Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • गंगा में डूबे तीन युवक

    गंगा में डूबे तीन युवक

    गंगा में डूबे तीन युवक

    गाजीपुर। 3 युवक गंगा नदी में डूब गए हैं।युवक गंगा किनारे खेलने गए थे,इसी दौरान गंगा में नहाने गए युवक डूब गए।घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थर घाट की है।बताया जा रहा है कि शहर के महादेवा मुहल्ले का रहने वाला किशन अपने दोस्तों मुकेश,सरफराज,रंजीत और भोला के साथ गंगा नदी के किनारे खेलने गया था।इसी दौरान सभी युवक नदी के नहाने चले गए,और डूबने लगे।दो युवक रंजीत और भोला किसी तरह नदी से बाहर निकल आये।जबकि 20 वर्षीय किशन,17 वर्षीय मुकेश और 14 वर्षीय सरफराज नदी में डूब गए।डूबे युवकों की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

  • गूंजी किलकारी

    गूंजी किलकारी

    गूंजी बेटी की किलकारी

    ग़ाज़ीपुर। 102 और 108 एंबुलेंस उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में चलाए जाने वाली महत्वकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से आमजन को निशुल्क सुविधा दी जाती है। गुरुवार की देर शाम बिरनो ब्लाक के ग्राम मदनपुर से एक फोन कॉल आया और बताया गया कि गर्भवती को प्रसव पीड़ा है। और उसके बाद बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन व पायलट क्विक रिस्पांस करते हुए पहुंचे। गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चलें लेकिन अधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण रास्ते में ही एंबुलेंस को रोककर आशा कार्यकर्ता और ईएमटी के सहयोग से एंबुलेंस में प्रसव कराया गया। जहां पर गर्भवती ने कन्या को जन्म दिया। 102 और 108 एंबुलेंस के प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब 6 बजे के आसपास गर्भवती के प्रसव पीड़ा को लेकर एक फोन काल आया। उसके बाद बताए गए लोकेशन पर ईमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन अनिल यादव और एंबुलेंस पायलट मुन्ना यादव बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। जहां पर रितु यादव पत्नी योगेंद्र यादव उम्र 29 को 102 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र के लिए लेकर चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को रास्ते में ही रोककर आशा कार्यकर्ता रंजना और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनिल यादव के साथ परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर कराया गया। महिला ने कन्या को जन्म दिया इसके बाद एंबुलेंस को पारा उप उप केंद्र पर जच्चा बच्चा का मेडिकल जांच कराया गया। और उसके पश्चात जच्चा-बच्चा को उसके घर पर छोड़ा गया।

  • पूरे 9 साल भाजपा नफ़रत और समाज को बांटने का काम किया

    पूरे 9 साल भाजपा नफ़रत और समाज को बांटने का काम किया

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इस बैठक में बूथ कमेटी के शीघ्र गठन, सदस्यता की रशीद जल्द से जल्द वापस करने और बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा उठाये गये तमाम जनसमस्याओं के सवालों पर भी गंभीर और विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासित संगठन ही अपने मकसद और मंजिल को हासिल करने में कामयाब होता है। लखनऊ में संगठन की हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिये गये निर्देश का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पार्टी के फैसलों और नेताओं के खिलाफ किसी भी कार्यकर्ता द्वारा किये गये किसी भी पोस्ट को अनुशासनहीनता समझी जायेगी और पार्टीका वह चाहे जितना बड़ा नेता और कार्यकर्ता हो पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में कत्तई संकोच नहीं करेगी। उन्होंने मोदी सरकार के 9साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा मनायें जा रहे जश्न और बखान की जा रही उपलब्धियों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार का 9साल का कार्यकाल वादाखिलाफी, तानाशाही और अपने तुगलकी फैसलों के लिए जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014लोकसभा के चुनाव में अपने किये गये वादे के अनुसार मोदी सरकार 100दिन के भीतर मंहगाई कम करने, प्रति वर्ष 2करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आज भी पूरा नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से अंहकार में डूबीं हुई है।

    मोदी के तानाशाही पूर्ण फैसलों ने लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता को निराश करने का काम किया है। उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बदसलूकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन पहलवानों ने पूरी दुनिया में देश का मस्तक और तिरंगा झंडा ऊंचा किया। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस उनकी छाती पर अपना बूट और पीठ पर पर डंडे बरसा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए एफआईआर के बावजूद पुलिस आज तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से महिला पहलवानों द्वारा यौन शौषण करने के लिए आरोपित अपने सांसद के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। यह मामला भाजपा के चाल, चरित्र और चिंतन को भी रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मोदी सरकार की पहचान बन गयी है। भाजपा पूरे 9 साल नफ़रत और समाज को बांटने का काम करती रही है। भाजपा की कुनीतियो से पूरा देश हैरान और परेशान हैं। उन्होंने 8नवम्बर 2016 को किये गये नोटबंदी के फैसले और 2000की नोट बंद किये जाने के फैसले पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरे नौ साल अपने लिए गये तुगलकी फैसलों के लिए हमेशा याद की जायेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का न नोटबंदी करने का उद्देश्य पूरा हुआ और न ही 2000के नोट प्रतिबंधित करने का उद्देश्य पूरा होगा। मोदी सरकार की अर्थनीति पूरी तरह से फेल रही है। बैठक के अंत में उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर शोक-संवेदना व्यक्त की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खां, मदन सिंह यादव ,रामवचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शिववच्चन यादव,रविन्द्र प्रताप यादव, तहसीन अहमद, कमलेश यादव,सुर्यमणि यादव, गोविंद यादव,अदनान खां,चन्द्रबली यादव, शिवशंकर यादव, राजेश गोड़, रामाशीष यादव, आजाद राय, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • समाधान दिवस: समस्याओं का तत्काल हो निस्तारण: डीएम

    समाधान दिवस: समस्याओं का तत्काल हो निस्तारण: डीएम

    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 226 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातो तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 694 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रों का निस्तारण कराया जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण करने के साथ ही शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो इसका ध्यान रखने को कहा। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जो काम 65 सालों में नहीं हुआ वह 9 सालों में हुआ: प्रभारी मंत्री

    जो काम 65 सालों में नहीं हुआ वह 9 सालों में हुआ: प्रभारी मंत्री

    गाजीपुर। विगत नौ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में देश में जो कार्य हुआ है, उससे सिर्फ देश कि तस्वीर ही नही, बल्कि देश कि तकदीर भी बदल गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलाए जा रहे महा अभियान मे निर्धारित जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पुर्व कि सरकारों में कहा जाता था कि केन्द्र से हम 1 रुपया भेजते हैं तो वह गरिबों तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है जबकि आज गरीब कल्याण के लिए दिल्ली से चला एक रूपया गरीब तक बिना किसी परेशानी शत प्रतिशत पूरा का पुरा गरीब के खाते में पहुंचता है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि विगत 9 वर्षो के दौरान देश के विकास कार्य योजना मजबूत हुई है और व्यवस्था में सुधार हुआ है‌। जन कल्याण के क्षेत्र में रोजी, रोटी, चिकित्सा, कपड़ा, मकान जैसी मुलभुत जरुरतों पर सरकार खरी उतरी वहीं देश के सुरक्षा और सम्मान में भी वृद्धि हुई है। एक समय था जब देश के नेताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति मिलने से कतराते थे वहीं आज राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुख देश के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत और सम्मान ही नहीं बल्कि पांव छूकर अभिवादन कर रहे हैं। देश में इतना बड़ा परिवर्तन हुआ है। केन्द्र सरकार के एक एक कार्यों का विस्तार से वर्णन करते हुए मंत्री ने कहा कि विकास से अछुते पुर्वोत्तर के राज्यों में विकास कि गति तेज हुई, किसान समृद्ध हुआ और तो और देश के गरीब से गरीब को समुचित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत का लाभ तथा मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों कि संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सड़क, पानी, बिजली, रेल संसाधनों के क्षेत्र में विगत 60-65 वर्षों में जितना कार्य हुआ उससे ज्यादा कार्य मात्र 9 वर्षो में अतुलनीय वृद्धि के साथ हुआ है।

    व्यवस्था में दलाली और बिचौलियापन बन्द हुआ है। उन्होंने कहा कि 1919 मे प्लेग से ज्यादा मौतें, भुख से हुई थी। लेकिन कोरोना काल में सबको राशन पानी कि व्यवस्था के साथ साथ सरकार के द्वारा निशुल्क 240 करोड़ वैक्‍सीन डोज लोगों को लगाया गया। 3 करोड़ 50 लाख परिवारों में शौचालय बना। बेटियों के जन्‍म से लेकर पढ़ाई तक 11 करोड़ 72 लाख परिवारों को विभिन्‍न योजनाओं से लाभांवित किया गया। करोड़ों गरीबों को आयुष्‍मान कार्ड मिला। 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को निशुल्‍क गैस कनेक्‍शन मिला। 80 करोड़ जनता को निशुल्‍क राशन आज भी मिल रहा है। नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। 9300 जन औषधी केंद्र बनाये गये। किसानों को सम्‍मान निधि मिल रहा है। साहुकारी प्रथा बंद कर पीएम स्‍वनिधि योजना चलायी जा रही है। आर्थिक रुप से पिछड़े सामान्‍य जातियों को दस प्रतिशत की ईडब्‍ल्‍यूएस आरक्षण्‍ दिया गया है। राज्‍य पिछड़ा आयोग को संवैधानिक अधिकार प्रदान किया गया है। सिंगल विंडो सिस्‍टम के तहत व्‍यापारियों को उद्योग धंधे लगाने की अनुमति और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नैनो यूरिया, एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्‍टेशन, एक्‍सप्रेस-वे, मेडिकल कालेज और विश्‍व की सबसे बड़ी मूर्ति सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की बनाकर भारत ने यह सिद्ध किया है कि आज के दौर में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश भारत है। जम्‍मू कश्‍मीर में 370 हटाकर उसे विकास की मुख्‍य धारा से जोड़ा गया। 1200 ऐसे निष्‍क्रिय कानून जो विकास में बाधक थे, उनको हटाकर विकास की गति को तेज किया गया। अयोध्‍या और काशी विश्‍वनाथ कॉ‍रिडोर से आस्‍था मे समृद्धि के साथ-साथ अर्थव्‍यवस्‍था भी बढ़ी है। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, डा सीता राय, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय और बॉबी सिंह, मयंक सिंह आदि उपस्थित रहे।

  • डीएम ने आर.आर.सी का किया शुभारंभ, किया अपील

    डीएम ने आर.आर.सी का किया शुभारंभ, किया अपील

    गाजीपुर। गुरूवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत बने आर0आर0सी0 (रिसोर्स रिकवरी सेन्टर) ग्राम पंचायत-बरहपुर विकास खण्ड देवकली का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाना है। ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा के माध्यम से प्रत्येक घर से कुड़ा एकत्र करके गीला एवं सुखा कुड़ा को आर0आर0सी0 में लाकर अलग-अलग निस्तारण किया जाना है।

    जिलाधिकारी द्वारा ग्रामवासियों को योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा ग्रामवासियों को ग्राम पंचायत में साफ सफाई की व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने की अपील करते हुए ग्राम को ’’माडल ग्राम’’ में परिवर्तित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर उपेन्द्र सिंह यादव, प्रमुख प्रतिनिधि विकास खण्ड-देवकली, राजेश यादव, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, अंशुल मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी, अभय गुप्ता, जिला सलाहाकार (स्व0भा0मि0), शिरीष वर्मा खण्ड विकास अधिकारी, गंगासागर, सहायक विकास अधिकारी(पं0), अमित वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

  • कई परिवारों के खुशी का कारण बने एमएलसी

    कई परिवारों के खुशी का कारण बने एमएलसी

    गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 17 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान किया। एमएलसी चंचल ने सभी पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिले की सातों विधानसभाओं से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने सहायता राशि मिलते ही मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायता राशि प्राप्त करने वाले पीड़ित परिवारों में सराय गोकुल के विशाल कुमार को 130000, गुरुआ मकसूदपुर के प्रदीप शर्मा को 100000, पहलवानपुर के सुरेंद्र यादव को 190000, पहाड़पुर खुर्द मीरपुर के सदानंद चौबे को 200000, गोरखा गौरी के प्रमोद कुमार चौबे को 425000, वार्ड नंबर 4 सादात से सायरा बानो को 75000, बालापुर के प्रत्यूष पांडे को 249175, भैदपुर की रेखा को 200000, मुस्तफाबाद उर्फ बड़ागांव के राम कृत कुशवाहा को 130000, बरुईन के अनिल कुमार गुप्ता को 10500, बौरी बरार के विपिन कुमार बिंद को 55000, छोटा मियाना की सुमन चौहान को 175000, मधुकर राय पट्टी के अयांश सिंह को 400000, बिजहरी के लक्ष्मीकांत सिंह को 350000, मियापुरा के स्वपनिल श्रीवास्तव को 250000, मनरिया सिपाह की फुलझरिया को 250000 और गोसंदेपुर की मीरा सिंह को 100000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई हैं। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों का कहना है कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के कारण आज हम लोगों के परिवार में खुशियां वापस लौट आई है।

  • वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी:सपना सिंह

    वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी:सपना सिंह

    गाजीपुर। केन्द्र सरकार का सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पुर्ण होने पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक गुरूवार को सदर विधानसभा के महाराजगंज में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह कि अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भाजपा के सब दिन के साथियों कि आवश्यकता तथा उपयोगिता सदैव प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समर्पित, संकल्पित तथा संघर्ष भाव को लेकर भाजपा के लिए अपना पुरा जीवन खपा देने वाले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनका सदैव यह उद्देश्य रहा कि भारतीय जनता पार्टी परम वैभव पर स्थापित हो उनका संघर्ष सफल हुआ है‌। जिन उद्देश्यों को लेकर पार्टी का गठन तथा आप सबने संघर्ष किया वह संघर्ष आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सफलता के शीर्ष पर पार्टी की सोच और सपनों को साकार कर रहा है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय संस्कृति के पुनरोत्थान के साथ साथ देश के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हुए जन कल्याण को लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है‌। जिसके परिणामस्वरूप आज देश कि बुनियादी समस्याएं समाप्त और आवश्यकताएं पूरी हो रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं भाजपा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। आगंतुकों के प्रति आभार धन्यवाद अच्छेलाल गुप्ता ने तथा संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर बैठक को पुर्व मंत्री डा संगीता बलवंत, सुरेश बिंद, गिरजा शंकर पाण्डेय, अवधेश दूबे, श्यामसुंदर अग्रवाल, निर्गुण दास केशरी, अमरनाथ दुबे, राजकिशोर जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, गोपाल राय, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, विनीत शर्मा, मुरली कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • समय रहते नहीं किया तो परिणाम होगा गंभीर

    समय रहते नहीं किया तो परिणाम होगा गंभीर


    गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार को जिला युवा अधिकारी कपिल देव के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान मोटे अनाज को बढ़ावा देना आदि समसामयिक विषयो पर जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गया। इस अवसर पर समाजसेवी सरोज कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। पेड़ों की कमी एवं जल संरक्षण के परंपरागत स्रोतों का बंद होना मानव जीवन के लिए खतरे का संकेत है। समय रहते प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी कपिल देव ने युवा मंडलों के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि युवा वर्ग इस चुनौती का सामना करने के लिए वृक्षारोपण, प्लास्टिक के प्रयोग के प्रचलन को बंद करने, जल संरक्षण हेतु परंपरागत साधनों को बढ़ावा देने हेतु आगे आए। इस अवसर पर सुभाष चंद्र प्रसाद, डा0 रोली शर्मा प्रवक्ता, प्रियंका यादव , प्रियांशु शर्मा ,राजीव कुमार, सुरेंद्र, राहुल,राकेश वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • रोजगार चाहिए तो इस नम्बर पर करें संपर्क

    रोजगार चाहिए तो इस नम्बर पर करें संपर्क


    गाजीपुर। गुरूवार को रजनीश राय, कमान्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जौनपुर द्वारा एस.एस.सी.आई., एस.आई.एस. सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से विकास खण्ड बाराचवर में 100 लाभार्थियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से 40 एवं विकास खण्ड मनिहारी में 200 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 70 लाभार्थियों का चयन कर रोजगार प्रदान किया गया। उन्होने बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन कार्यक्रम हेतु भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस.आई.एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन लागातार जनपद गाजीपुर के विकास खण्डो में किया जा रहा है। उन्होने जनपद गाजीपुर के बेरोजगार लाभार्थियों से भी अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा इस कैम्प तक पहुचकर अपनी प्रतिभा के साथ रोजगार प्राप्त करे। यही सरकार की मंशा है हम आपके पास चल कर आये है आपभी अपने कदम को आगे बढ़ाते हुए तिथिवार ब्लाक स्तरीय कैम्प आयोजन पर पहुचे। ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिले के विकासखण्डो में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

    एक ब्लाक स्तर पर दो दिवसीय कैम्प का अयोजन किया जायेगा। जिसके क्रम में 2 व 3 जून, 2023 को करण्डा एवं मुहम्मदाबाद में किया जायेगा। शिविर का आयोजन समय 10 बजे से 3 बजे तक रहेगा। डिप्टी कमान्डेंट रजनीश राय, ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और मास्क लगाकर, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 37 लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पात्रता हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कुल की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित रहेगे। उसके उपरान्त लाभार्थियों के चयन के उपरान्त 350 रूपये का फार्म भरने हेतु आनलाईन के माध्यम से भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी प्रदीप दूबे, 9984906165 से सम्पर्क कर सकते है।

Uttar Pradesh Fast News