदान किया।

    हरियाणा के हिसार में रक्तदान करते सामाजिक कार्यकर्ता नवीन राय टोनी और उनकी टीम

    ग़ाज़ीपुर में हैपी राय, बलिया में सोनू राय, अविनाश पांडेय और मोनु राय, बनारस के बीएचयू में योगी प्रवीण, हनी सिंह, सचिन सिंह और राहुल राय, प्रयाग राज में विक्रांत शर्मा, लखनऊ में आदित्य राय, दिल्ली में विकास श्रीवास्तव, हरियाणा में अजय शर्मा, नवीन राय टोनी और शिवम् और बक्सर में विक्रांत राय के नेतृत्व में लगभग 719 युवाओं ने रक्त दान किया।

    मालूम हो कि यह रक्तदान केवल इस साल ही नहीं बल्कि पिछले कई सालों से सांसद समर्थक जब वह सांसद नहीं भी थे तब से करते आ रहे हैं। पिछले 4 वर्षों से तो गाजीपुर में नवजोत राय के नेतृत्व में हो रहा है। नवजोत ने बोला की सांसद जी के चाहने वालों का मक़सद केवल एक है की उनके जन्मदिन के अवसर पर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मदद की जाये , रक्त दान – महादान होता है और अपने लोकप्रिय नेता को हम सभी लोग इस तरीक़े से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर अनेकों वृद्धा आश्रमों में भोजन कराने का काम उनके समर्थकों द्वारा किया जाता है साथ ही अस्पतालों में मरीज़ों में फल वितरण और मंदिर मस्जिद में पूजा और दुआ खवानी की जाती है। ओमकार ने कहा कि इस कोरोना महामारी के पहले से ही हम अनवरत पीछे 6 सालो से रक्तदान करते चले आ रहे है। गाजीपुर जनपद में भी चौथा वर्ष है। ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले लोगो के पास डोनर नही होता है। उन परिस्थितियों में हम सबके द्वारा किये गए रक्तदान से उनको मदद मिल जाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि समर्थकों ने रक्तदान कर अपने नेता की समाज सेवा की भावना का सम्मान किया है और समाज को संदेश दिया है कि अतुल राय और उनके लोग आमजन की खैरियत, अमन-चैन के लिए कुछ भी करने को बराबर तत्पर रहते हैं।

    हरियाणा के हिसार में नवीन राय टोनी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान
  • पीजी कॉलेज में नि:शुल्क कराई जाएगी तैयारी

    पीजी कॉलेज में नि:शुल्क कराई जाएगी तैयारी

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभ्युदय योजना का लाभ विद्यार्थियों को व्यापक रूप से मिल रहा है। इसी क्रम में इस योजना को विस्तार दिया जा रहा है। अब इस योजना के तहत निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाएं जनपद के पीजी कॉलेज में भी आयोजित की जाएंगी। मंगलवार की शाम अभ्युदय योजना के तहत पी0जी0 कॉलेज परिसर में कक्षा संचालन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विकलांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी  राम नगीना यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती की प्रतिमा का सभी मंचासीन अतिथियों ने माल्यार्पण किया उसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की रणनीति पर प्रकाश डाला। नरेंद्र विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति तैयारी कर  पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सामान्य अध्ययन पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बाबत विशेष बल देकर पढ़ना चाहिए। वही दिलीप पांडे ने कहा कि वह इस कार्यक्रम से आगे भी जुड़े रहेंगे। बच्चों को मोटिवेशनल क्लास के क्रम में उनकी ओर से लेक्चर का क्रम जारी रहेगा।

    जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंध तंत्र का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पीजी कॉलेज में इस योजना के तहत कक्षा का संचालन होना बेहद गर्व का विषय है। जनपद के सबसे बड़े कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही साथ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को भी उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि महज पारंपरिक विधि से नहीं बल्कि स्मर्ट क्लासरूम में लगे एडवांस इक्विपमेंट्स के जरिए बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी तैयारियों के बाबत जानकारी दी जाएगी। पी0जी0 कॉलेज के प्राचार्य ने कार्यक्रम में प्रो डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य वक्ता के रूप मेें महान विभूतियों का जिक्र करते हुए उनकी उपलब्धियों  को केंद्र में रखकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए। प्रोफेसर पांडेय ने बताया नियमित तौर पर अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग कक्षाओं का संचालन पीजी कॉलेज परिसर में किया जाएगा। कक्षाओं का संचालन सुबह और शाम की पाली में समय सारणी के अनुसार होगा। कॉलेज की फैकेल्टी मेंबर्स के अलावा जनपद के उच्च पदेन अधिकारियों को भी समय-समय पर कक्षा लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ एसडी सिंह परिहार, डॉक्टर एसएन सिंह, डॉक्टर जी सिंह, डॉक्टर हरेंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, अखिलेश सिंह, अमरजीत सिंह, लवजी सिंह, समाज कल्याण विभाग से रवि सिंह, विकास राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संजय चतुर्वेदी ने किया ।वहीं धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडे ने किया।

  • कावड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…

    कावड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…

    गाजीपुर। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को जनपद के विभिन्न घाटो जिसमें, ददरी घाट, चीतनाथ घाट, नौवापुरा घाट (साई नाथ मन्दिर) एवं महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। ददरी घाट का निरीक्षण के दौरान जिला उन्होने कहा कि कावरियों को पानी भरने पुल के माध्यम से कोई असुविधा प्राप्त न हो इस विषय पर ई0ओ0 नगर पालिको को निर्देश दिया साथ ही बैरिंकेटिग, चेन्जिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था हेतु नामित सम्बन्धित अधिकारियों को करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकेटिंग, लाईट की व्यवस्था के साथ सड़कों को गढ़ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। उन्होने महाहर धाम पर कावरियों की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरा, कन्ट्रोल रूम, बैरिकेटिंग आदि के व्यवस्था का जायजा लेते हुए अवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करें।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं कासिमाबाद, खण्ड विकास अधिकारी मरदह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।  

  • समर्थकों ने रक्तदान कर मनाया सांसद का जन्मदिन

    समर्थकों ने रक्तदान कर मनाया सांसद का जन्मदिन

    सांसद घोसी अतुल राय के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान।

    गाजीपुर। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी घोसी सांसद अतुल राय का जन्मदिन समर्थकों ने कई जिलों में रक्तदान कर मनाया। जिसके क्रम में जिला अस्पताल गोराबाजार में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.आनंद मिश्रा, सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने किया। ब्लड बैंक इंचार्ज साकेत सिंह ने युवाओं को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया तथा सारी भ्रांतियों को दूर किया।

    जिसमे कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्तदान उन मरीजों को समर्थकों ने समर्पित किया जो कैंसर, एनीमिया, थैलीसीमिया नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इस क्रम में रक्तदान शिविर में उपस्थित अतुल राय के भाई अंकित राय, अनस जमाल, दिलीप श्रीवास्तव, नवजोत कुमार राय (हैप्पी), पुरुषोत्तम चौधरी आरुष, पवन राय, योगेश कुमार राय, अखिलेश यादव, शिवांशु, हर्ष राय, रोहित कुशवाहा, ओमकार राय गोलू, सौरभ राय, अभिषेक राय, सतीश प्रधान, चंदन राय, इंद्रजीत पासवान, आकाश राय, मृत्युंजय राय, विजय साहनी, आशीष राय, सतीश कुशवाहा, ओमकार राय, अमित पांडे सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

  • कई कर्मचारियों का रोका वेतन, दिया निर्देश

    कई कर्मचारियों का रोका वेतन, दिया निर्देश

    नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, 2 दर्जन से ऊपर कर्मचारी मिले अनुपस्थित

    ग़ाज़ीपुर। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण पर जोर दे दिया है। जिस के क्रम में 1 दिन पूर्व रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर करीब 17 लोग अनुपस्थित पाए गए थे । वही बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिरनो और मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो दूसरी तरफ उनके निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ एस के मिश्रा ने सैदपुर, एडिशनल सीएमओ डॉ जे एन सिंह ने देवकली और डीपीएम प्रभुनाथ ने सादात में निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबह 9:15 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचे। जहां पर कुल 39 अधिकारी और कर्मचारियों के सापेक्ष 22 लोग उपस्थित पाए गए। जिसको लेकर कार्यवाही करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आंख्या सहित स्पष्टीकरण दे।

    इसके पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंचे जहां पर उनके पहुंचने पर सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके पश्चात सावन के मद्देनजर महाहर धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने वहां पर लगने वाले स्वास्थ्य कैम्प का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ एस के मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपर का आकस्मिक निरीक्षण किए। कुल 10 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का निरीक्षण जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाथ ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात पर माया सोनकर डेंटल हाइजीनिस्ट एवं अनुपम सिंह एक्सरे टेक्निशियन अनुपस्थित मिले। इसके अलावा डॉ सुरेंद्र कुमार अवकाश पर थे । लेबर रूम बंद मिला इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का निरीक्षण किया। वहां पर अंजनी कुमार तिवारी वार्ड बॉय अनुपस्थित मिले तथा आलोक कुमार यादव नर्स मेंटर जो पिछले 1 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली और नंदगंज तथा इसके अंतर्गत आने वाले उप केंद्रों का निरीक्षण डॉ जे एन सिंह एसीएमओ के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज पर सुबह करीब 9 बजे 5 कर्मचारी अनुपस्थित मिले । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर सुबह 9:20 पर 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा 9.40 पर उप केंद्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवकली पर आर आई सत्र के दौरान निरीक्षण किया गया जहां पर सीएचओ एवं आंगनबाड़ी अनुपस्थित मिली। जिनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया

Uttar Pradesh Fast News