-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
ढीले पड़े पेंच कस लें नेता और कार्यकर्ता: राम अचल राजभर


गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में शनिवार को संगठन की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में संगठन की समीक्षा करने आये मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं गाजीपुर -बलिया लोकसभा के प्रभारी राम अचल राजभर ने संगठन की समीक्षा करते हुए 5 जून तक बुथ कमेटियों को पुनर्गठित करने का निर्देश दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव के पुर्व संगठन के ढीले पड़े पेंच कस लें। उन्होंने कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा बुथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बिना मजबूत बुथ कमेटी के चुनाव जीतने की कल्पना नहीं की जा सकती। बुथ कमेटियां ही पार्टी की नीतियों, योजनाओं और नेता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहने और तय सीमा में काम करने की हिदायत दिया और अपने अपने क्षेत्र में भाईचारे को कायम करने का भी पाठ पढ़ाया। उन्होंने जिला नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों को अनुशासित फौज तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि गांव गांव में जाकर गरीब की झोपड़ी और उनकी टूटी खाट पर बैठकर संगठन तैयार करने, पार्टी की रीतियों और नीतियां को तथा अपने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को उन्हें बताने और भाईचारा बनाए। उन्होंने सभी जाति और धर्म के लोगों को बुथ कमेटी में शामिल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया, नेता मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों-पिछड़ों के हक की लड़ाई लगातार लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ रक्खीं है। ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके। लेकिन दलित -पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने की जिद ठान रक्खीं हैं। भाजपा सरकार द्वारा जातीय जनगणना न कराना उसके लिए बहुत मंहगा साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों,-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण लगभग खत्म कर दिया है। सभी दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद होने के लिए आह्वान किया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह कहा ने कहा कि लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते देशवासी खुन के आंसू रो रहे है। बेसमय बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसान दुखी हैं। भाजपा देश में मजहबी दंगा कराकर अपनी विफलताओं को छिपाना चाहती है। वह मजहबी दंगे कराकर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय के चुनाव में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है। लेकिन प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा को हराकर अपना हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार विरोधी दलों के विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यह सरकार जिन लोकतंत्र की सीढ़ियों पर चढ़कर आज देश और प्रदेश पर हुकूमत कर रही है वह उन लोकतंत्र की सीढ़ियों को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वर्तमान दौर को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इस देश का लोकतंत्र, संविधान और देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोधी दलों के नेताओं के चरित्र हनन और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर देश में हुए दंगो की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव में हार सन्निकट देखकर भाजपा फिर देश में मजहबी दंगे कराकर अपने साम्प्रदायिक और राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। कहा कि भाजपा सरकार का अतिपिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों को छलने का काम किया है। जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा का पिछड़ा प्रेम जगता है। हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विधायक सोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज है। इतनी शानदार सेना किसी दूसरे राजनीतिक दल के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लड़ाई गंभीर है। वर्तमान सरकार समाजवादियों के जमीन और जमीर से खेलने का काम कर रही है। हुक्मरान बहुत ही संवेदनहीन है। इनका गरीबों की बुनियादी जरूरतों से कुछ भी लेना देना नहीं है। यह केवल जनता का भावनात्मक शोषण करने में व्यस्त हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबसे एकजुट होंने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, जिला सचिव आमिर अली, पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम, पुर्व मंत्री सुधीर यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, पुर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, विवेक सिंह शम्मी, अशोक कुमार बिंद, बृजदेव खरवार, योगेन्द्र राय, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव, पुर्व प्रमुख आलोक राम, रामाधार यादव, गोवर्धन यादव, जय हिन्द यादव, कमलेश यादव, भानु यादव, अनिल यादव, रामवचन यादव, संगीता गुप्ता, लल्लन राय, सत्येंद्र यादव सत्या, दिनेश यादव, अभिनव सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
-
गाजीपुर में 6 पुलिसकर्मी निलंबित

सुहवल(गाजीपुर) ।पुलिस अधीक्षक ओंमवीर सिंह ने बीते देर रात सुहवल थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को बिना अनुमति से पड़ोसी जनपद चंदौली जाकर एक मछली व्यवसायी के ट्रक को पकडने एवं उससे धन उगाही की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए है। एसपी के इस सख्त एक्शन से महकमें के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सुहवल पुलिस आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती है। चर्चा है कि सुहवल थानाध्यक्ष बागीश बिक्रम सिंह अपने किसी खास के जरिए इस मछली लदे ट्रक को पकडने व उससे धन उगाही के लिए बृहस्परिवार को निजी वाहन से सादे वेश में अपने पुलिस कर्मियों के साथ चंदौली गये थे,मगर ट्रक की लोकेशन नहीं मिल सकी,वापस थाने आए । इसके अगले दीन बीते शुक्रवार को तीन निजी वाहनों में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह,दीवान देवेन्द्र यादव,कांस्टेबल शुभम यादव,शिवकुमार और मनोज के साथ गए थे,जहाँ उन्होंने इस ट्रक को हाइवे से अपने कब्जे में लेकर सुहवल ले आये। जानकारी होने के बाद भी सुहवल थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों से छुपाए रखी।जो घोर लापरवाही है। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही में थानाध्यक्ष सुहवल बागेश बिक्रम सिंह, एसआई राम बाबू, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल सुभम यादव, कांस्टेबल शिवकुमार सरोज, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। इस संम्बध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया बिना अनुमति के गैर जनपद जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
-
कांग्रेसियों ने जनपदवासियों से की अपील!

जय भारत सत्याग्रह के जरिए देश का लोकतंत्र बचाएगी कांग्रेस – सुनील राम

गाज़ीपुर। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय रजदेपुर पर हुई। जिसमें 13 अप्रैल को दिन में 10 बजे से स्थानीय सरजू पांडेय पार्क में जय भारत सत्याग्रह की सफलता के लिए जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।उन्होंने कहा 13 तारीख को होने वाले जय भारत सत्याग्रह में भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन भी भाग लेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जैसे स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो सत्याग्रह किया था, आज फिर इस देश को इसकी जरूरत आ पड़ी है। वर्तमान भाजपा सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ यह आम जनता की लड़ाई है, इसमें जिले की सभी सम्मानित जनता से अपील है कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए आप भी 13 तारीख को सरजू पांडे पार्क पहुंचकर “जय भारत सत्याग्रह” को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश में स्वस्थ लोकतंत्र बहाली के लिए सबको मिलकर सत्याग्रह करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की षंडयंत्र पूर्वक उनकी सदस्यता समाप्त की गई, जिससे पीएम मोदी और उनके सहयोगी अडानी का भ्रष्टाचार संसद में कोई ना उठा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जय भारत सत्याग्रह देशहित में कांग्रेस पार्टी देश भर में करने जा रही है, यहाँ 13 अप्रैल को सभी से आग्रह है कि गांधीवादी तरीके से होने वाले जय भारत सत्याग्रह में अवश्य आवें।
इस बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य मारकंडेय सिंह,पूर्वशहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव , अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, राजीव कुमार सिंह, चंद्रिका सिंह, दिव्यांशु पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, अनुराग, सुधांशु तिवारी, रूद्रेश कुमार, निगम उषा चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, विद्याधर पांडे, हामिद अली, मोहम्मद इरफान खान, शुकुरल्लाह, कैलाशपति कुशवाहा, शंभू सिंह कुशवाहा, गयासुद्दीन अंसारी, मोहम्मद राशिद, डॉक्टर सुमेर सिंह कुशवाहा, जफर उल्लाह अंसारी, अवधेश भारती, शशि भूषण राय, मिलिंद कुमार सिंह, विजय शंकर पांडे, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार सिंह, संजय कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मोहम्मद कुददुश अंसारी, ओम प्रकाश पांडे, ओम प्रकाश पासवान, रतन तिवारी, सदानंद गुप्ता, इंजीनियर अमरनाथ यादव, कमलेश तिवारी, गोपाल जी तिवारी, संदीप, संजय सिंह, महेंद्र सिंह, कुशवाहा आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
-
मां ने की गला रेतकर दो बच्चों की हत्या

मां ने गला रेत कर दो बच्चों की हत्या की
गाजीपुर।दिल दहलाने वाली एक घटना के तहत मां ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी।मामला मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव का है।जहां गम्भीर रूप से मानसिक अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी है।घटना से क्षेत्रीय लोग सन्न हैं।बताया जा रहा है कि गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के रहने वाले अजीत यादव सेना में कार्यरत है,और वर्तमान में जम्मू काश्मीर में तैनात हैं।गांव के घर मे उनकी पत्नी नीतू अपने तीन बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती थी।बताया जा रहा है कि महिला लंबे अरसे से मानसिक रूप से बीमार चल रही है।गम्भीर रूप से अवसाद से पीड़ित महिला ने अपने दो मासूम बेटों की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी ।मृतक बच्चों की उम्र 5 वर्ष और 10 माह थी।फिलहाल पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।
-
बिचौलियों के बहकावे में न आये किसान:डीएम



गाजीपुर। क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किये जाते है, जिससे उत्पादन की सटीक आकलन प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में ग्राम बबेड़ी के निवासी चंद्रिका राम के खेत का क्रॉप कटिंग कराया गया। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा एवं भू-अभिलेखो की जांच करते हुए काश्ताकार से बोए हुए फसल की जानकारी ली। क्रॉप कटिंग 43.3 वर्ग मीटर की गई, जिसमें 9.980 गेहूं निकला। इस क्रम मे कुल टोटल की दर से 23.04 कुंतल प्रति हेक्टेयर इस क्राफ्ट कटिंग के दौरान गेहूं निकला। जिलाधिकारी ने किसानो को अपने नजदीकी क्रय केन्द्रो पर बेचने की सलाह दी। जिससे उन्हे अपने फसल का उचित मूल्य मिल सके। उन्होने किसान बन्धु से आग्रह किया कि किसी भी बिचौलियों के बहकावे न आये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानो से अपने-अपने खेतो में पराली न जलाने की अपील की। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, सदर तहसीलदार एवं लेखपाल मौजूद रहे।


-
शकील को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

अपराधियों के विरुद्ध अधिकतम/त्वरित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान।
विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं पुलिस व लोक अभियोजक की प्रभावी पैरवी पर दोषी को कोर्ट से मिली सजा।
गाजीपुर। पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त शकील पुत्र ताजुद्दीन निवासी पखनपुरा थाना भावरकोल को न्यायालय ने 20 वर्ष कारावास व 40000 के अर्थदंड से दंडित किया। थाना भांवरकोल पुलिस/ मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के पर थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2022 धारा 376(3),506,भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित शकील पुत्र ताजुद्दीन पता पखनपुरा थाना भांवरकोल को 20 वर्ष कारावास व 40000 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। शुक्रवार को न्यायालय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को अर्थ दण्ड अदा न करने पर अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया।
-
राम जन्मभूमि निर्माण के नाम पर मांगा जा रहा है चंदा, एसपी ने कहा….

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को 7015936378 मोबाईल नम्बर से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे नाम पर राम जन्मभूमि निर्माण हेतु 5100 -5100 रूपये चंदा के रूप में मांगा जा रहा है। यह एक फ्रॉड/ फ्रॉडर है। इसीलिए उन्होंने जनपद के समस्त आमजन नागरिकों से अपील किया है कि इस प्रकार की कोई भी कॉल आए तो संबंधित थाने से संपर्क करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का कष्ट करें। जिससे नियमानुसार विधिक कार्यवाही फ्रॉड के उपर अमल में लाई जा सके।
-
सैकड़ो लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया इसका लाभ

ग़ाज़ीपुर। स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों को हेल्दी रहने के लिए प्रमोट करता है। इस साल ‘हेल्थ फॉर ऑल’ थीम के साथ यह स्पेशल दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने का निर्देश शासन के द्वारा प्राप्त हुआ था। उसी के क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के राजापुर ग्राम सभा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर के सुहवल ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर भारी संख्या में लोग पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद और रेवतीपुर के अधिक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में शुक्रवार को सुहवल और राजापुर ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों के देखरेख में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में टीबी, कुष्ठ रोग ,संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वायरल बुखार के साथ ही दाद खाज खुजली के कैंप लगाने के साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 284 व्यक्तियों का उपचार एवं परामर्श किया गया। जिसमें सामान्य बुखार, सर्दी जुखाम ,दर्द ,कमजोरी, चर्म रोग ,आंखों की समस्या,, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं परामर्श के साथ ही परिवार नियोजन पर सलाह बास्केट आप चॉइस, जन्म एवं मृत्यु दर पर जानकारी ,स्तनपान ,विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ आने वाले दिनों में चलने वाले दस्तक अभियान के बारे में भी लोगों को बताया गया। स्वास्थ्य शिविर में 86 लोगों का ब्लड जांच किया गया एवं आए हुए लोगों को उचित परामर्श एवं दवा भी निशुल्क वितरित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर की बीपीएम बबीता सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में सुहवल शिवाला में जिसमें टीबी, कुष्ठ रोग, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, वायरल बुखार, दाद खाज खुजली, आयुष्मान कार्ड को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 350 मरीजों ने इसका लाभ उठाया एवं निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आए हुए लोगों का निशुल्क जांच, जिसमें शुगर ,बीपी के साथ ही टीबी के मरीजों का बलगम भी लिया गया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया वर्तमान समय में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता से आप तमाम बीमारियोंं से बचाव कर सकते हैं और बीमारियों का शुरुआत में ही पता लगा सकते हैं। इससे इलाज कराने में आसानी होती है और स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचाया जा सकता है। लोगों को हेल्थ समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी मुद्दों के अलावा लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में हो रही नई रिसर्च और दवाओं के बारे में जागरूक करना भी इस दिन का उद्देश्य है। रेवतीपुर के स्वास्थ्य शिविर में डॉ अनिल कुमार सिंह, सरिता कुमारी, नेहा राय, अरविंद कुमार, हर्ष वर्धन राय मौजूद रहे। जबकि राजापुर के स्वास्थ्य शिविर में रीना ,फुलकुमारी, हनुमंत ,आशा सिंह, रंजना के साथ ही फार्मासिस्ट भजनलाल, उमेश चंद्र सिंह, चिकित्सक डॉ प्रवीण प्रकाश, सी एच ओ नेहा यादव, अर्चना राय, दीक्षा राजपूत, राजू व अन्य लोग मौजूद रहे।
-
एमएलसी ने की एसपी से बात, कहा…..


गाजीपुर। ज़मानियाँ के मतसा गाँव की 50 वर्षीय मिन्ता खरवार की हत्या की सूचना पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल गुरुवार को मृतक के घर पहुंचे। ज्ञात हो कि बुधवार की रात 10 बजे एक विशेष समुदाय के चार युवकों ने मिन्ता की हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही एमएलसी विशाल सिंह चंचल मतसा गाँव में पीड़िता के घर पहुँच के पीड़ित परिवार के इस दुख की घड़ी में शामिल हुए। पीड़िता के बड़े पुत्र नीरज खरवार से बात की। उसी वक़्त पीड़िता की बड़ी पुत्री ज्योति ने बताया की आये दिन उसके घर के सामने सभी आरोपी भद्दी भद्दी टिप्पणी किया करते थे। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पुलीस अधीक्षक से बात कर सभी आरोपीयों की दबीस देकर गिरफ्तारी करने को कहा।


उन्होंने कहा कि दुबारा ऐसी घटना करने से पहले कोई भी 10 बार सोचे ऐसी सजा आरोपियों को दिया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी , सुहवल थाना प्रभारी वागीश विक्रम सिंह, कानूनगो, लेखपाल, मंडल अध्यक्ष निपेंद्र उपाध्याय, बृजनन्दन सिंह, चन्दन तिवारी, सुनील सिंह, चितावनपट्टी प्रधान, जीवपुर प्रधान, रघुनाथपुर प्रधान, मतसा प्रधान, ताजपुर मांझा प्रधान सहित प्रधान, BDC उपस्थित थे। इस बिच जनता के सवाल पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा की पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। प्रशासन स्तर पर कोई भी दिक्कत हो या कोई परेशान करे तो उनके कार्यालय के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंग। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री से हत्यारों पर कठोर कार्रवाई कराने की बात करुँगा ।

-
एमएलसी ने मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को कहा धन्यवाद



गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के द्वारा नगर विकास विभाग नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्याश कार्यक्रम गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे गोमती नगर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय सभागार से किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे नगर विकास विभाग के 8 हजार 700 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्याश किया। इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0, सम्बन्धित अधिकारियों, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, विभिन्न वार्डो के सभासद, आवास योजना के लाभार्थियो की उपस्थित में देखा गया। कार्यक्रम कें अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित लाभार्थियो को आवास पूर्ण होने पर उन्हे सांकेतिक रूप से आवास की चाभी का वितरण एवं स्वच्छता कार्यक्रम हेतु जनपद में लगभग 2 करोड़ 22 लाख 5 हजार की लागत के उपकरण/मशीनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें 2 रिफ्यूज कॉपेक्टर, 5 ट्रैक्टर, 5 मिनी टिपर, 2 जे0सी0बी एवं अन्य उपकरण/मशीने शामिल रही। कार्यक्रम में मुख्य मंत्री द्वारा विभिन्न विकास परक योजनाओ के शिलान्याश/उद्घाटन पर बधाई देते हुए विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के नगर पालिकाओ के लिए बड़ा दिन है।

आज नगर पालिका गाजीपुर को भी बहुत कुछ प्राप्त हुआ है। उन्होने स्वच्छता हेतु ठोस अवशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत कूड़ा निस्तारण के लिए मशीनो/उपकरणो का उद्घाटन एवं अन्य विकास परक परियोजनाओ के शिलान्याश हेतु जनपद वासियो के तरफ से मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ही नगर पालिकाओ एवं नगर पंचायतो मे स्वच्छता को लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का स्वच्छता को लेकर विशेष फोकस है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि जनपद में पाईप पेयजल से वाटर सप्लाई आपूर्ती की योजना में जनपद के 1695 घरो को आच्छादित किया गया है। यह लगभग साढे चार करोड़ की परियोजना है जो पूर्ण हो चुका है। साथ ही साथ आज मुख्य मंत्री द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम हेतु जनपद में लगभग 2 करोड़ 22 लाख 5 हजार की लागत के उपकरण/मशीनो का उद्घाटन किया गया है। जिसमें 2 रिफ्यूज कॉपेक्टर, 5 ट्रेक्टर, 5 मिनी टिपर, 2 जे0सी0बी एवं अन्य उपकरण/मशीने शामिल है। बहादुर गंज एंव जमानियां में सीवरेज सम्बन्धी योजनाए जमानियां मे पोखरे का सुन्दरीकरण आदि परियोजना का शिलान्याश किया गयां। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 11 हजार परिवारो को लक्ष्य के सापेक्ष अधिकतर आवास पूर्ण कर इस योजना मे लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चाभी का वितरण किया गयां । जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जनपद में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए जनपद को मिले सौगातो के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद विनोद अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंन्द्र सरोज एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।





