-
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।
समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। -
वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल
सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन
गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।
वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी। उसके पश्चात् कक्षा PG से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए।

कक्षा 1 से 5 में निशांत राय ने 99 9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार राय व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं।


इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



-
12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन



गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।
-
राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। -
डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
-
लौहपुरुष के जयंती पर होगा 100 गावों में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम



गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर 100 गांव मे रन फार यूनिटी कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु तैयारी बैठक विकास भवन कार्यालय में शनिवार को सम्पन्न हुआ। बैठक में उन्होने उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियो को उनके कार्याे तथा दायित्वो का बोध कराते हुए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि 31 अक्टूबर, 2022 को भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश शासन स्तर से प्राप्त है। जो जनपद के समस्त तहसीलो एवं सभी विकाखण्डो मे राष्ट्रीय एकता दिवस 2022 पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जायेगा। राईफल क्लब सभागार से रन फार यूनिटी का आयोजन किया जायेगा जो नेहरू स्टेडियम गोराबाजार पर जाकर समाप्त होगी। नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल पर आधारित पुस्तको की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी, कार्य एवं दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। बैठक मे एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर यादव, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी, जेलर राकेश कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव, सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य अधिकारी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
-
15 नवंबर तक पूर्ण कराएं निर्माणाधीन गोदाम:डीएम



गाजीपुर। आगामी धान खरीद वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जनपद में धान खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, सचिव, कृषि उत्पादन मंडी समिति, जंगीपुर, डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, जिला प्रबन्धक, पी0सी0एफ0 एवं पी0सी0यू0, गाजीपुर तथा गाजीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। आगामी धान खरीद हेतु जनपद को कुल 122 क्रय केन्द्र खोले जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। गतवर्ष जनपद में कुल 131 क्रय केन्द्र संचालित थे। गतवर्ष विपणन शाखा के संचालित 31 केन्द्रों के सापेेक्ष इस वर्ष 31 क्रय केन्द्र, पी0सी0एफ0 के 15 केन्द्रों के सापेक्ष 14 केन्द्र, पी0सी0यू0 के 40 केन्द्रों के सापेक्ष 10 केन्द्र, भारतीय खाद्य निगम के 01 केन्द्र के सापेक्ष 01 केन्द्र, कुल 56 केन्द्र अनुमोदित हुए हैं। जिलाधिकारी द्वारा सभी एजेन्सियों को गतवर्ष संचालित केन्द्रों का प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। सचिव मंडी समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 65 पॉवर डस्टर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 65 पॉवर डस्टर तथा एनॉलिसिस किट शीघ्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।
चावल मिलों का पंजीयन/सत्यापन के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद स्थित क्रियाशील कुल 53 राइस मिलों में से 38 राइस मिलों में ब्लेन्डर व सार्टेक्स उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा सभी ब्लेन्डर एवं सार्टेक्सयुक्त मिलों का गहन परीक्षण कराते हुए केन्द्रों से मिलों का सम्बद्वीकरण प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। भण्डारण व्यवस्था के सम्बन्ध में डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में निगम के पास देवकठिया 10000 मी0टन नियमित भण्डारण क्षमता उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गतवर्ष लगभग 18000 मी0टन अतिरिक्त भण्डारण क्षमता सृजित करते हुए सी0एम0आर0 का भण्डारण कराया गया था। यूसुुफपुर मंडी परिसर में एस0डब्लू0सी0 द्वारा 5000 मी0टन का गोदाम निर्माणाधीन है। निर्देशित किया गया कि गतवर्ष के सभी गोदामों का शीघ्र चिन्हांकन करते हुए यूसुफपुर मंडी में निर्माणाधीन गोदाम को 15 नवम्बर, 2022 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। -
शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के सभी स्टाफ का रोका वेतन



गाजीपुर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव द्वारा शनिवार को स्वयं शिक्षा क्षेत्र जमानियाँ के प्राथमिक विद्यालय सरैया एवं कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर, क्षेत्र रेवतीपुर के प्राथमिक विद्यालय रमवल, उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवल व कन्या कम्पोजिट विद्यालय सुहवल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सरैया क्षेत्र जमानियाँ पर श्वेता राय स0अ0, मनीषा शर्मा स0अ0 बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पायी गईं। उक्त दोनों अध्यापिकाओं का अनुपस्थित तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 120 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष 28 छात्र उपस्थित पाये गये, जो कि अत्यन्त ही न्यून है, जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी देते हुए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर क्षेत्र जमानियाँ के निरीक्षण में सभी स्टाफ उपस्थित पाये गये तथा विद्यालय का परिवेश व छात्रों की उपस्थिति सन्तोषजनक पायी गयी। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवल क्षेत्र रेवतीपुर के निरीक्षण के दौरान 144 छात्रों के नामांकन के सापेक्ष केवल 20 छात्र उपस्थित पाये गये, जिसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को कड़ी चेतावनी देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण माँगा गया। कन्या कम्पोजिट विद्यालय सुहवल क्षेत्र रेवतीपुर निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया, जिसके लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ का निरीक्षण तिथि का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान उपरोक्त समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों सहित समस्त विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से ससमय विद्यालयों में उपस्थित होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शासन के आदेशानुसार क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न किया जाय। साथ ही साथ यह भी निर्देशित किया गया कि समस्त प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक तथा शिक्षामित्र निरीक्षण के दौरान शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यालयों की साफ-सफाई, विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत प्रेषित धनराशि को डी0बी0टी0 के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खातों में हस्तान्तरित कराये तथा शत्-प्रतिशत छात्रों का आधार पंजिकरण अनिवार्य रूप से कराया जाये, अन्यथा विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान उपरोक्त कमियों के पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए विद्यालय के स्टाफ व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगें।
-
डेंगू के बीमारी से बचना है तो करें यह काम

गाजीपुर। जनपद में डेंगू से बचाव हेतु सभी चिकित्सालय को सतर्क रखा गया है। इस क्रम में विगत दिनों राजकीय चिकित्सालय एवं निजी पैथोलॉजी से डेंगू संदिग्ध मरीजों के सैंपल नियमानुसार पुष्टि हेतु आई०एम०एस०बी०एच०यू प्रेषित किए जा रहे हैं। अब तक भेजे गए 82 सैंपल में से 75 के परिणाम प्राप्त हो गए हैं, जिसमें जनपद के 50 रोगियों में डेंगू धनात्मक की पुष्टि हुई है। सभी मरीज उपचार के पश्चात स्वस्थ हैं। जनपद के बाहर के चिकित्सालयों में उपचार हेतु गए मरीजों में से 19 मरीजों के डेंगू धनात्मक होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 69 मरीज डेंगू धनात्मक पाए गए हैं। सभी मरीजों की स्वास्थ्य के निरंतर निगरानी करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है। अब 7 मरीजों के सैंपल जो कल भेजे गए हैं उनके परिणाम लंबित हैं। सभी चिकित्सालयों में जांच एवं उपचार के पर्याप्त व्यवस्था की गई है। त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाले जनपद वासियों की आशा के द्वारा निगरानी हेतु सभी चिकित्सा अधीक्षक को पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है कि यदि किसी भी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण प्रतीत हो तो उनको तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संदर्भित किया जाए। आम जनता से भी अपील है की डेंगू के लक्षण जिसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द और उल्टी आदि की शिकायत हो तो घबराएं नहीं अति शीघ्र नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराए। प्लेटलेट्स का कम होना डेंगू का कोई लक्षण नहीं है अन्य वायरल बीमारियों में भी प्लेटलेट्स कम हो सकता है जोकि बीमारी दूर होने से अपने आप बढ़ जाता है। आम जनता से यह भी अपील है कि पूरे दिन अपने शरीर को ढक कर रखें तथा घरों के अंदर तथा आसपास कहीं भी किसी भी प्रकार के बर्तन, टायर, ट्यूब, कंटेनर, प्लास्टिक के सामान कूलर फ्रिज के कंडेंसेशन प्लेट में पानी इकट्ठा ना होने दें तथा उनकी नियमित सफाई करें। याद रखें डेंगू फैलाने वाले मच्छर हमारे घरों के अंदर अंधेरे वाली जगह में ही रहते हैं और दिन में काटते हैं। यदि किसी को भी बुखार हो वह दिन में भी मच्छरदानी लगाकर सोए एवं पर्याप्त मात्रा में सुपाच्य भोजन करें। डेंगू के उपचार हेतु कोई विशेष दवा अथवा वैक्सीन नहीं है सिर्फ बुखार कम करने के लिए पैरासीटामोल का चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार प्रयोग करना चाहिए। डिस्प्रिन अथवा आईबीब्रुफेन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। डेंगू स्वतः एक सप्ताह में ठीक हो जाने वाली बीमारी है। अत्यधिक प्रसार वाले जनपदों-प्रयागराज जौनपुर वाराणसी लखनऊ आदि की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
-
डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग किया गंगा घाटों का निरीक्षण, दिया निर्देश




गाजीपुर। बता दें कि छठ पूजा त्यौहार को लेकर प्रशासन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने अधिकारियों संग ददरी घाट, साईं मंदिर घाट, कलेक्टर घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेले के दौरान घाटों पर लगने वाले सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल से संबंधित जानकारी ली और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव सिंह, नगर पालिका ईओ लालचन्द सरोज और सदर तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



-
लाखों रुपए से बनी एक और सड़क का हुआ लोकार्पण

नगर पालिका ने एक दिन बाद ही फिर किया 9 लाख की सड़क का लोकार्पण



गाजीपुर। नगर पालिका परिषद में एक दिन पहले ही 43 लाख के लोकार्पण के बाद आज पुनः एक और लोकार्पण किया गया है। यह लोकार्पण वार्ड नं 7 स्थित डा0 विवेकी राय के राय कालोनी में हुआ है। इस 9 लाख की लागत से बने सड़क का लोकार्पण मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय एवं न०पा०प० की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और पूरा होने से पूर्व नगर के चारो दिशाओं चाहे जमलापुर हो या गोराबाजार, चाहे कपूरपुर हो या मियांपुरा सभी तरफ नगर की सड़कों व गलियों का कार्य किया गया है और इसके अतिरिक्त जहाँ जगह मिली वहाँ गरीब जनता को ध्यान में रखते हुए आर0ओ0 वाटर प्लान्ट की स्थापना की गयी है। डोर-टू-डोर के माध्यम से नगर में कूड़ा उठाने का काम भी चल रहा है तो नगर में चारों तरफ दूधिया लाइट से नगर को रोशनी से प्रकाशमय बनाया गया है। सरिता अग्रवाल के कार्यकाल के बीच में कोरोना के कारण काफी कार्य प्रभावित हुए फिर भी कम समय में उम्मीद से बेहतर कार्य हुआ है इसके लिए हम बधाई देना चाहते हैं। सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित है और लगातार विकास के नए-नए काम की ओर बढ़ रहे हैं। हम नगर की जनता से गाजीपुर को स्वच्छ, सुन्दर एवं विकसित बनाने में सहयोग की अपील करते हैं।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वार्ड नं0 7 के राय कालोनी में परदेसी राम के मकान से हरिहर सिंह के मकान तक ढक्कनयुक्त नाली व इण्टरलाकिंग सड़क का लगभग 9 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है जिससे यहाँ की जनता को काफी सहुलियत होगी। उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर चल रहे कार्यों एवं उसमें नगारिकों से सहयोग करने की भी अपील की। अवकाश प्राप्त प्रवक्ता व्यासमुनि राय ने सरिता अग्रवाल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सरिता जी ने जिस प्रकार से नगर के विकास में चार चाँद लगाया है वह अत्यन्त ही सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष सिद्धनाथ राय ने नगर पालिका की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व में कचहरी परिसर में स्थापित अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु लगाये गये आर0ओ0 वाटर प्लान्ट एवं तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री मनोज सिंहा द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनवाने की चर्चा की एवं नगर पालिका को बधाई दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, सन्तोष जायसवाल, विजयशंकर वर्मा, बच्चा तिवारी, अमरनाथ दुबे आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन अजय गुप्ता (सोनू) व आभार प्रकाश सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा सदर के प्रभारी रामनरेश कुशवाहा, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज अकेला, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, अभिनव सिंह, निखिल राय, रेनु गुप्ता, मारकन्डेय राय, श्यामनारायण चौरसिया (बूथ अध्यक्ष), योगेन्द्र राय, राकेश चन्द्र तिवारी, उदयभान सिंह, चुन्ना राय, रामजी राय, अवधेश दुबे, ज्ञानेश्वर तिवारी, उदयशंकर सिंह, महेश राय, मोनु राय, अजय कुमार (पप्पू), नायडू, रामहरख सिंह के अलावा सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, संजय कटियार, समरेन्द्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, नेहाल भाई, नफीस अहमद, रूपक तिवारी, कमलेश बिन्द, सहबान अली, विनोद कुशवाहा, गिरधारी जायसवाल, योगेश शुक्ला, गिरधर चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, अनूप सिंह, गोपी गुप्ता, मन्नु तिवारी, संजय वर्मा आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। -
सांसद अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

सांसद अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर।सांसद अफजाल अंसारी की लखनऊ स्थित बेनामी अचल संपत्ति को जनपद पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की है। इसका बाजार मूल्य साढ़े 12 करोड़ रुपये है। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस टीम ने 17 अक्तूबर को एसपी रोहन पी बोत्रे को आख्या रिपोर्ट दी थी। इस पर उन्होंने संस्तुति दी थी। डीएम आर्यका अखौरी ने 23 अक्तूबर को कुर्की का आदेश दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को लखनऊ के जिलाधिकारी ने कुर्की का आदेश दिया। इधर लखनऊ पहुंची जनपद पुलिस टीम ने डालीबाग मुहल्ला तिलक मार्ग राममोहन राय वार्ड नंबर 15 जोन एक नियर बटलरगंज एक्सटेंशन बंधा स्थित सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी फरहत अंसारी के नाम से दर्ज भू- संपत्ति पर बने भवन को कुर्क कर लिया। इसका बाजार मूल्य 12 करोड़ 50 लाख रुपये आकी गई है। इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि अवैध ढंग से अर्जित किए गए धन से सांसद अफजाल अंसारी ने अपनी पत्नी फरहत अंसारी के नाम से दर्ज भू- संपत्ति पर भवन एवं चहारदीवारी बनवाई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई लखनऊ में जनपद पुलिस द्वारा की गई है।
-
बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
गाजीपुर। 30 अक्टूबर 2022 को 132 के वी अंधऊ, पावर हाउस से निर्गत ग्रामीण और शहरी 33 के वी महाराजगंज, जंगीपुर, कोर्ट, जखनिया तहसील, मरदह पंप कैनाल, 10 mva 2 , हंसराजपुर ,रौजा, 10 mva -I , पारा, प्रकाश नगर, जखनिया की सप्लाई 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। समय परिवर्तन भी हो सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाजीपुर एल के प्रजापति द्वारा दी गई है। -
बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
गाजीपुर। 30 अक्टूबर 2022 को 132 के वी अंधऊ, पावर हाउस से निर्गत ग्रामीण और शहरी 33 के वी महाराजगंज, जंगीपुर, कोर्ट, जखनिया तहसील, मरदह पंप कैनाल, 10 mva 2 , हंसराजपुर ,रौजा, 10 mva -1, पारा, प्रकाश नगर, जखनिया की सप्लाई 10 बजे से 1 बजे तक विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। समय परिवर्तन भी हो सकता है। अपरिहार्य कारणों से शट डाउन निरस्त भी हो सकता है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी ट्रांसमिशन गाजीपुर एल के प्रजापति द्वारा दी गई है। -
छठ त्यौहार को लेकर घाटों का निरीक्षण करने पहुंची डीएम, दिया निर्देश



गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शहर के ददरी घाट, चीतनाथ घाट, छोटा महादेव मन्दिर के पास घाटो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया साथ ही घाटो पर लगाये गये नाविको एवं गोताखोरो का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया कि सभी घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने तथा सभी घाटो पर साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाये जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो।
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय। घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाये। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी, सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, तहसीलदार सदर एवं अन्य संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।





