-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
शिकायतों का निस्तारण कर डीएम ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल



गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 139 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए लेकिन मौके पर सिर्फ 9 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 499 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 42 पत्रो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत और प्रार्थना पत्रो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए पत्रों का निस्तारण करायी जाय। उन्होने सार्वजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि और ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस दौरान जिलाधिकारी ठण्ड के भीषण प्रकोप को देखते हुए तहसील परिसर में गरीब, असहाय, व्यक्यिों मे कम्बल का वितरण भी किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


-
पेंशन के लिए आर-पार का होगा संघर्ष

पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए होगा आर-पार का संघर्ष
सरकार ने कर्मचारियों पर थोपी एनपीएस, सरकार ने की वादाखिलाफी
गाजीपुर। प्रदेश के कर्मचारी इतिहास के कठिन दौर से गुजर रहे है। उस पर जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ी है, लेकिन अधिकार लगातार छीने जा रहे हैं। बुढ़ापे की लाठी पेंशन का लाभ हासिल करने के लिए जल्द ही आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। यह बातें शनिवार को विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करते हुए महासंघ के संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने कही। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव के निर्देश पर जिला ईकाई का चुनाव और पुनर्गठन 13 जनवरी को किया जाना है। इसके लिए कर्मचारी सक्रिय हों गये है। अधिक से अधिक संख्या में जिला पंचायत सभागार में पहुंचने की अपील कर रहे है। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को बताया जा रहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाली को तैयार नहीं है। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए सचेत हो, पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग को लेकर चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन चलाया जाएगा। 2023 में पुरानी पेंशन बहाली की जोरदार मांग की जाएगी, आवश्यकता पड़ेगी तो कर्मचारी सड़क पर भी उतरने को मजबूर होंगे। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि अगर नेताओं को नई पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी लग रही है तो अपने ऊपर लागू कर लें। कहा कि विधायक और सांसद खुद इतनी अधिक पेंशन ले रहे हैं। कर्मचारियों पर नई पेंशन स्कीम थोपी गई है। कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होगी वे पीछे भी नहीं हटेंगे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड व पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। भ्रमण टीम में अनिल त्रिपाठी, कृष्णा नन्द यादव, रंगनाथ सिंह, उमेश कुमार, प्रदीप, चन्दन सोनकर, अमित कुमार, गोरख सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारीयों को केन्द्र की भांति भत्ते, पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैसलेश सुविधा, बाबुओं का वेतन विसंगति दूर करने, रसोईया को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, संविदा कर्मियों को समायोजित करने, आशा बहुओं, पीआरडी, आगनबाड़ी, ग्रामीण चौकीदार, आदि को न्यूनतम 24000 एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी की नियुक्ति खोलने की मांग मुख्य हैं। -
नेकी की दीवार में सैंकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किया गया कंबल



नेकी की दीवार से सैकड़ों जरूरतमंदों को बाँटा गया कम्बल व साड़ी:-शम्मी
गाजीपुर। शनिवार को तीसरे दिन भी कचहरी रोड स्थित नेकी की दीवार से शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों व सक्षम लोगों द्वारा स्टाल पर करीब 100 कम्बल व साड़ी भेजवाया गया, जिसे स्टाल से जरूरतमंदों में वितरीत कराया गया। मौके पर मौजूद विवेक कुमार सिंह शम्मी ने बताया कि अब यह स्टाल 9 जनवरी और 10 जनवरी 2023 को स्टेशन रोड पर लगाया जायेगा, जिससे कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होनें कहा कि आने वाले समय में जब भी कड़ाके की ठण्ड पडती रहेगी तब तक यह नेकी की दीवार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर कमजोर व जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेगी। मौके पर मौजूद मो०परवेज, मनीष पाण्डेय, इन्दीवर वर्मा, इमरान अंसारी, सूरज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहें।
-
कोई संदेह में न रहे,पार्टी का कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता ही बनेगा प्रत्याशी



गाज़ीपुर।शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।
इस बैठक में होने वाले नगर निकाय के चुनाव और किसानों की समस्यायों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय के इस चुनाव में पार्टी को हर कीमत पर जिताने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह जनपद में सभी नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में पार्टी अपना परचम लहरायेगी।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भाजपा सरकार पर दोषारोपण करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के टलने के पीछे भाजपा की साज़िश है। उन्होंने भाजपा सरकार को पिछड़ों और दलितों का दुश्मन बताते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर देती है लेकिन है किसी की नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय की चुनाव की तैयारी में तन-मन से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव टलने से जो समय मिला है कार्यकर्ता उसे अवसर के रूप में बदल दें और पार्टी की नीतियों और नेता के संदेश को लेकर नगर क्षेत्र में उतर पड़े । उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि कोई संदेह में न रहे ,पार्टी का कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता ही बनेगा प्रत्याशी। कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान क्योंकि कार्यकर्ता ही हैं पार्टी की रीढ़। बाहरी प्रत्याशी उतारने का कोई सवाल ही नहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्यायों के प्रति भाजपा सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार का पूरा ध्यान पूंजीपतियों को लाभ दोगुना करने में है । उन्होंने कहा कि यह सरकार विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कार्यवाही कर रही है। जाति और धर्म के चश्मे से देखकर काम करती है यह सरकार।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन, योगेन्द्र राय,गोपाल यादव,धर्मदेव यादव, बलिराम यादव,दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, गोवर्धन यादव, बलिराम यादव अमित ठाकुर,गोवर्धन यादव, आशा यादव,रीता विश्वकर्मा,शेर अली राईनी, मोहम्मद आरिफ, फिरोज जमाल,जगमोहन बिंद, विवेक सिंह शम्मी,मदन यादव,राधे यादव, जयप्रकाश कसेरा कृष्णा यादव,प्रभुनाथ राम, सुदामा राम, रीना यादव,आदि उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
-
टिकट के दावेदार ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, क्या बनेगी बात

आमिर अली की अखिलेश यादव से मुलाकात, क्या बनेगी बात

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी से चेयरमैन पद के लिए प्रबल दावेदार सपा जिला सचिव आमिर अली और युवा सपा नेता अभिनव सिंह ने नव वर्ष के मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को लखनऊ के पार्टी कार्यालय पर मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात से एक बार फिर जिले में आमिर अली को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शूरू हो गई है। बता दें कि इससे पूर्व भी आमिर अली ने सपा नेताओं के साथ अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में आमिर ने जिले में चल रही राजनीति को लेकर चर्चा की और पार्टी के कार्यकर्ता को ही टिकट देने का अनुरोध किया। जिसपर अखिलेश यादव ने अश्वत्थ किया कि सपा कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। बता दें कि जिले में नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी से 11 दावेदार है। लेकिन आज अखिलेश यादव से जिला सचिव आमिर अली ने मुलाकात कर जिले की राजनीति में एक बार फिर चर्चा का माहौल शूरू कर दिया है। इस दौरान आमिर अली ने अखिलेश यादव से गाजीपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पार्टी के समर्पित, निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। साथ ही साथ बाहरी एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले उम्मीदवारों को प्रत्याशी न बनाये जाने का अनुरोध किया। इस मांग पर अखिलेश यादव ने आमिर को भरोसा दिलाया और आश्वासन दिया कि हर हाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
-
चेकिंग में 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बिजली चेकिंग के दौरान 11 लोगो पर दर्ज हुवा मुक़दमा।



गाजीपुर। अलावलपुर उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम गौरा,गठिया में उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार और अवर अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान शुक्रवार को चलाया गया। सहायक अभियंता प्रमोद यादव ने बताया की इस उपकेंद्र पर लाइन लॉस अधिक है। इस उपकेंद्र के अंतर्गत बहुत ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने अभी तक संयोजक नही लिए है, जो अवैध तरीके से विद्युत उपभोग कर रहे है और कुछ लोगो का बिल भी अधिक बकाया है जो अभी तक बिल का भुगतान नहीं किए हैं। ऐसे लोगो की सूची बनाकर रेड डाली जा रही है और विभागीय कार्यवाही के साथ साथ एफआईआर कराई जा रही है। उसी के अंतर्गत 11 लोगों पर 138 B में एफआईआर दर्ज कराया गया। वही 13 लोगों की लाइन बकाए पर पोल से खोली गई तथा 81000 की राजस्व वसूली किया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि जिनका भी अभी तक कनेक्शन नही है वे लोग तत्काल अपना अपना कनेक्शन करा ले और बकाया बिल का भुगतान तत्काल कर दे नही तो चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से लाइनमैन इशहाक शाह, प्रदीप राय,नीतीश कुमार, सुरेंद्र, अंकित लाल, नागेंद्र और समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहें। -
नहीं रहेगी बिजली

बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति।
जमानिया। 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक देवल पंप कैनल को बनने वाली 33 केवी लाइन के निर्माण हेतु 220 केवी भदौरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले विद्युत उपकेंद्र सायर, विद्युत उपकेंद्र सेवराई, विद्युत उपकेंद्र देवल और विद्युत उपकेंद्र भदौरा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। चारों उपकेंद्र से पोषित होने वाले गांव जिसमें रकसाहा, महना, खड़वल, गजरही, देवकली, भदौरा, सतराम गंज बाजार, शायर, देवल, पचौरी, मनिया, गोडसारा, मगरखाही, भतौरा, हरकरनपुर, बरेजी, लहना, मिश्रौलिया, रायसेनपुर आदि गांव प्रभावित रहेंगे। इन सभी ग्रामों के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी हेमन्त कुमार सिंह अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया द्वारा दिया गया। -
अलाव के नाम पर चौराहों पर गिराई जा रही है हरी लकड़ियां:शम्मी सिंह

अलाव के नाम पर चौराहों पर गिराई जा रही है गिली व हरी लकड़ियां:शम्मी सिंह


गाज़ीपुर।शुक्रवार को दूसरे दिन भी कचहरी रोड पर नेकी की दीवार स्टाल नगर के प्रमुख समाज सेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में चलाया गया।
आज सुबह से ही इस कड़ाके के ठण्ड के मौसम में जरूरत के मुताबिक लोग शाल, गर्म कपडे,कंबल, जूते इत्यादि स्टाल से ले जाते रहें। श्री सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को शहर के अलावा भी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामाजिक लोगों के द्वारा चलाया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की मदद इस ठण्ड के मौसम में भी की जा सके।
उन्होनें नगर पालिका परिषद पर आरोप लगते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद के द्वारा इस कड़ाके के ठण्ड में लकड़ियां तक चौराहों पर ठीक से नही गिरायी जा रही है, जिससे लोग अलाव जलाकर ठण्ड से राहत पा सके। लकड़ियों के टेण्डर में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होनें कहा कि चौराहों पर गिली व हरी लकड़ियां गिराई जा रही है, जिसके चलते रात के वक्त दो-एक स्थानों को छोड़कर के कहीं भी अलाव नही जल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि नेकी की दीवार कार्यक्रम अनवरत् पूरी सर्दियों में चलता रहेगा।
इस मौके पर चन्द्रिका यादव, सुभाष राम, सदानन्द यादव, सैजी काजमी, इन्दीवर वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, मनीष पाण्डेय, इमरान अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।


-
समीक्षा बैठक में डीएम नाराज, दिया सख्त निर्देश




गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), क्रिटिकल गैप्स, मुख्यमंत्री की घोषणा, 50 लाख के लागत के निर्माण कार्यो एंव आकांक्षात्क विकास खण्डो में कराये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये निर्देश के बावजूद भी गलत सूचना फीड कराये जाने कारण जनपद की रैंकिग प्रभावित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया तथा विकास खण्ड देवकली, करण्डा, जमानियां भदौरा, मरदह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु पंचायत सहायको को अवश्य लगाया जाये तथा प्रतिदिन होने वाले विडियों कॉफ्रेसिंग बैठक में ब्लाक से पंचायत सहायक, विकास खण्ड अधिकारी या ए डी यो पंचायत अवश्य बैठे। अन्यथा प्रगति कम होने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का वेतन बाधित किया जायेगा। उन्होने जनपद के प्रत्येक पात्र परिवार के व्यक्तियों का गोल्डेन कार्ड बनाते हुए इसमे तेजी लाने तथा जनपद के झोला छाप चिकित्सको/अवैध ढंग से संचालित चिकित्सालयो पर टीम बनाकर जॉच कर कार्यवाही का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी समय सीमा में निर्धारित विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जनमानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध मे समस्त खण्ड विकास अधिकारियो के द्वारा बनाये गये लॉकबुक के माध्यम से जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रो रोस्टर के सापेक्ष 16 घण्टे विद्युत सप्लाई प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने ग्रामीण क्षेत्रो में रोस्टर के हिसाब से 18 घण्टे विद्युत सप्लाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में नहरो की सील्ट सफाई कर टेल तक पानी पहुचाने का निर्देश दिया तथा उन्होने कहा कि सचिव व ग्राम प्रधान के द्वारा फोटो युक्त सत्यापन रिपोर्ट के बाद ही सिल्ड सफाई का भुगतान किया जाये। ग्रामीण क्षेत्रो में छुट्टा पशुओ को गो-आश्रय स्थल पर रखा जाये अन्यथा पशु विचरण करते पाये गये तो इसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एंव पशु चिकित्साधिकारी जिम्मेदार होगे। उन्होने माह जनवरी 2023 तक मनरेगा से बनाये जा रहे गौ-आश्रय केन्द्रो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश कुमार, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। -
रामलीला कमेटी ने सैकड़ों लोगों को बांटे कंबल

रामलीला कमेटी ने सैकड़ों लोगों को बांटे कंबल


गाज़ीपुर। शुक्रवार को गिरते पारे और बढ़ती ठंड को देखते हुए गाज़ीपुर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” द्वारा लंका सभागार में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्र भी उपस्थित रहीं, और कमेटी के साथ मिलकर कंबल वितरण का कार्य किया। कंबल वितरण के दौरान एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए जनता से अपील की कि आजकल ठंड ज्यादा पड़ रही है, इसलिए जब तक जरूरी न हो तो घरों से न निकलें, उन्होंने जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के सदर क्षेत्र में 2378 लाभार्थियों को कंबल का वितरण जिला प्रशासन की तरफ से किया जा चुका है।सदर क्षेत्र में ही लगभग विभिन्न जगहों पर 70 जगहों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी इस ठंड में आगे आकर जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गरीबों और वंचितों की मदद करने की अपील की है। वही अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने कहा कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के साथ समय समय पर सामाजिक कार्य भी किये जाते हैं। कमेटी द्वारा प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अधिकारों से वंचित, शोषित और गरीबों के हित में कार्य करने का प्रयास करती है। इसी कड़ी में आज तीन सौ लोगो में कंबल वितरण का कार्य किया गया है और आवश्यकतानुसार आगे भी ऐसे सामाजिक और पुनीत कार्य संस्था करती रहेगी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय सिंह ‘वीनू, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, लव त्रिवेदी, ओमनारायण सैनी, लक्ष्मीकांत, वीरेश राम वर्मा, मयंक तिवारी, के साथ दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी ने किया।









