Home

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • चुनाव जीतने की बनाई रणनीति, विधायक ने कहा…..

    चुनाव जीतने की बनाई रणनीति, विधायक ने कहा…..

    गाजीपुर। सोमवार की देर रात समाजवादी पार्टी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव में अध्यक्ष एवं सभासद पद के घोषित उम्मीदवारों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया और चुनाव जीतने की रणनीति बनाई। उम्मीदवारों को कठिन परिश्रम करने की नसीहत दी। प्रत्याशियों को सभी जाति और धर्म के लोगों के दरवाजे जाकर अपनी बात रखने की नसीहत दी। कहा गया कि कोई दरवाजा छूटे न, सभी से नगर के हित में समाजवादी पार्टी को वोट देने की फरियाद करने की जरूरत है। सभी से पार्टी की रीतियों नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच रखने का भी निर्देश दिया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जै किशन साहू ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में हर कीमत पर पार्टी अपना परचम फहरायेगी। सभी की सभी सीटें जीतकर पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए नगर पालिका के चुनाव में नया इतिहास बनाने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के झूठ, उनके द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों और प्रोपोगंडा से सावधान रहने की नसीहत दिया। उन्होंने कहा यह बहुत चालाक लोग हैं। समाज में नफ़रत और घृणा फैलाना ही रहा है इनका मुख्य मकसद। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश खौफ के साये में जी रहा है। नगर निकाय के चुनाव में इन्हें पराजित कर सबक सिखाने की जरूरत है।

    जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उम्मीदवारों को जीत का गुर‌ सिखाते हुए कहा आपका व्यवहार और मृदुभाषिता चुनाव जीतने में काफी सहायक होगी। उन्होंने कहा नगर में बदलाव की बयार चल रही है, जरूरत है जनता का विश्वास जीतने की। उन्होंने कहा परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर गाजीपुर नगर निकाय के हुए छ चुनाव में केवल दो परिवारों को ही मौका दिया है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में भाजपानीत नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं कर सकी। सड़क, नाली, पानी और रोशनी की भी समूचित व्यवस्था नहीं कर पायी नगरपालिका। उन्होंने कहा कि शहर में महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में है। समाजवादी पार्टी के जीतने पर शहर का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश यादव ने सभी से सहयोग और समर्थन की अपील किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव आमिर अली, डॉ समीर सिंह, गुड्डू यादव, दिनेश यादव, अशोक अग्रहरि, रामचन्द्र गुप्ता, अलका अग्रवाल, फिरोज जमाल, आरिफ खान, विभा पाल, कंचन रावत, नफीसा बेगम, नरेन्द्र कुशवाहा, अभिनव सिंह, गोपाल गुप्ता, प्रदीप पासवान, जुलैखा बेगम, मोहम्मद फिरोज, नवाब, गुंजन यादव, कुसुम देवी, नेहा यादव, मोहम्मद अनवर, नाजिया परवीन, ओपी यादव, अखिलेश यादव, छन्नू यादव आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने किया।

  • सत्यदेव डिग्री कॉलेज में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

    सत्यदेव डिग्री कॉलेज में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

    गाजीपुर।सोमवार को सत्यदेव डिग्री कॉलेज बोरसियां में पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह व जननायक चंद्रशेखर एक ही साथ सतीश चंद्र कॉलेज बलिया और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयाग में पढ़ें। उन्होंने यह भी बताया की चंद्रशेखर से उनके पारिवारिक संबंध रहा। स्व.चंद्रशेखर समाजवादी आंदोलन के पुरोधा रहे। समाजवाद का आंदोलन आजादी से पूर्व भी भारत में था, लेकिन आजादी के बाद समाजवाद का नेतृत्व करने वाले और गैर कांग्रेसी विचारों को जीवंत रखने वाले नेता चंद्रशेखर रहे। यह अपने स्वतंत्र विचार एवं धुन के पक्के रहे। इन्होने राजनीति में कभी भी छोटा पद स्वीकार नहीं किया। थोडे से सांसदों के साथ यह कुछ दिनों के लिए भारत के प्रधानमंत्री भी बने । इन्होंने संसद में अनेक समय पर देश हित में गंभीर भाषण दिए, जिनको पक्ष और प्रतिपक्ष के सांसदों ने गंभीरता पूर्वक सुना। इनके भाषणों की चर्चा करते हुए प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा की उदारीकरण के विरुद्ध इन्होंने संसद में जो भाषण दिए उनका संग्रह हर एक भारतीय के लिए पठनीय है। इन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में रहकर अपने संस्मरण की रचना पुस्तक के रूप में लिखी। इस मौके पर काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय , प्राचार्य डॉ राम चंद्र दुबे तथा कॉलेज के प्रोफेसर और सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • अविनाश जायसवाल के नामांकन में नेताओं संग मौजूद रहीं पूर्व विधायक

    अविनाश जायसवाल के नामांकन में नेताओं संग मौजूद रहीं पूर्व विधायक

    गाजीपुर। दिलदारनगर के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अविनाश जायसवाल ने उर्फ नेपाली ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उनका काफिला उनके कार्यालय से नामांकन स्थल पहुंचा। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर सेवराई एसडीएम के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अविनाश ने कहा कि विकास, शिक्षा व रोजगार के मुद्दो को लेकर वें चुनाव लड़ रहे हैं।

    नगर में और अधिक विकास हो इसको लेकर जनता उन्हें वोट करेगी। जीतने के बाद वे नगर में विकास कार्योेें को प्राथमिकता देंगे। अविनाश जायसवाल ने कहा कि उनको नगर वासियों का आशीर्वाद प्राप्त है। कहा कि हम जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक जमानियां सुनिता सिंह, ओमप्रकाश राय, विष्णु प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, संदीप जायसवाल, बंटी सिंह, सीबू सिंह, पंकज राय, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, राहुल जायसवाल, सोनू गुप्ता और राकेश राय सहित दर्जनों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

  • प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया तो होगी कार्यवाही:डीएम

    प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया तो होगी कार्यवाही:डीएम


    गाजीपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थित मे सोमवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेरी भवन के विभिन्न कक्षो मे सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनरों द्वारा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे बैलेट बाक्स को सील करने, एजेन्ट की नियुक्ति करने एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 17 अप्रैल 2023 के प्रशिक्षण मे 346 पीठासीन एवं 346 मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पीठासीन 8 एवं प्रथम मतदान अधिकारी 10 अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियेां को निर्देशित किया गया है कि वे 18 अप्रैल 2023 के प्रशिक्षण मे भाग लेना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व सुशील लाल श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा…..

    डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा…..


    गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अघीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को नगर पंचायत सैदपुर एवं नगर पंचायत सादात के नामांकन स्थल (तहसील जखनियां) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां की गयी व्यवस्थाओं के बावत जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि मतदेय स्थलों पर गर्मी से बचाव हेतु पीने के पानी, शेड, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करा लिया जाय। उन्होने वोटरो से अपील किया कि 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। वोटर अपने सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर/जखनियां, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, तहसीलदार सैदपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

  • वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे

    वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे

    गाजीपुर। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर की 96वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे यूवा तुर्क नेता थे जिन्होंने दृढ़ता, ईमानदारी और साहस के साथ निहित स्वार्थ‌ के खिलाफ लड़ाई लड़ी‌। वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे। उन्होंने हमेशा वैचारिक लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया। वह साहस और सत्य के प्रतीक थे, उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए गहरी पीड़ा थी जिसकी झलक उनके उद्बबोधन के दौरान अक्सर दिखती‌ थी। उन्होंने देशवासियों से मिलने एवं उनकी प्रमुख समस्याओ को समझने के लिए कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। वह आजीवन साम्प्रदायिक ताकतों की मुखालफत करते रहे। वह बेबाक वक्ता थे, वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे, उनका मानना था कि नेता की हर बात को जनता को जानना चाहिए क्योंकि नेता जनता की नुमाइंदगी करता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मदन सिंह यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि, विजय शंकर यादव, राजेश कुमार यादव, चन्द्रिका यादव, रामाशीष यादव, चन्द्रेश्वर यादव, सदानंद यादव, पप्पू यादव, नगीना यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

  • समर्थकों संग बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे एमएलसी

    समर्थकों संग बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे एमएलसी

    गाजीपुर। गाजीपुर नगर पालिका अध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल और नगर पंचायत जंगीपुर की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ बडी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरिता अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी कक्ष स्थित चुनाव कार्यालय मे चार सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के क्रमशः प्रस्तावक विजय शंकर वर्मा, किरन सिंह, अतुल कुमार श्रीवास्तव और रणधीर मौर्या थे। जबकि विजय लक्ष्मी गुप्ता ने दो सेटो मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें नन्दलाल और संदीप प्रस्तावक थे। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर मे चल रहे विकास के अधूरे कार्यों को पुर्ण करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। सुशासन व्यवस्था के साथ लोगों के सुविधाजनक जीवन के प्रति पुरा पुरा काम किया जाएगा।

    उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि लगातार 6 वीं बार नगर मे एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। नगर पंचायत जंगीपुर की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच जन जन का सम्मान और क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। जंगीपुर मे चल रहे विकास कार्यो को गति प्रदान कर लोगों कि अपेक्षा और आवश्यक्ता पर खरा उतरने का प्रयास करुंगी। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि गाजीपुर के विकास और नगरों मे रह रहे लोगों के सुविधाओं से युक्त जीवन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता भारी मतो से जिताएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सुशील उपाध्याय, कृष्ण बिहारी राय, विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्रा, रासबिहारी राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संतोष जायसवाल, कार्तिक गुप्ता, जयसूर्य भट्ट, श्रीप्रकाश केशरी, अभिनव सिंह छोटु ,विवेकानंद पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रेनू गुप्ता, अजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

    शहर के कपुरपुर वार्ड नं 16 से भाजपा प्रत्याशी आनंद गुप्ता ने अपने समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल किया।

  • एडीएम सहित जंगीपुर पुलिस ने किया रूट मार्च,दिया सुरक्षा का भरोसा

    एडीएम सहित जंगीपुर पुलिस ने किया रूट मार्च,दिया सुरक्षा का भरोसा

    एडीएम सहित जंगीपुर पुलिस ने किया रूट मार्च, दिया सुरक्षा का भरोसा

    गहज़ीपुर । नगर निकाय चुनाव को भयमुक्त और शांति पूर्ण चुनाव और आगामी त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार को एडीएम व एसपी सिटी ने जंगीपुर में रूट मार्च किया। इनके साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
    एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च किया। बाजार एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। बाजारों में स्थित दुकानदारों से संवाद कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी पर दुकानें लगानी चाहिए, ताकि दुर्घटना न हो सके। एडीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव को कराया जाएगा, आम जनता से अपील किया कि बिना भेद भाव किए निष्पक्ष चुनाव हो और आगामी ईद के त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च निकाला गया है। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया है।
    रूट मार्च में जंगीपुर थाना अध्यक्ष अशोक मिश्रा सहित जंगीपुर चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्र पहुंचे डीएम और एसपी, दिया निर्देश

    पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्र पहुंचे डीएम और एसपी, दिया निर्देश

    गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया एवं मतदान केन्द्रो का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर पंचायत बहादुरगंज एंव नगर पालिका जमांनियां का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनेे नगर पं0 बहादुरगंज के शहरी क्षेत्र का पैदल गस्त किया एवं मतदान केन्द्र फिजा मेरी सिटी इंगलिश स्कूल का निरीक्षण करते हुए चुनाव सम्बन्धित व्यवस्था का जायजा लेते हुए क्षेत्र के लोगों से आचार संहिता का पालन करने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। तत्पश्चात उन्होने नगर पालिका जमानिया तहसील मे बनाये गये नामांकन स्थल का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाए देखी एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर उपजिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार जमानियां एवं कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी जमानियां एवं कासिमाबाद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, जाने किसे कहां से मिला टिकट

    बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशियों के नाम, जाने किसे कहां से मिला टिकट

    गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव मे भाजपा उम्मिदवारों कि सुचि जारी करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शिर्ष नेतृत्व द्वारा अनुमोदन प्राप्त उम्मिदवारों मे नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद पर सरिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष जमानियां हेतु जयप्रकाश गुप्ता, मुहम्मदाबाद नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु संदीप गुप्ता का नाम शामिल है। जबकि नगर पंचायत सैदपुर के अध्यक्ष पद हेतु सुशीला सोनकर, नगर पंचायत सादात अध्यक्ष पद हेतु प्रमिला यादव, नगर पंचायत जंगीपुर अध्यक्ष पद हेतु विजय लक्ष्मी गुप्ता, नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष पद हेतु अरविन्द प्रजापति तथा नगर पंचायत दिलदारनगर के अध्यक्ष पद हेतु अविनाश जायसवाल का नाम घोषित किया गया है।

Uttar Pradesh Fast News