-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
सूचना आयुक्त ने 80 प्रतिशत मामलों का किया निस्तारण, लगाई अधिकारियों को फटकार


गाजीपुर। राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती द्वारा जनपद से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की जनपद स्तर पर विकेन्द्रीकरण सुनवाई जिला पंचायत सभागार में बुधवार को 200 अपीलों शिकायतों में 80 प्रतिशत मामलों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राज्य सूचना आयुक्त का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। समीक्षा बैठक एवं विशेष सुनवाई के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जो वर्षों से लंबित थे। आयुक्त द्वारा 07 घंटे की सुनवाई के दौरान कई अधिकारियों को ससमय सूचना न उपलब्ध कराने पर फटकार भी लगाई। साथ ही जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा वादकारियों की सहूलियत के लिए जनपद भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इससे वादकारियों को लंबे समय से लंबित मामलों में विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। इससे उनकी ऊर्जा, धन एवं समय की भी बचत होगी।

उन्होंने बताया कि जन सूचना अधिकार अधिनियम सभी लोक प्राधिकारियों पर लागू होता है। अधिकारी किसी भी स्तर का क्यों न हो, यदि जन सूचना अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करता है तो आयोग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि वर्ष 2022 व 2023 में लगभग 211 ऐसे मामलो में जनसूचना अधिकारियों पर अर्थदंड (लगभग 52 लाख 75 हज़ार) भी अधिरोपित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत मांगी गयी सूचना वादी को त्वरित गति से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होेने कहा कि यदि किसी जनसूचना अधिकारी को अधिनियम की धारा 9(2) के तहत व्यक्तिगत उपस्थित होने का आदेश दिया जाता है तो वह आयोग के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करें अन्यथा उनके विरुद्ध अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि वो अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध युक्तियुक्त कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। राज्य सूचना आयुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जनसूचनाधिकारी स्वयं उपस्थित हो या अपने सक्षम वरिष्ठ अधिकारी को भेजे। इसका अनुपालन न करने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उक्त सुनवाई में सूचना आयुक्त के साथ अनिल त्रिखा पेशकार, अंकीश पांडेय, निजी सचिव व ऋषभ सिंह, अशुलिपिक द्वारा सुनवाई करवाने में अहम भूमिका निभाई गई।
-
कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी, दिया मणिकांत राठौड़ के खिलाफ तहरीर

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी के खिलाफ कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी।
थाना कोतवाली में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ दी तहरीर।
कर्नाटक विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के खिलाफ जान से मारने की साजिश: सुनील राम
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली पहुंचकर कर्नाटक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराने हेतु उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को एक लिखित तहरीर दिया। मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी और साजिश रचने के आरोप से जुड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अपने लिखित प्रार्थना पत्र में थानाध्यक्ष कोतवाली से यह शिकायत की है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठोड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी और अभद्र भाषा की टिप्पणी की है, जो एक संगीन अपराध है, जिसके लिए सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कर गाजीपुर थाना कोतवाली की पुलिस कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के उक्त प्रत्याशी मणिकांत राठोड़ पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भाजपा प्रत्याशी के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए, इसे जानबूझ कर बोला हुआ और अहंकार में डूबा बयान बताया है। उन्होंने कहा कि चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस से भाजपा बुरी तरह हार रही है इसलिए ऐसा बयान भाजपा के लोगों द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकरण पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा हार की हताशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, मनीष राय, राम नगीना पांडे, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, शबीहूल हसन, आदिल अख्तर, अनुराग पांडे, विक्की यादव, अभय कुशवाहा, झुन्ना शर्मा, आशीष राय आदि लोग उपस्थित रहे।
-
अनुपस्थित मतगणना कर्मियों के ऊपर होगी विभागीय कार्यवाही



गाजीपुर। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को टेरी भवन स्थित पी0जी0 कॉलेज में दो पालियों में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं अतिरिक्त मतगणना सहायको को मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य एवं मुख्य राजस्व अधिकारी भी उपस्थिति रहें, जिन्होने मतगणना की बारीकियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए मतगणना पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश दिया, साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतगणना कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्या एवं प्रश्न होने पर पहले ही उसका समाधान कर लेने की बात कही। मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुआ। प्रथम पाली पूर्वान्ह 9 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक 7 कक्षो में संपन्न हुआ। जिसमें 720 मतगणना कार्मिकों में से दोनों पालियो से 02-02 कार्मिक कुल 4 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे। जिन्हें विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।

-
खेलो इण्डिया टीम का डीएम ने किया स्वागत



गाजीपुर। ‘‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘‘ के सफल आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ से 5 मई 2023 को मशाल प्रज्वलित कर मशाल रैली प्रचार वाहन टीम को रवाना किया गया। ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022‘ के सफल आयोजन के उद्देश्य से गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 9 मई 2023 को सायं काल 5 बजे मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का जनपद के जमानियां/चन्दौली बार्डर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, उपजिलाधिकारी जमानियां, खण्ड विकास अधिकारी जमानियां, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाज खिलाड़ी सतीष दूबे ;हॉकी कोच नफीस अहमद ने मशाल रैली प्रचार वाहन का माल्यार्पण एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां के छात्राओ द्वारा स्वागतगीत गाकर स्वागत किया । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपने गन्तव्य के लिए आगे रवाना हुई तथा मेदनीपुर पहुचने पर वहां खो-खो के खिलाड़ियों ने भी जोरदार स्वागत किया। मशाल रैली प्रचार वाहन टीम का रात्रि विश्राम जनपद में होगा।

10 मई 2023 को प्रातः 7 बजे ‘खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियो के द्वारा रैली निकाली जायेगी जिसमें जनपद के लगभग 600 खिलाड़ी मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ प्रतिभाग करेगे। रैली जिलाधिकारी आवास से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पहुचेगी । तत्पश्चात मशाल रैली प्रचार वाहन अपरान्ह 3 बजें विभिन्न मार्गो से होते हुए तहसील सैदपुर स्थित करमपुर स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी।
-
दुष्कर्मी को आजीवन कारावास

गाजीपुर। जिला जज संजय कुमार की अदालत ने सोमवार को मुखबधिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना जमानिया के देवाबैरनपुर निवासी रमेश कुमार को आजीवन कारावास के साथ ही 11 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। बताते चलें कि देवाबैरनपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ खिचडू 23 अप्रैल 2019 को इस आशय का तहरीर दिया कि उसके गांव के मंनचले किस्म का लड़का रमेश कुमार आधी रात को उसके घर में घुस कर जेवरातों को चुरा लिया और अकेले सोई हुई मुखबधिर लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के रोने की आवाज़ को सुनकर घर की महिलाएं आयी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। सूचना पर आरोपी के विरुद्ध थाना जमानिया में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। विवेचना उपरांत आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में पुलिस ने आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने कुल 9 गवाहों को पेश किया। सभी गवाहों ने अपना अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। सोमवार को दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सजा सुनाते हुए आरोप को जेल भेज दिया।
-
जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को डीएम ने किया सम्मानित



गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा संचालित परिषदीय (हाईस्कूल/इण्टर) परीक्षा 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023 तक हुआ। उक्त परीक्षा सम्पन्न हो जाने के उपरांन्त 25 अप्रैल 2023 को माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा फल घोषित किया गया है, जिसमें जनपद-गाजीपुर के हाईस्कूल में 5 एवं इण्टर में 3 परीक्षार्थियों ने प्रदेश में टाप-10 में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम उज्जवल किया। जनपद में हाईस्कूल का प्रतिशत 91.45 तथा इण्टरमीडिएट में 71.04 प्रतिशत रहा। इसी क्रम में प्रदेश स्तर पर एवं जनपद स्तर पर प्रथम 10 रैंक में स्थान प्राप्त करने वाले (14 हाईस्कूल एवं 14 इण्टरमीडिएट) छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावको को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राईफल क्लब सभागार में प्रशिस्त पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। जिसमें हाई स्कूल छात्रा

प्रदशे मे छठवा स्थान खुशी जायसवाल एच.एस.इण्टर कालेज देवकली, 97.17 प्रतिशत सतवा स्थान आचल तिवारी 97 प्रतिशत पी.टी.एम.एम.एम.इण्टर कालेज सिखड़ी, आठवा स्थान प्रियान्शु शर्मा 96.83 प्रतिशत विन्देश्वरी उत्तर माध्यमिक विद्यालय टड़वा मु0बाद, नौवा स्थान पर स्मृति विश्वकर्मा 96.67 प्रतिशत आदर्श बौद्व इण्टर कालेज छावनी लाईन, दशवा स्थान श्रेया प्रजापति 96.50 प्रतिशत सी.पी.आई. उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिजौरा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्टर के छात्र/छात्राओ द्वारा प्रदेश में पॉचवे स्थान पर ज्योति यादव 96.60 पी.टी.एम.एम.एम.इण्टर कालेज सिखड़ी, नौवा स्थान पर 2 छात्रो में स्वेता तिवारी 95.80 पी.टी.एम.एम.एम इण्टर कालेज सिखड़ी, एवं दानिश अंसारी 95.80 स्वामी आत्मानन्द इण्टर कालेज टोडरपुर ने अंक प्राप्त कर प्रदेश में एवं जनपद का नाम रोशन किया। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद के छात्र-छात्राओं से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा सख्या में गाजीपुर का नाम हर वर्ष की तरह आगे रहे। गाजीपुर का नाम रोशन करते रहे यही मेरा आशिर्वाद है। मन लगाकर पडे़ और एक अच्चे अधिकारी के रूप में नाम रोशन करें।


-
बढ़ती गरमी में हिट वेव का हो सकते हैं शिकार, न करें यह काम

गाजीपुर। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने बढ़ती धूप और लू से बचने के लिए क्या करे क्या न करे के बारे में जानकारी दी। आपदा से बचाव हेतु क्या करे के बारे में बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के बीच, गरम हवा के स्थिति जानने के लिये रेडियो सुने, टी0वी देखे, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहे। जितने बार हो सके पानी पीये, प्यास न लगा हो तभी पानी पीये ताकि शरीर मे पानी की कमी से होने वाली बीमारी से बचा जा सके, हल्के रगं के ढीले ढाले सूती वस्त्र पहने ताकि शरीर तक हवा पहुचे और पसीने को सोख कर शरीर को ठंडा रखे। धूप में बाहर जाने से बचे, अगर बहुत जरुरी हो तो गमछा, चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से बाहर निकले। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थो का इस्तमाल न करे। यह शरीर को निर्जलित कर सकते है। यात्रा करते समय अपने साथ बोतल में पानी जरुर रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखेें, गर्मी के दिनों में ओ0आर0एस0 का घोल पिये। अन्य घरेलू पेय जैसे, नीबू पानी, कच्चे आम का बना लस्सी आदि का प्रयोग करे, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। अगर आपकी तबीयत ठीक न लगे, तो गर्मी से उत्पन्न हाने वाले विकारों, बीमारियों को पहचाने। तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श ले, जानवरों को छायादार स्थान में रखें, उन्हे पीने के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें, घर को पर्दे से ढक कर या पेन्ट लगाकर 3-4 डिग्री तक ठंडा रखा जा सकता है, रात में अपने घरो की खिड़िकियो को अवश्य खुली रखें। कार्यस्थल पर पानी की समुचित व्यवस्था रखें, फैन, ढीले कपडे़ का उपयोग करे। ठंडे पानी से बार-बार नहाएं।
उन्होने क्या न करें के बारे में बताया कि धूप मे, खडें वाहने में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें, खिड़की की रिफलेक्अर जैसे एल्युमुनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखे, ताकि बाहर की गर्मी का अन्दर आने से रोका जा सके, उन खिड़कियो दरवाजे पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएॅ आती है, काले कपडे़/पर्दे लगाकर रखना चाहिए, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण/स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सूनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सर्तक रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले, जहॉ तक सम्भव हो घर में ही रहे , सूर्य के सर्म्पक से बचे, सूर्य की तापमान से बचने के लिए जहॉ तक सम्भव हो घर की निचली मंजिल में ही रहें, सबसे उपरी मंजिल में कदापि न रहें, ताप के प्रभाव से लू (हीट-वेव) का शिकार होने की सम्भावना प्रायः बनी रहती है, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, दिन के 11 बजे से 3 बजे के बीच बाहर न निकले, गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें, खाना बनातें समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे, जिससे हवा का आना जाना बना रहे नशीले पदार्थ, शराब तथा अल्कोहल के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। किसी भी सहायता के लिए निम्न नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। टोल फ्री नम्बर का प्रयोग करे, एम्बुलेंस 108, पुलिस -100/112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070, जिलाधिकारी आवास- 0548-2220240, 2221240, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, (डी0डी0एम0ए0-)/जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (ई0ओ0सी0), गाजीपुर। 0548-2224041, 2226100-14 आदि नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, स्वंय सुरक्षित रहें, दूसरो को सुरक्षित करें। -
जेल में बंद अफजाल अंसारी का कई शस्त्र लाइसेंस निरस्त

गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के भाई पूर्व सांसद अफजाल अंसारी पुत्र सुभानउल्लाह अंसारी निवासी दर्जी टोला युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद का तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को मुकदमा अपराध संख्या 1052/2007 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट में न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चतुर्थ गाजीपुर द्वारा 29 अप्रैल 2023 को दोष सिद्ध करार करते हुए 4 वर्ष की कारावास व 1 लाख रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाते हुए जिला जेल भेज दिया। इसके बाद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के नाम से जारी 3 शस्त्र लाइसेन्स 1242/P-II थाना मुहम्मदाबाद, 1188/ P-II थाना मुहम्मदाबाद और 1241/P-II थाना मुहम्मदाबाद को 3 मई 2023 को जिलाधिकारी आर्यखा अखौरी द्वारा निरस्त कर दिया गया।
-
प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने की बैठक, लगाया इन नेताओं पर आरोप


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नगर इकाई के कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों की एक आवश्यक बैठक नगर अध्यक्ष एवं नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के गोराबाजार स्थित आवास पर शुक्रवार को आयोजित हुई। इस बैठक में मतपेटी की निगरानी एवं मतगणना कार्य के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने के लिए पुलिस प्रशासन की निंदा की गयी। पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के चलते पार्टी जीत के करीब है। आपकी मेहनत जाया नहीं जायेगी। कल जिस तरह से शासन सत्ता के दबाव में पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को बेवजह उठाने का काम कर रही थी और विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल और पुर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल एक साथ गाड़ी में बैठकर बिना अनुमति के लम्बी गाड़ियों के काफिले के साथ हर मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लूटने का प्रयास कर रहे थे। उनकी यह नापाक और अलोकतांत्रिक हरकत नगर की जनता को अच्छी नहीं लगी जिसके चलते मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में जमकर मतदान किया। भाजपा के लोगों ने चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, गोपाल यादव,कन्हैया लाल विश्वकर्मा, अशोक अग्रहरि, राजेश कुमार यादव,अमलदारी यादव, छन्नू यादव,अभिनव सिंह , नफीसा बेगम,जुलैखा बेगम, ओपी यादव,मोहन रावत, आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन पुर्व सभासद दिनेश यादव ने किया।
-
लगाया विधायक पर गंभीर आरोप और दे दिया पार्टी से इस्तीफा


गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही पार्टी के फैसले से नाराज समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता विवेक सिंह शम्मी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पत्र में विवेक सिंह शम्मी ने समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जैकिशन साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सदर विधायक जैकिशनू साहू ने साजिश कर के भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने के उद्देश्य से व्यक्तिगत हित को पार्टी हित से उपर रखते हुए टिकट आवंटन के लिए बनायी गयी कोर कमेटी के निर्णय को दरकिनार कर मेरा टिकट कटवा दिया। विधायक जै किशन साहू ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को पार्टी के लिए कोई काम न करने की धमकी देते हुए उनके हिसाब से टिकट न मिलने की स्थिति में सपा कार्यालय में स्वयं को चपरासी बनाने की बात कहते हुए अनावश्यक दबाव बनाकर भाजपा के हित में मेरा टिकट कटवा दिया। इस बात का प्रमाण वीडियो रिकार्डिंग मेरे पास है। उन्होने कहा कि विधायक द्वारा एक कार्यकर्ता से टिकट वितरण में किये गये ऐसे व्यवहार से मैं काफी मर्माहत हूं इसलिए सपा से इस्तीफा दे रहा हूं। शम्मी ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 2012 के नगरपालिका गाजीपुर के चुनाव में निर्दलीय के रुप में हमने 4200 वोट प्राप्त किया था। 2017 में मेरी माता जी सपा प्रत्याशी प्रेमा सिंह को 13 हजार मत प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद भी मेरा टिकट काट दिया गया।





