Home

  • प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस

    प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
    पत्रकारों की सुरक्षा और निश्चित मानदेय की उठी पुरजोर मांग


    गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार ल में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका मीरा राय और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। राकेश शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों और पत्रकारों के हितों पर खुलकर अपनी बात रखी। वक्ताओं ने सरकार और समाज से पत्रकारों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने ग्रामीण व कस्बाई पत्रकारों के आर्थिक संबल के लिए सरकार द्वारा एक निश्चित मानदेय तय किए जाने की बात पर भी विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में प्रख्यात कवि बादशाह राही ने अपनी तीखी कविताओं और बेबाक शेर-ओ-शायरी के माध्यम से शासन और प्रशासन की कमियों को उजागर करते हुए उन्हें आईना दिखाने का काम किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
    गंभीर चर्चाओं के बीच कार्यक्रम में मनोरंजन का तड़का तब लगा जब प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय शंकर मंच पर आए। उन्होंने अपनी शानदार मिमिक्री और कलात्मक प्रस्तुति से सभागार में मौजूद सभी पत्रकारों और अतिथियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही और पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता जगत की तमाम हस्तियों को उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम, डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महासचिव वसीम रजा, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सह सचिव प्रदीप शर्मा मोनू, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, सचिव आय-व्यय सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, प्रभाकर सिंह, आई बी सिंह, महताब आलम, आसिफ , इक़रार, अजय , आरिफ़ वारसी, मनीष राय, राघवेंद्र, फूलचंद्र, आलोक त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव और सऊद अंसारी सहित भारी संख्या में लोग, प्रबुद्ध नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने दूर-दराज से आए सभी आगंतुकों, अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    वैषणव वर्धन सिंह का हुआ नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में सलेक्शन

    नेशनल पैरास्वीमिंग चैंपियनशिप में अपना जलवा दिखाएगा गाजीपुर का लाल

    सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए काशिमाबाद के वैषणव वर्धन सिंह का सेलेक्शन

    गाजीपुर। बेंगलुरू में आयोजित होने वाले वाले 26 वें सब-जूनियर नेशनल पैरास्विमिंग चैंपियनशिप में गाजीपुर के लाल वैष्णव वर्धन सिंह का जलवा देखने को मिलेगा। शारीरिक कमजोरियों के बावजूद अपने हौसलें और काबिलियत से प्रदेश स्तर पर कई बार नाम कमा चुके वैष्णव अब राष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। कई राउंड के शानदार ट्रायल के बाद वैष्णव का सेलेक्शन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

    आपको बता दें कि वैष्णव कासिमाबाद के अंतर्गत मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अशोक कुमार सिंह सेना में कर्नल की जिम्मेदारी निभाते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट डीविजन के निदेशक भी रह चुके हैं। वे दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। जहां वैष्णव राजधानी के नामी संस्कृति स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। वैष्णव को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में खासी दिलचस्पी है। इसी का परिणाम है कि वैष्णव को स्वीमिंग के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए कई बार खिताब प्राप्त हुआ है।

    नेशनल चैंपियनशिप में सेलेक्शन के बाद वैष्णव के परिवार में खुशी की लहर है। वैष्णव के करियर में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उनकी माता श्रुतिकिर्ती सिंह ने वैष्णव की सफलता का श्रेय खुद उनके मेहनत, हौसले और अनुशासन को दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि श्रुतिकिर्ती सिंह राजधानी दिल्ली में दिव्यांग बच्चों को लिए फाउंडेशन चलाने के साथ-साथ तमाम सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहती है। साथ ही वैष्णव की इस शानदार उपलब्धि में उनकी बहन वैष्णवी का भी बड़ा योगदान रहा है। इंटरमीडियट में पढ़ने वाली वैष्णवी अपने भाई के मनोबल को बढ़ाने के लिए लगातार उसे प्रेरित करती रहती हैं। उनका हौसला बढ़ाने के लिए हर प्रतियोगिता में उनके साथ जाया करती हैं।

    वैष्णव की इस उपलब्धि पर वैष्णव के कोच ने कहा कि ये सफलता तो सिर्फ वैष्णव के करियर की शुरूआत है। वैष्णव को अभी बहुत आगे जाना है। उन्होनें वैष्णव के साथ-साथ सभी सेलेक्टेड खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    शाह फैज स्कूल के छात्र छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    गाजीपुर। सोमवार को शाह फैज विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने विशेष प्रार्थना की साथ ही सभी को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व भविष्य में और भी मेहनत करने की सलाह दी।  उसके पश्चात् कक्षा PG  से कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

    प्रधानाचार्य इकरामुल हक़ ने वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि इस वर्ष कुल 2285 छात्र -छात्राएं वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित। 199 कक्षा 12 व 231 कक्षा 10 की सी बी एस सी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम प्रतीक्षारत है। वार्षिक परीक्षा का परिणाम 99.5 % रहा। कक्षा PG से शुजा आरफीन एवं अफ्फान ख़ान ,कक्षा एलकेजी से मोहम्मद आरिफ़, शान्वी सिंह, ज़ैनब ख़ान व ऋषभ गौतम ,यूकेजी से सौम्य पांडेय , पंखुड़ी केडिया ,अरशान अहमद, अवनीश पाल एवं आकिफा फातिमा ब्राइट स्टार घोषित किये गए। 

    कक्षा 1 से 5 में  निशांत राय  ने 99  9 % , कक्षा 6 से 8 में स्वरित कुमार राय एवं आफ़िया शफ़क़त 97.71 व  कक्षा 9 से 11 में पहल कुशवाहा ने 97.80 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका की उपाधि दी गयी। कनिष्ठ वर्ग से कक्षा 5 के निशांत राय व ज़ैनब अमानी व वरिष्ठ वर्ग से कक्षा 8 के स्वरित कुमार  राय  व कक्षा 9 से जुनैरा मसूद को  क्रमशः सर्वश्रेष्ठ बालक व सर्वश्रेष्ठ बालिका की उपाधि दी गयी।

    विद्यालय की निदेशिका डॉ मीना अधमी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल की बधाई दी व अपने माता-पिता व गुरुजनों को धन्यवाद देने को कहा क्योंकि यही वो लोग हैं जिनकी सहायता के बिना कुछ भी संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सीखना कभी नहीं बंद करना चाहिए। विद्यालय की मैनेजर मैडम अतिआ अधमी ने भी सभी को वार्षिक परीक्षाफल की शुभकामनायें दीं। 

    इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं, निदेशक डॉ नदीम अधमी , निदेशिका डॉ मीना अधमी, वित्तीय एवं शैक्षणिक सलाहकार शमा अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक़, उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, परीक्षा नियंत्रक हनीफ अहमद, मुख्यअध्यापिका चंदना श्रीवास्तव, प्री-प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह, माधुरी पांडेय , सुनंदा एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की साज सज्जा नुज़हत नसीम , आमना ओबैद , सिमरन जायसवाल, अंकिता दुबे एवं उमेश ने की। कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति शान कुशवाहा व शगुन कुशवाहा तथा अन्य ने की जिसका संगीत श्याम कुमार शर्मा व गिरधर शर्मा ने दिया।। कार्यक्रम का सञ्चालन उप प्रधानाचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्याध्यापिका चंदना श्रीवास्तव एवं प्रियंका सिंह ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

                    

  • 12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    12 से 23 फरवरी तक होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

    गाजीपुर। गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में 4 फरवरी को अरोरा फाउंडेशन महुआबाग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 फरवरी से 23 फरवरी तक गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वधान में प्रथम स्वर्गीय श्री नारायण सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया कैश मनी क्रिकेट (G 20-20) प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों की कुल 8 टीम प्रतिभागी होंगी। जिसमें रणजी ट्रॉफी, आईपीएल, बोर्ड ट्राफी के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।यह आयोजन जनपद में पहली बार वृहद स्तर पर किया जा रहा है।

  • राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

    राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे


    गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपने मन की जिज्ञासा को दूर किया। राष्ट्रपति से संवाद कर बच्चे काफी प्रफुल्लित हैं। राष्ट्रपति ने भी उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी हिस्सा लेने की सीख दी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन व संसद भवन का भी भ्रमण किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रपति भवन के सेंट्रल हाल में आयोजित बाल दिवस पर कार्यक्रम के लिए जिले के सनबीम स्कूल के बच्चों का चयन किया गया था।
    स्कूल की डायरेक्टर एकता अखंड राय, शिक्षक कमलेश सिंह के साथ छात्र अभ्युदय प्रताप, निवेदिता प्रधान, आदर्श राय व सौम्या राय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बच्चों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रोटोकाल तोड़कर उनके बीच आ गयीं और संवाद किया। अभ्युदय प्रताप व निवेदिता ने राष्ट्रपति से पूछा कि आपको महामहिम के पद पर आने के बाद कैसा लगा? तो उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल, बहुत अच्छा लगा। फिर बच्चों ने सफल होने के बाद कैसा महसूस करतीं हैं। जवाब दिया सफलता का कोई अंत नहीं है। राष्ट्रपति ने सीख दी कि आप बच्चे आगे बढ़ते जाइए। आपका बचपन कैसा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं भी आपकी तरह बगीचों और मिट्टी में खेला करती थीं। आज की तरह अच्छे स्कूल नहीं थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत की सीख दी। साथ ही शिक्षकों से बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षण कार्य कराने के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

  • डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    डीएम ने की बैठक,दिया निर्देश

    गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।इस बैठक में जिलाधिकारी ने मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन अन्य़त्र स्थानान्तिरित किए जाने हेतु निस्तारण का निर्देश , व्यापारियो के समस्याओ के समाधान, उद्यमी वशिष्ट सिंह यादव के विद्युत बिल भुगतान प्रकरण के समाधान, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क , नाली , बाउण्डरीवाल निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री रोजगार/युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद,पी एम सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, आजीविका मिशन,पी एम स्वनिधि योजना एवं अन्य बिन्दूओ पर समीक्षा कर उद्यमियो के समस्याओ पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया ।उद्यमी एस के दूबे ने सुखदेवपुर चौराहे से गाजीपुर घाट तक के 800 मीटर मार्ग जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त है को सही कराने का अनुरोध एंव व्यापार मण्डल के विजय शंकर वर्मा ने रौजा से एम ए एच इण्टर कालेज तक जर्जर के बारे मे अवगत कराया । जिस पर जिलाधिकारी ने समन्धित अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया।
    जिलाधिकारी उधोगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की। उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर उघमी बशिष्ठ सिंह यादव, ए0के0दुबे अध्यक्ष ईट भठ्ठा एसोसिएशन एवं अन्य उद्यमी एंव व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • अकील,गफ्फार और वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

    अकील,गफ्फार और वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

    अकील,गफ्फार एवं वाहिद अली की संपत्ति कुर्क

    गाज़ीपुर।गोकशी के तीन तस्करों के खिलाफ शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। अलग-अलग स्थानों पर स्थित भूखंड जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ से अधिक है की संपत्ति को कुर्क किया गया।
    शुक्रवार को गाजीपुर में पुलिस और राजस्व विभाग टीम ने गोकशी के तीन तस्करों की पांच करोड़ 20 लाख 70 हजार की अचल संपत्ति कुर्क की। डीएम के निर्देश पर धारा 14 (1) के तहत यह कार्रवाई हुई है। टीम द्वारा राजपुर और लोदीपुर खास में इनके द्वारा क्रय की गई भू-संपत्तियों को कुर्क की गई। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि तीनों गोतस्कर अकील कुरैशी, गफ्फार कुरैशी एवं वाहिद अली ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर संपत्ति बनाई थी। तीनों ने उक्त संपत्ति को अपने परिजनों के नाम कर रखा था। कार्रवाई करते हुए भू-संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।
    गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बीते 27 सितंबर को इन गोतस्करों की अपराध से बनाई गई अवैध संपत्ति की रिपोर्ट दी थी। इस पर बीते 28 सितंबर को पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने संस्तुति की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई के लिए सुबह आठ बजे पीएसी की टीम पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई और मुनादी कराई। दोपहर करीब 12 बजे एसपी रोहन पी बोत्रे के पहुंचने के बाद कुर्की की कार्रवाई टीम द्वारा शुरू की गई।
    कसाई मुहल्ला निवासी गो तस्कर अकील कुरैशी उर्फ मुहम्मद अकील अजहर ने 20 अक्तूबर 2020 को अपने और भाई आरिफ विकार के नाम से मौजा राजपुर में 960 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। 17 जुलाई 2018 को अपने बहनोई जुबेर कुरैशी और बहनोई के भाई एकराम कुरैशी के नाम से राजपुर में 633.3 वर्ग मीटर जमीन खरीद थी।

    28 नवंबर 2017 को अपने सहयोगी समीर, शैफ के पिता वाजिद के नाम से राजपुर 69.663 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। सात जनवरी 2011 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, एकलाख कुरैशी के नाम से लोदीपुर खास में 126.66 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी।

    21 मार्च 2014 को सहयोगी मकनू कुरैशी, सरवर कुरैशी, कुरैशा बेगम के नाम से लोदीपुर खास में 111.71 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। इन जमीनों की कीमत चार करोड़ 19 लाख, 70 हजार रुपये है। इन्हें कुर्क कर लिया गया। दूसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी गफ्फार कुरैशी ने राजपुर मौजा में 253.32 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। करीब 55 लाख की यह संपत्ति कुर्क कर ली गई।
    तीसरे गो तस्कर कसाई मुहल्ला निवासी वाहिद अली उर्फ वाहिद कुरैशी ने 12 फरवरी 2021 को अपने नाम से लोदीपुर मौजा में 138.25 वर्ग मीटर जमीन, 11 अगस्त 2020 को अपने भाई जाहिद अली के नाम से 63.33 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। दोनों की कीमत 46 लाख रुपये है। दोनों जमीन कुर्क कर ली गई।

  • बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

    बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

    बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति


    गाजीपुर। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गाजीपुर पर 132 केवी मेन बसवार के आर फेज के जम्फर के टाईटनिंग का कार्य 2 अक्टूबर दिन रविवार को समय 9 बजे से 9 बजकर 40 मिनट कुल 40 मिनट प्रस्तावित है। जिसमे 132 केवी उपकेंद्र भदौरा एवम 132 केवी जमानिया एवम गाजीपुर घाट टी० एस० एस० एवम 132 केवी सुखवीर एग्रो की विद्युत आपूर्ति 2 अक्टूबर को समय सुबह 9 बजे से 9 बजकर 40 मिनट कुल 40 मिनट तक की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण न होने पर कुछ समय का परिवर्तन संभव है। इमरजेंसी कोड आने पर शट डाउन को निरस्त भी किया जा सकता है। यह जानकारी मुकेश कुमार सिंह सहायक अभियंता 220 केवी उपकेंद्र गाजीपुर ने दी।

  • बैंकों को मोनीटेरेबल एक्शन प्लान बनाने के लिए डीएम ने दिया निर्देश

    बैंकों को मोनीटेरेबल एक्शन प्लान बनाने के लिए डीएम ने दिया निर्देश

    गाजीपुर। शुक्रवार को जून त्रैमास की जिला समन्वय समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, आर0बी0आई0 के सहायक महाप्रबंधक कौशल कौशिक, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऋण जमानुपात, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक शिव शंकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरित करें तथा अकारण पत्रावलियों को अस्वीकृत ना करें। उन्होंने ऋण जमानुपात को 45 प्रतिशत तक बढ़ाने हेतु सभी बैंकों को मोनीटेरेबल एक्शन प्लान बनाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने जनपद के प्रगति हेतु औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हेतु अवसर तलाशने के निर्देश दिए। अंत मे अग्रणी जिला प्रबंधक ने  सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

  • भारतीय जीवन बीमा के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

    भारतीय जीवन बीमा के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

    विश्राम दिवस पर जीवन बीमा अभिकर्ता कार्य से रहे विरत


    गाजीपुर। लाईफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन आफ इंडिया 1964 संगठन के भारतीय जीवन बीमा निगम के लगभग 1200 विभिन्न संवर्ग अभिकर्ता शुक्रवार को शिर्ष संगठन के निर्देश के अनुपालन मे ग्राहक बोनस वृद्धि, सहित अभिकर्ता माँगों के समर्थन मे विश्राम दिवस मनाते हुए कार्य से विरत रहे। लाईफ इन्श्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (लियाफी) संगठन के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण मुन्ना और मंडल उपाध्यक्ष पंकज राय के नेतृत्व मे अभिकर्ताओं ने आज शाखा कार्यालय गेट पर धरना दिया। तथा अभिकर्ता हितों सहित पालीसी धारकों के बोनस वृद्धि आदि से समबंधित 20 सुत्री मांगो को लेकर नारेबाजी किया। लियाफी संगठन जिन्दाबाद, भारत माता की जय के साथ इंकलाब के नारो के बीच फेडरेशन के जिला महामंत्री सुरेश राम बिंद ने बताया कि संगठन के विभिन्न माँगों को लेकर शिर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गाजीपुर शाखा के सभी अभिकर्ताओं ने विश्राम दिवस मनाया और कार्य दिवस का बहिष्कार किया। यह बहिष्कार अभिकर्ताओं के एकता के बल पर शत प्रतिशत सफल रहा है। इस अवसर पर लालबहादुर यादव, प्रमोद राय, इंद्रकुमार यादव, स्नेहलता पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, बेचू यादव, धन्नजय उपाध्याय, सुदामा यादव, अजय पांडेय, सर्वदमन सिंह, अशोक यादव, अनिल जायसवाल, उमाकान्त उपाध्याय, मनीष राय, नन्दलाल राम, राम दरस यादव, ओमप्रकाश अग्रहरी, सत्यप्रकाश यादव, शिवानन्द पटेल, संकठा प्रसाद मिश्रा व शशिकान्त शर्मा सहित आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे।

  • मांगों का पत्रक लेकर डीएम के पास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, हुआ निस्तारण

    मांगों का पत्रक लेकर डीएम के पास पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, हुआ निस्तारण

    कर्मचारी के समस्याओं के निस्तारण के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा द्वारा जिलाधिकारी से मासिक बैठक करने की मांग किया गया

    गाजीपुर। शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी आर्यका आखौरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि समस्त जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देशित किया गया है, कि जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त संगठनों के कर्मचारियों की मांगों के समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर जनपद स्तर पर ही उनकी मांगों को निस्तारित करें। विगत वर्षों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा अनेको बार पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी गाजीपुर से मासिक बैठक करने हेतु अनुरोध किया गया था, किंतु उपरोक्त शासनादेशों व परिषद के पत्रों पर विचार नहीं किया गया। जिस के क्रम में आज पुन:राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपरोक्त मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। जिस के क्रम में जिलाधिकारी आर्याका आखौरी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता और अपर जिला अधिकारी को संगठन के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक हेतु नामित कर उक्त मांग पत्र को निस्तारित किया गया। इसी दौरान दूसरा मांग पत्र विगत वर्षों से विकास भवन की शौचालय/छतों के मरम्मत की समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विगत वर्ष से मुखर रहा है। जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होगा और उनकी मांगों का समय रहते निस्तारित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नवागत जिलाधिकारी को विश्वास दिलाया कि जनपद का हर एक कर्मचारी शासन की नीतियों को जनपद स्तर पर धरातल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मनोयोग से सहयोग कर कार्य करेगा। प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला मंत्री ओंकार नाथ पांडे, कार्यकारी मंत्री आलोक कुमार राय, मुख्य सलाहकार एस0पी0 गिरी, संप्रेक्षक राकेश पांडेय, श्री प्रकाश तिवारी, विनोद पांडे, बालेंद्र त्रिपाठी, के0पी0 सिंह, बृजेश राय, अभय सिंह, अरुण श्रीवास्तव व देवेंद्र मौर्य सहित आदि मौजूद थे।

  • 2 अक्टूबर को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

    2 अक्टूबर को लेकर डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश

    गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकरियो को पत्र प्रेषित कर निर्देश दिया है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गांधी जयन्ती समारोह व सम्मानपूर्वक आयोजित किये जायेंगे। उक्त अवसर पर सभी राजकीय भवनो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं सभी कार्यालयों, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठ अधिकारी/संस्थान के प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9 बजे महात्मा गांधी के एक बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। उसके बाद गांधी जी के जीवन-संघर्ष, उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जाये। सादा जीवन उच्च विचार मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जाये। उन्हें यह भी समझाया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, जिसका संकल्प आज के दिन दोहराया जाना चाहिए।

  • जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने 21 टीबी मरीजों को लिया गोद,कहा-मरीजो से दूरी बनाने की बजाय इन्हें प्यार देने की हैं जरूरत

    जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने 21 टीबी मरीजों को लिया गोद,कहा-मरीजो से दूरी बनाने की बजाय इन्हें प्यार देने की हैं जरूरत

    जिपं अध्यक्ष सपना सिंह ने 21 टीबी मरीजों को लिया गोद,कहा-मरीजो से दूरी बनाने की बजाय इन्हें प्यार देने की हैं जरूरत

    ग़ाज़ीपुर।टीबी मुक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री ने 2025 तक देखा है। उसी सपने को अमली रूप में लाने के लिए एक तरफ जहां क्षय रोग विभाग लगा हुआ है वहीं अब प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी भी पूरी तरह से कमर कस लिया है। चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिस के क्रम में शुक्रवार को जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1010 टीबी मरीजों को गोद लेने की स्वीकृति दिया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा 21 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। जिसको आज उनके द्वारा न्यूट्रिशन का वितरण जिला अस्पताल स्थित क्षय रोग केंद्र पर किया गया।

    जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि टीबी मरीज़ हमारे ही समाज के है। और हमारे आसपास के रहने वाले लोग हैं । जिनसे दूरी बनाने की बजाय इन्हें प्यार देने की जरूरत है। यदि हम ऐसा करते हैं तो वह दिन दूर नहीं जो प्रधानमंत्री 2025 तक टीबी मुक्त भारत का सपना देखे हैं वह सपना 2023 या 2024 तक पूरा कर कर सकते है बस जरूरत है इसके लिए आगे आकर पहल करने का।

    जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयुष्मान भारत का स्थापना दिवस मनाया गया था। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह रही। उसी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष को टीबी मरीजों को गोद लिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई थी। और उन्होंने तत्काल 21 टीबी मरीजों को गोद लेने की घोषणा भी किया था।

    उसी घोषणा के क्रम में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के द्वारा सभी गोद लिए हुए मरीजों को न्यूट्रिशन वितरण करने का काम किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों के गोद लिए जाने के संबंध में क्षय रोग विभाग से लिस्ट की मांग किया था । उन्हें विभाग के द्वारा लिस्ट उपलब्ध कराया गया जिसके बाद कुल 1010 मरीजों को विभिन्न कार्यकर्ताओं के द्वारा गोद लिए जाने का सहमति पत्र विभाग को प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने भी 11 टीबी मरीजों को गोद लिया है।

    उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 से अब तक कुल 2137 क्षय रोग के मरीज हैं। जिनमें कुल अब तक गोद लिए गए मरीजों की संख्या 1108 है। गोद लेने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला क्षय रोग अधिकारी, पीजी कॉलेज के प्रबंधक, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ अन्य कई संभ्रांत लोगों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

    इस कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एन सिंह ,डॉ सुजीत कुमार मिश्रा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ मृत्युंजय दुबे, अनुराग कुमार पांडे, सुनील कुमार वर्मा , वेंकटेश प्रसाद शर्मा ,संजय सिंह यादव ,महेश, गरीब ,इंद्रेश, नीतू ,अंजू सिंह , स्वेता सिंह ,संगीत सिंह, सलमान ,सर्वे तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • कार्ययोजना के तहत डीएम ने दिया कार्यवाही का निर्देश, कहा……

    कार्ययोजना के तहत डीएम ने दिया कार्यवाही का निर्देश, कहा……

    गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान, संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु गुरूवार की शाम जिलाधिकारी आर्याका अखौरी की अध्यक्षता में तृतीय चरण का द्वितीय जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय बैठक जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने प्राप्त विभागीय कार्ययोजनाओ की समीक्षा करते हुए समस्त विभागो को कार्ययोजना के तहत ही कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि संचारी रोग, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण जो 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान 7 से 21 अक्टूबर के मध्य प्रस्तावित है। उन्होने कहा कि जनपद में तहसील, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाते हुए आमजन को मच्छर जनित एवं संचारी रोगों से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि बच्चों को स्कूलों में लार्वा पनपने के स्रोतों की न केवल जानकारी दी जाए बल्कि उनके मध्य प्रतियोगिता भी कराई जाए। सभी मलेरिया निरीक्षकों को फील्ड में एक्टिवेट किया जाए तथा हाई रिस्क गांव में युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय। उन्होने निर्देश दिया कि अभियान में आशा-आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से भ्रमण करे। शहरी- ग्रामीण क्षेत्र में फागिग व एंटीलार्वा एक्टिविटी बढाया जायें। हैंडपंप एंव अन्य जल जमाव वाले स्थलो को चिन्हित करते हुए यह सुनिश्तिच करे कि कही भी आसपास जलजमाव ना हो, वही हैंडपंप से डेढ़ मीटर दूरी तक नाली बनवाए। सुपरक्लोरिनेशन के साथ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित करें।  आशा-एएनएम फील्ड में सक्रियता से काम करें। जिलाधिकारी  ने विभागीय अधिकारियों से जनसंपर्क एवं जन जागरण, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल, वातावरणीय स्वच्छता सहित विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अभियान की मानिटरिंग की बारीकियों को भी बताया। उन्होने निर्देश दिया कि दस्तक अभियान में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी, लक्षणों वाले व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का संपूर्ण विवरण एक लाइन लिस्टिंग फॉर्मेट में अंकित कर क्षेत्रीय एएनएम के जरिए ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराएगी। मलेरिया विभाग के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए गत वर्ष में मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चयनित हाई रिस्क क्षेत्रों में वेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। उन्होने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण अभियान के तृतीय  चरण पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक संपूर्ण सोच के साथ संबंधित विभागों के मध्य उचित समन्वय होना आवश्यक है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, सूचना, उद्यान विभाग के निर्धारित उत्तरदायित्व बताया तथा अपेक्षित सहयोग किए जाने की अपेक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द,  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0राजेश कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 उमेश कुमार, मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एम ओ वाई सी उपस्थित थे।

  • एसडीएम ने किया अवैध हॉस्पिटल को सील

    एसडीएम ने किया अवैध हॉस्पिटल को सील


    गाजीपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर ब्लाक बाराचवर के लठ्ठूडीह गाँव में अवैध रूप से संचालित शिवन क्लीनिक पर उपजिलाधिकारी डा. हर्षिता तिवारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० उमेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचवर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रजत कुमार एवं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर के औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्लीनिक की संचालक निशा गुप्ता द्वारा किसी भी प्रकार का अभिलेख व पंजीयन प्रमाण-पत्र टीम के समक्ष प्रस्तुत नही किया गया। उक्त के क्रम मे तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित शिवम क्लीनिक के संचालक निशा गुप्ता पर सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चिकित्सालय को सील कर दिया गया।

Uttar Pradesh Fast News