Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई समीक्षा बैठक

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई समीक्षा बैठक

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई समीक्षा बैठक

    गाजीपुर। 10 साल से 19 साल तक के किशोर और किशोरियों में एनीमिया से बचाव के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाता है। जिसको लेकर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के समस्त ब्लॉकों से आए हुए बीपीएम, आरबीएसके टीम के साथ ही सीडीपीओ के साथ समीक्षा बैठक किया गया। इस समीक्षा बैठक में एनआई के लोग भी शामिल रहे।

    प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना के चलते राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जो बंद था। यह योजना सभी विद्यालयों में आने वाले किशोर और किशोरियों को लेकर चलाया जाता है। लेकिन स्कूल बंद होने के कारण योजना बंद थी। लेकिन अब एक बार फिर से इस योजना का शुरुआत हुआ है। जिसको लेकर अब तक के हुए कार्यों की समीक्षा बैठक किया गया है। साथ ही आने वाले समय में और कितना बेहतर किया जा सकता है इसके बारे में भी रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में यह कार्यक्रम सभी ब्लाको में संचालित किया जा रहा है।

    एनआई की सुनीता सिंह ने बताया कि किशोर और किशोरियों को स्वस्थ रहने के लिए तीन बातें अपनाने जरूरी है । जिसमें एनीमिया से बचाव के लिए 10 साल से 19 साल की किशोरी जो हर हफ्ते आगनबाडी से मिलने वाली आयरन की एक नीली गोली और 6 माह पर एक बार पेट के कीड़े मारने की दवाई एल्बेंडाजोल का सेवन अवश्य करें। इसके अलावा प्रतिदिन संतुलित पौष्टिक भोजन जैसे अनाज, दालें ,हरी पत्तेदार सब्जियां ,फल व मांसाहारी है तो मीट,अंडा, मछली खाएं और खूब पानी पिए । साथ ही विटामिन सी युक्त आंवला नींबू इत्यादि का प्रयोग करें। और रोजाना खेलकूद भी करती रहें।

    उन्होंने बताया कि बच्चों को एनीमिया यानी खून की कमी से बचाने के लिए हर हफ्ते एक आयरन की गोली अवश्य दें। साथ ही स्कूल में नामांकन 5 साल से 9 साल के सभी बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली और 10 साल से 19 साल के सभी बच्चों को आईएफए की नीली गोली देने के लिए सप्ताहिक रूप से 1 दिन सुनिश्चित करें। सभी बच्चों को हर हफ्ते दी जाने वाली आईएफ़ए की गोली खाने के लिए प्रेरित करें। कक्षा 6 वीं से 12वीं के सभी बच्चों को आईएफए की नीली गोली दे। बच्चों को मध्यान्ह भोजन के बाद आईएफ ए की गोली दे। मध्यम और गंभीर रूप से एनीमिक वाले बच्चों की पहचान करें और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर करें। छात्रों को आईएफए की गोली और संतुलित आहार के लाभ के बारे में भी उन्हें समय-समय पर जागरूक करते रहे।

    इस कार्यक्रम में डीपीएम प्रभुनाथ, एबीएसए अविनाश राय के साथ ही सभी ब्लॉकों की सीडीपीओ, एबीएसए ,बीपीएम के साथ ही आरबीएसके और आरकेएसके टीम के डॉक्टर की टीम रही।

  • डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा…..

    डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा…..


    गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का उद्घाटन शनिवार को सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय गोराबाजार परिसर से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एंव डा0 आनन्द मिश्रा प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज ने आशा/आगनबाडी रैली, फॉगिंग, सेनेटाईजेशन, एण्टीलार्वा छिड़काव वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी  ने आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वास्थ्य कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस के साथ ही दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलता है। इस हेतु इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एंव अन्य सहयोगी विभाग, आशा, आगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बिमारियों के रोकथाम के लिए जागरूक किया जायेगा, जिससे संचारी रोगो से लोगो को ग्रसित होने से बचाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई पर बेहद ध्यान देने को कहा। उन्होने कहा कि दस्तक अभियान 7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जायेगा। ऐसे में जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संचारी व विषाणु जनित रोगो के दृष्टिगत किसी प्रकार की लापरवाही कत्तई न बरती जाये। उन्होने कहा कि सभी विभाग मिलकर इंसफेलाईटिस, मलेरिया,डेंगू, चिकनगुनियां, कालाजार, डायरिया आदि संचारी रोगो से जुडे़ आशंकाओ को देखते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए युद्ध स्तर पर लगकर इस अभियान को सफल बनायेंगे तथा बनाये गये माइक्रोप्लान के तहत अपने-अपने कार्याे को मूर्त रूप प्रदान करेगे। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एंव उसके साथ अन्य विभागो के द्वारा समन्वय स्थापित कर गॉव-गॉव मे लोगो को बिमारियों के बारे मे जागरूक किया जायगा और उन्हे दवाएॅ मुहैया करायी जायेगी तथा  अन्य रोगो से ग्रसित जरूरतमंदो को भी चिन्हित करते हुए उन्हे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो में नगर पालिका एंव नगर पंचायत विभाग द्वारा  साफ-सफाई, सैनिटाईजेशन, एण्टीलार्वा का छिड़काव, पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का प्रयोग के साथ नालियो/नालो की सफाई, हैण्ड पंम्पो का चिन्हिकरण, झाड़ियो की कटाई, पशुओ एवं सुअर बाड़े के स्थानो पर साफ-सफाई एंव कीटनाशक दवाओ का छि़ड़काव किया जायेगा। तालाब व नालियों में एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाये। उन्होने कहा कि दस्तक अभियान में  निगरानी समिति अपने-अपने क्षेत्रो की आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। उन्होने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक जनमानस के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए  जागरूकता बेहद जरूरी है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हमारी आशा, आगनवाड़ी बहने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के प्रत्येक परिवारो मे जाकर उन्हे जागरूक करेगीे तथा उनके स्वास्थ की जानकारी लेते हुए रोग से ग्रसित लोगों को दवाए उपलब्ध कराते हुए जरूरत पड़ने पर उन्हे अस्पताल मे भी भर्ती करायेगी। इस अवसर पर  अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 राजेश सिंह, आशा, आगड़वाडी कार्यकत्री, स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

  • तीन दिन के अंदर शिकायतों का करें निस्तारण:डीएम

    तीन दिन के अंदर शिकायतों का करें निस्तारण:डीएम


    गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमे 172 शिकायत व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 10 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 531 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर सिर्फ 48 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।
    इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 65 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 105 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 07 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 36 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 13 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 69 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • लाखों रुपए से निर्मित सड़क का पूर्व राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

    लाखों रुपए से निर्मित सड़क का पूर्व राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण

    गाज़ीपुर। (दुल्लहपुर) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पांडे के प्रस्ताव पर 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित पिच रोड का लोकार्पण पूर्व राज्य मंत्री प्रभुनाथ चौहान ने शनिवार को किया। इस अवसर पर प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि दुल्लहपुर क्षेत्र के लिए अपना धर्म निभाने वाले एवं क्षेत्र के लिए सदैव समर्पित अनिल कुमार पांडे का यह प्रयास वर्ष 2019 में ही हुआ था, जो अब जाकर साकार हुआ है। कहा कि क्षेत्र में जिला पंचायत से बनने वाली यह पहली पिच रोड है जो ग्राम सभा देवा, दुल्लहपुर, चुरामनपुर और जफरपुर गांव को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क होगी। जिससे क्षेत्र के लोगों की आवाजाही सुगम होगी और उनको दुल्लहपुर बाजार के जाम से निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पांडे ने कहा कि यह सड़क 2 वर्ष पूर्व ही बन जानी चाहिए थी किंतु प्रस्ताव निरस्त होने और दोबारा होने तथा नए निर्वाचन में काफी समय अंतराल हो गया। कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए इस संपर्क मार्ग के निर्माण से 5 गांव का आपसी संपर्क जुड़ा है एवं 16 बिरादरी के लोगों की प्रमुख सड़क सेवा में समर्पित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रामप्यारे यदि, ग्राम प्रधान सर्वानंद सिंह झुना, ग्राम प्रधान जीउधन यादव, रामानंद जयसवाल, अजय पांडे, मुकेश पांडे बूथ प्रमुख देवा, बीके चौहान, भुनेश्वर चौहान, बूथ प्रमुख दुल्लहपुर विनोद राजभर, गोलू मौर्या, वरिष्ठ नेता गुलाब मौर्या, गुलाब चौहान व पीयूष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

    सपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी

    गाजीपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश उत्तम पटेल के पुनः प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी । उनके निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं ने यह उम्मीद भी जताई कि अखिलेश के नेतृत्व में विस्तार के साथ पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रान्तीय सम्मेलन में पारित राजनैतिक और आर्थिक प्रस्तावों को आगे बढ़ाते हुए संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया। इस बैठक में सरकार से सूखे और बाढ़ से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की गयी। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि भाजपा राज में हर क्षेत्र में गिरावट आयी है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्यायों, महिला अपराध समेत कानून व्यवस्था, नौकरी, रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकती है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रांतीय सम्मेलन के संदेश को कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करना ही समाजवादी पार्टी का मूल मकसद है। उन्होंने कहा कि सपा ही भाजपा से मुकाबला कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रांतीय सम्मेलन का मूल संदेश यह है कि संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पार्टी गरीब,कुचले और गरीबों के भविष्य को बेहतर बनाने का काम करेगी । उन्होंने नगर पालिका चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में पार्टी का समर्पित एवं कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही प्रत्याशी बनाया जायेगा। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि इस माह की विधानसभा की बैठकें विजय दशमी पर्व के कारण 5 तारीख के बजाय 7 तारीख को होगी । इस बैठक में ही विधानसभा अध्यक्ष नगरपालिका और नगर पंचायतों की बैठकों की तिथि भी तय कर लें। इस बैठक में मुख्य रूप से निजामुद्दीन खां, गोपाल यादव, मदन सिंह यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामयश यादव, दिनेश यादव, भानु यादव, अतीक अहमद राईनी, राजेंद्र यादव, सिंकदर कन्नौजिया, विभा पटेल, नफीसा बेगम, राजेश गौड़, रामप्रताप यादव, जगत मोहन बिंद, राम किशुन सोनकर, लाल जी राम, राधेश्याम यादव व हैदर अली आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार बिंद ने किया।

  • कुलपति से मिला छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

    कुलपति से मिला छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल

    गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज के परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी की शिकायत तथा जनपद में विस्तार पटल के तहत एक विश्वविद्यालय का कार्यालय खोलने के लिए छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या से वार्ता किया। जिसके बाद कुलपति ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द रिजल्ट में सुधार किया जाएगा और जनपद गाजीपुर में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विस्तार पटल के तहत एक कार्यालय खोला जाएगा। ज्ञात होता है कि गाजीपुर जनपद के छात्रों को हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान कराने के लिए हजारों रुपए खर्च करके विश्वविद्यालय जाना पड़ता है जो किसी गरीब छात्र के लिए बेहद ही पीड़ादायक हैं इसलिए कुलपति ने छात्र नेता सोनू यादव द्वारा दिये पत्रक पर विचार कर शासन-प्रशासन को अग्रेषित कर जल्द से जल्द विस्तार पटल खोलने की मांग को पूरा करने के लिए विश्वास दिलाया। जिससे छात्रों में प्रशन्नता व्याप्त है प्रथम बार किसी कुलपति से छात्रों की सीधी वार्ता हुई। इस दौरान सोनू यादव छात्रसंघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी पीजी कॉलेज, वर्तमान वाणिज्य संकाय अध्यक्ष शिवम पाल, धनंजय सिंह कुशवाहा महामंत्री प्रत्याशी और ओम प्रकाश यादव उर्फ लालू यादव मौजूद रहे। इस मौके पर छात्र नेताओं द्वारा विश्वविद्यालय की कुलपति निर्मला एस मौर्य को स्मृति चिन्ह के रूप में माँ सरस्वती की तस्वीर भी भेट की गई ।

  • श्रीराम का दर्शन करके ऋषि अपने योग द्वारा अपने शरीर को त्याग देते हैं

    श्रीराम का दर्शन करके ऋषि अपने योग द्वारा अपने शरीर को त्याग देते हैं

    सरभंग की गति,ऋषिमुनियों की हड्डी का ढेर देखकर राम का प्रतिज्ञा, भक्त सुतीक्ष्ण राम के प्रति प्रेम, ऋषि अगस्तमुनि से भेट, एंव जटायु से भेट, तथा पंचवटी गमन।

    गाजीपंर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वाधन में लीला के दसवे दिन 30 सितम्बर शुक्रवार को वेद पुरवास्थित राजा शम्ंभूनाथ बाग के बाग में बनदेवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल के द्वारा लीला में शरभंग मुनि की गति, ऋषिमुनियो के हड्डीयों का ढेर देख श्रीराम का प्रतिज्ञा, निश्चर हीन करहुॅ महि भुज उठाई प्रण कीन्ह, भक्त सुतीक्ष्ण के प्रति राम का प्रेम एंव ऋषि अगस्तय मुनि से भेट जयसु से राम का भेट तथा पंवटी गमन लीला का भव्य मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। लीला के दौरान ऋषि शरभंगमुनि अपने आश्रम पर भगवान के भजन में ध्यान मान थे उन के मन यही था कि प्रभु जरूर दर्शन देगें। यही सोचकर पद्मासन लगाकर बैठे रहे संयोग वश श्रीराम सीता लक्ष्मण वनवास काल में भ्रमण करते हुए शरभंग मुनि के आश्रम पहुचते है श्रीराम का दर्शन करके ऋषि अपने योग द्वारा अपने शरीर को त्याग कर देते है। श्रीराम उनका अंतिम श्रीराम दण्डक वन के ेलिए प्रस्थान करते है। जहॉ भक्त सुतीक्ष्मण जी ध्यान मग्न थे श्रीराम उनके ह्दय में अपना स्थान बना लेते है। जब भक्त सुतीक्ष्णजी समाधि से बाहर आते है तो श्रीराम सीता लक्ष्मण का दर्शन करते है। श्रीराम भक्त सुतीक्ष्ण से अगस्त मुनि के आश्रम का पता पूछते है भक्तराज श्रीराम को साथ लेकर अगस्त मुनि के आश्रम पहुचकर अगस्तमुनि से श्रीराम के आने की सूचना देते है। सूचना पाकर श्रीराम का दर्शन करने अगस्तमुनि आश्रम के गेट पर आते है और श्रीराम सीता लक्ष्मण को आश्रम में ले जाते है। रास्ते में चलते चलते श्री राम का जटायु से भेट होता है जटायु ने श्रीराम का परिचय पूछते है। जब उनहोने श्रीराम से सूना कि अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र है तो जटायु ने कहॉ कि हेराम आप पंचवटी में जाकर निवास करे। श्रीराम ने अपने पिता के मित्र जटायु की आज्ञा से पंचवटी के लिए प्रस्थान करते है। इसके बाद लीला के अन्त में श्रीराम के शोभा यात्रा लंका के लिए प्रस्थान कर देती है। वहॉ पहुचकर प्रभु श्रीराम ने अपने भक्तों का दशा अवतार का दर्शन कराया। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, उपमंत्री पं0 लव कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार अग्रवाल, प्रबन्धक वीरेश राम वर्मा, उपप्रबंधक मयंक तिवारी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी पत्रकार, राम सिंह यादव, इसके अलावॉ विश्वम्भर गुप्ता, पूनम यादव, इन्दु सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अखिलेश सिंह आदि उपस्थिति रहे।

  • पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीत सिद्धार्थ ने बढ़ाया जिले का मान

    पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीत सिद्धार्थ ने बढ़ाया जिले का मान

    ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीत सिद्धार्थ ने बढ़ाया मान


    दिल्ली में आयोजित हुई थी ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा

    इससे पूर्व दो बार ऑल इंडिया पुलिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया है मान


    गाज़ीपुर। दिल्ली के आईजी स्टेडियम में संपन्न ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में जिले के सिद्धार्थ सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। डिस्ट्रिक्ट गाजीपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव विपिन सिंह यादव ने बताया कि वे इस समय असम में तेजपुर स्थित सलोनीबारी के सशस्त्र सीमा बल में तैनात हैं और वहाँ ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। सिद्धार्थ सदर क्षेत्र के रौज़ा स्थित इंदिरा नगर कालोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली में हुए ऑल इंडिया पुलिस ताइक्वांडो स्पर्धा में हिस्सा लिया तथा बेहतर प्रदर्शन किया। दाएं पैर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व सिद्धार्थ ने ऑल इंडिया पुलिस में दो बार स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके कांस्य पदक जीतने पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सरफराज खान, ताइक्वांडो कोच मनोज कुमार, सत्यदेव पांडे, विजय कमला साहनी, अजय कुमार शर्मा, रवि कुमार व चित्रांश राय सहित परिजनों ने प्रसन्नता जाहिर की।

  • गोद लिए टीवी मरीजों को समाजसेवी संजय सिंह ने बांटी पोषक तत्व से भरी थैली

    गोद लिए टीवी मरीजों को समाजसेवी संजय सिंह ने बांटी पोषक तत्व से भरी थैली

    गोद लिए टीवी मरीजों को समाजसेवी संजय सिंह ने बांटी पोषक तत्व से भरी थैली

    गाजीपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां पर प्रभारी अधीक्षक डॉ रविरंजन व टीबी सुपरवाइजर श्वेताभ गौतम की उपस्थिति में समाज सेवी संजय सिंह पुत्र स्व देवमुनि सिंह द्वारा टीबी के 11 मरीजो को गोद लिया गया है। उन 11 मरीजों को संजय सिंह के प्रतिनिधि अभयराज सिंह ने पोषक तत्वों से भरी थैली दी, जिसमें 1kg- चना, 1kg-सत्तू, 1/2kg मूंगफली, 1/2kg न्यूट्रिला, 1 पैकेट दलिया, 1kg गुड़ आदि सामग्री दी गई है।

  • अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

    अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

    अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा

    ग़ाज़ीपुर।सदर कोतवाली के पोस्ताघाट पर शुक्रवार को स्नान करते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी हुई गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। युवक अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर श्मशान घाट आया था।तरछा चौबेपुर गांव निवासी गुड्डू राजभर (40) वाराणसी मेें मजदूरी का कार्य करते थे। सुबह दुल्लहपुर निवासी उनकी सास दुलारी देवी (65) का निधन हो गया था। सूचना मिलते ही वह वाराणसी से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। वह श्मशान घाट पहुंचे। दाहसंस्कार के बाद अन्य रिश्तेदारों के साथ स्नान करने के लिए नगर कोतवाली के पोस्ताघाट पहुंचे। जहां पैर फिसलने से वह डूब गए। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक मजदूर का पता नहीं चल सका था।

Uttar Pradesh Fast News