-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
बैठक में डीएम अधिकारियों पर क्यों हुई नाराज



गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नगर पालिका जमानियॉ को कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण एवं अधि0 अधिकारी नगर पालिका परिषद को कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर वसूली में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने ने निर्देश दिया कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कराये जाने वाले कार्यो हेतु पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य करायी जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।
-
रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ विद्यालय के वार्षिकोत्सव का आयोजन




गाजीपुर। लुदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन मंगलवार को इस संस्था की स्थापक प्रेरित रानी धर्म समाज की शताब्दी वर्ष के रूप में गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक आदि के माध्यम से किया गया, जिसका शीर्षक था अनुकम्पा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ0 यूजीन जोसेफ, प्रेरित रानी धर्म समाज की अध्यक्षा श्रुति, संस्था के शिक्षा सचिव वेन्डिक्टा, नेहा, एजुकेशन कोआर्डिनेटर तथा संस्था के प्रबन्धक प्रीति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया गया। छात्राओं द्वारा ईश्वर को समर्पित प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सिस्टर अल्फोन्सा द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान तिलक एवं बैज लगाकर तथा पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात् वार्षिकोत्सव में पधारे जन-जन के स्वागत हेतु छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ‘अतिथि देवा भवः’ तत्पश्चात फादर बोडविग के जीवन पर आधारित अनुकम्पा से प्रेरित नृत्य नाटिका, उत्सव नृत्य, स्वास्थ्य ही धन है, अमृत महोत्सव एवं शास्त्रीय नृत्य, नारी सशक्तीकरण, नौ रस, सेना के सम्मान में श्रद्धांजली, वन्दन नृत्य, उत्तर-दक्षिण का विन्यास, कव्वाली, वालीवुड डान्स तथा संकल्प डान्स आदि रंगारंग विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।



स्कूल की प्रगति आख्या स्कूल कैप्टन दीप्ति तथा वाइस कैप्टन शिखा द्वारा प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में धर्माध्यक्ष डॉ यूजीन जोसेफ ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति हेतु सभी की सराहना की एवं शुभकामनाएँ दीं साथ ही बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज के प्रयासों की सराहना की। प्रेरित रानी धर्म समाज की अध्यक्षा श्रुति द्वारा कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईशा उपाध्याय, सौम्या लाल, समायरा अख्तर, श्रेया त्रिपाठी, पूजा यादव तथा हेब्सिबा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अन्त में छात्रा सना, शिवांगी प्रधान, सबा तथा वाजिदा द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर अजय, लूर्द माता चर्च, फादर आनन्द, प्रधानाचार्य सेंट जान्स स्कूल, जमीला, प्रधानाचार्या सेंट मेरी स्कूल, कॉलेज प्रबन्ध प्रीति, अन्य माध्यमिक एवं राजकीय विद्यालय से आये प्रधानाचार्यगण, शिक्षक संगठन के सदस्यगण, अन्य विशिष्ट अतिथिगण, छात्राओं के अभिभावकगण सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। -
डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर….

सहयोग एप पर जुड़ेंगी सीडीपीओ मुख्य सेविका और आंगनबाडी
आईसीडीएस डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर


गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जो अब तक मैनुअल कार्यों को अंजाम दिया करता था। लेकिन शासन के द्वारा इसे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सहयोग ऐप की लांचिंग की गई थी। जिसमें सीडीपीओ और मुख्य सेविका के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और आंगनबाड़ियों को एक साथ जोड़ कर सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए विभाग में सुधार के प्राथमिकता को लेकर कार्य करने की पहल है। जिसके तहत मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीपीओ राजेश सिंह,मंडलीय कोऑर्डिनेटर वाराणसी के अंजनी राय और यूपीटीएसयू के बुद्धदेव के द्वारा सीडीपीओ और मुख्य सेविका को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लांच किये गया ऐप के माध्यम से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं सहयोग के लिए 2 बैच में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 और 6 दिसंबर को एक बैच और 8 और 9 दिसंबर को एक बैच का प्रशिक्षण कर इस ऐप के बारे में पूरे ब्लॉक के मुख्य सेविका और सीडीपीओ को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से पहले जो निरीक्षण कागजों पर होता था। अब वह निरीक्षण ऐप पर होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सीडीपीओ और मुख्य सेविका को किस तरह से कार्य करना है इसको लिए ट्रेंड करना है। इसके बाद सीडीपीओ अपने परियोजना के मुख्य सेविका को और मुख्य सेविका अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ियों को इस ऐप के माध्यम से जोड़ेंगी। मासिक भ्रमण की तैयारी का कार्यक्रम भी तय करेंगी। जिसके बाद सीडीपीओ और सुपरवाइजर केंद्रों पर जाकर सहयोगात्मक परीक्षण करेंगी।
आज के इस प्रशिक्षण में सैदपुर, सदर, शहर, मोहम्दाबाद, जमानिया, करंडा, कासिमाबाद और भदौरा की समस्त सीडीपीओ और मुख्य सेविका के साथ ही भदौरा के बीओसी अमजद खान और बाराचवर के बीओसी विवेक सिंह मौजूद रहे।
-
सात गिरफ्तार, तीन फरार


गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 17484 रुपया बरामद किया गया। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 विकास सिंह ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर ताड व आंवले का बगीचा वहद ग्राम मसोन से 7 जुआरियो को 610 रुपया माल फड, 17484 रुपया, एक प्लास्टिक की तिरपाल, एक गमछा, ताश की दो गड्डी खुली हुई, दो गड्डी पैक्ड, एक अपाचे मोटरसाईकिल और 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। मौके से जुआ खेलवाने वाले योगेश राय उर्फ पिन्कू राय पुत्र गोविन्द राय निवासी नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया व एक अन्य अभियुक्त रोहित कुमार राय पुत्र विनोद कुमार राय निवासी नरायनपुर थाना नरही जनपद बलिया भागने में कामयाब रहे।
-
बाबा साहब के आदर्शों पर एकजुट होकर चलने की है जरूरत

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि सभा


गाज़ीपुर। मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। स्थानीय लंका कचेहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ और नेताओं के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके सिद्धांतो को आत्मसात कर बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समाज की बेहतरी तय की जा सकती है। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब ने हमेशा गरीबों, दलितों, पिछड़ों के उत्थान की बात की।संविधान निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, । इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि आज देश बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते से भटक गया है, संविधान को ताक पर रखकर और समाज को जाति व धर्म की राजनीति करके मौजूदा योगी मोदी की सरकार काम कर रही है, आज हम सबको एकजुट होकर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की जरूरत है और देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है, आज जरूरत है कि बाबा साहब की कांग्रेस पार्टी के साथ जनहित में जुटकर उसके हाथों को मजबूत किया जाए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य डॉक्टर जनक कुशवाहा ,अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील साहू ,फरिंदर राय, मनीष कुमार राय, सतीश उपाध्याय, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, एवं संदीप विश्वकर्मा, उमाशंकर सिंह, शशिभूषण राय, अनुराग पांडे, अवधेश साहू , दिवाकर तिवारी, मनोज कुमार, कैलाश कुशवाहा विनोद सिंह अवधेश पांडे आदि लोग मौजूद थे ।
-
आज भीमराव अम्बेडकर का संविधान खतरे में है: जिलाध्यक्ष


गाजीपुर। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वह एक विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज और राजनीति में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों और मजदूरों को मानवीय अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने जीवन पर्यन्त दलितों की मुक्ति एवं सामाजिक समता के लिए संघर्ष किया। कहा कि आज भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही है। आज न्यायपालिका, चुनाव आयोग और प्रेस कोई स्वतंत्र नहीं रह गया है। उन्होंने मैनपुरी और रामपुर लोकसभा के चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग और सरकार की तानाशाही रवैए की चर्चा करते हुए कहा कि आज मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। सरकार लोगों की मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। भाजपा सरकार संविधान की भावनाओं से खेलने का काम कर रही है।वर्तमान भाजपा सरकार अपने हित में संविधान को तोड़ने मरोड़ने का काम कर रही है। संविधान की रक्षा के लिए हमें हर स्तर पर संघर्ष करने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी, रविन्द्र प्रताप यादव, विजय शंकर यादव, दिनेश यादव, डॉ समीर सिंह, सदानंद यादव, रमेश यादव, बलिराम यादव, नन्हें, अश्वनी यादव, अनिल यादव, मोहन रावत, राजदीप रावत, सुनील यादव, पूजा गौतम, रीना यादव, चन्द्रिका यादव, विशाल मद्धेशिया, शेर अली राईनी, सुग्गु यादव, कंचन रावत, रामनगीना यादव, छन्नू यादव आदि उपस्थित थे। इस गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। -
बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर छात्रों ने किया गोष्ठी का आयोजन

छात्रो ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस


गाजीपुर। भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर के आदर्श इंटर कालेज में मंगलवार को भीम राव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित किया गया। अभाविप अपने स्थापना काल 1949 से समरसता का भाव लेकर समाज को समरस बनाने का संकल्प लिया हैं। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री सौम्या विश्वकर्मा ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष को याद किया। कहा कि बाबा साहेब ने कठिन दौर में अपने परिश्रम से समाज में अपने आप को स्थापित किया। कॉलेज प्राचार्य नें संबोधन में कहा की हम सब को बाबा साहेब के आदर्श पर चलकर समाज को एकत्रित करने की आवश्यकता है, ऐसा होने पर ही समरसता का संकल्प पूरा होगा। विपुल ने बाबा साहेब के संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के समय में जिस तरह से समरसता का भाव समाज को परिवर्तित कर रहा है, आने वाले समाज में छुआ छूत समाप्त हो जायेगा। इस अवसर पर सारंग राय, शिवांशु शुक्ला, मनीष ठठेरा, शाश्वत सिंह, ईशान पॉल, आदर्श एवम् विद्यालय के समस्त शिक्षक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -
डीएम ने मुखबिर को अलर्ट मोड में रखने का दिया निर्देश



गाजीपुर। ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की उपस्थित मे सोमवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना पर विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अर्न्तविभागीय सहयोग के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना में एल ई डी वैन, वाल पेन्टिग, एंव अन्य सहयोग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी एंव अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर एंव चैत्र नवरात्र के दिन जनपद में नुक्क्ड़ नाटक, मैजिक शो, लीगल अवेयरनेस कैम्प, अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दिया। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत निदेशालय महिला कल्याण द्वारा निर्धारित आनलाइन स्प्रेडशीट पर सूचना अपडेट करने हेतु अर्न्तविभागीय सहयोग पर चर्चा की गयी जिसमें बताया गया कि आज तक की स्प्रेडसीट अपडेट है। जिलाधिकारी ने महिला कल्याण से सम्बन्धित समस्त योजनाओ को समस्त विभागो से इकठ्ठा कर ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प के माध्यम से महिलाओ एंव बालिकाओ को जागरूक करने का निर्देश दिया तथा कहा कि ग्राम स्तर पर लगाये गये कैम्प में पुलिस विभाग की उपस्थित अवश्य रहे, इसके लिए जहां जहां कैम्प का आयोजन हो वहा पुलिस विभाग को अवश्य सूचित किया जाये।


उन्होने जनपद मे एन्टी रोमियो स्क्वायर्ड की सक्रियता की जानकारी ली तथा एण्टी रोमियो स्क्वायर्ड को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु समस्त ब्लाको मे महिला शक्ति केन्द्र द्वारा समूह की महिलाओं एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षिकाओं को भ्रूण हत्या रोकथाम के लिए जागरूक करने के साथ डायग्नोस्टिक सेन्टर पर जांच कर यह पता लगाया जाये की कही यहा लिंग परिक्षण तो नही हो रहा है, इसके लिए लोगो मे प्रचार-प्रसार के साथ मुखबिर को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने ड्राप आउट किशोरियों के चिन्हिकरण व उनके अभिभावको को उनकी शिक्षा पूरी करने हेतु अभियान चलाकर व ड्राप आउट किशोरियों की शिक्षा को नियमित करने पर चर्चा की गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समेकित बाल संरक्षण योजनान्तर्गत गठित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सेवा योजना कोविड-19 , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पान्सरशिप कार्यक्रम मे चयनित बच्चो हेतु जिला समिति द्वारा अनुमोदन की समीक्षा, किशोर न्याय बोर्ड मे लंबित केसो की समीक्षा, बाल विवाह की घटना एंव रोक थाम एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही समस्त योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुचाने का निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि समस्त विभाग आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए प्रत्येक पात्रो को योजनाओ का लाभ देते हुए शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करें। बैठक के अन्त मेे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव समस्त समिति के सदस्यो ने ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘‘ योजनान्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ राइफल क्लब से किया। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी, समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
-
मनाया गया विजय दिवस

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने मनाया विजय दिवस।



गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लालादरवाजा पावर हाउस पर सोमवार को एक बैठक किया, जिसमे विद्युत कर्मियों की पूरी मांग सरकार द्वारा मान लिए जाने की खुशी में विजय दिवस कर्मचारियों संग मनाया गया। जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि तानाशाह चेयरमैन एम देवराज के खिलाफ और संविदा कर्मियों को नियमित करने, अभियंताओ के शोषण के खिलाफ संघर्ष समिति के आह्वान पर विशाल कार्यक्रम करके ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार सचिव के हस्तक्षेप के बाद हम लोगों ने अपने कार्यक्रम अगले 15 दिनों के लिए स्थगित किया है। अगर इस समझौते का अमल नहीं किया गया तो एक बार पुनः नई ऊर्जा के साथ समस्त विद्युत कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि 5 दिनों तक पूरे जनपद के विद्युत कर्मियों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए विशाल मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वह बिजली कर्मी का उत्पीड़न बंद करें और सारी सेवा संस्था को यथावत जारी रखा जाए। अगर किसी भी प्रकार से विद्युत कर्मियों को ऊर्जा प्रबंधन के तानाशाही षड्यंत्र से कुचलने का प्रयास किया गया तो पूरे प्रदेश में इससे भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया जाएगा। इस मौके पर सह संयोजक अभिषेक राय,सह संयोजक मिथिलेश यादव, इंजीनियर मनीष कुमार, इंजीनियर संजय सिंह, उपखंड अधिकारी मिठाई लाल, अधिकारी प्रमोद यादव, अवर अभियंता रमेश मौर्या, अवर अभियंता योगेंद्र प्रसाद दानी, अजय विश्वकर्मा,कपिल गुप्ता,विनय तिवारी, गोविंद कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, बद्री, अशोक ,अनीश सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे सभा का संचालन विजय शंकर राय ने किया। -
निजी अस्पतालों में भी आरक्षित हैं डेंगू मरीजों के लिए बेड


गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा जनपद के समस्त निजी नर्सिंग होम/निजी चिकित्सक एवं प्राइवेट पैथोलॉजी को मिलाकर किट के द्वारा जॉचे गए संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या 4531, किट द्वारा किसी भी मरीज को डेंगू धनात्मक पाए गए मरीजों की संख्या-234 एवं अब तक पुष्टि हेतु आईएमएस बीएचयू भेजे गए संदिग्ध डेंगू के सैंपल-234, परिणाम प्राप्त-234, परिणाम प्रतिक्षित-00, डेंगू पॉजिटिव की संख्या-136 अन्य जनपद के 5, नेगेटिव 66, अन्य जनपदो से सूचित की संख्या 29 एवं जनपद के डेंगू धनात्मक मरीजों की संख्या 165 है। उन्होने बताया कि जनपद में डेंगू तथा अन्य मच्छर जनित बीमारियां पूरी तरह नियंत्रण में है। डेंगू के उपचार हेतु जिला अस्पताल में 25 बेड है जिसमें भर्ती मरीजो की संख्या 2 है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 बेड आरक्षित किए गए जिसमे से भर्ती संदिग्ध डेंगू मरीजों की संख्या शून्य, है। निजी अस्पतालों में डेंगू हेतु आरक्षित बेड की संख्या-32 है। डेंगू के उपचार हेतु सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में किसी भी बुखार पीड़ित को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। डेंगू से प्रभावित ग्रामो में मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा भ्रमण कर मौके पर ही बुखार पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी बुखार पीड़ित को घबराने की कतई आवश्यकता नही है। अन्य वायरल बीमारियों में भी प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है, अतः प्लेटलेट्स की कमी होना डेंगू होना नहीं है। बुखार के मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। बुखार के उपचार हेतु अनाधिकृत चिकित्सक अथवा स्वयं उपचार नहीं करें। अब तक प्राप्त 165 डेंगू धनात्मक मरीज उपचार के उपरान्त स्वस्थ होकर स्वास्थ्य लाभ कर रहे है। इन 165 मरीजों में से 49 मरीज अन्य प्रदेशों अथवा जनपदों से बीमारी के उपरान्त जनपद में आए थे जो जॉच में डेंगू धनात्मक पाए गए। इसमें से अधिकांश मरीज उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर अपने कार्यस्थल के प्रदेशों तथा जनपदों में वापस जा चुके हैं। सभी मरीजों का नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है तथा प्रभावित ग्राम/मोहल्ले में तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। इन ग्रामो/मोहल्लो में साफ-सफाई तथा कीटनाशकों हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।





