-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
स्वच्छता अभियान चलाकर दिया जा रहा है संदेश


गाजीपुर। नमामि गंगे अभियान में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शमशान घाट पर वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान गुरूवार को चलाया गया। स्वच्छता अभियान में डोम समाज एवं बांसफोर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शमशान घाट एक पवित्र भूमि है, मनुष्य के जीवन का अंतिम यात्रा श्मशान घाट मां गंगा के तट पर आकर समाप्त होता है एवं यही से स्वर्ग का रास्ता प्रशस्त होता है। इसलिए स्वच्छता अभियान चलाकर शमशान भूमि को स्वच्छ रखने का संदेश दिया जा रहा है। डोम समाज एवं बासफोर समाज का शमशान भूमि को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है

मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में इनका योगदान अत्यंत आवश्यक है। आज इनके द्वारा स्वच्छता अभियान में योगदान देने से नमामि गंगे अभियान का उद्देश्य सफल होता है क्योंकि कोई भी योजना जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाए तब तक सफल नहीं माना जा सकता है। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी द्वारा शव दाह करने वाले लोगों को नमामि गंगे का टी-शर्ट एवं कैप वितरित किया। स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोगों ने मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विप्लव रावत, भोला, कमलेश, अजय, राकेश, आत्मा, विंध्याचल, राजकुमार, बबलू, बीरन, विशाल, सोनू, विनोद आदि लोग उपस्थित रहे।

-
जेल निरीक्षण के दौरान सचिव ने कैदियों से बात, दिया निर्देश

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर गुरूवार को जिला कारागार में जिले की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1064 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 934 पुरूष, 46 महिला व 84 अल्पवयस्क है।इनकोसुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पत्ता गोभी) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, बैगन) तथा सायं चाय, बिस्कुटदिया जाता है। सचिवद्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दियागया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप कारापाल कमलचन्द उपस्थित रहे। -
जन सुनवाई कर एमएलसी ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…..



गाजीपुर। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने जन समस्याओं को लेकर बुधवार को गोराबाजार स्थित पीडब्ल्यूडी के सर्किट हाउस मे जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विशाल सिंह चंचल को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान का अनुरोध किया। जिसपर उन्होंने बारी-बारी सभी की के समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन समस्याओं और जन शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया।

सुनवाई के दौरान बीडीसी, ग्राम प्रधान, सभासद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख सहित भाजपा कार्यकर्ताओ के जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, खंड विकास अधिकारी सैदपुर, महिला थाना प्रभारी को मौके पर बुलाकर संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने बताया कि जनपद मे कुल 9 कैटल कैचर सचल वाहन भ्रमण करेंगी। यह सचल वाहन आवारा पशुओं को पकड़ कर उनके चिन्हित गौ सेवा आश्रय स्थल पर ले जाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनपद में कोई भी आवारा पशु सड़क पर घूमते हुए नजर ना आए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


-
भाजपा का पिछड़ा प्रेम केवल चुनाव में प्रकट होता है: विधायक



गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर बुधवार को माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप एवं भगवान गुहराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश में प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के साथ साथ गरीबों की मदद करने एवं सभी जाति, धर्म एवं समाज के लोगों को जोड़ने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक जै किशन साहू इन महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए केवट और कश्यप समाज के लोगों को बधाई दी और कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने भगवान गुहराज निषाद और महर्षि कश्यप को याद करते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष करूणा और त्याग की प्रतिमुर्ति थे। गुहराज निषाद और महर्षि कश्यप दोनों नीति प्रिय थे और दोनों स्वयं धर्मनीति के अनुसार चलते थे। दोनों ही राग-द्वेष रहित, परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी थी। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। इस विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी। हम सभी समाज के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से सभी समाज के महापुरुषों का सम्मान करते रहे हैं।


उन्होंने पुर्व सांसद फुलन देवी, राज्यसभा सांसद विश्वभर निषाद, विधानपरिषद सदस्य और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पुर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद आदि निषाद और कश्यप समाज के तमाम नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है कश्यप और निषाद समाज के लोगों का सम्मान हुआ है और उनके हक में कलम चली है। उन्होंने कहा कि भारी विरोध के बावजूद जमाने की सतायी महिला फूलन देवी को हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का और उसके सारे मुकदमें वापस लेने का ऐतिहासिक फैसला नेता मुलायम सिंह ने ही लिया था।उन्होंने इस बैठक में उपस्थित कश्यप और केवट समाज के लोगों से भाजपा के छद्म पिछड़ा प्रेम से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि इनका पिछड़ा प्रेम केवल चुनाव में प्रकट होता है। अन्यथा यह केवल पिछड़ों के हक और अधिकार पर कैंची ही चलाने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, डॉ नन्हकू यादव, मुन्नन यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव, अमित ठाकुर, सदानंद यादव, आत्मा यादव, चन्द्रिका यादव, सुरज राम बागी, मदन सिंह यादव, परशुराम बिंद, रविन्द्र प्रताप यादव, रजनी कान्त यादव, रामकरेश यादव, कमलेश यादव, राहुल निषाद, राजेंद्र यादव, रामनगीना यादव, हरवंश यादव, प्रदीप राजभर, पूजा गौतम, जगत मोहन बिंद, राकेश यादव, बैजू यादव, अजय कुमार भारती उर्फ़ पप्पू, विजय शंकर यादव, नन्हें, द्वारिका यादव, अनिल यादव, दीपक उपाध्याय, कमला यादव, गुड्डू यादव, पप्पू यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
-
शुरू हुआ जन जागरूकता अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शुरू हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

ग़ाज़ीपुर। विषय संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। उसके सफल क्रियान्वयन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद एवं रेवतीपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया एवं संचालित होने वाली गतिविधियों के संबंध में चर्चा किया गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि विकास खण्डों में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु हेतु ग्राम स्तर पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विशेष रूप से घर एवं उसके आस पास की सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु पुरी बाह की कमीज पहनने, सदैव स्वच्छ जल का ही प्रयोग करने, आस पास जल जमाव न होने , कुपोषित बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देने, व्यक्तिगत साफ सफाई पर विशेष ध्यान , बच्चों को उम्र अनुसार जे०ई० का टिकाकरण , बुखार होने पर बिना किसी प्रकार कि देरी किए तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर आवश्यक जांच कराने के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्राम स्तर रैलीयों का आयोजन, माता बैठक, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठक ग्राम सभा वार, विद्यालय के बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का संवेदीकरण, ग्राम निगरानी समितियों की बैठक , गांव में बुखार, मलेरिया, डेगु, फाइलेरिया, दिमागी बुखार , क्षय रोगी इत्यादि लक्षण युक्त मरीजों पहचान / खोज करते हुऐ आवश्यक स्वास्थ्य केन्द्र से लाभ दिलवाने की बात कही।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार एवं बबिता सिंह द्वारा उपरोक्त गतिविधियों की लगातार निगरानी / अपेक्षित सहयोग ब्लॉक रिस्पांस टिम के साथ साथ ब्लॉक के आशा नोडल मनीष कुमार एवं सुनिल कुशवाहा द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों , क्षेत्रीय को क्रियान्वित कराया जा रहा है।

-
शिक्षा से जोड़ने वाले बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर एमएलसी ने कहा…..


गाजीपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शिक्षा क्षेत्र देवकली बरहपुर के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ बुधवार को विधान परिषद् सदस्य विशाल सिंह चंचल की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधान परिषद् सदस्य विशाल सिंह चंचल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय बरहपुर की छात्रों द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना गीत एवं कंपोजिट विद्यालय रामपुर मांझा की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नवीन शैक्षिक सत्र 2023-24 में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए, इसके लिए प्रदेश सरकार दृढ संकल्पित है। इसी क्रम में विधान परिषद् सदस्य द्वारा 10 बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरकर किया गया।

तत्पश्चात नामांकित छात्रों को शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्य पुस्तक भी वितरित करते हुए बच्चों में मिष्ठान भी वितरित किया। तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय बुढ़नपुर एवं तारडीह के बच्चों द्वारा क्रमशः जुडो-कराटे एवं योगा प्रदर्शन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके उपरान्त कक्षास्तर के अनुरूप भाषा एवं गणित विषय के निर्धारित निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले 10-10 निपुण बालक एवं बालिकाओं को मुख्य अतिथि एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात कक्षा कक्ष संचालन में सकारात्मक योगदान एवं नवाचार के क्षेत्र में किये गए कार्यों को करने वाले ब्लाक के सर्वाेत्तम अध्यापक एवं शिक्षामित्रों के साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किये गए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विकास खण्ड देवकली के 10 ग्राम प्रधानो एवं सामुदायिक सहभागिता में सक्रीय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों को भी विधान परिषद् सदस्य, उपजिलाधिकारी सैदपुर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।

तत्पश्चात विकास खण्ड देवकली के अध्यापकों द्वारा स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बाइक रैली निकाल कर जन समुदाय को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान विधान परिषद् सदस्य ने कहा कि गाँव का प्रत्येक बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे, प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उपजिलाधिकारी सैदपुर ने वहा उपस्थित ग्रामवासियों से आवाहन किया कि जनसमुदाय को अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराए। जिला बेसिक शिक्षा हेमंत राव ने कहा कि जिस तरह पिछले शैक्षिक सत्र में जो उपलब्धि जनपद को प्राप्त हुई थी इस वर्ष भी उसी उर्जा के साथ 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर प्रदेश में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु बेसिक विभाग कटिबद्ध है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वंचित वर्ग, बाफोर्स एवं मुसहर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु न्याय पंचायत से लेकर ब्लाक स्तर तक की कार्ययोजना पर कार्य करने का विश्वास कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को दिलाया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता, ए०आर०पी० आदि लोग उपस्थित थे। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकली उदय चन्द्र राय ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।
-
एमएलसी चंचल ने दिया कन्याओं को बेबी कीट


गाजीपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि बुधवार को ब्लाक देवकली में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत मुख्य अतिथि विशाल सिंह चंचल, सदस्य विधान परिषद की उपस्थिति में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुल 12 कन्याएं थी। सभी कन्याओ को बेबी कीट, टॉवल, मिष्ठान वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नरेन्द्र विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केन्द्र टीम की महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय व जिला समन्वयक लक्ष्मी मौर्या उपस्थित रही।
-
एमएलसी के हाथों उपकरण पाकर दिव्यांगों के खिल उठे चेहरे


गाजीपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत बुधवार को विकास खण्ड देवकली परिसर में दिव्यांगजनों के मध्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह ’चंचल’ सदस्य विधान परिषद द्वारा कुल 96 ट्राइसाईकिल, 3 व्हीलचेयर, 4 अन्ध छड़ी एवं 1 कान की मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त कन्या जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का भी कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख देवकली माधुरी यादव, ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड सैदपुर हीरा यादव, उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी देवकली के अतिरिक्त अन्य उपस्थित रहे।

-
प्रधान कल्पना और बीएसए ने किया नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ



गाजीपुर। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा शिक्षा क्षेत्र सदर के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान के नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ ग्राम प्रधान कल्पना यादव की अध्यक्षता में हरि झंडी दिखाकर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, विशिष्ट अतिथि अविनाश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सदर एवं कृष्ण बिहारी राय का स्वागत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गायत्री राय द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मार्ट टीवी विद्यालय के बच्चों को समर्पित करते हुए उद्घाटन विद्यालय के बच्चों के हाथों ही कराया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास का शुभारंभ बच्चों के द्वारा ही किया जाना बेहतर है। 8 बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरा गया। तत्पश्चात नामांकित छात्रों को शासन द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।

मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल व पुरस्कार दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि गाँव के प्रत्येक बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों से आवाहन किया कि जनसमुदाय को अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में करायें। जिला बेसिक शिक्षा गाजीपुर हेमंत राव ने कहा कि पिछले सत्र में प्रवेश उत्सव का प्रारंभ प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा से ही प्रारम्भ किया और जिस तरह पिछले शैक्षिक सत्र में शासन द्वारा निर्धारित किये गए लक्ष्य 62389 के सापेक्ष 91785 बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान प्राप्त किया था, उसी प्रकार इस नवीन शैक्षिक सत्र में भी लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया जाएगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, ब्लॉक के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कमलेश यादव, मनोज संगीता दुबे, मनोरमा कुशवाहा, स्मृति, शिल्पी राय, प्रीति सिंह, श्रवण यादव आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह यादव द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने सभी का आभार ज्ञापित किया।


-
डीएम ने विद्यालय में बने भोजन को चखा, किया नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ



गाजीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान के नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा 10 बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरा गया। तत्पश्चात नामांकित छात्रों को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं चॉकलेट भी वितरित किया गया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में एम0 डी0 एम0 में बने भोजन को चखा और उसकी गुणवत्ता की तारीफ की। बेसिक विभाग द्वारा लगाए गए टी०एल०एम० स्टालों का अवलोकन करते हुए प्रंशसा की। इसके उपरान्त कक्षा स्तर के अनुरूप भाषा एवं गणित विषय के निर्धारित निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात कक्ष संचालन में सकारात्मक योगदान एवं नवाचार के क्षेत्र में किये गए कार्यों को करने वाले ब्लाक के 5 सर्वाेत्तम अध्यापक एवं शिक्षामित्रों सहित सामुदायिक सहभागिता में सक्रीय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि गाँव के प्रत्येक बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिलाधिकारी ने वहा उपस्थित ग्रामवासियों से आवाहन किया कि जनसमुदाय को अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन अपने नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में करायें और नारी शिक्षा को बढ़ावा दे। जिला बेसिक शिक्षा हेमंत राव ने कहा कि जिस तरह पिछले शैक्षिक सत्र में शासन द्वारा निर्धारित किये गए लक्ष्य 62389 के सापेक्ष 91785 बच्चों का नामांकन

परिषदीय विद्यालयों में कराकर पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान प्राप्त किया था, उसी प्रकार इस नवीन शैक्षिक सत्र में भी लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर प्रदेश में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने हेतु बेसिक विभाग कटिबद्ध है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बासफोर एवं मुसहर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु न्याय पंचायत से लेकर ब्लाक स्तर तक कार्ययोजना पर कार्य करने का विश्वास जिलाधिकारी को दिलाया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता, डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप, एस०आर०जी०, प्रधानाध्यापक अजय कुमार, विपिन सिंह अश्वनी, अजय, श्रवण, प्रवीण, सुशील गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।


कार्यक्रम का संचालन नीरज सिंह एवं अभिषेक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर अविनाश कुमार ने सभी आगुन्तको का आभार ज्ञापित किया।





