-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बसपा प्रत्याशी सुभाष चौहान ने किया नामांकन


गाजीपुर । नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए बसपा के प्रत्याशी सुभाष चौहान ने रविवार को एसडीएम कक्ष में नामांकन किया। नामांकन के बाद सुभाष चौहान कार्यकर्ता के साथ जिला कार्यालय पर पहुंचे। वहां बैठक कर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि इस बार नगरपालिका के चुनाव में बसपा का झंडा फहरेगा। नगर की जनता अब ऊब चुकी है।बदलाव जरूरी है। नामांकन के दौरान मनोज विद्रोही, सुरेंद्र राम,सिपाही गोंड, आदित्य कुशवाहा, शकील खां, अनुराग चौहान, ओंकार.चौहान, कमलेश चौहान, राजेश चौहान,किशन चौहान, श्यामलाल चौहान, राजेश चौहान, राणाप्रताप चौहान, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।

-
सपा प्रत्याशी दिनेश यादव ने किया नामांकन

सपा प्रत्याशी दिनेश यादव ने किया नामांकन

गाजीपुर।नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव ने रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर के कक्ष में 4 सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। अरूण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह और अभिनव सिंह उनके प्रस्तावक थे ।
इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम फहरेगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता भाजपा से ऊब चुकी है। वह परिवर्तन के मूड में हैं। इस बार नगर में परिवर्तन की बयार चल रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है। प्रदेश की जनता खौफ के साये में जी रही है। होने वाले नगर निकाय के चुनाव में पराजित कर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।नामांकन करने के पश्चात दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर हम पर जो भरोसा जताया है जनता के आशीर्वाद से उस भरोसे पर खरा उतरते हुए नगरपालिका परिषद गाजीपुर की सीट राष्ट्रीय नेतृत्व की झोली में डालकर पार्टी का झंडा बुलंद करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यदि नगर की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो गाजीपुर शहर को एक आदर्श शहर बनाऊंगा। हम अपने विधायक जै किशन साहू जी के साथ मिलकर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा।
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से नगरपालिका परिषद गाजीपुर पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन शहर गाजीपुर जहां 25 वर्षों पहले था वहीं आज भी बना हुआ है। 25 वर्षों में शहर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
उनका नामांकन जुलूस बंशी बाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से चलकर मुख्यालय पर पहुंचा ।
उनके नामांकन जुलूस में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, अशोक अग्रहरि,सिकंदर कन्नौजिया, राकेश यादव,बचनू यादव, नफीसा बेगम,आत्मा यादव, फिरोज जमाल,आरिफ खान,दिनेश यादव,रामयश यादव,बाबी चौधरी, गुड्डू यादव, पूजा गौतम,रीना यादव,ओपी यादव,दीपक उपाध्याय, तनवीर अहमद,नन्हें,संजय यादव, रामाशीष यादव, अनिल कुमार यादव,कंचन रावत, रमाशंकर यादव, शैलेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।



-
भाजपा वार्ड सभासद उम्मीदवारों की सूची

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के भाजपा वार्ड सभासद उम्मीदवारों की सूची
1 – पवहारी बाबा नगर- अनिता देवी
2 – मोहनपुरवा- पुष्पा देवी
3 – स्वामी विवेकानन्द नगर- कु निलमा गाँधी
4 – काजीटोला-संजय राम
5 – सुभाष नगर-शनि चौरसिया
6 – लाल बहादुर शास्त्री नगर-मीनू मौर्या
7 – डा० विवेकी राय नगर-अजय राय दारा
8 – जयप्रकाश नारायण नगर-अशोक कुमार मौर्य
9 – रविन्द्रनाथ तैगोर नगर-सुनीता गुप्ता
10 – अम्बेडकर नगर-संतोष पाठक
11 – रायगंज-अभय कुमार सिंह
12 – भगत सिंह नगर-सुशील वर्मा
13 – महाजन टोली-संदीप श्रीवास्तव
14 – डा० अब्दुल कलाम नगर-शवी फात्मा
15 – वीर अब्दुल हमीद नगर-मुहम्मद अबरार
16 – कपूरपुर-आनन्द गुप्ता
17 – लोकमान्य तिलक नगर-बलराम चौधरी
18 – उर्दू बाजार-राजेन्द्र प्रसाद वर्मा
19 – डा० राही मासूम रजा नगर-नैय्यर समदानी
20 – मारकीनगंज-कुसुम बिंद
21 – महात्मा गाँधी नगर-सोमेश मोहन राय
22 – नुरूददीनपुरा-तमन्ना खातुन
23 – नबाबगंज- सुनील सोनी
24 – प० दीनदयाल नगर-उषा जायसवाल
25 – मा० कांशीराम नगर-कमलेश बिंद -
तीन युवकों ने मारी अतीक और अशरफ को गोली



गाजीपुर। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी समय 10 फायर किए गए। अतीक की कनपटी पर सटाकर एक गोली मारी गई। अज्ञात वाहनों से आए हमलावरों ने सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद समर्पण कर दिया। घटना के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया है। मौके पर आरएएफ को भी बुला लिया गया है। हत्या के बाद दोनों का शव SRN अस्पताल ले जाया गया। हत्याकांड के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान ANI के पत्रकार को भी चोटें आई हैं और मान सिंह नाम के सिपाही को भी गोली लगी है। हत्या कांड के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मारने वाले नवीन तिवारी, अरुण मौर्या और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्जनों सुरक्षाकर्मियों से घिरे अतीक अहमद को पीछे से गोली मारी गई। करीब दस राउंड फायरिंग की गई। सिपाही भी घायल। तीन हमलावर को पकड़ा गया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। सिपाही को मेडिकल कालेज ले जाया गया।
-
कांग्रेस ने लगाई तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के प्रत्याशियों पर मुहर

गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

-
सपा ने दिनेश पर लगाई मुहर



गाजीपुर। काफी गहमा गहमी के बाद सपा ने शनिवार को नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दिनेश यादव को प्रत्याशी घोषित किया। काफी दिनों से राजनीतिक गलियारों में टिकट को लेकर कई दावेदारों ने अपनी दमदार दावेदारी पेश किया। लेकिन दिनेश यादव को टिकट मिलते ही एक बार फिर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा शूरू हो गई है। टिकट की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, गोपाल यादव, द्वारिका यादव, अशोक कुमार बिंद, बाबी चौधरी, निजामुद्दीन खां, कंचन रावत, राकेश यादव, रमेश यादव, रीना यादव, रामाशीष आदि उपस्थित थे।
-
डीएम ने ईद पर्व पर दिया साप्ताहिक बंदी में छूट

गाजीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूर्ति यादव ने बताया है कि व्यापार मण्डल की माँग पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा ईद पर्व के दृश्टिगत जनपद के नगर पालिका परिसद/टाउन एरिया, नोटिफाइड क्षेत्रों के समस्त दुकानों व वाणिज्य अधिश्ठानों को साप्ताहिक बंदी से छूट प्रदान किया गया है।
-
सपाइयों ने मनाई बाबा साहब की जयंती


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी शुक्रवार को आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद के प्रत्याशी रहे मदन यादव, सदानंद यादव, अशोक कुमार बिंद,अरुण कुमार श्रीवास्तव,दिनेश यादव , आमिर अली, रामवचन यादव, डॉ समीर अली, सिंकदर कन्नौजिया,अतीक अहमद,असलम खां, अशोक अग्रहरि, छन्नू यादव, गोपाल यादव,अमित ठाकुर, पंकज यादव,रविन्द्र प्रताप यादव, हरवंश यादव,नफीसा बेगम, पूजा गौतम, दीपक उपाध्याय,धर्मेन्द्र यादव,महेंद्र बिंद,सूर्यभान यादव ,पवन यादव ,लड्डन खां आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
-
बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया:डीएम

डॉ0 भीमराव आंबेडकर की धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई 132वीं जयंती
गाजीपुर। जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, उनके बताए गए विचारों पर चलें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का समान, अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। जिलाधिकारी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चल कर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जो अपने सुखसाधनों को छोड़कर देश का हित करें, ऐसे महान व्यक्तियों को नमन करते हैं। देश बदलना है तो शिक्षित होना बहुत ज़रूरी है। बाबा साहब ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए अनोखा कार्य किया है। समाज के सभी वर्ग एक ही पंक्ति में खड़े हो सकें, ऐसे उनके विचार थे। संविधान निर्माण में उन्होंने सभी धर्म, वर्ग, जाति को एक समान करने का विशेष ध्यान रखा। नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है कि सभी कार्यों का समय से निर्वाहन करें।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे समय से निभाए। बाबा साहब चाहते थे कि गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। डॉ0 भीमराव अंबेडकर साहब की इच्छा थी कि संविधान को मजबूत बनाना हैं। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। आज हम एक सफल लोकतंत्र के रूप में दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं तो इसके पीछे उस संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है, जिसके शिल्पकार डॉ. अम्बेडकर हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा लोकसेवक और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमे डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी व उनकी लिखी किताबों को पढ़ना चाहिये। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने कहा कि देश में उनका बहुत बडा योगदान है। उन्होने कहा कि नारी शक्ति, शिक्षा, मताधिकार सहित आदि अधिकार दिलाने में उनका योगदान हैं। भारत एक विविधता भरा देश है और तत्कालीन समय मे यह अनेक विषमताओं से जूझ रहा था। ऐसी परिस्थिति में इन विविधताओं को स्वीकारते हुए अखंड राष्ट्र का निर्माण बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में प्रारूप समिति ने न सिर्फ इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया बल्कि एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जो “विविधता में एकता“ जैसे भारतीय मूल्य का साकार रूप था। भारत को एक राष्ट्र के रूप में खड़ा करने में संविधान की अतुलनीय भूमिका है। इस अवसर पर कलेक्टेªट के अधिकारी, एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

-
सत्यदेव डिग्री कॉलेज में मनाई गई डा.अंबेडकर जयंती


गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज परिसर में शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आप कॉलेजेज के सीएमडी प्रो. आनंद सिंह और एमडी प्रो. सानंद सिंह ने डा. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण किये। प्रो.आनंद सिंह ने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इसलिए अंबेडकर हम लोगों के बीच ना रहते हुए भी वैचारिक रूप से जिंदा है। भारत के प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उनके नेतृत्व में संविधान का निर्माण हुआ। जिसके सहारे आज भी भारत की प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। बच्चों को उनके जीवन उनके विचार का वृहद अध्ययन कर उनसे कुछ सीखने की महती आवश्यकता है।प्रो. सानंद सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण के प्रमुख स्तम्भ,वंचित समाज के मूकनायक,स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान विपरीत परिस्थितियों में समाज का असहयोग तथा तिरस्कार झेलते हुए तात्कालीन भारत के सबसे अधिक शैक्षणिक योग्यता (अर्थशास्त्र के दो विषयों से पीएचडी) धारित करने वाले दलितों के मसीहा,भारत रत्न,डॉ.भीमराव अम्बेड़कर”बाबा साहेब” जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891ई० को मध्य प्रदेश के इन्दौर के महू छावनी में हुआ था।अंबेडकर हम लोगों के बीच ना रहते हुए भी वैचारिक रुप से जिंदा दै। इस अवसर पर सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक,अमित सिंह रघुवंशी ,प्राचार्य डा. राम चन्द्र दूबे प्राध्यापक गण और कर्मचारी उपस्थित रहे।





