Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • 30 मई से 15 जून तक मत्स्य पालक कर सकते हैं आवेदन

    30 मई से 15 जून तक मत्स्य पालक कर सकते हैं आवेदन


    गाजीपुर। विकास भवन सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मत्स्य पालक विभाग अभिकरण द्वारा शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक राजेश यादव द्वारा की गयी। कार्यक्रम में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष आम प्रकाश बिन्द भी उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सपना पुरी द्वारा मत्स्य पालकों को विभागीय पोर्टल पर आवेदन कैसे करें ? इसकी वृहद जानकारी दी गयी। मत्स्य पालकों को बताया कि आगामी 30 मई से 15 जून 2023 तक पोर्टल सभी के लिए खुला रहेगा।

    प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, माधुआ दुर्घटना बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड एवं वर्तमान वर्ष में प्रारम्भ दो नवीन योजनायें मत्स्य पालक कल्याण कोष एवं निषादराज बोट सब्सिडी योजना की जानकारी भी कार्यशाला में दी गयी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत बैकयार्ड आर०ए०एस० का मॉडल संचालित करके भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य द्वारा मत्स्य पालकों को दिखाया गया जिससे उन्हें परियोजना संचालन में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान हो सके। परियोजना निदेशक द्वारा मत्स्य पालन में नवीन तकनीक का प्रयोग करके जल संरक्षण करने के भी सुझाव मत्स्य पालको को दिये गये। मत्स्य विभाग की पूरी टीम ने बढ़-चढ़ कर कार्यशाला सम्पन्न कराने में सहयोग दिया। सपना पुरी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

  • डीएम-एसपी ने भू माफियाओं पर कार्यवाही करने का दिया निर्देश

    डीएम-एसपी ने भू माफियाओं पर कार्यवाही करने का दिया निर्देश


    गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना कोतवाली जमानियॉ में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी गई साथ ही शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना दिवस पर कोतवाली जमानियॉ मे 10 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतो को लिखित रूप में दिया जिसमें से 1 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष आवेदन के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबो के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालो के खिलाफ केस दर्ज कर जेल तत्काल भेजा जाय। उन्होने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मो0नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करे। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतो का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ, थाना प्रभारी, लेखपाल  एंव अन्य अधिकारीगण एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • छात्र-छात्राओं को सपना सिंह ने वितरित किया टैबलेट

    छात्र-छात्राओं को सपना सिंह ने वितरित किया टैबलेट


    गाजीपुर। उ.प्र. सरकार के युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत टेबलेट-स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी०जी०कॉलेज के सभागार में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। संस्थान के एमबीए एवं एमसीए के कुल 92 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सपना सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत ने माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया एवं समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया और इसकी उपयोगिता को समझाया।

    कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व उन्होंने पी० जी० कॉलेज के संस्थापक बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और टेक्नोलॉजी के सम्बन्ध को बताया साथ ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार हेतु तकनीकी के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रतिभा मिश्रा उप जिलाधिकारी ने लाभार्थी छात्र छात्राओं को टेबलेट की तकनीकी से अवगत कराया और उनके सदुपयोग एवं दुरूपयोग को बताया। अजीत कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया युवा सशक्तिकरण योजना सरकार की ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जिससे युवा सशक्त और प्रदेश स्मार्ट बनेगा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डा० अमित प्रताप ने किया। कार्यक्रम में डा० नीतू सिंह, राहुल आनंद सिंह, कमला प्रसाद गुप्ता, श्री व्यंकटेश , नागेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे ।

  • समय से और गुणवक्ता पूर्ण कराएं कार्य:डीएम

    समय से और गुणवक्ता पूर्ण कराएं कार्य:डीएम


    गाजीपुर। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी उपस्थिति में शनिवार को की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की गहन से समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्थाओं एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी योजनाओं पर ट्यूबवेल शिरोपरि जलाशय के कार्य माह जून-2023 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगें तथा समय से और गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराये जाने हेतु निर्देश दिया। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आई०एस०ए० तथा टी०पी०आई० के इंजीनियर उपस्थित थे।

  • भ्रष्टाचार का शिकार हुआ जिला पंचायत विभाग, करोड़ों का हुआ खेल

    भ्रष्टाचार का शिकार हुआ जिला पंचायत विभाग, करोड़ों का हुआ खेल

    गाजीपुर। जिला पंचायत परिषद की ओर से जिले के सभी ब्लॉकों के गांवों में एलईडी लाइटें लगाई गई।लेकिन करोड़ो के इस काम मे भारी घोटाला किया गया। जिला पंचायत परिषद के अधिकारियों और पदाधिकारियों की मिलीभगत से गांवों को रौशन करने की ये योजना में भारी भ्रष्टाचार किया किए जाने का आरोप लगा है। जिम्मेदारों ने योजना के नाम पर बड़ी धनराशि का गोलमाल किया।जिले के गांवों को रौशन करने के नाम पर सरकारी धनराशि का घोटाला किया गया।इस मामले में तमाम ग्राम प्रधानों,कई जिला पंचायत सदस्यों,और बीडीसी सदस्यों ने काम मे भारी घोटाले को शिकायत करते हुए डीएम से जांच की मांग की थी।डीएम गाजीपुर ने मामले की जांच के लिए एडीएम वित्त राजस्व की अगुवाई में 4 सदस्यीय टीम गठित की थी।जांच टीम ने मामले की जांच कर 14 मार्च 2023 को अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।जांच के दौरान टीम ने जिले के 4 ब्लाकों के 14 गांवों का स्थलीय मुआयना और भौतिक सत्यापन किया।जांच में टीम को जिला पंचायत परिषद की ओर से लगाई गई एलईडी लाइटों के काम मे भारी अनियमितता मिली।जांच टीम ने पाया कि लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम लाइटे लगाई गई।इतना ही नही जो लाइटे लगी मिली।उनमें भी ज्यादातर खराब पायी गयी।जांच टीम ने लाइटों की मरम्मत और रख रखाव में भी तमाम खामियां पायी गयी।जाँच टीम ने भौतिक सत्यापन के दौरान मिली खामियां,कमियां और अनियमितता का उल्लेख करते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी।जांच में जिला पंचायत परिषद की ओर से जिले के गांवों में लगाई गयी लाइटों की योजना में भारी घोटाला मिलने के बाद शासन भी हरकत में आया है,और अब मामले में गोलमाल करने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की उम्मीद है।इस मामले में उपनिदेशक,जिला पंचायत अनुश्रवण कोष्ठक, पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश ने 25 मार्च 2023 को एक पत्र विशेष सचिव पंचायती राज अनुभाग-2 उत्तर प्रदेश शासन को लिखा है।पत्र में जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से अनियमितता मिलने का उल्लेख करते हुए गाजीपुर जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी के ट्रांसफर और कार्यवाही की बात कही गयी है। बता दें कि गाजीपुर में 16 ब्लॉकों के 430 गांवों में 8.73 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई।लेकिन तमाम गांवों में लगी स्ट्रीट लाइटें लगते ही खराब हो गयी।गाजीपुर के 16 ब्लॉकों के 430 गांवों को रौशन करने के लिए जिला पंचायत परिषद ने गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई।योजना को लेकर 18 अगस्त 21 को जिला पंचायत परिषद ने प्रस्ताव दिया।गांवों की सड़कों गलियों और सार्वजनिक जगहों को रौशन करने के लिए जिला पंचायत परिषद में इस प्रस्ताव को 8 सितम्बर 2021 को अनुमोदित किया गया।इस योजना के लिए जिला पंचायत परिषद ने जिले के 430 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए 8.73 करोड़ का बजट भी जारी किया।जिले के गांवों को रौशन करने के लिए काम शुरू हुआ और कागजों में जिले के 430 गांव रौशन हो गए।लेकिन योजना ने कुछ दिनों के बाद ही भारी गड़बड़ी नजर आने लगी।इन गांवों में लगी 90 फीसदी स्ट्रीट लाइटें लगने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गयी।लाइटों को कई बार मरम्मत किया गया,लेकिन हालात नही सुधरे।ऐसे में तमाम ग्रामों के प्रधानों,बीडीसी सदस्यों और कई जिला पंचायत सदस्यों ने योजना में भारी भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराने की मांग की।लोगों का आरोप है कि योजना में जमकर धांधली की गई है,और घटिया स्ट्रीट लाइटें लगाकर सरकारी पैसे का जमकर दुरुपयोग किया गया।इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा की भूमिका बेहद संदेहजनक होने का भी लॉगिन ने आरोप लगाया।इस मामले में तमाम शिकायतों के बाद डीएम ने एडीएम की अगुवाई में 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की।जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन प्रशासन को सौंप दी।जांच में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार मिलने के बाद अब शासन भी मामले को लेकर सख्त हो गया है।अब लोगों को उम्मीद है कि गाजीपुर जिला पंचायत परिषद की ओर से गांवों में लगाई गई एलईडी लाइटों की योजना में घोटाला करने वालों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्यवाही होगी।

  • चुनाव परिणाम को चुनौती देना है तो आयोग का नहीं न्यायालय का खटखटाए दरवाजा

    चुनाव परिणाम को चुनौती देना है तो आयोग का नहीं न्यायालय का खटखटाए दरवाजा

    गाजीपुर। उ0प्र0 के नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत नगर निगमों के महापौरों एवं पार्षदों और नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों के अध्यक्षों एवं सदस्यों के निर्वाचन सम्पन्न हो गए है। इनके निर्वाचन परिणाम भी घोषित हो गए हैं। लेकिन निर्वाचन के सम्बन्ध में प्रत्याशियों द्वारा आयोग में पुनर्मतदान एवं पुनर्मतगणना कराए जाने हेतु प्रत्यावेदन प्राप्त हो रहें है। इस सम्बन्ध में आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया  गया है कि उपर्युक्त निर्वाचन के रिटर्निंग आफिसर (निर्वाचन अधिकारी) द्वारा ज्यों ही निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिया जाता है। राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 का अधिकार क्षेत्र समाप्त हो जाता है। अर्थात् निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को उसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। रिटर्निंग आफिसर (निर्वाचन अधिकारी) द्वारा निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाने के बाद सक्षम न्यायालय में निर्चाचन याचिका दायर की जा सकती है। उपर्युक्त नगरीय निकायों के घोषित निर्वाचन परिणाम के विरूद्ध आयोग में प्रत्यावेदन देने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि यदि निर्वाचन परिणाम को चुनौती देना है तो सक्षम न्यायालय में ही निर्वाचन याचिका दायर कर अनुतोष प्राप्त किया जा सकता है।

  • सैनिकों की समस्याओं को लेकर डीएम गंभीर, दिया निर्देश

    सैनिकों की समस्याओं को लेकर डीएम गंभीर, दिया निर्देश


    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब  सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, क्षेत्राधिकारी सदर, ए0एम0डी0आई0सी, तहसीलदार सदर, प्रभारी कोषाधिकारी, एन0सी0सी0, नगर पलिका परिषद गाजीपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पूनर्वास अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में  जनपद के 75 भूतपूर्व सैनिको/सैनिक विधवाएं एवं उनके आश्रित उपस्थित रह कर अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागो को भेजने के लिए निर्देशित किया तथा जिला सैनिक कल्याण एव पूनर्वास अधिकारी को सम्बन्धित विभागो से समन्वय बनाकर तत्काल निस्तारण कराने को कहा।

  • पायलटों को सम्मानित कर मनाया गया विश्व पायलट दिवस

    पायलटों को सम्मानित कर मनाया गया विश्व पायलट दिवस

    एंबुलेंस के पायलटों को सम्मानित कर मनाया गया विश्व पायलट दिवस

    ग़ाज़ीपुर। 26 मई का दिन विश्व पायलट दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित 102 और 108 एंबुलेंस के कार्यालय पर एंबुलेंस में कार्यरत पायलट को सम्मानित करने के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पायलट को सराहना पत्र जिला प्रभारी संदीप चौबे के द्वारा देकर एंबुलेंस पायलटों का हौसला अफजाई किया गया। जिला प्रभारी दीपक राय ने बताया कि साल 2012 से जनपद में 108 एंबुलेंस की सेवा निशुल्क रूप से चलाई जा रही है। इस सेवा को आमजन तक पायलट कड़ी मेहनत कर लेकर जाता है। फिर उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र तक लाकर उसकी जिंदगी बचाने का काम करता है। ऐसे पायलटों का समय-समय पर विभाग के द्वारा हौसला अफजाई किया जाता है। लेकिन 26 मई जो विश्व पायलट दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में यह दिन पायलटों के लिए खास होता है । जिसके लिए शुक्रवार को समस्त 102 और 108 एंबुलेंस के पायलटों का सम्मान कर उन्हें विभाग के द्वारा सराहना पत्र दिया गया। तुर्की का एक युवा पायलट था जिसका नाम फेसा एवरेंसेव था। फेसा ने आज ही के दिन 1912 में पहली उड़ान भरी थी। अगर बात करें फेसा की तो फेसा का जन्म तुर्की के इस्तांबुल में हुआ था। फेसा का हमेशा से ही सपना था कि वो सैन्य करियर बनाएं। इसके लिए उन्होंने सैन्य अकादमी को जॉइन किया और कैवेलरी लेफ्टिनेंट के तौर पर स्नातक पूरा किया। फेसा ने अपने पूरे करियर के दरमियान तुर्की एयरोनॉटिकल एसोसिएशन के अंदर अलग- अलग पदों पर काम किया। इसकी वजह से वो विमानों की दुनिया में काफी पॉपुलर हो गए थे। बस फेसा के योगदान को देखते हुए ही टर्किश एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन ने 26 अप्रैल को पायलट दिवस के रूप में स्थापित किया। आज के इस कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, शिवम सिंह ,,आशुतोष मिश्रा के साथ ही पायलट व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • सपाइयों ने किया चेयरमैन और सभासदों को सम्मानित

    सपाइयों ने किया चेयरमैन और सभासदों को सम्मानित

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर गुरूवार को आयोजित हुई। इस बैठक में तय सीमा 5 जून से पहले शीघ्रताशीघ्र बूथ कमेटी का पुनर्गठन करने, सदस्यता रशीद शीघ्र वापस करने एवं किसानों एवं तमाम जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इसके साथ साथ इस बैठक में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र विश्वकर्मा के साथ साथ पार्टी के नवनिर्वाचित नगर पालिका मुहम्मदाबाद के चेयरमैन रईस अंसारी, नगर पंचायत बहादुर गंज के चेयरमैन रियाज अंसारी और सादात नगर पंचायत की चेयरमैन सुमन यादव एवं सभी नवनिर्वाचित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गयी और जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने अपने नगर क्षेत्र को सुंदर बनाने और जनता का दिल जीतकर पार्टी को और मजबूत बनाने की भी हिदायत दी गयी। इस बैठक में संभावित लोकसभा के उपचुनाव हेतु सभी कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने का आह्वान किया गया और ढीले पड़े संगठन के पेंच को कस लेने का भी निर्देश दिया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। इस सरकार में अपराध, अन्याय और अत्याचार बढ़ा है।इस सरकार में न किसी की सुरक्षा है और न संवेदना है। कानून व्यवस्था फेल है। चारों तरफ जंगलराज है। न पुलिस का खौफ रह गया है और न कानून का डर। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का खौफ बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री योगी के सुशासन के दावों और बेहतर कानून व्यवस्था का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।

    विधायक जै किशन साहू ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो गए हैं लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के चलते देश की जनता तंग है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की इन समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है। वह केवल अपने पूंजीपति मित्रों का हित संरक्षित करने में मशगूल हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व प्रमुख धर्मदेव यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, पुर्व मंत्री सुधीर यादव, अनिल यादव, तहसीन अहमद, भानु यादव, सदानंद यादव, चन्द्रिका यादव, राजू यादव, अमित ठाकुर, जै हिंद यादव, गोवर्धन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, डॉ समीर सिंह, राजेंद्र यादव, मदन सिंह यादव, आत्मा यादव, राजेश कुमार यादव, महेन्द्र बिंद, शिवशंकर यादव, धर्मेन्द्र यादव सोनू, गोविंद यादव, रमेश यादव, रजनी कान्त यादव, रीना यादव, जयराम यादव, जमुना यादव, कंचन रावत, रीता विश्वकर्मा, केशव यादव, विनय यादव, राजेश गोड़, कन्हैया यादव, राजनाथ कुशवाहा, रमायन कुशवाहा, प्रवीण यादव, नागा यादव, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • सीडीओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक, कहा….

    सीडीओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक, कहा….


    गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति, बाल-विवाह एवं बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना की त्रैमासिक बैठक गुरूवार को विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बैठक की एजेन्डा बिन्दु को क्रमवार समिति के समक्ष पढ़कर सुनाया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित को कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने बेटी बचाओं बेटी पढाओं की कार्य-योजना को जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने का निर्देश दिया।

    बैठक में उन्होने बेटी बचाव बेटी पढाओ योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए निदेशालय महिला कल्याण द्वारा निर्धारित आनलाईन स्प्रेडशीट पर सूचना अपडेट करने , कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर माता-पिता का सम्मान एवं बेटी के नाम पर वृक्षा रोपण, नेम प्लेट एवं दुकान का नाम बेटी के नाम पर करने हेतु जागरूकता बढाने, भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओ के सामने आने वाली चुनौतियो और उनके अधिकारो के संरक्षण, बाल विवाह प्रथा, लैगिंग असमानता आदि को समाप्त करने, ड्राप आउट किशारियों के चिन्हीकरण व उनके अभिभावको को उनकी शिक्षा पूरी करने हेतु अभियान चलाना एवं ड्राप आउट किशोरियों की शिक्षा को नियमित करने, सार्वजनिक स्थानो पर महिलाओ/बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने व स्कूल कालेजो एवं सार्वजनिक स्थानो पर शौचालय आदि के निर्माण पर विस्तापूर्वक चर्चा करते हुए जागरूकता लाने का निर्देश दिया।

Uttar Pradesh Fast News