Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • शम्मी की मेहनत लाई रंग, 15 दिनों के अंदर होगा…..

    शम्मी की मेहनत लाई रंग, 15 दिनों के अंदर होगा…..

    जल निगम द्वारा 15 दिनों के अंदर नगर के समस्त मुख्य मार्गों को दुरुस्त कराने के डेट वाइज प्लान के आश्वासन पर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान 25 जुलाई तक स्थगित किया गया- शम्मी

    गाजीपुर। बुधवार को रौजा स्थित जल निगम परिसर में जल निगम द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें सीवर के चलते नगर वासियों को हो रही दुश्वारियां की समस्या के समाधान के लिए 15 दिनों का प्लान दिया गया। 21 जुलाई तक समस्त सड़कों को दुरुस्त कराने का लिखित आश्वासन दिया गया। वहां मौजूद जल निगम के अधिकारी ने बताया कि नगर के अंदर जो भी मुख्य मार्ग हैं उनके ऊपर मरम्मत का कार्य जारी है तथा जो बचे हुए रोड हैं उसको 21 जुलाई तक जनता के चलने योग्य बना दिया जाएगा। विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में क्रमवार तरीके से शहर के मुख्य 11 मार्गों का विवरण दिया तथा कार्य समाप्त होने की तिथि भी निर्धारित करके प्रेस विज्ञप्ति में जारी की। प्रेस विज्ञप्ति की प्रतिलिपि प्राप्त होने के बाद तथा जल निगम के अधिकारियों से वार्तालाप करने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर नगर में चल रहे मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान को 25 जुलाई तक के लिए नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के द्वारा स्थगित कर दिया गया। लिखित रूप से दिए गए कार्यों को समय बद्ध तरीके से जल निगम द्वारा ना कराए जाने की स्थिति में श्री सिंह ने बताया कि आंदोलन को यथावत 25 जुलाई से चालू कर दिया जाएगा।



    मुख्य मार्गों के मरम्मत की अवधि निम्न है।
    1- पीजी कॉलेज चौराहा गोरा बाजार 20 जुलाई के अंदर मरम्मत का कार्य करा लिया जाएगा।

    2- शास्त्री नगर चौराहे से सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए बड़ी बात चुंगी तक 8 जुलाई के अंदर सड़क मरम्मत का कार्य करा लिया जाएगा।

    3- नखास तिराहा से झंडातर तक 8 जुलाई के अंदर सड़क मरम्मत का कार्य करा लिया जाएगा।

    4- श्मशान घाट से जे पी जे स्कूल तक सड़क को मोटरेबल कर दिया गया है।

    5 – पांच रास्ता फाटक से बूढ़े महादेव मंदिर मुगलपुरा तक सड़क को मोटरेबल कर दिया जाएगा।

    6 -एलआईसी ऑफिस से संकट मोचन तक 13 जुलाई के अंदर मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा।

    7- स्ट्रीमर घाट से गोलाघाट तक 13 साथ जुलाई के अंदर मरम्मत करा लिया जाएगा।

    8- एमएएच स्कूल से सुजावलपुर रोड तक 21 जुलाई तक मरम्मत करा दिया जाएगा।

    9- एमएएच स्कूल से जुड़न शहीद में मेन रोड तक 8 जुलाई के अंदर मरम्मत करा दिया जाएगा।

    10- लोटन इमली पुलिस चौकी से लकड़ी के टाल तक 14 जुलाई के अंदर मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा

    11- फुल्लन पुर क्रॉसिंग से लंका मेन गेट 4 नंबर तक सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।

  • डीएम के निर्देश पर जिले के कई विद्यालय हो रहे हैं स्मार्ट

    डीएम के निर्देश पर जिले के कई विद्यालय हो रहे हैं स्मार्ट

    गाजीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा 100 विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय बनाये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के अधिकारियों को नामित किया गया, जिसमे जनपद के सभी अधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद लिये जाने का निर्देश दिया गया है तथा जो विद्यालय स्मार्ट विद्यालय बनाने हेतु चिन्हित किये गये उनके लिये 25 पैरामीटर तय किया गया, जिसमे 19 पैरामीटर कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, शुद्ध पेयजल हेतु आर0ओ0, किचेन शेड, किचेन गार्डन, पुस्तकालय, सी0सी0टी0वी0, वाई फाई, साइन्स एवं मैथ प्रयोगशाला आदि बिन्दु तय किये गये। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने गोद लिये गये विद्यालयों का लगातार निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जा रहा है, जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोश कुमार वैश्य द्वारा गोद लिये विद्यालय प्राथमिकम विद्यालय अगस्ता में 7 कमरों में टाईलिकरण का कार्य कराया जा रहा है।

    सुषील लाल श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा अपने गोद लिये विद्यालय प्राथमिक विद्यालय मीरनपुरसक्का में दो स्मार्ट टी0वी0 एवं बच्चों के शुद्ध पेयजल हेतु आर0ओ0 प्रदान किया गया तथा किचेन शेड निर्माण हेतु दो दिन के मध्य कार्य प्रारम्भ कराये जाने का आष्वासन दिया गया है। इसी क्रम में हेमन्त राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने गोद लिये विद्यालय प्रा0वि0 नूरपुर में एक स्मार्ट टी0वी0 प्रदान की गयी और इसी विद्यालय में ब्लाक प्रमुख सदर  ममता यादव द्वारा एक स्मार्ट टी0वी0 दिया गया। जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत गोद लिये विद्यालयों में 02-02 स्मार्ट टी0बी0 की व्यवस्था की जा रही है। जनपद के विद्यालयों का कायाकल्प एवं विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी अपना योगदान दे रहे है।

  • आजादी के बाद ऐसी दुर्दशा कभी नहीं हुई इस शहर की

    आजादी के बाद ऐसी दुर्दशा कभी नहीं हुई इस शहर की


    पीजी कॉलेज चौराहे पर सीवर के लिए खुदाई करके छोड़े गए गड्ढे के चलते एंबुलेंस का हॉस्पिटल पहुंचना हुआ दुश्वार-शम्मी

    गाजीपुर। नगर में समाज सेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में चल रहे सीवर में भ्रष्टाचार व अनियमितता के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो महा अभियान के तहत अब तक 1072 पोस्ट कार्ड के माध्यम से अभियान के चौथे दिन नगर वासियों ने सीएम को अवगत कराया। लोगों ने अभियान के दौरान बताया कि 1 साल पहले से जिन गलियों में सीवर का कार्य हो चुका है उसको भी कार्यदाई संस्था ने ठीक नहीं कराया जिसके चलते बरसात के मौसम में लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। नगर वासियों ने कहा कि पिछले 4 वर्ष से लगातार सीवर का कार्य नगर पालिका क्षेत्र में जारी है और अब तक एक भी रोड का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल जाने वाले चौराहे पर एक बड़ा गड्ढा खोदकर संबंधित विभाग द्वारा छोड़ दिया गया है जिसके चलते एंबुलेंस तक को हॉस्पिटल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी दुर्दशा कभी इस शहर की नहीं हुई थी। बहुत से कालोनियों में घर के सामने 4 फीट तक का चौड़ाई में गड्ढा खोद पर छोड़ दिया गया है जिसके चलते लोग अपने घर से बाहर अपने खुद के वाहन नहीं निकाल पा रहे हैं। जरूरत के समय में लोगों को साधन मिलना मुश्किल हो गया है।

    मौजूद लोगों ने तत्काल कार्यवाही कार्यदाई संस्था पर करने की मांग की तथा जिला स्तर पर कमेटी गठित करके जल्द से जल्द कार्य कराने का आग्रह किया। अभियान में प्रमुख रूप से छात्र नेता दीपक उपाध्याय, इंदीवार वर्मा, बृजेश राय , रोहित अभिषेक पांडे, सोनू , पप्पू प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।

  • नवागत सीएमओ ने किया पदभार ग्रहण, हुआ स्वागत

    नवागत सीएमओ ने किया पदभार ग्रहण, हुआ स्वागत

    डॉ देश दीपक पाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का किया पदभार ग्रहण

    ग़ाज़ीपुर। शासन के निर्देश पर 28 जून को प्रदेश के कई जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ट्रांसफर हुआ था। जिस के क्रम में गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह का तबादला एडी आजमगढ़ के पद पर हुआ था। हरदोई में जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ देश दीपक पाल गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाए गए थे। सोमवार को नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उनका स्वागत संविदा कर्मचारी एसोसिएशन, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन,, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के साथ ही सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गया।

  • जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक चलेगा अभियान:शम्मी

    जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक चलेगा अभियान:शम्मी

    बिना कार्य योजना तैयार किए सीवर की खुदाई से ध्वस्त हुई शहर की ट्रैफिक व्यवस्था -शम्मी

    गाजीपुर। सोमवार को पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत मुख्यमंत्री को अब तक 754 पोस्टकार्ड आम नागरिकों द्वारा डाक घर में कार्यरत पोस्ट मास्टर के माध्यम से भेजा जा चुका है। इस पोस्टकार्ड में सीवर की समस्या को लेकर आम जनता ने लिखा है। इस अभियान में मौजूद लोगों ने बताया कि जब से स्कूल खुला है तब से पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। किसी भी रोड पर शहरी क्षेत्र में चलने की स्थिति नहीं है। जिन बच्चों की छुट्टी 12 बजे दोपहर में होती है वह पूरे शहर में हुई खुदाई के चलते दो 2 बजे तक घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि शहर का ऐसा कोई भी मार्ग नहीं है जिस पर सुरक्षित ढंग से चला जा सके।

    पोस्टकार्ड भेजो अभियान के आयोजक समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि जब तक सीवर की समस्या को लेकर कोई ठोस कार्यवाही शासन द्वारा या जिला प्रशासन द्वारा नहीं की जाती है तब तक यह जन आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने मांग की किया कि कार्यदाई संस्थाओं से सीवर के कार्य में देरी की जवाबदेही तय की जाए तथा उनके फर्म को ब्लैक लिस्टेड किया जाए। उन्होंने बताया कि 5000 पोस्टकार्ड भेजे जाने तक यह जन आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मनीष पांडे, इंदीवर वर्मा, अभिषेक मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, इमरान अंसारी, दीपक उपाध्याय, अश्वनी यादव, सिंटू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • दो पहिया वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, खुल गया स्मार्ट सर्विस सेंटर

    दो पहिया वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, खुल गया स्मार्ट सर्विस सेंटर

    गाजीपुर। दो पहिया वाहन चालकों के लिए उनके अपने वाहन का समय से सर्विसिंग के साथ ही साथ ओरिजिनल पार्ट्स के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था और उसके लिए अधिक मूल्य चुकाना पड़ता था लेकिन उनके वाहनों में लगने वाले पार्ट्स की कोई गारंटी नहीं मिलती थी। इन्हीं सब को देखते हुए गाजीपुर के आरटीओ कार्यालय के पास पीकपार्ट कंपनी ने अपना नया शोरूम बाबा विश्वनाथ इंटरप्राइजेज एलीगेंट एप्लाइंसेस अतरौली महाराजगंज के सामने खोला है। जहां पर सभी कंपनियों के दोपहिया मोटरसाइकिल के सर्विसिंग की व्यवस्था के साथ जेनुइन पार्ट्स गारंटी के साथ उचित मूल्य पर देने का वादा कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इसको लेकर शोरूम के प्रबंधक और कंपनी के रीजनल मैनेजर संजय सिंह ने क्या बताया कि इस स्मार्ट गैरेज में मल्टी ब्रांड मोटरसाइकिल ओ केसर सिंह होती है और कस्टमर भी हमारे सर्विस से संतुष्ट होते हैं क्योंकि सबसे कम रेट में हमारे यहां मोटरसाइकिल ओ की सर्विसिंग होती है और मोटरसाइकिल के पार्ट्स में उचित डिस्काउंट भी दिया जाता है।

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड :शम्मी सिंह

    भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड :शम्मी सिंह

    सीवर के कार्य में देरी वह भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत दूसरे दिन तक सीएम को भेजे गए 462 पोस्टकार्ड:शम्मी

    गाज़ीपुर।रविवार को पोस्टकार्ड भेजो अभियान के तहत शहर के सिंचाई विभाग चौराहा बंधवा तथा बड़ी बात चुंगी तक लोगों से जन संपर्क करके सीवर में व्याप्त खामियों को पोस्ट कार्ड के माध्यम से सीएम कार्यालय को भेजने का काम किया गया । पत्र लिखते वक्त लोगों ने गाजीपुर में सीवर के चलते बदहाल जनजीवन के बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया । लोगों ने कहा कि पिछले 4 वर्ष में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जिस दिन हमें जाम से छुटकारा मिला हो, पूरा शहर खुदाई करके छोड देने के कारण के जाम की समस्या झेल रहा है।स्कूल की बसे 2 घंटे देरी से बच्चों को घर पहुंचा पा रही है । लोगों ने कार्यदाई संस्था पर गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि 3 मीटर गड्ढा खोदने के बाद वही वही मिट्टी फिर से दोबारा उस गड्ढे में डाल दी जा रही है जबकि मिट्टी की जगह बालू का प्रयोग होना चाहिए जिसके चलते सड़क बनने के बाद भी धस जा रही है। मौजूद लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ जी से मांग करते हुए आग्रह किया कि जल्द गाजीपुर में सीवर के कार्य को कराया जाए तथा एक उच्च स्तरीय कमेटी प्रदेश स्तर पर सीवर में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार की जांच करें । लोगों ने कहा कि तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए की जो सड़कें सीवर की खुदाई के चलते ध्वस्त हो चुकी हैं कम से कम उसको गिट्टी डालकर बराबर किया जाए जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो।
    पोस्टकार्ड भेजो अभियान का नेतृत्व कर रहे शहर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि हम 5000 पोस्टकार्ड अगले 10 दिनों के अंदर सीएम को भेजेंगे जिससे वह भी गाजीपुर की सीवर के चलते बदहाल स्थिति से अवगत हो सके । उन्होंने जल्द से जल्द कार्यदाई संस्था पर जांच बैठाने की मांग की। मौके पर अनिल सिंह ,मनोज सिंह ,अंजलि,छात्र नेता दीपक उपाध्याय ,सूरज तथा अन्य कॉलोनीवासी अभियान में मौजूद रहे।

  • शुरु हुआ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान

    शुरु हुआ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान


    सीवर में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार, देरी तथा खराब गुणवत्ता के खिलाफ शुरु हुआ मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान



    गाजीपुर। शनिवार को सीवर के कार्य में हो रही देरी व भ्रष्टाचार के खिलाफ कचहरी रोड से मुख्यमंत्री को कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही को लेकर पोस्टकार्ड प्रेषित अभियान की शुरुआत नगर के प्रमुख समाज सेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी तथा छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए लोगों ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से बहुत ही धीमी गति से सीवर का कार्य नगरी क्षेत्र में चल रहा है। एक ही रोड की बार बार खुदाई की जा रही है तथा क्षेत्रवार तरीके से कार्य योजना बनाकर सीवर के कार्य को नहीं किया जा रहा है। इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि बरसात से पूर्व जो कार्य शुरू किया गया था यह जानते हुए भी कि मानसून शुरू होने वाला है।

    कार्यदाई संस्थाओं द्वारा उक्त रोडो के मरम्मत नहीं कराई गई जिसके चलते पहली बरसात में ही सीवर के लिए खोदी गई रोडो में दर्जनों गाड़ियां व मोटरसाइकिल स्कूल वाहन फंस गए। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई। इस अभियान में मौजूद लोगों ने एक सुर में कार्यदाई संस्था पर कार्यवाही करने की मांग की तथा जल्द से जल्द सीवर के कार्य को पूर्ण कराने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। आज करीब ढाई सौ लोगों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के यहां अपना विरोध दर्ज कराया। जिसमें प्रमुख रूप से इस अभियान में पूर्व छात्र नेता राजेश प्रजापति ( पप्पू नेता) इन्दीवर वर्मा, मनीष पाण्डेय, इमरान अंसारी, अभिषेक त्रिपाठी, अश्वनी यादव सिंटू, अभिषेक मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

  • पौधा बांटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

    पौधा बांटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

    पूर्व राज्य मंत्री ने पद यात्रा कर अखिलेश के जन्मदिन पर कई दर्जन बाटे तुलसी के पौधे


    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा कर घर-घर पहुंचे और तुलसी का पौधा बांटा। पौधा बाटने के साथ ही अपने नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन जन लोक कल्याण दिवस के तहत मनाया। इसी क्रम में सपा के पूर्व मंत्री सुधीर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करती है। हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए यह पौधे बाट कर उनको निरोगी एवं स्वच्छ वायु देने का पहल कर रहे हैं। चंद्रिका यादव ने बताया कि अखिलेश अपने कार्यकाल में करोड़ों वृक्ष लगाकर वर्ड रिकार्ड स्थापित किया था। आज हम लोगों ने भी उनके जन्मदिवस पर घर-घर जाकर लोगों को पौधे बाटे। दिनेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीति एवं वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों को अवगत कराएंगे। अभिनव सिंह ने बताया कि आज अखिलेश जी का जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप मे मनाया गया। सपा निरंतर जनता के लिए खड़ी रहती है इसीलिए अब यही जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी और आने वाले दिनों मे सपा सरकार बनाएंगी। इस दौरान राजदीप रावत, अतुल यादव, मोहन रावत, राकेश पांडेय, गोलू, योगेश आदि लोग रहे।

  • बरसात के मौसम में रोगों से बचने के लिए करें ये काम

    बरसात के मौसम में रोगों से बचने के लिए करें ये काम

    गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ हरगोविंद सिंह ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अधिकारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं ने संचारी रोगों को नियंत्रित करने और उनसे बचाव के लिए जनमानस को संदेश दिये। सीएमओ डॉ सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियाँ लेकर आता है। इस माह के दौरान सबसे ज्यादा जोर साफ-सफाई पर रहेगा, क्योंकि गन्दगी और जलभराव से मच्छर और तमाम तरह के कीट व वेक्टर पनपते हैं जो संचारी यानी संक्रामक रोंगों का कारण बनते हैं। संक्रमण के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार जैसे संचारी रोग उत्पन्न होते हैं। यह एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जुलाई माह को संचारी रोग नियंत्रण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित 14 विभागों से समन्वय स्थापित कर मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभागों को एक साथ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर में नगर पालिका के कर्मी प्रतिदिन में छिड़काव और फोगिंग का कार्य करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत राज विभाग की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव आदि स्रोत विनष्टीकरण का कार्य किया जाएगा जिससे जनपद में संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सके।

    एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ जेएन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग समेत सभी विभागों ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए पूरे माह में जन जागरूकता कार्यक्रमों, गतिविधियों व स्रोत विनाष्टीकरण का कार्य किया जायेगा। अभियान में सर्दी, बुखार, खांसी वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी जांच कराई जाएगी। पॉज़िटिव आने पर तुरंत उपचार पर रखा जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि इस माह के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि संचारी व संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लोगों को अपने घरों में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि पर जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए बुजुर्गाे, गर्भवती महिलाओं तथा खासकर बच्चों के मामले में ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। दरअसल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है लिहाजा बरसात के मौसम में बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं। शरीर ढककर रखें। बासी खाना न खाएं। स्वच्छ व साफ जल पिएं। मौसमी फलों का सेवन व स्वस्थ व संतुलित आहार लें। जंक फ़ूड खाने से परहेज करें। रात में सोने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। गन्दगी वाली जगह पर जाने से रोकें।

    इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा, डीआईओएस डॉ आलोक नाथ तिवारी, डीपीओ दिलीप कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके रावत, एसीएमओ डॉ जेएन सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, डीएमओ मनोज कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ विनय शंकर, यूनिसेफ क्षेत्रीय समन्वयक प्रदीप विश्वकर्मा एवं नगर पालिका के कर्मी फोगिंग व छिड़काव मशीन के साथ मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News