Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न, डीएम-एसपी लेते रहे जायजा

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न, डीएम-एसपी लेते रहे जायजा


    गाजीपुर। जनपद में 3 नगर पालिका एवं 5 नगर पंचायतो के 266 बूथो पर मतदान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रातः 7 बजे से मतदान की समाप्ति तक जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 56.5 रहा। जनपद में 266 पोलिंग पार्टियो द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान सम्पन्न कराया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथो पर ए एम एफ लगायी गयी थी तथा बूथो की वीडियो ग्राफी भी करायी गयी।
    मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से ही जनपद के विभिन्न नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षत्रो में हो रहे मतदान का जायजा लेने हेतु विभिन्न मतदान केन्दो, बूथो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने नगर पालिका परिषद गाजीपुर के मतदान केन्द्र एम ए एच इण्टर कालेज, चश्मे रहमत स्कूल निगाही बेग, अजीमियां इस्लांमियां स्कूल बड़ापुरा

    नगर पंचायत बहादुरगंज के वासुदेव वि0निकेतन, कन्या प्राथमिक पाठशाला बहादुरगंज, कार्यालय नगर पंचायत बहादुरगंज, फिजा मेरी सिटी स्कूल बहादुरगंज, नगर पालिका मुहम्मदाबाद के मतदान केन्द्र इस्लामियां स्कूल मुुहम्मदाबाद, जू0हाई0 स्कूल मुहम्मदाबाद, खण्ड विकास कार्यालय मु0बाद, डा0 एम ए अंसारी इण्टर कालेज युसुफपुर, नगर पंचायत सैदपुर मे बनाये गये मतदान केन्द्र प्राथमिक पाठशाला तखनियां, प्रा0पाठशाला सैदपुर प्रथम, नगर पंचायत सादात मे प्राथमिक पाठशाला सादात प्रथम एवं इस्लामियां प्राथमिक पाठशाला सादात का स्थलीय निरीक्षण कर हो रहे मतदान का जायजा लिया तथा मतदान अधिकारियो को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ शासन की गाइड लाईन के अनुसार ही मतदान सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने मतदान केन्द्रो पर लगायी पुलिस फोर्स को निर्देश दिया कि बूथो पर किसी भी दशा में फर्जी मतदान न होने पायें। उन्होने निर्देश दिया कि मतदान समाप्ति के पश्चात बैलेट बाक्स जब तक स्ट्रांगरूम में जमा करा कर शील न करा लिया जाये तब तक अधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपने-अपने जिम्मेदारियों को निभायेगे। बैलेट बाक्स सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।

  • गाजीपुर जिले में मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहा यह नगर पंचायत

    गाजीपुर जिले में मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रहा यह नगर पंचायत

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इस चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। एक तरफ जहां पोलिंग पार्टियां अपने साजो सामान के साथ पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए थे।

    कई मतदान क्षेत्रों में डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। जिले में 4 मई को 3 नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों में चेयरमैन और सभासद पद के लिए मतदान हुआ। नगर पालिका गाजीपुर में 45.12 प्रतिशत, नगर पालिका मुहम्मदाबाद में 59.32 प्रतिशत और नगर पालिका जमानियां में 53.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

    इसी प्रकार नगर पंचायत सैदपुर में 64.51 प्रतिशत, नगर पंचायत सादात में 60.34 प्रतिशत, नगर पंचायत बहादुरगंज में 63.57 प्रतिशत, नगर पंचायत जंगीपुर में 62.39 प्रतिशत और नगर पंचायत दिलदारनगर में 55.4 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान दोपहर में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी दिनेश यादव और आमिर अली कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर बहस हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चुनाव अधिकारियो ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली में ले गई।

  • मतदान कार्मिकों को डीएम-एसपी ने किया रवाना, कहा…..

    मतदान कार्मिकों को डीएम-एसपी ने किया रवाना, कहा…..


    गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के विभिन्न स्थानो से हो रही पार्टी रवानगी स्थलो एवं बनाये गये स्ट्रांग रूम का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी सहजानन्द, पी जी कालेज, अष्ट शहीद इण्टर कालेज मुहम्मदाबाद एवं नेशनल इण्टर कालेज कासिमाबाद का स्थलीय निरीक्षण कर वहां से हो रही पार्टी रवानगी का जायजा लिया एवं आवश्य निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मतदान कार्मिक रवानगी से पूर्व अपने-अपने सामानोे का मिलान अवश्य कर ले जिससे चुनावी प्रक्रियाओ में बाधा न हो। 4 मई 2023 को होने वाले नगरीय निकाय के मतदान हेतु आज प्रातः 7 बजे से मतदान पार्टिया अपने-अपने गन्तव्य के लिए उपलब्ध वाहनो से प्रस्थान करायी गयी। जनपद के 3 नगर पालिकाओ एवं 5 नगर पंचायतो के मतदान के लिए 266 मतदान पार्टियो को रवाना किया गया।

    प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन के साथ 3 मतदान अधिकारी को लगाया गया है। उन्होने समस्त अधिकारियों को जनपद में 4 मई 2023 को होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से आयोग की गाईड लाईन के अनुसार सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि अधिकारी बैलेट बाक्स जब तक जमा कर स्ट्रांगरूम में शील न करा लिया जाये तक पूरी मुस्तैदी से अपने-अपने जिम्मेदारियों को निभायेगे। बैलेट बाक्स सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होने किसी भी मतदान कार्मिक को मेडिकल इमरजेंसी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करने की बात कही जिससे तत्काल उन्हे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाय सके। मतदान कर्मी अपने-अपने पोलिग वूथो पर निवास करेगे तथा किसी भी दशा में अपने पोलिंग सेन्टरो पर किसी भी अन्य व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करेगे, अन्यथा वह स्वयं जिम्मेदार होगे। मौके पर सम्बन्धित उपजिलाधिकरी/क्षेत्राधिकारी एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

  • ज्वाइन्ट ब्रीफिंग में डीएम-एसपी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…..

    ज्वाइन्ट ब्रीफिंग में डीएम-एसपी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…..


    गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ज्वाइन्ट ब्रीफिंग पुलिस लाईन परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। ज्वाईन्ट ब्रीफिग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाअधिकारी वि0रा0 मुख्य राजस्व अधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक शहर/ग्रामीण, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी  आर्यका अखौरी ने समस्त अधिकारियों को जनपद में 4 मई 2023 को होने वाले नगर निकाय चुनाव को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से आयोग की गाईड लाईन के अनुसार सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।

    उन्होने मतदान के पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान के समाप्ति के पश्चात बैलेट बाक्स जब तक जमा न हो और स्ट्रांगरूम में शील न करा लिया जाये तब तक पूरी मुस्तैदी से अपने-अपने जिम्मेदारियों को निभायेगे। बैलेट बाक्स सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि मतदान के 48 घण्टे पूर्व प्रचार-प्रसार बन्द होगे।  मतदान के एक दिन पूर्व सुबह 7 बजे से ही पार्टी रवानगी निर्धारित स्थानो से सम्पन्न होगी। पार्टी रवानगी स्थलो पर सम्पूर्ण व्यवस्थाए सुनिश्चित रहे इसके लिए समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर आश्वस्थ हो जाये। मतदान कार्मिक रवानगी से पूर्व अपने-अपने सामानोे का मिलान अवश्य कर ले जिससे चुनावी प्रक्रियाओ में बाधा न हो। कोई मतदान कार्मिक अनुपस्थित न हो अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा पंजिकृत होगा।

    किसी भी मतदान कार्मिक को मेडिकल इमरजेंसी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करे जिससे तत्काल उन्हे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाय सके। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील सेन्टरो पर ए एम एफ की सुविधा रहेगी। मतदान कर्मी अपने-अपने पेालिग वूथो पर निवास करेगे तथा किसी भी दशा में अपने पोलिंग सेन्टरो पर किसी भी अन्य व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करे। अन्यथा वह स्वयं जिम्मेदार होगे। कर्मचारियो का मानदेय उनके तैनाती स्थलो पर ही उपलब्ध कराया  जायेगा। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तथा उस क्षेत्र की सारी दुकाने मतदान की समाप्ति तक बन्द रहेगी। उन्होने कहा कि पोलिंग सेन्टर के 100 मीटर के परिधि में कानून व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन हो।

    कोई भी वाहन, अस्त्र, शस्त्र, मोबाईल फोन, पानी तथा किसी भीं अतिविशिष्ट व्यक्ति का अपने सुरक्षा गार्ड के साथ बूथो पर प्रवेश वर्जित रहेगा। कहा कि किसी भी पोलिग सेन्टर पर भीड़-भाड़ न लगाई जाये यह सुनिश्चित कर लिया जाये। मतदाता पर्ची वितरण हेतु बी एल ओ की तैनाती पोलिंग सेन्टर पर होगी। मतदान हेतु आयोग के निर्देश पर 15 प्रकार के फोटोयुक्त पहचान पत्र मान्य होगे। आवश्यकता पड़ने पर पर्दानशीन महिलाओ की चेंकिंग केवल महिला कर्मचारी के द्वारा ही पूरी शालीनता के साथ किया जायेगा। कोई भी पुरूष कर्मी इस तरह की हिमाकत नही करेगा। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव के तीन चरणो मे से एक चरण समाप्त हो चुका है दूसरा चरण मतदान का है जो 4 मई को सम्पन्न कराया जायेगा। जिन-जिन पुलिस अधिकारियों को  संेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तैनात किया गया है वे आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपने-अपने दायित्वो को पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ बिल्कुल निष्पक्ष होकर चुनावी गाइड लाईन के निर्देश के क्रम मे निभायेगे। उन्होने बताया कि जनपद मे मतदान हेतु पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था है। संवेदन/अतिसंवेदन शील बूथो पर ए एम एफ को तैनात किया गया है साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था है। मतदान के पश्चात जबतक पतपेटिका स्ट्रांगरूम में जमा न कर लिया जाये तब तक सम्बन्धित पुलिस बल पीठासीन के साथ साये की तरह बने रहेगे।

  • किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर का रहा दबदबा

    किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर का रहा दबदबा

    गाजीपुर। उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 अप्रैल को गाजियाबाद में खैतान वर्ल्ड स्कूल राजनगर एक्सटेंशन में आयोजन किया गया। जिसमे गाजीपुर जिले के जया दुबे 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अखिलेश कुमार बिंद 52 किलो भार वर्ग मे स्वर्ण पदक, राहुल यादव 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, अखिलेश कुमार 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सत्यम यादव 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शेषनाथ सिंह यादव 57 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, आलोक प्रकाश बिंद 50 किलो भार वर्ग में रजत पदक, अमरेंद्र कुमार 57 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, ज्ञानेंद्र कुमार बिंद 48 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, अंकित यादव 75 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर के गाजीपुर जिले का नाम रोशन किया।

    कोच कृष्णा कुमार शर्मा के देखरेख में इन खिलाडियों ने उपलब्धि प्राप्त किया। कृष्णा कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर चुके हैं और गाजीपुर में विभिन्न जगह ताइक्वांडो और किक बॉक्सिंग मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी देते हैं। इस उपलब्धि में प्लेयरों को माला पहनाकर सम्मान किया गया। गांव एवं शहर में हर्ष कि लहर है। इन प्लेयरों के परिवारों ने कोच कृष्णा कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना किया।

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्‍यापार मंडल ने भाजपा को दिया समर्थन

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्‍यापार मंडल ने भाजपा को दिया समर्थन

    गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका गाजीपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्‍यापार प्रतिनिधि मंडल गाजीपुर ने भाजपा के अध्‍यक्ष प्रत्‍याशी सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में समर्थन की घोषणा करते हुए जिलाध्‍यक्ष अबू फकर खां ने कहा कि व्‍यापारियों के चुनाव लड़ने पर हमारा संगठन उनको समर्थन देता है। पिछले विधानसभा चुनाव में व्‍यापारी नेता को समर्थन दिया था। नगर पालिका गाजीपुर के चुनाव में व्‍यापारी विनोद अग्रवाल की पत्‍नी सरिता अग्रवाल प्रत्‍याशी भाजपा को समर्थन दे रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी व्‍यापारी भाजपा प्रत्‍याशी सरिता अग्रवाल को जिताएंगे। अबू फकर खां ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछली सरकारो में जो व्‍यापारियों की हत्‍या कर लूट होती थी उसको हम भूले नही है, योगी के नेतृत्‍व में जो भयमुक्‍त उत्‍तर प्रदेश हुआ है आज सभी व्‍यापारी अपना अमन चैन से व्‍यवसाय कर रहें है। ग्‍लोबल इंन्‍वेंर्स्‍टस समिट के माध्‍यम से गाजीपुर में साढे तीन हजार करोड़ का एमओयू का एग्रीमेंट हुआ है, वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्‍ट, व्‍यापारी दुर्घटना योजना, आयुष्‍मान भारत योजना आदि कार्यो से प्रभावित होकर हम लोग भाजपा का समर्थन कर रहें है। वहां मौजूद पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि हमनें नगर में सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया है, स्‍वकर आधा कर अपना वादा पूरा किया है।बिना भेद -भाव सभी वार्डो में विकास कार्य कराया है। उन्होने कराए गए विकास कार्यो को भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महामंत्री श्रीप्रकाश केशरी, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष प्रिंस अग्रवाल, युवा जिलाध्‍यक्ष सुधीर केशरी, युवा जिला मंत्री पप्‍पू गाजी, नगर अध्‍यक्ष सुप्रोतिम बागची, नगर महामंत्री आकाशदीप, नगर कोषाध्‍यक्ष अब्‍दुल फैजान आदि लोग उपस्थित थे।

  • बीजेपी ने बागियों को किया पार्टी से निष्कासित

    बीजेपी ने बागियों को किया पार्टी से निष्कासित

    गाजीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने नगर निकाय चुनाव 2023 में जिले कि विभिन्न नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
    यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया की नगरपालिका जमानिया से अनिल कुमार गुप्ता, नगर पंचायत दिलदार नगर से अमित जायसवाल, नगर पालिका मुहम्मदाबाद से तेज बहादुर यादव तथा नगर पंचायत सादात से शिवानंद सिंह और यशवंत वर्मा को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। श्री सिंह ने स्पष्ट रुप से बताया कि यदि इन निष्कासित लोगों के मदद में कोई भाजपा कार्यकर्ता सहयोग करेगा तो उनके खिलाफ भी पार्टी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को बाध्य होगी। पार्टी संगठनात्मक रुप से किसी भी प्रकार कि अनुशासनहीनता सहन नहीं करेगी।

  • मुख्तार को 10 साल और अफजाल को 4 साल की सजा के साथ लगा जुर्माना

    मुख्तार को 10 साल और अफजाल को 4 साल की सजा के साथ लगा जुर्माना

    सजा होते ही गाज़ीपुर सांसद अफजाल अंसारी की सांसदी जाना तय, एमपी- एमएलए कोर्ट से सुनाई 4 साल की सजा

    कृष्णानंद राय हत्याकांड में है आरोपी, इसके पूर्व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा व 5 लाख लगा जुर्माना

    गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी पर चल रहे 15 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में आज शनिवार को फैसला सुनाया गया। इस केस में मुख्‍तार अंसारी को दस वर्ष की कैद और पांच लाख का जुर्माना लगा है। कोर्ट ने सांसद अफजाल को भी दोषी करार देते हुए चार साल की सजा और एक लाख का जुर्माना लगाया है। कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में एमपी एमएलए कोर्ट का फैसले में मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा है व 5 लाख का जुर्माना लगा है। वही गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी को कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है । कोर्ट के सजा सुनाते ही भारी सुरक्षा व्यव्स्था के साथ गाजीपुर के जिला जेल में बंद कर दिया है। सजा के बाद अब माना जा रहा है कि अफजाल अंसारी की सांसदी जाना तय है। बता दे कि किसी भी सांसद या विधायक को किसी मामले में कोर्ट अगर सजा सुनाती है तो उसकी सांसद या विधायक जाना तय हो जाता है। बता दें कि 2007 में बीजेपी विधायक रहे कृष्णानंद राय सहित 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमे मुख़्तार व अफजाल अंसारी आरोपी थे ।

    गैंगस्टर ऐक्ट में न्यायालय ने IS गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी पुत्र स्व. शुभानउल्लाह अंसारी निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को 10 वर्ष के कारावास और 5 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। गैंगस्टर ऐक्ट में न्यायालय ने अफजाल अंसारी पुत्र स्वा0 शुभानउल्लाह अंसारी निवासी यूसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद को 4 वर्ष के कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

  • मतदान कार्मिकों ने किया मतदान

    मतदान कार्मिकों ने किया मतदान


    गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद के मतदान कार्मिको का शुक्रवार को प्रशिक्षण के बाद डाक मतपत्र के माध्यम से सुविधा केन्द्र पर मतदान हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 15 एवं सदस्य पद हेतु 15 मत पड़े। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद जमानियॉ में अध्यक्ष पद पर 6 एवं सदस्य पद पर 6 मत डाले गये।

    नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद पर 4 मत एवं सदस्य पद पर 4 मत, नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत पडे़। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत पडे़े। नगर पंचायत सादात में अध्यक्ष पद पर 1 एवं सदस्य पद 1 मत, नगर पंचायत दिलदारनगर मेें अध्यक्ष पद पर 2 मत एवं सदस्य पद पर 2 मत, नगर पंचायत बहादुरगंज मेें अध्यक्ष पद पर 1 मत एवं सदस्य पद पर 1 मत पड़े। कुल अध्यक्ष पद पर 33 एवं सदस्य पद पर 33 डाक मत्रपत्र प्रस्तुत किये गये।

  • मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो होगा आंदोलन:शम्मी

    मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो होगा आंदोलन:शम्मी

    सीवर के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर रुकवाया कार्य

    अधिकारियों के आश्वासन पर कार्य शुरू

    अनियमितता बरतने पर होगा आंदोलन – शम्मी

    गाजीपुर। शुक्रवार को अंधऊ बाइपास रोड पर चल रहे सीवर के काम को मानक के अनुरूप ना होने से नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह (शम्मी) ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के न आने तक रुकवा दिया था। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ऐ ई तथा जे ई ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मानक के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर फिर से कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे शम्मी ने कहा की पहले से ही सीवर के कार्य में शिकायत आ रही है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। कहा कि जब जिलाधिकारी ने इस कार्य में जरा भी लापरवाही न बरतने की सलाह दी है तो संबंधित विभाग निर्माण कार्य में सावधानी बरतनी चाहिए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हुआ तो सभी नगरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान सूरज सिंह, मनोज सिंह, शशांक, शशि पांडे, संजीव, जावेद आदि लोग मौजूद थे।

Uttar Pradesh Fast News