-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
महिला की मौत,गुस्साएं ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर काटा बवाल

महिला की मौत पर गुस्साएं ग्रामीणों ने नर्सिंग होम पर काटा बवाल

बहरियाबाद(गाजीपुर) ।थाना क्षेत्र के कछुआ रायपुर बाजार स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में आपरेशन के लिए भर्ती महिला की मौत के बाद मंगलवार की सुबह परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को नर्सिंग होम के सामने रखकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस के साथ ही उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची । चिकित्सकों की टीम ने नर्सिंग होम में भर्ती तीन मरीजो को जिला अस्पताल भेजने का निर्देश दिया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि सोमवार की सुबह दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के तिरछी गांव निवासी अनीस चौहान अपनी पत्नी रेखा चौहान (24) का बच्चेदानी के आपरेशन के लिए बहरियाबाद के कछुआ रायपुर बाजार स्थित मौर्य सौरभ नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। नर्सिंग होम संचालक लाल जी मौर्या ने अनीस को बताया कि शाम को वाराणसी से चिकित्सक आएंगे और इनका आपरेशन होगा। देर शाम तक जब चिकित्सक नहीं पहुंचे तो संचालक ने खुद ही रेखा को आपरेशन थियेटर में ले गये और संचालक कुछ ही देर बाद बाहर आकर अनीस से बताया कि उनकी पत्नी का पेट चीरकर ही आपरेशन करना पड़ेगा। यह कहकर वह आपरेशन थिएटर में चला गया। कुछ देर बाद उसने ने बताया कि रेखा की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में मनबढ़ संचालक परिवार के लोगों को साथ लेकर आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई लेकर चला गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को देखते ही उपचार करने से मना कर दिया था। इतना ही नही चिकित्सकों ने नर्सिंग होम संचालक को कड़ी फटकार भी लगाई। पति अनीस चौहान के गिडगिडाने पर चिकित्सकों ने रेखा को भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया। जिसकी रात लगभग दस बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मौका पाकर नर्सिंग होम संचालक वहां से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश भी की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजन शव लेकर मृतका के मायके बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकबेनी रामपुर चले आए। मंगलवार की सुबह गुस्साएं ग्रामीण नर्सिंग होम पर पहुंचे। जहां शव रखकर नर्सिंग होम संचालक लाल जी मौर्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे । इस घटना के बाद वहां आस पास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची । आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ नर्सिंग होम के अंदर घुसकर कुछ कर पाती , मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को सम्भाल लिया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा- बुझाकर नर्सिंग होम से बाहर निकाला । घटना की जानकारी होने पर दोपहर उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसडी. वर्मा तथा मिर्जापुर के प्रभारी क्षेत्राधिकारी डा. एके राव की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए शव का निरीक्षण किया। बताते है कि मृतका के दो दांत टूटा हुए थे। शव के सीने पर नीला निशान पड़ा था। चिकित्सकों ने शरीर के पिछले हिस्से में रीढ़ का भी निरीक्षण किया। उसके बाद नर्सिंग होम का मुआयना करने के साथ ही पहले से ही भर्ती तीन अन्य महिलाओं से पूछताछ की। जिनका तीन से पांच दिनों पूर्व बच्चेदानी/ अपेंडिक्स का आपरेशन किया गया था। जिनकी जांच-पड़ताल कर दौरान तीनों मरीजों की स्थिति ठीक होने की बात कहते हुए सभी को जिलाअस्पताल रेफर करने को कहा। मामला शांत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इस संबंध में उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आपरेशन के लिए बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद महिला कार्डियक अरेस्ट में चली गई। जिस कारण नर्सिंग होम संचालक ने सीपीआर किया। जिससे सीने पर अधिक बल पड़ने के कारण सीने की हड्डी टूट गई, जो सम्भवतः फेफड़े में धंस गई होगी। ऐसा कभी-कभी हो जाता है। मरीज को बचाने का सम्भवतः पूरा प्रयास किया गया होगा। उन्होंने कहा कि सम्बंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति अनीश चौहान ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ तहरीर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नर्सिंग होम संचालक की तलाश कर रही है। -
भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच

जिलाध्यक्ष सुनील राम के साथ भारत जोड़ो यात्रा के लिए सैकड़ो कांग्रेसियों ने किया दिल्ली कूच

गाज़ीपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को दिल्ली के लोनी बॉर्डर से निकल रही है। जिस में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों का एक दल बीते सोमवार की शाम बस और निजी वाहनों से दिल्ली कूच कर गया है। आज यह सभी कांग्रेस जन राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शरीक होंगे और उत्तर प्रदेश से हरियाणा बॉर्डर तक पैदल अपनी सहभागिता देंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि राहुल गांधी जी की यह भारत जोड़ो यात्रा अभूतपूर्व है और इस यात्रा से देश में परिवर्तन की बयार बह चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हम लोग इस यात्रा का स्वागत कर उनके साथ शरीक होंगे।
गाज़ीपुर से यात्रा में शरीक होने के लिए जाने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राम, रविकांत राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र जी, प्रमिला देवी, संदीप विश्वकर्मा, आशुतोष गुप्ता, हामिद अली, सुमन चौबे, महबूब निशा, दिव्यांशु पांडे, सुधांशु त्रिवेदी, शशिभूषण राय, ओमप्रकाश राजभर, आलोक यादव, उमाशंकर सिंह, फौजी देवेंद्र सिंह, शशिभूषण राय, मोहन चौहान, कैलाशपति कुशवाहा आदि सैकड़ों की संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने के लिए निकले ।
-
किसानों से डीएम ने की बातचीत फिर दिया धान क्रय केंद्र के प्रभारी को निर्देश



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने राजकीय धान क्रय केंद्र जंगीपुर का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय विक्रय रजिस्टर को चेक किया तथा केंद्र पर कार्य में धीमे प्रगति पाये जाने पर केंद्र प्रभारी शिव प्रकाश भारती को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अपने कार्य के गति को बढ़ाएं तथा धान क्रय सेंटर को प्रातः 9 बजे खोलकर नापतोल शुरू कर दिया जाय। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की और उनके समस्याओ एवं नापतोल के बारे में पूछा तो जवाब संतोषजन पाया गया। उन्होने केंद्र पर किसानों के लिए बैठने एवं पानी पीने की सुविधा का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर 25 प्रतिशत किसान 20 कुंटल से नीचे वाले हैं। जिलाधिकारी ने धान वजन मशीन पर धान रखकर एवं धान मापन यंत्र का भी निरीक्षण। इस केंद्र पर 3375 बोरी अवशेष बचे हुए है। बताया गया कि धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2040 एवं प्रति कुन्टल एवं ग्रेड ए 2060 प्रति कुन्टल है। इस अवसर पर खाद्य्य विपरण अधिकारी रतन कुमार शुक्ला एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
मुख्तार को फिर होना होगा पेश

गाजीपुर। मंगलवार को बहुचर्चित उसरी चट्टी घटना के मामले में वादी मुकदमा मुख्तार अंसारी की पेशी नही हो सके। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के फिजिकल पेश नहीं होने का कारण बंद लिफाफा में कोर्ट के पास मौजूद है। एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी को फिजिकल तौर पर 10 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि चर्चित उसरी कांड में मुख्तार अंसारी को मंगलवार को गवाही के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होना था। वहीं मंगलवार को उसरी कांड के चश्मदीद गवाह तौकीर अहमद की गवाही हुई है। जानकारी के अनुसार गवाह ने कोर्ट से कहा कि हमने घटना को देखा है, उस दौरान तबातोड़ फायरिंग हुई थी। गवाह ने कहा घटना का प्रूफ नहीं है लेकिन घटना मेरे आंखों के सामने हुई है।
-
मिश्रा गुट के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को झटका, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (मिश्रा गुट) के चेयरमैन बालेन्द्र त्रिपाठी ने सोमवार की देर शाम संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे संगठन को जोरदार झटका लगा है। बालेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अपनी जायज मांगों को सरकार से लेकर ही रहेंगे। चाहे उसके लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े। उन्होंने आह्वान किया कि किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूरे प्रदेश में हमारे फेडरेशन की स्थिति काफी मजबूत है। सरकार अपनी हठ धर्मिता को छोड़ कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ते, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना, वेतन विसंगतियों आदि के निस्तारण के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा गया था। सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार के निर्णयों के बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों सहित पुरानी पेंशन का हक छीन लिया है।
13 को होगा जिला इकाई का चुनाव
राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा तथा यूपी फेडरेशन मिनिस्ट्रीयल के पुनर्गठन/चुनाव 13 जनवरी को साढ़े ग्यारह बजे से जिला पंचायत (सिद्धेश्वर प्रसाद मेमोरियल हॉल), में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा के संयोजक बालेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव के अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, सहित समस्त कार्यालयाध्यक्ष और अध्यक्ष / मंत्री, शाखा घटक को उपलब्ध कराई गई है। -
आंगनवाड़ी केन्द्रों की हुई छुट्टी

गाजीपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया है कि जिलाधिकारी के आदेश पर 2 जनवरी 2023 से जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों को शीतलहर एवं ठण्ड के प्रकोप को देखते हुये 15 जनवरी 2023 तक तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। इस छुट्टी में सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र पर ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री अपने केन्द्र पर उपस्थित रहते हुये पोषण ट्रैकर पर नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा ऑगनवाड़ी कार्यकर्त्री, मिनी ऑगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर पर आधार सत्यापन, ड्राई राशन, वजन तथा गृह भ्रमण सहित सामुदायिक गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जायेगा।
-
4 जनवरी को होगा कंबल वितरण

गाज़ीपुर। ज्वाइंट मेडिकल फोरम के बैनर तले चार जनवरी को लंका मैदान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिकारी आर्यका अखौरी करेंगी। ज्ञात हो कि ज्वाइंट मेडिकल फोरम जिले की एलोपैथिक, डेन्टल, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथिक एवं दवा प्रतिनिधियों का सामुहिक संगठन है। यह संगठन अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जन-कल्याण के क्षेत्र में भी अपनी सतत भूमिका का बखूबी निर्वहन करता आ रहा है।फोरम के सचिव डॉ जेके यादव ने बताया कि बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए संगठन ने गरीबों में कंबल वितरित करने का निर्णय लिया है। लंका मैदान में आये प्रत्येक जरूरतमंद को कंबल दिया जाएगा।जिससे वह इस हाड़कपाती ठंड से अपने आपको बचा सकें।
-
नगर पालिका ने दिया आश्रम को तोहफा

नए वर्ष के प्रथम दिन नगर पालिका ने एक और दिया तोहफा, आर0ओ0 वाटर प्लान्ट का किया लोकार्पण


गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा नए वर्ष 2023 के प्रथम दिन पवहारी बाबा के आश्रम पर लगाए गए आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण बिहारी राय, काशीक्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर पालिका की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं डा0 शकुन्तला राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि निश्चित रूप से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थल पवहारी बाबा के आश्रम पर आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर की स्थापना कराकर यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुगण एवं इस आश्रम के महन्त अमरनाथ तिवारी की प्रेरणा से जो सुविधाएं प्रदान की गयी है वह स्वागत योग्य है। नगर पालिका परिषद लगातार अच्छे-अच्छे जनहित के कार्यों पर ध्यान देती रही है।
सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज नए वर्ष के प्रथम दिन एक ऐसे स्थान पर एक अच्छे कार्य के लोकार्पण में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जहाँ स्वामी विवेकानन्द जैसे महान विभूति भी यहाँ पर काफी दिन प्रवास कर महन्त पवहारी बाबा के सानिध्य में रहकर ज्ञान अर्जित किए। सरिता अग्रवाल ने कहा कि आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर लगाने हेतु निश्चित रूप से यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुगण, क्षेत्रवासीगण, यहाँ के पुजारी एवं सन्त महात्माओं की प्रेरणा मिली है जिससे यह कार्य सम्पन्न हो सका है। शकुन्तला राय ने पवहारी बाबा के विषय में प्रकाश डालते हुए अपना अनुभव साक्षा किया एवं नगर पालिका द्वारा लगाए गए आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह आर0ओ0 वाटर प्यूरीफायर 150 लीटर फिल्टर पानी प्रतिघंटा की क्षमतायुक्त है एवं एक समय मे 500 लीटर पानी की क्षमता व 500 लीटर पानी स्टोरेज का टैंक लगाया गया है जिससे आमलोगों एवं यहाँ पर आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। महन्त अमरनाथ तिवारी ने भी नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को इस अच्छे कार्य के लिए बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद अनिता देवी एवं संचालन अजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, निखिल राय, सभासद/प्रतिनिधि अजय राय दारा, कमलेश बिन्द, शेषनाथ यादव, अमरनाथ दुबे, समरेन्द्र सिंह, दिग्विजय पासवान, रूपक तिवारी, विनोद कुशवाहा, शिवचन्द गुप्ता, उपेन्द्र सिंह, रामशरण सिंह (पूर्व प्रधान), गामा प्रजापति, साहब सिंह यादव, कैलाश गुप्ता, मिन्टू सिंह, मुन्ना सिंह, गजेन्द्र सिंह, लालजी प्रजापति, हीरा प्रजापति, शिवगोविन्द राय, राजेन्द्र सिंह, रमेश यादव, गिरिशचन्द्र, प्रमोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
-
जिले में धारा 144 लागू

गाजीपुर। आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा एक जनवरी नव वर्ष, मकर संक्रांति, होली और हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा- 2023 को देखते हुए लागू की जाती है। परीक्षाएं एवं त्यौहारों को सकुशल एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने तथा शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना आवश्यक है। जिसको लेकर अरूण कुमार सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये आगामी परीक्षा व त्यौहारों को शान्तिपूर्ण, स्वतंत्र निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने तथा जन-जीवन एवं निजी/लोक सम्पत्ति की हानि एवं दंगा, बलवा के निवारण के उद्देश्य से जनपद के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निम्नलिखित निषेधाज्ञा जारी किया। उक्त आदेश जनपद गाजीपुर सीमा क्षेत्र में 30 दिसम्बर 2022 से तीन माह तक अथवा इसके पूर्व जब तक इस आदेश को वापस न ले लिया जाय, प्रभावी रहेगा। अपर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुद्रा से मुद्रांकित होकर वर्ष 2022 की माह दिसम्बर की 30 तारीख को जारी किया गया।
-
डीएम के आदेश पर 14 जनवरी तक स्कूलों की हुई छुट्टी


गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के निंयत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी 2023 तक धोषित किया गया है। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।





