-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
लाखों की जेवरात उठा ले गए चोर



गाजीपुर।सदर कोतवली के मुगलानी चक मुहल्ले में गुरुवार की रात चोरों ने कृषि विभाग के एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रीयल के अध्यक्ष के मकान में छत के सहारे घर में घुसकर लाखों के जेवरात उठा ले गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
सादात थाना के डढ़वल गांव निवासी कृषि विभाग में कर्मचारी नेता मान्धाता सिंह मुगलानी चक में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। 26 दिसंबर को उनके भाई बृजेश सिंह का निधन हो गया था। इससे परिवार के साथ वह गांव चले गए। मकान में ताला बंद था। गुरुवार की रात चोरों ने दीवार के सहारे छत पर चढ़कर कमरे में पहुंच गए। सभी कमरों को खंगाल डाला। कमरे में रखा आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गये। चोरी करने के बाद चोर साड़ी के सहारे मकान के पीछे से उतरकर भाग निकले। सुबह जब पड़ोसियों ने छत पर साड़ी लटका देखा तो मान्धाता सिह सूचना दी। जानकारी होते ही मांधता सिंह परिवार के साथ पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और कीमती जेवरात गायब है। चोरी की जानकारी होते ही वहां आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। कर्मचारी नेता ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। कर्मचारी नेता मान्धाता सिंह ने बताया कि साठ चांदी के सिक्के,दस पायल, दो पैजनी, तीन सोने की अंगूठी और एक ब्रेसलेट के साथ कुछ कागजात और मकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गये। इस मामले में कर्मचारी नेता ने चोरी की तहरीर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जायेगा। -
गाजीपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत

गाजीपुर में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत


ग़ाज़ीपुर।भारत एक्सप्रेस चैनल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय का गुरुवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया।देश के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय अपने गृह जनपद पहुंचे थे।ग़ाज़ीपुर शहर के होटल द ग्रैंड में जिले के तमाम पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान उपेंद्र राय ने जिले के पत्रकारों से मुलाकात कर हालचाल जाना।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भारत एक्सप्रेस चैनल की लांचिंग के बाबत बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में देश के तमाम चैनल पत्रकारिता के मूल उद्देश्य से भटके हुए नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहाकि देश की बड़ी आबादी के मद्देनजर अभी भी देश मे तमाम न्यूज चैनलों की जरूरत महसूस की जा रही है।उन्होंने दावा किया कि भारत एक्सप्रेस चैनल देश के पत्रकारिता जगत को एक नई दिशा प्रदान करने का प्रयास करेगा।इस अवसर पर उन्होंने जिले के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक्सप्रेस चैनल के माध्यम से देश के समसामयिक मुद्दों को आवाज देना संस्थान की प्राथमिकता में शामिल है।इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार सूर्य कुमार सिंह,शिव कुमार,सूर्यवीर सिंह,विजय नारायण तिवारी, विनोद पांडेय,श्रीराम राय,आशीष सिंह, मनीष मिश्रा,अभिषेक सिंह ने उपेंद्र राय को बुके प्रदान कर स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले के पत्रकार अमितेष सिंह, दुर्विजय सिंह,आशुतोष त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी,अनिल कुमार,संजीव,सोनू तिवारी,बबलू राय,करुणेंद्र राय, आरएन राय,पवन मिश्रा,ओमप्रकाश,विपिन यादव,शिव प्रताप तिवारी,विनोद गुप्ता,रतन कुमार,आरिफ अंसारी,हसीन अंसारी,राहुल पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के बाद उपेंद्र राय अपने पैतृक गांव शेरपुर के लिए रवाना हो गए।जहां वे 7 जनवरी को अपनी माता जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।




-
माता रानी के दरबार में नगर पालिका की सौगात

नगर पालिका ने सकलेनाबाद में दुर्गा चौक पर एक आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर का फिर लोकार्पण किया



गाजीपुर। गुरुवार को सकलेनाबाद दुर्गा चौक पर एक आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर प्लान्ट का लोकार्पण भाजपा काशीप्रान्त की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने कहा कि माता रानी के दरबार में उनकी प्रेरणा से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष द्वारा जो आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर प्लान्ट का सौगात दिया गया है वह काफी सराहनीय है। सरिता अग्रवाल एक गृहिणी है और गृहिणी होने के नाते जिस प्रकार घर को व्यवस्थित ढंग से चलाती है उसी प्रकार अपने पूरे नगर को बेहतर व व्यवस्थित करने का कार्य कर रहीं हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि माता के दरबार में गरीबो, मजदूरों, दलितों, शोषितों के हितार्थ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था माता रानी की कृपा से ही संभव हो पाया है। हम सब नगर की बुनियादी सुविधाओं को देने के लिए कृत संकल्पित हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विनोद अग्रवाल ने कहा कि 500 लीटर स्टोरेज के साथ प्रतिघंटा 150 लीटर पानी फिल्टर की क्षमता वाला प्लान्ट से यहाँ के आस-पास के लोगों के अलावा बाहर से आने जाने वाले लोगों को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा। रासबिहारी राय, अमरनाथ दुबे व सभासद सरिता गुप्ता ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल को यहाँ पर वाटर प्यूरीफायर लगाने के लिए धन्यवाद दिया एवं नगर पालिका द्वारा चल रहे विकास कार्यों की भी तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद अशोक मौर्या ने किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंदिर कमेटी के आयोजक जयलाल, अभिनव सिंह छोटू, अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, निखिल राय, राकेश जायसवाल, रेनु गुप्ता, गोपी गुप्ता, योगेश शुक्ला, संतोष पाठक, अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानु केशरी, प्रीति गुप्ता, रूपेश सिंह के अलावा सभासद/प्रतिनिधि कमलेश बिन्द, नफीस भाई, नेहाल अहमद, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, संजय कटियार, विनोद कुशवाहा, जयप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर माता रानी के दरबार में मन्दिर कमेटी द्वारा भव्य भण्डारे एवं माता रानी का जागरण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के लोग भी काफी उपस्थित थे। -
शम्मी सिंह के नेतृत्व में लगा’नेकी का दीवार’सैकड़ों लोगों को मिले गर्म कपड़े




गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी द्वारा कचहरी रोड पर गुरुवार को ‘नेकी की दीवार’ स्टाल लगाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जरुरतमंदों को कम्बल वितरण करके किया । स्टाल पर करीब पांच सौ लोगो को गर्म कपड़े, मोफलर, कम्बल आदि बांटा गया।
इस मौके पर शम्मी ने बताया कि नगर के संभ्रान्त व सक्षम लोगों द्वारा स्टाल पर घरों में न इस्तेमाल होने वाले गर्म कपड़े, शाल, स्वेटर, मोफलर, कम्बल, आदि अपनी स्वेच्छा से स्टाल पर देने का काम किया, जिसको की आने-जाने वाले जरुरतमंद राहगीरों ने लेने का काम किया। उन्होनें बताया कि यह स्टाल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में इस कड़ाके की ठंड में लगाया जाता रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों की मदद की जा सके। पहले दिन स्टाल से करीब 500 लोगो को गर्म कपड़े, मोफलर, कम्बल, जूते इत्यादि बॉटकर मदद की गई।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, शिक्षक सभा के चन्द्रिका यादव, सदानन्द यादव, कमला यादव, मोहित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।



-
गरीबों की सेवा और मदद करके मुझे मिलती है खुशी:संजय सिंह



गाज़ीपुर। गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी व पूर्व सभासद संजय सिंह ने कड़कड़ाती ठंड और कोहरे को देखते हुए अपने जन्मदिन पर दिव्यांग, विधवा और गरीब असहाय लोगों में 301 कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण से पहले केक काटकर लोगों ने समाजसेवी को बधाईयां दी। उसके बाद सभी लोगों को नाश्ता कराते हुए तस्मई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। उसके बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। समाजसेवी संजय सिंह ने बताया की इस तरह कंबल वितरण का आयोजन हमारे द्वारा हर वर्ष किया जाता है, आगे भी इस तरह का आयोजन किया जायेगा। गरीबों की सेवा और मदद करके मुझे खुशी मिलती है। इस तरह का आयोजन हर समाजसेवी को करना चाहिए। जिससे गरीब/असहाय लोगों को इस कड़कड़ाती ठंड व कोहरे से कुछ राहत मिल सके। समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि आगे भी नगर में भ्रमण करके जो दिब्यांग और विधवा कंबल पाने से वंचित रह गए हैं,उनको कम्बल दिया जायेगा। यह कम्बल वितरण का आयोजन जब तक ठंड पड़ती रहेगी तब तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया जाता है इस आयोजन से हमारे दिल को खुशी के साथ–साथ आने वाली पीढ़ी के लिए एक संदेश भी होता है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि इस समय कोहरा और ठिठुरन बहुत काफी है इसमें कंबल पाकर गरीबों को कुछ राहत मिलेगी। एडवोकेट रमाकांत द्रिवेदी ने कहा कि इस तरह का आयोजन पूर्व सभासद संजय सिंह द्वारा हर वर्ष कराया जाता है। इस कंबल वितरण समारोह में मुख्य सहयोगी मोहित श्रीवास्तव,प्रांशु राय,बॉबी सिंह,शैलेंद्र सिंह, श्वेताभ सिंह, विनोद शर्मा, लल्लन सिंह, कुशलपाल सिंह, विंध्याचल वर्मा, अभिषेक मिश्रा,संतोष चौधरी,राजन आर्य,बदन यादव,शिवराम चौधरी,धर्मेंद्र आर्य, सुधीर चौधरी, सत्यप्रकाश यादव सहित आदि लोग रहे।कार्यक्रम के अंत में संजय सिंह ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।

-
धान की फसल होगी नीलाम

गाजीपुर। तहसीलदार मुहम्मदाबाद द्वारा बताया कि जिलाधिकारी एवं न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कुर्क की गयी भूखण्ड के कुछ गाटा संख्या पर धान की फसल बोयी गयी थी। जिसकी नीलामी 9 जनवरी 2023 को तहसील सभागार मुहम्मदाबाद में करायी जानी है। नीलाम होने वाली फसल जो गाटावार/फसलवार विवरण निम्नवत इस प्रकार है। जिसमें मौजा धनेठा में 278,282,283,248,285,289,292,293,295 सं एवं 250, खरडीहा में गाटा संख्या-91 आमी में 58, 1043, चकभागो में गाटा सं0-64,98,99ख, 25, 96, 101,61, 205, सोमरिया में गाटा सं0-164, 161, 149, 163, वीरपुर में 137/1, 151/2, 181/6, 177, बहोरा में गाटा सं0-33, 780, 781, 783, 472, नरसिंहपुर करईल में गाटा सं0- 12, 14, 15 ,16 एवं माचा में गाटा सं0- 54,34, 159 सं का धान की फसल बोयी गयी थी। उन्होने अनुरोध किया है कि तहसील मुहम्मदाबाद में समय उपस्थित होने का कष्ट करें।
-
डीएम के हाथों कंबल पाकर खिल उठे सैकड़ो जरूरतमंदों के चेहरे




गाज़ीपुर। बुधवार को ज्वाइंट मेडिकल फोरम गाज़ीपुर के तत्वाधान में बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन लंका मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित कर किया।
जिलाधिकारी ने फोरम के इस पुनीत कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहने की आवश्यकता है। जिससे आम नागरिक व जरूरतमंदों की मदद होती रहे। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके मिश्रा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के विषय मे विस्तार से बताया। फोरम के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक जेएस राय ने बताया कि हमारी संस्था अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए समाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।


फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि इस संस्था में सभी विधा के डॉक्टर व दवा प्रतिनिधि है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। संयोजक डॉ राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ शरद राय, अविनाश सिन्हा, संजय राय, एके राय, राजेश राय, राजेश सिंह, डीपी सिंह, सुनील यादव, मृत्युंजय सिंह,उमेश कुशवाहा, बच्चन सिंह यादव, रजनीकांत वर्मा, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह,पीयूष कांत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, मनीष पांडेय, रामकृत यादव,अवनीश सिंह,एसके यादव, आदिल सिद्दकी, दुर्गेश सिंह, आरएम राय,मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आशीष राय, मोहम्मद अफजल, चंदन राय, एमपी राय, हरिशंकर, विकास, अमित, अनिल, बीके श्रीवास्तव, सुनील, रईस, आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएस राय तथा संचालन डॉ यूसी राय ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों में कंबल वितरित किया गया।
-
चेयरमैन बने दिवाकर

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के चेयरमैन दिवाकर सिंह मनोनीत किए गए:दुर्गेश

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की मासिक बैठक बुधवार को विकास भवन में संपन्न हुआ। इस बैठक में विगत कई महीनों से रिक्त पड़े राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन पद पर सर्वसम्मत से तपता के वरिष्ठ प्रवक्ता दिवाकर सिंह को चेयरमैन पद मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलामंत्री ओंकार नाथ पांडे, अखिलेश कुमार, गिरजा शंकर कुशवाहा ,देवेंद्र मौर्या, राकेश पांडे, अभय कुमार सिंह, सूर्यकांत पांडे, जयप्रकाश बिंद, रोशन लाल, संतोष यादव,कौशल सिंह,श्रीकांत मिश्रा, मनोज कुमार यादव,राम अवतार, गोपाल यादव, राजेश कुमार, विश्व मोहन,रविंद्र यादव,अखिलेश कुमार, आलोक कुमार,चंद्रिका यादव, अश्वनी सिंह,ओम प्रकाश यादव, आलोक श्रीवास्तव, कुंदन सिन्हा, विनोद चौधरी, विनोद पांडे, सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव व संचालन कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय ने किया
-
ज्वाइंट मेडिकल फोरम ने किया गरीबों में कंबल वितरण



गाज़ीपुर। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ज्वाइंट मेडिकल फोरम गाज़ीपुर के तत्वाधान में बृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन लंका मैदान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने गरीबों में कंबल वितरित करके किया।
जिलाधिकारी ने फोरम के इस पुनीत कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहने की आवश्यकता है।जिससे आम नागरिक व जरूरतमंदों की मदद की होती रहे।
संस्था के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एके मिश्रा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए ज्वाइंट मेडिकल फोरम के विषय मे विस्तार से बताया।फोरम के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक जेएस राय ने बताया कि हमारी संस्था अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए समाजिक सरोकार में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है।
फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि इस संस्था में सभी विधा के डॉक्टर व दवा प्रतिनिधि है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हो सका। संयोजक डॉ राजेश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के प्रति प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ शरद राय, अविनाश सिन्हा, संजय राय, एके राय, राजेश राय, राजेश सिंह, डीपी सिंह, सुनील यादव, मृत्युंजय सिंह,उमेश कुशवाहा, बच्चन सिंह यादव, रजनीकांत वर्मा, विनोद सिंह, धनन्जय सिंह,पीयूष कांत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनय यादव, मनीष पांडेय, रामकृत यादव,अवनीश सिंह,एसके यादव, आदिल सिद्दकी, दुर्गेश सिंह, आरएम राय,मयंक श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, आशीष राय, मोहम्मद अफजल, चंदन राय, एमपी राय, हरिशंकर, विकास, अमित, अनिल, बीके श्रीवास्तव, सुनील, रईस, आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएस राय व संचालन डॉ यूसी राय ने किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों में कंबल वितरित किया गया।
-
कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज

ग़ाज़ीपुर(सादात)। ग्रामसभा प्यारेपुर के कार्डधारकों में वितरित करने के लिए प्राप्त 42 कुंतल खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वाले कोटेदार के खिलाफ बहरियाबाद थाने में गबन का केस दर्ज कराया गया है। डीएम के आदेश एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जखनियां के पूर्ति निरीक्षक द्वारा दिये गए तहरीर के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कर बहरियाबाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
प्यारेपुर के कार्डधारकों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि गांव के उचित दर की दुकान संचालक वंशराज द्वारा राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। यही नहीं घटतौली की भी शिकायत की थी। इस क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार जखनियां के पूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार गुप्ता ने विगत दिवस स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के द्वितीय चरण के खाद्यान्न का वितरण माह दिसम्बर 2022 के द्वितीय चरण में हो रहा है। कोटेदार द्वारा कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से एक या दो किलो कम देकर घटतौली की गई है। विक्रेता द्वारा अन्योदय कार्डधारकों हेतु चावल 07.50 कुंतल 15 बोरी में एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों हेतु 34.50 कुंतल 69 बोरी में अर्थात कुल 42 कुंतल खाद्यान्न को वितरित नहीं करते हुए खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई है। इसके लिए दोषी प्यारेपुर के कोटेदार वंशराज के विरुद्ध तहरीर देकर पूर्ति निरीक्षक प्रवीण गुप्ता ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराया। बहरियाबाद एसओ संदीप कुमार ने बताया कि कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





