Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • सांसद मस्त ने किया लाभार्थियों को सम्मानित, दिया आवास की चाभी

    सांसद मस्त ने किया लाभार्थियों को सम्मानित, दिया आवास की चाभी


    गाजीपुर। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने लंका मैदान सभागार मे पी एम स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ फीटा काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व ही मुख्य अतिथि ने विभिन्न बैको, स्वयं सेवी संस्थानो, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो का निरीक्षण कर जानकारी ली। सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पी एम स्वनिधि योजना पूरे देश के गॉव, कस्बो, पटरी पर लगाने वाले  ठेला, खुमचा आदि छोटे दुकानदानो की समृद्धि के लिए यह योजना कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के शक्तिशाली होने का आधार बनेगा और इसी रास्ते से होकर आत्म निर्भर भारत का रास्ता निकलेगा।

    जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पी एम स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने 1 जून 2020 को कोरोना काल के दौरान गॉवो, कस्बो, शहरो मे पटरी पर रेहड़ी, ठेला, खुमचा आदि जैसे छोटे दुकानदारो की समृद्धि एंव उनके जीविकोपर्जन हेतु इस योजना का शुभारम्भ किया था। इस अवसर पर आज इस वर्ष भी स्वनिधि महोत्सव मनाया जा रहा है। आज यहा अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले वेन्डर्स को सम्मानित किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से लाखो गरीब दुकानदारो का जीवन समृद्धि की तरफ अग्रसर हुआ है। इस अवसर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), नगर पालिका परिषद गाजीपुर, जिला स्वास्थ्य समिति, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एव रसद, नगर पंचायत सैदपुर, सादात, जंगीपुर, बहादुरगंज, यूनियन बैक ऑफ इण्डिया, भारतीय स्टेट बैक, आई डी बी आई बैंक, नाबार्ड, एच डी एफ सी, पी एन बी, इण्डियन बैंक, बैक आफ महाराष्ट्र, एवं बड़ौदा ग्रामीण बैंक द्वारा स्टाल लगाकर लोगो जानकारी दी गयी।

    कार्यक्रम के दौरान पी एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 20 शहरी पथ विक्रेताओ प्रमाण पत्र तथा इस योजना मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर   सम्मानित किया गया तथा 10 लाभार्थियो को परिचय बोर्ड वितरित किये गये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5 लाभार्थियो को प्रतिकात्मक आवास की चाभी वितरित किया गया। मोटे अनाज को बढावा देने तथा इस क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास एव पुष्टाहार विभाग के 2 मुख्य सेविकाओ एव 9 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशष्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय स्वनिधि महोत्सव के दौरान इस योजना के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किया गया तथा आवेदन पत्रों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरित करने के साथ-साथ सभी इन-एक्टिव वेण्डर्स को डिजिटली एक्टिव बनाने और कैशबैक के लाभ से अवगत कराकर अधिक से अधिक डिजिटल लेन देन को प्रेरित किया गया।

    अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले एवं सभी वेण्डर्स को चिन्हित कर प्रथम दस को सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही वेण्डर्स के परिवारों को इस महोत्सव में प्रोत्साहित भी किया गया ताकि वह योजना का लाभ प्राप्त करने के उपरान्त अपने अनुभव को साझा कर सके। इस योजना के बारे में जानकारी देने और स्ट्रीट वेण्डरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क भी बनायी गई है  जिसका शुभारम्भ भी स्वनिधि महोत्सव के दौरान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट वेण्डर्स को एक्टिव बनाने में रूचि दिखाने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के प्रदर्शनी भी लगाई गयी तथा स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, ने0यु0केन्द्र, एवं आभार परियोजना अधिकारी डूडा  ने किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख भांवरकोल आनन्द राय, उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • दुबई सहित कई देशों में जिले के होनहारों को मिला रोजगार

    दुबई सहित कई देशों में जिले के होनहारों को मिला रोजगार

    गाजीपुर। गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में विधान सभा सदर के अन्तर्गत राजीकीय आई0टी0आई0 परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियों टीम ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब रिपेयर, गाजीपुर द्वारा सेल्स मैनेजर, फील्ड आफीसर, कम्प्यूटर आपरेटर, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 26 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 80 अभ्यर्थियों का वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 18 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये। 8 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु वाराणसी सेन्टर से कॉल किया जायेगा।

  • ब्राह्मण रक्षा दल की मांग, सरजू पाण्डेय के नाम से हो चौराहे का नामकरण

    ब्राह्मण रक्षा दल की मांग, सरजू पाण्डेय के नाम से हो चौराहे का नामकरण

    गाजीपुर। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र के नेतृत्व मे कासिमाबाद चौराहे का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद एवं एमएलसी सरजू पाण्डेय के नाम पर करने के लिए उप जिलाधिकारी कासिमाबाद को पत्रक दिया गया। पत्रक में सरजू पांडे के क्रान्तिकारी जीवन का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अंग्रेजों के कार्यकाल में उन्होंने कासिमाबाद थाना फुककर स्वयं स्वीकार किया था। कहा था कि हां हमने ही थाना फुका है और यह अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंकने का पहला कदम नहीं है ऐसे और भी कदम मेरे द्वारा कदम उठाए जाएंगे अगर हमारा शोषण बन्द नही हुआ। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया कि सरजू पांडे एमएलसी रहते हुए कासिमाबाद से रसड़ा मार्ग को बनवाने तथा चौराहे पर उस कार्य का शिलापट्ट लगवाने का कार्य किए थे लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों ने उस सिलापट्ट को उखाड़ कर फेंक दिया।

    सरजू पांडे जन जन के नेता थे वह गरीबों मजदूरों की लड़ाई लड़ते थे। वह किसी जाति विशेष के नेता ना होकर के सर्व समाज के नेता थे लेकिन उनकी मृत्यु के बाद आज तक कितनी सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने भी उनके नाम पर कासिमाबाद या उनके गांव उरहा मे ना कोई स्मृति चिन्ह लगवाया ना कोई द्वार बनवाया और ना ही कोई ऐसा सरकारी भवन बनवाया जिस पर उनका नाम अंकित हो सके। उन्होंने बताया की क्षेत्र में ही नहीं पूर्वांचल में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के बाद अगर कोई चार बार सांसद विधायक हुआ है तो वह सरजू पांडे जी हुए हैं। ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर चौराहे का निर्माण मूर्ति का निर्माण होना नितांत आवश्यक है। जिसमें सर्व समाज को साथ देने का आह्वान किया। पत्रक देने वालों में दीपक मिश्रा, सरजू पांडे के पुत्र राजकुमार पांडे, उनकी पुत्रवधू आशा पांडे, पूर्व प्रधान सुमन पांडे, मृत्युंजय मिश्रा, मनोज उपाध्याय, राकेश पांडे, कृष्णानंद उपाध्याय, संजय पांडे, श्री राम पांडे, हरी प्रसाद पांडे, अरविंद कुमार शर्मा, प्रभाकर पांडे, वासुदेव पांडे, उमा कांत उपाध्याय, गोपाल पाण्डेय, सुवाष तिवारी, धनंजय उपाध्याय, कृष्णा पाण्डेय और ज्ञानेन्दु दूबे समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान सभी लोगों ने सरकार से एक स्वर में चौराहे की मांग की और मांग पूरा ना होने पर हर विधिक तरीके से लड़ाई लड़ने की बात कही।

  • निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिया निर्देश, कहा…….

    निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिया निर्देश, कहा…….


    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा राजकीय औद्योगिक आस्थान, नन्दगंज में आवंटित इकाईयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग से औद्योगिक आस्थान के क्षेत्रफल एवं आवंटित भूखण्ड/शेड की संख्या की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उपस्थित क्षेत्रीय लेखपाल को किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् औद्योगिक आस्थान में स्थापित स्वतन्त्रत विद्युत फीडर का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय को विद्युत कटौती दूर करने एवं बॉस एवं झाड़ियों को तत्काल विद्युत लाइन से दूर करने का निर्देश दिया गया। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि औद्योगिक आस्थान से बाहर की इकाईयों को विद्युत कनेक्शन उद्योग बन्धु समिति की अनुमति से ही दिया जाय।

    इसके अतरिक्त उनके द्वारा भूखण्ड संख्या-ए-2, मे0 मंत्री ग्रामीण युवा विकास संस्थान, बरहपुर, नन्दगंज, हाथ कागज उद्योग, 2-मे0 खादी ग्रामोद्योग प्रसारक संस्थान, नन्दगंज, (हाथ कागज, मिठाई डिब्बा, प्रिंटिंग कागज उद्योग) और 3-मे0 हैण्डलूम सेंटर, नन्दगंज, साड़ी उद्योग आदि का निरीक्षण किया गया तथा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि औद्योगिक आस्थान की इकाईयों का फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण कराये साथ ही बन्द इकाईयों के निरस्तीकरण/हस्तानान्तरण की आवश्यक कार्यवाही अति शीघ्र करना सुनिश्चित करें। औद्योगिक आस्थान, नन्दगंज के अतिरिक्त बन्द पड़ी चीनी मिल एवं मे0 लार्ड डिस्टिलरी, नन्दगज का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, कानूनगो, लेखपाल एवं सम्बन्धित उद्यमी उपस्थित रहे।

  • राजकीय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, डीएम ने किया……

    राजकीय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, डीएम ने किया……


    गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा द्वारा संचालित जनपद के राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अंलकार कन्वर्जन एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत विद्यालयों में निर्माण, जीर्णाेद्वार कार्य, स्वीकृत कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बेसलाइन सर्वे के अन्तर्गत 35 पैरा मीटर पर डी०पी०आर० की तैयारी की स्थिति एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा कराये गये कार्य का अनुश्रवण के सम्बन्ध में बैठक रायफल क्लब सभागार में हुयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शासन से निर्धारित बेसलाइन सर्वे के अन्तर्गत 35 पैरा मीटर पर डी०पी०आर० की तैयारी की स्थिति पर जनपद गाजीपुर के कुल-28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को अपने डीड पर उल्लिखित समय सीमा के अन्तर्गत कार्यों का सम्पादन किये जाने के निर्देश दिये गये तथा प्रधानाचार्याे को कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्य का अनुश्रवण एवं शासन द्वारा निर्धारित प्रोजेक्ट के अन्तर्गत निर्माण, यू-डायस, मानव सम्पदा, वृक्षा रोपण एवं शासकीय धनराशि का नियमानुसार आवंटित बजट के सापेक्ष उपभोग किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक मे राजकीय बालिका इ0का0 नारीपचदेवरा, राजकीय बालिका इ0का0 गहमर के प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। बैठक मे जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • बिजली की समस्या है तो करें इस नम्बर पर शिकायत

    बिजली की समस्या है तो करें इस नम्बर पर शिकायत

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनपद केे समस्त जनपद वासियों से अपील किया है कि विद्युत सम्बन्धित शिकायत हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम 24×7 घण्टे सम्पर्क हेतु बनाया गया हैं। जिसका टोल फ्री नम्बर-1912 एवं मोबाईल नम्बर 9453047253 क्रियाशील रहेगी। जिस हेतु किसी भी प्रकार की विद्युत सम्बन्धित शिकायतो/समस्या आती है तो तत्काल अपने मोबाईल से टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी शिकायते दर्ज करा सकते है।

  • एक महीने तक चलेगा महाभियान

    एक महीने तक चलेगा महाभियान

    गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आज 9 वर्ष पुर्ण होने पर 30 मई से 30 जून के बीच लोकसभा, विधानसभा एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के अभियान प्रमुखों कि बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि, प्रधानमंत्री के रूप में विगत 9 वर्षो से नरेंद्र मोदी जैसा नेता देश कि बागडोर सफलता से संभाला है। जिनके नेतृत्व में देश कि बुनियादी जरूरतों एवं समस्याओं पर प्रभावी सफलता अर्जित कर सम्मान के क्षेत्र में अतुलनीय ख्याति अर्जित किया है। लोकसभा संयोजक पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि योग्य कुशल विचार सम्पन्न नेता के नेतृत्व मे स्थिर बहुमत कि सरकार के पास मजबूत निर्णय लेने कि क्षमता निहित होती हैं।

    जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि 30 मई से 30 जून तक के महाभियान मे लोकसभा स्तर पर जनसभा, 2 जून को अपराह्न में केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा प्रेस वार्ता , शोसल मीडिया वालंटियर मीट, प्रबुद्ध सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ अवलोकन तथा विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस, सम्पर्क से समर्थन, घर घर सम्पर्क आदि चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, डा मुराहू राजभर, अमरेश गुप्ता, रासबिहारी राय, अविनाश सिंह, साधना राय, मनोज बिंद, रूद्र प्रताप सिंह, रंजू शर्मा और विनोद खरवार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

  • एमएलसी ने सुनी मन की बात, किया समस्याओं का निस्तारण और दिया निर्देश

    एमएलसी ने सुनी मन की बात, किया समस्याओं का निस्तारण और दिया निर्देश

    एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सुनी मन की बात, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में किया जनसंवाद


    गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने रविवार को शहर के काजी मंडी इलाके में व्यवसाई रवि गुप्ता और संतोष गुप्ता के निवास पर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के साथ पीएम मोदी के कार्यक्रम में मन की बात का 101 वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात के 101 वें संस्करण में युवा संगमम पर विचार रखा और युवा संगमम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं से सोशल मीडिया के जरिये अपने अनुभव और विचार साझा करने का सुझाव दिया। एमएलसी ने कहा कि पीएम ने आज के संस्करण में युवाओं को देश की विविध संस्कृतियों से घुलने मिलने का संदेश दिया। मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग के बाद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में जुटे लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अफसरों को दिए।

    इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने एक दिव्यांग को ट्राई साईकिल भी प्रदान की। जन संवाद के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने अफसरों को स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और सड़क सम्बन्धी समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चँचल ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. आनन्द मिश्रा से गाजीपुर मेडिकल कालेज के बाबत जानकारी ली। एमएलसी ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य से रोगियों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल उपकरणों, परीक्षण मशीनों के बाबत भी जानकारी ली। इस दौरान चँचल ने एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा से जनसमस्याओं और जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यो के बाबत जानकारी ली। एमएलसी ने एसडीएम से जनसमस्याओं के समाधान और जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर युवा नेता हिमांशु सिंह, तमाम जिला पंचायत सदस्य, कई ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

  • अविनाश और सरिता सहित सभी चेयरमैनों और सदस्यों ने लिया शपथ

    अविनाश और सरिता सहित सभी चेयरमैनों और सदस्यों ने लिया शपथ

    गाजीपुर। जनपद की 3 नगर पालिका परिषद एवं 5 नगर पंचायतो मे नव निर्वाचित अध्यक्षो एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम आम घाट गांधीपार्क मे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि विकास कार्याे में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नही होने दी जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नेे नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं 25 वार्डाे के सदस्य अनिता देवी, गुंजन, निलिमा, संजय कुमार, शनि चौरसिया, मीनू, अजय, अशोक मौर्या, यासमीन, परवेज अहमद, अभय कुमार, सुशील, संदीप श्रीवास्तव, आमिना खातून, मोहम्मद नवाब, सहबान अली, सरिता, रवि प्रकाश, नफीस अहमद, कुसुम देवी, सोमेश मोहन राय, सालेहा खातून, सुनील, उषा एवं अखिलेश सिंह यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के बाद नगर पालिका परिषद गाजीपुर को जनता के मतो के आधार पर एक जिम्मेदार सरकार मिली है जिनका नेतृत्व सरिता अग्रवाल करेगी। उन्होने कहा कि आज जिस गति से हमारे प्रदेश मे शहरीकरण हो रहा है उसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिकाओ, नगर पंचायतो, नगर निगमो मे एक रिस्पॉसिबल सरकार की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पंचायत सपना सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, चेयर मेन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिह सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम मे नगर पंचायत दिलदारनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष अविनाश जायसवाल सहित सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राय की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी सेवराइ ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में 11 वार्ड के सभासद नाजरीन, सपा से मिथिलेश, बीजेपी दीपक गुप्ता, इमरान, तबरेज, बीजेपी सपना देवी, मीना, सुरेंद्र, हदीसुन बेगम एवं प्रदीप कुमार वर्मा सहित सभासद राजेश जायसवाल
    ने सपथ लिया।

    इस दौरान अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय,पूर्व विधायक सुनीता सिंह,बीजेपी जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, डॉ काजिम,संजीत कुशवाहा, रामेश्वर, प्रधान सतेंद्र यादव,अमजद खा, राहुल जायसवाल इत्यादि लोग रहे। इस दौरान संदीप जायसवाल, बंटी सिंह, बॉबी सिंह सहित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। राम लीला मैदान तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी जमानिया एवं नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष/सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कार्यालय जलकल में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत सादात में शपथ ग्रहण उपजिलाधिकारी जखनियां, नगर पंचायत सैदपुर मे उपजिलाधिकारी सैदपुर, नगर पंचायत जंगीपुर का मण्डी समिति जंगीपुर में उपजिलाधिकारी सदर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी कासिमाबाद की अध्यक्षता में पूर्व मे निर्धारित स्थलो पर सम्पन्न हुआ। जहां नव निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्यगणो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

  • अविनाश और सरिता सहित सभी चेयरमैनों और सदस्यों ने लिया शपथ

    अविनाश और सरिता सहित सभी चेयरमैनों और सदस्यों ने लिया शपथ

    गाजीपुर। जनपद की 3 नगर पालिका परिषद एवं 5 नगर पंचायतो मे नव निर्वाचित अध्यक्षो एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम आम घाट गांधीपार्क मे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि विकास कार्याे में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नही होने दी जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी नेे नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं 25 वार्डाे के सदस्य अनिता देवी, गुंजन, निलिमा, संजय कुमार, शनि चौरसिया, मीनू, अजय, अशोक मौर्या, यासमीन, परवेज अहमद, अभय कुमार, सुशील, संदीप श्रीवास्तव, आमिना खातून, मोहम्मद नवाब, सहबान अली, सरिता, रवि प्रकाश, नफीस अहमद, कुसुम देवी, सोमेश मोहन राय, सालेहा खातून, सुनील, उषा एवं अखिलेश सिंह यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के बाद नगर पालिका परिषद गाजीपुर को जनता के मतो के आधार पर एक जिम्मेदार सरकार मिली है जिनका नेतृत्व सरिता अग्रवाल करेगी। उन्होने कहा कि आज जिस गति से हमारे प्रदेश मे शहरीकरण हो रहा है उसको ध्यान में रखते हुए नगर पालिकाओ, नगर पंचायतो, नगर निगमो मे एक रिस्पॉसिबल सरकार की आवश्यकता है। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष नगर पंचायत सपना सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, चेयर मेन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिह सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम मे नगर पंचायत दिलदारनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष अविनाश जायसवाल सहित सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि ओम प्रकाश राय की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी सेवराइ ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में 11 वार्ड के सभासद नाजरीन, सपा से मिथिलेश, बीजेपी दीपक गुप्ता, इमरान, तबरेज, बीजेपी सपना देवी, मीना, सुरेंद्र, हदीसुन बेगम एवं प्रदीप कुमार वर्मा सहित सभासद राजेश जायसवाल
    ने सपथ लिया।

    इस दौरान अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय,पूर्व विधायक सुनीता सिंह,बीजेपी जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, डॉ काजिम,संजीत कुशवाहा, रामेश्वर, प्रधान सतेंद्र यादव,अमजद खा, राहुल जायसवाल इत्यादि लोग रहे। इस दौरान संदीप जायसवाल, बंटी सिंह, बॉबी सिंह सहित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। राम लीला मैदान तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी जमानिया एवं नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष/सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कार्यालय जलकल में उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत सादात में शपथ ग्रहण उपजिलाधिकारी जखनियां, नगर पंचायत सैदपुर मे उपजिलाधिकारी सैदपुर, नगर पंचायत जंगीपुर का मण्डी समिति जंगीपुर में उपजिलाधिकारी सदर एवं नगर पंचायत बहादुरगंज के नव निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी कासिमाबाद की अध्यक्षता में पूर्व मे निर्धारित स्थलो पर सम्पन्न हुआ। जहां नव निर्वाचित अध्यक्ष/सदस्यगणो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

Uttar Pradesh Fast News