Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • जयंती पर विद्यार्थियों और शिक्षकों से की अपील, कहा….

    जयंती पर विद्यार्थियों और शिक्षकों से की अपील, कहा….

    गाजीपुर। 2 अक्टूबर को शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में गाँधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी व सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने लाल बहादुर शास्त्री व गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने सभी को गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती की बधाई दी। उन्होंने हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गए ‘प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए’ सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों से प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की अपील की। उसके पश्चात् गांधी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम’ एवं ‘वैष्णव जन ते’ कक्षा ११ की शुभ्रा पांडेय व कक्षा १० के पुष्कर जी उपाध्याय एवं आस्था पांडेय द्वारा प्रस्तुत किया गया। भजन के बाद पुष्कर जी उपाध्याय ने अपना भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें गाँधी जी की अंग्रेज़ों के सामने निर्भीकता व उनके आदर्शों को प्रस्तुत किया गया। गाँधी जयन्ती पर प्री-प्राइमरी के एल के जी के छात्र आनंद उपाध्याय ने गाँधी जी का स्वरुप धारण करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। विद्यालय की सहायक मैनेजर डॉ मीना अदहमी ने अपने उद्बोधन में गाँधी जी के आदर्शों को बताया और बताया की हमें छात्र छात्राओं को हमेशा सत्य बोलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा की हमें भी गांधी जी व शास्त्री जी जैसा सादगी भरा जीवन अपनाना चाहिए। विद्यालय में हर वर्ष आज के दिन स्वच्छता अभियान चलाया जाता है जिसके तहत सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने पूरे विद्यालय की सफाई की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डॉ प्रीति उपाध्याय ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या तस्नीम कौसर, प्राइमरी की इंचार्ज चन्दना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी की सुपरवाइजर सुनंदा, इकरामुल हक़, राजेशसिंह, योगेश पांडेय, हनीफ़ अहमद, रत्नेश शुक्ला, सीताराम भारद्वाज व अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • डीएम ने जयंती पर वालेंटियर संग गाया गान, कहा……

    डीएम ने जयंती पर वालेंटियर संग गाया गान, कहा……

    गाजीपुर। कलेक्टेट न्यायालय कक्ष में महात्मा गांधी की 153 वीं जयंन्तीे तथा लाल बहादुर शास्त्री 118 वी जयंन्ती धूम धाम से मनायी गयी। इस दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महात्मा गांधी एंव लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी। कलेक्टेट न्यायालय कक्ष में  महात्मा गांधी की 153 वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने उद्बोधन व्यक्त करते हुए महात्मा गांधी के विचारों पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने न्यायालय कक्ष के फर्स पर ही बैठकर नेहरू युवा केन्द्र के वालेंटियर संग रामधुन-रधुपति राघव राजा राम प्रति तपावन सीता राम, का गान गाया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सत्याग्रह तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने समाज के सभी वर्गों में आजादी की लौ प्रचलित की। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इससे हमारे देश भारत का गौरव आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसे महापुरुष थे, जो अहिंसा और सामाजिक एकता पर विश्वास करते थे, उन्होंने भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की जो भी परिकल्पना रही हैं उन पर चलकर विभिन्न आयाम स्थापित किए गए हैं, जो भी व्यक्ति देश में रह रहा है उसे भोजन अवश्य मिले। अंत्योदय कांसेप्ट के अंतर्गत ऐसी विभिन्न योजनाएं आई जिसमें हर व्यक्ति को लाभ मिला। गांधीजी की दूसरी परिकल्पना महिलाओं को आगे बढ़ाने की थी जो कि पूरी होती दिखाई दे रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहले बेटी और बेटे में भेदभाव की भावना थी जिसमें कमी आई है। बेटियों को उनके समस्त अधिकार दिए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा सब के साथ से सब के प्रयास से ही सबका विकास होगा। हम सभी को सादा जीवन उच्च विचार की प्रेरणा रखनी चाहिए। महात्मा गांधी भारतीय संस्कृति पर चलने वाले व्यक्ति थे, और भेदभाव की परंपरा को नष्ट करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों को हम सभी को समझना चाहिए, अच्छी तरह से उनका अध्ययन करना चाहिए तथा उनके मूल्यों को अपने वास्तविक जीवन में भी अपनाना चाहिए। जय जवान, जय किसान का जो नारा था वास्तविक में यह नारा नहीं है बल्कि उस समय की सेना के लिए यह बहुत बड़ी रणनीति थी। अगर हम महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अमल करें तो न सिर्फ व्यक्ति का बल्कि पूरे समाज का विकास होगा। जिलाधिकारी ने कहा  हम चाहे जिस भी पद पर हों उस पर ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठाता के साथ कार्य करें और  जनमानस के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। जिलाधिकारी ने कहा शास्त्री जी स्वतंत्रता आंदोलन में गांधीवादी विचारधारा के अनुसरण करते हुए देश की सेवा की और आजादी के बाद भी अपनी निष्ठा और सच्चाई में कभी कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी भारतीय राजनीति में बेहद सादगी पसंद और इमानदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। कहा कि दोनों नेताओं के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके बताए रास्ते का अनुसरण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा अरूण कुमार सिंह, जिलाधिकारी भू0रा0 सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव, डिप्टी कलेक्ट्रर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • नपा अध्यक्ष ने झंडारोहण कर लगाया झाड़ू

    नपा अध्यक्ष ने झंडारोहण कर लगाया झाड़ू

    गाजीपुर। महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में झंडारोहण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया उसी प्रकार हमारे प्रधानमन्त्री ने आम जनमानस के छोटे-छोटे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। विनोद अगवाल एवं लालचन्द सरोज ने अपना-अपना संबोधन दिया। इस मौके पर सभासद/प्रतिनिधि दिग्विजय पासवान, अमरनाथ दुबे, समरेंद्र सिंह, अर्जुन सेठ, कमलेश बिंद, सोमेश मोहन राय, रूपक तिवारी, परवेज अहम, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, शेषनाथ यादव के अलावा जेई जल रफीउल्लाह खां, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० एहसान आलम एवं समन्वयक संत कुमार आदि सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे। गोष्ठी कार्यक्रम के उपरान्त नगर पालिका परिषद, गाजीपुर सीमांतर्गत में जगह-जगह महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए। आमघाट पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत पार्क में स्वच्छता के लिए झाड़ू लगाया गया।

  • शूर्पणखा नाक कटइया, खरदूषण बध, सीता हरण का किया गया लीला मंचन

    शूर्पणखा नाक कटइया, खरदूषण बध, सीता हरण का किया गया लीला मंचन

    शूर्पणखा नक्कटया, खरदूषण,सीताहरण


    गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधान में लीला के ग्यारवे दिन 1 अक्टूबर शनिवार शाम 7 बजे वन्दे वायी विनायको रामलीला मण्डल के द्वारा रामलीला मैदान में शूर्पणखा नाकक्टइया, खरदूषण बध, सीता हरण से सम्बन्धित लीला का मंचन किया गया। लीला के दौरान श्रीराम बनवास के दौरान जंगलों को पार करते हुए पंचवटी पहुचते है। वहॉ सुन्दर स्थान देखकर पर्नकुटी का निर्माण करके निवास करते है। अचानक लकां नेरश रावण की बहन घूमती हुई पंचवटी पहुचती है। वहॉ दो वीर पुरूषों को देखकर मोहित हो जाती है तथा श्रीराम को देखकर अपनी शादी की बातर करते हुए कहती है कि। ‘‘तुम्हसम पुरूष न मोसम नारी यह संयोग विधि रचेहू बिचार‘‘ हे राम मै तुमसे विवाह करना चाहती हूॅ। श्रीराम ने उसके वार्ता सुनकर कहते है कि मेरा विवाह तो हो चुका है तुम चाहो तो मेरा छोटा भाई है उससे बात करों। वह लक्ष्मण के पास गई लक्ष्मण ने उसके बातों को सुनकर उसको श्रीराम के पास भेजदिया अन्त में वह दोनो भाईयो से निराश होकर असली रूप में आकर सीता पर झपटी। लक्ष्मण ने राम के ईशारे पर शूर्पणखा के नाक अपने तलवार से काट देते है। वह खून से लथपथ होकर खरदूषण के पास गई। उसने खरदूषण से आपबीती सही बातों को कहती है कि दोनों भाइयों ने मेरे नाक को काट दिया। खरदूषण अपनी बहन की दृश्य देखकर क्रोधित होकर चतुरंगिणी सेनाओं के साथ रथ पर सवार होकर श्रीराम, लक्ष्मण से युद्ध करने युद्ध भूमि में चल देते है। युद्ध शुरू हो जाता है। अन्त में श्रीराम के द्वारा खरदूषण का बध कर दिया जाता है। शर्पणखा अपने दोनों भाई खरदूषण को मारा गया देखकर वह विलाप करती अपने भाई लकां नरेश रावण के दरवार में पहुचती है। रावण अपने बहन को खून से लथपथ देखकर घबराकर पूछता है। कि यह दशा किसने किया। शूर्पणखा कहती है कि मै भ्रमण के दौरान पंचवटी गई ाी वहॉ दो वीर पुरूष अयोध्या के राजा दशरथ पुत्र राम, लक्ष्मण अपनी सुन्दर स्त्री के साथ रहते है। राम के छोटे भाई ने मेरी यह दशा की है। रावण इतना सुनते ही गुस्से में अपने दरवार से उठकर अपने कक्ष में गया अपने महारानी मंदोदरी से शूर्पणखा की दशा के बारे में बताते हुए मैपार होकर पुष्पक विमान से अपने मामा मारीच सोने के मृग बनकर घूमता है। सीता ने देखा कि सोने का मृग घूम रहा है श्रीराम से शिकार करने को वाध्य करती है श्रीराम ने एक वाण चलाया कि वह हे लक्ष्मण की अवाज में चिलाने लगा। सीता ने अवाज सूना तो वह कहती है लक्ष्मण तुम्हारे भाई संकट में है जाओ उनका मदद करो। सीताजी के बार-बार कहने से लक्ष्मणजी अपने बाणों से कुटिया के चारो तरफ लक्ष्मण रेखा खीचकर कहते है कि आप इस रेखा के बाहर नही निकलने का अनुरोध किया। इतना कहने के बाद लक्ष्मणजी भाई की मदद के लिए धनुष वाण लेकर निकल जाते है। कुटिया को सुना पाकर रावण साधू के भेष में आकर भिक्षा का गुहार लगाता सीताजी कुटिया से थाली में कन्दमूल लेकर आती है। और साधू रूपी रावण से कहती है महाराज भिक्षा ग्रहण करे। परन्तु रावण कहता है कि रेखा के बाहर आकर भिक्षा दो तभी भिक्षा ग्रहण करूंगा। अंत में सीता जयोंही रेखा के बाहर आती है। तो मौका पाकर रावण ने सीता को रथ पर बिठाकर लंका के लिए प्रस्थान करता है।
    इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं0 लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, डॉ0 प्रेम तिवारी, राम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

  • कार्य को लेकर कुछ निरस्त, तो कुछ ट्रेनों के रहेंगे मार्ग परिवर्तित

    कार्य को लेकर कुछ निरस्त, तो कुछ ट्रेनों के रहेंगे मार्ग परिवर्तित

    वाराणसी में इंजीनियरिंग कार्य को लेकर कुछ निरस्त, तो कुछ ट्रेनों के रहेंगे मार्ग परिवर्तित


    गाजीपुर। उत्तर रेलवे वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 3 व 4 पर इंजीनियरिंग का कार्य के लिए ब्लाॅक लिया जाना है। इसके कारण निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण व यह परिवर्तन किया जायेगा। ट्रेनों के निरस्तीकरण के क्रम में बहराईच से 5 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चलने वाली 14214 बहराईच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं बहराईच से 4 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराईच एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मार्ग परिवर्तन के क्रम छपरा से 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 अक्टूबर, 2, 7 व 9 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12670 छपरा-चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज के रास्ते चलायी जायेगी। वहीं चन्नई सेन्ट्रल से 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29, 31 अक्टूबर, 5, 7 व 12 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12669 चेन्नई सेन्ट्रल-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज- माधोसिंह-बनारस- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 3, 6, 7, 10, 13, 14, 17, 20, 21, 24, 27, 28, 31 अक्टूबर, 3, 4, 7, 10 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-माधोसिंह-बनारस-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 1, 4, 7, 8, 11, 14, 15, 18, 21, 22, 25, 28, 29 अक्टूबर, 1, 4, 5, 8, 11, एवं 12 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-बनारस-माधोसिंह-प्रयागराज के रास्ते चलाई जायेगी। अहमदाबाद से 1, 2, 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30 अक्टूबर, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 12 व 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद -जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31 अक्टूबर, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, एवं 13, नवम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर -जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। बान्द्रा टर्मिनस से 3, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर एवं 7 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 4, 11, 18, 25 अक्टूबर, 1 एवं 8 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। कोलकाता से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गाजीपुर सिटी से 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। शालीमार से 4, 11, 18, 25 अक्टूबर, 1 एवं 8 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर -औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 3, 10, 17, 24, 31 अक्टूबर, 7 एवं 14 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2 एवं 9 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद-जौनपुर- औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 7, 14, 21, 28 अक्टूबर, 4 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। दुर्ग से 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर, 2, 4, 9 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जफराबाद- जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। नौतनवा से 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर, 4, 6, 11 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद- वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी। डा. अम्बेडकर नगर से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19305 डा. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर- जफराबाद-जौनपुर -औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। कामाख्या से 2, 9, 16, 23, 30 अक्टूबर 6 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 19306 कामाख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर, 2, 4, 9 एवं 11 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद -सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 अक्टूबर, 1, 3, 8 एवं 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-जफराबाद-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 अक्टूबर, 1, 6, 8 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जफराबाद-सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 अक्टूबर, 4, 6, 11 एवं 13 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुल्तानपुर-जफराबाद -जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 6, 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 3 व 10 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 05, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2 एवं 9 नवम्बर को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। यह जानकारी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी है।

  • वृक्ष हरा भरा रहेगा तभी वातावरण रहेगा शुद्ध

    वृक्ष हरा भरा रहेगा तभी वातावरण रहेगा शुद्ध

    ग़ाज़ीपुर (जखनिया)। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया, इसी क्रम में मंडल जखनिया प्रथम में मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव के नेतृत्व में फलदार वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। वृक्ष हरा भरा रहेगा तभी वातावरण शुद्ध रहेगा, लोगों को रोगों से मुक्ति मिलेगी और स्वच्छ अक्सीजन मिलता रहेगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से पूरे समाज में एक नया परिवर्तन लाया है, लोगों को स्वच्छता और वातावरण शुद्ध रखने के प्रति जो उन्होंने पहल किया आज सार्थक नजर होता नजर आ रहा है। लोग उनसे अनुकरण करके हर जगह धरा को हरा भरा बनाने में लगे हुए हैं, समाज में वातावरण को शुद्ध करने की मुहिम छिड़ी हुई है और इसका पूरा श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है। मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों की काफी बढ़ चढ़कर सहभागिता है और आज जखनिया के हर बूथ पर वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रशांत सिंह, वनरक्षक अनिल मौर्य, आशीष, सुभाष, पिंटू, सोनू, दुर्ग विजय, विनोद चौहान, सुरेंद्र कुमार सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • प्रमोद ने DRM से की मुलाकात, ट्रेनों की ठहराव के लिए सौंपा पत्रक

    प्रमोद ने DRM से की मुलाकात, ट्रेनों की ठहराव के लिए सौंपा पत्रक

    ग़ाज़ीपुर(जखनिया)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) वाराणसी से औपचारिक मुलाकात कर जखनिया स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के लिए पत्रक सौंपा। उक्त अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने मंडल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय को अवगत कराया की वाराणसी भटनी रेलखंड पर जखनिया प्रमुख स्टेशन है, यह धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक संस्थाओं से भरा हुआ है। यहां सुप्रसिद्ध भुड़कुड़ा मठ एवं हथियाराम मठ स्थित है। इस स्टेशन से हजारों की संख्या में प्रतिदिन लोग यहां आते जाते हैं जिसका प्रमुख साधन रेल है। जखनिया से सुदूर महानगरों के लिए कमाने आने आने जाने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या भी ज्यादा है, पर दुर्भाग्यवश यहां प्रमुख मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव ना होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्मा ने पत्रक के माध्यम से मांग की यहां मऊ आनंद विहार द्विसप्ताहिक एक्सप्रेस 22539/22540 एवं गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस 19489/19490 सहित सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव जखनिया में सुनिश्चित किया जाय। कोरोना काल से बंद मऊ लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 15071/15072 ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए। जखनिया स्टेशन पर “PP” शेल्टर बढ़ाया जाए, यहां यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाए, प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले लगाया जाए, पेयजल हेतु पानी टंकी की व्यवस्था की जाए, नवनिर्मित पार्क को साफ सफाई कर यात्रियो के लिए खोला जाय, स्टेशन पर 100 मीटर का सर्कुलर एरिया बनाकर जखनिया स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाए। जिस पर इन मांगों को डीआरएम वाराणसी ने गंभीरता से सुना और इन सारी बातों को रेल महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड एवं मंत्रालय से अवगत कराकर ट्रेनों के ठहराव एवं सुविधाओं के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र चौरसिया, अशोक गुप्ता,धर्मवीर राजभर राजभर उपस्थित रहे।

  • पीएम मोदी का सपना 2025 तक होगा पूर्ण:प्राचार्य

    पीएम मोदी का सपना 2025 तक होगा पूर्ण:प्राचार्य

    राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य ने कहा 2025 तक होगा गाजीपुर टीबी मुक्त- डाक्टर सविता भरद्वाज

    गाजीपुर। टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री ने 2025 तक देखा है। उसी सपने को अमली रूप में लाने के लिए एक तरफ जहां क्षय रोग विभाग लगा हुआ है वहीं अब प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर भी पूरी तरह से कमर कस लिया है। चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिस के क्रम में शनिवार राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक भी टी बी मरीजों को गोद लिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सविता भरद्वाज ने दो टी बी मरीज को गोद लिया तथा शिक्षकगणों ने एक एक को गोद लिया। जहां महाविद्यालय द्वारा कुल 11 टी बी मरीजों को गोद लेकर शुभारंभ किया गया, गोद लेने वाले में प्रोफेसर (डाक्टर) उमाशंकर प्रसाद, डाक्टर विकास सिंह, डाक्टर सारिका सिंह, डाक्टर नेहा कुमारी, डाक्टर शिखा सिंह, डाक्टर गजनफर सईद , डाक्टर मनीष सोनकर, डाक्टर संगीता सिंह,ने गोंद लिया। वहीं महिला महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्या डाक्टर सविता भरद्वाज ने सभी को गोद लेने के लिए आह्वाहन किया, प्राचार्य के प्रेरणा से महिला महाविद्यालय की दो छात्रा ने टी बी मरीज को गोद लेने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान किया। आज महिला महाविद्यालय के प्राचार्या एवं शिक्षक द्वारा लिए गए मरीजों को महाविद्यालय के सभागार में सम्मान के साथ न्यूट्रिशन का वितरण किया गया।

    महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर सविता भरद्वाज ने कहा कि टीबी मरीज़ हमारे ही समाज के है। और हमारे आसपास के रहने वाले लोग हैं । जिनसे दूरी बनाने की बजाय इन्हें अपनापन महसूस कराने कि आवश्यकता है ये हमारे ही बिच के लोग हैं।इन का उत्साह और मनोबल बढ़ाने कि आवश्यकता है , प्राचार्य ने कहा पोषण सहायता तो एक मनोबल बढ़ाने का और उन के साथ जुड़ने का एक माध्यम है। प्राचार्य ने कहा कि यदि हम ऐसा करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जो प्रधानमंत्री 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखे हैं वह सपना 2025 में अवश्य पूर्ण होगा। बस जरूरत है इसके लिए आगे आकर पहल करने का।

    जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस के पूर्व भी महाविद्यालय द्वारा गोद लेने के लिए कार्यालय से सूचि मांगी गई थी।जिसको हम लोगों ने प्राचार्य को सूचि प्राप्त कराया था। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्पष्ट कहा गया है कि जब तक गोद लिए गए टी बी मरीजों का ईलाज चलेगा तब तक उन मरीजों को पोषण सहायता हम लोगो द्वारा दिया जाता रहेगा। डाक्टर मिथिलेश सिंह द्वारा बताया गया कि राजकीय महिला महाविद्यालय में आए दिन टी बी जागरूकता कार्यक्रम, रैली इत्यादि होता रहता है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक कुल 2137 क्षय रोग के मरीज हैं। जिनमें कुल अब तक गोद लिए गए मरीजों की संख्या 1108 है। गोद लेने वालों में राजकीय महिला महाविद्यालय कि प्राचार्या डाक्टर सविता भरद्वाज, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला क्षय रोग अधिकारी, पीजी कॉलेज के प्रबंधक, राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षक गण के साथ अन्य कई संभ्रांत लोगों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

    इस कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय गाजीपुर के शिक्षक डाक्टर निरंजन कुमार यादव, डाक्टर संतान कुमार राम, डाक्टर शिव कुमार डाक्टर रामनाथ केसरवानी, डाक्टर इकबाल खान, डाक्टर आनन्द चौधरी, डाक्टर शिवानी तथा महाविद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित थे। वहीं जिला क्षयरोग विभाग के डी पी पी एम सी अनुराग कुमार पांडे,एस टी एस सुनील कुमार वर्मा , एस टी एल एस वेंकटेश प्रसाद शर्मा ,डी ई ओ / एकाउंटेंट संजय सिंह यादव ,अलीम अंसारी उपस्थित थे।

  • वृद्ध दिवस पर क्लीन इंडिया 2.0 का हुआ शुभारंभ

    वृद्ध दिवस पर क्लीन इंडिया 2.0 का हुआ शुभारंभ

    गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर क्लीन इंडिया 2.0 का शुभारंभ लंगरपुर स्थित समाज कल्याण विभाग के सहयोग से पूर्वांचल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित आश्रम केंद्र से शनिवार को हुआ। स्वच्छता के इस महा अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सुनील सिंह प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री, दर्शन सिंह सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी, पंकज राय समाजसेवी, शालीन राय समाजसेवी, पारस और खुशबू वर्मा अभिमन्यु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक रैली भी निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि यह अभियान 1 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट मटेरियल को एकत्रित किया जाएगा। इस अभियान में जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस विभाग, व्यापार मंडल, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, युवा मंडलों आदि का सहयोग लिया जाएगा।

  • महिला पीजी कॉलेज से सड़क सुरक्षा रैली अभियान का हुआ प्रारंभ

    महिला पीजी कॉलेज से सड़क सुरक्षा रैली अभियान का हुआ प्रारंभ

    गाजीपुर। विशेष सड़क सुरक्षा रैली अभियान शनिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से प्रारम्भ किया गया। रैली को सहायक सम्भागीय परिवान अधिकारी श्रीराम सिंह एंव एसपी सिटी गोपी नाथ सोनी ने संयुक्त रूप हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसमें बेसिक शिक्षाधिकारी, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, तेज सिंह मोटर ट्रेनिग स्कूल के प्रबन्धक अरविन्द सिंह, प्रधानाचार्य रा0बा0ई0 कालेज के व्यक्ति उपस्थिति रहे। रैली के दौरान सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मेें विशेष जानकारिया दी गयी। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राईफल क्लब कचहरी पहुचकर समाप्त हुआ।

Uttar Pradesh Fast News