-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश

परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण,दिए सख्त निर्देश



गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने हाईस्कूल की प्रथम पाली मे खाकी बाबा सिद्धार्थ इण्टर कालेज युसूफपुर, श्री रामसरन नगदू इण्टर कालेज मरदानपुर गुरैनी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने केन्द्र व्यस्थापको एंव कक्ष निरीक्षको को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया।उन्होने कहा कि कही से नकल की सूचना होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होगे।जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी,यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा,उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई जाए।


-
एनएचएम कर्मियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एनएचएम कर्मियों ने सौंपा



गाजीपुर।एनएचएम संघ प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा। एनएचएम के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह ने बताया की विगत दिनों मुख्यमंत्री की कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर संविदा कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने की संतुति प्रदान की है। परंतु स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम के संविदा कर्मियों को उक्त से वंचित रखा गया है। जो की पक्षपात पूर्ण रवैया है,पूर्व में भी शासन द्वारा 5 सूत्रीय मांगो पर केवल आस्वासन ही मिला है,कोई भी कार्यवाही नही की गई है।उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं अनिल कुमार शर्मा ने बताया की मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत एनएचएम कर्मी अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। बताया की कोविड काल में अपनी सेवा देकर एनएचएम कर्मियों ने राजकीय कार्यों का संपादन किया है। संगठन मंत्री अरुण कुमार सिंह एवं रवि चौरसिया ने बताया की इस पर विचार नहीं किया गया तो संघ प्रदेश स्तरीय नेतृत्व के निर्देशन में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन हेतु बाध्य होगा। उक्त निर्णय को पक्षपात पूर्ण और एनएचएम कर्मियों के साथ अन्याय बताया।
ज्ञापन सौंपने में मोहम्मद अजहर खान ,मिथिलेश कुमार प्रजापति, राधेश्याम यादव ,सोमारू कुमार, अशोक कुमार, प्रतिभा विश्वकर्मा ,अरशद जमाल, दुर्गा प्रसाद कनौजिया , नित्यानंद पांडे मौजूद रहे।
-
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा पत्रक,की यह मांग

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,सौंपा पत्रक,की यह मांग
प्रांतीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अजय राय को झूठे मुकदमे में फसाए जाने पर कॉंग्रेस ने चढ़ाई आस्तीन
डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को विद्वेषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ भेजा पत्रक



गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक पत्रक दिया।जिसमें पूर्व मंत्री और प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को राजनीतिक विद्वेष के चलते झूठे मुकदमे में फंसाए जाने और उस झूठे केस को हटाए जाने की बात लोकतांत्रिक तरीके से कही गई। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया।महामहिम राज्यपाल को भेजने की बात कही। इस मौके जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जी के विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी गई, जिस पर दिए गए बयान के उपरांत हमारे प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर शासन प्रशासन के दबाव में एयरपोर्ट निदेशक द्वारा एक झूठी तहरीर देकर हमारे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर फर्जी मुकदमे में रिपोर्ट लिखवाई गई है। जो पूरी तरह से राजनीतिक विद्वेष भावना में की गई कार्रवाई है, हम लोग इस पत्र के माध्यम से राज्यपाल महोदय से विनम्र निवेदन किए हैं कि अजय राय पूर्व मंत्री के ऊपर हुए राजनीतिक विद्वेष की भावना से फर्जी मुकदमे को तत्काल समाप्त किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा है कि प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर हुई कार्रवाई अलोकतांत्रिक है,न्याय विरुद्ध है इस झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए,अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ काम नहीं कर पा रही है तो कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं को खीज में निशाना बना रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र कुमार, सुमन चौबे, चंद्रिका सिंह,दिव्यांशु पांडे , हिमांशु श्रीवास्तव,मनीष राय, संदीप विश्वकर्मा, शशि भूषण राय, हामिद अली एडवोकेट, रईस अहमद ,सुधांशु तिवारी, राकेश राय ,अखिलेश राय, माधव कृष्ण,राजेश गुप्ता ,ब्रजेश राम, रतन तिवारी, जफर उल्लाह अंसारी, विजय शंकर पांडे, संजय कुमार गुप्ता, गुड्डू खान, जफर अहमद, मोहम्मद कादिर, मिंटू खान, राघवेंद्र चतुर्वेदी ,मोहम्मद साकिब, आलोक यादव, जय विजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
-
बैठक में कठोर कार्यवाही करने की दी चेतावनी

मुख्य अभियंता (विद्युत) अनूप कुमार ने अधिकारियो संग की समीक्षा बैठक।


गाजीपुर। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी मुख्य अभियंता अनूप कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों संग जिला पंचायत सभागार में सोमवार को बैठक किया। इस दौरान सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता लोगो को निर्देशित किया की फरवरी और मार्च माह में वार्षिक राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में सभी लोग पूरा करे। समस्त अधिकारियों को राजस्व वसूली, के वाई० सी०, विद्युत विच्छेदन व नेवर पेड़ के प्रतिदिन के लक्ष्य दिये गये। ग्रीष्म कालीन ऋतु में परिवर्तको का रखरखाव एवं विद्युत उपकेन्द्रो को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित अवर अभियंताओं को किया गया। वही लक्ष्य पूरा नहीं करने पर लापरवाह अभियंताओं पर कठोर कार्यवाही करने को चेताया। बैठक में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियन्ता राकेश मोहन, अधिशाषी अभियंता मनीष निषाद, संजय सिंह, आशिष चौहान एवं हेमन्त कुमार सिंह सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियन्ताओं ने प्रतिभाग किया।

-
फार्मासिस्ट को दिया गया प्रशिक्षण, किया गया अभियान का शुभारंभ

क्षय रोग के दवा डिमांड व वितरण को लेकर फार्मासिस्ट को दिया गया प्रशिक्षण
सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का हुआ शुभारंभ


ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक टीबी मुक्त भारत करने के क्रम में विभाग के द्वारा लगातार कवायद किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 20 से 22 फरवरी तक जनपद के समस्त फार्मेसिस्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें उन सभी लोगों को दवाओं के निश्चय पोर्टल के माध्यम से डिमांड और वितरण के संबंध में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि क्षय रोग के दवाओं के रखरखाव एवं मरीजों के सुदृढ़ रूप से वितरण करना एवं निश्चय औषधि पोर्टल के माध्यम से सभी दवाओं का डिमांड व वितरण करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्ट का किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 105 फार्मासिस्ट हैं जो 20 से 22 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्हें दवाओं के रखरखाव के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आए हुए सभी फार्मासिस्ट को क्षय रोग मरीज को गोद लेने और अन्य लोगों से गोद लेने के लिए प्रेरित करने के लिए भी प्रशिक्षण में बताया गया। जनपद में अभी तक एक 1112 मरीजों को गोद लिया गया है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह 21, पंकज सिंह चंचल 21, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 2, क्षय रोग अधिकारी 2, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी 1-1 ,क्षय रोग विभाग के कर्मचारि 1-1 ,राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य 5, सभी शिक्षक 1-1 व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। इस दौरान सोमवार से सक्रिय टीबी रोगी खोजी अभियान का भी शुभारंभ हुआ। जो जनपद के सभी मदरसा, वृद्धा आश्रम, बाल सुधार गृह में चलाया गया जहां पर सभी सस्पेक्टेड लोगों का बलगम परीक्षण व स्कैनिंग किया गया। वहीं अगले दो दिनों तक जिला कारागार के बंधुओं का परीक्षण किया जाएगा। जनपद में 1 जनवरी 2023 से अब तक 494 टीबी मरीज खोजे गए हैं। जबकि साल 2022 में पहले 3603 और निजी चिकित्सालय के माध्यम से 525 टीबी मरीजों को खोजा गया था।
-
समाधान दिवस पर 278 शिकायत पत्रों में सिर्फ 18 पत्रों का हुआ निस्तारण





गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 54 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 278 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 18 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रों का निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो को कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती रहती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सदर, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-
छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल



गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध पीजी कालेज की तीन छात्राओं ने अपने-अपने विषय में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें गोल्ड मेडल के लिए चयनित किया गया है। 23 फरवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान छात्राओं को प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। बीपीई पाठ्यक्रम की आकृति राय पुत्री मनोज राय, एमए इतिहास की छात्र रही नेहा यादव पुत्री राजनाथ सिंह यादव तथा एमएससी गणित की मोनिका शर्मा पुत्री सत्य प्रकाश शर्मा को गोल्ड मेडल देने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से चयनित किया गया है। इस दौरान स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफे. डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके महाविद्यालय की तीन बेटियों को सर्वोच्च अंक पाने के लिए गोल्ड मेडल दिए जाने के लिए चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही इन छात्राओं के गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भी अपार हर्ष जाहिर किया है।
-
हास्य व्यंग्य काव्य संग्रह “फुलझड़ी” का हुआ विमोचन

हास्य व्यंग्य काव्य संग्रह “फुलझड़ी” का हुआ विमोचन
मशहूर शायर नफीस आलम उर्फ हंटर गाज़ीपुरी द्वारा लिखित है काव्य संग्रह “फुलझड़ी”
नफीस आलम उर्फ हंटर गाज़ीपुरी, व्यंग शायरी के बेताज बादशाह हैं
तंज से भरी उनकी खोपड़ी मुबारक के कायल हैं लोग।


गाज़ीपुर। हास्य व्यंग्य के मशहूर शायर नफीस आलम हंटर गाजीपुरी के शेरी काव्यग्रंथ “फुलझड़ी” का विमोचन अलसमद कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी, मोहल्ला मच्छरहट्टा में अध्यक्ष कद्र पार्वी द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि हाजी जैनुल आब्दीन तथा विशिष्ट अतिथि एमएएच स्कूल के प्रिंसिपल खालिद अमीर साहब रहे। काव्य संग्रह विमोचन का संचालन मशहूर इतिहासकार एवम लेखक उबैदुर्रहमान सिद्दिकी साहब ने किया।
नफीस आलम द्वारा लिखित बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह के विमोचन अवसर पर लेखक और शायर मासूम राशदी ने कहा कि हंटर गाजीपुरी ने हास्य व्यंग्य काव्य संग्रह प्रकाशित करके, जनपद का नाम ऊंचा किया है, वे मुबारकबाद के काबिल है, मौलाना अरशद कादरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देखा जाए तो जनपद के इतिहास में प्रथम उर्दू शेरी मजमूआ है जो हंटर गाजीपुरी का है, उनका यह कार्य वास्तव में काबिल कद्र है, हसन फैजी साहब ने इस अवसर पर कहा कि हंटर साहब तीस वर्ष से ऊपर शायरी के मैदान में रहकर साहित्य जगत में जो नाम पैदा किया है वह काबिले तारीफ और सराहनीय योग्य है।
इतिहासविद उबैदुर्रहमान साहब ने कहा कि वास्तव में हंटर गाजीपुरी अपने शेरी काव्यग्रंथ द्वारा यहां के साहित्य जगत में अपना जो नाम दर्ज किया है, वह प्रशंसनीय है, वहीं विशिष्ट अतिथि और एम ए एच इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल खालिद अमीर साहब ने शेरी संग्रह को पढ़कर कहा कि हंटर गाजीपुरी ने तंज मजाह के जगत में अपने शेरी काव्यग्रंथ द्वारा दिलावर फिगार जैसे शायरों की उच्चकोटी में शामिल हो गए हैं, जिनसे साहित्य जगत अच्छी तरह से वाकिफ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ कालमनिष्ट शेख जैनुल आब्दीन ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि हंटर गाजीपुरी मुबारकबाद के काबिल है कि ऐसे समय में शेरी काव्यग्रंथ लाना मुबारकबाद के काबिल है तथा उनका यह कार्य सराहनीय है, जब भागती दौड़ती जिंदगी में साहित्य के प्रति दिलचस्पी कम होती जा रही है, वाकई ऐसे शेरी संग्रह / काव्य संग्रह की जरूरत साहित्यप्रेमियों को थी।
अंत में हंटर गाजीपुरी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस शेरी मज़मोया को लाना मेरा ख्वाब था, जो आज पूरा हुआ क्योंकि जनपद में तंज मजाह के शायर तो हुए है, लेकिन अधिकतर ऐसे लोग अपना काव्य ग्रंथ न ला सके, एक तरह से साहित्य के बड़ी क्षति मानी जाएगी. विमोचन समारोह के अध्यक्षीय भाषण में कद्र पार्वी साहब ने कहा कि तंज मजाह शायरी में तत्कालीन घटना , उलझन भरे जीवन और समस्यायों पर चोट करना बहुत मुश्किल काम होता है, और उन्हें शायरी के शब्दों में ढालकर सजाना संवारना उतना आसान नहीं होता, जितनी आम शायरी में है। यह दुर्लभ विधा है जो धीमें धीमे खत्म होती जा रही है। इस मौके पर डाक्टर साजिद गाजीपुरी, डाक्टर नसीम गाजीपुरी, अख्तर गाजीपुरी , बादशाह राही, अमानुल्लाह रविश गाजीपुरी , हाजी गुलाम मुस्तफा जूही जैसे मशहूर शायर और लेखक ने भी अपने अपने विचार हंटर गाजीपुरी तथा उनके शेरी मजमोया पर रक्खा जिन्हे उपस्थित श्रोतागण ने पसंद किया।


-
डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण,दिया निर्देश


गाजीपुर।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस फोर्स संग सोमवार को जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे चिकित्सालय,महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया। कारागार में लगाए गए सीसीटीवी की संचालन व्यवस्था की जॉच की।जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गई,इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया। बैरको मे बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाए,इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए। इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।इस मौके पर एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार कई थानो के थानाध्यक्ष एवं भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित है।


-
एसपी ने आठ निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का बदला कार्य क्षेत्र

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सोमवार को 8 निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक का फेरबदल किया है। मुहम्मदाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद घनानंद त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद थाना, वाचक पुलिस अधीक्षक महेश पाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद, प्रभारी निरीक्षक जमानियां वंदना सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना नंदगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना नंदगंज महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियां, प्रभारी डीसीआरबी राजकुमार यादव को वाचक पुलिस अधीक्षक, उप निरीक्षक थाना सैदपुर वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष सुहवल, प्रभारी निरीक्षक थाना सुहवल तारावती यादव को प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा और राजू दिवाकर प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा को विवेचना सेल में भेजा गया है।






